samacharsecretary.com

एमपी के खिलाड़ी IPL में दिखाएंगे दम, जानिए 14 खिलाड़ियों का बेस प्राइस और बोली का मौका

दुबई  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन आज दोपहर 2.30 बजे से अबू धाबी में शुरू होगा। इसमें मध्यप्रदेश के 14 प्लेयर्स पर बोली लगेगी। इसमें सबसे ज्यादा नजर व्यंकटेश अय्यर पर रहेगी। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन के लिए मिनी ऑक्शन आज (16 दिसंबर) को होने वाला है। यह ऑक्शन अबू धाबी में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। इसमें मध्यप्रदेश के 14 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें कई बड़े नाम मैदान में अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। सबसे ज्यादा नजरें इंदौर के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर पर होंगी। पिछली बार उन्हें केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम उन्हें किस कीमत पर खरीदती है। 10 टीमों के पास है 237.55 करोड़ रुपए का पर्स     ऑक्शन में कुल 350 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं, केवल 77 खिलाड़ियों को ही टीमों में शामिल किया जाएगा। सभी 10 आईपीएल टीमों के पास 237.55 करोड़ रुपए का पर्स है। इस बार 40 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। वहीं, 227 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखी गई है। 23.75 करोड़ रुपए का खिलाड़ी फिर से नीलामी में वेंकटेश अय्यर को पिछले आईपीएल में केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस बार उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। पिछले पांच सालों तक अय्यर केकेआर का हिस्सा रहे थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है। वेंकटेश अय्यर: इंदौर के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर पांच वर्षों तक कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े रहने के बाद एक बार फिर नीलामी में उतरेंगे। इस बार उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा गया है। पिछले ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था और वह उस नीलामी के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। फिलहाल वेंकटेश सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कुमार कार्तिकेय: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल चुके स्पिन गेंदबाज कुमार कार्तिकेय भी ऑक्शन लिस्ट में हैं। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए तय किया गया है। एमपीएल 2025 में रीवा जैगुआर की ओर से खेलते हुए उन्होंने 7 मैचों में 10 विकेट लिए थे। वह फिलहाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे हैं। कुलदीप सेन: रीवा के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन को एक बार फिर नीलामी सूची में शामिल किया गया है। पिछली बार पंजाब किंग्स ने उन्हें उनके बेस प्राइस पर खरीदा था, हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और इस साल टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। इस बार कुलदीप का बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। कुलवंत खेजरोलिया: तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया अब तक पांच आईपीएल टीमों के लिए खेल चुके हैं। पिछले सीजन में वह गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे, लेकिन टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। आईपीएल 2025 में उन्होंने एक मैच में एक विकेट लिया था। एमपीएल 2025 में इंदौर पिंक पैंथर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 5 मैचों में 5 विकेट लिए। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए है। अभिषेक पाठक: एमपीएल 2025 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज अभिषेक पाठक का नाम भी नीलामी सूची में है। बुंदेलखंड बुल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 6 मैचों में 266 रन बनाए। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 25 छक्के लगाने के साथ उनका स्ट्राइक रेट 246 रहा। उन्होंने 48 गेंदों में 133 रन की शतकीय पारी भी खेली। घरेलू टी20 क्रिकेट में अभिषेक ने 35 मैचों में 482 रन बनाए हैं। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए तय किया गया है। ऋषभ चौहान: एमपीएल 2025 में 192.5 स्ट्राइक रेट के साथ दूसरे सबसे तेज रन बनाने वाले बल्लेबाज ऋषभ चौहान भी ऑक्शन लिस्ट में हैं। ग्वालियर चीताज के लिए खेलते हुए उन्होंने 6 मैचों में 252 रन बनाए और मध्यप्रदेश में दूसरे सबसे ज्यादा 19 छक्के लगाए। घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। बेस प्राइस 30 लाख रुपए। मंगेश यादव: एमपीएल 2025 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज मंगेश यादव ने अपनी तेज गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा। ग्वालियर चीताज के लिए खेलते हुए उन्होंने 6 मैचों में 14 विकेट लिए। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें पहली बार मध्यप्रदेश की घरेलू टीम और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जगह मिली। मंगेश का बेस प्राइस 30 लाख रुपए है। ऋतिक टाडा: ऑलराउंडर ऋतिक टाडा ने एमपीएल 2025 में 6 मैचों में 173 रन बनाए, जबकि पूरे टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट 216 रहा। एमपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें घरेलू टीम में जगह मिली और अब वह आईपीएल नीलामी सूची में शामिल हैं। अक्षत रघुवंशी: अशोकनगर के बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी ने एमपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। इंदौर पिंक पैंथर्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 4 मैचों में 239 रन बनाए और टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल रहे। पिछली नीलामी में उन पर बोली नहीं लगी थी। इस बार उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा गया है। सागर सोलंकी: रीवा जैगुआर के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर सागर सोलंकी ने एमपीएल 2025 में 7 मैचों में 146 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में 4 विकेट भी लिए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने उन्हें ऑक्शन लिस्ट में जगह दिलाई। सौम्य पांडे: स्पिनर सौम्य पांडे को एक बार फिर आईपीएल नीलामी सूची में शामिल किया गया है। एमपीएल 2025 में उन्होंने 6 मैचों में 6 विकेट लिए। वह भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 टीम का हिस्सा रहे हैं, जहां उन्होंने 7 मैचों में 18 विकेट लिए थे। हालांकि पिछले ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। इस बार उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए है। शिवांग कुमार: भोपाल लेपर्ड के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर शिवांग कुमार ने एमपीएल 2025 में 7 मैचों में 120 रन और 5 विकेट लिए, जिसमें 42 गेंदों पर 91 रन की विस्फोटक पारी भी शामिल है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अब तक उन्होंने 4 विकेट लिए हैं। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा गया है। शिवम शुक्ला: लेग स्पिनर शिवम शुक्ला को एमपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते आईपीएल 2026 ऑक्शन की सूची में जगह मिली है। एमपीएल 2025 में उन्होंने 7 … Read more

बहुत हो चुकी बातें— शुभमन गिल पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा, गंभीर से सीधी कार्रवाई की अपील

नई दिल्ली  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में शुभमन गिल अब तक बुरी तरह फेल रहे हैं। उनकी वजह से संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ रहा है। अब चौथे मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट को याद दिलाया है कि समय आ गया है कि बाकी दोनों मैचों में शुभमन गिल की जगह पर संजू सैमसन को मौका दिया जाए। गिल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के शुरुआती तीन टी20 मैचों में 4, 0 और 28 रन बनाए हैं। मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'अगर आप चीजों को नियंत्रण में रखना चाहते हैं तो ड्रॉप (शुभमन गिल के लिए) शब्द का इस्तेमाल मत कीजिए। सिर्फ इतना कहिए कि आप उन्हें ब्रेक दे रहे हैं या किसी अन्य खिलाड़ी को आजमाना चाहते हैं। लेकिन उन्हें अगले दो मैचों में नए खिलाड़ी के साथ जाना होगा।' गिल नहीं तो कौन, इसका खुद से जवाब देते हुए कैफ ने कहा, 'जो भी खिलाड़ी है, वह उन मैचों में खेलना डिजर्व करता है। उसका अधिकार है। वह सोच रहा होगा कि गिल तो एक साल से खेल रहे हैं और मैं 2-3 खराब पारियों के बाद ही ड्रॉप कर दिया गया। वह खिलाड़ी है संजू सैमसन।' कैफ ने कहा, ‘एक या दो खिलाड़ी एक्स फैक्टर जैसे होते हैं जिन्हें मौकों के संदर्भ में स्पेशल ट्रीटमेंट के हकदार होते हैं लेकिन अब शुभमन गिल को देखिए, वह कितनी सारी पारियां पहले ही खेल चुके हैं?’ उन्होंने आगे कहा, 'हम पिछले कुछ समय से इसके बारे में बात कर रहे हैं। अब आपको फैसला लेना होगा, समय आ गया है।' 5 टी20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज में भारत फिलहाल 2-1 से आगे है। सीरीज के 2 मैच और बचे हैं। अगले साल से शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप से पहले अब भारत को सिर्फ 7 टी20 मैच खेलने हैं। दक्षिण अफ्रीका के बाद न्यूजीलैंड के साथ भी 5 टी20 मैचों की सीरीज है।  

आईपीएल 2026 ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों पर पैसों की बौछार, लेकिन मिलेगा केवल 18 करोड़

 नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के खिलाड़ियों की मिनी नीलामी 16 दिसंबर (मंगलवार) को अबू धाबी में होनी है. मिनी ऑक्शन से पहले एक ऐसे नियम की खूब चर्चा हो रही है, जिसकी जद में विदेशी खिलाड़ी आ रहे हैं. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के नियमों के मुताबिक मिनी ऑक्शन में कोई भी विदेशी खिलाड़ी अधिकतम 18 करोड़ रुपये ही कमा सकता है, भले ही फ्रेंचाइजी टीम उस पर इससे ज्यादा की ही बोली क्यों न लगा दे. यानी बोली 18 करोड़ से ऊपर जाने के बावजूद विदेशी खिलाड़ी को उतनी ही रकम मिलेगी. यह नियम आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलमी में पहली बार लागू किया गया था. अब इसे मिनी ऑक्शन में भी लागू कर दिया गया है. इसका मकसद वित्तीय अनुशासन बनाए रखना और मिनी ऑक्शन में होने वाली अत्यधिक महंगी बोलियों पर लगाम लगाना है. मान लीजिए कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर 30 करोड़ रुपये की बोली लगती है, लेकिन उनकी आईपीएल सैलरी सिर्फ 18 करोड़ रुपये होगी. बचे हुए 12 करोड़ रुपये भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के प्लेयर्स वेलफेयर फंड में जाएंगे. हालांकि लेकिन फ्रेंचाइजी टीम को पूरी 30 करोड़ रुपये की रकम अपने पर्स से चुकानी होगी. केकेआर के पास सबसे बड़ा पर्स मिनी ऑक्शन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास पर्स में सबसे ज्यादा 64.3 करोड़ रुपये हैं. वहीं पांच बार की चैम्पियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पास पर्स में 43.6 करोड़ रुपये मौजूद हैं. दोनों टीमों के पास पर्स में काफी रुपये बचे हैं, इसके बावजूद विदेशी खिलाड़ियों की सैलरी 18 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं होगी. यह नियम सिर्फ विदेशी खिलाड़ियों के लिए है और भारतीय खिलाड़ी पूरी बोली की रकम पाने के हकदार होंगे, चाहे वह 18 करोड़ से ज्यादा ही क्यों न हो. आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे. पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्हें पूरी सैलरी मिली थी. पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं.

अक्षर पटेल की बीमारी से बाहर, अंतिम दो T20 मैचों के लिए टीम में नया खिलाड़ी शामिल

 नई दिल्ली भारत के ऑलराउंडर अक्षर पटेल बीमारी के कारण भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के शेष दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. अक्षर ने धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 में हिस्सा नहीं लिया था और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार, 15 दिसंबर को पुष्टि की कि वह सीरीज के आगे किसी भी मैच में नहीं खेलेंगे. स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर अक्षर ने इस सीरीज में आखिरी बार दूसरे टी20 में खेला था, जहां उन्हें बल्लेबाजी के लिए नंबर 3 पर प्रमोट किया गया था. हालांकि, अक्षर मुश्किल हालात में भारत को उबार नहीं सके और टीम को मुल्लांपुर में 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा. बीमारी के चलते बाहर हुए अक्षर अक्षर पटेल को 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक माना जा रहा है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे. उनकी बीमारी ऐसे अहम समय पर आई है, जब भारतीय टीम प्रबंधन टूर्नामेंट के लिए स्क्वॉड को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है. हालांकि, जब तक यह बीमारी गंभीर या लंबे समय तक रहने वाली नहीं होती, तब तक इससे अक्षर के चयन पर असर पड़ने की संभावना कम है. इस खिलाड़ी को मिली जगह बंगाल के शाहबाज अहमद को अक्षर पटेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. शाहबाज़, जिन्होंने मौजूदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अब तक चार विकेट लिए हैं, लगभग अक्षर जैसे ही (लाइक-टू-लाइक) विकल्प माने जा रहे हैं. यह लेफ्ट-आर्म स्पिनर इस समय घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. क्या प्लेइंग इलेवन में अक्षर की जगह कुलदीप खेलेंगे? अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी में कुलदीप यादव को तीसरे टी20आई की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. लेग स्पिनर कुलदीप ने पारी के अंतिम ओवरों में दो विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को 20 ओवरों में सिर्फ 117 रनों पर रोकने में अहम भूमिका निभाई. अभिषेक शर्मा ने इस लक्ष्य को आसान बना दिया और पावरप्ले में भारत को जबरदस्त शुरुआत दिलाई. अभिषेक की 18 गेंदों में 35 रनों की तूफानी पारी के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई, लेकिन मेज़बान टीम ने 15.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. टी20आई सीरीज के आखिरी दो मुकाबले लखनऊ और अहमदाबाद में खेले जाएंगे. तीन मैचों के बाद भारत सीरीज में 2-1 से आगे है. अब तक सीरीज के तीनों मुकाबले एकतरफा रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने भी इस बात को स्वीकार किया और कहा कि प्रोटियाज़ टीम इस सीरीज में बने रहने के लिए दबाव की स्थिति में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी.    

दिव्यांग टी20 श्रृंखला की मेजबानी करेगा वानखेड़े, 16–18 दिसंबर तक रोमांचक मुकाबले

मुंबई वानखेड़े स्टेडियम भारत और भारत ‘ए’ टीमों के बीच तीन मैचों की शारीरिक दिव्यांग टी20 श्रृंखला की मेजबानी 16 से 18 दिसंबर तक करेगा। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) ने सोमवार को यह घोषणा की। तीन दिवसीय टी20 श्रृंखला का उद्देश्य समावेशिता, जज्बा और खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शारीरिक दिव्यांगता क्रिकेट की बढ़ती प्रतिष्ठा को उजागर करना है। ⁠ मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के महासचिव उन्मेष खानविलकर ने कहा, ‘‘पहली बार शारीरिक दिव्यांगता क्रिकेट श्रृंखला की मेजबानी करना एमसीए के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह साहस और जज्बे का जश्न मनाने के साथ क्षमता को नये तरह से परिभाषित करता है और इस बात की पुष्टि करता है कि क्रिकेट वास्तव में सभी का है।’’ डीसीसीआई के महासचिव रवि चौहान ने कहा, ‘‘डीसीसीआई शारीरिक रूप से दिव्यांग क्रिकेट की मेजबानी करने के लिए एमसीए के प्रति आभार व्यक्त करता है। समावेशिता और अवसर के प्रति आपकी प्रतिबद्धता ने खेल की भावना को मजबूत किया है और हमारे खिलाड़ियों को खुद को साबित करने के लिए सशक्त बनाया है।’’  

IPL 2026 के लिए आज होगी खिलाड़ियों की मंडी, ऑक्शन से पहले जानें क्या होगा खास

 नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मिनी ऑक्शन 10 फ्रेंचाइजियों के लिए 77 खिलाड़ियों की स्लॉट्स के लिए शुरू होने वाला है. इस ऑक्शन में कुल खर्च की सीमा 237.55 करोड़ रुपये रखी गई है. आगामी सीजन मार्च 2026 के अंत में शुरू होने वाला है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) मिनी ऑक्शन में अब तक के सबसे बड़े पर्स 64.3 करोड़ रुपये के साथ उतरे हैं, जिससे वे बोली की दिशा तय करने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पास भी पर्याप्त बजट है, जो उन्हें खिलाड़ियों के चयन में महत्वपूर्ण शक्ति प्रदान करता है.' ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन से सबसे ऊंची बोली की उम्मीद है, वहीं वेंकटेश अय्यर, लियाम लिविंगस्टोन और रवी बिश्नोई जैसे खिलाड़ी भी फ्रेंचाइजियों के ध्यान का केंद्र बने रह सकते हैं. पर्याप्त धन होने के कारण टीमें अनकैप्ड और उभरते हुए खिलाड़ियों को बड़े उत्साह के साथ खरीद सकती हैं, जिससे वादा करने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए बोली की तीव्र प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है. स्मार्ट निवेश टीमों को मार्च में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में निर्णायक बढ़त दिला सकते हैं. कुल मिलाकर, 2026 IPL मिनी ऑक्शन एक हाई-स्टेक, बड़े ध्यान से देखे जाने वाला इवेंट साबित होने वाला है, जहां फ्रेंचाइजियां अपने वित्तीय संसाधनों का उपयोग स्टार खिलाड़ियों और उभरते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों दोनों को सुरक्षित करने के लिए करेंगी. IPL ऑक्शन 2026 IPL 2026 ऑक्शन कब है? IPL 2026 ऑक्शन मंगलवार, 16 दिसंबर को होगा. IPL 2026 ऑक्शन कहां होगा? इस साल का ऑक्शन अबू धाबी, UAE में आयोजित होगा. IPL 2026 ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा? ऑक्शन  भारतीय समयानुसरा दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा. IPL 2026 ऑक्शन टीवी पर कहां देखें? लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network पर उपलब्ध होगा. IPL 2026 ऑक्शन लाइव स्ट्रीम कहां देखें? JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं. IPL 2026 ऑक्शन के लिए टीमों के पास कितना पैसा है? कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – ₹64.3 करोड़ (13 स्लॉट्स भरने हैं) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) – ₹43.4 करोड़ (9 स्लॉट्स) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – ₹25.5 करोड़ (10 स्लॉट्स) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) – ₹22.95 करोड़ (6 स्लॉट्स) दिल्ली कैपिटल्स (DC) – ₹21.8 करोड़ (8 स्लॉट्स) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – ₹16.4 करोड़ (8 स्लॉट्स) राजस्थान रॉयल्स (RR) – ₹16.05 करोड़ (9 स्लॉट्स) गुजरात टाइटन्स (GT) – ₹12.9 करोड़ (5 स्लॉट्स) पंजाब किंग्स (PBKS) – ₹11.5 करोड़ (4 स्लॉट्स) मुंबई इंडियंस (MI) – ₹2.75 करोड़ (5 स्लॉट्स) अधिकमत कितने खिलाड़ी बिकेंगे? इस बार नीलामी सूची में कुल 350 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, लेकिन फ्रेंचाइजी टीम्स अधिकतम 77 खिलाड़ियों पर ही सफल बोली लगा सकेंगी. इनमें से विदेशी खिलाड़ियों की संख्या 31 से ज्यादा नहीं हो सकती. शॉर्टलिस्ट किए गए 350 खिलाड़ियों में 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. यानी इस बार भी नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिल सकता है, जबकि सीमित स्लॉट के चलते विदेशी खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा तय मानी जा रही है.

बीसीसीआई को एनएसएफ के रूप में मान्यता नहीं, खेल मंत्री मांडविया ने लोकसभा में कहा

नई दिल्ली खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) एक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) नहीं है। उन्होंने लंबे समय से चली आ रही स्थिति को दोहराया जिसके अगले साल नए राष्ट्रीय खेल संचालन अधिनियम के लागू होने के बाद बदलने की उम्मीद है। मांडविया तृणमूल कांग्रेस की कोलकाता दक्षिण की प्रतिनिधि माला रॉय के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। रॉय ने पूछा था कि क्या सरकार बीसीसीआई जैसे बड़े खेल संगठनों और पैसे की कमी से जूझ रहे अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को ‘ठीक से और सुचारू रूप से चलाने’ के लिए उनका नियंत्रण अपने हाथ में लेने का इरादा रखती है। ⁠ मांडविया ने दोहराया कि एनएसएफ से ‘अच्छे प्रबंधन तरीकों’ का पालन करने की उम्मीद की जाती है। मांडविया ने कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) के रूप में मान्यता नहीं मिली है।’’ राष्ट्रीय खेल संचालन अधिनियम इस साल अगस्त में पारित हुआ था और इसके नियम जल्द ही अधिसूचित किए जाएंगे। मांडविया ने अगले साल की शुरुआत में इस अधिनियम को पूरी तरह से लागू करने का वादा किया है। इसमें एक राष्ट्रीय खेल बोर्ड (एनएसबी) का प्रावधान है जो जवाबदेही की एक सख्त प्रणाली बनाएगा और सभी एनएसएफ को केंद्र सरकार से कोष पाने के लिए एनएसबी से मान्यता लेनी होगी। बीसीसीआई अब तक एक मान्यता प्राप्त एनएसएफ नहीं है क्योंकि यह सरकार के कोष पर निर्भर नहीं है। हालांकि जब नया कानून लागू होगा तो बीसीसीआई को खुद को एनएसएफ के तौर पर पंजीकृत कराना होगा क्योंकि क्रिकेट एक ओलंपिक खेल बन गया है जो 2028 खेलों में टी20 प्रारूप में पदार्पण करने वाला है। मंत्रालय ने बोर्ड को सूचना का अधिकार अधिनियम से संबंधित प्रावधानों के मामले में पहले ही कुछ राहत दी है जो नए अधिनियम के तहत एनएसएफ पर लागू होंगे।  इसने अधिनियम में आरटीआई से संबंधित प्रावधान में संशोधन किया है और केवल उन्हीं महासंघों को इसके दायरे में रखा है जो सरकारी अनुदान और सहायता पर निर्भर हैं। सूचना का अधिकार कानून बीसीसीआई के लिए एक मुश्किल मुद्दा रहा है जिसने लगातार इसके दायरे में आने का विरोध किया है क्योंकि बोर्ड अधिकांश अन्य एनएसएफ की तरह सरकारी कोष पर निर्भर नहीं है। सोमवार को लोकसभा में मांडविया ने यह भी कहा कि एक करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक अनुदान प्राप्त करने वाले एनएसएफ के खाते भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) द्वारा ऑडिट के अधीन हैं।  

IPL 2026 Auction: ये अनकैप्ड खिलाड़ी बदल सकते हैं टीमों की किस्मत, आर अश्विन ने बताए संभावित सितारे

नई दिल्ली  आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन मंगलवार को अबू धाबी में होने वाला है। उससे पहले दिग्गज पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कुछ ऐसे भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में भविष्यवाणी की है जो नीलामी में अपनी चमक बिखेर सकते हैं। जिन पर फ्रेंचाइजी पैसों की बारिश कर सकती हैं। अश्विन ने दो ऐसे भारतीय विकेटकीपरों के बारे में भविष्यवाणी की है। उन्हें भरोसा है कि इनमें से कम से कम एक तो उम्मीद से ज्यादा पैसे बटोर सकता है। अश्विन ने यूट्यूब पर अपने शो एश की बात में वरिष्ठ खेल पत्रकार विमल कुमार के साथ बातचीत में कार्तिक शर्मा और सलील अरोड़ा का खास तौर पर जिक्र किया, जिन पर नीलामी में फ्रेंचाइजियों की नजर रहने वाली है। इसके अलावा उन्होंने एक और अनकैप्ड खिलाड़ी तुषार रहेजा के लिए भी नीलामी में काफी संभावनाओं की बात की है।   ये पूछने पर कि आर अश्विन को क्या लगता है कि नीलामी में किस खिलाड़ी की ऊंची कीमत लगेगी, उन्होंने कहा, ‘बहुत मुश्किल है। ये कहना बहुत मुश्किल है कि ये जाएगा बहुत पैसों के लिए। लेकिन दो खिलाड़ियों के बीच में मुझे लगता है कि एक महंगा जाएगा। एक है कार्तिक शर्मा और दूसरा है सलील अरोड़ा जो पंजाब का प्लेयर है।’   अश्विन ने आगे कहा, 'सलील अरोड़ा, अभी उसने रन बनाए हैं (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक मैच में सिर्फ 45 गेंद में 125 रन ठोके थे) और उससे पहले भी बनाए हैं। वो भी विकेटकीपर बल्लेबाज है। इसलिए जो भी टीम कार्तिक शर्मा को मिस करेगा ना, वो सलील अरोड़ा के पीछे भागेगा। या जो सलील अरोड़ा को मिस करेगा, वो कार्तिक शर्मा के पीछे भागेगा। इस ऑक्शन में अनकैप्ड प्लेयर्स का वैल्यू रहेगा। एक और जो प्लेयर का वैल्यू रहेगा वो है तुषार रहेजा। तमिलनाडु का प्लेयर है।'

आचरेकर सर से मिलने के बाद मेरी जिंदगी बदल गयी: आमरे

मुंबई द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महान कोच रमाकांत आचरेकर के साथ अपनी शुरुआती मुलाकात को याद करते हुए भारत के पूर्व बल्लेबाज प्रवीण आमरे ने कहा कि इससे उनकी जिंदगी बदल गयी थी। आमरे ने यहां एक कार्यक्रम में भारत के कई खिलाड़ियों के कोच रहे आचरेकर के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया। उन्होंने कहा, ‘‘सब जानते हैं कि मैं अचरेकर सर का छात्र हूं लेकिन कोई नहीं जानता कि उनसे मेरी मुलाकात कैसे हुई। मैं शिवाजी पार्क के बाकी बच्चों की तरह ही क्रिकेट खेलता था। एक दिन मैंने अपने साथियों से कहा कि हमें ‘लेदर’ की गेंद से खेलना चाहिए।’’ ⁠ उन्होंने कहा, ‘‘मैं चप्पल पहनकर अचरेकर सर के पास गया और उनसे पूछा, ‘क्या आप मेरी टीम के खिलाफ एक मैच खेल सकते हैं?’ उन्होंने मुझसे कहा, ‘आपको सफेद वर्दी और जूते पहने हुए 11 खिलाड़ियों के साथ 55 रुपये और एक गेंद देनी होगी।’’ आमरे ने कहा, ‘‘मेरे किसी भी दोस्त के पास इतने पैसे नहीं थे और मैं सिर्फ अपने पिता से ही मदद मांग सकता था। मैंने उस मैच में सिर्फ 10 रन बनाए, लेकिन जब मैं अचरेकर सर को 55 रुपये देने गया, तो उन्होंने कहा, ‘अगर तुम्हें क्रिकेट खेलना है, तो मेरे पास आना।’ तब से मेरी जिंदगी बदल गई।’’ आमरे ने भारत के लिए 11 टेस्ट (425 रन) और 37 एकदिवसीय (513 रन) मैच खेले हैं।  

भारतीय स्टार शेफाली वर्मा बनीं आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ

नई दिल्ली  भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को नवंबर 2025 के लिए 'आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। शेफाली वर्मा ने बीते महीने संपन्न हुए महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यादगार पारी खेली थी। शेफाली ने थाईलैंड की थिपत्चा पुथावोंग और यूएई की ईशा ओझा को पछाड़कर अपना पहला 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड जीता है। शेफाली वर्मा को महिला वनडे विश्व कप में चोटिल प्रतिका रावल के स्थान पर टीम में शामिल किया गया था। शेफाली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में महज 10 रन की पारी खेली, जिसके बाद खिताबी मुकाबले में 78 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 87 रन बनाए। यह वर्ल्ड कप फाइनल में किसी भारतीय महिला ओपनर का सबसे बड़ा स्कोर है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। आईसीसी की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में शेफाली ने कहा, "मेरा पहला आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का अनुभव वैसा नहीं रहा जैसा मैंने सोचा था, लेकिन यह सफर उससे कहीं बेहतर तरीके से खत्म हुआ जैसा मैंने कभी सोचा या कल्पना की थी। मैं शुक्रगुजार हूं कि फाइनल में टीम की सफलता में योगदान दे पाई और पहली बार वर्ल्ड कप जीतने और घरेलू दर्शकों के सामने इतिहास रचने का हिस्सा बन पाई। उन्होंने कहा, "मुझे नवंबर के लिए 'महिला प्लेयर ऑफ द मंथ' चुने जाने पर बहुत गर्व है। मैं यह अवॉर्ड अपनी टीम के साथियों, कोच, परिवार और उन सभी को समर्पित करती हूं जिन्होंने अब तक यात्रा में मेरा साथ दिया है। हम एक टीम के तौर पर जीतते और हारते हैं। यह बात इस अवॉर्ड पर भी लागू होती है।" खराब फॉर्म के बाद शेफाली वर्मा ने भारतीय महिला टीम से अपनी जगह गंवा दी थी, लेकिन विश्व कप में उन्हें गोल्डन चांस मिल गया। इस मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए शेफाली वर्मा ने आलोचकों को करारा जवाब दिया। शेफाली अब 21 दिसंबर से विशाखापत्तनम में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगी।