samacharsecretary.com

फाइनल में टीम इंडिया की जीत की कुंजी: ये 5 खिलाड़ी और सूर्या का ‘ब्रह्मास्त्र’

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत के 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो तबाही मचा सकते हैं। ये 5 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अपने दम पर टीम इंडिया को ट्रॉफी दिलाने की ताकत रखते हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए ये 5 प्लेयर्स फाइनल में ब्रह्मास्त्र साबित हो सकते हैं। इसमें जसप्रीत बुमराह से लेकर संजू सैमसन तक का नाम शामिल है। बता दें कि फाइनल मैच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। ऐसे में आइए आपको उन 5 प्लेयर्स के नाम बताते हैं, जो अकेले दम पर टीम इंडिया को ट्रॉफी दिला सकते हैं। भारत के इन 5 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें- 1. जसप्रीत बुमराह भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हुए हैं। उन्होंने 7 मैचों में 6.62 की इकोनॉमी के साथ रन खर्च करते हुए 10 विकेट अपने नाम किए हैं। बुमराह विश्व कप में सबसे कम इकोनॉमी के साथ रन खर्च करने वाले गेंदबाज हैं। ऐसे में वे भारत को अपने दम पर मुकाबला जिता सकते हैं। 2. संजू सैमसन विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को वर्ल्ड कप के शुरूआती मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 उन्होंने वापसी की। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। सेमीफाइनल में भी इंग्लैंड के खिलाफ 89 रनों की पारी खेली। वे पिछले दोनों मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। ऐसे में फाइनल मुकाबले में भी संजू बल्ले से तबाही मचा सकते हैं। 3. हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मैच में 12 गेंदों पर 27 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इसके अलावा गेंद के साथ 19वें ओवर में 9 रन खर्चे थे और भारत को फाइनल में पहुंचाने के लिए अहम भूमिका निभाई थी। हार्दिक टूर्नामेंट में अब तक दो अर्धशतक लगा चुके हैं और फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं। 4. शिवम दुबे शिवम दुबे ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मध्य क्रम में स्पिनर्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हैं। इसके अलावा वे तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी शॉट्स खेलते हैं। शिवम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भी 43 रन बनाए थे। इससे पहले भी वे नीदरलैंड्स के खिलाफ अर्धशतक लगा चुके हैं। दुबे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और टीम इंडिया को अपने दम पर मैच जिताने की ताकत रखते हैं। 5. ईशान किशन ईशान किशन इस समय बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। वे टूर्नामेंट में दो अर्धशतक लगा चुके हैं। इसके अलावा सेमीफाइनल मैच में भी 18 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली थी। वे पहले अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरूआत कर रहे थे लेकिन अब तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए आते हैं। हालांकि, किशन की आक्रामक बल्लेबाजी भारतीय टीम को फायदा पहुंचा सकती है।  

खिताब का तीसरा प्रयास: टीम इंडिया और NZ की ‘तिकड़ी’ के बीच होगी टक्कर

अहमदाबाद आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच रविवार को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. ये महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा. सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है।  अहमदाबाद में टूटा था भारतीय फैन्स का दिल 19 नवंबर 2023 को इसी मैदान पर खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया था. उस दिन कप्तान रोहित शर्मा सहित पूरी भारतीय टीम बेहद निराश थी और करीब 93 हजार दर्शकों से भरा स्टेडियम भी खामोश हो गया था. हालांकि भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर उस दर्द को कुछ हद तक कम किया था।  इतिहास रचने का मौका अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है. अगर भारत यह फाइनल जीतता है तो वह टी20 वर्ल्ड कप खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड करने वाली पहली टीम बन जाएगी. साथ ही भारत तीसरी बार यह ट्रॉफी जीत सकता है. बता दें कि भारत ने 2007 और 2024 का टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था।  न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं ले सकता भारत न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुएदक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है. कीवी टीम के पास फिन एलन,ग्लेन फिलिप्स और कप्तान सैंटनर जैसे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी दिन मैच का रुख बदल सकते हैं।  बुमराह होंगे सबसे बड़ा हथियार भारत के लिए इस मैच में सबसे बड़ा हथियार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं. उनकी चार ओवर की गेंदबाजी फाइनल का रुख तय कर सकती है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की थी और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।  अभिषेक शर्मा की फॉर्म चिंता टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में थे, लेकिन वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. अगर उन्हें फाइनल में मौका मिलता है तो न्यूजीलैंड के ऑफ स्पिनर कोल मैककॉन्ची उनके खिलाफ जल्दी गेंदबाजी कर सकते हैं।  स्पिन विभाग में बदलाव संभव भारत के स्पिनरवरुण चक्रवर्ती भी हाल के मैचों में प्रभावी नहीं दिखे हैं. उनकी मिस्ट्री स्पिन अब बल्लेबाजों को ज्यादा परेशान नहीं कर पा रही है. ऐसे में संभावना है कि भारत फाइनल में उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका दे सकता है।  भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर. न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सिफर्ट, रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, कोल मैककॉन्ची, काइल जैमीसन, जैकब डफी, डेवोन कॉनवे, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत और मिचेल सैंटनर की न्यूजीलैंड आमने-सामने

अहमदाबाद India vs. New Zealand: क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा मंच सज चुका है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च को मेजबान भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को धूल चटाने के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबरेज है। वहीं, दूसरी ओर मिचेल सैंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। यह मुकाबला न केवल दो देशों के बीच की जंग है, बल्कि भारत के लिए अपने खिताब की रक्षा करने और न्यूजीलैंड के लिए इतिहास बदलने का सुनहरा मौका है। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम (India vs. New Zealand Final) इस ऐतिहासिक मैच का गवाह बनेगा। 1 लाख 32 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस मैदान पर 'मेन इन ब्लू' को घरेलू दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिलने की उम्मीद है। स्टेडियम की आधुनिक लाइट व्यवस्था और पिच की स्थिति मैच के परिणाम में बड़ी भूमिका निभा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यहाँ की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान अवसर प्रदान करती है, जिससे प्रशंसकों को एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारतीय टीम की बल्लेबाजी की कमान संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के हाथों में है, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म दिखाया है। गेंदबाजी में जसप्रीत बमराह की सटीक यॉर्कर और वरुण चक्रवर्ती की फिरकी विरोधियों के लिए पहेली बनी हुई है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अपने अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण और फिन एलेन जैसे आक्रामक सलामी बल्लेबाजों के दम पर भारत को चुनौती देने के लिए तैयार है। कीवी टीम का रिकॉर्ड आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में भारत के खिलाफ काफी बेहतर रहा है, जो भारतीय खेमे के लिए चिंता का विषय हो सकता है। मैच का समय, लाइव प्रसारण (Match Schedule) नीचे दिए गए विवरण के अनुसार आप इस महामुकाबले का आनंद ले सकते हैं: विवरण (DETAILS)    जानकारी (INFORMATION) मैच (Fixture)    भारत बनाम न्यूजीलैंड (Final) तारीख (Date)    8 मार्च, 2026 (रविवार) समय (Time)    शाम 7:00 बजे IST (टॉस 6:30 बजे) स्थान (Venue)    नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद टीवी टेलीकास्ट (TV)    स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) लाइव स्ट्रीमिंग (Digital)    जियो-हॉटस्टार (JioHotstar App & Web) भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। यदि भारत यह मैच जीतता है, तो वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। मैच से पहले एक भव्य क्लोजिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय और बॉलीवुड कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। क्रिकेट की इस महाजंग में कौन बाजी मारेगा, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन रोमांच की कोई कमी नहीं रहने वाली है। संभाबित टीमें भारत (IND) : संजू सैमसन (WK) , सूर्यकुमार यादव (C) , अभिषेक शर्मा  , ईशान किशन, तिलक वर्मा , हार्दिक पांड्या , शिवम दुबे , अक्षर पटेल , अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती , जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव   न्यूजीलैंड (NZ) : टिम सिफर्ट (WK), मिचेल सैंटनर (C), फिन एलेन,  रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन,  ईश सोढ़ी, जैकब डफी

फाइनल से पहले पिच में बदलाव! अहमदाबाद में किसके पक्ष में जाएगी T20 वर्ल्डकप 2026 की जंग

अहमदाबाद आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये वही मैदान है, जहां भारतीय टीम को पिछली दो आईसीसी इवेंट की हार झेलनी पड़ी है। हालांकि वो दोनों मुकाबले काली मिट्टी से तैयार की गई पिच पर खेले गए थे लेकिन आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल के लिए खास मिट्टी से पिच तैयार की गई है। इस बार अलग मिट्टी से बनाई गई है पिच फाइनल के लिए जो पिच बनाई गई है, उस पर इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच मुकाबला खेला गया है, जहां साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए थे। जवाब में कनाडा की टीम 156 रन ही बना सकी थी। इसका मतलब है कि अगर पिच इसी तरह व्यवहार करती है तो हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। अगर उस मुकाबले पर नजर डालें तो दो बातें सामने निकलकर आती हैं। पहली, गेंदबाजों के लिए यह पिच कब्रगाह बनती नजर आ सकती है और दूसरी, बल्लेबाज यहां बड़ी पारियां खेल सकते हैं।   अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जो फाइनल के लिए पिच तैयार की गई है, उसमें मिक्स मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। मतलब गेंद को उछाल मिलेगी और बल्लेबाज बड़े शॉट आसानी से खेल पाएंगे। आपको बता दें कि भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आज तक न्यूजीलैंड को हरा नहीं सकी है। दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने हुई हैं और तीनों बार भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि एक रिकॉर्ड यह भी है कि आज तक न्यूजीलैंड की टीम T20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है। दूसरी ओर भारतीय टीम दो बार चैंपियन रही है और चौथा फाइनल खेल रही है, जबकि न्यूजीलैंड का यह सिर्फ दूसरा फाइनल है। इस टूर्नामेंट में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है और फाइनल में जब दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी तो टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। किसका टूटेगा सपना? हालांकि न्यूजीलैंड के कप्तान ने साफ कर दिया है कि अगर ट्रॉफी जीतने के लिए कुछ लोगों का दिल तोड़ना पड़े, तो उन्हें कोई एतराज नहीं है। अब देखना यह होगा कि भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल टूटता है या न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का सपना। मुकाबला शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि 6:30 बजे टॉस होगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर इस मैच को लाइव देखा जा सकता है। साथ ही डीडी स्पोर्ट्स पर भी इस मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

IND vs NZ फाइनल से पहले धमाकेदार क्लोजिंग शो, पॉप स्टार रिकी मार्टिन स्टेज पर मचाएंगे धूम

अहमदाबाद टी20 विश्व कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है। सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल मुकाबले से पहले क्लोजिंग सेरेमनी होगी। इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन क्लोजिंग सेरेमनी में अपनी प्रस्तुति देंगे। आईसीसी ने इसकी पुष्टि की है। मार्टिन एक खास तौर पर तैयार किया गया लाइव परफॉर्मेंस देने वाले हैं। भारतीय समयानुसार कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा। अपनी दमदार आवाज, स्टेज पर जबरदस्त मौजूदगी और दुनिया भर में लैटिन पॉप गानों के लिए लोकप्रिय इस गायक की प्रस्तुति की खबर सुन फैंस रोमांचित हैं। गायक से उम्मीद है कि वह मैच देखने आए फैंस को एक रोमांचक और यादगार अनुभव देंगे। आईसीसी ने अपने आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, "टी20 विश्व कप की पार्टी अब और बड़ी हो गई है। हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि वैश्विक आइकॉन और सुपरस्टार रिकी मार्टिन आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी के मुख्य आकर्षण होंगे। आप इस कार्यक्रम को मिस नहीं करना चाहेंगे।" आईसीसी ने बताया है कि फाइनल के दिन स्टेडियम के गेट दोपहर 3.30 बजे खुलेंगे। रिकी मार्टिन का कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा।इस कार्यक्रम के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम कुल चौथी बार और लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। टीम इंडिया ने 2007 में खेला गया पहला टी20 विश्व कप जीता था। इसके बाद 2024 में खेले गए पिछले विश्व कप में भी टीम इंडिया चैंपियन रही थी। अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीतने में सफल रहती है, तो लगातार 2 बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन सकती है। न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। आखिरी बार न्यूजीलैंड ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल खेला था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था।

विश्व कप 2026 का टिकट पाने की जंग: दमदार इरादों के साथ खेलेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

हैदराबाद भारत की महिला नेशनल फील्ड हॉकी टीम रविवार से हैदराबाद, तेलंगाना में शुरू हो रहे एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2026 में महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जगह पक्की करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। इस टूर्नामेंट में मेजबान भारत के अलावा इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, कोरिया, इटली, उरुग्वे, वेल्स और ऑस्ट्रिया शामिल हैं। सभी 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में इंग्लैंड, कोरिया, इटली और ऑस्ट्रिया हैं, जबकि ग्रुप बी में भारत, स्कॉटलैंड, उरुग्वे और वेल्स हैं। प्रत्येक ग्रुप से 2-2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। फाइनल के अलावा एक कांस्य पदक मैच होगा। टूर्नामेंट में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीमें विश्व कप 2026 के लिए सीधा क्वालिफिकेशन हासिल करेंगी। इसके अलावा, हैदराबाद में चौथे स्थान पर रहने वाली दुनिया की सबसे ऊंची रैंक वाली टीम को भी टूर्नामेंट में जगह मिलेगी। आने वाले वर्ल्ड कप में पुरुषों और महिलाओं दोनों के कॉम्पिटिशन में 16 टीमें होंगी, जिसमें हर कैटेगरी में नौ टीमें पहले ही क्वालिफिकेशन हासिल कर चुकी हैं। भारत हैदराबाद में शानदार प्रदर्शन के लिए मजबूत घरेलू समर्थन पर भरोसा करेगा। टीम हाल ही में नियुक्त मुख्य कोच शोर्ड मारिन के नेतृत्व में खेलेगी। भारत अभी दुनिया में नौवें स्थान पर है और इंग्लैंड के बाद टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ऊंची रैंक वाली टीम है, जो दुनिया भर में सातवें स्थान पर है। भारत टूर्नामेंट में विश्व कप में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी। इंडियन टीम अपने कैंपेन की शुरुआत 8 मार्च को उरुग्वे के खिलाफ करेगी। 9 मार्च और 11 मार्च को स्कॉटलैंड और वेल्स के खिलाफ मैच होंगे। भारतीय महिला हॉकी टीम अब तक वर्ल्ड कप के आठ एडिशन खेल चुकी है। सबसे अच्छा प्रदर्शन 1974 में रहा था, जब टीम चौथे स्थान पर रही थीं। टूर्नामेंट से पहले, “भारतीय कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, “हम अपने फैन्स के सामने अपने घर पर क्वालिफायर खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। टीम इस टूर्नामेंट के लिए बहुत मेहनत कर रही है क्योंकि हम जानते हैं कि क्या दांव पर लगा है। यहां हर टीम विश्व कप में जगह बनाने के लिए मुकाबला कर रही है। हमें शुरू से ही मुश्किल मैचों की उम्मीद है।” उन्होंने कहा, “हैदराबाद में खेलना हमारे लिए बहुत खास होगा। घरेलू दर्शकों का हमेशा प्रेरणा देता है। हमारा फोकस एक बार में एक ही मैच पर रहने और अपना श्रेष्ठ देने पर होगा ताकि हम अच्छा प्रदर्शन कर सकें और विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर सकें।”  

आकाश चोपड़ा बोले– फाइनल में अभिषेक और वरुण को ड्रॉप करना टीम के लिए होगा बड़ा जोखिम

नई दिल्ली भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में अभिषक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती का समर्थन किया है। आकाश ने खिताबी मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है। अपनी एक्स प्रोफाइल पर जारी किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा कि टीम फाइनल में पहुंच चुकी है और मुझे नहीं लगता कि टीम खिताबी मुकाबले में कोई बदलाव होना चाहिए। खराब प्रदर्शन के बाद भी अभिषेक और वरुण प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। चोपड़ा ने कहा, “वरुण और अभिषेक का कोई खास प्रदर्शन न होने के बावजूद, आप फाइनल में पहुंच गए हैं, इसलिए मुझे लगता है कि आप फाइनल में टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे।” उन्होंने कहा, “अभिषेक अभी भी नंबर 1 टी20 बल्लेबाज है। वहीं, मैं स्पिन गेंदबाजी में वरुण के साथ जाऊंगा। कुलदीप को लाने का लालच हो सकता है, लेकिन मैं वरुण को चुनूंगा क्योंकि मेरा मानना है कि एक दिन ऐसा आएगा जब सब कुछ बदल जाएगा, इसलिए मैं बिना किसी बदलाव के वाली प्लेइंग इलेवन का समर्थन करूंगा।” अभिषेक मौजूदा टूर्नामेंट में रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने सात पारियों में 12.71 के कम औसत से सिर्फ 89 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की पारी खेलने वाले अभिषेक यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट हुए थे। वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की थी, लेकिन सुपर 8 और सेमीफाइनल में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। वरुण ने सेमीफाइनल में 4 ओवर में 64 रन लुटाए थे। फाइनल के लिए आकाश चोपड़ा की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।  

लक्ष्य सेन का कमाल, इतिहास रचा और ऑल इंग्लैंड ओपन में फाइनल में पहुंचे

बर्मिंघम भारतीय बैडमिंटन के उभरते हुए सितारे लक्ष्य सेन ने बर्मिंघम में चल रहे प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। एक बेहद रोमांचक और शारीरिक रूप से थका देने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में 24 वर्षीय सेन ने कनाडा के उभरते खिलाड़ी विक्टर लाई को तीन सेटों के कड़े संघर्ष में 21-16, 18-21, 21-15 से शिकस्त दी। यह लक्ष्य सेन के करियर का दूसरा ऑल इंग्लैंड फाइनल है, इससे पहले वे 2022 में भी इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचे थे। बर्मिंघम के कोर्ट पर यह मुकाबला केवल खेल कौशल का नहीं, बल्कि सहनशक्ति और मानसिक मजबूती की परीक्षा भी था। तीसरे और निर्णायक सेट में लक्ष्य सेन पैर में ऐंठन (cramps) और मांसपेशियों में खिंचाव के कारण काफी दर्द में नजर आए। उन्हें कोर्ट पर लंगड़ाते हुए और अपने पैर को घसीटते हुए देखा गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। मैच के दौरान एक समय पर उन्होंने 354 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से एक अविश्वसनीय विनर मारकर अपनी आक्रामकता का परिचय दिया। दूसरी ओर, उनके प्रतिद्वंद्वी विक्टर लाई भी चोटिल थे और उनकी उंगली से खून निकल रहा था, जिसके लिए उन्हें खेल के बीच में मेडिकल सहायता लेनी पड़ी। फाइनल तक का लक्ष्य सेन का सफर बेहद चुनौतीपूर्ण और प्रभावशाली रहा है। उन्होंने टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन शी यूकी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उन्होंने दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी ली शिफेंग को सीधे सेटों में मात देकर अपना आत्मविश्वास बढ़ाया। अब लक्ष्य सेन के पास प्रकाश पादुकोण (1980) और पुलेला गोपीचंद (2001) के बाद इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने वाला तीसरा भारतीय पुरुष खिलाड़ी बनने का सुनहरा मौका है। खिताबी मुकाबले में अब लक्ष्य सेन का सामना चीनी ताइपे के लिन चुन-यी से होगा, जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी कुलवुत वितिदसर्न को शिकस्त दी है। लक्ष्य ने अपनी फिटनेस और कोर्ट पर मूवमेंट पर संतोष व्यक्त किया है और वे फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं। पूरे भारत की नजरें अब इस महामुकाबले पर टिकी हैं कि क्या लक्ष्य 25 साल का सूखा खत्म कर भारत के लिए यह ट्रॉफी घर ला पाएंगे।  

अहमदाबाद मैच से पहले सैंटनर की चेतावनी: ‘कमिंस जैसा कारनामा दोहराना चाहता हूं, 140 करोड़ दिल टूटें तो भी ठीक’

नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच को लेकर कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने एक बड़ा बयान दिया है। आमतौर पर अपनी अच्छी इमेज के लिए मशहूर न्यूजीलैंड टीम इस बार अपनी छवि बदलकर खिताब जीतने के लिए बेताब नजर आ रही है। उनके कप्तान ने बड़ी बयानबाजी की है। फाइनल मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब मिचेल सैंटनर से करोड़ों भारतीय प्रशंसकों की उम्मीदों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "ट्रॉफी उठाने के लिए मुझे एक बार कुछ दिल तोड़ने में कोई आपत्ति नहीं होगी।" सैंटनर का यह बयान साफ करता है कि कीवी टीम इस बार केवल फाइनल तक पहुंचने से संतुष्ट नहीं है, बल्कि वह विश्व विजेता बनकर ही घर लौटना चाहती है। पैट कमिंस की तरह लाखों दर्शकों को करना है खामोश पिछले 11 वर्षों में यह न्यूजीलैंड का पांचवां आईसीसी फाइनल है, लेकिन अब तक वे एक भी व्हाइट बॉल की ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं रहे हैं। उन्होंने पैट कमिंस के 2023 विश्व कप के उस ऐतिहासिक प्रदर्शन का भी संदर्भ दिया, जहां उन्होंने भारतीय प्रशंसकों से खचाखच भरे स्टेडियम को खामोश कर दिया था। सैंटनर ने कहा कि उनका लक्ष्य भी अहमदाबाद के 1 लाख दर्शकों को शांत करना और भारत पर घरेलू मैदान का दबाव बनाना होगा। कप्तान के अनुसार, टीम का उत्साह चरम पर है और वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत से काफी आत्मविश्वास लेकर मैदान में उतरेंगे। न्यूजीलैंड को ‘अंडरडॉग’ कहलाने में परेशानी नहीं भारतीय टीम की मजबूती पर बात करते हुए सैंटनर ने स्वीकार किया कि भारत के पास जसप्रीत बुमराह जैसा विश्व स्तरीय गेंदबाज है जो किसी भी मैच का पासा पलट सकता है। उन्होंने कहा कि भारत की गहराई वाली बल्लेबाजी को रोकने के लिए पावरप्ले में विकेट लेना बहुत जरूरी है, वर्ना वे 250 जैसे विशाल स्कोर तक पहुंच सकते हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ हालिया द्विपक्षीय सीरीज में मिली 4-1 की हार से काफी कुछ सीखा है और वे उन गलतियों को इस बड़े फाइनल में नहीं दोहराना चाहते। सैंटनर का मानना है कि भले ही भारत इस मैच में प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा, लेकिन न्यूजीलैंड को 'अंडरडॉग' कहलाने में कोई परेशानी नहीं है। छोटे-छोटे से पलों से डिसाइड होगा मैच बता दें कि यह फाइनल मुकाबला रविवार को भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। मैदान की पिच के सपाट और हाई-स्कोरिंग होने की उम्मीद है। सैंटनर के अनुसार, मैच का फैसला खेल के छोटे-छोटे पलों से होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या न्यूजीलैंड पहली बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाता है या करोड़ों भारतीयों की दुआएं टीम इंडिया को फिर से चैंपियन बनाती हैं।

इंडियन वेल्स में सिनर का जलवा: स्व्रचिना को मात देकर अगले राउंड में बनाई जगह

इंडियन वेल्स, (कैलिफोर्निया) इटली के स्कोर टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने इंडियन वेल्स ओपन में चेक गणराज्य के डालिबोर स्व्रचिना के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करे हुए टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बना ली। जैनिक सिनर ने अपनी पहली इंडियन वेल्स ट्रॉफी की तलाश में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्सिना को 64 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-1 से हराया। 24 साल के सिनर का अगला मुकाबला डेनिस शापोवालोव से होगा, जिन्हें उन्होंने पिछले साल के यूएस ओपन में चार सेट में हराया था। दोनों प्रोफेशनल मुकाबलों में 1-1 से बराबर हैं, जिसमें शापोवालोव ने 2021 में सिनर को पांच सेट के मुकाबले में हराया था। मैच के बाद सिनर ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं मानिसक रूप अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं शांत हूं, मैं रिलैक्स हूं। लेकिन मैं मुकाबला करके भी बहुत खुश हूं। हमने बहुत मेहनत की। कोर्ट पर कई, कई घंटे। जिम में कई घंटे। मैं फिजिकली थोड़ा और मजबूत होने का प्रयास कर रहा हूं। हमने डबल सेशन किए, ज्यादा दिन की छुट्टी नहीं ली।”