samacharsecretary.com

इंटरनेशनल पोलो कप की ट्रॉफी का अनावरण

नई दिल्ली सिमरन शेरगिल, शमशीर अली, सवाई पद्मनाभ सिंह और सिद्धांत शर्मा इंटरनेशनल पोलो कप में भारत की चुनौती पेश करेंगे जिसकी ट्रॉफी का अनावरण बृहस्पतिवार को हुआ। भारतीय पोलो संघ (आईपीएल) और कोग्नीवेरा आई टी ने इंटरनेशनल पोलो कप की ट्रॉफी का अनावरण किया। इसमें भारत और अर्जेंटीना शीर्ष खिताब के लिये 25 अक्टूबर को मुकाबला करेंगे। अर्जेंटीना टीम में जुआन आगस्टिन गार्सिया ग्रोस्सी, सल्वाडोर जुरेशे, मटियास बतिस्ता और निकोलस जोर्ज कोर्टी मॉडरना शामिल हैं। दिल्ली में पांच साल बाद अंतरराष्ट्रीय पोलो हो रहा है।  

एशियाई युवा खेल: रंजना ने पैदल चाल स्पर्धा में रजत पदक जीता

रिफा  भारतीय युवा एथलीट रंजना यादव ने बृहस्पतिवार को यहां एशियाई युवा खेलों में लड़कियों की 5,000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। इस भारतीय खिलाड़ी ने 23 मिनट 25.88 सेकेंड के समय से दूसरा स्थान हासिल किया जबकि चीन की लियू शियी 24:15.27 सेकेंड के समय से उनसे आगे पहले स्थान पर रहीं। कोरिया की जियोंग चायेओन ने 25:26.93 सेकेंड के समय से कांस्य पदक जीता। ⁠एशियाई युवा खेलों में एथलेटिक्स में यह भारत का पहला पदक था। इससे देश के कुल पदकों की संख्या दो रजत और चार कांस्य हो गई। भारत ने अभी तक कुराश में एक रजत और दो कांस्य के अलावा ताइक्वांडो में दो कांस्य पदक जीते हैं।  

वर्ल्ड कप धमाका: मंधाना और रावल ने जड़े शतक, भारत का स्कोर 240 पार

इंदौर आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के लीग मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बड़ी साझेदारी निभाई है। ओपनर स्मृति मंधाना (109) और प्रतिका रावल (100*) ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 212 रन की साझेदारी की। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 38.3 ओवरों में एक विकेट पर 240 रन है। उनके साथ जेमिमा रोड्रिग्स 15 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं। प्रतिका रावल ने इस मैच में वनडे में सबसे तेज़ 1,000 रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की लिंडसे रीलर के नाम था, जिन्होंने 23 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। भारत के लिए यह मैच टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ में बेहद अहम है। टूर्नामेंट में भारत ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

खेल की दुनिया का स्टार अब शादी के बंधन में बंधने वाला, देखिए उनकी होने वाली पत्नी का नाम

रोहतक विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में देश को रजत पदक दिलाने वाले पहले बाक्सर अमित पंघाल अब जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। ओलिंपियन और अर्जुन अवार्डी अमित पंघाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अमित पंघाल जींद जिले की निवासी अंशुल श्योकंद के साथ 2 नवंबर को शादी होगी। जबकि शादी के बाद 4 नवंबर को रुपया चौक स्थित होटल में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। शादी से एक सप्ताह पहले से ही घर में पारंपरिक रस्में और संगीत कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। अमित पंघाल ने अप्रैल माह में अंशुल श्योकंद के साथ सगाई की थी। कई मेडल जीत चुके हैं अमित रोहतक के साथ लगते गांव मायना के निवासी अमित पंघाल अपने बड़े भाई अजय पंघाल को मुक्केबाजी करते देख रिंग में उतरे थे। अजय पंघाल सेना में हैं, लेकिन वो ओलंपिक में नहीं जा सके। अमित ने उनका सपना पूरा किया। गांव में ही कोच अनिल धनखड़ ने रिंग में मुक्केबाजी के पंच सिखाए। देखते ही देखते अमित ने रिंग में बेहतर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। 2016 में नेशनल गेम्स में पहली बार गोल्ड मेडल जीता और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2018 में सेना को ज्वाइन किया था।   कॉमनवेल्थ में सिल्वर और गोल्ड, वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर, एशियन गेम्स में गोल्ड, एशियन चैंपियनशिप में ब्रांज, सिल्वर और गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं। अमित पंघाल की मां उषा पंघाल गृहणी हैं, जबकि पिता विजेंद्र पंघाल एक छोटे किसान हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज़ जीती, रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की हार से टूटा फैन्स का दिल

 एडिलेड भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (23 अक्टूबर) को एडिलेड ओवल में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 265 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 46.2 ओवरों में हासिल कर लिया. भारतीय टीम को पर्थ में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी. अब इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज गंवा दी है. सीरीज का तीसरा एवं आखिरी मुकाबला 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा. टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही. अर्शदीप सिंह ने कप्तान मिचेल मार्श (11 रन) को पवेलियन भेजा. वहीं हर्षित राणा ने ट्रेविस हेड (28 रन) को विदा किया. यहां से मैथ्यू रेनशॉ और मैथ्यू शॉर्ट ने तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की. रेनशॉ 30 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हुए. इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने एलेक्स कैरी (9 रन) को सस्ते में आउट कर दिया. एलेक्स कैरी के आउट होने के बाद शॉर्ट और कूपर कोनोली के बीच पांचवें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई. शॉर्ट ने 78 गेंदों का सामना करते हुए 74 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे. पांच विकेट गिरने के बाद मिचेल ओवेन और कूपर कोनोली ने छठे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की. इस पार्टनरशिप ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत कर दिया. भारत ने ओवेन (36 रन) के बाद जेवियर बार्टलेट और मिचेल स्टार्क के विकेट चटकाए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. कूपर कोनोली 61 रन बनाकर नाबाद रहे और जीत में अहम भूमिका निभाई. रोहित शर्मा का स्टंप माइक ऑडियो हुआ वायरल, 'वो सातवां ओवर डाल रहा यार' इस बीच भारतीय पारी के दौरान रोहित शर्मा अपने बल्ले से आक्रामक अंदाज में तो दिखी ही लेकिन एक बार फिर रोहित का स्टंप माइक ऑडियो वायरल हो गया. दरअसल रोहित के सामने मिचेल स्टार्क गेंदबाजी कर रहें थें और इस दौरान उन्हें लगा की एक सिंगल निकल सकता था जिसको लेकर उन्होंने श्रेयस अय्यर से बोला. 'अरे श्रेयस हो गया ये, जिसके जवाब में अय्यर ने कहा की 'आप करके देखो मेरे को मत बोलो न फिर', इसके बाद रोहित ने आगे कहा की 'अरे तेरे को कॉल देना पड़ेगा', जिसके बाद श्रेयस ने गेंदबाज मिचेल स्टार्क की और इशारा किया की वो यही है, जिसके बाद रोहित शर्मा ने मजेदार अंदाज में कहा की 'अरे वो सातवां ओवर डाल रहा है यार' अय्यर ने कहा की 'मुझे उसका एंगल पता नहीं है, आप कॉल दो न' फिर रोहित ने कहा की मैं नहीं दे सकता हूं ये कॉल, श्रेयस ने आखिरी में बोला 'सामने है आपके'. रोहित-श्रेयस के अर्धशतक, जाम्पा ने लिए चार विकेट टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 264 रन बनाए. भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. 17 रनों के स्कोर पर ही उसे पहला झटका लग गया. कप्तान शुभमन 9 रन बनाकर तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट का शिकार बने. फिर बार्टलेट ने उसी ओवर में विराट कोहली को पवेलियन भेज दिया. कोहली लगातार दूसरे मैच में खाता नहीं खोल पाए. यहां से रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 118 रनों की पार्टनरशिप करके भारत को संभाला. रोहित शर्मा ने 74 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी. ये 2015 के बाद वनडे इंटरनेशनल में उनका ये सबसे धीमा अर्धशतक रहा. साथ ही रोहित के ओडीआई करियर की ये 59वीं फिफ्टी रही. उधर श्रेयस अय्यर ने 67 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस साझेदारी को मिचेल स्टार्क ने तोड़ा, जिन्होंने रोहित को जोश हेजलवुड के हाथों पवेलियन भेजा. रोहित ने 7 चौके और दो छक्के की मदद से 97 बॉल पर 73 रन बनाए. रोहित के आउट होने के कुछ देर बाद श्रेयस भी पवेलियन चल दिए. श्रेयस ने सात चौके की मदद से 77 गेंदों पर 61 रनों का योगदान दिया. यहां से भारत ने नियमित अंतराल में विकेट खोए. केएल राहुल (11 रन), वॉशिंगटन सुंदर (12 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी (8 रन) कुछ खास नहीं कर पाए. वहीं अक्षर पटेल ने 44 रन बनाकर इसी बीच भारत को 200 रनों के पार पहुंचाने में मदद की. हर्षित राणा (24*) और अर्शदीप सिंह (13) ने डेथ ओवर्स में अच्छी बल्लेबाजी की, जिसने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा ने चार विकेट झटके.

WTC रैंकिंग अपडेट: साउथ अफ्रीका की जीत से भारत ने हासिल किया फायदा, देखें सभी टीमों की रैंकिंग

रावलपिंडी पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की. पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 68 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने खेल के चौथे दिन (23 अक्टूबर) के पहले सत्र में हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका ने 18 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट मैच जीता है. साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के नए चक्र (2025-27) में उसकी ये पहली जीत भी रही. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबर की. सीरीज का पहला मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था, जहां पाकिस्तान ने 93 रनों से जीत दर्ज की थी. साउथ अफ्रीका की जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में बड़ा फेरबदल हुआ है. पाकिस्तानी टीम लाहौर टेस्ट मैच में जीत के बाद दूसरे स्थान पर आ गई थी, लेकिन इस हार के बाद वो तीन स्थान खिसककर 5वें नंबर पर आ गई है. पाकिस्तान के अब दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ 50 प्रतिशत अंक हैं. भारतीय टीम अब किस नंबर पर? इस जीत के बाद साउथ अफ्रीका के 50 प्रतिशत अंक हैं, लेकिन बेहतर औसत के चलते वो चौथे स्थान पर पहुंच गया है. रावलपिंडी टेस्ट में पाकिस्तान की हार से भारतीय टीम को फायदा हुआ है. भारत अब तीसरे स्थान पर आ चुका है, जिसके 7 मैचों में 4 जीत के साथ 61.90 प्रतिशत अंक हैं. रावलपिंडी टेस्ट के नतीजे से पहले भारत चौथे नंबर पर था. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका अभी तक अजेय हैं और नए चक्र में क्रमश: पहले और दूसरे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया ने अपने तीनों मैच जीते हैं और उसका अंक प्रतिशत 100 है. वहीं श्रीलंका ने 2 में से एक मुकाबला जीता है और एक ड्रॉ पर छूटा. श्रीलंका के 66.67 प्रतिशत अंक हैं. इंग्लैंड छठे, बांग्लादेश सातवें और वेस्टइंडीज 8वें स्थान पर है. न्यूजीलैंड ने मौजूदा चक्र में अब तक कोई मैच ही नहीं खेला है, ऐसे में वो आखिरी पायदान पर है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भारतीय टीम को अब अपने घर पर 14 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. ऐसे में अंकतालिका में फेरबदल जारी रहेगा. वहीं पाकिस्तानी टीम की अगली टेस्ट सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ मार्च 2026 में होनी है. रावलपिंडी टेस्ट का संक्षिप्त स्कोरकार्ड पाकिस्तान: पहली पारी- 333, दूसरी पारी- 138 टारगेट: 68 रन साउथ अफ्रीका: पहली पारी- 404, दूसरी पारी- 73/2

मोदी नहीं जाएंगे मलेशिया, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की चर्चा थी तेज

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी आसियान समिट में हिस्सा लेने के लिए मलयेशिया नहीं जा रहे हैं। खुद मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी है। उन्होंने गुरुवार सुबह ही पोस्ट करके लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी आसियान समिट को वर्चुअली संबोधित करेंगे। उन्होंने लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के एक सहयोगी से बात हुई है, जिसमें मलयेशिया औऱ भारत के बीच संबंधों को मजबूत करने की बात हुई है। अनवर इब्राहिम ने ट्वीट किया कि मेरी पीएम मोदी के एक करीबी सहयोगी से बात हुई है। इस दौरान हमने तय किया कि भारत और मलयेशिया कारोबार एवं निवेश के मामले में एक मजबूत सहयोगी बने रहेंगे। इसके अलावा तकनीक, शिक्षा, सुरक्षा के मसले पर भी हम सहयोग करेंगे। अनवर ने कहा कि भारत में दीपावली उत्सव चल रहा है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली ही ASEAN समिट के आयोजन को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि हम क्षेत्र की शांति और समृद्धि के लिए भारत के साथ मिलकर खड़े हैं। दरअसल पहले अटकलें थीं कि इस आयोजन में पीएम नरेंद्र मोदी जाएंगे और वहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात होगी। ट्रेड टैरिफ के बीच ऐसी मुलाकात की काफी चर्चाएं हो रही थीं, लेकिन अब पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन की खबर आने से तमाम खबरों पर विराम लग गया है।  

न्यूजीलैंड ने नवी मुंबई में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

नई दिल्ली  भारत और न्यूजीलैंड के बीच महिला विश्व कप 2025 का 24वां मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने नवी मुंबई में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लगातार तीन मैच हारने वाली मेजबान भारत ने एक बदलाव करते हुए ऑलराउंडर अमनजोत कौर की जगह अनुभवी जेमिमा रोड्रिग्स को टीम में शामिल किया है। न्यूजीलैंड, जिसके दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए थे, इस टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।  पिच और परिस्थितियां  तापमान यह बहुत गर्म है। अधिकतम 35 डिग्री तक है और इससे ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। नमी भी 50 प्रतिशत है। इस चरण का यहां सिर्फ दूसरा मैच है। मैदान का  आकार की बात करें तो 57 और 56 मीटर की साइड और 66 मीटर की डाउन ग्राउंड। यह एक क्लासिक लाल मिट्टी की पिच है जो हमें भारत में मिलती है। इसमें अच्छी गति और उछाल होगा। कम मिट्टी होने के कारण पानी सोख नहीं पाएगा और यह सूख जाएगी। शुरुआत में इसमें अच्छी गति, उछाल और गति होगी। किसी भी अन्य मैदान की तुलना में इसमें ज्यादा स्विंग होगी। इस पिच की घास इसे संभाले रखेगी और आपको थोड़ी-बहुत पिचिंग मिल सकती है, लेकिन यह सूख जाएगी और स्पिनर्स को मदद मिलेगी।  प्लेइंग इलेवन भारत : प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर  न्यूजीलैंड : सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), जेस केर, रोज़मेरी मैयर, ली ताहुहु, ईडन कार्सन   

क्रिकेट जगत की दिग्गज जोड़ी रोहित और कोहली पर यह बयान, जानें किसने कहा!

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच ग्रेग चैपल का मानना ​​है कि विराट कोहली का जुनून और व्यक्तिगत गौरव को अधिक तवज्जो नहीं देना तथा रोहित शर्मा की विनम्रता और कलात्मकता सिर्फ रिकॉर्ड बुक में ही नहीं, बल्कि प्रशंसकों के दिलों में भी हमेशा के लिए अंकित रहेगी। अपने आखिरी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर आए रोहित और कोहली करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और चैपल को लगता है कि इस जोड़ी की विरासत आंकड़ों से कहीं आगे जाती है। चैपल ने लिखा, ‘‘अब जैसे-जैसे क्रिकेट की दुनिया आगे बढ़ेगी तो नए नाम उभरेंगे। नए कप्तान नेतृत्व करेंगे, लेकिन यह स्वर्णिम अध्याय – कोहली-रोहित युग – सिर्फ रिकॉर्ड बुक में ही नहीं, बल्कि हर उस प्रशंसक के दिलों में अंकित रहेगा जो समझता था कि वे किस लिए खड़े हैं।’’ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज चैपल का मानना ​​है कि कोहली को सिर्फ महान बल्लेबाजों की श्रेणी में रखना उनके साथ अन्याय होगा। उन्होंने लिखा, ‘‘कोहली कभी सिर्फ बल्लेबाज नहीं थे। वह एक मूवमेंट थे। उन्होंने वो दिखाया जो बहुत कम लोग कर पाते हैं – एक योद्धा जैसी मानसिकता। उन्होंने भारत की एकदिवसीय टीम को एक तेज, केंद्रित और पूरी तरह से फिट टीम में बदल दिया जो घर हो या बाहर, जीतने के लिए खेलती थी।’’ इसके बाद उन्होंने उनके खेल और व्यक्तित्व का विश्लेषण किया और बताया कि दोनों किस चीज के प्रतीक थे। चैपल ने लिखा, ‘‘कोहली का जुनून, उनका समझौता नहीं करना, आंकड़ों से अधिक विरासत में उनका विश्वास। रोहित की शान, उनकी विनम्रता और उनकी वापसी की कहानी, जिसने हम सभी को याद दिलाया कि क्रिकेट में और जिंदगी में – टाइमिंग ही सब कुछ है।’’ चैपल यह बताना नहीं भूले कि कोहली अपने कुछ पूर्ववर्तियों के विपरीत आंकड़ों के मोह में नहीं थे। उन्होंने लिखा, ‘‘जो बात उन्हें (कोहली) उनसे पहले आए दिग्गजों से अलग करती थी वह थी व्यक्तिगत आंकड़ों को अधिक तवज्जो नहीं देना। जहां दुनिया शतकों और कुल स्कोर की वाहवाही कर रही थी, वहीं कोहली को सिर्फ नतीजों की परवाह थी। उन्होंने एक बार कहा था कि वह भारत के लिए खेलते हैं रिकॉर्ड के लिए नहीं – एक ऐसा बयान जिसने उनके नेतृत्व को परिभाषित किया। व्यक्तिगत उपलब्धियां अक्सर भारत की क्रिकेट कहानी का केंद्र बिंदु होती थीं, लेकिन कोहली कुछ बड़ा चाहते थे। उनकी पहचान विरासत थी, आंकड़े नहीं।’’ रोहित के मामले में, पारी की शुरुआत उन्हें लाल गेंद के एक ऐसे दिग्गज खिलाड़ी में बदल गई जो विरोधियों को बेहद सटीकता से ध्वस्त कर सकता था। चैपल ने लिखा, ‘‘जहां कोहली का उदय तेजी से हुआ और उनके जुनून ने उन्हें परिभाषित किया तो वहीं रोहित का सफर धीमी गति से महानता की ओर बढ़ने वाला था। वर्षों तक उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपनी चमक बिखेरी। उनकी टाइमिंग, संयम और प्रतिभा ने उन्हें घर-घर में जाना-पहचाना नाम बना दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह आसान नहीं था। उन्होंने 2007 में पदार्पण किया था, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता की कमी और मध्यक्रम के संघर्ष ने उन्हें अपनी जगह पक्की करने से रोक दिया, खासकर बड़े टूर्नामेंट में। फिर 2013 आया। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्हें पारी का आगाज करने का मौका दिया गया। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ इस मौके का फायदा उठाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक लगाया। शानदार शतक, जिनमें से पहला शतक भी उसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था।’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘स्विंग करती गेंद के खिलाफ अचानक सहजता आ गई। कुछ बदल गया था – सिर्फ तकनीक में ही नहीं, बल्कि विश्वास में भी। इसके बाद जो हुआ वह भारतीय क्रिकेट में सबसे उल्लेखनीय बदलाव में से एक था। रोहित ने ना सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट के साथ तालमेल बिठाया बल्कि उस पर विजय भी प्राप्त की।’’  

हर्षित राणा की धमाकेदार बल्लेबाजी: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका, हेड पवैलियन लौटे

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच आज एडिलेड में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 265 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया की टीम में 3 बदलाव हुए।  भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया था। ऐसे में टीम इंडिया के लिए ये मैच करो या मरो की स्थिति वाला है, क्योंकि इस मैच में भारत हारा तो सीरीज भी गंवा बैठेगा। इस मुकाबले में भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। शुभमन गिल 8 और विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए। रोहित शर्मा ने 73, श्रेयस अय्यर ने 61 और अक्षर ने 44 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जैम्पा ने 4, जेवियर बार्टलेट ने 3 विकेट निकाले और दो विकेट मिचेल स्टार्क को मिले।   ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका, हर्षित राणा ने हेड को किया आउट ऑस्ट्रेलिया को 54 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है। हर्षित राणा ने ट्रेविस हेड को विराट कोहली के हाथों कैच कराकर उनकी पारी का अंत किया। हेड ने 40 गेंद में 28 रन बनाए।