samacharsecretary.com

ऑलराउंडर अमनजोत कौर का बड़ा खुलासा: सोचा था ऑस्ट्रेलिया 380 रन बनाएगा

नवी मुंबई  भारतीय टीम की हरफनमौला अमनजोत कौर ने कहा कि उनकी टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ 380 रन के लक्ष्य का अनुमान लगा रही थी लेकिन फीबी लिचफील्ड के विकेट और स्पिनर श्री चरणी की शानदार गेंदबाजी से महिला वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल का नतीजा भारत के पक्ष में रहा। भारत ने महिला वनडे में 339 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की जिसमे जेमिमा रौड्रिग्स ने नाबाद 127 रन बनाए।  आस्ट्रेलियाई टीम तेजी से रन बना रही थी जब लिचफील्ड (93 गेंद में 119 रन) फील्ड पर थी। उन्हे 28वें ओवर में अमनजोत ने आउट किया जब स्कोर 180 रन था। ऑस्ट्रेलियाई टीम 338 रन पर आउट हो गई। अमनजोत ने कहा, ‘मैं रन रोकने की हरसंभव कोशिश कर रही थी क्योंकि लिचफील्ड काफी आक्रामक बल्लेबाज हैं। मुझे पता था कि कुछ गेंदें खाली जाने के बाद वह कुछ अलग करने का प्रयास करेंगी। मैं सिर्फ स्टम्प पर गेंद डालने की कोशिश कर रही थी।'  श्री चरणी ने अपने तीसरे स्पैल में तीन ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने बेथ मूनी (24) और अनाबेल सदरलैंड (तीन) को आउट किया। अमनजोत ने कहा, ‘हमे लगा था कि लक्ष्य 380 के आसपास होगा लेकिन विकेट बहुत अच्छा था। लिचफील्ड के आउट होने के बाद मैच का रूख हमारे पक्ष में हो गया और श्री चरणी ने उम्दा गेंदबाजी की।'  उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को हराने की खुशी ही अलग होती है। उन्होंने कहा, ‘यह काफी महत्वपूर्ण था क्योंकि यह इतना बड़ा टूर्नामेंट है। कुछ मैचों के नतीजे हमारे अनुकूल नहीं रहे और आस्ट्रेलिया को हराने की तो खुशी ही अलग है। विश्व कप कौन नहीं जीतना चाहता। हरमनप्रीत, स्मृति और पूरा देश जीतना चाहता है। हम जीतने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।'   

‘हम ऑस्ट्रेलिया की तरह नहीं खेले’ — एलिसा हीली ने बताई सेमीफाइनल हार की असली वजह

नई दिल्ली  ऑस्ट्रेलिया की टीम वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। ये ऑस्ट्रेलिया के इतिहास की क्या, वुमेंस वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास की सबसे शर्मनाक हार थी, क्योंकि कभी भी 339 रनों का टारगेट किसी टीम ने चेज नहीं किया था। भारत ने ऐसा कर दिखाया। इस हार पर ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली का बयान आया है और उन्होंने स्वीकार किया है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ऑस्ट्रेलिया की तरह नहीं खेली। कैच छोड़ना, खराब फील्डिंग और एक्स्ट्रा रन देना और आखिरी के ओवरों में विकेट फेंकना। ये मुद्दे एलिसा हीली ने उठाए।   338 रनों का विशाल स्कोर जब नॉकआउट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बनाया था तो हर किसी को लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस स्कोर को आसानी से डिफेंड कर लेगी, लेकिन जेमिमा रोड्रिग्स 127 रनों की नाबाद पारी खेलकर दिखा दिया कि वह क्या कर सकती हैं। दूसरे ही ओवर में उनको बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा था और आखिर तक वे नाबाद लौंटी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी उनका साथ दिया और 89 रनों की पारी खेली। बाद में कुछ कैमियो दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष के बल्ले से देखने को मिले। इस तरह वुमेंस वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक विश्व रिकॉर्ड रन चेज का भारतीय टीम ने बना दिया। मैच के बाद एलिसा हीली ने कहा, "मुझे लगता है कि आखिरकार हम आज शायद तीनों पहलुओं में उतने तेज नहीं थे कि खुद को सेमीफाइनल जीतने का मौका दे पाते। मुझे लगता है कि हमने मैच में बने रहने के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। हमने कई मौके बनाए और उस मामले में खुद को निराश किया। इसलिए शायद यहां बैठे-बैठे यह जानकर निराशा हो रही है कि हमने खुद के साथ कुछ हद तक ऐसा किया। मैं भारतीय प्रदर्शन से कोई कमी नहीं कर रही हूं। मुझे लगा कि उन्होंने वाकई अच्छा खेला, लेकिन हां, थोड़ा-बहुत यह भी है कि हमने खुद को थोड़ा निराश किया।" उन्होंने आगे कहा, "टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, मुझे लगता है कि हम थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे और विडंबना यह है कि कुछ और रन बना सकते थे। इसलिए मुझे लगता है कि आधे समय तक हमने सोचा था कि हम ठीक-ठाक हैं। हमें लगा था कि गेंद के साथ अभी भी हमें काफी मेहनत करनी है, लेकिन आखिरकार मुझे लगता है कि हमने कई बार जरूरत से ज्यादा बेकार गेंदें फेंक दीं और शायद हमने जो मौके बनाए, उनका फायदा नहीं उठा पाए। इसलिए यह निराशाजनक है। यह थोड़ा गैर-ऑस्ट्रेलियाई सा लगता है कि हम सामान्य रूप से उतने कुशल नहीं हैं। यह जानते हुए कि हमने इस विश्व कप में कितना अच्छा खेला है, यहां बैठकर थोड़ा निराशाजनक लग रहा है।"  

IND vs AUS मेलबर्न T20: कंगारुओं ने गेंदबाजी चुनी, जानें कौन उतरा है टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में

नई दिल्ली  मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी एमसीजी में आज इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव किया है और भारत बिना किसी बदलाव के उतरेगा। कैनबरा में पहला टी20 मैच बारिश में धुल गया था। ऐसे में फैंस चाहेंगे कि दूसरा मुकाबला पूरा हो और हाई स्कोरिंग भी हो। दोनों टीमों के पास दमदार गेंदबाज और ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैं तो मैच के हाई स्कोरिंग होने की पूरी संभावना है। भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन और जोश हेजलवुड

भारत की शेरनियाँ गरजीं! जेमिमा-हरमन की ताबड़तोड़ पारी से टूटा ऑस्ट्रेलिया का घमंड, 8 रिकॉर्ड एक साथ

नवी मुंबई  नवी मुंबई का मैदान, तारीख 30 अक्टूबर और मौका था भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 सेमीफाइनल का… यह मुकाबला भारत के लिए ऐसा था, जहां उसके सामने 7 बार की वर्ल्ड चैम्प‍ियन थी. मुकाबले में भारत के सामने एक मुश्किल रन चेज था. लेकिन जेमिमा रॉड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर की साझेदारी से टीम ने वापसी की जीत दिलाई. भारत ने 9 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की.  जब भारत ने इतिहास रचते हुए फाइनल में जगह बनाई, तो जेमिमा रोड्रिग्स दौड़कर अमनजोत कौर के पास पहुंचीं. उन्होंने उन्हें उठाया और फिर पिच के पास लेट गईं. कुछ ही सेकंड में बाकी खिलाड़ी भी बिजली की रफ्तार से मैदान पर दौड़ आए, जैसे उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि भारत तीसरी बार और 2017 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच गया है. ऑस्ट्रेलिया का 16 मैचों से चला आ रहा जीत का सिलसिला टूटा  339 रनों के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने रॉड्रिग्स (नाबाद 127) और हरमनप्रीत (89) की शानदार पारियों के दम पर लक्ष्य 9 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया. इस जीत के साथ पहली बार वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड में से कोई भी टीम नहीं होगी. भारत अब रविवार को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा. DY पाटिल स्टेडियम में मौजूद 34,651 दर्शकों ने क्रिकेट का यादगार दिन देखा. महिला विश्व कप में सबसे लंबी जीत का सिलसिला 15 – ऑस्ट्रेलिया (2022-2025) – 30 अक्टूबर 2025 को यह सिलसिला टूट गया 15 – ऑस्ट्रेलिया (1997-2000) 12 – ऑस्ट्रेलिया (1978-1982) 11 – न्यूज़ीलैंड (1988-1993) 10 – इंग्लैंड (1993-1997) विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की पिछली हार भी भारत के खिलाफ ही हुई थी: 2017 के डर्बी सेमीफाइनल में.  विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया मैच: 6, जीत: 4, हार 2 (दोनों भारत के खिलाफ) वहीं इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम ने कई नायाब कीर्तिमान अपनी झोली में दर्ज कर लिए. आइए उन पर भी एक नजर डाल लेते हैं. वैसे महिला क्रिकेट के इतिहास में 30 अक्टूबर 2025 का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर न केवल वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई, बल्कि कई अविश्वसनीय रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए.  ऐसी रही भारत की बैटिंग 339 रनों के जवाब में उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. शेफाली वर्मा जो प्रतीका रावल की इंजरी के बाद टीम से जुड़ी थीं. वो कमाल नहीं कर सकीं. शेफाली के बल्ले से केवल 10 रन आए. इसके बाद 10वें ओवर में स्मृति मंधाना का विकेट गिर गया. मंधाना ने 24 रन बनाए. हालांकि, इसके बाद हरमनप्रीत और जेमिमा के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है. दोनों ने 18वें ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया. दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई. लेकिन 36वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा जब कप्तान हरमनप्रीत 89 रन बनाकर आउट हुईं. हरमनप्रीत और जेमिमा के बीच 167 रनों की साझेदारी हुई थी. इसके बाद दीप्ति शर्मा ने अच्छी पारी खेली लेकिन 41वें ओवर में वह 24 रन बनाकर रन आउट हो गईं. लेकिन दूसरे छोर पर जेमिमा टिकी रहीं. उन्होंने 115 गेंदों में शतक लगाया. इसके बाद 46वें ओवर में ऋचा का विकेट गिरा. ऋचा ने 16 गेंद में 26 रन बनाए. जब ऋचा आउट हुईं तो भारत को जीत के लिए 24 गेंद में 29 रनों की जरूरत थी. लेकिन इसके बाद अमनजोत और जेमिमा ने भारत को 49वें ओवर में ही जीत दिला दी. भारत का फाइनल मैच अब 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका के साथ होगा. जेमिमा ने 127 रनों की नाबाद पारी में 14 चौके लगाए.   ऐसी रही ऑस्ट्रेलिया की पारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. कप्तान एलिसी हीली केवल 5 रन बनाकर आउट हो गईं. लेकिन इसके बाद लिचफील्ड और एलिस पेरी के बीच शतकीय साझेदारी हुई. लिचफील्ड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. 20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 130 के पार पहुंच गया. लेकिन लिचफील्ड एक छोर पर टिकीं रहीं. उन्होंने 77 गेंदों पर तूफानी शतक जड़ा. हालांकि, 28वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा, जब अमनजोत कौर ने लिचफील्ड को बोल्ड किया. लिचफील्ड ने 93 गेंद में 119 रन बनाए. लिचफील्ड ने 17 चौके और 3 छक्के लगाए. 34वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा जब बेथ मूनी का विकेट श्री चरणी ने झटका. मूनी ने 24 रन बनाए.  इसके बाद 36वें ओवर में फिर श्रीचरणी ने भारत को सफलता दिलाई और सदरलैंड को आउट किया. 40वें ओवर में भारत को 5वीं सफलता मिली, जब एलिस पेरी का विकेट राधा ने झटका. पेरी ने 77 रन बनाए. इसके बाद 43वें ओवर में मैकग्रा रन आउट हुईं. इसके बाद एश्ली गार्डनर ने तूफानी फिफ्टी जड़ी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 49.5 ओवर में 338 के स्कोर पर सिमट गई. 1- पहला तो यह कि यह किसी व‍िश्वकप में एक मैच का सबसे ज्यादा एग्रीगेट स्कोर है…  महिला वनडे में सर्वाधिक मैच कुल योग (एग्रीगेट स्कोर) 781 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दिल्ली, 2025 679 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई वनडे, 2025 विश्व कप 678 – इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, ब्रिस्टल, 2017 विश्व कप 661 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम, 2025 विश्व कप 651 – भारत  बनाम दक्षिण अफ्रीका-विजेता, कोलंबो रॉयल्स, 2025 2- भारत ने 339 रन का पीछा कर महिला वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ा सफल चेज पूरा किया 300+ टारगेट चेज महिला वर्ल्ड कप कप में  339 – भारत vs ऑस्ट्रेलिया, मुंबई (2025 WC) 331 – ऑस्ट्रेलिया vs भारत, विशाखापट्टनम (2025) 302 – श्रीलंका vs साउथ अफ्रीका, पोटचेफस्ट्रूम (2024) 3- यह पहली बार है जब किसी ODI वर्ल्ड कप नॉकआउट (पुरुष या महिला) में 300+ टारगेट चेज किया गया 4- भारत का 341/5 स्कोर महिला ODI में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज (369/10 vs AUS, दिल्ली, 2025 के बाद) है. इससे पहले भारत का सर्वाधिक सफल चेज़ 265 रन था (vs ऑस्ट्रेलिया, मैके, 2021) 5- जेमिमा रॉड्रिग्स बनीं महिला वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में शतक लगाने वाली दूसरी बल्लेबाज (पहली थीं नैट सिवर-ब्रंट – 148*, 2022 फाइनल में) 6- भारत तीसरी बार महिला वनडे वर्ल्ड कप … Read more

फाइनल में पहुंचने की जंग: भारत के सामने 339 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य, ऑस्ट्रेलिया ने मचाया कहर

नवी मुंबई महिला वनडे विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फोएबे लिचफिल्ड के शतक की मदद से 338 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। कप्तान एलिसा हिली सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गईं। 25 के स्कोर पर लगे इस पहले झटके से टीम को फोएबे लिचफिल्ड और एल्सी पेरी ने उबारा। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की। 155 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में लिचफिल्ड आउट हुईं। लिचफिल्ड ने 93 गेंदों पर 3 छक्के और 17 चौकों की मदद से 119 रन की पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए पेरी और मूनी के बीच 40 रन की साझेदारी हुई। मूनी 220 के स्कोर पर 24 रन बनाकर आउट हुईं। जब मूनी का विकेट गिरा, उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 34 ओवर में 3 विकेट पर 220 रन था। यहां भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की और अगले 45 रन के अंदर ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट झटके। 41.4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर 265 हो गया। इसमें पेरी का विकेट भी था, जो 77 रन बनाकर आउट हुईं। ऑस्ट्रेलिया 300 के अंदर सिमटती दिख रही थी। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई एश्ले गार्डनर ने 45 गेंद पर 4 छक्के और 4 चौके लगाते हुए 63 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया। गार्डनर सातवें विकेट के रूप में जब आउट हुई, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 48.3 ओवर में 7 विकेट पर 331 था। ऑस्ट्रेलिया ने 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 338 रन बनाए। भारत के लिए श्री चरणी, दीप्ति शर्मा ने 2-2, क्रांति गौड़, अमनजोत कौर और राधा यादव ने 1-1 विकेट लिए। तीन बल्लेबाज रन आउट हुईं। भारत को इस मैच को जीतने और फाइनल में पहुंचने के लिए इतिहास रचना होगा। महिला वनडे क्रिकेट में इससे पहले इतना बड़ा लक्ष्य चेज नहीं किया गया है। 

ड्रीम11 का बड़ा कदम, अब 11 देशों में होगी कंपनी की सेवाएं, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम शामिल

नई दिल्ली Dream11 ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. अब कंपनी ग्लोबल एक्सपेंशन करने जा रही है और अब कंपनी ने 11 देशों में लॉन्चिंग कर दी है. इसमें अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया और यूएई जैसे नाम शामिल हैं.  दरअसल, हाल ही में भारत में ऑनलाइन गेमिंग को लेकर कानून में बदलाव किया है. इसके बाद ड्रीम 11का बिजनेस मॉडल प्रभावित हुआ. अब कंपनी ने इसकी भरपाई के लिए दुनिया के दूसरे देशों में अपना बिजनेस मॉडल लॉन्च करने जा रही है.   कंपनी के को-फाउंडर ने बताया रेवेन्यू मॉडल  अगस्त महीने के दौरान मनीकंट्रोल को दिए गए इंटरव्यू में ड्रीम स्पोर्ट्स के को-फाउंडर हर्ष जैन ने बताया था कि उनकी कंपनी का 95 परसेंट रेवेन्यू शुरुआती मॉडल कैश बेस्ड कॉन्टैस्ट पर है. नए नियम के तहत उनको बैन कर दिया है.  आने वाले दिनों में मिलेंगे और अपडेट  अब कंपनी रेवेन्यू के लिए अलग-अलग मॉडल पर काम कर रही है. आने वाले दिनों में कई और अपडेट देखने को मिलेंगे. हाल ही में कंपनी ने न्यू फैंटेसी स्पोर्ट्स फीचर को अनवील किया है, जिसका नाम Flex है. इसकी मदद से यूजर्स खुद की लीग तैयार कर सकते हैं और रूल्स को भी कस्टमाइज कर सकते हैं.  मनी बेस्ड गेमिंग पर बैन के बाद बदला मॉडल नए कानूनों के बाद ड्रीम 11 ने फ्री-टू-प्ले (बिना पैसे वाला गेम) मॉडल को अपनाया है। इस मॉडल की कमाई का आधार अब विज्ञापन और स्पॉन्सरशिप हैं। ड्रीम 11 ने जिन अन्य देशों में अपना प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है उनमें न्यूजीलैंड, कनाडा, मलेशिया, नेपाल, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका शामिल हैं। सबसे अहम बात यह है कि कंपनी इन नए बाजारों में रियल-मनी गेम्स (पैसा लगाकर खेलने वाले गेम) ऑफर नहीं करेगी, यानी यहां भी कमाई का जोर विज्ञापनों पर ही रहेगा। अगस्त में ऑनलाइन मनी बेस्ड गेमिंग पर बैन लगा था 22 अगस्त को ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद ये कानून बन गया था। 21 अगस्त 2025 को राज्यसभा ने और उससे एक दिन पहले लोकसभा ने प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 को मंजूरी दी थी। इस बिल को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पेश किया था। ऑनलाइन गेमिंग कानून में 4 सख्त नियम इस कानून में कहा गया है कि चाहे ये गेम्स स्किल बेस्ड हों या चांस बेस्ड दोनों पर रोक है।     रियल-मनी गेम्स पर रोक: कोई भी मनी बेस्ड गेम ऑफर करना, चलाना, प्रचार करना गैरकानूनी है। ऑनलाइन गेम खेलने वालों को कोई सजा नहीं होगी।     सजा और जुर्माना: अगर कोई रियल-मनी गेम ऑफर करता है या उसका प्रचार करता है, तो उसे 3 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। विज्ञापन चलाने वालों को 2 साल की जेल और 50 लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।     रेगुलेटरी अथॉरिटी: एक खास अथॉरिटी बनाई जाएगी, जो गेमिंग इंडस्ट्री को रेगुलेट करेगी, गेम्स को रजिस्टर करेगी और ये तय करेगी कि कौन सा गेम रियल-मनी गेम है।     ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा: पबजी और फ्री फायर जैसे ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेम्स को सपोर्ट किया जाएगा। ये गेम्स बिना पैसे वाले होते हैं इसलिए इन्हें बढ़ावा मिलेगा। 17 साल पहले हुई थी कंपनी की शुरुआत  ड्रीम स्पोर्ट्स कंपनी की शुरुआत साल 2008 में हुई थी, जिसको हर्ष जैन और भावित शेठ ने मिलकर बनाया था. साल 2021 नवंबर में कंपनी के हाथ बड़ी इनवेस्टमेंट लगी थी और कंपनी की वैल्यू 8 बिलियन अमेरिकी डॉलर का था.  पैसे वाले कई गेम्स हुए बंद   Promotion and Regulation of Online Gaming Bill, 2025 पास किया जा चुका है. अब बड़े गेमिंग प्लेटफॉर्म्स ने अपने पैसे वाले गेम्स को बंद कर दिया है.  मनी बेस्ड गेमिंग से आर्थिक नुकसान हो रहा था सरकार का कहना था कि मनी बेस्ड ऑनलाइन गेमिंग की वजह से लोगों को मानसिक और आर्थिक नुकसान हो रहा था। कुछ लोग गेमिंग की लत में इतना डूब गए कि अपनी जिंदगी की बचत तक हार गए और कुछ मामलों में तो आत्महत्या की खबरें भी सामने आईं। अनुमान था कि करीब 45 करोड़ लोग इससे प्रभावित हैं और मिडिल-क्लास परिवारों के 20,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे गेमिंग डिसऑर्डर के रूप में मान्यता दी है।

मेलबर्न में दिखेगा सूर्या का जलवा! IND vs AUS टी20 में टीम इंडिया तैयार पलटवार को

मेलबर्न कप्तान सूर्यकुमार यादव के फॉर्म में लौटने के बाद भारतीय टीम शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एमसीजी में होने वाले दूसरे टी20 के लिए जोश से लबरेज है। पहले मैच में सूर्या ने 24 गेंदों पर 39 रन बनाकर आत्मविश्वास की वापसी की झलक दिखाई थी। उन्होंने जोश हेजलवुड को 125 मीटर लंबा छक्का जड़कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। बारिश से बिगड़ी लय, लेकिन सूर्या ने जगाई उम्मीद पहला टी20 कैनबरा में बारिश की वजह से रद्द हो गया था, लेकिन तब तक भारत ने 9.4 ओवर में 97/1 रन बना लिए थे। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी शानदार लय में नजर आई। अब नजरें मेलबर्न पर हैं, जहां शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है। गंभीर का प्लान: बेखौफ क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर चाहते हैं कि खिलाड़ी बेखौफ क्रिकेट खेलें और नियमित तौर पर 250-260 रन के पार स्कोर करें। सूर्यकुमार की फॉर्म इस रणनीति में अहम भूमिका निभाएगी। गेंदबाजी में मजबूती, हेड-मार्श पर नजरें जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की मौजूदगी में भारतीय गेंदबाजी बेहद संतुलित दिख रही है। टीम का मुख्य ध्यान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड जैसे ऑस्ट्रेलियाई पावर हिटर्स को रोकने पर होगा। टी20 विश्व कप पर नजर भारत का लक्ष्य है श्रीलंका के साथ सह-मेजबानी वाले आगामी टी20 विश्व कप 2026 में खिताब बरकरार रखना। पिछली बार टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया था।  

सिद्धू बोले ऋषभ पंत के बारे में: असंभव को संभव बनाने वाले हैं फीनिक्स जैसे

 नई दिल्ली पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कॉमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की है। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पंत अभी दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ बेंगलुरु में चल रहे अनऑफिशियल टेस्ट में भारत ए की अगुआई कर रहे हैं। सिद्धू कहा कि किसी ने सोचा तक नहीं था कि भीषण कार हादसे के बाद ऋषभ पंत दोबारा कभी अपने पैरों पर खड़ा हो पाएगा। उन्होंने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज की तुलना पौराणिक पक्षी फीनिक्स से की है जो अपने ही राख से फिर जिंदा हो जाती है। ऋषभ पंत फिलहाल फुट इंजरी से उबरकर इंडिया ए की अगुआई कर रहे हैं। इसी साल इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की एक यॉर्कर पर रिवर्स स्वीप खेलने के दौरान उनके पैर की उंगली में फ्रैक्चर हो गया था। इस वजह से वह एशिया कप, वेस्टइंडीज के खिलाफ होम सीरीज और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी नहीं जा पाए थे. नवजोत सिंह सिद्धू ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'ऋषभ पंत फीनिक्स हैं जो राख से उठ खड़ी होती है। किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी कि वह फिर से कभी (कार हादसे के बाद) चल पाएंगे। उनकी निडरता को देखिए, उनकी असाधारण उपलब्धियों को देखिए जिसे उन्होंने हासिल किया है। जिस तरह से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी की थी, जिस तरह उन्होंने इंग्लैंड में हमें मैच जितवाए, वो शानदार है। मैं अब तक जितने भी क्रिकेटर देखें हैं उनमें से वह सबसे अच्छे में एक है। जब मैं उन्हें देखता हूं तो आनंद आता है। ऋषभ पंत ने सभी को सिखाया है कि जिंदगी में मुश्किलों से कैसे पार पाते हैं।' भारत ए बनाम दक्षिण अफ्रीका ए के बीच अनऑफिशियल टेस्ट की बात करें तो गुरुवार को कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ए की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो कप्तान ऋषभ पंत के अलावा साई सुदर्शन, आयुष म्हात्रे, देवदत्त पड्डीकल, रजत पाटीदार, आयुष बडोनी, तनुष कोटियन, अंशुल कंबोज, मानव सुधार, गुरनूर बरार और खलील अहमद शामिल हैं।

श्रेयस अय्यर चोट के कारण बाहर, SA के खिलाफ वनडे मुकाबलों में टीम इंडिया से अनुपस्थित

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कैच करते वक्त गिरे श्रेयस अय्यर कम से कम दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे. 25 अक्टूबर को सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे के दौरान आंतरिक चोट लगने के बाद से ही श्रेयस अय्यर हॉस्पिटल में भर्ती हैं. रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक अय्यर को दोबारा एक्शन में लौटने आठ हफ्ते का समय लग सकता है. वह दो महीने तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर रह सकते हैं. इसका मतलब है कि वह नवंबर-दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की घरेलू वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. 11 जनवरी से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उनके खेलने में सस्पेंस बरकरार है क्योंकि उन्हें मैच अभ्यास का मौका नहीं मिलेगा. राहत की बात ये है कि भारत के वनडे उप-कप्तान की हालत लगातार बेहतर हो रही है. पता चला है कि श्रेयस की तिल्ली में चोट लगने के बाद आंतरिक रक्तस्राव को रोकने के लिए उन्हें इंटरवेंशनल ट्रांस-कैथेटर एम्बोलाइजेशन से गुजरना पड़ा. यह एक मानक प्रक्रिया है जिसमें धमनी में एक छोटा कैथेटर डाला जाता है और रक्तस्राव वाले क्षेत्र को अवरुद्ध कर दिया जाता है. यह शरीर में कहीं भी रक्तस्राव वाले क्षेत्र को रोकने के लिए किया जाता है. यह प्रक्रिया एक ऑपरेशन थियेटर में इमेज कंट्रोल के तहत की जाती है. यह चोट तब लगी जब श्रेयस ने एलेक्स कैरी का कैच लेने के लिए डाइव लगाई थी. 28 अक्टूबर को बीसीसीआई ने श्रेयस की चोट पर एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया, ‘श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान पेट में गंभीर चोट लगी और आंतरिक रक्तस्राव हुआ. चोट की तुरंत पहचान कर ली गई और रक्तस्राव तुरंत बंद कर दिया गया उनकी हालत अब स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है. श्रेयस की हालत में सुधार हो रहा है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के सलाह से उनकी हालत पर नजर रखेगी.’  

भारत A टीम में पंत की धमाकेदार वापसी! सुदर्शन के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा मौका

बेंगलुरु भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच गुरुवार से यहां शुरू हो रहे चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऋषभ पंत की चोट के कारण तीन महीने के ब्रेक के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी मुख्य आकर्षण होगी। पंत को 23 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान पैर में चोट लग गई थी और यह विकेटकीपर बल्लेबाज तब से रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहा है। पंत इस बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे। लेकिन बीसीसीआई के सीओई मैदान पर होने वाले दो अनौपचारिक टेस्ट मैच से उन्हें विश्व चैंपियन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले मैच अभ्यास का महत्वपूर्ण मौका मिलेगा। दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ होने वाले इन मैच में वह भारत ए की कप्तानी भी करेंगे। ⁠ यह 28 वर्षीय खिलाड़ी सीनियर टीम में ध्रुव जुरेल की जगह ले सकता है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। पंत वास्तविक मैच की स्थिति में मैदान पर कुछ अच्छा समय बिताने के लिए उत्सुक होंगे, बशर्ते इस हिस्से में लगातार बारिश खेल में खलल न डाले। ऑफ स्पिनर प्रेनेलन सुब्रयेन को छोड़कर दक्षिण अफ्रीका ए की कम अनुभवी गेंदबाजी इकाई पंत के लिए वापसी पर ज्यादा परेशानी खड़ी नहीं कर सकती। यहां की पिच भी बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है। अपनी बल्लेबाजी को निखारने के अलावा पंत अपनी विकेटकीपिंग को भी दुरुस्त करने के लिए उत्सुक होंगे, क्योंकि टेस्ट श्रृंखला में उन्हें रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव जैसे शीर्ष स्तरीय गेंदबाजों के सामने विकेट के पीछे अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इस संदर्भ में सारांश जैन, मानव सुथार और हर्ष दुबे जैसे स्पिनरों के सामने उन्हें अच्छा अभ्यास करने का मौका मिलेगा। साई सुदर्शन ने अपना अंतिम मैच इस महीने की शुरुआत में दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेला था और ये दो मैच उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला से पहले अपने खेल में निखार लाने का मौका प्रदान करेंगे। तमिलनाडु के इस बल्लेबाज ने फिलहाल तीसरे नंबर पर अपनी जगह पक्की कर ली है लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए हैं। वह यहां बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे। पंत और सुदर्शन के अलावा भारत ए की टीम में खलील अहमद, अंशुल कंबोज, देवदत्त पडिक्कल, नारायण जगदीसन जैसे खिलाड़ी भी शामिल है जो अपना प्रभाव छोड़ने के लिए बेताब होंगे। जहां दक्षिण अफ्रीका का सवाल है तो वह जुबैर हमजा के प्रदर्शन पर नजर रखेगा, जिन्हें लगभग दो साल के अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापस बुलाया गया है। हमजा इस समय अच्छी फॉर्म में हैं और उन्होंने पिछले छह प्रथम श्रेणी मैचों में दो शतक और दो अर्द्धशतक बनाए हैं। टीम इस प्रकार हैं: भारत ए: ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उप कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आयुष बडोनी, सारांश जैन। दक्षिण अफ्रीका ए: मार्केस एकरमैन, तेम्बा बावुमा (केवल दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए), ओकुहले सेले, जुबैर हमजा, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, रिवाल्डो मूनसामी, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली मपोंगवाना, लेसेगो सेनोकवाने, प्रेनेलन सुब्रायेन, काइल सिमंड्स, त्सेपो नदवांडवा, जेसन स्मिथ, तियान वान वुरेन, कोडी यूसुफ। मैच सुबह 9.30 बजे शुरू होगा।