samacharsecretary.com

कोर जोन में सुरक्षा का विस्तार: बीजापुर–नारायणपुर के पहुंचविहीन गांव अब जुड़े

जगदलपुर एक ओर जहां जवान नक्सलियों के माड़ में घुसकर उन्हें मुहतोड़ जवाब देने के साथ ही उनके कोर जोन में लगातार सुरक्षा कैम्प का निर्माण कर रहे है, जवानों के इस हौसले और ग्रामीण क्षेत्रो में खुल रहे कैम्प से अब ग्रामीण भी राहत की सास ले रहे है, इसी तारतम्य में जवानों ने  नक्सलियों के सबसे सेफ जोन पल्लेवाया में नवीन कैम्प खोलकर ग्रामीणों को राहत पहुँचाया। बता दें कि दंतेवाड़ा जिले के पल्लेवाया में नवीन सुरक्षा कैम्प खोला गया, जिसके बारे में आला अधिकारियों ने बताया कि अति नक्सल प्रभावित बीजापुर तथा अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम पल्लेवाया में जिला दंतेवाड़ा पुलिस तथा CRPF 165 वी वाहिनी द्वारा नया फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (F.O.B.) कैम्प खोला गया है, इसे छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजना नियद नेल्लानार के तहत इस क्षेत्र के ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने एवं शासन की योजनाओं से लाभ पहुँचाने के  उद्देश्य से खोला गया है, यह इलाका कोई समय मे  माओवादियों के कोर जोन के रूप में पहचान बना चुका था, जिसको देखते हुए आला अधिकारियों के द्वारा यह कैंप स्थापित किया गया है, इस कैंप की स्थापना से जिला बीजापुर तथा नारायणपुर के अब तक पहुंचविहीन गांवों को जोड़ा गया है, पल्लेवाया कैम्प से आसपास के ग्रामीणों को अब सड़क, बिजली, मोबाइल नेटवर्क, स्वास्थ्य केंद्र, पीडीएस दुकानें, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी,  नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना और वर्तमान में तमाम विपरीत परिस्थिति के बावजूद सुरक्षा बलों द्वारा निर्माण कार्य की गति में कोई कमी नहीं आई है। कैंप स्थापना के दौरान नक्सली स्मारक भी ध्वस्त किए गए, सभी जवान, जनता के हित को ध्यान में रखते हुए दिन-रात मेहनत करके उन्हें सभी आधारभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, यह एफओबी कठिन परिस्थितियों के बीच कैम्प स्थापित किया गया, इस बेस की स्थापना अबूझमाड़ के भीतरी हिस्सों में, जो लंबे समय तक वामपंथी उग्रवाद (LWE) से प्रभावित रहे हैं, सुरक्षा और शासन की पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

बायोडीजल के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई, 2700 लीटर तेल और कई सिलेंडर बरामद

सिरोही सिरोही जिले में रसद विभाग ने अवैध बायोडीजल की बिक्री और घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने 2700 लीटर अवैध बायोडीजल का भंडारण पकड़ा और इसके साथ डिस्पेंसिंग यूनिट, मोटर, ड्रम सहित कई उपकरण जब्त किए। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई अब नियमित रूप से जारी रहेगी।   जिला रसद अधिकारी जगदीश विश्नोई के अनुसार मंडार के गुजरात बॉर्डर पर स्थित अरिहंत पेट्रोल पंप के पास अवैध बायोडीजल बिक्री की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। इसके आधार पर विभाग ने छापा मारा, जहां बड़ी मात्रा में बायोडीजल और उससे जुड़े उपकरण मिले। सभी सामग्री को आवश्यक कार्रवाई के बाद जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी विनोद परमार, प्रवर्तन निरीक्षक अस्मिता मीणा और सोनल राणावत मौजूद रहे।   इसी दौरान विभाग ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतों की भी जांच की। मंडार के निकट हाईवे पर संचालित ढाबों पर आकस्मिक निरीक्षण में कई जगह घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया। कार्रवाई के बाद सिलेंडर जब्त किए गए और संबंधित लोगों को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न इलाकों में इसी तरह की जांच जारी रहेगी और घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि विभागीय सख्ती के दावों के विपरीत आबूरोड, माउंट आबू, सिरोही, सरूपगंज, पिंडवाड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी घरेलू सिलेंडरों का धड़ल्ले से व्यावसायिक उपयोग हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा इस पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जयपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, इंडिगो पैसेंजर्स का हंगामा, 17 उड़ानें कैंसिल

जयपुर  राजस्थान में फ्लाइट कैंसिलेशन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से शनिवार को भी जयपुर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कुल 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं। लगातार कैंसिलेशन से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। वहीं, जोधपुर और उदयपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को शेड्यूल सामान्य बताया जा रहा है। शुक्रवार को भी जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और जैसलमेर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की रद्दीकरण और देरी के कारण भारी अव्यवस्था देखने को मिली थी। केवल राजस्थान में ही शुक्रवार को कुल 45 फ्लाइट्स रद्द हुई थीं। इनमें से ज्यादातर इंडिगो एयरलाइंस की थीं। कई यात्रियों को शनिवार की नई टिकटें दी गईं, लेकिन यात्रा को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह में केवल जयपुर एयरपोर्ट पर ही 80 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा इंडिगो एयरलाइन का है। अचानक शेड्यूल गड़बड़ाने से यात्रियों को भारी आर्थिक नुकसान और समय की बर्बादी झेलनी पड़ रही है। फ्लाइट रद्द होने की वजह DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) के नए नियमों के लागू होने और विमानों में तकनीकी परेशानियों को बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, मेंटेनेंस की बाध्यताओं में बदलाव के बाद कई विमान उड़ान योग्य नहीं हैं, जिसके कारण उड़ानों की संख्या घटाई जा रही है। जयपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण दूसरी एयरलाइंस ने किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी है। शनिवार को मुंबई के लिए किसी भी उड़ान में सीट उपलब्ध नहीं थी। रविवार के लिए स्पाइसजेट की उड़ानों SG-651 (6:15 PM) और SG-251 (11:20 PM) का किराया बढ़कर 37,977 रुपए तक पहुंच गया है, जो सामान्य दिनों की तुलना में 5 से 6 गुना अधिक है। फ्लाइट संकट के कारण जयपुर और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर लंबी दूरी के यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को विकल्प उपलब्ध कराने के लिए नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। रेलवे सीपीआरओ शशि किरण के अनुसार: • ट्रेन संख्या 04062 दिल्ली सराय रोहिल्ला से साबरमती के बीच चलेगी। यह शनिवार दोपहर 2:15 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी की ट्रेन 04061 7 दिसंबर को दोपहर 3:45 बजे जयपुर आएगी। • दुर्गापुरा (जयपुर) – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 7 दिसंबर को दोपहर 12:25 बजे दुर्गापुरा से चलेगी। वापसी ट्रेन 8 दिसंबर सुबह 10 बजे बांद्रा से रवाना होकर अगले दिन 5:30 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी। • ट्रेन 04725 हिसार से खडकी (महाराष्ट्र) के लिए चलाई जा रही है। यह शनिवार दोपहर 12:40 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी ट्रेन 8 दिसंबर शाम 5 बजे खडकी से चलेगी और अगले दिन दोपहर जयपुर पहुंचेगी। लगातार फ्लाइट रद्द होने से एयरपोर्ट पर यात्रियों का गुस्सा और अव्यवस्था दोनों बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। टिकट रिफंड, होटल स्टे और री-शेड्यूलिंग को लेकर भी यात्रियों को संघर्ष करना पड़ रहा है। कई यात्रियों ने एयरलाइंस और DGCA से हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि स्थिति सामान्य हो सके। फिलहाल एयरलाइंस ने स्थिति जल्द सुधारने का आश्वासन दिया है, लेकिन यात्रियों में असमंजस की स्थिति अभी भी बनी हुई है।  

महाअभियान की बड़ी कामयाबी—‘हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ से टूटी अपराध की कमर

चंडीगढ़  हरियाणा में अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस का चल रहे ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ के तहत 5 दिसंबर को राज्यभर में 834 हॉटस्पॉट स्थानों पर एक साथ ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें अपराधियों, नशा तस्करों और साइबर ठगों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। इस सघन अभियान में पुलिस ने 106 केस दर्ज कर 165 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि भारी मात्रा में नशा, अवैध शराब और हथियार बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने 1.44 लाख रुपये नकद बरामद किए। 4 देसी कट्टे, 6 पिस्टल और 18 जिंदा कारतूस भी बरामद किए। इसी तरह से क्राइम में इस्तेमाल हुई एक कार, 4 मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद की। 127 किलो गांजा, 26 किलो चूरा पोस्त और 2650 नशीली गोलियां, 950 से अधिक बोतल अवैध शराब और 700 लीटर अवैध शराब जब्त की। इसके साथ ही 21 फरार अपराधियों को पकड़ा गया, 12 आरोपी आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किए गए और 8 लुकआउट नोटिस जारी किए गए। सिरसा में सबसे अधिक 106 जगहों पर दबिश दी। वहीं गुरुग्राम में 53 छापे और 24 गिरफ्तारी हुईं। फतेहाबाद में नशे की सबसे बड़ी बरामदगी हुई। यहां से 26 किलो चूरा पोस्त और हेरोइन बरामद की गई। पलवल में इनामी नशा तस्कर और हिंसक अपराधी गिरफ्तार किया। हांसी और पानीपत में शराब नेटवर्क पर शिकंजा कसा। पुलिस ने अभियान के दौरान 345 जरूरतमंद लोगों की सहायता की, जो अभियान का मानवीय चेहरा भी दर्शाता है। साइबर अपराध पर तेज हमला हरियाणा पुलिस ने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों पर तेज कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में करीब 90.45 लाख रुपये फ्रीज कर पीड़ितों को राहत दी। राज्यभर में 14 साइबर अपराधी पकड़े गए और 6.39 लाख रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए गए। फरीदाबाद में दो बड़े साइबर नेटवर्क ध्वस्त हुए, जिनमें क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन टास्क के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है।

कांग्रेस की रणनीतिक कवायद: हरियाणा में प्रवक्ता चयन के लिए ‘टैलेंट हंट’ की शुरुआत

चंडीगढ़  हरियाणा कांग्रेस ‘संगठन सृजन’ प्रक्रिया के तहत अब प्रदेश में टीवी पैनलिस्ट और प्रवक्ताओं की तलाश कर रही है। सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार के लिख मुखर होकर बोलने वाली आवाज तलाशी जा रही हैं। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर ‘टैलेंट हंट’ कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रमुख संजीव भारद्वाज ने हरियाणा में इस कार्यक्रम का विधिवत तौर पर आगाज कर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया विभाग ने हरियाणा को चार जोन में बांटा है। सभी जोन के अलग-अलग इंचार्ज बनाए हैं। अंबाला जोन का इंचार्ज संजीव भारद्वाज को बनाया है। इसी तरह से चांदवीर सिंह हुड्डा, केवल धींगढ़ा और प्रोफेसर राय सिंह को भी एक-एक जोन दिए गए हैं। अहम बात यह है कि जीटी रोड के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व कैथल जिलों वाले जोन में दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला को भी शामिल किया है। यहां बता दंे कि यह प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का गृह जिला है। मीडिया से मुखातिब हुए संजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रदेशभर के सभी जोन में टैलेंट हंट कार्यक्रम की शुरूआत हो गई है। उन्होंने कहा कि चौदह दिसंबर से इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू होगी। एक माह में इस अभियान को पूरा करने का लक्ष्य केंद्रीय नेतृत्व की ओर स दिया गया है। उन्होंने कहा कि मीडिया पैनलिस्ट व प्रवक्ताओं में उन चेहरों को तवज्जो दी जाएगी, जिनकी राष्ट्रीय व प्रदेश के मुद्दों पर गहरी पकड़ है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की कोशिश भी पार्टी की रहेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके अधीन आने वाले जाने में अभी तक 30 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदनों की छंटनी व इंटरव्यू के बाद सभी जोन की लिस्ट बनाकर मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन पवन खेड़ा के पास भेजी जाएगी। इसके बाद नेतृत्व की ओर से ही पैनलिस्ट और प्रवक्ताओं के नामों को अंतिम रूप देकर लिस्ट जारी की जाएगी।

75 साल बाद बड़ी सौगात: ब्रिटिश काल का अधूरा प्रोजेक्ट पूरा करेगा केंद्र, पंजाब को होगा फायदा

पंजाब  केंद्र सरकार पंजाब को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने पंजाब में ब्रिटिश जमाने में शुरू हुए एक प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अधिकारियों को 40 km लंबे कादियां-ब्यास रेल लाइन प्रोजेक्ट को "डीफ़्रीज" करने और उस पर काम फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि यह प्रोजेक्ट पहले रोक दिया गया था, लेकिन अब केंद्रीय रेल राज्य मंत्री बिट्टू ने इस मामले को उठाया है और इसे फिर से शुरू करने का फैसला किया है। बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री वैष्णव पहले ही साफ कर चुके हैं कि पंजाब के रेलवे प्रोजेक्ट्स के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है।  रवनीत सिंह बिट्टू ने अधिकारियों को सभी रुकावटों को दूर करने और कंस्ट्रक्शन का काम फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है। यह नई रेल लाइन इलाके की स्टील सिटी के नाम से मशहूर बटाला की मुश्किलों से जूझ रही इंडस्ट्रियल यूनिट्स को काफ़ी बढ़ावा देगी। बिट्टू ने बताया कि नॉर्दर्न रेलवे के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (कंस्ट्रक्शन) की तरफ से एक लेटर जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि रेलवे बोर्ड इसे डीफ्रीज करेगा और इसका एस्टीमेट तुरंत पास करेगा और कंस्ट्रक्शन का काम शुरू किया जाएगा। ब्रिटिश काल में मंजूर हुआ था प्रोजेक्ट  मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह प्रोजेक्ट बहुत पुराना है। इसे सबसे पहले 1929 में ब्रिटिश सरकार ने मंजूरी दी थी और नॉर्थ-वेस्टर्न रेलवे ने इस पर काम शुरू किया था। 1932 तक करीब एक-तिहाई काम पूरा हो गया था, लेकिन अचानक प्रोजेक्ट रोक दिया गया। रेलवे ने इसे 2010 के रेल बजट में भी शामिल किया था, लेकिन प्लानिंग कमीशन की फाइनेंशियल चिंताओं के कारण काम एक बार फिर रोक दिया गया। 

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 7°C, जानिए अगले तीन दिनों का हाल

  रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अम्बिकापुर में तापमान 6-7°C पहुंच गया है। वहीं रायपुर में 12-13°C और दुर्ग में 11-12 °C के आसपास न्यूनतम तापमान चल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक इस तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं जताई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे ज्यादा तापमान 27.8 °C जगदलपुर और सबसे कम न्यूनतम तापमान 07.4°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। स्थिति को देखते हुए लोकल प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था की है। रायपुर में नगर निगम ने कई जगह अलाव की व्यवस्था की है। रायगढ़ में बढ़ सकती है ठंड रायगढ़ जिले में तापमान लगातार कम हो रहा है। 5 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन में भी हल्की ठंड महसूस हो रही है। पिछले दो दिनों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

भा.ज.पा. विधायक दल की बैठक में सीएम ने एसआईआर प्रक्रिया पर दी अहम दिशा-निर्देश

भोपाल  मध्य प्रदेश में चल रहे मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के काम की निगरानी अब भाजपा विधायक भी करेंगे। वे अपनी टीम बनाकर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में बूथवार नजर रखेंगे। मुख्यमंत्री निवास में शुक्रवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में एसआईआर का उठा मुद्दा उठा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आने वाले डेढ़ माह हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक विधायक को एसआईआर की प्रक्रिया में पूर्ण सक्रियता और समर्पण के साथ शामिल होना होगा, क्योंकि आने वाले चुनाव इसी मतदाता सूची के आधार पर होंगे। वन नेशन, वन इलेक्शन की व्यवस्था के अंतर्गत होने वाले चुनाव भी इसी सूची पर आधारित होंगे। विधायक अपनी टीम के साथ इस पर नजर रखें कि मतदाता सूची में कोई पात्र छूट न और अपात्र का नाम न जुड़ सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 में सहकारिता और कृषि मंडी चुनाव कराएंगे। इसके बाद 2027 में निकाय और 2028 में विधानसभा के चुनाव होंगे। इस हिसाब से देखें तो 2026 से हर साल लगातार चुनाव होंगे। इसलिए एसआईआर को लेकर बूथ स्तर तक गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में समन्वय, संवाद और संगठन की गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें, ताकि एसआईआर प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो सके। रोजगार और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि सभी जगह एल्डरमेन, जनभागादारी, रोगी कल्याण आदि समितियों की घोषणा जल्द की जानी है। इसलिए सभी जिलों में पार्टी संगठन और वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय बनाकर इस दिशा में आगे बढ़ें। विधायक बीते दो सालों में प्रदेश में हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता तक पहुंचाएं। दो वर्षों में आठ लाख करोड़ के विकास कार्य होना, रोजगार एवं विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि है। विकास कार्यों के मद्देनजर आपके क्षेत्र में क्या बेहतर हो सकता है, इस संबंध में सांसद, पूर्व सांसद, विधायकों से विचार-विमर्श कर एक विजन डाक्यूमेंट तैयार करें। भाजपा विधायक दल की बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल मंचासीन रहे। बैठक का संचालन संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया। विधायक भाजपा जिला कार्यालयों में बैठकर कार्यकर्ताओं और जनता की सुने समस्याएं : खंडेलवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों की नियमित उपलब्धता संगठन और शासन के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाएगी। मंत्रियों की तरह ही विधायक सप्ताह में एक दिन जिला अध्यक्ष और सांसद के साथ जिला कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं और जनता की समस्याएं सुनें। इससे कार्यकर्ताओं की हिचक समाप्त होगी और संगठन के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं, इसलिए सदैव व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर संगठन के हित में कार्य करें। प्रत्येक विधायक अपना अधिकतम समय एसआइआर में केंद्रित करें और वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव को चुनौती के रूप में लें। सभी विधायक अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर तक जाकर संगठन की गतिविधियों का नियमित निरीक्षण करें और कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखें। एसआईआर प्रक्रिया में विधायकों की सक्रियता अनिवार्य : हितानंद भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि इस वर्ष अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मशताब्दी वर्ष मना रहे है, जिसका समापन 25 दिसंबर को ग्वालियर और रीवा के कार्यक्रमों में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में होगा। 16 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी। उन्होंने बूथ स्तर पर सूची का सावधानीपूर्वक अवलोकन करने और यदि किसी मतदाता का नाम गलत जुड़ा है या किसी का छूटा है तो संबंधित दावे-आपत्तियां सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि मतदाता सूची का सही और पूर्ण शुद्धिकरण हो सके। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने बिहार में भ्रम फैलाने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हुए।

महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में काटी नसें, अधिकारी की पत्नी होने का दावा

समस्तीपुर समस्तीपुर के दलसिंहसराय उपकारा के सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार की कथित पत्नी अमृता कुमारी ने न्याय न मिलने से आहत होकर शनिवार को समस्तीपुर एसपी कार्यालय के बरामदे में अपनी कलाई की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। घायल अवस्था में उन्हें महिला पुलिस ने तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अमृता कुमारी, जो नवादा जिले की रहने वाली हैं और दो बच्चों की मां हैं, पिछले तीन दिनों से लगातार एसपी अरविंद प्रताप सिंह के जनता दरबार में अपनी शिकायत लेकर पहुंच रही थीं। उन्हें पिछले दो दिनों से रात में वन स्टेप गृह में ठहराया जा रहा था। शनिवार को भी वह अपने दोनों बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं, पर मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद उन्होंने ब्लेड से अपनी बाईं कलाई की नस काट ली। पत्नी मानने से इनकार कर रहा सहायक जेलर अमृता ने बताया कि 2022 में गया स्थित विष्णुपद मंदिर में आदित्य कुमार से उनकी शादी हुई थी और वे पति-पत्नी की तरह साथ रहते थे। लेकिन आदित्य कुमार के समस्तीपुर ट्रांसफर होने के बाद उनका व्यवहार अचानक बदल गया। अमृता का आरोप है कि आदित्य अब उन्हें पत्नी मानने से इनकार कर रहे हैं। महिला ने बताया कि वह दो बच्चों के साथ पिछले दो दिनों से आदित्य कुमार के सरकारी आवास में रह रही थीं, लेकिन एक दिसंबर को उनके ससुर दिलीप सिंह ने पुलिस बुलाकर उन्हें आवास से मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद से वह लगातार जिला पुलिस कप्तान के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंच रही थीं। मामला दर्ज दलसिंहसराय थानाध्यक्ष इरशाद अहमद ने बताया कि अमृता कुमारी के आवेदन पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। डॉक्टरों ने कहा कि घायल महिला की कलाई में टांके लगाए गए हैं और इलाज जारी है।

रेलवे की खुशखबरी: पटना और दरभंगा से आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी

पटना यात्रियों की सुविधा के लिए पटना एवं दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जायेगी। पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने शुक्रवार को बयान जारी कर जानकारी दी है। पटना से खुलने वाली ट्रेनें गाड़ी संख्या 02309 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन पटना से 06 एवं 08 दिसम्बर को 20.30 बजे खुलकर अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह गाड़ी संख्या 02310 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल ट्रेन 07 एवं 09 दिसम्बर को 19.00 बजे खुलकर अगले दिन 14.00 बजे पटना पहुंचेगी। सरस्वती चन्द्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 02395 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन पटना से 07 दिसम्बर को 20.30 बजे खुलकर अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02396 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल ट्रेन 08 दिसम्बर को 19.00 बजे खुलकर अगले दिन 14.00 बजे पटना पहुंचेगी। दरभंगा से खुलने वाली ट्रेनें उन्होंने कहा कि गाड़ी संख्या 05563 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन दरभंगा से 07 दिसम्बर को 18.15 बजे खुलकर अगले दिन 21.15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुँचेगी । इसी तरह गाड़ी संख्या 05564 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 09 दिसम्बर को 00.05 बजे खुलकर 23.00 बजे दरभंगा पहुँचेगी।