samacharsecretary.com

शॉकिंग अपडेट: न्यूजीलैंड ने टी20 कप्तान बदला, बड़े खिलाड़ी हुई टीम से बाहर

न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों में जुटी न्यूजीलैंड अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए कीवी टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस बार टीम अपने रेगुलर कप्तान मिचेल सेंटनर के बिना उतरेगी. उनकी जगह माइकल ब्रेसवेल टीम को लीड करेंगे. लिमिटेड ओवर्स के कप्तान मिचेल सैंटनर इस सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से स्क्वॉड का हिस्सा नहीं है. हैरानी की बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ कीवी टीम के 6 स्टार खिलाड़ी नहीं खेलेंगे. इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 अक्टूबर को जबकि दूसरा और तीसरा 3 और तीसरा मैच 4 अक्टूबर को खेला जाएगा. यह तीनों ही मैच माउंट मॉन्गनुई के मैदान पर होंगे.   ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं दिखेंगे यह 6 स्टार     मिचेल सैंटनर- सर्जरी से रिकवरी नहीं कर पाए हैं.     लॉकी फर्ग्यूसन-  हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते बाहर हैं.     विलियम ओ रुर्के-   बैक इंजरी से परेशान चल रहे हैं.     ग्लेन फिलिप्स- ये खिलाड़ी भी चोटिल है     फिन एलन- एलन भी चोट के जूझ रहे हैं.     केन विलियमसन- सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे.   इन 2 गेंदबाजों की हुई वापसी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस घरेलू टी20 सीरीज के लिए लंबे समय के बाद तेज गेंदबाज काइल जैमीसन और बेन सियर्स की वापसी हुई है. ये दोनों तेज गेंदबाज जिम्बाब्वे में हुई त्रिकोणीय सीरीज के लिए ब्लैक कैप्स टीम का हिस्सा नहीं थे. जैमीसन अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण सीरीज से बाहर थे, जबकि सियर्स साइड स्ट्रेन की समस्या से बाहर थे. हालांकि अब इन दोनों की वापसी से न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी काफी मजबूत हो गई है. उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली इस सीरीज में  जैकब डफी और जैक फाउल्केस नजर आएंगे.   माइकल ब्रेसवेल का कैसा है कप्तानी रिकॉर्ड? मिचेल सैंटनर की जगह कप्तानी करने वाले माइकल ब्रेसवेल का रिकॉर्ड ठीक रहा है. इस ऑलराउंडर ने अब तक 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी की है और छह में जीत हासिल की है. कप्तान के रूप में उनके सबसे हालिया कार्यकाल में न्यूजीलैंड ने मार्च में घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ आया था. उस सीरीज को कीवी टीम ने 4-1 से अपने नाम किया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम इस प्रकार है   माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउलकेस, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सेफर्ट, ईश सोढ़ी.

मनु भाकर और भारतीय शूटर्स का धमाका! फाइनल में जगह पक्की, मेडल की दौड़ शुरू

नई दिल्ली  देश के 8 निशानेबाज कतर में जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इन शूटर्स ने ISSF वर्ल्ड कप फाइनल 2025 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. यह टूर्नामेंट 4 से 9 दिसंबर तक दोहा (कतर) में खेला जाएगा. इसमें दुनिया के बेस्ट शूटर्स हिस्सा लेंगे. खास बात ये है कि मनु भाकर दो इवेंट में क्वालिफाई करने वाली अकेली भारतीय हैं. उन पर सबकी नजर रहने वाली है. दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मन्नू भाकर ISSF वर्ल्ड कप फाइनल 2025 में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद होंगी.  खास बात यह है कि उन्होंने दो इवेंट (महिला 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल) में निशाना साधेंगी. वह इस टूर्नामेंट में भारत की लीडर मानी जा रही हैं. उनके नेतृत्व में कुछ युवा तो कुछ स्टार शूटर्स शामिल हैं.   इन 8 शूटर्स ने किया क्वालीफाई     सुरुचि सिंह (महिला 10m एयर पिस्टल)- इस साल की सबसे बड़ी स्टार रहीं, जिन्होंने लगातार ब्यूनस आयर्स, लीमा और म्यूनिख में तीन गोल्ड जीते. अभी वो वर्ल्ड नंबर-1 हैं.     ईशा सिंह (महिला 10m एयर पिस्टल)- चीन के निंगबो में हुए ISSF वर्ल्ड कप में गोल्ड जीतकर जगह बनाई है. अब ईशा से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.     रुद्रांक्श पाटिल (पुरुष 10m एयर राइफल)– ब्यूनस आयर्स में गोल्ड जीतकर क्वालीफाई किया है. उनसे देश को बड़ी उम्मीदें हैं.     अर्जुन बाबुता (पुरुष 10m एयर राइफल)- लीमा में सिल्वर जीतकर एंट्री पाई है. अब उनके सामने दोहा में होने वाले इस फाइनल में गोल्ड जीतने की चुनौती रहेगी.     सिफ्त कौर सामरा (महिला 50m राइफल थ्री पोजीशन) एशियन चैंपियन और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर ने ब्यूनस आयर्स में गोल्ड के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है.     विजयवीर सिद्धू (पुरुष 25m रैपिड-फायर पिस्टल)- ब्यूनस आयर्स में गोल्ड जीतकर एंट्री ली है.     सिमरनप्रीत कौर बरार (महिला 25m पिस्टल)- लीमा में सिल्वर मेडल जीतकर क्वालीफाई किया है. अभी और बढ़ सकती है दल की संख्या 2025 में चार विश्व कप चरणों में भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया और तब जाकर 8 शूटर फाइनल में जगह पक्की कर पाए हैं. पिछले चार चरणों में भारतीय दल ने राइफल/पिस्टल स्टैंडिंग में कुल मिलाकर दूसरे स्थान पर रहते हुए 9 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 22 मेडल जीते. भारत के पास अभी और खिलाड़ियों को क्वालीफाई कराने का मौका है. अक्टूबर में एथेंस में ISSF वर्ल्ड चैम्पियनशिप शॉटगन और नवंबर में काहिरा में ISSF वर्ल्ड चैम्पियनशिप राइफल/पिस्टल में भारतीय शूटर क्वालीफाई कर सकते हैं. इससे भारतीय दल की संख्या और बढ़ सकती है.

नई चुनौती के लिए तैयार: वेस्टइंडीज टीम में 5 नए चेहरे, कप्तानी मिली स्टार स्पिनर को

नेपाल नेपाल के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान कर दिया गया है. नेपाल के खिलाफ विंडीज ने नए खिलाड़ियों से सजी टीम उतारने का फैसला किया है. टीम की कमान स्टार स्पिनर अकील हुसैन संभालेंगे, जो गेंद और बल्ले दोनों से मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. खास बात ये है कि नेपाल के खिलाफ विंडीज के टी20 स्क्वाड में 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों को जगह मिली है. वेस्टइंडीज औप नेपाल के बीच पहली बार खेली जा रही इस द्विपक्षीय सीरीज में काइल मेयर्स, जेसन होल्डर और फैबियन एलन ही सीनियर खिलाड़ी हैं, बाकि सभी युवा प्लेयर रखे गए हैं. विंडीज के 17वें टी20 कप्तान बने अकील हुसैन अकील हुसैन तीनों फॉर्मेट में विंडीज के स्टार स्पिनर हैं. वो शाई होप , रोस्टन चेज और पूर्व कप्तान रोवमैन पॉवेल के साथ सालों तक खेले हैं. वो दो बार की विश्व टी20 चैंपियन टीम के 17वें कप्तान चुने गए हैं. इन 5 खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका नेपाल के खिलाफ इस स्क्वाड में एकीम अगस्टे, नवीन बिदैसी, जिशान मोटारा, रेमन साइमंड्स और अमीर जांगू के रूप में 5 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं. इन्हें पहली बार टी20 में चुना गया है. इतना ही नहीं, टीम में यूएसए के लिए 8 टी20 मैच खेलने वाले बल्लेबाज करीमा गोरे को भी वेस्टइंडीज की टीम में शआमिल हैं. वो पहली बार विंडीज के लिए टी20 खेलते नजर आ सकते हैं. कहां होगें सीरीज के सभी मैच? वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच यह टी20 सीरीज शारजाह में होगी.. पहला मुकाबला 27 सितंबर को होगा. फिर बचे हुए दो मैच 29 और 30 सितंबर को खेले जाएंगे. सभी तीन मैच शारजाह में खेले जाएंगे. नेपाल के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऐसी है वेस्टइंडीज की टीम अकील हुसैन (कप्तान), फैबियन एलन, ज्वेल एंड्रयू, एकीम ऑगस्टे, नवीन बिदैसे, जेडिया ब्लेड्स, कीसी कार्टी, करीमा गोर, जेसन होल्डर, आमिर जंगू, काइल मेयर्स, ओबेद मैकॉय, ज़िशान मोटारा, रेमन सिमंड्स, शमर स्प्रिंगर.

पीवी सिंधु का धमाका! China Masters 2025 में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

नई दिल्ली  इन दिनों चीन में चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 की धूम है. जिसमें भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु कमाल का कर रही हैं. महिला सिंगल्स में राउंड ऑफ-32 के बाद अब उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में गजब का खेल दिखाया. सिंधु ने थाईलैंड की खिलाड़ी को सीधे 2 सेटों में मात दी और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. सिंधु ने दोनों ही सेट एकतफरा अंदाज में जीते. पूरे मुकाबले में किसी भी मौके पर थाईलैंड की खिलाड़ी पोर्नपावी चोचुवोंग को वापसी करने का मौका नहीं मिला. पीवी सिंधु ने पोर्नपावी चोचुवोंग को सीधे गेम में 21-15, 21-15 से मात दी है. मैच 41 मिनट तक चला, जिसमें पीवी सिंधु का जलवा दिखा. उन्होंने इस जीत के साथ चोचुवोंग के खिलाफ अपने हेड-टु-हेड रिकॉर्ड को 6-5 कर लिया है. दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु फिलहाल वर्ल्ड रैंकिंग में 14वें नंबर पर काबिज हैं. पीवी सिंधु की यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्हें हॉन्गकॉन्ग ओपन 2025 में हार मिली थी. वो पहले राउंड में बाहर हो गई थीं.   जीत के बाद क्या बोलीं पीवी सिंधु ? पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ मिली जीत पर उन्होंने खुशी जाहिर की. सिंधु ने कहा ‘मैं जीत से खुश हूं और मेरे लिए शुरुआत से ही सतर्क रहना और अपना शत-प्रतिशत देना बेहद जरूरी था. वह (चोचुवोंग) एक टॉप खिलाड़ी हैं. मैंने इंडोनेशिया ओपन में उनके साथ खेला था और उस समय भी मुकाबला कड़ा था. पहला गेम जीतने के बाद, मैं दूसरे गेम में ज्यादा सतर्क थी.’ क्वार्टर फाइनल में किससे होगा पीवी सिंधु का मुकाबला? अब पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में नजर आएंगी. उनका मुकाबला टॉप सीड कोरिया की एन से यंग और डेनमार्क की मिया ब्लिकफेल्ट के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा. 

हैंडशेक विवाद में दीप्ति शर्मा का बड़ा बयान, क्या महिला टीम भी अपनाएगी आक्रामक अंदाज़?

नई दिल्ली एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद हुआ हैंडशेक विवाद अब गहराता जा रहा है. ये सिलसिला अब भारत-पाक के बीच होने वाले आगे के मैचों में भी देखने को मिल सकता है. इसी बीच, अगले महीने से शुरू हो रहे महिला वनडे विश्व कप को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस वर्ल्ड कप में भी भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होनी है. दोनों टीमें  5 अक्टूबर को आमने-सामने होंगी. यह हाई-वोल्टेज मैच कोलंबो में खेला जाएगा. फिलहाल भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में व्यस्त है. पहला मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया का दूसरा मैच बुधवार को था. इस मैच से पहले टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा मीडिया से रूबरू हुईं. जब उनसे पूछा गया कि क्या भारतीय महिला टीम भी पाकिस्तान से भिड़ने पर पुरुष टीम की तरह हाथ मिलाने से इनकार करेगी, तो उन्होंने इसका जवाब दिया. हैंडशेक विवाद पर क्या बोंली दीप्ति शर्मा दीप्ति शर्मा ने कहा, 'अभी हमारा पूरा फोकस ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर है. पाकिस्तान मैच अभी दूर है, इसलिए इस बारे में बाद में ही सोचा जाएगा. जब मुकाबला होगा, तब देखा जाएगा कि क्या करना है.' दीप्ति ने यह भी कहा कि टीम इंडिया मजबूत है और अगर सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ दें, तो सीरीज बराबरी पर लाई जा सकती है. इसके बाद महिला टीम सीधे अपने विश्व कप मिशन पर निकल पड़ेगी. बता दें कि आईसीसी वुमेंड वर्ल्ड कप 2025 का आगाज 30 सितंबर से हो रहा है. वर्ल्ड कप का पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में खेला जाना है. वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 2 नवंबर को खेला जाएगा. पाकिस्तान के चलते ये मैच भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है.  एशिया कप में भारत-पाक के बीच एक और भिड़ंत पक्की पाकिस्तान और यूएई के बीच बुधवार को खेले गए एशिया कप के 10वें मुकाबले में पाकिस्तान ने 41 रनों से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. जबकि मेजबान यूएई का सफर अब खत्म हो गया है. ग्रुप-ए से टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीम क्वॉलिफाई कर गई है. इसी के साथ भारत और पाकिस्तान के बीच एक और भिड़ंत का रास्ता साफ हो गया है. दोनों टीमों के बीच अब अगला मुकाबला 21 सितंबर यानी की रविवार को दुबई में खेला जाएगा. भारत-पाक के बीच एक और भिड़ंत… दरअसल, एशिया कप में इस बार 8 टीमों ने हिस्सा लिया था. इन टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया था. सुपर-4 के लिए दोनों ग्रुप से कुल 4 टीमों का चयन होना था. ग्रुप ए में भारत के साथ पाकिस्तान, यूएई और ओमान की टीम थी. भारत ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीतकर पहले ही सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया था.  ओमान पहले ही बाहर हो चुका है. पाकिस्तान और यूएई के बीच आगे जाने की टक्कर थी. लेकिन इस मैच में पाकिस्तान ने बाजी मार ली और अब भारत के साथ उसका मुकाबला होगा.  भारत ने 7 विकेट से दी थी पटखनी इस टूर्नामेंट में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. लेकिन ये मैच उस वक्त विवादों में आ गया था, जब भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. पाकिस्तान ने इसे लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी. पीसीबी ने आईसीसी से इस मैच के रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने की मांग की थी. हालांकि, आईसीसी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था. इसके बाद पाकिस्तानी टीम ने यूएई के साथ होने वाले मैच से पहले तगड़ा ड्रामा किया और मैच न खेलने की धमकी दी. हालांकि, एक घंटे की देरी से टीम स्टेडियम पहुंची और मुकाबला हुआ.

सुपर-4 में पाकिस्तान की एंट्री, यूएई को हराया — अगला मुकाबला भारत से

दुबई  एशिया कप का 10वां मैच आज पाकिस्तान और मेजबान यूएई के बीच दुबई में खेला गया. इस मैच में 41 रनों से यूएई को हराकर पाकिस्तान ने सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. रविवार को पाकिस्तान की भारत से भिड़ंत भी पक्की हो गई है.  इस मुकाबले में टॉस जीतकर यूएई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फखर जमां की फिफ्टी और शाहीन आफरीदी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर यूएई के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी यूएई की टीम 105 रनों पर ही सिमट गई. बता दें कि ये मैच तय समय से एक घंटे की देरी से शुरू हुआ था. क्योंकि पाकिस्तानी टीम ने शाम करीब 6 बजे इस मैच को खेलने से इनकार कर दिया था. हालांकि, बाद में पाकिस्तानी टीम मैच खेलने के लिए पहुंची. इस ग्रुप से टीम इंडिया और पाकिस्तान ने क्वालिफाई किया है, जबकि यूएई और ओमान बाहर हो गए हैं. 21 सितंबर को भारत-पाक मैच होगा. ऐसी रही यूएई की पारी 147 रनों के जवाब में उतरी यूएई की शुरुआत अच्छी रही. वसीम और शराफू ने कुछ अच्छे शॉट लगाए. लेकिन तीसरे ओवर में टीम को पहला झटका शराफू के रूप में लगा. इसके बाद कप्तान वसीम भी सस्ते में निपट गए. जोहैब भी कमाल नहीं दिखा पाए और 4 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद राहुल चोपड़ा ने 35 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की. ध्रुव ने उनका साथ भी दिया. लेकिन दोनों का विकेट गिरने के बाद यूएई की पारी बिखर गई और ये मुकाबला गंवा दिया. इस हार के साथ ही यूएई का एशिया कप अभियान भी समाप्त हो गया है.  ऐसी रही पाकिस्तान की पारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में पाकिस्तान को झटका लगा जब सैम अयूब बिना खाता खोले आउट हो गए. भारत के खिलाफ भी अयूब खाता नहीं खोल सके थे. इसके बाद तीसरे ओवर में फिर पाकिस्तान का विकेट गिरा और फरहान आउट हो गए. फिर फखर जमां ने पारी को संभालने की कोशिश की. उन्होंने अर्धशतक भी लगाया. लेकिन पाक के रनों की रफ्तार धीमी ही रही. लेकिन अंतिम ओवरों में शाहीन शाह आफरीदी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 14 गेंद में 29 रन पीट दिए, जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने 20 ओवर में 146 रन बना लिया.  बता दें कि ये मुकाबला सुपर-4 के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए अहम था. इस मैच में जीत के साथ ही पाकिस्तान ने टीम इंडिया के साथ सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया. पाकिस्तान ने एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत ओमान के खिलाफ की थी. इस मैच में पाक को बड़े अंतर से जीत मिली थी. लेकिन दूसरे मैच में उसे भारत के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. मैच से पहले हुआ तगड़ा ड्रामा इस मैच के शुरू होने से एक घंटे पहले पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि पाकिस्तान यूएई के साथ मैच नहीं खेलेगा. टीम होटल से स्टेडियम के लिए रवाना भी नहीं हुआ. मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग पर पीसीबी अड़ा रहा. लेकिन आईसीसी ने उनकी एक न सुनी और बाद में पाकिस्तान मैच खेलने के लिए राजी हो गया. इस मैच में एंडी पायक्रॉफ्ट ही रेफरी रहे.

सुपर 4 की राह: श्रीलंका पर हार का असर नहीं, अफगानिस्तान के लिए जीत जरूरी

नई दिल्ली अफगानिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार 18 सितंबर को एशिया कप 2025 के ‘करो या मरो’ के ग्रुप मुकाबले में आक्रामक खेल दिखाना होगा। वहीं, श्रीलंका की टीम चाहेगी कि जीत के साथ सुपर 4 के लिए क्वालीफाई किया जाए। हालांकि, श्रीलंका की टीम बिना जीते भी सुपर 4 का टिकट हासिल कर सकती है, लेकिन इसके लिए टीम को ध्यान में रखना होगा कि अफगानिस्तान से 70 रन या 50 गेंद शेष रहते ना हारे। उधर, बांग्लादेश से हार झेलने के बाद अफगानिस्तान को सुपर चार में जगह बनाने के लिये श्रीलंका को हर हालत में हराना होगा । इसमें जीतने पर उसके श्रीलंका और बांग्लादेश के समान चार अंक होंगे, लेकिन उसका रन रेट (2.150) बांग्लादेश (माइनस 0.270) से बेहतर है, जिसके सारे लीग मैच खत्म हो चुके हैं। टी20 विश्व कप 2024 सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद राशिद खान की कप्तानी वाली टीम से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन एशिया कप में अभी तक वह अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी है। अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार की रात 155 रन का लक्ष्य हासिल करना था, लेकिन वह नाकाम रही। राशिद ने मैच के बाद कहा था, ‘‘हम उस तरह का आक्रामक क्रिकेट नहीं खेल पाये हैं, जिसके लिये हम मशहूर हैं। हमने खुद पर काफी दबाव बनने दिया। हमारे गेंदबाजों ने उन्हें 160 रन के नीचे रोक दिया, लेकिन बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेले। टी20 क्रिकेट में कई बार पहले छह ओवर में ही मैच हाथ से निकल जाता है, लेकिन आपको वापसी करनी होती है।’’ वहीं, अपने दोनों मैच जीत चुकी श्रीलंकाई टीम भी बेहतर बल्लेबाजी करना चाहेगी। कप्तान चरित असलांका ने स्वीकार किया कि उन्हें हार से चोटिल अफगानिस्तान के खिलाफ अधिक पेशेवर प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा ,‘‘ हम पेशेवर हैं और हमें बेहतर खेलना होगा।’’ उनके बल्लेबाजों को अफगानिस्तान के स्पिनरों से कड़ी चुनौती मिलेगी जबकि अफगानिस्तान को भी उनके रहस्यमयी स्पिनर वानिंदु हसरंगा को खेलना होगा। श्रीलंका के शीर्षक्रम के बल्लेबाज पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस और कामिल मिशारा भी अच्छे फॉर्म में हैं। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। टीमें इस प्रकार हैं श्रीलंका: चरित असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, जेनिथ लियानगे, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना। अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।  

भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर सीरीज 1-1 से की बराबर

नई दिल्ली स्‍मृति मंधाना (117) और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को ऑस्‍ट्रेलिया को 102 रन के विशाल अंतर से मात दी। मुल्‍लांपुर में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 49.5 ओवर में 292 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम 40.5 ओवर में 190 रन पर ढेर हुई। इस जीत के साथ ही भारत ने मौजूदा सीरीज में 1-1 की बराबरी की। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच शनिवार को खेला जाएगा।

पाकिस्तान ने एशिया कप बॉयकॉट से पीछे हटकर ICC को दिया दूसरा लेटर

नई दिल्ली पाकिस्तान ने एशिया कप के बहिष्कार की धमकी तो वापस ले ली है लेकिन मैच रैफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को लेकर उसका ऐतराज बरकरार है। पीसीबी ने टीम के बाकी मैचों में जिम्बाब्वे के इस मैच रैफरी की जगह रिची रिचर्डसन को जिम्मेदारी देने की मांग की है। समझा जाता है कि मंगलवार की देर शाम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी को एक और ईमेल लिखकर पायक्रॉफ्ट को उसके सारे मैचों से हटाने की मांग की है जिसे अभी तक आईसीसी ने माना नहीं है। पायक्रॉफ्ट को पाकिस्तान और यूएई के बीच आज शाम को होने वाले मैच में भी रेफरिंग करनी है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत भारतीय टीम ने रविवार को मैच के बाद पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा मैच के बाद पुरस्कार समारोह में नहीं आये। पीसीबी ने इस विवाद के लिये पायक्रॉफ्ट को दोषी ठहराते हुए कहा कि उन्होंने सलमान से कहा कि सूर्यकुमार से हाथ नहीं मिलाये और दोनों कप्तानों को टीम शीट का आदान-प्रदान भी नहीं करने दिया। सूर्यकुमार ने कहा था कि पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाने का फैसला पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़तों और आपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाली भारतीय सेना के प्रति एकजुटता दिखाने के लिये लिया गया था। पाकिस्तान ने भारतीय खिलाड़ियों पर खेल भावना का पालन नहीं करने और पायक्रॉफ्ट पर भेदभाव का आरोप लगाया। इसके बाद टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी भी दी और पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया। पाकिस्तान के प्रमुख दैनिक ‘डॉन’ ने पीसीबी के एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि पाकिस्तान टीम निदेशक नवीद अकरम चीमा ने आरोप लगाया है कि पायक्रॉफ्ट बीसीसीआई के निर्देशों पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने डॉन डॉट कॉम को सोमवार को बताया कि चीमा ने टूर्नामेंट निदेशक एंडी रसेल से मिलकर अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने यह भी कहा कि मैच रैफरी बीसीसीआई के निर्देशों पर काम कर रहे थे।’’  

टीम इंडिया की ICC रैंकिंग अपडेट: कौन से फॉर्मेट में चौथे नंबर पर है टीम?

नई दिल्ली  टीम इंडिया अभी एशिया कप 2025 में दमखम दिखा रही है। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा। भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती बुधवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) द्वारा जारी खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग में नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन गए। उन्होंने एशिया कप में यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ एक-एक विकेट चटकाया था। चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी पछाड़कर बादशाहत हासिल की। चलिए, आपको टी20, वनडे और टेस्ट में भारत की आईसीसी टीम रैंकिंग बताते हैं। भारत दो फॉर्मेट में शीर्ष पर जबकि एक में चौथे पायदान पर है। आईसीसी पुरुष T20I टीम रैंकिंग में भारत पहले स्थान पर मौजूद है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टी20 टीम के खाते में 271 रेटिंग अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया दूसर नंबर पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महज सात अंकों का अंतर है। ऑस्ट्रेलिया के पास 266 रेटिंग है। इंग्लैंड (257) तीसरे, न्यूजीलैंड (253) चौथे और साउथ अफ्रीका पांचवें (243) स्थान पर हैं। आईसीसी वनडे टीम रैकिंग में भी भारत शीर्ष पर काबिज है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय वनडे टीम के खाते में 124 अंक हैं। भारत ने मार्च 2025 में आखिरी वनडे मैच खेला था। भारत को अब अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेलनी है। भारत के बाद वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड है, जिसके 109 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया (106) तीसरे, श्रीलंका (103) चौथे और पाकिस्तान (100) पांचवें पायदान पर है। वहीं, आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भारत चौथे स्थान पर मौजूद है। भारत के पास 107 रेटिंग अंक हैं। न्यूजीलैंड (96) पांचवें नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल नंबर-1 टेस्ट टीम है। उसके खाते में 124 अंक हैं। साउथ अफ्रीका (115) दूसरे जबकि इंग्लैंड (112) तीसरे पायदान पर है। इंग्लैंड और भारत के बीच 20 जून से लेकर चार अगस्त तक चली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल हैं। भारत अब 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा।