samacharsecretary.com

इंडिया स्क्वॉड में बड़ा फेरबदल: वर्ल्ड कप से पहले बडोनी–प्रियांश को मिला मौका

नई दिल्ली आयुष बडोनी और प्रियांश आर्या को दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम से रीलिज कर दिया गया है क्योंकि उनका चयन टी-20 विश्व कप से पहले सीनियर टीम के खिलाफ अभ्यास मैचों के लिए भारतीय ‘ए’ टीम में हो गया है. बडोनी ने चार दिवसीय और लिस्ट-ए दोनों फॉर्मेट में खेला है, जबकि आर्या ने अभी तक केवल सफेद गेंद वाले फॉर्मेट में ही खेला है. अब दिल्ली के आयुष दोजा मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के सातवें दौर में टीम की कप्तानी करेंगे. टी-20 विश्व कप की शुरुआत से पहले भारत कुल तीन मैच खेलेगा, जिसमें दो मैच इंडिया ‘ए’ खेलेगी जबकि एक मैच में सीनियर टीम शिरकत करेगी. इंडिया ‘ए’ दो और छह फरवरी को नवी मुंबई में अमेरिका और बेंगलुरु में नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने वार्म-अप मैचों में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है. दरअसल, विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज होनी है जबकि इंग्लैंड श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा. वॉर्म-अप मैच का शेड्यूल     2 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे     2 फरवरी – भारत ए बनाम यूएसए – नवी मुंबई – शाम 5 बजे     2 फरवरी – कनाडा बनाम इटली – चेन्नई – शाम 7 बजे     3 फरवरी – श्रीलंका ए बनाम ओमान – कोलंबो – दोपहर 1 बजे     3 फरवरी – नीदरलैंड्स बनाम जिम्बाब्वे – कोलंबो – दोपहर 3 बजे     3 फरवरी – नेपाल बनाम यूएई – चेन्नई – शाम 5 बजे     4 फरवरी – नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड – बेंगलुरु – दोपहर 1 बजे     4 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे     4 फरवरी – आयरलैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – शाम 5 बजे     4 फरवरी – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – नवी मुंबई – शाम 7 बजे     5 फरवरी – ओमान बनाम जिम्बाब्वे – कोलंबो – दोपहर 1 बजे     5 फरवरी – कनाडा बनाम नेपाल – चेन्नई – दोपहर 3 बजे     5 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम यूएसए – नवी मुंबई – शाम 5 बजे     6 फरवरी – इटली बनाम यूएई – चेन्नई – दोपहर 3 बजे पीएम     6 फरवरी – इंडिया ए बनाम नामीबिया – बेंगलुरु – शाम 5 बजे सातवें दौर के लिए दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम: आयुष डोसेजा (कप्तान), सनत सांगवाम, वैभव कांडपाल, सुमित माथुर, प्रणव राजवंशी, सिद्धांत शर्मा, ध्रुव कौशिक, राहुल डागर, अनुज रावत, दिविज मेहरा, आर्यन राणा, मनी ग्रेवाल, रोहन राणा, राहुल चौधरी.

क्रिकेट अपडेट: सूर्यकुमार यादव का टॉप-10 में कमबैक, अभिषेक की कब्जा जारी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बुधवार को जारी लेटेस्ट ICC T20I रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में वापस आ गए हैं। वह पांच पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं, न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की T20I सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद जिसमें भारत अभी 3-0 से आगे है। भारतीय कप्तान जो सबसे छोटे फॉर्मेट में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, उन्होंने दूसरे मैच में 82 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और 468 दिनों के अपने अर्धशतक के सूखे को भी खत्म किया। सूर्यकुमार ने अगले मैच में भी इस लय को जारी रखा और सिर्फ 26 गेंदों में 57 रन बनाए। भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा ने भी तीसरे T20I में 68 रनों की शानदार पारी खेलकर टॉप पर अपनी स्थिति मजबूत की। 929 अंकों के साथ उन्होंने टॉप पर अपनी बढ़त को 80 रेटिंग अंकों तक बढ़ा दिया है। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी तीसरे T20I में ब्लैककैप्स के खिलाफ तीन विकेट लेने के बाद गेंदबाजों की रैंकिंग में चार स्थान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि टीम के साथी वरुण चक्रवर्ती ब्लैककैप्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अभी भी टॉप पर अपनी स्थिति बनाए हुए हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने मौजूदा सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद रैंकिंग में अपनी बढ़त जारी रखी है। हार्दिक एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि दुबे पांच स्थान ऊपर चढ़कर ग्यारहवें स्थान पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स भारत के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों की रैंकिंग में 18 स्थान ऊपर चढ़कर 44वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम 20वें नंबर पर पहुंच गए हैं और वेस्टइंडीज के हार्ड-हिटर ब्रैंडन किंग भी 15 स्थान ऊपर आ गए हैं। अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान, साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश और वेस्टइंडीज के सीमर मैथ्यू फोर्ड गेंदबाजों की रैंकिंग में पांच, आठ और उन्नीस स्थान ऊपर आ गए हैं। इंग्लैंड की टॉप बैटिंग जोड़ी हैरी ब्रूक और जो रूट ने अपनी टीम को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने में मदद की। नतीजतन ब्रूक 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं, और रूट छह स्थान ऊपर चढ़कर वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 17वें स्थान पर आ गए हैं।  

आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

विशाखापट्टनम आज विशाखापट्टनम में भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 216 रनों का टारगेट रखा है। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन जुटाए। टिम सीफर्ट ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 36 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने टॉस गंवाने के बाद शानदार शुरुआत की। सीफर्ट और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। कॉनवे 23 गेंदों में 44 रन बनाने के बाद नौवें ओवर में पवेलियन लौटे। उन्होंने चार चौके और तीन छक्के जमाए। न्यूजीलैंड ने भले ही अच्छा आगाज किया लेकिन टीम ने उसके बाद 63 रन जोड़कर पांच विकेट गंवा दिए। रचिन रविंद्र (2) और मार्क चैपमैन (9) दहाई अंक में नहीं पहुंचे। ग्लेन फिलिप्स ने 24 और जकारी फाउल्केस ने 13 रनों का योगदान दिया। कप्तान मिचेल सेंटनर 11 रन जोड़कर रनआउट हुए। हालांकि, जेरिल मिचेल आखिरी तक डटे रहे और न्यूजीलैंड को 200 के पार पहुंचाया। उन्होंने 28 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन सिक्स शामिल हैं। मैट हैनरी 6 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने एक-एक शिकार किया। अर्धशतक से चूके रिंकू सिंह भारत का पांचवा विकेट रिंकू सिंह के रूप में गिरा है। वह अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 39 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रनों की पारी खेली। रिंकू को फाउल्केस ने 11वें ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट किया। दुबे 12 और हर्षित राणा 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हार्दिक भी लौटे पवेलियन 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम लड़खड़ा गई है। हार्दिक पांड्या भी पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 5 गेंदों में केवल 2 रन बनाए। हार्दिक को सेंटनर ने नौवें ओवर में जकारी के हाथों कैच कराया। वहीं, 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 77/4 है। अब रिंकू सिंह और शिवम दुबे के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। रिंकू 35 और दुबे 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

शॉकिंग कदम! पाकिस्तान का नया पैंतरा, टी20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ी करेंगे काली पट्टी पहनकर खेल

नई दिल्ली पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में शामिल होगा या नहीं, उसे लेकर अभी तक अपने पत्ते नहीं खेले हैं। इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी को बांग्लादेश मामले पर दूसरा लेटर लिखने वाला है। इसमें वह अपने इस इरादे की जानकारी देगा कि अगर उसकी टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी तो उसके खिलाड़ी प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराने के लिए बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेंगे।   टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी अब औपचारिक तौर पर आईसीसी को बताएगा कि बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर उसे काफी निराशा हुई है। उसके खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराएंगे। रिपोर्ट में पीसीबी से जुड़े सूत्र के हवाले से कहा गया है, ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी को वर्ल्ड कप के दौरान अपने प्रोटेस्ट के बारे में लेटर लिखने वाला है।’ पाकिस्तान वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को लेकर सोमवार को अंतिम फैसला लेगा। इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत में पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि बहुत अच्छी बातचीत हुई और वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान अपना अंतिम फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार को बताएगा। शुक्रवार चूंकि बीच चुका है, इसलिए जाहिर है कि पीसीबी सोमवार को अपने फैसले का ऐलान करेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इससे पहले इसी महीने आईसीसी को बांग्लादेश मुद्दे पर पहला ईमेल लिखा था और सीसी में बाकी सभी बोर्ड मेंबर को भी रखा था। लेटर में उसने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए कहा था कि उसके मैच भारत से बाहर कराए जाएं। उसने बांग्लादेश के विश्व कप मैचों की मेजबानी की भी पेशकश की थी। हालांकि आईसीसी ने बोर्ड मीटिंग में फैसला किया कि बांग्लादेश की चिंताएं आधारहीन हैं और उसके मैचों के वेन्यू नहीं बदले जाएंगे। आईसीसी ने तब बांग्लादेश को दो टूक कहा था कि उसके मैच पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे यानी उसके सभी ग्रुप मैच भारत में ही होंगे। आईसीसी ने बांग्लादेश को आखिरी मौका देते हुए उसे 24 घंटे की मोहलत दी थी लेकिन बीसीबी ने आखिरकार भारत नहीं जाने का फैसला किया। उसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप 2026 में शामिल कर लिया। इससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और विश्व कप के बहिष्कार की धमकी दे रहा है। बांग्लादेश से जुड़े विवाद की शुरुआत तब हुई जब आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर ने अपने स्क्वाड के एक मात्र बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया। इसकी प्रतिक्रिया में बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप के मैच भारत में खेलने से इनकार करते हुए आईसीसी से अपने मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट किए जाने की मांग की थी। बांग्लादेश ने इसके लिए 'सुरक्षा चिंताओं' को वजह के रूप में गिनाया था लेकिन आईसीसी ने स्वतंत्र सिक्यॉरिटी एजेंसी के सर्वे में पाया कि बांग्लादेश की चिंताओं में कोई दम नहीं है।  

‘एक खराब दिन काफी है’ — राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया को दी बड़ी सीख, वर्ल्ड कप से पहले अलर्ट

नई दिल्ली टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रही है। भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगी। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता था। पिछले 2 साल में भारतीय टीम काफी बदल चुकी है। हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ और कप्तान रहे रोहित शर्मा, विराट कोहली, और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। गौतम गंभीर की कोचिंग और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अपने खिताब की रक्षा करने विश्व कप में उतरेगी। पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने विश्व कप से पहले भारतीय टीम के लिए खास संदेश दिया है। एक निजी कार्यक्रम में राहुल द्रविड़ ने कहा कि विश्व कप में हम फेवरेट के तौर पर उतरेंगे और सेमीफाइनल तक जरूर पहुंचेंगे, लेकिन मेरा अपना अनुभव ये कहता है कि मैच में कौन सी टीम बेहतर खेलती है इसपर काफी कुछ निर्भर करेगा। कोई अच्छी पारी खेलकर आपको परेशान कर सकता है। टीम इंडिया कितनी भी मजबूत क्यों न हो, एक खराब दिन सबकुछ बिगाड़ सकता है। एक खराब दिन आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकता है। राहुल द्रविड़ के इस बयान का अर्थ भारतीय टीम का हर सदस्य और हर भारतीय क्रिकेट फैन अच्छी तरह समझता है। वनडे विश्व कप 2003 में पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेलने के बाद टीम इंडिया फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। राहुल द्रविड़ ने उस विश्व कप में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी। ठीक 20 साल बाद 2023 में भी ऐसा ही हुआ था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया पूरे विश्व कप में अजेय रही। माना जा रहा था कि भारतीय टीम ही चैंपियन बनेगी, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से एक बार फिर हमें हार का सामना करना पड़ा। राहुल द्रविड़ इस टीम के हेड कोच थे। राहुल ने इन्हीं अनुभवों के आधार पर कहा है कि एक खराब दिन हमारी सारी उम्मीदों और सपनों को तोड़ सकता है। इसलिए हमें हमेशा सावधान रहना होगा। भारतीय टीम टी20 फॉर्मेट में प्रचंड फॉर्म में चल रही है। भारत और श्रीलंका में विश्व कप का आयोजन और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया को फेवरेट माना जा रहा है। अगर भारतीय टीम टी20 विश्व कप जीतने में कामयाब रहती है, तो लगातार दो टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी, साथ ही कुल 3 विश्व कप खिताब के साथ सर्वाधिक टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम बन जाएगी। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में 2007 में खेला गया टी20 विश्व कप का पहला संस्करण जीता था।  

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की तैयारियों को पुख्ता करने और ऑस्ट्रेलियाई टीम को उपमहाद्वीप की स्थितियों के मुताबिक खुद को ढालने का मौका होगा। सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को लाहौर में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 4 बजे से शुरू होगा। पाकिस्तान का मजबूत पक्ष पाकिस्तानी टीम टी20 की खतरनाक टीमों में गिनी जाती है। घर में उसे हराना किसी भी टीम के लिए काफी मुश्किल रहा है। तेज गेंदबाजी उसकी मजबूती रही है। उसके पेसर नई गेंद से जल्द विकेट चटकाने की क्षमता रखते हैं। वहीं बल्लेबाजी में उसके पास बाबर आजम के रूप में शानदार बल्लेबाज है जिनका टी20 में शानदार रिकॉर्ड है। हालांकि वह काफी समय से अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। बिग बैश लीग में वह कोई खास छाप नहीं छोड़ पाए थे फिर भी टी20 इंटरनेशनल में उन्हें हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया का मजबूत पक्ष दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो वो बेशक दुनिया की सबसे खतरनाक टीमों में से एक है। वह खेल के हर डिपार्टमेंट में खतरनाक है। उसके पास एक बहुत ही मजबूत बैटिंग लाइन अप है जो किसी भी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाने में सक्षम है। इसके अलावा उसके पास जानदार तेज गेंदबाजी है जो किसी भी तरह की सतह पर विकेट चटकाने में सक्षम है। उसका स्पिन डिपार्टमेंट भी मजबूत है। हालांकि भारतीय उपमहाद्वीप की स्थितियों में उसके खिलाड़ियों की कड़ी परीक्षा होगी। ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एडम जैम्पा जैसे खिलाड़ी सीरीज में अपनी छाप छोड़ने को बेकरार होंगे। दोनों टीमों का हालिया प्रदर्शन पाकिस्तान पाकिस्तान ने पिछले साल श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ हुए ट्राई सीरीज में जीत हासिल की थी। फाइनल में उसने श्रीलंका को शिकस्त दी थी। हालांकि उसके बाद श्रीलंका के साथ हुई टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही थी। सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 20 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से हराया था। दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था और एक भी गेंद नहीं फेंकी गई थी। 11 जनवरी 2026 को हुए तीसरे टी20 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 14 रन से शिकस्त दी थी। ऑस्ट्रेलिया दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उसे अपनी पिछली टी20 सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था और वह भी अपने घर में। अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ 5 टी20 मैच की सीरीज खेली थी। पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। दूसरे में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाई थी लेकिन उसके बाद उसे तीसरे और चौथे मैच में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पांचवां मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था। दोनों टीमें इस प्रकार हैं ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, माहली बर्डमैन, बेन ड्वारशुइस, मैथ्यू कुहनमैन, एडम जैम्पा। पाकिस्तान का स्क्वाड: बाबर आजम, फखर जमां, ख्वाजा नैफे, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान तारिक।  

दिल्ली कैपिटल्स को झटका: कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर लगा 12 लाख रुपये का फाइन

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में गुजरात जॉइंट्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम मंगलवार को बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) स्टेडियम में खेले गए मैच में तीन रन से मैच हार गई थी, जिससे वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई। डब्ल्यूपीएल ने बयान में कहा, ‘दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर मंगलवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में गुजरात जॉइंंट्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।’ इसमें आगे कहा गया है, ‘इस सत्र में यह पहला अवसर है जबकि उनकी टीम ने निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं किए, इसलिए जेमिमा पर डब्ल्यूपीएल की आचार संहिता के तहत 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’ दिल्ली कैपिटल्स को झेलनी पड़ी हार अगर गुजरात जॉइंट्स से हुए मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स को 3 रन से हार का सामना करना पड़ा। जीजी की तरफ से ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी (58 रन) के अर्धशतक के बाद सोफी डिवाइन के चार विकेट निर्णायक साबित हुए। इस जीत से गुजरात जॉइंट्स के आठ अंक हो गए हैं जिससे उसने तालिका में मुंबई इंडियंस को तीसरे स्थान पर खिसका कर दूसरा स्थान हासिल किया। गुजरात जॉइंट्स ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद मूनी के अर्धशतक से नौ विकेट पर 174 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स निकी प्रसाद (47 रन) और स्नेह राणा (29 रन) के बीच सातवें विकेट के लिए 31 गेंद में 70 रन की साझेदारी से जीत के करीब पहुंच गई थी लेकिन अंतिम ओवर में दोनों के विकेट गंवाने से 20 ओवर में आठ विकेट पर 171 रन ही बना सकी। पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर खिसकी दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए शीर्ष क्रम की बल्लेबाज फिर से अच्छी शुरूआत नहीं दिला सकीं और मध्यक्रम में भी कोई अहम योगदान नहीं रहा। पिछले मैच में शीर्ष पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स (छह अंक) इस हार से चौथे स्थान पर खिसक गई।  

टी20 रैंकिंग में सूर्या का जादू, हार्दिक और बुमराह को भी फायदा

दुबई आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को बड़ी खुशखबरी मिली है. आईसीसी टी20I प्लेयर्स रैंकिंग के ताजा अपडेट में भारत के कई स्टार खिलाड़ियों को फायदा पहुंचा है. इसके कारण टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया का मनोबल और मजबूत हुआ है. भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपनी शानदार फॉर्म का इनाम पाते हुए टी20I बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पोजीशन और मजबूत कर ली है. न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20I सीरीज में दो अर्धशतकों के दम पर अभिषेक ने अपनी बढ़त 80 रेटिंग पॉइंट्स तक पहुंचा दी है. अभिषेक के खाते में अब 929 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जो उनके करियर बेस्ट 931 से सिर्फ दो कम हैं. दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के फिल साल्ट (849 अंक) हैं. जबकि तीसरे स्थान पर भारत के ही तिलक वर्मा (781 अंक) मौजूद हैं. भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी बड़ी छलांग लगाई है. गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में नाबाद 57 रनों की पारी खेलने के बाद सूर्या पांच पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं. बुमराह-हार्दिक भी चमके टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी रैंकिंग में भी अच्छी खबर है. जसप्रीत बुमराह तीसरे T20I में तीन विकेट लेकर 4 स्थान की छलांग के साथ 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती न्यूजीलैंड के खिलाफ अब भी T20I गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बने हुए हैं. T20I ऑलराउंडर्स रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों को फायदा हुआ है. हार्दिक पांड्या एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे और शिवम दुबे छह पायदान की छलांग लगाकर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं. हालांकि इस कैटेगरी में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा अभी भी शीर्ष पर बने हुए हैं. अन्य टीमों के खिलाड़ियों ने भी रैंकिंग में सुधार किया है. टी20I बैटिंग रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम 9 स्थान ऊपर चढ़कर 20वें नंबर पर आ चुके हैं. जबकि वेस्टइंडीज के ब्रैंडन किंग 15 स्थान के फायदे से 35वें और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स 18 स्थान ऊपर उठकर 44वें नंबर पर आ गए हैं. टी20I गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान 9वें, साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश 32वें और वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड 47वें नंबर पर विराजमान हैं. टी20I ऑलराउंडर्स रैंकिंग में नेपाल के दीपेंद्र ऐरी और अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई संयुक्त रूप से छठे नंबर पर आ चुके हैं. श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खत्म हुई ODI सीरीज के बाद भी रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बैटिंग रैंकिंग में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक 17 स्थान की छलांग लगाकर 11वें और जो रूट छह स्थान ऊपर चढ़कर 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं. ODI बल्लेबाजों में डेरिल मिचेल नंबर-1 बने हुए हैं, जबकि गेंदबाजों में आदिल राशिद (5वें) और ऑलराउंडर्स में चरिथ असलंका (13वें) ने भी बड़ा फायदा उठाया है. टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब सिर्फ 10 दिन बचे हैं और ऐसे में रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का यह उछाल टीम इंडिया के लिए बेहद सकारात्मक संकेत माना जा रहा है..

अश्मिता चालिहा की वापसी: थाईलैंड मास्टर्स में मेन ड्रॉ की हो गई जगह पक्की

पटुमवान भारत की अश्मिता चालिहा ने पटाया में खेले गए दो कड़े क्वालिफाइंग मुकाबले जीतकर थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स मेन ड्रॉ में जगह बना ली। 26 वर्षीय अश्मिता ने अपने अभियान की शुरुआत चीनी ताइपे की ऊंची रैंकिंग वाली हंग यी टिंग के खिलाफ तीन गेम के रोमांचक मुकाबले से की, जिसे उन्होंने 15-21, 21-12, 21-12 से अपने नाम किया। पहला गेम गंवाने के बाद दुनिया की 87वीं रैंक वाली अश्मिता ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे और तीसरे गेम में पूरा नियंत्रण बनाए रखा और मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने इस लय को अंतिम क्वालिफाइंग राउंड में भी बरकरार रखा, जहां उन्होंने कोरिया गणराज्य की किम जूउन को 21-11, 10-21, 21-16 से हराकर मेन ड्रॉ का टिकट पक्का किया। निर्णायक गेम में स्कोर 15-15 की बराबरी पर पहुंचने के बाद अश्मिता ने जबरदस्त धैर्य और आक्रामक खेल दिखाया और लगातार अंक जुटाकर मुकाबला अपने नाम किया। सुपर 300 श्रेणी के इस टूर्नामेंट में क्वालिफाइंग राउंड से आगे बढ़ने वाली वह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी रहीं। डबल्स वर्ग में भारत का सफर जल्दी समाप्त हो गया। पुरुष डबल्स में साई प्रतीक के और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय को मलेशिया की जोड़ी नूर मोहम्मद अजरीन अयूब और टैन वी कियोंग ने 22-20, 22-20 से हराया। महिला डबल्स में रुतपर्णा पांडा और स्वेतापर्णा पांडा को चीन की बाओ ली जिंग और ली यी जिंग से सीधे गेम में हार मिली, जबकि अश्विनी भट्ट के और शिखा गौतम को इंडोनेशिया की फेब्रियाना कुसुमा और मेलिसा पुष्पितसारी ने बाहर किया। इसके अलावा सानिया सिकंदर और रश्मि गणेश भी क्वालिफाइंग राउंड में बाहर हो गईं। सिंगल्स क्वालिफायर में सतीश कुमार और सनीथ दयानंद पुरुष सिंगल्स से बाहर हुए, जबकि श्रेया लेले महिला सिंगल्स मेन ड्रॉ में जगह नहीं बना सकीं। मिक्स्ड डबल्स में मोहित जगलान और लक्षिता जगलान का सफर भी क्वालिफायर में ही समाप्त हो गया। भारत का मेन-ड्रॉ अभियान बुधवार से शुरू होगा, जिसमें मालविका बंसोड़, अनमोल खरब, किरण जॉर्ज और प्रियांशु राजावत अपने-अपने मुकाबलों में उतरेंगे।  

ऑस्ट्रेलियन ओपन: इगा स्वियातेक ने एलिना रायबकिना और जेसिका पेगुला को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

मेलबर्न साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला. पांचवीं वरीयता प्राप्त एलेना राइबाकिना ने दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी इगा स्वियातेक को चौंकाते हुए बुधवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली. पोलैंड की स्टार के करियर ग्रैंड स्लैम जीतने के की उम्मीदों को करारा झटका लगा. मास्को में जन्मी कजाख खिलाड़ी ने शुरुआती सर्विस की दिक्कतों से उबरते हुए दूसरी वरीयता प्राप्त स्वियातेक को 7-5, 6-1 से हराया. अब फाइनल में पहुंचने के लिए उनका मुकाबला जेसिका पेगुला या अमांडा अनीसिमोवा से होगा. राइबाकिना इससे पहले 2023 में मेलबर्न फाइनल में पहुंची थीं, जहां उन्हें आर्यना सबालेंका के खिलाफ तीन कड़े सेटों में हार मिली थी. इसके बाद से वह मेलबर्न में क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई थीं. लेकिन 2022 की विंबलडन चैंपियन राइबाकिना हाल के महीनों में शानदार फॉर्म में रही हैं. उन्होंने पिछले 19 मैचों में से 18 में जीत दर्ज की है और इस महीने ब्रिस्बेन क्वार्टर फाइनल में ही उन्हें एकमात्र हार मिली थी. अब वह अपने करियर के चौथे ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल और 2024 विंबलडन के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची हैं. 26 साल की राइबाकिना ने कहा, “इस जीत से मैं बहुत खुश हूं. हम एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और मैं बस आक्रामक खेलने की कोशिश कर रही थी. मुझे लगता है कि पहले सेट में दोनों के लिए पहली सर्विस ज्यादा काम नहीं कर रही थी, तो हम दोनों दूसरी सर्विस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे. दूसरे सेट में मैंने ज्यादा खुलकर खेलना शुरू किया और सर्विस भी बेहतर रही.” इस हार से स्वियातेक का करियर ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूट गया. उन्होंने चार बार फ्रेंच ओपन, एक बार यूएस ओपन और एक बार विंबलडन जीता है, लेकिन मेलबर्न पार्क में खिताब अभी भी उनके नाम नहीं है. स्वियातेक और राइबाकिना इससे पहले 11 बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जिसमें पांच मुकाबले पिछले सीजन में हुए थे.