samacharsecretary.com

11 नवम्बर 2025 का दैनिक राशिफल: मकर राशि पर पड़ेगा विशेष प्रभाव, अन्य राशियों के लिए जानें संकेत

मेष राशि- 11 नवंबर का दिन थोड़ा मिलाजुला रहेगा। सुबह से ही कामों में भागदौड़ रहेगी। ऑफिस में किसी बात को लेकर टेंशन हो सकती है, लेकिन दोपहर के बाद हालात बेहतर होंगे। गुस्से से बचें और किसी से बहस न करें। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा। पैसों को लेकर सोच-समझकर कदम उठाएं। सेहत में थकान या सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। शाम को आराम करें और खुद को रिलैक्स रखें। वृषभ राशि- 11 नवंबर का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। कोई पुराना बकाया पैसा भी मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं, लेकिन उससे मन नहीं बिगड़ेगा। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है या किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। मिथुन राशि- 11 नवंबर को आपको थोड़ा शांत रहना होगा। कुछ मामलों में उलझन या कन्फ्यूजन बन सकता है। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से पहले सोचें। ऑफिस में देरी या काम का दबाव रहेगा। घर में माहौल थोड़ा तनाव भरा हो सकता है, इसलिए बोलचाल में सावधानी रखें। पैसे के मामले में सोच-समझकर निर्णय लें। शाम को परिवार या किसी करीबी के साथ वक्त बिताने से मन हल्का होगा। कर्क राशि- 11 नवंबर का दिन आपके लिए काफी शानदार रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और कामों में तेजी आएगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। घर-परिवार में शांति और प्यार बना रहेगा। किसी शुभ समाचार की संभावना भी है। सेहत में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और दूसरों पर आपकी बातों का अच्छा असर पड़ेगा। सिंह राशि- 11 नवंबर को व्यस्तता ज्यादा रहेगी, लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और सोच की सराहना होगी। परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता हो सकती है। पैसे का कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी, बस ओवरवर्क से बचें। शाम को खुद के लिए थोड़ा वक्त निकालें, कोई पुराना शौक पूरा करने का मन बनेगा। कन्या राशि- कन्या राशि वालों को 11 नवंबर को भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी करने वालों को सीनियर्स से तारीफ मिलेगी। व्यापारियों के लिए भी दिन फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह मानेंगे। तुला राशि- 11 नवंबर का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और पुराने कामों में प्रगति होगी। कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकता है। घर में कोई छोटी खुशी मिल सकती है। नौकरी या बिजनेस में लाभ के संकेत हैं। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत बढ़िया रहेगी, बस नींद पूरी लें। वृश्चिक राशि- 11 नवंबर को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जो काम लंबे समय से अटके थे, उनमें सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं। परिवार में किसी खुशी का माहौल बनेगा। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। खानपान में परहेज करें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। शाम का समय काफी अच्छा रहेगा। धनु राशि- 11 नवंबर को आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। नए काम की शुरुआत करने का सही वक्त है। ऑफिस में आपकी बातों की अहमियत बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में खुशी रहेगी, किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी। शाम का समय खुद को शांत रखने और परिवार के साथ बिताने के लिए अच्छा रहेगा। मकर राशि- 11 नवंबर का दिन थोड़ा भावनात्मक रहेगा। किसी पुरानी याद में मन अटका रह सकता है। कामकाज में सुधार के मौके हैं, लेकिन जल्दबाज़ी में कोई फैसला न लें। पैसों के मामले में ध्यान रखें। परिवार में प्यार और सहयोग मिलेगा। शाम को मन को शांति देने के लिए ध्यान या संगीत का सहारा लें। स्वास्थ्य में हल्की थकान या नींद की कमी रह सकती है। कुंभ राशि- 11 नवंबर को शुरुआत थोड़ी धीमी होगी लेकिन दोपहर तक सब ठीक हो जाएगा। कामकाज में सुधार दिखेगा और किसी पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है। पैसे के मामले में स्थिति मजबूत रहेगी। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। यात्रा का योग बन रहा है, लेकिन जल्दबाज़ी न करें। सेहत सामान्य रहेगी। शाम को किसी करीबी के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। मीन राशि- 11 नवंबर का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। किस्मत आपके साथ है, इसलिए जो काम सोचेंगे वो पूरे होंगे। नौकरी या बिजनेस में तरक्की के संकेत हैं। परिवार में माहौल खुशियों से भरा रहेगा। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। सेहत भी साथ देगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और दिन के अंत में सुकून महसूस करेंगे।

सफलता पाने का आसान तरीका: हर सोमवार पढ़ें यह चालीसा

   हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव जी शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता हैं, क्योंकि वे मात्र एक लोटा जल चढ़ाने से प्रसन्न हो जाते हैं. देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है. ऐसे में अगर आप सोमवार के दिन शिवजी की कृपा पाना चाहते हैं, तो इस दिन शिव चालीसा का पाठ जरूर करें. आइए पढ़ते हैं शिव चालीसा. शिव चालीसा का पाठ दोहा ॥ श्री गणेश गिरिजा सुवन , मंगल मूल सुजान। कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान॥ ॥ चौपाई ॥ जय गिरिजा पति दीन दयाला । सदा करत सन्तन प्रतिपाला ॥भाल चन्द्रमा सोहत नीके । कानन कुण्डल नागफनी के ॥ अंग गौर शिर गंग बहाये । मुण्डमाल तन क्षार लगाए ॥ वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे । छवि को देखि नाग मन मोहे ॥ मैना मातु की हवे दुलारी । बाम अंग सोहत छवि न्यारी ॥ कर त्रिशूल सोहत छवि भारी । करत सदा शत्रुन क्षयकारी ॥ नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे । सागर मध्य कमल हैं जैसे ॥ कार्तिक श्याम और गणराऊ । या छवि को कहि जात न काऊ ॥ देवन जबहीं जाय पुकारा । तब ही दुख प्रभु आप निवारा ॥ किया उपद्रव तारक भारी । देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी ॥ तुरत षडानन आप पठायउ । लवनिमेष महँ मारि गिरायउ ॥ आप जलंधर असुर संहारा । सुयश तुम्हार विदित संसारा ॥ त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई । सबहिं कृपा कर लीन बचाई ॥ किया तपहिं भागीरथ भारी । पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी ॥ दानिन महँ तुम सम कोउ नाहीं । सेवक स्तुति करत सदाहीं ॥ वेद नाम महिमा तव गाई। अकथ अनादि भेद नहिं पाई ॥ प्रकटी उदधि मंथन में ज्वाला । जरत सुरासुर भए विहाला ॥ कीन्ही दया तहं करी सहाई । नीलकण्ठ तब नाम कहाई ॥ पूजन रामचन्द्र जब कीन्हा । जीत के लंक विभीषण दीन्हा ॥ सहस कमल में हो रहे धारी । कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी ॥ एक कमल प्रभु राखेउ जोई । कमल नयन पूजन चहं सोई ॥ कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर । भए प्रसन्न दिए इच्छित वर ॥ जय जय जय अनन्त अविनाशी । करत कृपा सब के घटवासी ॥ दुष्ट सकल नित मोहि सतावै । भ्रमत रहौं मोहि चैन न आवै ॥ त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो । येहि अवसर मोहि आन उबारो ॥ लै त्रिशूल शत्रुन को मारो । संकट से मोहि आन उबारो ॥ मात-पिता भ्राता सब होई । संकट में पूछत नहिं कोई ॥ स्वामी एक है आस तुम्हारी । आय हरहु मम संकट भारी ॥ धन निर्धन को देत सदा हीं । जो कोई जांचे सो फल पाहीं ॥ अस्तुति केहि विधि करैं तुम्हारी । क्षमहु नाथ अब चूक हमारी ॥ शंकर हो संकट के नाशन । मंगल कारण विघ्न विनाशन ॥ योगी यति मुनि ध्यान लगावैं । शारद नारद शीश नवावैं ॥ नमो नमो जय नमः शिवाय । सुर ब्रह्मादिक पार न पाय ॥ जो यह पाठ करे मन लाई । ता पर होत है शम्भु सहाई ॥ ॠनियां जो कोई हो अधिकारी । पाठ करे सो पावन हारी ॥ पुत्र हीन कर इच्छा जोई । निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई ॥ पण्डित त्रयोदशी को लावे । ध्यान पूर्वक होम करावे ॥ त्रयोदशी व्रत करै हमेशा । ताके तन नहीं रहै कलेशा ॥ धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे । शंकर सम्मुख पाठ सुनावे ॥ जन्म जन्म के पाप नसावे । अन्त धाम शिवपुर में पावे ॥ कहैं अयोध्यादास आस तुम्हारी । जानि सकल दुःख हरहु हमारी ॥ ॥ दोहा ॥ नित नेम कर प्रातः ही, पाठ करौ चालीसा। तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश॥ मगसर छठि हेमन्त ॠतु, संवत चौसठ जान । अस्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण ॥ शिव चालीसा के फायदे धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिव चालीसा का पाठ करने से कई लाभ मिलते हैं जैसे तनाव और भय से मुक्ति, बाधाओं का दूर होना और मनोकामनाओं की पूर्ति आदि. शिव चालीसा को सोमवार के दिन पढ़ने से आर्थिक समृद्धि भी प्राप्त होती है, विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, मनचाहा जीवनसाथी मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है.

संकट में भी बने रहें मजबूत: इन बातों का रखें ध्यान

किसी व्यक्ति के लिए उसके मुश्किल समय में इस बात का निश्चय कर पाना मुश्किल हो जाता है, कि वो निराशा के अंधेरों से खुद को बाहर कैसे निकाले। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए उसके लिए क्या करना सही होगा और क्या गलत। अगर आप भी जीवन के किसी मोड़ पर खुद को ऐसी ही किसी असमंजस से घिरा हुआ पा रहे हैं तो आपको राह दिखाएंगे ये सक्सेस मंत्र। किसी व्यक्ति के जीवन में जब मुश्किल समय आता है तो वो स्वाभाविक रूप से परेशान होकर झटपटाने लगता है। अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करता है कि वो जल्द से जल्द उस समस्या से बाहर निकल जाएं। लेकिन ऐसे समय में व्यक्ति को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए, कि समय चाहे कितना भी खराब क्यों ना हो परिवार और धैर्य की शक्ति के आगे वो झुक ही जाता है। परिवार के साथ मिलकर धैर्य के गुण को साथ लिए हुए अपने सभी फैसला को लें। सफलता की किरण आपको जरूर नजर आएगी। धन की बचत- व्यक्ति को संकट से निकालने के लिए धन की भी बहुत आवश्यकता होती है। संकट के समय धन ही सच्चा मित्र होता है। जिस व्यक्ति के पास संकट के समय धन का अभाव होता है ,उसके लिए संकट से उभर पाना बड़ा कठिन हो जाता है। नकारात्मक सोच से रहें दूर- व्यक्ति के जीवन में मुश्किलें आते ही सबसे पहले उसके मन को नकारात्मक सोच घेरने लगती है। निगेटिव एनर्जी से घिरा व्यक्ति यह सोचने पर मजबूर हो जाता है कि उसे उसकी समस्या का कोई हल नहीं मिलने वाला है। ऐसे में व्यक्ति को बड़ी से बड़ी मुश्किल में भी मन में नकारात्मक विचार नहीं लाने देने चाहिए। मन को शांत रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ अपनी हर मुश्किल का हल निकालने की कोशिश करें, सफलता जरूर मिलेगी। जल्दबाजी में न लें फैसला- कई बार व्यक्ति मुश्किल समय में समस्या से निकलने के लिए जल्दबाजी में कई फैसला ले लेता है। जिसकी वजह से उसकी मुश्किलें कम होने की जगह और ज्यादा बढ़ जाती हैं। अगर आप किसी मुश्किल में फंसे हैं तो समस्या को अच्छे से समझकर ही उसे दूर करने के उपाय के बारे में सोचें, जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। सावधानी- चाणक्य नीति कहती है कि मुश्किल समय में व्यक्ति को हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए। व्यक्ति को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि संकट के समय में व्यक्ति के पास सीमित अवसर और चुनौतियां बड़ी होती हैं। ऐसे में जरा सी चूक आपका बड़ा नुकसान कर सकती है। ऐसे में सावधानी बरतकर ही आप अपने काम में सफलता हासिल कर सकते हैं।

जानें: वास्तु शास्त्र के अनुसार ये 9 गिफ्ट्स क्यों बिगाड़ते हैं किस्मत

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ उपहार अशुभ माने जाते हैं। जानिए कौन सी 9 चीजें गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए, वरना भाग्य हो सकता है नाराज़। वास्तु शास्त्र और उपहार का आपस में गहरा संबंध हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र के अनुसार हर उपहार शुभ नहीं होता। कई बार हम अनजाने में ऐसी चीजें गिफ्ट कर देते हैं जो देखने में सुंदर तो लगती हैं, लेकिन वास्तु दृष्टि से अशुभ मानी जाती हैं। ऐसी वस्तुएं आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक संकट और रिश्तों में दूरी ला सकती हैं। इसलिए शुभता बनाए रखने के लिए इन 9 चीजों को कभी गिफ्ट में न दें। वास्तु टिप्स अगर किसी कारणवश ये वस्तुएं गिफ्ट करनी ही हों तो प्रतीकात्मक रूप से रुपए 1 देकर उनका दोष कम किया जा सकता है।  इन 9 चीजों को कभी न करें गिफ्ट, नहीं तो रूठ जाएगा भाग्य चमड़े या हड्डी से बनी वस्तुएं वास्तु के अनुसार, जानवर की चमड़ी या हड्डी से बने सामान अशुद्ध माने जाते हैं। इन्हें गिफ्ट करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और भाग्य कमजोर होता है। देवी-देवताओं की मूर्तियां या शिवलिंग ईश्वर की मूर्तियां, शिवलिंग या पवित्र प्रतीक गिफ्ट करना शुभ नहीं होता। अगर सामने वाला व्यक्ति उनकी उचित देखभाल न करे तो उसका दोष दान करने वाले को लगता है। कांटेदार या मनी प्लांट पौधा कांटेदार पौधे विवाद का प्रतीक माने जाते हैं। वहीं मनी प्लांट गिफ्ट करना अपनी समृद्धि दूसरों को सौंपने के समान माना गया है। धारदार वस्तुएं जैसे चाकू या कैंची वास्तु के अनुसार, ऐसी चीजें रिश्तों में कटाव और मनमुटाव का कारण बनती हैं। इसलिए इन्हें गिफ्ट में देने से बचना चाहिए। काले रंग की वस्तुएं काला रंग राहु का प्रतीक है और यह नकारात्मकता को आकर्षित करता है। काले कपड़े, जूते या छाता गिफ्ट करना अशुभ होता है। गणेश-लक्ष्मी छवि वाले सिक्के या वस्तुएं ऐसे गिफ्ट से घर की लक्ष्मी और शुभ लाभ ऊर्जा दूसरे को चली जाती है। यह आर्थिक हानि का कारण बन सकता है। परफ्यूम या सुगंधित वस्तुएं मान्यता है कि परफ्यूम गिफ्ट करने से व्यक्ति के बीच दूरी और गलतफहमियां बढ़ती हैं। घड़ी घड़ी गिफ्ट करने का अर्थ है अपना शुभ समय किसी और को दे देना। वास्तु में इसे अशुभ माना गया है। जल तत्व से जुड़ी चीजें एक्वेरियम, झरना, पानी के जग या महाभारत जैसे चित्र नकारात्मक प्रभाव डालते हैं और आर्थिक रुकावटें बढ़ाते हैं।

त्रेता से द्वापर तक: जानिए किस अस्त्र की शक्ति सबसे प्रबल मानी गई है

ब्रह्मा, विष्णु और महेश हिंदू धर्म के तीन मुख्य देवता हैं. इन तीनों को त्रिमूर्ति कहा जाता है. ब्रह्मा जी को जगत का रचयिता, श्री हरि विष्णु को पालनकर्ता और महेश यानी भगवान शिव को जगत का संहारक माना गया है. हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, ब्रह्मा जी ने इस जगत की रचना की है. भगवान श्रीहरि विष्णु जगत का पालन करते हैं. इसी तरह शिव जी को जगत का संहार करने वाला कहा गया है. तीनों ही देवताओं के पास अपने-अपने अस्त्र- शस्त्र हैं. तीनों देवाताओं के अस्त्र- शस्त्र बहुत शक्तिशाली हैं. ब्रह्मा जी के पास ब्रह्मास्त्र है. भगवान श्रीहरि विष्णु के पास सुदर्शन चक्र और शिवजी के पास त्रिशूल है. ये तीनों ही अस्त्र अपने आप में बहुत शक्तिशाली बताए जाते हैं, क्योंकि ये तीनों अस्त्र त्रिमूर्ति के अधीन हैं. मान्यताओं के अनुसार, इन तीनों अस्त्र पर तीनों देवताओं का अधिकार है, लेकिन कई बार लोगों के मन में ये जानने की इच्छा होती है कि ब्रह्मास्त्र, सुदर्शन चक्र और त्रिशूल में सबसे शक्तिशाली कौन सा अस्त्र है? आइए इस बारे में जानते हैं. ब्रह्मास्त्र- धर्म शास्त्रों के अनुसार, ब्रह्मास्त्र के निर्माता स्वंय ब्रह्मा जी माने जाते हैं. ब्रह्मास्त्र बहुत शक्तिशाली अस्त्र माना जाता है. शक्तिशाली होने के साथ-साथ ये अस्त्र बहुत ही दिव्य और विनाशकारी भी माना जाता है. ब्रह्मास्त्र अचूक अस्त्र है. इस अस्त्र को सिर्फ मंत्रों द्वारा ही सक्रिय किया जा सकता है. सुदर्शन चक्र- इसकी बात करें तो इसे भगवान विष्णु धारण करते हैं, लेकिन उन्हें ये अस्त्र भगवान शिव ने उनकी घोर तपस्या से प्रसन्न होकर उनको प्रदान किया था. धार्मिक ग्रंथों में सुदर्शन चक्र की उत्पत्ति का संबंध महादेव की तीसरी आंख से जोड़ा जाता है. सुदर्शन चक्र भी एक अचूक अस्त्र है, जिसे कोई काट नहीं सकता. त्रिशूल- मान्यताओं के अनुसार, महादेव ने खुद त्रिशूल का निर्माण किया था. त्रिशूल सबसे दिव्य और अजेय अस्त्र कहा जाता है. इसका वार कभी खाली नहीं जाता है. इसका उपयोग भगवान शिव और माता पार्वती ही कर सकते हैं. इन तीनों ही अस्त्रों की अपनी शक्ति है. तीनों ही अत्यंत विनाशकारी है, लेकिन कई मान्यताओं में त्रिशूल को सबसे घातक और विनाशकारी बताया गया है.

10 नवम्बर 2025 राशिफल: मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, देखें आपकी राशि पर क्या है प्रभाव

मेष राशि आपका दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। सुबह तक सब ठीक रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद कुछ रुकावटें या बहस जैसी स्थितियां बन सकती हैं। कामकाज में विरोधियों से टकराव संभव है, इसलिए अपनी बात शांत रहकर रखें। अगर नौकरी में हैं, तो सीनियर्स से मतभेद न करें। पारिवारिक जीवन में किसी बात पर असहमति हो सकती है, लेकिन संवाद से सब ठीक हो जाएगा। धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। सेहत का ध्यान रखें, खासकर पेट या सिरदर्द की दिक्कत हो सकती है। शाम तक राहत मिलेगी। वृषभ राशि- आपके लिए बहुत शुभ दिन साबित हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ रहेगा और पुराने रुके हुए काम बन जाएंगे। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और जिम्मेदारी की तारीफ होगी। नए अवसर सामने आएंगे। घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। बस खर्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। शाम का समय परिवार के साथ बिताने के लिए शानदार रहेगा। मिथुन राशि आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। आज कामकाज में देरी हो सकती है या किसी से गलतफहमी हो सकती है। निवेश से जुड़ा कोई निर्णय आज टालें। घर में किसी सदस्य के साथ मतभेद की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। छात्रों के लिए दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। शाम के समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है जो मूड बदल देगा। कर्क राशि आज दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और भाग्य भी साथ देगा। जो लोग नौकरी या व्यापार में हैं, उन्हें नए अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और किसी नए सदस्य के आने की संभावना है। प्रेम जीवन में भी मिठास रहेगी। सेहत में सुधार होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। सिंह राशि आज दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। ऑफिस या कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। आपमें ऊर्जा बहुत होगी, लेकिन दिशा पर ध्यान देना जरूरी है। किसी साथी या परिवार के सदस्य के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य रखें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन फिजूल खर्च से बचें। शाम का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा और मन हल्का होगा। कन्या राशि आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने आत्मविश्वास और मेहनत से दूसरों को प्रभावित करेंगे। कोई पुराना रुका हुआ काम बन सकता है। धन का प्रवाह बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में निकटता बढ़ेगी। बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। शाम का समय घर की सजावट या धार्मिक कार्य में बीतेगा। तुला राशि आज आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी करने वालों को पदोन्नति या सम्मान मिल सकता है। व्यापारियों के लिए भी मुनाफे का दिन रहेगा। आज आप खुद को आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा। शाम के समय किसी धार्मिक या सकारात्मक काम में मन लगेगा। वृश्चिक राशि आपका मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। किसी पुराने विचार या व्यक्ति को लेकर मन में दुविधा रहेगी। कामकाज में सुधार के योग हैं, लेकिन जल्दबाज़ी से बचें। अगर कोई नया फैसला लेना है, तो थोड़ा समय लें। जीवनसाथी या परिवार का सहयोग मिलेगा। दिन के अंत तक राहत महसूस होगी। ध्यान या संगीत से मन को शांति मिलेगी। धनु राशि आज दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा। सुबह कामकाज में कुछ अड़चनें आएंगी, लेकिन दोपहर के बाद हालात सुधरने लगेंगे। किसी पुराने मामले में प्रगति हो सकती है। किसी से पैसे को लेकर झगड़ा न करें। रिश्तों में मीठा बोलना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान या नींद की कमी महसूस हो सकती है। शाम को आराम करें और परिवार के साथ हल्की बातचीत करें। मकर राशि आज  दिन आपके लिए भाग्यवृद्धि का रहेगा। आपके कामकाज में तेजी आएगी और कोई पुराना अधूरा काम पूरा हो सकता है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। नौकरी करने वालों को पद या वेतन वृद्धि का अवसर मिल सकता है। प्रेम जीवन में बेहतर तालमेल रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह मानेंगे। बस अहंकार से बचें और विनम्रता बनाए रखें। कुंभ राशि आपकी मेहनत रंग लाएगी। जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे, वे पूरे होंगे। धन लाभ की संभावना है। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए खानपान पर ध्यान रखें। रिश्तों में समझदारी से काम लें। परिवार में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। मीन राशि आज दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और रुके हुए काम बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नौकरी या व्यापार में तरक्की के योग हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। सेहत भी ठीक रहेगी। आज आत्मविश्वास और भाग्य दोनों आपके साथ हैं।

उत्पन्ना एकादशी पर भूल से भी न करें ये काम, छिन सकता है पुण्य फल

उत्पन्ना एकादशी बहुत ही पवित्र दिन माना जाता है. इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु शरीर से एक दिव्य और तेजस्वी कन्या उत्पन्न हुई थी और उसने ‘मुर’ राक्षस का वध कर दिया था. ये देखकर भगवान विष्णु ने उसे वरदान देते हुए कहा कि तुम्हारी उत्पत्ति मेरे शरीर से हुई है और तुम मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन प्रकट हुई हो, इसलिए तुम्हारा नाम एकादशी होगा. उत्पन्ना एकादशी पहली एकादशी मानी जाती है. देवी एकाादशी की उत्पत्ति के कारण ये तिथि और भी अधिक विशेष हो जाती है. इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. इस दिन व्रत रखने से सभी पापों का नाश होता है और व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त करता है. ये व्रत बहुत विशेष माना जाता है, इसलिए इसे नियमानुसार ही करना चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? कब है उत्पन्ना एकादशी? वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 15 नवंबर को देर रात 12 बजकर 49 मिनट पर होगी. मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का समापन 16 नवंबर को देर रात 02 बजकर 37 मिनट पर होगा. ऐसे में 15 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी रहेगी. इसी दिन इसका व्रत रखा जाएगा. उत्पन्ना एकादशी के दिन करें ये गलतियां उत्पन्ना एकादशी के दिन चावल, जौ और दालें भूलकर भी नहीं खानी चाहिए. माना जाता है कि इस दिन चावल खाने से पाप लगता. इस दिन लहसुन, प्याज, मांसाहार, और किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए. मन में किसी के प्रति क्रोध, ईर्ष्या, निंदा का भाव नहीं रखना चाहिए. सभी के साथ पूरी तरह से सात्विक और शांत व्यवहार करना चाहिए. इस दिन तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए. इस दिन पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. इस दिन किसी की बुराई नहीं करनी चाहिए. इससे व्रत का फल नष्ट हो जाता है.

वास्तु दोष का असर: गलत दिशा में बनी रसोई से बिगड़ सकता है स्वास्थ्य

जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहे इसके लिए आपका घर वास्तु दोष से मुक्त होना जरुरी है। घर से भी ज्यादा जरुरी है आपका रसोई घर। रसोई घर में यदि वास्तु दोष हों तो उनका असर आपके पूरे परिवार पर पड़ता है। खासतौर पर गलत दिशा में बनी किचन गृहणी की सेहत पर बुरा असर डालती है। किचन की दिशा: वास्तु के हिसाब से किचन का निर्माण घर के दक्षिण-पूर्व हिस्से में होना चाहिए। इसके अलावा खाना पकाते वक्त आपका मुंह दक्षिण या फिर उत्तर दिशा में होना चाहिए। ऐसा करने से रसोई घर में बरकत हमेशा बनी रहती है। दरवाजे की दिशा: रसोई-घर का दरवाजा क्लॉक वाइस उत्तर से पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। खाना पकाते वक्त आपकी पीठ दरवाजे की तरफ नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने से घर आने वाली लक्ष्मी का अपमान समझा जाता है। साथ ही इसका असर गृहणी यानि खाना पकाने वाली औरत की सेहत पर भी पड़ता है। रसोई-घर का सामान: रसोई में किसी तरफ का भारी सामान या फिर गेहूं रखने वाला बड़ा कंटेनर कभी भी ईशान कोण में स्थापित न करें। इन्हें रखने के लिए रसोई का दक्षिण-पूर्व हिस्सा सबसे बेस्ट माना जाता है। रंग: रसोई के रंग घर के वास्तु शास्त्र से बहुत मेल खाते हैं। घर में बरकत बनाए रखने के लिए रसोई घर में हमेशा शांतमयी रंगों का इस्तेमाल करें। जैसे कि पीला या फिर हल्का नीला। नीला रंग आसमान से मेल खाता है, ऐसे में ये रंग घर के वास्तु को ठीक रखने में काफी मददगार सिद्ध होते हैं। डाइनिंग टेबल: अगर आपका डाइनिंग टेबल रसोई घर में रखा है तो उसे किचन के सेंटर में रखें। डाइनिंग टेबल रखने के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा ही चुनें। गैस रखने की दिशा: रसोई घर में गैस चूल्हा हमेशा साउथ-ईस्ट कॉर्नर में रखें। गैस के साथ-साथ और भी अन्य बिजली के उपकरण अगर इसी दिशा में रखें जाएं तो बेहतर रहेगा। तो ये थे किचन से जुड़े कुछ आसान वास्तु टिप्स। जिन्हें ध्यान में रखकर आप घर और किचन दोनों के वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी तोड़-फोड़ की भी जरुरत नहीं पड़ेगी।  

देवी एकादशी का जन्म रहस्य: क्यों कहा जाता है इन्हें विष्णु की शक्ति

उत्तपन्ना एकादशी का व्रत बहुत महत्वपूर्ण और विशेष माना जाता है. ये व्रत मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है. एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है. एकादशी के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा और व्रत किया जाता है. एकादशी का व्रत करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है. जीवन में खुशहाली आती है. मार्गशीर्ष माह में पड़ने वाली उत्तपन्ना एकादशी इसलिए और भी अधिक विशेष है, क्योंकि इसी तिथि से हिंदू धर्म में सभी एकादशी व्रत शुरू होते हैं. पंचांग के अनुसार, इस साल उत्पन्ना एकादशी व्रत 15 नवंबर को है, तो आइए देवी एकादशी के जन्म की कहानी जानते हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार… पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी एकादशी जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु के शरीर से ही जन्मी थीं. उन्होंने एक महाबलशाली राक्षस ‘मुर’ की वजह से जन्म लिया था. मुर राक्षस सतयुग में था और अत्यंत क्रूर था. उस राक्षस ने अपनी शक्ति से देवताओं पर विजय पा ली थी. इतना ही नहीं उसने स्वर्ग पर अपना अधिकार जमा लिया था. उससे दुखी होकर देवता भगवान शिव की शरण में पहुंचे. तब भगवान शिव ने उनको भगवान विष्णु के पास जाने के लिए कहा. भगवान के शरीर के तेज से एक कन्या उत्पन्न हुई भगवान विष्णु ने देवताओं की विनती सुनी और कई सालों तक मुर से युद्ध किया. युद्ध से भगवान थक गए तो विश्राम हेतु हिमालय की एक गुफा में चले गए और योगनिद्रा में लीन हो गए. मुर ने भगवान को योगनिद्रा में लीन देखा तो उन पर प्रहार करने की कोशिश की. उसी समय भगवान के शरीर के तेज से एक कन्या उत्पन्न हुई. कन्या बहुत दिव्य और तेजस्वी थी. उसने मुर को युद्ध में ललकार कर उसका सिर काट दिया. इससे भगवान की योगनिद्रा भंग नहीं हुई. भगवान ने कन्या को ‘एकादशी’ नाम दिया जब भगवान विष्णु योगनिद्रा से उठे तो उन्होंने मुर को मृत पाया. फिर वो कन्या के पराक्रम से बहुत प्रसन्न हुए. इसके बाद उन्होंने कन्या को वरदान देते हुए कहा कि तुम्हारा जन्म मेरे शरीर से हुआ है और तुमने मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन जन्म लिया है, इसलिए तुम्हारा नाम ‘एकादशी’ होगा. साथ ही भगवान ने ये भी कहा कि मेरे साथ जो तुम्हारी पूजा करेगा, उसके सभी पापों का नाश हो जाएगा और उसको मोक्ष प्राप्त होगा. यही वजह है कि मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी उत्पन्ना एकादशी होती है. ये 24 एकादशियों में सबसे पहली एकादशी होती है.

आज का राशिफल (9 नवंबर 2025): मकर राशि वालों पर किस्मत मेहरबान, बाकी राशियों के लिए क्या बोले सितारे

मेष राशि- 9 नवंबर को आपका दिन मिलाजुला रहेगा, लेकिन कुछ अच्छे संकेत भी हैं। सुबह के समय थोड़ी भागदौड़ या तनाव महसूस हो सकता है, पर दोपहर के बाद हालात अपने आप सुधर जाएंगे। कामकाज में मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में आपकी बातों को लोग गंभीरता से लेंगे। कोई पुराना अधूरा काम पूरा हो सकता है। घर में किसी से प्यारभरी बातचीत होगी जिससे मन खुश रहेगा। पैसों को लेकर संभलकर चलें और खर्च सोच-समझकर करें। शाम को खुद के लिए थोड़ा समय निकालिए, टहलना या हल्की सैर आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वृषभ राशि- 9 नवंबर को आपका मूड अच्छा रहेगा और मन में नई ऊर्जा महसूस होगी। कोई रुका हुआ काम अचानक पूरा हो सकता है। घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। रिश्तों में मिठास आएगी- खासकर किसी पुराने साथी से मुलाकात या मैसेज मिल सकता है। आज अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दें, ज्यादा तला-भुना खाने से परहेज करें। अगर किसी से मनमुटाव चल रहा है तो आज उसे सुलझाने का मौका अच्छा है। दोपहर के बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो मन को सुकून देगी। मिथुन राशि- 9 नवंबर को आप बहुत एक्टिव रहेंगे। दिमाग में ढेर सारे नए आइडिया आएंगे और आप खुद को बेहतर करने की कोशिश करेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत के लिए दिन बढ़िया है। नौकरी वाले लोगों को आज किसी सीनियर से तारीफ मिल सकती है। प्यार में किसी छोटी बात को लेकर गलतफहमी न पालें। बात करने से सब कुछ ठीक हो जाएगा। शाम को परिवार के साथ बैठना, बातें करना अच्छा महसूस कराएगा। अपने शब्दों पर थोड़ा नियंत्रण रखें, वरना बेवजह की बहस हो सकती है। कर्क राशि- 9 नवंबर को आपका ध्यान घर और परिवार पर ज्यादा रहेगा। कुछ जरूरी जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। अगर किसी से पुराने समय की कोई बात चल रही थी तो आज उसका हल निकल सकता है। काम में थोड़ा दबाव रहेगा लेकिन आप संभाल लेंगे। पैसों के मामले में आज सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। किसी दोस्त से मुलाकात या फोन कॉल आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगी। शाम के समय मन को शांत रखने के लिए थोड़ी देर ध्यान या भजन करना अच्छा रहेगा। सिंह राशि- 9 नवंबर को आपको मेहनत के साथ-साथ संयम भी रखना होगा। आज दिन थोड़ा भारी लग सकता है क्योंकि जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। काम के दबाव में गुस्सा आ सकता है, लेकिन शांत रहना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसा आएगा लेकिन उसी के साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें- सिरदर्द या थकान परेशान कर सकती है। रिश्तों में थोड़ा धैर्य रखिए, छोटी बातों पर नाराज न हों। शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी और मूड भी ठीक हो जाएगा। कन्या राशि- 9 नवंबर को आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी पुराने अटके काम में सफलता मिलने के योग हैं। आज आप जो भी प्रयास करेंगे, उसका अच्छा फल जल्द मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। प्यार में कोई नई शुरुआत हो सकती है। खर्चे जरूर बढ़ेंगे, लेकिन कुछ अच्छी खरीदारी हो सकती है। दिन के अंत में थकान महसूस हो सकती है, इसलिए थोड़ा आराम भी करें। तुला राशि- 9 नवंबर को आप पूरे जोश में रहेंगे। दिन की शुरुआत कुछ सकारात्मक खबरों से हो सकती है। ऑफिस या बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने का सही समय है। आज आप जो भी निर्णय लेंगे, वह आने वाले समय में फायदेमंद रहेगा। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा और प्यार भरी बातचीत हो सकती है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, बस नींद पूरी लें। अगर यात्रा करनी हो तो ध्यान से करें, जल्दीबाजी से बचें। वृश्चिक राशि- 9 नवंबर को दिन खुशनुमा रहेगा। कामकाज में प्रगति होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। पैसों की स्थिति बेहतर होगी, लेकिन खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। दोस्तों या परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। रिश्तों में समझदारी दिखाएं, इससे प्यार और बढ़ेगा। सेहत के मामले में लापरवाही न करें, ठंडी चीजों से बचें। धनु राशि- 9 नवंबर को काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप हर स्थिति को समझदारी से संभाल लेंगे। आपकी बातों का असर दूसरों पर रहेगा। पैसों को लेकर कुछ नई योजनाएं बनेंगी। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। घर में किसी बड़े-बुजुर्ग से सलाह लें। वो बात आगे चलकर आपके बहुत काम आएगी। प्यार में थोड़ी खटास आ सकती है, इसलिए पार्टनर की बात ध्यान से सुनें। शाम को मनपसंद चीज खाकर या म्यूजिक सुनकर रिलैक्स करें। मकर राशि- 9 नवंबर को आपकी मेहनत का रंग दिखने लगेगा। जिस चीज के लिए लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, उसमें सफलता के संकेत मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऑफिस या बिजनेस में किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। घर-परिवार में भी माहौल अच्छा रहेगा। रिश्तों में भरोसा मजबूत होगा। खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन चिंता की बात नहीं है। जल्द ही बैलेंस बन जाएगा। रात को ध्यान या प्रार्थना करें, मन शांत रहेगा। कुंभ राशि- 9 नवंबर को थोड़ा संभलकर चलना होगा। मन किसी पुराने झगड़े या चिंता में उलझ सकता है। किसी बात को लेकर ओवरथिंकिंग से बचें। आज नए काम की शुरुआत करने से पहले अच्छे से सोच लें। परिवार के लोग आपका साथ देंगे, बस अपनी बात शांति से रखिए। पैसों को लेकर कोई छोटा फैसला लेने का मौका मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी में न करें। शाम तक मूड बेहतर हो जाएगा और किसी प्रियजन से बात करने से सुकून मिलेगा। मीन राशि- 9 नवंबर को आपका मन भावुक रहेगा। पुरानी यादें या कोई पुराना रिश्ता फिर से दिमाग में घूम सकता है। आज किसी बात पर भावनाओं में बहने से बचें। कामकाज में ध्यान लगाइए, नहीं तो छोटी गलतियाँ हो सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा। किसी करीबी की सलाह काम आएगी। सेहत सामान्य रहेगी। शाम के समय कोई अच्छी खबर या छोटा सरप्राइज मिल सकता है जो दिन को और बेहतर बना देगा।