samacharsecretary.com

भारत के वर्ल्ड कप विनर बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, जबरदस्त स्किल्स, टीमवर्क की जीत

नई दिल्ली प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्डकप जीत पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर लिखा, “आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई! यह शानदार जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट साहस का प्रदर्शन किया है। इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। शाबाश, टीम इंडिया!” नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी दी बधाई लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी टीम इंडिया को टी20 वर्ल्डकप जीत पर बधाई दी। सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा, "एक बार फिर चैंपियन। हमारी भारतीय टीम के लिए यह एक शानदार जीत थी, जिसमें संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह के पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए विशेष सराहना। टीम इंडिया को घरेलू मैदान पर ट्रॉफी बरकरार रखने और देश को एक और अविस्मरणीय पल देने के लिए बधाई।"  

19 नवंबर का बदला: जिस मैदान पर टूटा था दिल, वहीं भारत बना टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन

अहमदाबाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का अहमदाबाद में भीड़ को खामोश करने का सपना सपना ही रह गया। उनकी हसरत थी कि जिस तरह पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड की खूंखार बल्लेबाजी की बदौलत वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम को सन्नाटे से भर दिया था, कीवी भी कुछ वैसा ही करेंगे। लेकिन ये नहीं हुआ। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर 2023 को करोड़ों दिलों को तोड़ने वाली उस हार की याद भले ही नहीं मिट सकती, लेकिन अब भारत ने उसी मैदान में टी20 विश्व कप जीतकर उस कड़वी याद को पीछे छोड़ दिया है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप पर कब्जा किया है। इसके साथ ही भारत ने हिस्ट्री रिपीट भी की और डिफीट भी। एक साथ कई सारे ऐसे कारनामे किए जो वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार हुए। पहली बार किसी टीम के तीनों टॉप बल्लेबाजों ने फिफ्टी+ बनाए भारत ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के तूफानी अर्धशतकों और शिवम दुबे के विस्फोटक 26 रनों की बदौलत विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर बनाया। संजू सैमसन लगातार तीसरे मैच में शतक के करीब पहुंचकर चूके। वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में नाबाद 97, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन की पारियों के बाद फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 46 गेंद में 89 रन की पारी खेली। अभिषेक शर्मा भी अपने चिरपरिचित अंदाज में दिखे। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच को छोड़कर हर मैच में फ्लॉप चलते आ रहे शर्मा फाइनल में लय में आ ही गए। उन्होंने 21 गेंद में 52 रन की पारी खेली। पूरे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे ईशान किशन ने भी सिर्फ 25 गेंद में 54 रन ठोक डाले। टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार किसी टीम के टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस का स्कोर खड़ा किया। जवाब में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की कातिल गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी ने घुटने टेक दिए। कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने 96 रनों के विशाल अंतर से टी20 विश्व कप का फाइनल जीत गया। बुमराह ने 4 और अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किए। पहली बार किसी ने बैक टु बैक टी20 विश्व कप जीता- हिस्ट्री रिपीट भारत ने 2024 टी20 विश्व कप जीतने की कहानी दोहराकर हिस्ट्री रिपीट कर दिया। पहली बार किसी टीम ने बैक टु बैक टी20 विश्व कप जीता। पहली बार किसी डिफेंडिंग चैंपियन ने टी20 विश्व कप जीता। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने विश्व विजय किया था तो उसके अगले विश्व कप यानी 2026 में सूर्यकुमार की अगुआई में वो कारनामा दोहराया गया। पहली बार किसी मेजबान ने जीता- हिस्ट्री डिफीट टी20 विश्व कप के इतिहास में इससे पहले किसी मेजबान देश ने ट्रॉफी नहीं जीती थी। इस बार भारत और श्रीलंका ने टी20 विश्व कप की सहमेजबानी की। पहली बार किसी देश ने अपनी ही सरजमीं पर टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई है। ठीक वैसे ही, जैसे 2011 में पहली बार किसी मेजबान देश ने वनडे विश्व कप को अपने नाम किया था। टी20 और वनडे विश्व कप दोनों में ही भारत ने 'हिस्ट्री डिफीट' की। किसी मेजबान के विश्व कप नहीं जीत पाने की हिस्ट्री को बदलकर रख दिया। पहली बार किसी टीम ने 3 बार टी20 विश्व कप अपने नाम किया टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्व कप को अपने नाम किया है। पहली बार किसी टीम ने तीन बार टी20 विश्व कप को जीता है। भारत ने सबसे पहले 2007 के पहले टी20 विश्व कप को जीता था। उसके बाद 2024 में जीता और अब 2026 में भी अपना परचम लहराया है। इससे पहले तक भारत सबसे ज्यादा बार टी20 विश्व कप जीतने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर था और अब तीसरे विश्व कप ट्रॉफी के साथ अकेले शीर्ष पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने 2-2 बार टी20 विश्व कप जीता है।

संजू सैमसन का ऐतिहासिक शतक: फाइनल में रचा इतिहास, मार्लन सैमुअल्स का दशक पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

अहमदाबाद भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप के फाइनल में अपने करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक खेली है। वह टी20 विश्व कप के फाइनल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। संजू सैमसन ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आखिरी मुकाबले में 46 गेंद में 89 रन बनाए। उन्होंने वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुअल्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2016 में खेले गए टी20 विश्व कप में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए हैं। संजू फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर संजू सैमसन टी20 विश्व कप के इतिहास में फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ धमाकेदार शुरुआत की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी हुई। संजू 46 गेंद में 8 छक्के और पांच चौके की मदद से 89 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने टी20 विश्व कप के फाइनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर रहे मार्लन सैमुअल्स को पीछे छोड़ दिया है। मार्लन सैमुअल्सने नाबाद 85 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज मार्लन सैमुअल्स ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ये स्कोर बनाया था। तीसरे नंबर पर केन विलियमसन हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में 85 रन की दमदार पारी खेली। मार्लेन सैमुल्स ने 2012 में खेले गए विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में 78 रन बनाए थे। भारत ने संजू सैमसन (89 रन), अभिषेक शर्मा (52 रन) और ईशान किशन (54 रन) के अर्धशतकों से रविवार को टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 255 रन बनाए। सैमसन ने अभिषेक के साथ पहले विकेट के लिए 98 रन की और दूसरे विकेट के लिए किशन के साथ 105 रन की भागीदारी निभाई। सैमसन ने 46 गेंद की पारी में पांच चौके और आठ छक्के जड़े। अभिषेक ने 18 गेंद में अर्धशतक जड़ा जो टी20 विश्व कप नॉकआउट मैच का और इस चरण का सबसे तेज अर्धशतक भी है।  

टीम इंडिया का जलवा: न्यूजीलैंड को मात देकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा

नई दिल्ली भारतीय टीम रविवार को न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप के फाइनल में हराकर चैंपियन बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और आखिरी में शिवम दुबे की तेजतर्रार पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4, अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए। भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। वहीं भारतीय टीम तीन बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय ओपनर्स ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के धागे खोल दिए। पावरप्ले में ही अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। वहीं, भारतीय टीम ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 92 रन बनाए। बाद में संजू सैमसन और ईशान किशन के बल्ले से अर्धशतक आए। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में 24 रन बटोरे और कुल 255 रन 5 विकेट खोकर भारत ने बनाए। अब न्यूजीलैंड को 256 रनों का टारगेट मिला है। अभिषेक ने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 21 गेंदों में 52 रन बनाकर वे आउट हो गए। हालांकि, भारत को तब तक दमदार शुरुआत मिल चुकी थी। सैमसन ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस टी20 विश्व कप में उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है। संजू फिर से 89 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। ईशान किशन ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वे 54 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। सूर्या का खाता नहीं खुला और हार्दिक ने सिर्फ 18 रन बनाए। शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाए। 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने तीसरे ओवर में पहला विकेट गंवाया। फिल एलन 7 गेंद में नौ रन ही बना सके। रचिन रविंद्र दो गेंद में ही एक रन ही बना पाए। ग्लेन फिलिप्स ने 5 गेंद में 5 रन बनाए। मार्क चैपमैन 8 गेंद में तीन रन ही बना सके। टिम साइफर्ट ने 26 गेंद में ताबड़तोड़ 52 रन बनाए। NZ 159/8 (19 ओवर)* IND 255/5 (20 ओवर)

रोमांचक मुकाबले में बीपीसीएल की ओएनजीसी पर 4-3 से जीत, पीएससीबी हॉकी में आईओसीएल भी विजयी

पुणे 41वें पीएसपीबी इंटर-यूनिट हॉकी टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और रनर-अप इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने शुक्रवार को अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। पुणे के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में दूसरे दिन जीत के साथ टीम ने पूरे तीन-तीन प्वाइंट्स हासिल किए। इस जीत के साथ, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) छह प्वाइंट्स (2 जीत) के साथ स्टैंडिंग में अकेली लीड पर आ गई, जबकि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) राउंड 2 मुकाबलों के बाद तीन प्वाइंट्स (1 जीत) के साथ ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) के साथ दूसरे स्थान पर है। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) लगातार अपना दूसरा मैच हार गई है। इस टीम ने खाता नहीं खोला है। शुक्रवार को, बीपीसीएल ने ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) पर 4-3 से जीत दर्ज की। बीपीसीएल ने गेम की शुरुआत एक गोल (0-1) से पीछे रहकर की, जब गुरजोत सिंह (17′) ने ओएनजीसी के लिए एक फील्ड गोल किया। इसके बाद, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने तीन गोल किए, जिसमें 2002 ओलंपिक मेडलिस्ट वरुण कुमार (22′) का पेनाल्टी कॉर्नर पर किया गया बराबरी का गोल (1-1) शामिल था और इसके बाद 2012 ओलंपियन तुषार खांडेकर (37′) और विश्वास जी (45′) की कोशिशों से दो और फील्ड गोल करके अपनी टीम बीपीसीएल को 3-1 से लीड दिलाई। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) की तरफ से जगवंत सिंह (52′) ने गोल करके अंतर कम किया। हालांकि, मौजूदा इंडिया इंटरनेशनल राजिंदर सिंह (56′) ने एक और गोल करके बीपीसीएल के लिए स्कोर 4-2 कर दिया। दूसरे आखिरी मिनट में, ओएनजीसी ने अपना तीसरा गोल किया जब बिकाश टोप्पो (59′) ने स्कोर 3-4 कर दिया। दिन के दूसरे मैच में, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) को 2-0 से हराया। रोशन मिंज (14′) और सुनील यादव (54′) के दोनों हाफ में किए गए एक-एक गोल की मदद से आईसीसीएल को पूरे प्वाइंट्स मिले।  

तजिंदरपाल सिंह तूर का दमदार प्रदर्शन, इंडियन ओपन थ्रो कॉम्पिटिशन में 20.51 मीटर के साथ गोल्ड पर कब्जा

पटियाला  दो बार के एशियन गेम्स चैंपियन तजिंदरपाल सिंह तूर ने शनिवार को पंजाब में पटियाला के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स कैंपस में दो दिन के 5वें इंडियन ओपन थ्रो कॉम्पिटिशन के पहले दिन पुरुषों के शॉट पुट कॉम्पिटिशन में गोल्ड अपने नाम किया। 31 साल के इस अनुभवी शॉट पुटर ने आयरन बॉल को 20.51 मीटर की दूरी तक फेंका, जो इस सीजन का बेस्ट था, और गोल्ड जीता। कॉम्पिटिशन के बाद तूर ने कहा, “मैं अपने परफॉर्मेंस से खुश हूं।” तूर ने 6 कोशिशों में से तीन बार 20 मीटर का मार्क पार किया। बाकी तीन कोशिशों में कोई मार्क्स नहीं मिले। उनके बाकी दो थ्रो 20.02 मीटर और 20.07 मीटर थे। तूरा ने जून 2023 में 21.17 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। इस सीजन में उनका मुख्य लक्ष्य इस साल के आखिर में जापान में आइची-नागोया एशियन गेम्स में अपना टाइटल बचाने के लिए पीक पर पहुंचना है। शनिवार को मुख्य आकर्षण हैमर थ्रोअर दमनीत सिंह भी थे, जिन्होंने पटियाला में वीकेंड थ्रोइंग कॉम्पिटिशन में रिलायंस का प्रतिनिधित्व किया था। गोल्ड विजेता दमनीत सिंह 70.73 मीटर के नेशनल रिकॉर्ड से चूक गए। शनिवार को उनका बेस्ट थ्रो 70.64 मीटर था। इसके अलावा, उन्होंने 69.29 मीटर, 70.21 मीटर, फाउल, 70.04 मीटर और 67.57 मीटर के थ्रो किए थे। नतीजे: पुरुष: शॉट पुट: तजिंदरपाल सिंह तूर (पंजाब) 20.51 मीटर, करणवीर सिंह (पंजाब) 19.36 मीटर, संयम (हरियाणा) 18.28 मीटर। हैमर थ्रो: दमनीत सिंह (रिलायंस) 70.64 मीटर, आशीष जाखड़ (आर्मी) 68.09 मीटर, देवांग (रेलवे स्पोर्ट्स) 63.27 मीटर। अंडर 20: हैमर थ्रो: अमन (हरियाणा) 64.49 मीटर, अब्दुल रहमान (मध्य प्रदेश) 63.35 मीटर, शुभम एम (हरियाणा) 63.00 मीटर। अंडर 20: शॉट पुट: ओमकार प्रसाद नंद (ओडिशा) 17.85 मीटर, हर्षित गहलोत (हरियाणा) 17.02 मीटर, यश छिकारा (दिल्ली) 17.01 मीटर। महिलाएं डिस्कस थ्रो: निकिता कुमारी (राजस्थान) 51.78 मीटर, अमानत कंबोज (पंजाब) 51.13 मीटर, सुप्रिया आत्री (एनसीओई पटियाला) 50.09 मीटर। जेवलिन: संजना चौधरी (एनसीओई पटियाला) 54.20 मीटर, दीपिका (जेएसडब्ल्यू) 52.88 मीटर, ज्योति (जेएसडब्ल्यू) 52.16 मीटर। हैमर थ्रो: तान्या चौधरी (उत्तर प्रदेश) 61.09 मीटर, दिव्या शांडिल्य (ओडिशा) 53.31 मीटर, सोनिया (राजस्थान) 52.29 मीटर। अंडर 20: हैमर थ्रो: खुशी (हरियाणा) 49.45 मीटर, अंकिता महापात्रा (ओडिशा) 45.49 मीटर, आयशा बानू एम (आंध्र प्रदेश) 45.37 मीटर। शॉट पुट: योगिता (हरियाणा) 16.44 मीटर, शिक्षा (रिलायंस) 16.30 मीटर, रेखा (एनसीओई पटियाला) 15.57 मीटर। अंडर 20: शॉट पुट: पूजा कुमारी (एनसीओई पटियाला) 15.04 मीटर, अनुप्रिया बनाम (केरल) 14.69 मीटर, मुनेश (बीएसएफ) 13.04 मीटर। अंडर 18: शॉट पुट: एम रेड्डी संजना (कर्नाटक) 15.30 मीटर, आरती (हरियाणा) 13.22 मीटर। अंडर 18: शॉट पुट: निश्चय (हरियाणा) 19.78 मीटर, युवराज सिंह (राजस्थान) 17.83 मीटर, नीतीश कुमार (हरियाणा) 17.83 मीटर। अंडर 18: डिस्कस थ्रो: ओशिन (रिलायंस) 43.61 मीटर, सोना मोहन टी (केरल) 39.55 मीटर, मनिंदर कौर (चंडीगढ़) 39.28 मीटर।  

आईएफएल में रोमांचक टक्कर, नामधारी और गोकुलम केरल के बीच मैच ड्रॉ

मंजेरी (केरल) गोकुलम केरल एफसी और नामधारी स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 में शनिवार को पय्यानाड स्टेडियम में खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। घरेलू टीम को 33वें मिनट में थैबिसो नेल्सन ब्राउन ने बढ़त दिलाई। हालांकि, 73वें मिनट में सेइलेंथांग लोटजेम ने गोल दागकर मुकाबला बराबर कर दिया। इस परिणाम के साथ दोनों टीमों ने इस सीजन में लगातार दूसरा ड्रॉ खेला। गोकुलम केरल के हेड कोच डेरिक परेरा ने अपने स्टार्टिंग लाइन-अप में दो बदलाव किए, जिसमें राहुल राजू और जॉन कैनेडी जेवियर दा कोस्टा की जगह थैबिसो नेल्सन ब्राउन और अमन सीके को अटैक में लाया गया। नामधारी के गार्ड हरप्रीत सिंह ने भी अपनी टीम में बदलाव किया, निशान सिंह की जगह नीरज कुमार को गोल करने का मौका दिया। करण कुमार शर्मा ने बालकरण सिंह की जगह डिफेंस में जगह बनाई। होस्ट टीम ने शुरुआत में ही रफ्तार पकड़ ली। गोकुलम केरला ने शुरुआती 20 मिनट में पूरी तरह से कब्जा जमा लिया। कैप्टन फ्रांसिस्को पेर्डोमो बोर्गेस ने मिडफील्ड में शानदार खेल दिखाया, जिससे मालाबारियंस को बढ़त मिली। दूसरी ओर, नामधारी ने पीछे से मजबूती दिखाई, लेकिन आखिरी तीसरे हिस्से में अपने मौकों का फायदा नहीं उठा पाए। गोकुलम का लगातार दबाव आखिरकार 33वें मिनट में काम आया। बोर्गेस ने ब्राउन को सेट करने के लिए एक शानदार असिस्ट दिया, जिसने एक शानदार फिनिश करके होस्ट टीम को अच्छी बढ़त दिलाई। गोल खाने के बाद नामधारी ने रिएक्शन दिया, जिन्होंने पहले हाफ के आखिरी मिनटों में तेजी दिखाई, लेकिन ब्रेक तक पीछे रहे। इंटरवल के बाद, पासा पलट गया जब नामधारी ने होम डिफेंस को मजबूत करने के लिए विंग्स का अच्छे से इस्तेमाल करना शुरू किया। हरप्रीत सिंह अपनी बेंच पर बैठे और अटैक में और तेजी लाने के लिए सेनेगल के फॉरवर्ड अब्दुलाये डियालो को मैदान में उतारा। 73वें मिनट में मेहमान टीम की मेहनत रंग लाई। डियालो ने अहम रोल निभाया, सेलेनथांग लोटजेम के लिए एक शानदार असिस्ट किया, जिसने शांति से गेंद को गोल में डालकर 1-1 से बराबरी कर ली। आखिर में विनर की तलाश में डेरिक परेरा ने 85वें मिनट में सब्स्टीट्यूशन किया और मिरजालोल कासिमोव की जगह रिशाद को उतारा। छह मिनट का एक्स्ट्रा टाइम जुड़ने पर, दोनों टीमों ने एक-दूसरे के पेनाल्टी एरिया पर लगातार दबाव बनाया। हालांकि, शुरू से आखिर तक चले जोरदार एक्शन के बावजूद, कोई भी टीम अहम गोल नहीं कर पाई और मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।  

फाइनल में संजू सैमसन का कमाल, विराट कोहली और शाहिद अफरीदी के क्लब में एंट्री

अहमदाबाद  संजू सैमसन रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अर्धशतक लगाकर विराट कोहली और शाहिद अफरीदी के क्लब में शामिल हो गए हैं। वह टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बैटर बन गए हैं। संजू सैमसन ने फाइनल में कर दिखाया कमाल, कोहली-अफरीदी के क्लब में मारी एंट्री भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। संजू सैमसन ने जारी टी20 विश्व कप में लगातार मैचों में तीन अर्धशतकीय पारी खेली। संजू ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। इसकेसाथ ही वह टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली ये कारनामा चुके हैं। कोहली-अफरीदी के क्लब में एंट्री संजू सैमसन टी20 विश्व कप में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 42 गेंद में 89 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और सात छक्के लगाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भी संजू के बल्ले से खूब रन निकले हैं। संजू सैमसन 33 गेंद में अर्धशतक पूरा करने के साथ ही टी20 विश्व कप में सेमीफाइल और फाइनल में 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले तीसरे बैटर बने हैं। इससे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने 2009 में सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं भारत के दिग्गज विराट कोहली ने 2016 में खेले गए टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल और फिर फाइनल में अर्धशतक बनाया था।  

फाइनल में भारतीय ओपनर्स का धमाका, संजू-अभिषेक ने 6 ओवर में कूटे 92 रन

अहमदाबाद  आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, लेकिन भारतीय ओपनर्स ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के धागे खोल दिए। पावरप्ले में ही अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वहीं, भारतीय टीम ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 92 रन बनाए। भारत ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। न्यूजीलैंड की टीम में कोल मैकोंची की जगह जैकब डफी आए हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की है। पावरप्ले में भारत का प्रदर्शन भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। संजू ने मैट हेनरी के पहले ओवर में छक्का लगाया। इस ओवर में सात रन बने। हालांकि, अगले 5 ओवर में 85 रन इस जोड़ी ने जोड़े और 92 रन बिना किसी नुकसान के भारत ने बनाए। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें ( प्लेइंग इलेवन) इंडिया (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: जीत या हार, दोनों टीमों के हाथ करोड़ों का इनाम

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमें इतिहास रचने को तैयार है। अगर न्यूजीलैंड आज जीतता है तो टी20 क्रिकेट को एक नया विजेता मिलेगा, क्योंकि न्यूजीलैंड आज तक टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाया है। वहीं अगर भारत जीतता है तो तीन बड़े कारनामे होंगे। पहला भारत बैक टू बैक टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बनेगा। वहीं आज तक किसी टीम ने तीन टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीते। इसके अलावा कोई टीम आज तक घर पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है। आईए जानते हैं भारत और न्यूजीलैंड में से जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी। इकनॉमिक्स टाम्स के अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट के 2026 एडिशन के लिए कुल $13.5 मिलियन (₹120 करोड़ से ज्यादा) के प्राइज़ पूल की घोषणा की है, जो 2024 इवेंट की तुलना में लगभग 20% ज्यादा है। भारत और श्रीलंका में होस्ट किए गए मैचों के साथ, मजबूत ब्रॉडकास्टिंग डील और स्पॉन्सरशिप रेवेन्यू ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कुल प्राइज फंड को बढ़ाने में मदद की है। टी20 वर्ल्ड कप विजेता और उप-विजेता प्राइज मनी ट्रॉफी उठाने वाली टीम को $3 मिलियन (लगभग ₹27.48 करोड़) मिलेंगे, जबकि रनर-अप को $1.6 मिलियन (लगभग ₹14.65 करोड़) मिलेंगे। इसका मतलब है कि चाहे इंडिया जीते या न्यूजीलैंड, दोनों टीमों को अच्छी-खासी रकम मिलने की गारंटी है। इसके अलावा सेमीफाइनल में हारकर बाहर होने वाली साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम को $790,000 (लगभग ₹7.24 करोड़) की प्राइज मनी से नवाजा जाएगा। वहीं सुपर 8 से बाहर होने वाली टीमों को $380,000 (लगभग ₹3.48 करोड़) की प्राइज मनी मिलेगी। इसमें पाकिस्तान, मेजबान श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी तगड़ी टीमें शामिल हैं। ग्रुप-स्टेज टीमों के लिए प्राइज मनी टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया। ग्रुप स्टेज में बाहर होने वाली टीमों को भी $250,000 (लगभग ₹2.29 करोड़) मिलेंगे, जिससे यह पक्का होगा कि हिस्सा लेने वाली हर टीम को प्राइज मनी मिले।