samacharsecretary.com

बिजली बिल नहीं भरा तो थमी लिफ्ट, PM आवास में घंटों फंसे रहे रहवासी

भोपाल कोटरा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनी गंगा नगर मल्टी में नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। रविवार को सी-1 और सी-3 ब्लाक की दोनों लिफ्टें करीब पांच घंटे तक बंद रहीं, जिससे इन ब्लाकों में रहने वाले परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 9 मंजिला इमारत में रहने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और बीमार लोगों के लिए यह स्थिति बेहद कष्टदायक रही। बिजली कंपनी ने कनेक्शन क्यों काटा सी-1 ब्लॉक के फ्लैट नंबर 602 में रहने वाले परशुराम कुम्हारे ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे अचानक लिफ्ट बंद हो गई। लिफ्ट मेन से जानकारी लेने पर पता चला कि नगर निगम ने बिजली का बिल जमा नहीं किया था, जिसके कारण बिजली कंपनी ने कनेक्शन काट दिया। कुम्हारे ने बताया कि उनकी पत्नी का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है और वे स्वयं भी 62 वर्ष के हैं। ऐसे में बार-बार सीढ़ियों से ऊपर-नीचे जाना उनके लिए बेहद मुश्किल भरा रहा।   20 हजार रुपये मेंटेनेंस शुल्क रहवासियों का कहना है कि इस मल्टी में रहने के लिए वे 20 हजार रुपये मेंटेनेंस शुल्क देते हैं और लगभग 29 लाख रुपये में फ्लैट खरीदा है । इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं की यह हालत बेहद निराशाजनक है। लोगों का आरोप है कि यहां रहने वाले नागरिकों को निगम की ओर से कोई ठोस सुविधा नहीं मिल रही है। पजेशन मिलने में देरी अब सुविधाएं नदारद रहवासियों का आरोप है कि पहले पजेंशन देने में निगम ने देरी की और सुविधाएं यहां नदारद हैं। जिन लोगों को पजेशन मिला है। वह लोग यहां आकर बस रहे हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ नहीं है। कुम्हारे ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक शिकायत करने के बाद शाम पांच बजे बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने दोबारा कलेक्शन जोड़ा तब लिफ्ट चालू हुई।  

पंजाब में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती, गंभीर रोगों से निपटने के लिए नए आदेश लागू

पटियाला  पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला स्थित मेडिकल कॉलेज का दौरा कर मेडिकल एवं प्रशासनिक अधिकारियों को गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए घर-आधारित पेलिएटिव केयर सेवाओं को सुव्यवस्थित ढंग से लागू करने हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विशेष रूप से गंभीर एवं लंबे समय से पीड़ित मरीजों के लिए पेलिएटिव केयर अत्यंत आवश्यक है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पेलिएटिव केयर सेवाएं वे स्वास्थ्य सेवाएं हैं, जो गंभीर, दीर्घकालिक या असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों को दर्द, कष्ट एवं मानसिक पीड़ा से राहत देने के लिए प्रदान की जाती हैं। इन सेवाओं का मुख्य उद्देश्य केवल बीमारी का इलाज ही नहीं, बल्कि मरीज एवं उसके परिवार की जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाना होता है। पेलिएटिव केयर में शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक सहायता शामिल होती है तथा ये सेवाएं अस्पताल, ओ.पी.डी. या मरीज के घर तक भी उपलब्ध करवाई जाती हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजाब सरकार एवं कैंसपोर्ट एनजीओ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पेलिएटिव केयर सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजिंद्रा अस्पताल में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के भी निर्देश दिए, जो कैंसपोर्ट टीम के साथ निरंतर समन्वय एवं सहयोग बनाए रखेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पेलिएटिव केयर ओ.पी..डी. तथा घर-आधारित पेलिएटिव केयर सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑप्रेटिंग प्रोसीजर (एस.ओ.पी.) तैयार किया जाए, ताकि मरीजों को समय पर एवं बेहतर सेवाएं मिल सकें। उन्होंने राजिंद्रा अस्पताल में कैंसपोर्ट टीम के लिए एक अलग कक्ष उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए, ताकि पेलिएटिव केयर ओ.पी.डी. की स्थापना बिना किसी बाधा के की जा सके। इस अवसर पर पेलिएटिव केयर सर्विसेज के अधिकारी, राजिंद्रा अस्पताल एवं माता कौशल्या अस्पताल के डॉक्टर उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तहत रबी फसलों के लिए बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय

रबी फसलों के लिए किसानों द्वारा बीमा का प्रीमियम डेढ़ प्रतिशत तथा शेष धनराशि का केंद्र- राज्य सरकार द्वारा किया जाता है भुगतान लखनऊ डबल इंजन (मोदी-योगी) सरकार किसानों के हर संकट में सारथी बन रही है। फसलों को दैवीय आपदा या अन्य कुछ वजहों से संभावित नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए सरकार सदैव तत्पर रही है, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का यही मकसद है। यह योजना किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। रबी फसलों (गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसो, मसूर, आलू आदि) के लिए बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित है। इसके लिए किसान pmfby.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं या 14447 पर कॉल भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से दावों का डीबीटी के माध्यम से समय पर भुगतान भी किया जाता है। रबी फसलों के लिए किसानों को बीमा का सिर्फ डेढ़ प्रतिशत प्रीमियम देना होता है। शेष धनराशि का केंद्र-राज्य सरकार द्वारा भुगतान किया जाता है। रबी सीजन 2025-26ः अब तक बीमा के लिए आ चुके 53.23 लाख आवेदन  रबी सीजन 2025-26 के लिए अब तक 15.01 लाख से अधिक किसानों द्वारा 53.23 लाख आवेदनों का बीमा किया जा चुका है। 8,90,410 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों की बीमा कराया जा चुका है। रबी फसलों के लिए 1.5 फीसदी प्रीमियम किसानों की तरफ से दिया जाता है।  2016-17 से 2024-25 तक प्रदेश के 73.79 लाख किसानों को 5679.26 करोड़ दी गई क्षतिपूर्ति  कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 2016-17 से 2024-25 तक 351.75 लाख बीमित किसानों द्वारा 339.41 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों की बीमा कराया गया। इस अवधि में 73.79 लाख किसानों को 5679.26 करोड़ की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया। वहीं 2025-26 में खरीफ सीजन में 20.72 लाख बीमित किसानों द्वारा 13.37 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसलों की बीमा कराया गया। अभी तक 2.70 लाख किसानों को 215.40 करोड़ क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जा चुका है।    रबी फसलों के लिए 31 दिसंबर तक बीमा कराने की अंतिम तिथि  कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि रबी फसलों के लिए किसानों द्वारा बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय है। जिन किसानों ने अभी तक बीमा नहीं कराया है, वे जल्द बीमा करा लें। शाही ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण कई बार किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने वाले किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण बीमित फसल का लाभ मिलता है।

राजनीतिक घमासान तेज: इनेलो सुप्रीमो का आरोप, हुड्डा की वजह से बनी भाजपा की तीसरी सरकार

रोहतक इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने एक बार फिर हरियाणा की राजनीति में बड़ा बयान देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभय चौटाला ने लोंगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने में कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भी हाथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अंदरखाने भाजपा को फायदा पहुंचाया, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। एक ओर कांग्रेस सत्ता में आने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर उनके नेता ऐसे कदम उठाते हैं, जिससे भाजपा को सीधा फायदा मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब इन राजनीतिक चालों को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। इस दौरान अभय चौटाला ने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जेजेपी नेताओं ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। चुनाव के समय चौधरी देवीलाल के नाम पर जनता से विश्वास मांगा गया, लेकिन सत्ता में पहुंचते ही भाजपा के साथ मिलकर पांच साल तक “मलाई खाने” का काम किया गया। उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदों के साथ जनता ने जेजेपी को समर्थन दिया था, उन सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया गया। प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी इनेलो सुप्रीमो ने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में अपराध चरम पर है और लुटेरों व भूमाफियाओं का राज चल रहा है। आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, लेकिन सरकार अपराध पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।   अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यदि इनेलो पार्टी सत्ता में आती है तो सबसे पहले प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इनेलो की सरकार बनते ही बदमाशों को प्रदेश से बाहर करने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो का लक्ष्य प्रदेश में ईमानदार और पारदर्शी शासन देना है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। अंत में अभय चौटाला ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कांग्रेस, भाजपा और जेजेपी जैसे दलों की कथनी और करनी को पहचानें और एक मजबूत विकल्प के रूप में इनेलो को समर्थन दें।  

रेलवे से टीवी तक का सफर: वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट ने KBC में जीते 25 लाख

बठिंडा एक्टर अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' ने कई लोगों की किस्मत बदली है। अब पंजाब के बठिंडा के रहने वाले रणधीर सिंह ने शो में 25 लाख रुपए की रकम जीत ली है। 25 लाख रुपए की रकम जीतने वाले रणधीर सिंह अकेले हॉट सीट पर नहीं पहुंचे थे, बल्कि अपनी पत्नी के साथ गए थे। दंपत्ति ने अपनी सूझ-बूझ के साथ सवालों के जवाब दिए और 25 लाख तक का सफर पूरा किया। रणधीर सिंह और उनकी पत्नी को केबीसी के 95 एपिसोड में देखा गया। आईएएनएस से खास बातचीत में रणधीर सिंह ने शो और अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की। रणधीर सिंह ने बताया कि वे रेलवे डिपार्टमेंट में ट्रेन ड्राइवर के तौर पर काम करते हैं और वे पहले शख्स थे जिन्होंने वंदे भारत ट्रेन को चलाया था। उन्होंने बताया कि "जिस वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी, उस ऐतिहासिक पल का मैं भी गवाह रहा था। मैं उस वक्त वंदे भारत ट्रेन का लोको पायलट था।" उन्होंने कहा कि "मैं साल 2000 से कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड देख रहा हूं और शो में हिस्सा लेने के लिए कई साल से तैयारी कर रहा था। अब जाकर मुझे शो का हिस्सा बनने का मौका मिला।" रणधीर सिंह को लिखने और गाने का भी शौक है। 'कौन बनेगा करोड़पति' में 25 लाख के सवाल पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि सवाल था कि नंबर-1 फॉर्मूला रेसिंग के माइकल शूमाकर के फिजिकल कोच कौन थे। उस वक्त हमें नहीं पता था कि सवाल का जवाब क्या है, लेकिन बाद में हमने पंजाब के बलवीर सिंह का नाम लिया। ये फैसला हम दोनों पति-पत्नी का था और हमारा जवाब सही निकला। उन्होंने आगे बताया कि 50 लाख का सवाल और भी ज्यादा मुश्किल था, इसलिए हमने खेल को वहीं खत्म करने का फैसला लिया। 'कौन बनेगा करोड़पति' जैसे शो को लेकर रणधीर सिंह ने कहा कि बुद्धि के विकास के लिए ऐसे शोज का होना बहुत जरूरी है। ये युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है और हर उम्र का इंसान अपनी किस्मत को आजमा सकता है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने रामायण से संबंधित प्रदर्शनी का किया लोकार्पण

भोपाल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने रविवार को जबलपुर के मानस भवन परिसर में रामायण से संबंधित प्रदर्शनी का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न चित्रों, मूर्तियों व आलेखों को देखा। उन्होंने श्रीराम के आदर्शों के चित्रण, सनातन संस्कृति तथा अध्यात्मिकता की सराहना की। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, डॉ. अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, प्रशांत पाल, अखिलेश जैन, रत्नेश सोनकर, प्रख्यात चिकित्सक डॉ. जामदार सहित आयोजक व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जबलपुर में चतुर्थ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का आयोजन जबलपुर में 2 से 4 जनवरी तक मानस भवन में चतुर्थ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। यह कॉन्फ्रेंस भगवान श्रीराम के आदर्शों को आम जन तक पहुंचाने के साथ आध्यात्मिक और पौराणिकता को अक्षुण्ण बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भगवान श्रीराम के वनवास के दौरान मध्यप्रदेश से गुजरे पथों को चिन्हित करने में मदद मिलेगी, जिससे इन स्थानों का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास संभव होगा और पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। आयोजकों द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्थानों में सुंदरकांड का पाठ निरंतर किया जा रहा है, ताकि धर्ममय वातावरण में यह कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हो। गौरतलब है कि वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का पहला कार्यक्रम जबलपुर में 2016 में आयोजित किया गया था।  

युवा शक्ति से स्वच्छ ऊर्जा तक: ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को लेकर अनिल विज का बयान

अंबाला हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2025 का अंतिम ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज प्रसारित हुआ, जिसमें उन्होंने हमेशा की तरह समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को जागरूक करने के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक जानकारियाँ साझा करते हैं। अनिल विज आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने एवं देखने के उपरांत मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं पर ध्यान केंद्रित किया और उनकी मेहनत, नवाचार एवं विभिन्न क्षेत्रों में हो रही उपलब्धियों की सराहना की। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की एडवाइजरी का उल्लेख करते हुए अनावश्यक एंटीबायोटिक के प्रयोग से बचने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना जांच-परीक्षण और चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक का सेवन भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न कर सकता है, क्योंकि इससे दवाओं का प्रभाव कम हो जाता है। विज ने बताया कि प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर सरकार द्वारा 1.10 लाख की अनुदान राशि दी जा रही है और लगभग इतनी ही लागत में सोलर सिस्टम स्थापित हो जाता है। एक बार सिस्टम लगने के बाद घर के बिजली बिल से लगभग मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने पात्र नागरिकों से इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में श्रीनगर में हुई पुरातात्विक खुदाई के ऐतिहासिक साक्ष्यों का भी उल्लेख किया, जिनके अवशेष फ्रांस में संरक्षित हैं और जो लगभग 2000 वर्ष पुरानी सभ्यता की ओर संकेत करते हैं।

निगम कर्मचारियों की हड़ताल कल से शुरू, जरूरी सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर

रायपुर रायपुर नगर निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी छत्तीसगढ़ राज्य अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में 29, 30 और 31 दिसंबर को आंदोलन करेंगे. इस दौरान 29 और 30 दिसंबर को निगम मुख्यालय और सभी 10 जोनों में अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय में काली पट्टी लगाकर कार्य करेंगे, जबकि 31 दिसंबर को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर रैली निकालते हुए सामूहिक हड़ताल में शामिल होंगे. रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी-कर्मचारी एकता संघ ने स्पष्ट किया है कि सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट जैसी आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा. इसी कारण 29 और 30 दिसंबर की कार्य करते हुए विरोध दर्ज किया जाएगा. 31 दिसंबर को रैली और धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे. 27 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, राज्य पदाधिकारी उमेश मुदलियार और रायपुर जिला संयोजक पीताम्बर पटेल ने रायपुर नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर आंदोलन की जानकारी दी और समर्थन मांगा है. एकता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद जाधव ने फेडरेशन की सभी मांगों को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की. बताया कि 29 दिसंबर की प्रतिनिधिमंडल महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप से मिलकर आगामी 10 वर्षों के लिए प्रस्तावित निगम सेटअप में सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को समान अवसर और शीघ्र विभागीय पदोन्नति देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेगा.

योगी सरकार के नीति-संचालित शासन से औद्योगिक शक्ति बना उत्तर प्रदेश

2024–25 में सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, जीसीसी जैसी नई नीतियां हुईं लागू लखनऊ वर्ष 2025 के समापन के साथ उत्तर प्रदेश में नीति आधारित शासन व्यवस्था निवेश और औद्योगिक विकास का मजबूत आधार बनकर उभरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लागू की गई सेक्टर-विशिष्ट नीतियों ने प्रदेश को राष्ट्रीय और वैश्विक निवेश मानचित्र पर अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 में प्रशासनिक निर्णयों को स्पष्ट नीति ढांचे से जोड़ा। इसी का परिणाम है कि राज्य में 34 से अधिक उद्देश्यपरक और क्षेत्र-विशिष्ट औद्योगिक नीतियों का सीधा लक्ष्य निवेश आकर्षण, रोजगार सृजन और औद्योगिक विस्तार रहा। प्रमुख सेक्टरों पर केंद्रित निवेश रणनीति आईटी/आईटीईएस, डेटा सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एवं मैन्युफैक्चरिंग (ESDM), रक्षा एवं एयरोस्पेस, इलेक्ट्रिक व्हीकल, वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स, पर्यटन, वस्त्र उद्योग और एमएसएमई जैसे क्षेत्रों को नीति समर्थन प्रदान किया गया। इन नीतियों के अंतर्गत पूंजी सब्सिडी, 100% एसजीएसटी प्रतिपूर्ति, स्टाम्प ड्यूटी व बिजली दरों में छूट जैसे प्रोत्साहन शामिल किए गए। एफडीआइ और फार्च्यून- 500 कंपनियों के लिए ऐतिहासिक पहल योगी सरकार ने भारत में पहली बार ‘उत्तर प्रदेश FDI/FIC, Fortune Global 500 एवं Fortune India 500 निवेश प्रोत्साहन नीति-2023’ लागू की। यह नीति वैश्विक निवेश को आकर्षित करने की दिशा में राज्य का बड़ा कदम रही। इसके अंतर्गत फ्रंट-एंड लैंड सब्सिडी, 100% स्टाम्प ड्यूटी व पंजीकरण छूट, बिजली शुल्क में पूर्ण छूट, कौशल विकास और R&D प्रोत्साहन शामिल हैं। क्षेत्रीय संतुलन के साथ विकास नीति के तहत पश्चिमांचल एवं मध्यांचल क्षेत्रों में 75% तक तथा बुंदेलखंड और पूर्वांचल क्षेत्रों में 80% तक लैंड सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। इससे औद्योगिक विकास को संतुलित रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिली। नई पीढ़ी की नीतियों का ऐलान वर्ष 2024 में योगी सरकार ने सेमीकंडक्टर नीति, ग्रीन हाइड्रोजन नीति, उच्च शिक्षा प्रोत्साहन नीति, बायो-प्लास्टिक नीति, मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क नीति, एयरोस्पेस एवं रक्षा इकाई नीति और GCC नीति जैसी कई दूरगामी नीतियों की घोषणा की, जिसे 2025 में तेजी से आगे बढ़ाया गया, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली। 2025 में निर्यात और विनिर्माण पर विशेष फोकस वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश फुटवियर, लेदर और नॉन-लेदर क्षेत्र विकास नीति-2025 को लागू किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन नीति (2025-2030) और उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण नीति-2025 को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिली। इन नीतियों का उद्देश्य निवेश बढ़ाना, निर्यात को प्रोत्साहित करना और यूपी को औद्योगिक रूप से अग्रणी राज्य बनाना रहा।

सीएम योगी से स्नेहाशीष व चॉकलेट पाकर प्रफुल्लित हुए बच्चे

गोरखपुर रविवार को आंबेडकर पार्क में सैर सपाटे पर आए बच्चों की खुशी उस वक्त देखते बनी जब देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री खुद उनसे मिलने पहुंच गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्नेहाशीष और चॉकलेट पाकर बच्चे बेहद प्रफुल्लित हुए और एकस्वर में बोल पड़े- थैंक्यू महाराज जी।  रविवार को गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर दोपहर बाद जैसे ही सर्किट हाउस परिसर स्थित हेलिपैड पर उतरा तो उनकी नजर समीप के आंबेडकर पार्क गेट पर उन्हें देखने जुटे बच्चों पर पड़ गई। जयकारा लगाते बच्चों को देखकर सीएम योगी मुस्कुराते हुए उनकी तरफ बढ़ चले। आंबेडकर पार्क गेट के पास जाकर उन्होंने गेट के दूसरी ओर खड़े बच्चों को खूब दुलारा। उनसे आत्मीयता से बात की और स्नेह, आशीर्वाद के साथ उन्हें चाकलेट भी दिया।