samacharsecretary.com

लंकाशायर ने स्टीवन क्रॉफ्ट को मुख्य कोच नियुक्त किया

लंदन इंग्लिश काउंटी क्रिकेट क्लब लंकाशायर ने स्टीवन क्रॉफ्ट को अपना नया मुख्य कोच (हेड कोच) नियुक्त करने की घोषणा की है। क्रॉफ्ट पिछले कुछ महीनों से अंतरिम कोच की भूमिका निभा रहे थे और उनके सफल कार्यकाल के बाद अब उन्हें स्थायी रूप से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्रॉफ्ट ने मई में डेल बेंकेनस्टीन के पद छोड़ने के बाद कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। सीज़न के पहले आधे हिस्से में लंकाशायर एक भी काउंटी चैम्पियनशिप मैच नहीं जीत पाया था, लेकिन टीम ने शानदार वापसी करते हुए डिवीजन-2 में पांचवां स्थान हासिल किया और साथ ही टी20 ब्लास्ट फाइनल्स डे तक का सफर तय किया। स्टीवन क्रॉफ्ट ने क्लब के हवाले से कहा, “इस महान क्लब का मुख्य कोच नियुक्त होना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। लैंकाशायर मेरे जीवन का बड़ा हिस्सा रहा है — एक खिलाड़ी के रूप में अकादमी से जुड़ने से लेकर टीम की कप्तानी करने तक और अब मैदान के बाहर यह नई भूमिका निभाने तक।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे गर्व है कि टीम ने पिछले सीज़न के दूसरे भाग में जिस तरह से प्रतिक्रिया दी। हमारे पास एक प्रतिभाशाली और जुनूनी दल है जो ‘रेड रोज़’ का गर्व से प्रतिनिधित्व करता है। अब मेरा लक्ष्य है कि उस प्रगति को आगे बढ़ाते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन को निखारूं और क्लब को फिर से सफलता दिलाऊं।” क्रॉफ्ट, जो 41 वर्ष के हैं, 2011 में लंकाशायर की काउंटी चैम्पियनशिप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 2023 में संन्यास लिया था, और क्लब के लिए 600 से अधिक मैच खेले थे। लंकाशायर के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट परफॉर्मेंस मार्क चिल्टन ने कहा, “हमें खुशी है कि स्टीवन ने स्थायी रूप से यह भूमिका स्वीकार की है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार नेतृत्व क्षमता दिखाई। उनका जुनून, क्रिकेट ज्ञान और खिलाड़ियों से जुड़ने की क्षमता उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाती है।” चिल्टन ने यह भी बताया कि क्रॉफ्ट अब पहली टीम की रोज़ाना कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें सहायक कोच विल पोर्टरफील्ड का सहयोग मिलेगा, जबकि कोचिंग विभाग में और भी नियुक्तियाँ जल्द की जाएंगी।  

स्वर्ण की चमक! भारत के लड़के और लड़कियों की कबड्डी टीमों ने जीत का परचम लहराया

मनामा (बहरीन) भारत के लड़कों और लड़कियों की टीमों ने कबड्डी स्पर्धा के फाइनल में ईरान के खिलाफ अलग-अलग अंदाज में जीर्त दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किये। ईसा स्पोर्ट्स सिटी में खेले गये मुकाबलों में भारतीय लड़कों की टीम ने ईरान को 35-32 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। जबकि लड़कियों की टीम ने ईरान के खिलाफ एकतरफा कबड्डी के दो हाफ के बाद 75-21 के बड़े अंतर से जीत हासिल की। भारतीय लड़कियों की कबड्डी टीम पहले ग्रुप स्टेज में भी अजेय रही थी। उन्होंने लीग मैचों में बंगलादेश को 46-18, थाईलैंड को 70-23, श्रीलंका को 73-10 और ईरान को 59-26 से हराया था। इसी तरह, भारतीय लड़कों की कबड्डी टीम ने भी ग्रुप स्टेज में अजेय रही। उन्होंने बंगलादेश को 83-19, श्रीलंका को 89-16, पाकिस्तान को 81-26, ईरान को 46-29, मेजबान बहरीन को 84-40 और थाईलैंड को 85-30 से हराया। इससे पहले दिन में, भारत ने ताइक्वांडो स्पर्धा में दो कांस्य पदक और एथलेटिक्स में एक रजत और एक कांस्य पदक भी जीता था। देबाशीष दास लड़कों के व्यक्तिगत रिकॉग्नाइज्ड पूमसे स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचे। उन्होंने राउंड ऑफ 16 में बंगलादेश के ताहिब होसैन उस्मान और क्वार्टरफाइनल में मंगोलिया के अमर अमगालन को हराया था। हालांकि, देबाशीष सेमीफाइनल में चीन के गाओ जिक्सुआन से हार गए और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। मिक्स्ड पेयर रिकॉग्नाइज्ड पूमसे स्पर्धा में, याश्विनी सिंह और शिवांशू पटेल की भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचकर कांस्य पदक जीता। उन्होंने क्वार्टर में वियतनाम की टीम को हराया लेकिन सेमीफाइनल में थाईलैंड से हार गए। रंजना यादव ने भी एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला पदक जीता, उन्होंने लड़कियों की 5000 मीटर वॉक स्पर्धा में 24:25.88 का समय निकालकर चीन की लियू शियी (24:15.27) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। भारत की रिया राठौर इसी स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं। जैस्मीन कौर ने लड़कियों के शॉट पुट में 14.86मीटर थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि शौर्य अंबुरे ने लड़कियों की 100मीटर हर्डल्स में 13.73 के नए पर्सनल बेस्ट के साथ सिल्वर मेडल जीता। गुरुवार को मिले सात पदकों के साथ भारत के अब एशियन यूथ गेम्स 2025 में दो स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य सहित कुल 10 पदक हो गए हैं और वह पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया हैं।  

उन्नति हुड्डा और रोहन कपूर-रुथविका गड्डे और कविप्रिया सेल्वम-सिमरन सिंघी की जोड़ी फ्रेंच ओपन में हारी

नई दिल्ली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुडा महिला एकल, रोहन कपूर-रुथविका गड्डे मिश्रित युगल और कविप्रिया सेल्वम-सिमरन सिंघी की जोड़ी को फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 के युगल में मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ भारत का टूर्नामेंट में अभियान समाप्त हो गया। गुरुवार को खेले गये मुकाबले के दूसरे राउंड में 18 साल की उन्नति हुड्डा को एकल मुकाबले में चीन की वांग झीयी से 21-14, 21-11 से हार का सामना करना पड़ा। महिला एकल बैडमिंटन रैंकिंग में 35वें नंबर पर रहीं उन्नति, मौजूदा वर्ल्ड नंबर 2 वांग झीयी के सामने टिक नहीं पाईं और 39 मिनट में मुकाबला हार गईं। पहले राउंड के मैच में मलेशिया की लेत्शाना करुपथेवन के खिलाफ शानदार वापसी वाली जीत हासिल करने के बाद, उन्नति ने अपनी चीनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अच्छी शुरुआत की और पहले गेम में शुरुआती दौर में 4-3 से आगे भी थीं। वांग झीयी जल्द ही लय में आयी और आसानी से पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में वापसी की कोशिश करते हुए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने पहले दो पॉइंट लिए, लेकिन इसके बाद वांग झी यी ने लगातार 11 पॉइंट लेकर मैच को टीनएजर की पकड़ से बाहर कर दिया। वहीं मिश्रित युगल में भी भारत का अभियान रोहन कपूर और रुथविका गड्डे के हारने के साथ ही खत्म हो गया। इस साल की वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडल विजेता, फ्रेंच पांचवीं सीड थॉम गिकेल और डेल्फिन डेलरू के खिलाफ, भारतीय जोड़ी 21-23, 8-21, 17-21 से एक घंटे और 15 मिनट में हार गई। इस बीच, महिला युगल में कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी को दक्षिण कोरिया की वर्ल्ड नंबर 3 टीम किम हे जियोंग और कोंग ही योंग की जोड़ी ने 34 मिनट तक चले मुकाबले में 21-7, 21-9 से हराया।  

बेजोड़ प्रदर्शन: स्मृति मंधाना व प्रतिका रावल ने रिकॉर्ड्स को किया रीशेप

मुंबई  भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ नवी मुंबई में तीन विकेट के नुकसान पर 340 रन बनाए। यह स्कोर महिला विश्व कप में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने इसी टूर्नामेंट में विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 330 रन बनाए थे। यह महिला वनडे में किसी भी टीम का न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। सबसे बड़ा स्कोर इंग्लैंड का है। उन्होंने 2021 में कैंटबरी में 347 रन बनाए थे। स्मृति मंधाना के अब वनडे में 14 शतक हो गए हैं।  यह महिला क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा हैं। इस सूची में अब सिर्फ मेग लैनिंग ही उनसे आगे हैं। उनके नाम 15 शतक हैं। मंधाना अब अंतररष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 17 शतक तक पहुंच चुकी हैं। यह महिला क्रिकेट में लैनिंग के बराबर है और सबसे ज्यादा भी हैं। प्रतिका रावल ने 23 पारियों में अपने 1000 रन पूरे किए। वह महिला वनडे में सबसे तेज 1000 रन तक पहुंचने वाली बल्लेबाज बनी हैं और 1988 में लिंडसे रीलर द्वारा बनाए गए रिकॉडर् की बराबरी की है।  मंधाना ने वनडे में ओपनिंग करते हुए 5194 रन बनाए हैं। यह महिला वनडे में किसी भी सलामी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सूजी बेट्स के नाम था। उनके नाम 5088 रन थे। मंधाना और रावल के बीच पहले विकेट के लिए 212 रनों की साझेदारी हुई। यह महिला विश्व कप में भारत की किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।  इससे पहले 2022 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ चौथे विकेट के लिए मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने 184 रन जोड़े थे। यह महिला वनडे में किसी भी टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी भी है। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 2012 में इंग्लैंड की सारा टेलर और लिडिया ग्रीनवे के बीच तीसरे विकेट के लिए 201 रन की साझेदारी हुई थी।  महिला विश्व कप तीन बार ऐसा हुआ है, जब दोनों ओपनरों ने एक ही पारी में शतक बनाए हैं। इंग्लैंड की लिन थॉमस और इनिड बेकवेल ने 1973 में इंटरनेशनल इलेवन के खिलाफ यह कारनामा किया था। ऑस्ट्रेलिया की लिंडसे रीलर और रूथ बकस्टीन ने 1988 में नीदरलैंड्स के खिलाफ भी यह कारनामा किया था। मंधाना ने 2025 में वनडे में पांच शतक लगाए हैं। वह केवल दूसरी खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में पांच शतक लगाए हैं। यह कारनामा ताजमिन ब्रिट्स ने भी 2025 में किया था।  मंधाना के 2025 में बनाए गए 1259 रन, महिला वनडे में किसी भी वर्ष में सबसे ज्यादा हैं जबकि रावल के 976 रन अब दूसरे स्थान पर है। मंधाना और रावल के बीच सात शतकीय साझेदारी हुई हैं। यह महिला वनडे में किसी भी जोड़ी द्वारा भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने मिताली राज और पूनम राउत की सात शतकीय साझेदारियों की बराबरी की है। इन सात में से पांच शतकीय साझेदारियां 2025 में आई हैं।  यह किसी भी जोड़ी द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क और लीजा काइटली के नाम था। मंधाना और रावल ने चार बार 150 या उससे ज्यादा की साझेदारी की है। क्लार्क और काइटली, तथा न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और एमी सैटर्थवेट ने भी महिला वनडे में चार-चार बार 150 से ज्यादा रन की साझेदारी की है। इन चार में से दो बार मंधाना-रावल ने 200 से ज्यादा रन की साझेदारी की है। ऐसा करने वाली जोड़ी सिर्फ तीन और हैं, लेकिन उनमें से कोई भी भारत से नहीं है।   

ऑस्ट्रेलिया की रणनीति बदली: आखिरी वनडे के लिए टीम में फेरबदल, T20 में मैक्सवेल की एंट्री

सिडनी  ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एडिले़ड वनडे में भारत को 2 विकेट से हराकर वनडे सीरीज अपने नाम कर ली थी. अब वनडे सीरीज का तीसरा एवं आखिरी मुकाबला 25 अक्टूबर (शनिवार) को सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है. ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी वनडे के लिए स्क्वॉड में कुछ फेरबदल किए हैं. मार्नस लाबुशेन को रिलीज कर दिया गया है, ताकि वो क्वीसलैंड के घरेलू मैच खेल पाए. वहीं जैक एडवर्ड्स और स्पिनर मैथ्यू कुह्नमैन को स्क्वॉड में शामिल किया गया है. 25 साल के एडवर्ड्स का अब तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हुआ है, जबकि कुह्नमैन ने भारत के खिलाफ पर्थ वनडे में भाग लिया था. ऑस्ट्रेलियाई टीम को 29 अक्टूबर से भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. टी20 सीरीज के आखिरी तीन मैचों के लिए अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और तेज गेंदबाज महली बियर्डमैव को स्क्वॉड में शामिल किया गया है.  बियर्डमैन ने हालिया दिनों में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, इसी के चलते उन्हें नेशनल कॉल-अप मिला है. 20 साल के महली बियर्डमैन पिछले साल अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रह चुके हैं और उस टूर्नामेंट में उन्होंने 10 विकेट झटके थे. वहीं तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस चौथे एवं पांचवें टी20 मैचों के लिए टीम का हिस्सा होंगे. साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलिप पांचों टी20 मुकाबलों के लिए स्क्वॉड में शामिल किए गए हैं. तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती दो टी20 मैचों में ही भाग लेंगे. वहीं सीन एबॉट आखिरी दो टी20 मैचों के लिए स्क्वॉड का हिस्सा नहीं होगा. ऐसे में दोनों तेज गेंदबाजों को  एशेज सीरीज के लिए खुद को तैयार करने का मौका मिलेगा. ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर से पर्थ में होने हैं. उस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया में दो शेफील्ड शील्ड मुकाबले भी निर्धारित हैं. सिडनी वनडे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा. ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट (पहले तीन मैच), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (आखिरी तीन मैच), टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस (आखिरी दो मैच), नाथन एलिस, जोश हेजलवुड (पहले दो मैच), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल (आखिरी तीन मैच), मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा. टी20 सीरीज शेड्यूल पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबरा दूसरा टी20: 31 अक्टूबर, मेलबर्न तीसरा टी20: 2 नवंबर, होबार्ट चौथा टी20: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट पांचवां टी20: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन

हाई-स्कोरिंग थ्रिलर में भारत की धमाकेदार जीत, स्मृति और प्रतीका के शतक से रिकॉर्ड्स की बरसात — सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

मुंबई  आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के मैच नंबर-24 में गुरुवार (23 अक्टूबर) को भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से हुआ. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को डीएलएस नियम के तहत 53 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली. बारिश के चलते न्यूजीलैंड की इनिंग्स को 44 ओवर्स का कर दिया गया था, जहां उसे जीत के लिए 325 रन बनाने थे. लेकिन कीवी टीम 8 विकेट पर 271 रन ही बना सकी. न्यूजीलैंड के साथ-साथ श्रीलंका भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया. ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका था. अब भारत का सेमीफाइनल में सामना साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा. 25 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच का मुकाबला ये भी निर्धारित करेगा कि दोनों में से कौन सी टीम टेबल में टॉप पर रहेगी. यदि वो मुकाबला रद्द हो जाता है, तो ऑस्ट्रेलिया ही टॉप पर रहेगा. भारतीय टीम अंकतालिका में चौथे नंबर पर ही रहेगी और वो सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को खेलेगी. कहने का अर्थ यह है कि भारत का सेमीफाइनल में सामना टेबल टॉपर से होगा. टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने सूजी बेट्स का विकेट सस्ते में गंवा दिया, जो 1 रन बनाकर क्रांति गौड़ का शिकार बनीं. इसके बाद जॉर्जिया प्लिमर और एमेलिया केर ने 50 रनों की साझेदारी करके पारी को संभाला. प्लिमर को 30 रनों के निजी स्कोर पर रेणुका सिंह ठाकुर ने चलता किया. फिर रेणुका ने सोफी डिवान को बोल्ड करके भारत को बड़ी कामयाबी दिलाई. डिवाइन के आउट होने के बाद एमेलिया केर और ब्रूक हैलीडे ने चौथे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की. एमेलिया (45 रन) को स्नेह राणा ने चलता किया. पार्टटाइम स्पिनर प्रतीका रावल ने मैडी ग्रीन को आउट करके भारत को पांचवीं सफलता दिलाई. 154 रनों पर पांच विकेट गिरने के बाद ब्रूक हैलीडे और इसाबेला गेज ने मिलकर 72 रनों की साझेदारी की. हालांकि ये साझेदारी न्यूजीलैंड को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी. हैलीडे ने 9 चौके और एक छक्के की मदद से 84 बॉल पर 81 रन बनाए. वहीं गेज ने 10 चौके की मदद से 51 गेंदों पर नाबाद 65 रनों का योगदान दिया. स्मृति मंधाना-प्रतीका रावल ने शतक जड़कर की रिकॉर्ड्स की बारिश आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने अपना छठा मुकाबला 23 अक्टूबर (गुरुवार) को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला है. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने कमाल का प्रदर्शन किया है. दोनों बल्लेबाजों ने अपने-शतक पूरे किए. स्मृति मंधाना ने 95 गेंदों का सामना करते हुए 109 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और चार छक्के शामिल रहे. स्मृति मंधाना के वूमेन्स ओडीआई करियर का ये 14वां शतक रहा. वूमेन्स ओडीआई में स्मृति से ज्यादा शतक सिर्फ मेग लैनिंग ने लगाए हैं. उधर प्रतीका रावल ने 13 चौके और 2 छक्के की मदद से 134 गेंदों पर 122 रन बनाए. प्रतीका का महिला वर्ल्ड कप में ये पहला शतक रहा. प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना ने मिलकर पहले विकेट के लिए 212 रनों की साझेदारी की. देखा जाए तो मंधाना इस साल वूमेन्स ओडीआई में पांच शतक बना चुकी हैं. एक कैलेंडर ईयर में वूमेन्स ओडीआई में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के ताजमिन ब्रिट्स की बराबरी कर ली. वूमेन्स ओडीआई में सर्वाधिक शतक 15- मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) 14- स्मृति मंधाना (भारत) 13- सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) 12- टैमी ब्यूमोंट  (इंग्लैंड) 10- नैट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड) एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक शतक (वूमेन्स ओडीआई) 5- ताजमिन ब्रिट्स (साउथ अफ्रीका), 2025 5- स्मृति मंधाना (भारत), 2025 4- स्मृति मंधाना (भारत), 2024 प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना ने इस साल बतौर ओपनर कुल 1557 रन जोड़े हैं. किसी एक कैलेंडर ईयर में ओडीआई क्रिकेट में ये दूसरे सर्वाधिक पार्टनरशिप रन हैं. मंधाना-प्रतीका अब रोहित शर्मा और शुभमन गिल से आगे निकल चुकी हैं. रोहित-शुभमन ने साल 2023 में ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर 1523 रन जोड़े थे. वूमेन्स ओडीआई में मंधाना-प्रतीका ने दूसरी बार 200 या उससे ज्यादा की साझेदारी की है. वूमेन्स वर्ल्ड कप में ऐसा तीसरी बार हुआ है, जब एक मैच में किसी टीम के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेलीं. एक ODI कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक पार्टरशिप रन (महिला एवं पुरुष दोनों) 1635- सचिन तेंदुलकर & सौरव गांगुली (भारत), 1998 1557- स्मृति मंधाना & प्रतीका रावल (भारत), 2025 1523- रोहित शर्मा & शुभमन गिल (भारत), 2023 1518- एडम गिलक्रिस्ट & मार्क वॉ (ऑस्ट्रेलिया), 1999 1483- सचिन तेंदुलकर & सौरव गांगुली (भारत), 2000 वूमेन्स ओडीआई में 2 बार 200 प्लस पार्टनरशिप 2- मेग लैनिंग & एलिसा पेरी 2- तामिन ब्रिट्स & लौरा वोलवॉर्ड 2- टैमी ब्यूमोंट & एमी जोन्स 2- स्मृति मंधाना & प्रतीका रावल वूमेन्स ओडीआई वर्ल्ड कप इनिंग्स में दोनों ओपनर्स के शतक लिन थॉमस & एनिड बेकवेल (इंग्लैंड) बनाम वर्ल्ड इलेवन, होव, 1973 लिंडसे रीलर & रूथ बकस्टीन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम नीदरलैंड्स, पर्थ, 1988 स्मृति मंधाना & प्रतीका रावल (भारत) बनाम न्यूजीलैंड, नवी मुंबई, 2025 वूमेन्स ओडीआई वर्ल्ड कप दो बार 150 प्लस पार्टनरशिप (किसी भी विकेट के लिए) बेलिंडा क्लार्क & लिजा केटली (ऑस्ट्रेलिया)- 1997 और 2000 राचेल हेन्स & एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)- 2022 स्मृति मंधाना & प्रतीका रावल (भारत)- 2025 वूमेन्स ओडीआई में सर्वाधिक शतकीय ओपनिंग पार्टनरशिप 10- बेलिंडा क्लार्क & लिजा केटली (ऑस्ट्रेलिया) 7- स्मृति मंधाना & प्रतीका रावल (भारत) 7- राचेल हेन्स & एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया) 7- ताजमिन ब्रिट्स & लौरा वोलवॉर्ड (साउथ अफ्रीका) 7- लिजेल ली & लौरा वोलवॉर्ड (साउथ अफ्रीका) एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक शतकीय पार्टनरशिप (किसी भी विकेट के लिए) 5- बेलिंडा क्लार्क & लिजा केइटली (ऑस्ट्रेलिया), 2000 5- स्मृति मंधाना & प्रतीका रावल (भारत), 2025 4- सूजी बेट्स & राचेल प्रीस्ट (न्यूजीलैंड), 2015 4- ताजमिन ब्रिट्स & लौरा वोलवॉर्ड (साउथ अफ्रीका), 2025 स्मृति मंधाना अब एक कैलेंडर ईयर में वूमेन्स ओडीआई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने लिजेल ली को पछाड़ दिया. मंधाना इस … Read more

अभिनव बिंद्रा रचेंगे नई इतिहास—2026 विंटर ओलंपिक में उठाएंगे मशाल

नई दिल्ली ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा को अगले वर्ष होने वाले शीतकालीन ओलंपिक 2026 के लिए मशालवाहक के रूप में चुना गया है। यह खेल आयोजन 6 से 22 फरवरी, 2026 तक मिलान और कोर्टिना डी'अमपेत्जो (इटली) में आयोजित किया जाएगा। अभिनव बिंद्रा ने इस अवसर पर अपनी खुशी सोशल मीडिया पर व्यक्त करते हुए लिखा, “मिलानो कोर्टिना 2026 ओलंपिक टॉर्च रिले के लिए मशालवाहक के रूप में चुना जाना मेरे लिए वास्तव में सम्मान की बात है। ओलंपिक मशाल हमेशा मेरे दिल के करीब रही है — यह सपनों, दृढ़ता और खेलों के जरिए विश्व एकता का प्रतीक है। इसे फिर से लेकर चलना मेरे लिए सम्मान और प्रेरणा दोनों है। इस अद्भुत सम्मान के लिए मिलानो कोर्टिना 2026 का धन्यवाद।” बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। यह चौथा अवसर होगा जब इटली शीतकालीन ओलंपिक की मेज़बानी करेगा। इस बार के संस्करण में 16 विधाओं में कुल 116 पदक स्पर्धाएं होंगी, जो बीजिंग 2022 की तुलना में 7 इवेंट और 1 नई विधा अधिक हैं।  

फीफा ने बदला फैसला: यूएई की जगह मोरक्को में होगा बड़ा टूर्नामेंट

मोरक्को विश्व फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा द्वारा आयोजित एक टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से मोरक्को स्थानांतरित कर दिया गया है। फीफा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह चार टीमों का मैत्री टूर्नामेंट रविवार से मोरक्को में शुरू होगा। “फीफा यूनाइट्स: विमेंस सीरीज़” नामक यह प्रतियोगिता मूल रूप से 23 से 29 अक्टूबर तक दुबई में आयोजित की जानी थी। इसमें यूएई, चाड, लीबिया और अफगानिस्तान की महिला शरणार्थी टीम भाग ले रही हैं। अफगानिस्तान महिला शरणार्थी टीम का गठन 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद महिलाओं के खेल पर लगाए गए प्रतिबंध के कारण हुआ था। उस समय कई खिलाड़ियों को उत्पीड़न के डर से देश छोड़ना पड़ा था। फीफा ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “फीफा रॉयल मोरक्कन फुटबॉल फेडरेशन का धन्यवाद करता है और सफल टूर्नामेंट के आयोजन की उम्मीद रखता है।” संगठन ने यह पुष्टि की कि अफगान महिला शरणार्थी टीम ने परामर्श के बाद अपना आधिकारिक नाम ‘अफगान वुमन यूनाइटेड’ रखा है। तालिबान शासन से पहले अफगानिस्तान की महिला टीम में 25 अनुबंधित खिलाड़ी थीं, जिनमें से अधिकांश अब ऑस्ट्रेलिया में बस चुकी हैं। वहीं, अफगानिस्तान की पुरुष फुटबॉल टीम सामान्य रूप से खेलना जारी रखे हुए है।  

महिला क्रिकेट: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान – जीत की राह पर नजरें

कोलंबो सेमीफाइनल में जगह बनाने की मामूली उम्मीदों के बीच श्रीलंकाई टीम शुक्रवार को महिला विश्व कप में पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। श्रीलंका फिलहाल चार अंकों और माइनस 1.035 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए चामरी अटापट्टू की अगुआई वाली टीम को पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराना होगा और अनुकूल नतीजों की भी उम्मीद करनी होगी जिसमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भारत की उसके दोनों बचे हुए मुकाबलों में हार भी शामिल है।  साथ ही श्रीलंका को उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड रविवार को पांचवें स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड (जिसके भी चार अंक हैं) को हरा दे। श्रीलंका ने अभी तक एक मैच बांग्लादेश के खिलाफ जीता, तीन गंवाए और दो मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहे। टीम को उम्मीद होगी कि शुक्रवार को बारिश खलल नहीं डाले। वैसे बारिश ने लगातार मुकाबलों में खलल डाला है। दूसरी ओर पाक की टीम प्रतिष्ठा बचाने के लिए खेलेगी। पाक टीम छह मैच में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई। टीम चार मैच हारी जबकि दो मैच बेनतीजा रहे।  

अपनी किट भूल गए शुभमन गिल, फील्डिंग करते हुए दिखी ‘स्पेशल जर्सी’ में यह स्टार

एडिलेड भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में खेले गए वनडे मुकाबले में 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी.  इस हार के चलते भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज गंवा दिया. वनडे सीरीज का तीसरा एवं आखिरी मुकाबला 25 अक्टूबर (शनिवार) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है, जहां भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी. ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ एडिलेड वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल ने की. बतौर वनडे कप्तान शुभमन गिल का ये दूसरा मुकाबला रहा. इससे पहले उन्होंने पर्थ वनडे में भी भारतीय टीम की कप्तानी की थी. शुभमन को रोहित शर्मा की जगह भारत की वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया था. एडिलेड वनडे में कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल को मौका नहीं मिला. हालांकि प्लेयर इलेवन से बाहर रहने के बाद भी जुरेल सुर्खियों में रहे. भारतीय कप्तान शुभमन गिल को जुरेल की जर्सी पहनकर फील्डिंग करते देखा गया. मैदान पर खिलाड़ियों को थोड़ी सर्दी महसूस हो रही थी. कप्तान शुभमन गिल शायद अपनी किट लाना भूल गए थे, इसलिए उन्होंने जुरेल का स्वेटर पहन लिया.