samacharsecretary.com

“ग्रहों का कहर! अतिचारी गुरु और वक्री शनि से बढ़ेगी दुर्घटनाओं की संभावना?”

  दिसंबर माह साल 2025 का अंतिम माह होगा. इस साल कई संघर्ष और दुर्घटनाएं देखने को मिलीं. इस साल को संघर्ष और दुर्घटनाओं से भरा साल कहना गलत नहीं होगा. इस साल भारत सहित दुनियाभर में कई ऐसी घटनाएं देखने को मिलीं, जिन्होंने जान-माल को भारी नुकसान पहुंचाया. इन घटनाओं में अहमदाबाद में हुआ प्लेन क्रैश प्रमुख था. इसके साथ-साथ कई देशों के बीच युद्ध के हालात भी पैदा हुए. ऐसे में आइए ज्योतिष दृष्टि से जान लेते हैं साल 2025 में होने वाली इन दुर्घटनाओं का कारण. तिचारी गुरु इस साल मई के महीने में गुरु ग्रह ने अतिचारी चाल शुरू की थी, अतिचारी का अर्थ है, जब कोई ग्रह उसकी समान्य गति से अधिक तेजी से चलने लगता है. साल 2032 तक गुरु अतिचारी गति से ही चलने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र गुरु की अतिचारी गति को अच्छा नहीं मानता. साथ ही इस साल मई माह के अंत में छह ग्रह एक ही राशि में गोचर कर रहे थे. मान्यता है कि महाभारत के युद्ध के समय भी गुरु की चाल अतिचारी थी. महाभारत के युद्ध के दौरान भी छह ग्रह एक ही राशि में गोचर कर रहे थे. इस साल भी गुरु के अतिचारी होने की वजह से भारत समेत पूरी दुनिया ने कई दुर्घटनाएं हुईं. इस साल भारत-पाकिस्तान और ईरान-इजरायल की आपस में भीड़ंत हो गई थी. मंगल-केतु युति मंगल और केतु ने इस साल 7 से लेकर 28 जुलाई तक युति बनाई थी. मंगल और केतु की युति के 5 दिन बाद ही 12 जून 2025 को अहमदाबाद में विमान क्रैश हो गया था. इसमें 241 लोग मारे गए थे. इस बीच ही ईरान और इजराइल के बीच युद्ध के हालात बन गए थे. ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए तो 2026 की शुरुआत में भी ग्रह ऐसी स्थिति में रहने वाले हैं. शनि वक्री शनि ग्रह इस साल 13 जुलाई को वक्री हुए थे. 28 नवंबर तक शनि इसी अवस्था में रहेंगे. वक्री शनि पर इस साल मंगल की भी दृष्टि थी. जब शनि और मंगल एक दूसरे पर दृष्टि डालते हैं, तो हिंसा होती है. युद्ध होता है. 2025 में अभी और क्या हो सकता है? इस माह के अंत में 29 तारीख को शनि मार्गी हो जाएंगे. वहीं 5 दिसंबर को गुरु अतिचारी अवस्था में मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे. शनि के मार्गी होने से कुछ बड़े नतीजे आ सकते हैं. कुछ नेता गिरफ्तार हो सकते हैं. युद्ध का परिणाम निकल सकता है. हालांकि अतिचारी गुरु की वजह से धार्मिक उन्माद देखने को मिल सकता है. कुछ लोग धर्म के नाम पर जहर फैला सकते हैं. विश्व स्तर पर कुछ आपदाएं लोगों के लिए समस्या बन सकती हैं.

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा क्यों मानी जाती है सुख-समृद्धि की कुंजी

वास्तु शास्त्र में घर की प्रत्येक दिशा का विशेष महत्व बताया गया है लेकिन उत्तर दिशा को अत्यंत शुभ और समृद्धि देने वाली दिशा माना गया है। यह दिशा न केवल धन के देवता कुबेर जी का स्थान है, बल्कि अवसरों, सकारात्मक ऊर्जा और विकास का भी प्रतीक है। सही तरीके से इस दिशा का उपयोग करने पर घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। उत्तर दिशा में उचित वस्तुएं रखने और ऊर्जा संतुलन बनाए रखने से जीवन में आर्थिक उन्नति, स्थायित्व और सफलता के नए द्वार खुलते हैं। यही कारण है कि वास्तु में उत्तर दिशा को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। घर में उत्तर दिशा का महत्व वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को शुभता और अवसरों की दिशा कहा गया है। यह दिशा सूर्य की किरणों और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार मानी जाती है। इस दिशा में प्रकाश, हवा और ऊर्जा का प्रवाह सबसे संतुलित होता है, जो घर के वातावरण को जीवंत और ऊर्जावान बनाता है। मान्यता है कि यदि इस दिशा को साफ-सुथरा, खुला और अवरोध रहित रखा जाए, तो घर में धन, सौभाग्य और खुशहाली स्वतः प्रवेश करती है। उत्तर दिशा का वास्तु अनुकूल होना व्यक्ति के करियर और व्यवसाय में स्थिरता लाता है और घर के सदस्यों के बीच सामंजस्य बढ़ाता है। कुबेर जी की प्रतिमा का महत्व वास्तु शास्त्र में धन के देवता कुबेर जी को उत्तर दिशा का स्वामी माना गया है। यदि घर की उत्तर दिशा में कुबेर जी की सुंदर, स्वर्ण या चांदी की प्रतिमा स्थापित की जाए, तो यह धन वृद्धि और सफलता का सूचक बनती है। मान्यता है कि इससे घर में अटका हुआ पैसा लौट आता है और नए आय स्रोत खुलते हैं। कुबेर जी की प्रतिमा को हमेशा साफ, सुगंधित और प्रकाशमान स्थान पर रखें। प्रतिमा के पास कपूर या घी का दीपक जलाने से घर में धन की आवक बढ़ती है और आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त हो जाती हैं। घर की उत्तर दिशा में श्रीयंत्र का प्रभाव श्रीयंत्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक और धन आकर्षण का शक्तिशाली साधन माना गया है। वास्तु के अनुसार इसे घर की उत्तर दिशा में स्थापित करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है। यह घर के वातावरण को पवित्र करता है और आर्थिक स्थिरता प्रदान करता है। श्रीयंत्र को रोजाना जल, पुष्प और अगरबत्ती से पूजन करने से जीवन में तरक्की के अवसर बढ़ते हैं। ध्यान रहे कि श्रीयंत्र को हमेशा साफ और ऊर्जावान रखें। नियमित साधना से यह न केवल धन-समृद्धि लाता है बल्कि मानसिक शांति और आत्मविश्वास में भी वृद्धि करता है।

आज का राशिफल (6 नवम्बर 2025): मकर राशि को मिलेगी खुशखबरी, देखें बाकी राशियों का भविष्यफल

मेष: 6 नवंबर के दिन प्यार के मामले में विकल्प खुले रखें। ऐसे नए काम हाथ में लें, जो आपको ऑफिस में लगन से काम करने में मदद करें। आपके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। रोमांस से जुड़े मुद्दों को कंट्रोल से बाहर न जाने दें। आज प्रोफेशनल एक्सपेक्टेशन पर खरे उतरें। वृषभ: 6 नवंबर का दिन थोड़ा बिजी-बिजी रहने वाला है। कामकाज के चक्कर में अपनी पर्सनल लाइफ से समझौता करना ठीक नहीं है। पैसे कमाने में कोई प्रॉब्लम नहीं आएगी। मिथुन: 6 नवंबर के दिन आपको डेडलाइन के भीतर टास्क कंप्लीट कर लेने की सलाह दी जाती है। किसी भी बहस में पड़ने से बचें। आज धन का आगमन होगा। सेहत के मामले में फिटनेस पर ध्यान दें। अचानक खर्चे सामने आ सकते हैं। कर्क: 6 नवंबर के दिन कुछ लोगों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है। परिवार और दोस्तों के लिए भी समय निकालें। इससे स्ट्रेस दूर होगा। वर्क-लाइफ बैलेंस मेन्टेन करके आगे बढ़ें। प्रोग्रेस करने के लिए बैलेंस की आवश्यकता होती है। सिंह: 6 नवंबर के दिन प्रोडक्टिव बने रहें। आज अपनी मेंटल हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। काम का प्रेशर ज्यादा लेने से मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ भी प्रभावित होती है। आज किसी पुराने इनवेस्टमेंट से तगड़ा प्रॉफिट मिल सकता है। कन्या: 6 नवंबर के दिन पार्टनर के साथ आपकी दूरियां धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। सेहत आपका साथ देगी। ये दिन विकास, भावनात्मक सफलता और आश्चर्यजनक अवसरों का वादा करता है। अपनी हेल्थ पर ध्यान दें। तुला: 6 नवंबर के दिन पॉजिटिव सोच बनाए रखें। अप्रत्याशित चुनौतियां सामने आ सकती हैं, फिर भी खुद को संतुलित करते हुए आगे बढ़ते रहें। अपने लॉंग टर्म लक्ष्यों पर कायम रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। स्ट्रेस से दूर रहें। वृश्चिक: 6 नवंबर के दिन जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। करियर के मामले में नए टास्क पाने के लिए खुद को तैयार कर लें। लव के मामले में उतार-चढ़ाव की सिचूऐशन बनी रहेगी। तनाव कम करने की कोशिश करें। धनु: 6 नवंबर के दिन आपका दिन इनोवेटिव विचारों पर फोकस करने वाला दिन है। अपने प्रोफेशनल जीवन में चुनौतियों के साथ-साथ रचनात्मकता की उम्मीद करें। नई शुरुआत को खुली बांहों से अपनाएं। डाइट को हेल्दी रखें। मकर: 6 नवंबर का दिन लव के मामले में रोमांटिक रहेगा। आज का आपका दिन शानदार रहने वाला है। जिन लोगों को जॉब की तलाश थी, उनका सपना पूरा होता नजर आएगा। लव के मामले में कुछ लोगों को पेरेंट्स का सपोर्ट मिलेगा। कुंभ: 6 नवंबर के दिन धन-वृद्धि के योग बन रहे हैं। कुछ व्यापारियों को नई पार्टनरशिप भी मिल सकती है। दिन शुभ माना जा रहा है। पैसों के मामले में आज लेन-देन करते वक्त सावधानी बरतने की एडवाइस दी जाती है। मीन: 6 नवंबर का दिन विकास और रोमांस के अवसरों से भरपूर रहेगा। वहीं, वित्त के मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। नए अनुभवों के लिए खुले रहें लेकिन जहां आवश्यक हो वहां, सतर्क भी रहें। पॉजिटिव दृष्टिकोण बनाए रखें।

मार्गशीर्ष मास 2025: क्या करें और किन बातों से बचें इस पवित्र माह में

मार्गशीर्ष मास को अग्रहायण और अगहन मास का महीना भी कहते हैं. यह हिंदू पंचांग का नौवें महीना होता है, जिसका नाम पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की स्थिति के कारण ‘मृगशीर्ष’ नक्षत्र से लिया गया है. धर्म शास्त्रों में मार्गशीर्ष मास को सर्वाधिक पवित्र महीना माना गया है. मान्यता है कि इसी महीने से सतयुग की शुरुआत मानी जाती है. इस लेख में आपको बताते हैं कि यह महीना इतना शुभ क्यों माना जाता है और कब से कब तक चलेगा. मार्गशीर्ष महीना शुभ क्यों माना जाता है? मार्गशीर्ष के महीने में भगवान विष्णु, भगवान श्रीकृष्ण और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इस महीने को “मार्गशीर्ष” इसलिए कहा जाता है, क्योंकि भगवान कृष्ण ने स्वयं इसे महीनों में सबसे श्रेष्ठ बताया है. इसी वजह से यह महीना भगवान कृष्ण की पूजा के लिए विशेष रूप से समर्पित माना जाता है. मार्गशीर्ष महीना कब से कब तक है? मार्गशीर्ष मास की शुरुआत कार्तिक पूर्णिमा के अगले दिन से हो जाती है. पंचांग के मुताबिक, मार्गशीर्ष का महीना 6 नवंबर 2025 से शुरू होगा और इसका समापन 4 दिसंबर 2025 को हो जाएगा. मार्गशीर्ष माह में क्या करना चाहिए? मार्गशीर्ष मास में विष्णुसहस्त्र नाम, भगवतगीता और गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करना चाहिए. इसके अलावा, मार्गशीर्ष मास के दौरान भगवान कृष्ण, श्रीहरि और देवी लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है. इस माह में स्नान करने के बाद ब्राह्मण के माध्यम से पितृ तर्पण और पितृ पूजा करनी चाहिए. मार्गशीर्ष महीने में क्या नहीं करना चाहिए मार्गशीर्ष महीने में तामसिक भोजन (मांस-मदिरा) नहीं करना चाहिए और गुस्सा, आलस, छल-कपट और ईर्ष्या जैसे दुर्गुणों से दूर रहना चाहिए. इसके अलावा, गुरुजनों, माता-पिता या बड़ों का अपमान नहीं करना चाहिए और किसी को भी कटु वचन नहीं बोलने चाहिए. मार्गशीर्ष मास में सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोंछा और नाखून काटना भी वर्जित है. मार्गशीर्ष महीने में क्या नहीं खाना चाहिए? मार्गशीर्ष महीने में तामसिक भोजन (जैसे मांसाहार, प्याज, लहसुन) नहीं खाना चाहिए और जीरे का सेवन भी नहीं करना चाहिए. इसके अलावा, अगहन मास में बासी भोजन और कुछ सब्जियों जैसे बैंगन, मूली आदि से भी परहेज करने की सलाह दी जाती है. इस महीने के दौरान सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए.

देव दीपावली विशेष: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करने से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार!

आज कार्तिक मास की पूर्णिमा है. आज देव दीपावली का पर्व भी मनाया जा रहा है. इसे देवताओं की दिवाली कहा जाता है. इस अवसर पर भगवान शिव की नगरी काशी में लाखों दीप प्रज्वलित किए जाते हैं. घर-घर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का विशेष पूजन किया जाता है. देव दीपावली का दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और भगवान शिव को समर्पित किया गया है. कार्तिक महीने और पूर्णिमा तिथि का संबंध माता लक्ष्मी लक्ष्मी से भी बताया जाता है. ऐसे में इस अवसर पर दीपदान के बाद, भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की आरती करना बहुत शुभ होता है. ऐसा करने से पूजा का पूरा फल प्राप्त होता है, तो आइए आरती पढ़ते हैं. भगवान विष्णु की आरती ॐ जय जगदीश हरे आरती ॐ जय जगदीश हरे… ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे। भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥ ॐ जय जगदीश हरे… जो ध्यावे फल पावे, दुःख विनसे मन का। स्वामी दुःख विनसे मन का। सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय जगदीश हरे… मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं मैं किसकी। स्वामी शरण गहूं मैं किसकी। तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय जगदीश हरे… तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी। स्वामी तुम अन्तर्यामी। पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय जगदीश हरे… तुम करुणा के सागर, तुम पालन-कर्ता। स्वामी तुम पालन-कर्ता। मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय जगदीश हरे… तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति। स्वामी सबके प्राणपति। किस विधि मिलूं दयामय, तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय जगदीश हरे… दीनबन्धु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे। स्वामी तुम ठाकुर मेरे। अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय जगदीश हरे… विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा। स्वामी पाप हरो देवा। श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय जगदीश हरे… श्री जगदीशजी की आरती, जो कोई नर गावे। स्वामी जो कोई नर गावे। कहत शिवानन्द स्वामी, सुख संपत्ति पावे॥ ॐ जय जगदीश हरे… आरती श्री लक्ष्मी जी ॐ जय लक्ष्मी माता,मैया जय लक्ष्मी माता। तुमको निशिदिन सेवत,हरि विष्णु विधाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता॥ उमा, रमा, ब्रह्माणी,तुम ही जग-माता। सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत,नारद ऋषि गाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता॥ दुर्गा रुप निरंजनी,सुख सम्पत्ति दाता। जो कोई तुमको ध्यावत,ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता॥

इन 10 बिल गेट्स के सुविचारों से जानें – सोच बदलो, जिंदगी बदलो

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स दुनिया के सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक हैं। बिल गेट्स ने अपनी जिंदगी में अपार सफलता हासिल की है और ऐसा सिर्फ उनके कड़े नियमों के कारण हुआ। तीन सेमेस्टर पूरा करने के बाद बिल गेट्स ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की पढ़ाई छोड़ दी थी और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की शुरुआत की। साल 2014 में उन्होंने इस कंपनी को छोड़ दिया और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन पर ध्यान देने लगें। बिल गेट्स का कहना है कि सफल होने के बाद भी मैं हर दिन कुछ नया सीखता और पढ़ता हूं। बिल गेट्स की कुछ ऐसी बातें हैं, जो हर स्टूडेंट को अपनी लाइफ में फॉलो करनी चाहिए। इससे किसी को भी सफलता मिल सकती हैं। 1- बेवकूफ लोगों के प्रति अच्छे रहो। संभावना है कि आप किसी ऐसे ही बेवकूफ के लिए काम कर रहे होंगे। 2- मैं एक कठिन कार्य के लिए आलसी व्यक्ति को चुनता हूं क्योंकि आलसी व्यक्ति कठिन कार्य को करने का सबसे आसान तरीका निकाल लेगा। 3- कुछ बड़ा जीतने के लिए, आपको कभी-कभार बड़े खतरे भी लेने पड़ते हैं। 4- जैसा हम आने वाली सदी को देखते हैं, नेता वे होंगे जो दूसरों को सशक्त बनाते हैं। 5- व्यवसाय एक पैसे वाला गेम है जिसमें कई नियम व बहुत सारे खतरे हैं। 6- अपने आप की दूसरों के साथ तुलना मत करो। अगर तुम ऐसा करते हो तो तुम स्वयं की ही बेइज्जती कर रहे हो। 7- मैं परीक्षा में कई विषयों में फेल हो गया था और मेरा दोस्त सभी विषय में पास हो गया था। अब वह माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में इंजीनियर है और मैं माइक्रोसॉफ्ट का मालिक हूं। 8- धैर्य ही सफलता का मूल तत्व है। 9- अगर आप गरीब पैदा हुए तो यह आपकी गलती नहीं है परंतु अगर आप गरीब ही मर गए तो यह आप ही की गलती है। 10- सफलता को सेलिब्रेट करना चाहिए लेकिन असफलता से सबक भी लेने जरूरी है।

पौधे सही दिशा में लगाने से बदल जाएगा घर का भाग्य

घर की साज-सजावट के लिए हम कई तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं। वहीं कुछ पेड़-पौधे आध्यात्मिक लाभ भी प्रदान करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर में लगाने से समृद्धि और खुशहाली आती है। साथ ही आर्थिक तंगी भी दूर हो सकती है। चलिए जानते हैं इस बारे में। दूर होती हैं धन संबंधी समस्याएं वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को एक बहुत ही शुभ पौधे के रूप में देखा जाता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन और समृद्धि आकर्षित होती हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार, इस पौधे को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ नहीं माना गया। इस पौधे को घर के अंदर लगाना ज्यादा शुभ माना गया है। इस बात का भी ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल जमीन को न छूए। बनी रहती है सकारात्मक ऊर्जा वास्तु शास्त्र में घर में लगाने के लिए बांस को भी एक शुभ पौधा माना गया है। अगर वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए इस पौधे को घर में लगाया जाए, तो इससे व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। साथ ही, जातक को कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है। ऐसे में आप इस पौधे को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और नेगेटिव एनर्जी दूर बनी होती है। साथ ही, इससे धन संबंधी समस्याओं से भी आपको छुटकारा मिल सकता है। ये पौधा है बहुत ही शुभ शमी का पौधा भी घर में लगाना काफी शुभ माना गया है। आध्यात्मिक रूप से यदि रोजाना श्रद्धाभाव से इस पौधे की पूजा-अर्चना की जाए, तो इससे आपको भगवान शिव और शनिदेव की कृपा प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही यह माना जाता है कि यदि किसी जातक पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, तो उसे शमी का पौधा घर में जरूर लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे लगाने के लिए घर की पूर्व दिशा या फिर ईशान कोण अर्थात उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे उत्तम माना गया है। इस बात का खासतौर से ध्यान रखें कि शमी को हमेशा घर के बाहर, जैसे कि बालकनी, छत या गार्डन में लगाना चाहिए। वहीं वास्तु में इसे घर की दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना गया है। इसे कभी भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए, वरना आपको नकारात्मक परिणाम भी मिल सकते हैं।  

5 नवम्बर 2025 राशिफल: मकर राशि को मिलेंगे अच्छे समाचार, जानें अन्य राशियों का फल

मेष: 5 नवंबर के दिन आर्थिक रूप से आप अच्छे हैं। किसी पुराने निवेश से धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक मोड़ आएंगे। व्यावसायिक मुद्दों को निपटाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी लव केमिस्ट्री अविश्वसनीय रूप से रोमांचक और सरप्राइजिंग रहेगी। वृषभ: 5 नवंबर के दिन रिश्ते के मुद्दों को सुलझा लें। नौकरी में बेहतरीन पलों की तलाश करें। धन को चालाकी से संभालें जबकि आप आज स्वस्थ भी रहेंगे। शादी के योग बन रहे हैं। आज रोमांटिक डिनर करें और भविष्य के बारे में गंभीर चर्चा करें। मिथुन: 5 नवंबर के दिन जो लोग प्रभावशाली पदों पर हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। विदेशी ग्राहकों के साथ व्यवहार करते समय अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स का इस्तेमाल करें। समस्याओं का समाधान करते समय किसी का अपमान न करें। कर्क: 5 नवंबर के दिन अपनी लाइफ को शानदार बनाएं। आज दफ्तर में सावधान रहें क्योंकि चुनौतियां आ सकती हैं। बस या ट्रेन में यात्रा करते समय सावधान रहना चाहिए। दोस्तों के साथ पुराने झगड़ों पर हमेशा एक साथ बैठकर बात-चीत करें। सिंह: 5 नवंबर के दिन आपका धन-धान्य बना रहेगा। आज छोटी-मोटी दिक्कतों के बावजूद आपका स्वास्थ्य दिन भर अच्छा रहेगा। महिलाओं को बिजनेस में सफलता मिलेगी। कुछ लोग अपना आपा खो सकते हैं, जिससे आगे परेशानी हो सकती है। कन्या: 5 नवंबर के दिन आप रोमांस से भरपूर रहेंगे। कुछ लॉंग डिस्टेंस रिलेशन, जो टूटने की कगार पर थे वे वापस पटरी पर आ जाएंगे। मुश्किल मामलों को सावधानी से संभालें। नौकरी के लिए विदेश जाने के इच्छुक लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। तुला: 5 नवंबर के दिन आपका डाइट मेन्यू सब्जियों, फलों, नट्स और प्रोटीन शेक से भरपूर होना चाहिए। वित्तीय योजना पर टिके रहें और इससे आपको लाभ मिलेगा। प्रोडक्टिव और पॉजिटिव एनर्जी से भरा दिन रहेगा। वृश्चिक: 5 नवंबर के दिन ऑफिस में राजनीति का शिकार होने से बचें। आप धन का खुलकर उपयोग कर सकते हैं। सौभाग्य से आप स्वास्थ्य के मामले में दुरुस्त हैं। आज इस राशि के जातक खुद को काबू में रखें। धनु: 5 नवंबर के दिन कंधों पर कुछ मुश्किल कामों का भार पड़ेगा। पार्टनर पर आंख बंद कर भरोसा न करें। सभी वित्तीय लेन-देन आज अच्छे से चलेंगे। आपका स्वास्थ्य आज अच्छी स्थिति में है। वित्तीय योजना पर टिके रहें। मकर: 5 नवंबर के दिन व्यावसायिक मुद्दों को निपटाने में सावधानी बरतें। हेल्थ केयर प्रोफेशनल और सेल्सपर्सन को आज ओवरटाइम करना पड़ सकता है। विवाहित लोगों को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर ही रहना चाहिए। कुंभ: 5 नवंबर के दिन अपनी क्षमता साबित करने के लिए हर काम को मेहनत के साथ निपटायें। कुछ लोग कर्ज भी चुका सकते हैं। आज आप आप ऑफिस की पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं। मीन: 5 नवंबर के दिन करियर में हर आने वाली मुश्किल को पूरी शिद्दत से सॉल्व करें। महिलाओं को परिवार से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, खासतौर पर ससुराल वालों से, जिसका असर वैवाहिक जीवन पर भी पड़ सकता है।

मंदिर का अनोखा झंडा: हवा के विपरीत दिशा में लहराने का रहस्य

जगन्नाथ मंदिर की महिमा कौन नहीं जानता. पुरी का जगन्नाथ मंदिर अपनी भव्यता और आस्था के लिए विश्व प्रसिद्ध है, लेकिन इससे जुड़े कई रहस्य और परंपराएं भी हैं, जो आपको हैरान कर देंगी. इन्हीं में से एक है इस मंदिर का झंडा जो हवा की दिशा के विपरीत लहराता है. आम तौर पर झंडा हवा के साथ उड़ता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं होता. यही बात इस मंदिर को रहस्यमयी और अद्भुत बनाती है. आज तक कोई पता नहीं लगा पाया है कि मंदिर का झंडा हवा के विपरीत दिशा में क्यों लहराता है. स्थानीय लोग इसे भगवान जगन्नाथ की दैवीय शक्ति का संकेत मानते हैं. कहा जाता है कि मंदिर के ऊपर लहराता झंडा नकारात्मक ऊर्जाओं को खत्म करता है और पूरे वातावरण में सकारात्मकता फैलाता है. इस झंडे को हर दिन बदला जाता है, लेकिन यह काम कोई साधारण नहीं है, बल्कि भगवान के प्रति भक्ति और विश्वास का प्रतीक माना जाता है. हर शाम लगभग सूर्यास्त के समय पुराना झंडा उतारकर नया त्रिकोणीय झंडा लगाया जाता है. सर्दियों में यह काम करीब 5 बजे और गर्मियों में 6 बजे के आसपास किया जाता है. ऐसा भी है कि अगर किसी दिन झंडा नहीं बदला गया, तो मंदिर 18 सालों तक बंद हो सकता है. इसलिए चाहे बारिश हो या तूफान, यह परंपरा एक दिन के लिए भी नहीं रुकती. झंडा बदलने का यह कार्य एक विशेष परिवार, जिसे चुनरा सेवक या चोला परिवार कहा जाता है, के हाथों से ही होता है. इस परिवार के लोग लगभग पिछले 800 सालों से यह पवित्र जिम्मेदारी निभा रहे हैं. सबसे हैरानी की बात यह है कि वे बिना किसी सुरक्षा उपकरण के 214 फुट ऊंचे मंदिर के शिखर पर चढ़ते हैं और वहां झंडा बदलते हैं. कहा जाता है कि आज तक इस परिवार के किसी भी सदस्य को इस काम के दौरान कोई चोट नहीं लगी. पुराने झंडे को नकारात्मक ऊर्जा को सोखने वाला माना जाता है, इसलिए हर दिन नया झंडा लगाकर भगवान जगन्नाथ के प्रति श्रद्धा व्यक्त की जाती है. यह झंडा केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है. जगन्नाथ मंदिर का यह रहस्य भले ही विज्ञान से परे हो, लेकिन श्रद्धालुओं के लिए यह भगवान की शक्ति और कृपा का जीवंत प्रमाण है.

4 नवम्बर 2025 राशिफल: मकर राशि के लिए दिन रहेगा खास, बाकी राशियों पर कैसा रहेगा असर

मेष: 4 नवंबर के दिन आपका पार्टनर सुख-दुःख, दोनों में आपके साथ रहेगा। ऑफिस में अपनी मेहनत का परिचय दें। आर्थिक रूप से आज आप अच्छे रहेंगे। सेहत भी पॉजिटिव रहेगी। ऑफिस में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। धन मिलने का भी योग है। आप ट्रैवल कर सकते हैं। वृषभ: 4 नवंबर के दिन अपने प्रेम जीवन में मधुरता बनाए रखने पर ध्यान दें। आज प्रोफेशनल जीवन में स्टेबिलिटी बनी रहेगी। आपको बातचीत के मामले में अधिक रुचि दिखाने की जरूरत है। कोई बड़ी आर्थिक समस्या आपको परेशान नहीं करेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेमी की पसंद के प्रति सेंसिटिव रहें। मिथुन: 4 नवंबर के दिन प्रेम जीवन में शानदार पलों की तलाश करें। दफ्तर को रचनात्मक और उत्पादक बनाएं। अपने दोस्तों के साथ आर्थिक मसले सुलझाएं। ज्यादा बचत करने पर विचार करें। आज तेल युक्त भोजन से बचें और खूब पानी पिएं। कर्क: 4 नवंबर के दिन साथ समय बिताते हुए अपने पार्टनर को नाराज न करें। ऑफिस में होने वाली समस्याओं को लेकर भी आपको सतर्क रहना चाहिए। आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। आज बेफिजूल में खर्च करने से बचें। आपका स्वास्थ्य नॉर्मल रहेगा। सिंह: 4 नवंबर के दिन अपने प्रेम जीवन में अनबन दूर करें और साथ में ज़्यादा समय बिताएं। ऑफिस में आने वाली समस्याओं को समझदारी से सॉल्व करें। आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतें। सेहत और फिटनेस पर गौर करें। कन्या: 4 नवंबर के दिन दयालु बने रहें और जो आपके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है, उसकी ओर लगातार कदम बढ़ाएं। बातचीत के माध्यम से लव लाइफ को मजबूत बनाए रखें। काम पर चुनौतियों पर विचार करें। तुला: 4 नवंबर के दिन प्रेम-संबंधी हर मुद्दे को बेहद सावधानी से संभालें। दफ्तर में नई चुनौतियां आपकी सिचूऐशन को मजबूत करेंगी। निवेश से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। आज हेल्थ नॉर्मल रहेगी। वृश्चिक: 4 नवंबर के दिन ध्यान केंद्रित करें, कार्यों की लिस्ट बनाएं। हर दिन लिए गए छोटे-छोटे विकल्पों से प्रगति होती है। आज आपको ऐसे आसान उपाय मिलेंगे, जो छोटे-छोटे दरवाजे खोल सकते हैं। खुद पर भरोसा रखें। धनु: 4 नवंबर के दिन तनाव पर फोकस करें। मेडिटेशन करें। एक मजबूत प्रेम संबंध बनाएं, जहांआप दोनों एक साथ ज्यादा समय बिताएं। पेशेवर चुनौतियों का समाधान करें। आज स्वास्थ्य और धन दोनों आपके साथ रहेंगे। मकर: 4 नवंबर के दिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। नए प्रेम संबंध को अपना सकते हैं। प्रोफेशनल चुनौतियों से उबरें। आर्थिक रूप से आप अच्छी स्तिथि में रहेंगे। हेल्दी रहने के लिए आप एक सुरक्षित लाइफस्टाइल पसंद करते हैं। कुंभ: 4 नवंबर के दिन धन को मैनेज सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। नौकरी में जोखिम उठाने से बचें और अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। सुरक्षित वित्तीय निर्णय लें। मीन: 4 नवंबर के दिन एक शांत और केंद्रित रवैया आपको अवसरों को पहचानने में मदद करता है। छोटे-छोटे एफर्ट्स अब अपना असर दिखाएंगे। अपने साथ नरमी से पेश आएं। क्लियर एक्शन प्लान बनाएं।