samacharsecretary.com

नशे की लत ने छीना करियर! पूर्व कप्तान विलियम्स हुए राष्ट्रीय टीम से बाहर

हरारे जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान सीन विलियम्स अब कभी अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की तरफ से नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्होंने खुलासा किया है कि नशे की लत के कारण उन्होंने कुछ मैच नहीं खेले थे। जिम्बाब्वे क्रिकेट के अनुसार विलियम्स को राष्ट्रीय टीम से हमेशा के लिए बाहर कर दिया गया है। ज़िम्बाब्वे क्रिकेट ने इस बात की जांच की कि सितंबर में टी-20 विश्व कप क्वालीफाइंग प्रतियोगिता की पूर्व संध्या पर विलियम्स ने अचानक टीम से नाम वापस क्यों ले लिया था। ज़िम्बाब्वे क्रिकेट ने एक बयान में कहा, ‘‘जांच के दौरान विलियम्स ने खुलासा किया कि वह नशे की लत से जूझ रहे हैं और स्वेच्छा से रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजरना चाह रहे हैं।’’ ज़िम्बाब्वे ने आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट की मेज़बानी की थी और उसमें जीत हासिल करके अगले साल की शुरुआत में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था। विलियम्स ने 2005 में ज़िम्बाब्वे के लिए पदार्पण किया और 20 साल तक अपने देश के लिए खेलते रहे। उन्होंने 24 टेस्ट, 164 एकदिवसीय और 85 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।   

टीम इंडिया की बॉर्डर-गावस्कर ट्रायल रन! भारत A और SA A में बड़ी परफॉर्मेंस की उम्मीद

बेंगलुरु भारत ए के कप्तान ऋषभ पंत पहले मैच की तरह अपनी फॉर्म और फिटनेस बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी गुरुवार से यहां तेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ होने वाले दूसरे चार दिवसीय मैच में लाल गेंद से महत्वपूर्ण मैच अभ्यास हासिल करने की कोशिश करेंगे। पंत ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के इसी मैदान पर पिछले सप्ताह खेले गए पहले मैच में विकेटकीपर के रूप में 139.3 ओवर बिना किसी परेशानी के खेले और साथ ही बल्लेबाज के रूप में 133 गेंदें खेली। उन्होंने दूसरी पारी में 90 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी फॉर्म का भी अच्छा परिचय दिया। फिटनेस की चिंता पूरी तरह से पीछे छूट जाने के बाद बाएं हाथ का यह बल्लेबाज अब 14 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले एक बार फिर अपने खेल के चरम पर पहुंचने की कोशिश करेगा। सिराज, केएल राहुल और कुलदीप स्वदेश लौटने से पहले भारत के ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा सफेद गेंद के दौरे का हिस्सा थे और अब वे दक्षिण अफ्रीका ए जैसी प्रतिस्पर्धी टीम के खिलाफ अपने लाल गेंद के कौशल को निखार सकते हैं। पहले मैच में भारतीय टीम ने तीन विकेट से जीत हासिल की थी और दक्षिण अफ्रीका की टीम अब श्रृंखला बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। बल्लेबाजों के नजरिए से, दक्षिण अफ्रीका ए के तेज गेंदबाजों ने पहले मैच के अंतिम दिन शॉर्ट पिच गेंद की रणनीति का अच्छा इस्तेमाल किया और पंत सहित अधिकतर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था। दक्षिण अफ्रीका की सीनियर टीम 14 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला में इस रणनीति पर चलती है या नहीं यह तो समय ही बताएगा लेकिन उसके कप्तान बावुमा यहां फिर से इसको परखने की कोशिश कर सकते हैं। यहां की पिच से तेज गेंदबाजों को लगातार उछाल के रूप में काफी मदद मिल रही है और अगर दक्षिण अफ्रीका अपनी रणनीति पर कायम रहता है तो फिर यहां खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों को दो सप्ताह बाद कागिसो रबाडा और मार्को यानसन जैसे तेज गेंदबाजों का सामना करने से पहले अच्छी तैयारी का मौका मिलेगा। भारत ए के पास भी प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज हैं और आकाश दीप भी टेस्ट टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल प्रसिद्ध और आकाश ने अपना अंतिम टेस्ट मैच ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में खेला था। जहां तक दक्षिण अफ्रीका का सवाल है तो पिंडली में खिंचाव के कारण हाल ही में पाकिस्तान दौरे से बाहर रहे बावुमा लय हासिल करने के लिए बेताब होंगे। टीम इस प्रकार है: भारत ए: ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, कुलदीप यादव। दक्षिण अफ्रीका ए: मार्केस एकरमैन, तेम्बा बावुमा (कप्तान), ओकुहले सेले, जुबैर हमजा, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, रिवाल्डो मूनसामी, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली मपोंगवाना, लेसेगो सेनोकवाने, प्रेनेलन सुब्रायेन, काइल सिमंड्स, त्सेपो नदवांडवा, जेसन स्मिथ, तियान वान वुरेन, कोडी यूसुफ। मैच सुबह 9.30 बजे शुरू होगा।  

महिला वर्ल्ड कप में बांग्लादेश टीम में थप्पड़कांड, कप्तान निगार सुल्ताना पर जूनियर खिलाड़ियों के उत्पीड़न का आरोप

ढाका  बांग्लादेश महिला टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज जहानारा आलम ने टीम की कप्तान निगार सुल्ताना जोती (Nigar Sultana Joty) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि न‍िगार जूनियर खिलाड़ियों को मारती हैं. हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है.  आलम ने पिछले साल दिसंबर में आयरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था. उन्होंने यह बयान बांग्लादेश के दैनिक अखबार कालेर कंठो (Kaler Kantho) को दिए एक इंटरव्यू में दिया है. आलम ने कहा- यह कोई नई बात नहीं है, वो जूनियर्स को काफी मारती हैं.  उन्होंने आगे बताया- यहां तक कि इस वर्ल्ड कप के दौरान भी जूनियर्स ने मुझसे कहा नहीं, मैं यह फिर नहीं करूंगी, वरना मुझे फिर थप्पड़ खाना पड़ेगा.  कुछ लोगों ने बताया कि मुझे कल मारा गया. दुबई दौरे के दौरान भी उसने एक जूनियर को कमरे में बुलाकर थप्पड़ मारा था.  32 वर्षीय जहानारा आलम ने बांग्लादेश के लिए 52 वनडे में 48 और 83 टी20 मैचों में 60 विकेट लिए हैं. उन्होंने कहा टीम टीम का माहौल पिछले कुछ वर्षों में और खराब हो गया है, जिसके चलते उन्होंने अपनी मानसिक सेहत के लिए क्रिकेट से दूर होने का फैसला किया था.  उन्होंने कहा- असल में मैं अकेली नहीं हूं, बांग्लादेश टीम में लगभग हर कोई किसी न किसी रूप में पीड़ित है, हर किसी की तकलीफ अलग है, यहां एक या दो खिलाड़ियों को ही बेहतर सुविधाएं मिलती हैं, और कुछ मामलों में तो सिर्फ एक खिलाड़ी को ही सबकुछ दिया जाता है.  बांग्लादेश क्रिकेट ने थप्पड़कांड पर क्या कहा? जहानआरा आलम ने साल 2021 में कोविड के बाद शुरू हुए कैम्प के दौरान मुझ जैसे सीनियर खिलाड़ियों को हटाने का प्रोसेस शुरू क‍िया था, तब मुझे बांग्लादेश की 3 टीमों से एक एक की कप्तान बनाया गया था,  बाकी दो टीमों की कप्तान जोती (निगार सुल्ताना) और शारमिन सुल्ताना थीं. तभी से सीनियर खिलाड़ियों पर दबाव बनना शुरू हो गया था.   हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इन आरोपों को तुरंत खारिज करते हुए इन्हें “बेसिर-पैर और दुर्भाग्यपूर्ण” बताया है.  बीसीबी ने अपने बयान में कहा, “बोर्ड इन आरोपों को सिरे से खारिज करता है, ये बेबुनियाद, मनगढ़ंत और पूरी तरह झूठे हैं.  बयान में आगे कहा गया, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे अपमानजनक और विवादित दावे उस समय किए गए हैं जब बांग्लादेश महिला टीम इंटरनेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन और एकजुटता दिखा रही है. जांच में इन आरोपों का सपोर्ट करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है. 

टीम इंडिया को मिलती है करोड़ों की ट्रॉफी? वर्ल्ड कप कप की असली कीमत जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली  आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने महिला टीम को 51 करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान किया। यह फैसला सोशल मीडिया पर पुरुष और महिला खिलाड़ियों को बराबर पुरस्कार देने की चर्चाओं के बीच आया। इसके पहले पुरुष टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने पर 125 करोड़ रुपये का इनाम दिया गया था। ट्रॉफी की कीमत हालांकि, इस ट्रॉफी की निर्माण लागत या मूल्य का कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ। 2017 में इंग्लैंड से फाइनल हारने पर हर खिलाड़ी को 50 लाख रुपये का इनाम मिला था। महिला क्रिकेटरों की सैलरी स्ट्रक्चर बीसीसीआई ने मार्च 2025 में महिला खिलाड़ियों को तीन ग्रेड में बांटा है:     ग्रेड A: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा — सालाना ₹50 लाख     ग्रेड B: रेनुका ठाकुर, जेमिमा रॉड्रिग्स, रिचा घोष, शैफाली वर्मा — सालाना ₹30 लाख     ग्रेड C: राधा यादव, अमनजोत कौर, उमा चे़त्री, स्नेह राणा समेत 9 खिलाड़ी — सालाना ₹10 लाख पुरुष और महिला खिलाड़ियों में अंतर, पुरुष क्रिकेटरों के ग्रेड:     A+: ₹7 करोड़     A: ₹5 करोड़     B: ₹3 करोड़     C: ₹1 करोड़ मैच फीस अब दोनों को समान दी जाती है: टेस्ट: ₹15 लाख वनडे: ₹6 लाख टी20: ₹3 लाख फर्क सिर्फ इतना है कि पुरुष टीम अधिक मैच खेलती है, इसलिए उनकी कुल कमाई ज्यादा होती है।  

लंबे इंतज़ार के बाद फिर मैदान में दिखेंगे ऋषभ पंत, टेस्ट सीरीज में शामिल

मुंबई  विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी भारतीय टेस्ट टीम में तय मानी जा रही है। वह दक्षिण अफ्रीका के ख़लिाफ 14 नवंबर से कोलकाता में शुरू हो रही दो मैचों की सीरीज के लिए चयनित होने वाले हैं। चयन बैठक बुधवार को हुई और पंत का एन. जगदीशन की जगह चयन होना लगभग तय है। पंत ने वेस्टइंडीज के ख़लिाफ पिछली टेस्ट सीरीज मिस की थी, क्योंकि वह इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट के दौरान लगी पैर की चोट से उबर रहे थे।  उन्होंने पिछले हफ्ते बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच में भारत ए को जीत दिलाकर अपनी फिटनेस साबित की। पंत ने दूसरी पारी में 90 रन बनाए और भारत ए ने 275 रन का लक्ष्य हासिल किया। भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर इस समय ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज खेल रहे हैं। यह पांच मैचों की सीरीज 8 नवंबर को खत्म होगी, जिसके बाद वे टेस्ट टीम से जुड़ेंगे।  कुलदीप यादव को टी20 टीम से तीसरे मैच के बाद होबार्ट में रिलीज किया गया ताकि वह टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए भारत ए के दूसरे चार दिवसीय मैच में भाग ले सकें, जो 6 नवंबर से शुरू हो रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट खेले जाएंगे। पहला 14 नवंबर से कोलकाता में और दूसरा 22 नवंबर से गुवाहाटी में, जहां पहली बार टेस्ट क्रिकेट का आयोजन होगा। भारत इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में 61.90 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका 50 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान में सीरीज 1-1 से ड्रॉ की थी।   

ड्रेसिंग रूम में डर का माहौल! टीम से बाहर चल रही गेंदबाज ने बताया कप्तान का रवैया

नई दिल्ली बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम से बाहर चल रहीं तेज गेंदबाज जहांआरा आलम ने एक बड़ा ही सनसनीखेज दावा अपनी टीम की कप्तान निगार सुल्ताना जोटी को लेकर किया है। जहांआरा ने दावा किया है कि कप्तान सुल्ताना अपनी जूनियर खिलाड़ियों को खूब पीटती हैं और ये कोई नई बात नहीं है। आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में बांग्लादेश की टीम ने शर्मनाक प्रदर्शन किया था। इसके बाद जहांआरा आलम ने बड़े आरोप कप्तान पर लगाए हैं। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इन आरोपों का खंडन किया है। बांग्लादेश के अखबार कलेर कांथा से बात करते हुए 32 वर्षीय आलम ने कहा कि मौजूदा कप्तान जोटी टीम के जूनियर क्रिकेटरों को "बहुत पीटती" हैं। बांग्लादेश के लिए 52 वनडे और 83 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी आलम ने आखिरी बार दिसंबर 2024 में आयरलैंड के खिलाफ बांग्लादेश के लिए खेला था और उसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने कहा है, “यह कोई नई बात नहीं है। जोटी जूनियर खिलाड़ियों को बहुत पीटती हैं। इस विश्व कप के दौरान भी, जूनियर खिलाड़ियों ने मुझसे कहा था, 'नहीं, मैं ऐसा दोबारा नहीं करूंगी। फिर भी मुझे फिर से थप्पड़ खाने पड़ेंगे।' मैंने कुछ लोगों से सुना, 'कल मेरी पिटाई हुई थी।' दुबई दौरे के दौरान भी, उन्होंने एक जूनियर खिलाड़ी को कमरे में बुलाया और उसे थप्पड़ मारा था।” जहांआरा आलम ने यह भी बताया कि उन्हें टीम से बाहर क्यों किया गया था? उन्होंने दावा किया कि सिस्टम की राजनीति ने टीम के अधिकांश खिलाड़ियों को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा, "दरअसल, मैं अकेला नहीं हूं, बांग्लादेश टीम में हर कोई कमोबेश इसका शिकार है। सबकी पीड़ा अलग-अलग है। यहां एक-दो लोगों को उन्नत सुविधाएं मिलती हैं और कुछ मामलों में, सिर्फ एक ही व्यक्ति को। 2021 में, मेरे जैसे सीनियर खिलाड़ियों और कुछ अन्य लोगों को पोस्ट-कोविड कैंप से बाहर करने का सिलसिला शुरू हुआ। फिर मुझे बांग्लादेश खेलों की तीन टीमों में से एक का कप्तान बनाया गया। बाकी दो टीमों की कप्तान जोटी (निगार सुल्ताना) और शर्मिन सुल्ताना थीं। तभी से सीनियर खिलाड़ियों पर दबाव शुरू हो गया।" बोर्ड ने किया खंडन जनवरी 2025 में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बताया था कि जहांआरा आलम ने नेशनल टीम से इसलिए ब्रेक लिया, क्योंकि उनको मानसिक समस्या थी। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी जहांआरा आलम ने खुद को बाहर रखा था। वे अब ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहती हैं और अब नेशनल टीम में शायद ही लौटेंगी। उधर, जहांआरा आलम के इन आरोपों पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा, "बीसीबी ने बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की एक पूर्व सदस्य द्वारा मीडिया में की गई हालिया टिप्पणियों पर ध्यान दिया है, जिसमें उन्होंने वर्तमान राष्ट्रीय टीम के कप्तान, खिलाड़ियों, कर्मचारियों और टीम प्रबंधन के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं। बीसीबी इन आरोपों का स्पष्ट एवं दृढ़तापूर्वक खंडन करता है, जो निराधार, मनगढ़ंत एवं सत्य से रहित हैं।"  

रोनाल्डो बोले– मैं अंत के करीब हूँ फुटबॉल लीजेंड के संन्यास पर बढ़ी चर्चा

नई दिल्ली पुर्तगाल और अल नास्र के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खुलासा किया है कि वे जल्द ही फुटबॉल से संन्यास लेने की तैयारी में हैं। 40 वर्षीय रोनाल्डो ने कहा कि उनका शानदार करियर अपने अंतिम पड़ाव पर है और जब वह इस खेल को अलविदा कहेंगे, तो यह बेहद भावुक क्षण होगा। रोनाल्डो ने पीयर्स मॉर्गन अनसेंसर्ड को दिए इंटरव्यू में अपने रिटायरमेंट और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “जल्द ही… लेकिन मैं तैयार रहूंगा। यह कठिन होगा, हां, मैं शायद रो भी दूं। मैं एक भावुक इंसान हूं। लेकिन मैंने 25-26 साल की उम्र से ही अपने भविष्य की तैयारी शुरू कर दी थी, इसलिए मुझे विश्वास है कि मैं इसे संभाल पाऊंगा।” दुनिया के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल रोनाल्डो ने अब तक अपने करियर में 952 गोल दागे हैं। उन्होंने कहा कि फुटबॉल के बाद का जीवन वे अपने परिवार और निजी रुचियों को समर्पित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “फुटबॉल में गोल करने का जो एड्रेनालिन होता है, उसकी बराबरी कुछ नहीं कर सकता। लेकिन हर चीज़ की एक शुरुआत होती है और एक अंत भी। अब मैं अपने परिवार और बच्चों के साथ अधिक समय बिताना चाहता हूं। मैं क्रिस्टियानो जूनियर के साथ रहना चाहता हूं क्योंकि वह अब उस उम्र में है जहां बच्चे कई बार गलतियां करते हैं। माटेओ को भी फुटबॉल बहुत पसंद है।” रोनाल्डो ने यह भी बताया कि वे अब अपने दोस्तों के साथ पैडल खेल का आनंद ले रहे हैं। रोनाल्डो ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत स्पोर्टिंग लिस्बन से की थी। इसके बाद उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और जुवेंटस जैसी दिग्गज क्लबों के लिए खेला। मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ उन्होंने तीन प्रीमियर लीग खिताब और एक चैंपियंस लीग ट्रॉफी जीती, जबकि रियल मैड्रिड के साथ दो ला लीगा और चार चैंपियंस लीग खिताब उनके नाम रहे। 2022 में यूनाइटेड छोड़ने के बाद वे सऊदी अरब के क्लब अल नास्र से जुड़े। हालांकि, वे अब भी मैनचेस्टर यूनाइटेड के परिणामों पर नज़र रखते हैं, क्योंकि उनके पूर्व पुर्तगाली साथी रुबेन अमोरीम अब क्लब के मैनेजर हैं। रोनाल्डो ने यूनाइटेड के मौजूदा हालात पर कहा, “वह (अमोरीम) अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं, लेकिन कोई चमत्कार नहीं कर सकता। टीम में प्रतिभा है, पर कुछ खिलाड़ियों को समझना होगा कि मैनचेस्टर यूनाइटेड क्या है। यह क्लब अब भी मेरे दिल में है, लेकिन सच्चाई यह है कि वे सही राह पर नहीं हैं। बदलाव की ज़रूरत है — सिर्फ कोच या खिलाड़ियों में नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में।” फुटबॉल इतिहास के पांच बार के बैलन डी'ऑर विजेता रोनाल्डो ने संकेत दिया है कि जब भी वे रिटायर होंगे, यह खेल जगत के लिए एक युग का अंत होगा।  

कोको गॉफ की जीत से सेमीफाइनल की दौड़ फिर हुई रोमांचक

रियाद गत चैंपियन कोको गॉफ ने जैस्मीन पाओलिनी पर 6-3, 6-2 से जीत के साथ डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। गॉफ को टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मुकाबले में जेसिका पेगुला से तीन सेटों में हार का सामना करना पड़ा था। उनका अगला मुकाबला शीर्ष रैंकिंग वाली एरिना सबालेंका से होगा। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। सबालेंका ने पेगुला को 6-4, 2-6, 6-3 से हराकर पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। पाओलिनी लगातार दो मैच में हार से सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। वह अपनी जोड़ीदार सारा इरानी के साथ इस प्रतियोगिता में युगल मुकाबला भी खेल रही हैं।  

ऑस्ट्रेलिया की एशेज स्क्वॉड फाइनल: लाबुशेन की वापसी, कोंस्टास को बाहर का रास्ता

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया ने 21 नवंबर को पर्थ में शुरू होने वाले पहले एशेज टेस्ट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। कंगारुओं की टीम में मार्नस लाबुशेन की वापसी हुई है, जबकि युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास को बाहर रखा गया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज जेक वेदराल्ड 15 खिलाड़ियों की टीम में शामिल नए चेहरे हैं। कमिंस के बाहर रहने की वजह से पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभालेंगे, जबकि साथी बल्लेबाज ट्रेविस हेड, ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन और ब्यू वेबस्टर के शीर्ष छह में शामिल होने की संभावना है। शेफील्ड शील्ड सीजन में शानदार शुरुआत के बाद लाबुशेन को वापस बुलाया गया है, जबकि उस्मान ख्वाजा के सबसे हालिया सलामी जोड़ीदार कोंस्टास को इस साल की शुरुआत में कैरिबियन में ऑस्ट्रेलिया के आखिरी टेस्ट अभियान में 3, 5, 25, 0, 17 और 0 के स्कोर के बाद पूरी तरह से बाहर कर दिया गया है। लाबुशेन और वेदराल्ड दोनों अब ख्वाजा के साथ इंग्लैंड के खिलाफ नई गेंद संभालने की दौड़ में हैं। वेदराल्ड पिछले सीजन की घरेलू शेफील्ड शील्ड प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे और 31 वर्षीय इस खिलाड़ी ने मौजूदा सीजन में भी लाल गेंद के खिलाफ अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी है। तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट और सीन एबॉट को भी 15 खिलाड़ियों में जगह मिली है और वे चोटिल कप्तान कमिंस की अनुपस्थिति में खेलने की दौड़ में हैं। मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने एक बयान में कहा, “यह टीम हमें अच्छा संतुलन प्रदान करती है, और चुने गए 14 खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड के अगले दौर में खेलेंगे, इसलिए जैसे-जैसे हम पहले टेस्ट की शुरुआत के करीब पहुंचेंगे, हम जानकारी जुटाते रहेंगे।” ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि कमिंस, जो पर्थ में टीम में शामिल होंगे, सीरीज में बाद में वापसी करेंगे। जोश इंग्लिस को भी एक अन्य बल्लेबाजी विकल्प और नियमित विकेटकीपर एलेक्स कैरी के बैकअप के रूप में टीम में शामिल किया गया है। बेली ने बताया कि इंग्लिस भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के शनिवार को समाप्त होने के बाद मंगलवार से वाका मैदान पर क्वींसलैंड के खिलाफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के शील्ड मैच में खेलेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम (केवल पहला टेस्ट) : स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड और ब्यू वेबस्टर।  

टेनिस कोर्ट पर फिर चमके जोकोविच, यूनान में शानदार जीत

एथेंस नोवाक जोकोविच ने यूनान में 30 साल से भी अधिक समय के बाद किसी शीर्ष स्तर के टेनिस टूर्नामेंट की वापसी पर शुरू में संघर्ष करने के बाद सीधे सेटों में जीत हासिल करके हेलेनिक चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। यूनान में 1994 के बाद पहली बार आयोजित किए जा रहे एलीट स्तर के टूर्नामेंट के पहले दौर में चिली के एलेजांद्रो ताबिलो को 7-6 (3), 6-1 से पराजित किया। पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों ने दबाव में अपनी सर्विस बरकरार रखी, जब तक कि जोकोविच टाईब्रेकर में जीत नहीं गए। दूसरे सेट में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने दो बार ताबिलो की सर्विस तोड़ी और मैच 90 मिनट में अपने नाम कर दिया। इस वर्ष की शुरुआत में अपने परिवार के साथ एथेंस में बसने वाले जोकोविच ने मैच के बाद कहा, ‘‘एथेंस ने खेलना वास्तव में घर जैसा लगता है। यहां के लोग मेरे साथ बहुत दोस्ताना व्यवहार करते हैं जिसने वास्तव में मेरे दिल को छू लिया।’’