samacharsecretary.com

IPL में बड़ा धमाका: धोनी के संन्यास की चर्चा, संजू-जडेजा टीम बदल सकते हैं

 मुंबई  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 15 दिसंबर को आयोजित किया जा सकता है. इस ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने वाली संभावित ट्रेड डील की चर्चा जोरों पर है. रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ट्रेड होकर सीएसके में शामिल हो सकते हैं. इसके बदले सीएसके से रवींद्र जडेजा और सैम करन रॉयल्स में जा सकते हैं. पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स संजू सैमसन को अपना अगला कप्तान देख रही है, जो इस ट्रेड डील के पीछे की मुख्य वजह है. यह भी माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी आईपीएल सीजन होगा. उसके बाद संजू सीएसके के विकेटकीपर की भी भूमिका संभालेंगे. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स सिर्फ विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन को नहीं ला रही, बल्कि टीम उन्हें भविष्य के कप्तान के रूप में देख रही है. उन्होंने कहा कि जिस तरह रवींद्र जडेजा को ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स में भेजा जा सकता है, वह संकेत दे रहा है कि सीएसके संजू को कप्तानी सौंपने की तैयारी कर रही है. कैफ ने यहां तक कहा कि धोनी आईपीएल 2026 के बीच में ही संन्यास ले ले सकते हैं और संजू को तुरंत बागडोर सौंपी जा सकती है. यानी ऋतुराज गायकवाड़ से कप्तानी ली जा सकती है इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए मिनी ऑक्शन से पहले रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. कहा जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स (RR) अपने कप्तान संजू को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार ऑलराउंडर्स जडेजा और सैम करन के बदले ट्रेड कर सकती है. हालांकि ये सिर्फ अभी अफवाह है और आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है. खिलाड़ियों के ट्रेड के लिए विंडो आईपीएल 2025 की समाप्ति के एक महीने बाद ही खुल गई थी. आईपीएल के मिनी ऑक्शन से एक हफ्ते पहले तक यह विंडो ओपन रहेगी. फिर मिनी ऑक्शन के बाद यह विंडो दोबारा खोली जाएगी और आईपीएल 2026 की शुरुआत से एक महीने पहले बंद होगी. आईपीएल में ट्रेडिंग विंडो साल 2009 में शुरू हुई थी. हर ट्रेड के लिए आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की मंजूरी जरूरी होती है. आईपीएल में ट्रेड दो प्रकार के होते हैं. पहला है वन-वे ट्रेड, जिसमें एक खिलाड़ी टीम A से टीम B में सिर्फ पैसों के बदले जाता है. इस ट्रेड में टीम B जहां खिलाड़ी को खरीदती है, वहीं टीम A को पूरी रकम मिलती है. टीम A को कोई खिलाड़ी वापस नहीं मिलता. उदाहरण के लिए मुंबई इंडियंस (MI) ने हार्दिक पंड्या को 15 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटन्स (GT) से अपनी टीम में लिया था. लेकिन गुजरात को मुंबई की ओर से कोई खिलाड़ी वापस नहीं मिला. धोनी बीच में ही टीम छोड़ देंगे: कैफ मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'दोनों (धोनी और जडेजा) 2008 से आईपीएल खेल रहे हैं. जब से जडेजा सीएसके में गए हैं, वो इस टीम से बने हुए हैं. अगर यह ट्रेड सफल रहा, तो यह धोनी का आखिरी सीजन होगा. यह भी संभावना है कि धोनी बीच में ही टीम छोड़ दें. अगर संजू टीम में शामिल हो जाते हैं, तो वह मैनेजमेंट और धोनी के साथ सहज हो जाएंगे. ऐसे में धोनी संजू को टीम की कमान संभालने के लिए कह सकते हैं. वो जडेजा को छोड़ रहे हैं, जो सालों से उनके लिए मैच विनर रहे हैं. लेकिन उन्हें एक भविष्य के कप्तान की जरूरत है.' मोहम्मद कैफ आगे कहते हैं, 'उन्होंने जडेजा को भी कप्तान बनाया था, लेकिन वह चीजों को मैनेज नहीं कर पाए. उन्हें नेतृत्व करना पसंद नहीं था.  बीच सीजन में उन्होंने कहा कि वह कप्तानी छोड़ रहे हैं. सभी खिलाड़ी आईपीएल में कप्तानी नहीं कर सकते. दीर्घकालिक योजना को ध्यान में रखते हुए धोनी जडेजा की जगह एक ऐसे खिलाड़ी को लाना चाहते हैं, जो कप्तानी संभाल सके.' महेंद्र सिंह धोनी की इच्छा चेन्नई में अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलने की है. धोनी ने आईपीएल 2021 में ये बात कही थी. फिर धोनी ने 2022, 2023, 2024, 2025 सीजन में भी भाग लिया. अब वो अगले सीजन की तैयारी में जुटने वाले हैं. सामान्य स्थितियों में सीएसके कभी जडेजा को नहीं छोड़ती. लेकिन जडेजा भी अब करियर के आखिरी चरण में पहुंच रहे हैं. सीएसके को अब अगले 5-6 सालों के लिए टीम तैयार करनी है. दूसरा है टू-वे ट्रेड, जिसमें फ्रेंचाइजी टीम्स आपस में खिलाड़ी बदलती हैं. अगर दोनों खिलाड़ियों की कीमत अलग-अलग है, तो रकम में जितना अंतर होता है, उतनी रकम एक टीम दूसरी टीम को देती है. यानी खिलाड़ियों की अदला-बदली तो होती ही है, साथ ही कैश एडजस्टमेंट भी होता है. क्या खिलाड़ी की सहमति जरूरी है? किसी भी खिलाड़ी को उसकी मर्जी के बिना ट्रेड नहीं किया जा सकता. इसके लिए खिलाड़ी की लिखित सहमति लेना अनिवार्य है. उदाहरण के लिए हार्दिक पंड्या ने खुद मुंबई इंडियंस में लौटने की इच्छा जताई थी, उसके बाद ही ट्रेड की प्रक्रिया शुरू हुई थी. अगर फ्रेंचाइजी टीम खिलाड़ी को छोड़ना नहीं चाहती, तो भी ट्रेड नहीं हो सकता. जडेजा को क्यों बैन किया गया था? साल 2010 में रवींद्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया और मुंबई इंडियंस से सीधे बातचीत शुरू कर दी थी. यह आईपीएल में ट्रेड नियमों का उल्लंघन था, इसलिए उन्हें 1 सीजन के लिए सस्पेंड किया गया था. यानी खिलाड़ी तभी ट्रेड के लिए दूसरी टीम से बातचीत कर सकता है, जब उसकी टीम तैयार हो. ट्रांसफर फीस क्या होती है? ट्रांसफर फीस वह अतिरिक्त रकम है, जो एक फ्रेंचाइजी टीम किसी खिलाड़ी को खरीदने के दौरान दूसरी फ्रेंचाइजी टीम को देती है. यह प्लेयर प्राइस से अलग होती है. यह राशि ऑक्शन पर्स पर असर नहीं डालती. यह दोनों टीमों की आपसी सहमति से तय होती है. इसकी जानकारी सिर्फ आईपीएल और संबंधित फ्रेंचाइजी टीम्स को रहती है. खिलाड़ी को ट्रांसफर फीस में हिस्सा मिलता है? खिलाड़ी को ट्रांसफर फीस का 50 प्रतिशत तक मिल सकता है, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं होती है. यह खिलाड़ी और टीम के … Read more

शमी पर BCCI का बड़ा बयान – इंग्लैंड दौरे पर जाने से मना किया था तेज गेंदबाज ने

नई दिल्ली  मैदान पर गिरती हर पसीने की बूंद इस बात की गवाही दे रही है कि शमी वापसी के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है , मोहम्मद शमी ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी में 93 ओवर गेंदबाजी कर ली है लेकिन भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक का दोबारा टेस्ट क्रिकेट में खेलना मुश्किल लग रहा है और उनकी वनडे टीम में भी नीली जर्सी पहनने की संभावना कम ही दिख रही है. 35 वर्षीय तेज गेंदबाज ने भारत की तरफ से अपना आखिरी मैच इस साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था लेकिन उसके बाद से उन्हें किसी भी प्रारूप की टीम में नहीं चुना गया. वह 2023 में वनडे विश्व कप के बाद एड़ी की चोट के कारण लंबे समय तक खेल से बाहर रहे थे. उन्हें इस चोट से निजात पाने के लिए सर्जरी करानी पड़ी थी. वर्तमान समय में भारतीय क्रिकेट जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है उसे देखते हुए ऐसी संभावना नहीं लगती है कि शमी तीनों प्रारूपों में अब तक खेले गए 197 अंतरराष्ट्रीय मैचों में और मैच जोड़ पाएंगे। क्या शमी ने इंग्लैंड जाने से किया था इंकार?  शमी राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं और उन्होंने खुलकर कहा है कि चयनकर्ताओं ने उनसे कोई बातचीत नहीं की है. हलांकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सूत्र हालांकि ऐसा नहीं मानते हैं. बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि  ‘‘कई बार ऐसा हुआ है कि राष्ट्रीय चयनकर्ता और बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सहयोगी स्टाफ ने शमी का हालचाल जानने के लिए फोन किया है.  चयन समिति इंग्लैंड में उनकी सेवाएं लेने के लिए बेताब थी, क्योंकि जसप्रीत बुमराह तीन टेस्ट से ज्यादा नहीं खेल पाए थे. इंग्लैंड की परिस्थितियों में कौन उनके स्तर का गेंदबाज नहीं चाहेगा. उनका इशारा इस साल की शुरुआत में भारत द्वारा 2-2 से ड्रॉ की गई श्रृंखला की ओर था. क्या सच में फिट नहीं है शमी? चयन समिति के एक वरिष्ठ सदस्य ने शमी को कई संदेश भेजकर उनकी फिटनेस के बारे में पूछताछ की और उनसे कैंटरबरी या नॉर्थम्पटन में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए की तरफ से कम से कम एक मैच खेलने का अनुरोध किया. इसका उद्देश्य यह पता करना था कि शमी इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं या नहीं. ऐसा समझा जाता है कि इस तेज गेंदबाज ने जवाब दिया कि उन्हें अभी भी अपना कार्यभार बढ़ाना है और इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया जाना चाहिए. वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इसलिए यह कहना कि शमी से कोई बातचीत नहीं हुई, पूरी तरह सच नहीं है.  चिकित्सा टीम के पास उनकी मेडिकल रिपोर्ट भी है और यह भी देखना है कि उनका शरीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की कठिनाइयों को झेलने में सक्षम है या नहीं. इस समय शमी को लग सकता है कि वह 50 ओवर के क्रिकेट के लिए तैयार हैं, लेकिन वह इस भूमिका के लिए उपयुक्त हैं या नहीं, इसका फैसला केवल राष्ट्रीय चयनकर्ता ही कर सकते हैं. शीर्ष स्तर की क्रिकेट में खेलने के लिए शमी की फिटनेस को लेकर भी कुछ सवाल हैं क्योंकि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में लंबे स्पैल करने पड़ सकते हैं जबकि वर्तमान समय में वह रणजी ट्रॉफी में अधिकतर छोटे स्पैल में गेंदबाजी कर रहे हैं.

गौतम गंभीर का बड़ा बयान: ‘टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को करनी होगी कड़ी मेहनत’

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के मामले में अभी उस स्थिति में नहीं है जहां वह पहुंचना चाहती है लेकिन उन्होंने इसके साथ ही कहा कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए टीम के पास अभी पर्याप्त समय है। गंभीर ने बीसीसीआई टीवी से बातचीत में फिटनेस के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने 46 सेकंड की क्लिप में कहा, ‘‘यह एक ऐसा ड्रेसिंग रूम है जहां बहुत अधिक पारदर्शिता और ईमानदारी है तथा हम चाहते हैं कि यह ड्रेसिंग रूम आगे भी ऐसा ही बना रहे। मुझे लगता है कि हम अभी भी उस स्थिति में नहीं हैं जहां हम टी20 वर्ल्ड कप तक पहुंचना चाहते हैं।’’ इस क्लिप के बाद पूरा साक्षात्कार बाद में प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि खिलाड़ियों को फिट रहने का महत्व पता चल जाएगा। हमारे पास उस स्तर पर पहुंचने के लिए अभी भी तीन महीने हैं, जहां हम पहुंचना चाहते हैं।‘‘ टी20 वर्ल्ड कप अगले साल फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। भारत इस टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है। गंभीर ने इसके साथ ही खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का अच्छी तरह से अहसास कराने और उन्हें समझने के लिए उनके सामने मुश्किल चुनौतियों को रखने की बात भी दोहराई। उन्होंने कहा, ‘‘हम खिलाड़ियों के सामने जितना संभव हो सके उतनी कड़ी चुनौती रखते हैं। हमने शुभमन (गिल) के साथ भी यही किया था, जब उन्हें टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था।‘‘ गिल ने कप्तान के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने सीरीज 2-2 से बराबर की। इस सीरीज के सभी मैच रोमांचक रहे और प्रत्येक मैच पांचवें दिन तक खिंचा।  

ACC की नई तैयारी: मोहसिन नकवी के एशिया कप विवाद के बाद 2 नए टूर्नामेंट लांच करने का इरादा

नई दिल्ली एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी ने दोहा में आयोजित हुई एक मीटिंग में कुछ बड़े फैसले लिए हैं। एसीसी के चीफ मोहसिन नकवी हैं, जिन्हें ट्रॉफी चोर कहा जा रहा है, क्योंकि एशिया कप 2025 की चैंपियन बनी भारतीय टीम को अभी तक ट्रॉफी नहीं मिली है। एशिया कप ट्रॉफी के विवाद के बीच एशियन क्रिकेट काउंसिल ने और अधिक एशियाई टूर्नामेंट आयोजित करने का फैसला किया है। इसमें लीजेंड ऑफ एशिया इवेंट और सहयोगी सदस्यों के बीच एक लीग शामिल है। इनमें से कुछ आयोजन ओमान और दोहा में होंगे, जहां हाल ही में क्रिकेट की बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ है। एसीसी के एक प्रवक्ता ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को बताया कि नए आयोजनों का निर्णय इस वर्ष सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित एशिया कप की सफलता से प्रेरित होकर लिया गया है। प्रवक्ता ने 14 से 23 नवंबर तक दोहा में होने वाले आठ देशों के टी20 आयोजन का जिक्र करते हुए कहा, “एसीसी के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में राइजिंग स्टार्स एशिया कप, जिसे पहले इमर्जिंग एशिया कप के नाम से जाना जाता था, उसकी व्यवस्थाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।” दोहा में अपग्रेड की गई सुविधाओं ने इस निर्णय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूत्र ने बताया, "एशिया कप के दर्शकों की संख्या उम्मीद से बढ़कर रही, जिससे एसीसी बोर्ड को लीजेंड ऑफ एशिया इवेंट और एसीसी के सहयोगी सदस्यों के बीच एक लीग आयोजित करने के लिए प्रोत्साहन मिला।" नकवी ने एसीसी प्रबंधन को इन आयोजनों के लिए एक व्यापक योजना बनाने का निर्देश दिया है। बैठक के बाद नकवी ने कहा, "हमें नए एशियाई देशों में क्रिकेट को बढ़ावा देने की जरूरत है और एसीसी इन प्रयासों का पूरा समर्थन करेगा।" राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया और पाकिस्तान के बीच भी मुकाबला है, जो 14 नवंबर को खेला जाएगा। इसी ग्रुप में ओमान और यूएई की टीम भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग अन्य भाग लेने वाली टीमें हैं। अब सवाल ये भी कि क्या इस बार भी भारत का वही रुख होगा, जो एशिया कप के मुख्य इवेंट में था, क्योंकि फाइनल में यहां भी ट्रॉफी मोहसिन नकवी देंगे। अगर भारत जीतता है तो क्या ट्रॉफी अभी भी इंडिया ए टीम उनसे नहीं लेगी?

6,6,6,6… आकाश कुमार चौधरी की तूफ़ानी बल्लेबाज़ी, फर्स्ट क्लास में सबसे तेज फिफ्टी

 सूरत मेघालय के क्रिकेटर आकाश कुमार चौधरी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्लेट-ग्रुप मैच के दौरान आकाश ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट और रणजी ट्रॉफी के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा. सूरत के पिठवाला स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में आकाश ने सिर्फ 11 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली. आकाश की तूफानी पारी की बदौलत मेघालय ने अपनी पहली पारी 628/6 के स्कोर पर घोषित की. आकाश कुमार चौधरी ने वेन व्हाइट का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा. व्हाइट ने साल 2012 में एसेक्स के खिलाफ लीसेस्टरशायर की ओर से खेलते हुए 12 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की थी. आकाश ने 14 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए, जिसमें 8 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. आकाश ने इस दौरान 126वें ओवर में लिमर डाबी की सभी 6 गेंदों पर छक्के लगाए. इसके बाद आकाश ने जो अगली दो गेंदें खेलीं, उसे भी छक्के के लिए भेजा. आकाश ऐसे पहले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने फर्स्ट क्लास मैच में लगातार आठ गेंदों पर छक्के लगाए. रणजी ट्रॉफी के इतिहास में ऐसा दूसरा मौका है, जब किसी खिलाड़ी ने एक ओवर लगातार छह छक्के लगाए. इससे पहले 1984-85 में रवि शास्त्री ने तिलक राज के खिलाफ ऐसा किया था. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कुल मिलाकर यह तीसरा मौका है, जब एक ओवर में किसी बैटर ने लगातार छह छक्के जड़े. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी (गेंदों के हिसाब से) 11- आकाश कुमार चौधरी, मेघालय अरूणाचल प्रदेश, सूरत, 2025 12- वेन व्हाइट, लीसेस्टरशायर vs एसेक्स, लीसेस्टर, 2012 13- वैन वुरेन, ईस्टर्न प्रोविंस B vs ग्रिक्वालैंड वेस्ट, क्रैडॉक, 1984/85 14- नेड एकर्सली, लीसेस्टरशायर vs एसेक्स, लीसेस्टर, 2012 15- खालिद महमूद, गुजरांवाला vs सरगोधा, गुजरांवाला, 2000/01 15- बंदीप सिंह, जम्मू एवं कश्मीर vs त्रिपुरा, अगरतला, 2015/16 मेघालय के लिए पहली पारी में अर्पित भटेवरा ने सबसे ज्यादा 273 गेंदों पर 207 रन बनाए, जिसमें 23 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. राहुल दलाल और कप्तान किशन लिंगदोह ने भी शतकीय योगदान दिया. राहुल ने 12 चौके और 9 छक्के की सहायता से 102 बॉल पर 144 रन बनाए. वहीं लिंगदोह ने 187 बॉल पर 119 रन बनाए. लिंगदोह की इनिंग्स में 14 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. अरुणाचल के लिए टीएनआर मोहित ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. आकाश चौधरी का कैसा है करियर? आकाश कुमार चौधरी ने अब तक 31 फर्स्ट क्लास, 28 लिस्ट-ए और 30 टी20 मुकाबले खेले हैं. दाएं हाथ के ऑलराउंडर आकाश ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 553 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल रहे. वहीं उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए 87 विकेट भी झटके हैं. 25 साल के आकाश कुमार चौधरी के नाम पर लिस्ट ए क्रिकेट में 203 रन (15.61 औसत, 1 फिफ्टी) और 37 विकेट (29.24 एवरेज) दर्ज हैं. टी20 मैचों में आकाश ने 107 रन (10.70 एवरेज) बनाए और 28 विकेट (26.25 औसत) अपने नाम किए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 8 वेन्यू चयनित, खिताबी मुकाबले की मेजबानी संभव

 नई दिल्ली     आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन फरवरी-मार्च के महीने में भारत और श्रीलंका में होना है. इस मेगा टूर्नामेंट के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है. वैसे इसी हफ्ते पूरा शेड्यूल आने की संभावना है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप कुल 8 वेन्यू पर आयोजित होंगे. भारत में अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम), कोलकाता (ईडन गार्डन्स), मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम), दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम) और चेन्नई (एमए. चिदंबरम स्टेडियम) को वर्ल्ड कप मैचों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. वहीं श्रीलंका में तीन वेन्यू पर मुकाबले होंगे, जिसमें कोलंबो के दो मैदान (आर. प्रेमदासा स्टेडियम, सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब) और कैंडी (पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) शामिल हैं. अगर श्रीलंका या पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचते हैं, तो उनके सेमीफाइनल मुकाबले कोलंबो में होंगे. अगर पाकिस्तान या श्रीलंका दोनों ही सेमीफाइनल में नहीं पहुंचते हैं, तो दोनों सेमीफाइनल भारत में आयोजित होंगे. भारत में यदि दो सेमीफाइनल होते हैं, तो एक का आयोजन अहमदाबाद में होगा. जबकि दूसरे की मेजबानी कोलकाता करेगा. कहां पर होगा खिताबी मुकाबला? अगर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचता है, तो खिताबी मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हो सकता है. पाकिस्तानी टीम यदि फाइनल में नहीं पहुंचती है, तो अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम फाइनल की मेजबानी कर सकता है. अहमदाबाद ने ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल की भी मेजबानी की थी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें भाग लेने जा रही हैं. इन 20 टीम्स को 5-5 के चार ग्रुप्स में बांटा जाएगा. हर ग्रुप से 2 टीमें सुपर-8 में जाएंगी. सुपर-8 के बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल मैच खेले जाएंगे. टी20 वर्ल्ड कप में टेस्ट खेलने वाली सभी 13 टीमें तो भाग लेंगी ही. इसके अलावा कनाडा, नीदरलैंड्स, यूएई, नेपाल, ओमान, नामीबिया और इटली ने भी मेगा टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है. इटली की टीम तो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने जा रही है. भारत मौजूदा चैम्पियन है, जिसने जून 2024 में साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता था. हाल ही में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैइकिया और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के बीच भी बैठक हुई. यह बैठक आईसीसी की आधिकारिक मीटिंग का हिस्सा नहीं थी, बल्कि अलग से और अनौपचारिक रूप से हुई. इस मीटिंग का उद्देश्य एशिया कप ट्रॉफी विवाद को जल्द सुलझाना था. एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने खिताब जीता था, लेकिन उसे अब तक ट्रॉफी हासिल नहीं हुई है. भारतीय टीम ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद से गतिरोध बरकरार है.

रोमांचक मुकाबले का विजेता न्यूजीलैंड, 2-1 से आगे; जैमीसन बने हीरो

नई दिल्ली  न्यूजीलैंड ने काइल जैमीसन की अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी से रविवार को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को नौ रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने इस तरह पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। जैमीसन ने गुरुवार को दूसरे मैच में भी आखिरी ओवर फेंका था जिसे न्यूजीलैंड ने तीन रन से जीत लिया था। वेस्टइंडीज ने पहला मैच सात रन से जीता था। तीनों मैचों का फैसला अंतिम ओवर में हुआ है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 177 रन का स्कोर खड़ा किया। फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने 13वें ओवर में 88 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे जिससे लग रहा था कि न्यूजीलैंड आसानी से जीत जाएगा। लेकिन रोमारियो शेफर्ड ने 34 गेंद में 49 और शमर स्प्रिंगर ने 20 गेंद में 39 रन बना दिए। जिससे वेस्टइंडीज को अंतिम ओवर में जीत के लिए 14 रन की दरकार थी। शेफर्ड और अकील होसेन क्रीज पर थे। आखिरी ओवर फेंकने की जिम्मेदारी फिर से लंबे कद के तेज गेंदबाज जैमीसन को दी गई। उन्होंने संयम से गेंदबाजी करते हुए पहली चार गेंद में सिर्फ दो रन दिए और पांचवीं गेंद पर शेफर्ड को आउट कर मैच खत्म कर दिया। रविवार को एक बार फिर शीर्ष क्रम के चरमराने के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज की पारी को संभाला। मेहमान टीम ने पारी के दूसरे ओवर में जैकब डफी की गेंदों पर दो विकेट गंवा दिए। इससे पावरप्ले की में टीम का स्कोर दो विकेट पर 47 रन था। और फिर बीच के ओवरों में टीम ने 35 रन पर छह विकेट गंवा दिए। स्पिनर ईश सोढ़ी ने 34 रन देकर तीन विकेट लिए और ‘प्लयर ऑफ द मैच’ रहे। इससे पहले डेवोन कॉनवे ने 34 गेंद में 56 रन बनाकर न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत की। हालांकि टीम ने पांच ओवरों में 31 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। वेस्टइंडीज के शानदार क्षेत्ररक्षण से तीन खिलाड़ी रन आउट हुए। जेसन होल्डर और मैट फोर्ड ने बेहतरीन गेंदबाजी की। फोर्ड ने 20 रन देकर दो और होल्डर ने 31 रन देकर दो विकेट झटकर न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। टिम रॉबिन्सन (23) और रचिन रविंद्र (26) दोनों अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल सके।  

टीम इंडिया के स्टार वॉशिंगटन सुंदर को मिला ड्रेसिंग रूम ऑनर, कहा- यह पल हमेशा याद रहेगा

नई दिल्ली  भारतीय हरफनमौला वॉशिंगटन सुंदर को ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज में टीम की 2-1 की जीत के बाद ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड मिला। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा रविवार को पोस्ट किए गए ‘ड्रेसिंग रूम बीटीएस’ शीर्षक वाले वीडियो में जब टीम परिचालन प्रबंधक (सीओओ) राहिल खाजा ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया तो सुंदर मुस्कुराते हुए नजर आए। 26 साल के सुंदर ने सीरीज के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा, ‘‘यहां आना और ऑस्ट्रेलिया में खेलने का मौका मिलना अद्भुत है। टीम की जीत में योगदान देकर मुझे बहुत खुशी हुई।’’   भारत की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में जीत के दौरान सुंदर के प्रदर्शन ने टीम के लिए उनकी उपयोगिता साबित की। होबार्ट में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हालांकि सुंदर को गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल नहीं किया गया था और उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया। इसमें उन्होंने 23 गेंद में चार छक्कों और तीन चौकों की मदद से 49 रन बनाकर मैच विजयी पारी खेली और भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई जिससे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। फिर चौथे मैच में उन्हें अंतिम ओवरों तक गेंद नहीं दी गई, लेकिन उन्होंने दो ओवरों में पांच गेंदों पर तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को ढेर कर दिया जिससे भारत 48 रन से जीत गया। इस जीत ने आखिर में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम को सीरीज 2-1 से जीतने में मदद की क्योंकि शनिवार को गाबा में पांचवां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सुंदर ने टीम के सीओओ खाजा के योगदान की सराहना करते हुए कहा, ‘‘उनसे यह पदक पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। हम जानते हैं कि वह (खाजा) हमारे कई कामों को आसान बनाने के लिए हर दिन कितनी मेहनत करते हैं।’’ भावुक खाजा ने भी अपनी खुशी साझा की। सुंदर का टी20 अंतरराष्ट्रीय के 57 मैच का रिकॉर्ड प्रभावशाली है। उनका गेंदबाजी औसत 22 से थोड़ा ज्यादा है जिसमें उनकी इकोनोमी सात से कम है। उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 134 से ज्यादा है। सुंदर टेस्ट मैचों में भी टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित हुए हैं। उन्होंने 15 मैच में 35 विकेट लिए हैं जिसमें तीन बार चार और एक बार पांच विकेट झटकना शामिल हैं। उन्होंने 44.76 के औसत से एक शतक और पांच अर्द्धशतक भी लगाए हैं। ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’ एक अपेक्षाकृत नया सम्मान है जिसे बीसीसीआई ने द्विपक्षीय सीरीज में निर्णायक योगदान देने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए शुरू किया है। अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में भारतीय टीम के दिग्गज रोहित शर्मा को भी यही पुरस्कार मिला था।  

क्रिकेट का महा-महिना: 2 टेस्ट, 3 वनडे, 5 टी20 में Team India का धमाकेदार शेड्यूल

नई दिल्ली टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म हो गया है. पहले वनडे सीरीज हुई, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से बाजी मारी. इसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज को भारत ने 2-1 से जीता. दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 नवंबर (शनिवार) को ब्रिस्बेन के द गाबा में खेला गया, जो बारिश की वजह से बेनतीजा रहा. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 2008 के बाद से टी20 सीरीज नहीं हारी है. उस स्ट्रीक को टीम इंडिया ने बरकरार रखा है. अब टीम इंडिया नए मिशन के तहत अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ गर्दा उड़ाती नजर आएगी. भारत को अपने घर में इसी महीने टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलना है. यह दौरा 14 तारीख से शुरू होगा, जो 19 दिसंबर तक चलेगा. पहले टेस्ट, फिर वनडे और आखिर में टी20 सीरीज होगी. सबसे पहले टेस्ट सीरीज होगी सबसे पहले टेस्ट सीरीज होगी. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया पहला टेस्ट 14–18 नवंबर को कोलकाता में खेलेगी. फिर दूसरा टेस्ट 22–26 नवंबर तक गुवाहाटी में होगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. टेस्ट के 12 दिन बाद वनडे सीरीज होगी टेस्ट सीरीज 18 नवंबर को खत्म हो जाएगी. इसके 12 दिन तक टीम रेस्ट करेगी और फिर 30 नवंबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा. पहला मुकाबला रांची में रखा गया है. दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर में होगा. फिर तीसरा मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए अब तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है. वनडे सीरीज के 2 दिन बाद टी20 सीरीज होगी वनडे सीरीज 6 दिसंबर को खत्म हो रही है. इसके 2 दिन बाद टी20 सीरीज का रोमांच दिखेगा. मतलब खिलाड़ी 2 दिन ही आराम कर पाएंगे. टी सीरीज का पहला मैच 9 दिसंबर को कटक में होगा. आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में तय है. भारत बनाम साउथ अफ्रीका दौरे का पूरा शेड्यूल देखिए टेस्ट- 14 से 18 नवंबर, कोलकाता दूसरा टेस्ट-22 से 26 नवंबर, गुवाहाटी पहला वनडे- 30 नवंबर, रांची दूसरा वनडे- 3 दिसंबर, रायपुर तीसरा वनडे- 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम पहला टी20- 9 दिसंबर, कटक दूसरा T20- 11 दिसंबर, मुल्लांपुर तीसरा T20- 14 दिसंबर, धर्मशाला चौथा T20: 17 दिसंबर, लखनऊ पांचवां T20- 19 दिसंबर, अहमदाबाद

PAK क्रिकेट टीम पर ओलंपिक से बाहर होने का खतरा, ICC ने दी अहम जानकारी

 दुबई    ओलंपिक में लंबे समय बाद क्रिकेट की वापसी होने जा रही है. लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के दौरान पुरुष और महिला दोनों वर्गों में ये गेम आयोजित होना है. क्रिकेट ओलंपिक में सिर्फ एक बार इससे पहले शामिल हुआ था. 1900 के पेरिस ओलंपिक में  फ्रांस और ब्रिटेन की क्रिकेट टीम्स ने भाग लिया था. चौंकाने वाली बात यह थी कि दोनों के बीच सीधे फाइनल करा दिया गया था, जिसमें ब्रिटेन ने फ्रांस पर जीत हासिल की थी. अब 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट अपनी धाक जमाएगा, जो करोड़ों फैन्स के लिए खुशी की बात है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ये पुष्टि कर दी है कि अगले ओलंपिक में दोनों वर्गों में कुल छह-छह टीमें हिस्सा लेंगी. साथ ही दोनों वर्गों को मिलाकर कुल 28 मुकाबले खेले जाएंगे. आईसीसी की दुबई में हुई बोर्ड मीटिंग में ओलंपिक क्वालिफिकेशन प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई. पहले यह प्रस्ताव था कि टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग के आधार पर शीर्ष छह टीमों को सीधा प्रवेश दिया जाए, लेकिन इसे अब बदल दिया गया है. नई योजना के अनुसार एक महाद्वीप से दोनों वर्गों में एक-एक शीर्ष टीम्स को सीधे जगह मिलेगी, जबकि एक-एक टीमों का फैसला वैश्विक क्वालिफायर के जरिए होगा. इसके अलावा मेजबान देश यूएसए को सीधे प्रवेश दिया जा सकता है, जिस पर अंतिम निर्णय आगे लिया जाएगा. भारतीय टीम का क्वालिफिकेशन लगभग कन्फर्म  रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा रैंकिंग और क्षेत्रीय स्थिति को देखते हुए महिला और पुरुष दोनों वर्गों में एशिया से भारत, ओशिनियाई देशों से ऑस्ट्रेलिया, यूरोप से इंग्लैंड और अफ्रीका से साउथ अफ्रीका के क्वालिफाई करने की संभावना काफी मजबूत है. पाकिस्तान की ओलंपिक में एंट्री उनके आने वाले वर्षों की रैंकिंग या ग्लोबल क्वालिफायर में प्रदर्शन पर निर्भर करेगी. कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि पाकिस्तान का ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है. क्रिकेट फैन्स आगामी ओलंपिक में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है. यदि मान लीजिए कि पाकिस्तानी टीम क्वालिफाई भी कर लेती है तो भी भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा ही, ये अभी कहना नामुमकिन है. सब कुछ पहले इस बात पर निर्भर करेगा कि दोनों टीम्स को किस ग्रुप में रखा जाता है और नॉकआउट में दोनों किस तरह आगे बढ़ती हैं. भारत-पाकिस्तान मैच होना असंभव नही हैं, लेकिन यह पूरी तरह टूर्नामेंट की परिस्थितियों और ड्रॉ पर निर्भर करेगा. इसी बीच आईसीसी ने महिला क्रिकेट की सफलता को देखते हुए भी बड़ा फैसला लिया. महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2029 में अब 10 टीमें हिस्सा लेंगी. भारत और श्रीलंका में खेले गए महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में केवल 8 टीम्स ने भाग लिया था. भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 अपने नाम किया था.