samacharsecretary.com

दिवाली 2025: रोजमर्रा के सामान पर GST कटौती, टीवी-एसी की कीमत में बड़ा राहत

नई दिल्ली  इस त्‍योहारी सीजन में आम आदमी को बड़ी राहत मिलने वाली है. सरकार रोजमर्रा के उपयोग की चीजों पर जीएसटी घटाने का ऐलान कर चुकी है. जीएसटी की नई दरें दिवाली से पहले ही लागू होने की संभावना है. ऐसा होने से बहुत सी चीजों के दाम कम हो जाएंगे. सरकार  32 इंच से बड़े टीवी सेट, एसी और डिशवॉशर पर भी जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर सकती है. जीएसटी घटने से टीवी के रेट दस हजार रुपये तक कम हो जाएंगे. होम अप्लायंस बनाने वाली कंपनियों को इससे इस त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद है. उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली जैसे बड़े त्योहार से पहले जीएसटी में यह कटौती मेगा फेस्टिव सेल्स को बढ़ावा देगी. जानकारों के मुताबिक, जीएसटी में यह कमी उपभोक्ता कीमतों में पिछले कई वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट साबित हो सकती है. खासकर उन खरीदारों के लिए राहत होगी, जिनकी आय शुरुआती श्रेणी के प्रोडक्ट्स की बढ़ती कीमतों के मुकाबले नहीं बढ़ पाई थी और यह बाजार लंबे समय से ठहराव का शिकार था. 2500 रुपये तक घटेगी एसी की कीमत एयर कंडीशनर (AC) पर लगने वाले जीएसटी स्लैब को मौजूदा 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने का प्रस्ताव रखा है. सरकार के इस कदम से एसी की कीमत मॉडल के आधार पर करीब 1500 रुपये से 2500 रुपये तक कम होने की संभावना है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार Blue Star के मैनेजिंग डायरेक्टर बी थियागराजन ने इसे बेहतरीन कदम बताते हुए सरकार से इसे जल्दी लागू करने की अपील की है. ग्राहक को होने वाले लाभ के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसकी कीमत पर करीब 10 फीसदी का असर होगा क्योंकि जीएसटी फाइनल प्राइस पर लगाया जाता है. पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया के चेयरमैन मनीष शर्मा का कहना है कि अगर एसी और अन्य उपकरणों पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया जाता है तो बाजार में सीधे 6-7 फीसदी तक की कीमत में कमी आएगी, क्योंकि जीएसटी सामान्यत: बेस प्राइस पर लगता है. यह सरकार का बहुत अच्‍छा कदम है. शर्मा ने कहा कि एसी की कीमत मॉडल के हिसाब से 1500 से 2500 रुपये तक घट जाएगी. गोदरेज अप्लायंसेस का कहना है कि टैक्स स्लैब में यह प्रस्तावित कमी कंजम्पशन को बढ़ाने और अप्लायंस डिमांड को बढ़ावा देने में अहम योगदान देगी. कारें भी होंगी सस्‍ती एंट्री-लेवल हैचबैक, छोटी सेडान और मिनी-एसयूवी को जीएसटी के 18 फीसदी टैक्‍स स्‍लैब में लाया जा सकता है. अभी इनपर 28% जीएसटी और 1-3% सेस लगता है जिससे देय कर 31 फीसदी तक पहुंच जाता है. अगर जीएसटी में कटौती होती है तो मारुति सुजुकी ऑल्टो K10,मारुति सुजुकी S-प्रेसो,रेनॉल्ट क्विड,मारुति सुजुकी वैगन,मारुति सुजुकी डिजायर,हुंडई औरा,टाटा टिगोर,टाटा पंच,हुंडई एक्स्टर और रेनॉल्ट काइगर जैसी गाडियां सस्‍ती हो जाएंगी.

Stock Market Update: दुनिया लाल-लाल, भारत की इंडेक्स में हरी चमक, Reliance की उछाल

मुंबई  शेयर बाजार (Stock Market) में लगातार दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को जोरदार तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) जहां खुलने के साथ ही 200 अंक से ज्यादा चढ़ गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स (NSE Nifty) ने भी अपने पिछले बंद के मुकाबले बढ़त लेकर कारोबार शुरू किया. खास बात ये है कि बाजार में तेजी ऐसे समय में देखने को मिली है, जबकि अमेरिकी स्टॉक मार्केट (US Stock Market) से लेकर ज्यादातर एशियाई बाजार तक रेड जोन में कारोबार करते नजर आ रहे हैं.  सेंसेक्स-निफ्टी की तेज शुरुआत बीते कारोबारी दिन रॉकेट की रफ्तार से भागने के बाद मंगलवार को भी सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन जोन में ओपन हुए. हालांकि, ग्लोबल मार्केट से भारतीय शेयर बाजार के लिए खराब संकेत मिल रहे थे, क्योंकि अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे और एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग को छोड़कर ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे. Gift Nifty भी 50 अंक से ज्यादा फिसलकर कारोबार कर रहा था.  हालांकि, अनुमानों के विपरीस India Stock Market की शुरुआत तेजी के साथ हुई और सेंसेक्स ने अपने पिछले बंद 81,273.75 के मुकाबले चढ़कर 81,319.11 पर ओपनिंग की, फिर मिनटों में ये 81,512.36 तक उछल गया. निफ्टी ने भी पिछले कारोबारी बंद 24,876.95 पर खुलने के बाद 24,936.45 का स्तर छुआ. हालांकि, कुछ देर के कारोबार के बाद शुरुआती तेजी धीमी पड़ती नजर आई, लेकिन दोनों इंडेक्स ग्रीन जोन में बने हुए थे. 1259 शेयरों ने तेजी के साथ की शुरुआत  मार्केट में कारोबार शुरू होने पर करीब 1259 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ शुरुआत की, तो वहीं 951 कंपनियों के शेयर ऐसे रहे जो गिरावट के साथ लाल निशान पर ओपन हुए. इसके अलावा शुरुआती कारोबार में 147 कंपनियों के स्टॉक्स की वैल्यू में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला यानी इनकी ओपनिंग फ्लैट रही. Reliance, NTPC, Bharti Airtel से लेकर Trent, Hero Moto तक के शेयर तेजी से साथ कारोबार करते दिखे. वहीं HCL, Axis Bank, Maruti Suzuki, Bajaj Finance और Tata Motors के शेयर टूटे. मुकेश अंबानी की Reliance ने दिखाया दम बीएसई की लार्जकैप कंपनियों में सबसे तेज भागने वाले शेयरों में देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज आगे रही. RIL Stock शुरुआती कारोबार में ही 2%  से ज्यादा उछलकर 1413.60 रुपये के लेवल पर पहुंच गया. इसके अलावा Bharti Airtel Share भी करीब 2% के आस-पास चढ़कर 1931.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.  मिडकैप कैटेगरी में जिन कंपनियों के शेयरों ने अपना दम दिखाया, उनमें Ola Electric Share (6.43%), Petronet Share (1.85%) और MRF Stock (1.46%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था. इसके अलावा स्मॉलकैप कंपनियों में HLEGLAS Share 14.10%, VTL Share 8.47%, MCloud Share 8.15%, KIOCL Share 6.42% और Eveready Share 5.78% की उछाल लेकर कारोबार कर रहे थे. 

दो-पहिया वाहन खरीदने वालों के लिए खुशखबरी: सरकार देगी बड़ा गिफ्ट, कीमतों में आएगी भारी गिरावट

नई दिल्ली  दोपहिया वाहन अब होंगे सस्ते! सरकार दिवाली तक बाइकों और स्कूटर्स पर GST दर घटाकर सिर्फ 18% करने जा रही है। इससे ग्राहकों को सस्ती गाड़ियां मिलेंगी और कंपनियों की बिक्री भी बढ़ेगी। यह फैसला ऑटो सेक्टर और आम जनता दोनों के लिए फायदेमंद होगा। बाइक और स्कूटर खरीदना अब और आसान हो सकता है। सरकार दिवाली तक टू-व्हीलर पर लगने वाला GST घटाकर 28-31% से केवल 18% करने की तैयारी कर रही है। इससे कीमतों में भारी गिरावट आएगी और आम जनता को जेब पर राहत का बड़ा तोहफा मिलेगा। दिवाली से पहले सरकार का बड़ा तोहफा भारत में दोपहिया वाहन आम आदमी के जीवन का अहम हिस्सा हैं। रोजाना ऑफिस, कॉलेज, स्कूल या छोटे-मोटे कामों के लिए लोग बाइकों और स्कूटर्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बढ़ती कीमतें लोगों की जेब पर भारी पड़ रही थीं। अब सरकार दिवाली तक जनता को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टू-व्हीलर पर लगने वाला GST घटाकर 28-31% से सीधे 18% किया जा सकता है। वर्तमान स्थिति फिलहाल पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर पर 28% GST लगता है। वहीं 350cc से ज्यादा इंजन वाली बाइकों पर 3% अतिरिक्त सेस लगता है, जिससे कुल टैक्स 31% हो जाता है। इस वजह से बाइक और स्कूटर की कीमतें काफी बढ़ जाती हैं और आम लोगों को इसे खरीदना महंगा पड़ता है। नया बदलाव क्या होगा? सरकार GST 2.0 के तहत पूरे टैक्स ढांचे को सरल बनाने की तैयारी कर रही है। मौजूदा 12% और 28% वाली दरें खत्म कर दी जाएंगी और सिर्फ दो टैक्स स्लैब रह जाएंगे। इनमें पहला होगा 5% (जरूरी सामान के लिए) और दूसरा होगा 18% (स्टैंडर्ड गुड्स के लिए)। यानी टू-व्हीलर पर सीधा 18% GST लागू होगा। क्यों जरूरी है यह कदम? दोपहिया वाहन भारत में सिर्फ सुविधा का साधन नहीं, बल्कि जरूरत हैं। गांवों और छोटे शहरों में यह लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। लंबे समय से ऑटोमोबाइल सेक्टर सरकार से मांग कर रहा था कि टू-व्हीलर को "लक्जरी आइटम" की बजाय "जरूरी साधन" माना जाए। SIAM (Society of Indian Automobile Manufacturers) ने कई बार सुझाव दिया था कि टू-व्हीलर पर GST दर को घटाकर 18% किया जाए। हीरो मोटोकॉर्प और होंडा जैसी बड़ी कंपनियों ने भी यह मांग उठाई थी। ग्राहकों को फायदा अगर यह फैसला लागू होता है, तो आम ग्राहकों को सबसे बड़ा फायदा होगा। बाइक और स्कूटर की कीमतें घट जाएंगी, जिससे मिडिल क्लास और ग्रामीण ग्राहकों के लिए गाड़ियां खरीदना आसान हो जाएगा। साथ ही, किश्तों पर भी कम बोझ पड़ेगा, जिससे ज्यादा लोग नई बाइक लेने के लिए प्रेरित होंगे। कंपनियों को लाभ कंपनियों के लिए भी यह कदम बेहद सकारात्मक साबित होगा। कम कीमतों के चलते बिक्री में बंपर उछाल आएगा। खासकर ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में, जहां अब तक महंगाई की वजह से लोग बाइक लेने से कतराते थे, वहां खरीदारी बढ़ जाएगी। इससे ऑटो सेक्टर में नई जान आएगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। अर्थव्यवस्था पर असर बिक्री बढ़ने से बाजार में कैश फ्लो बढ़ेगा। इससे सरकार को भी अप्रत्यक्ष करों के जरिए राजस्व मिलेगा। जब कंपनियों की बिक्री बढ़ेगी तो उत्पादन भी बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यह अर्थव्यवस्था के लिए भी एक सकारात्मक संकेत होगा। ग्रामीण भारत को सबसे बड़ा लाभ भारत की आधी से ज्यादा आबादी गांवों में रहती है और वहां दोपहिया वाहन सबसे भरोसेमंद साधन हैं। स्कूल, कॉलेज, खेत और बाजार जाने के लिए लोग स्कूटर और बाइक पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अगर कीमतें कम होंगी तो ग्रामीण बाजार में बिक्री तेजी से बढ़ेगी। दिवाली पर डबल गिफ्ट अगर यह बदलाव दिवाली तक लागू हो गया, तो यह ग्राहकों के लिए डबल गिफ्ट साबित होगा। एक तरफ त्योहार पर नई बाइक खरीदने का मौका मिलेगा और दूसरी ओर जेब पर बोझ भी कम होगा। ऑटो कंपनियां भी दिवाली सेल्स के दौरान स्पेशल ऑफर और डिस्काउंट देती हैं। ऐसे में ग्राहकों को अतिरिक्त फायदा मिलेगा। चुनौतियां भी मौजूद हालांकि, सरकार को टैक्स दर घटाने से राजस्व में कमी का डर भी है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि बिक्री बढ़ने से यह घाटा पूरा हो जाएगा। साथ ही, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में सरकार को पेट्रोल वाहनों पर टैक्स घटाकर बैलेंस बनाने की जरूरत है।  

नई Skoda Kylaq की बड़ी कामयाबी, बिक्री में सबको पछाड़ ₹8.25 लाख से शुरू कीमत

नई दिल्ली भारतीय ग्राहकों के बीच स्कोडा की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2025 में हुई मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो स्कोडा काइलाक (Skoda Kylaq) ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। स्कोडा काइलाक को बीते महीने कुल 3,377 नए ग्राहक मिले। बता दें कि भारतीय मार्केट में स्कोडा काइलाक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख से लेकर टॉप मॉडल में 13.99 लख रुपये तक जाती है। कंपनी ने स्कोडा काइलाक को साल 2024 के अंत में लॉन्च किया था। आइए जानते हैं बीते महीने कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से। सिर्फ 2 यूनिट बिकी स्कोडा सुपर्ब बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्कोडा स्लाविया रही। स्कोडा स्लाविया ने इस दौरान 47 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,168 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में स्कोडा कुशाक रही। स्कोडा कुशाक ने इस दौरान 16 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 901 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में स्कोडा कोडियाक रही। स्कोडा कोडियाक ने इस दौरान 56 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ सिर्फ 106 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि 2 यूनिट बेचकर स्कोडा सुपर्ब लास्ट पोजीशन पर रही। कुछ ऐसी है डिजाइन अगर डिजाइन की बात करें तो स्कोडा कायलाक क्लासिक बेस वेरिएंट में बॉडी कलर्ड ORVMs, डोर हैंडल, ORVM पर LED टर्न इंडिकेटर्स, LED हेडलाइट्स, LED DRLs, 16-इंच स्टील व्हील्स के लिए व्हील कवर, ब्लैक-आउट B पिलर और बहुत कुछ मिलता है। धांसू हैं कार के फीचर्स कार के केबिन में हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील एडजस्ट के साथ एडजस्टेबल फ्रंट एंड रियर हेडरेस्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसके अलावा, एसयूवी में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मैनुअल एसी भी दिया गया है। बता दें कि सेफ्टी के लिए एसयूवी को 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है। कुछ ऐसा है पावरट्रेन दूसरी ओर एसयूवी के ​​पावरट्रेन में 1.0L 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 114 bhp की पीक पावर और 178Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कार के इंजन जो 6-स्पीड MT या AT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

एयरटेल का नेटवर्क ठप, तीन घंटे से मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं में दिक्कत

मुंबई   Airtel यूजर्स को कॉल और मैसेज करने में दिक्कत हो रही है. हालांकि कुछ यूजर्स एयरटेल नंबर से कॉल कर पा रहे हैं, लेकिन X पर लगातार लोग शिकायत कर रहे हैं. कॉल करने पर Call Failed का मैसेज आ रहा है. मोबाइल इंटरनेट काम कर रहा है. इतना ही नहीं लोगों को Airtel Thanks ऐप का OTP भी बिना रिक्वेस्ट किए ही मिल रहा है.  Airtel के साथ ही Perplexity की के भी कुछ फीचर्स काम नहीं कर रहे हैं. ये उन यूजर्स के साथ हो रहा है जिन्होंने Perplexity का प्लान अपने एयरटेल नंबर से लिया था. दरअसल Airtel ने Perplexity के साथ करार किया है. इसके तहत एयरटेल यूजर्स को एक साल तक के लिए फ्री Perplexity की सर्विस दी जा रही है.  UPDATE: Airtel के प्रवक्ता ने हमे बताया है कि Delhi-NCR में पिछले कुछ घंटों से लोगों को वॉयस कॉलिंग में दिक्कत हो रही थी. हालांकि अब ज्यादातर जगहों पर इसे ठीक कर दिया गया है. इसे पूरी तरह से ठीक करने के लिए इंजीनियर्स काम कर रहे हैं. माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट X पर पिछले कुछ घंटों से Airtel Down ट्रेंड कर रहा है. Airtel ने अपने ऑफिशियल हैंडल से कहा है कि Airtel में नेटवर्क आउटेज हो रहा है और कंपनी इसे ठीक करने की कोशिश कर रही है. कंपनी ने इसके लिए लोगों से माफी भी मांगी है.  कंपनी ने डिलीट किया पोस्ट? हालांकि यूजर्स Airtel पर आरोप लगा रहे हैं कि कंपनी ने पहले Tweet करके बताया कि Airtel में Network Outage है, लेकिन बाद में इस पोस्ट को X से डिलीट कर लिया गया.  डाउनडिटेक्टर के मुताबिक 3.30 बजे से Airtel Outage शुरू हो गया है और अब तक इसे ठीक नहीं किया गया है. यूजर्स लगातार Downdetector पर भी Airtel Outage को रिपोर्ट कर रहे हैं. दिलचस्प ये है कि ये समस्या सिर्फ Delhi-NCR नहीं, बल्कि पूरे देश में हो रही है.  अलग अलग तरह की प्रॉब्लम्स कई बार टेलीकॉम कंपनियों में जब Outage होता है तो नेटवर्क नहीं आते या फिर मोबाइल नेट नहीं चलता है. लेकिन इस बार हुए आउटेज में कई अलग अलग समस्याएं हो रही हैं. कुछ लोग रिपोर्ट कर रहे हैं कि उनका नेटवर्क जीरो हो चुका है, जबकि कुछ लोगों में नेटवर्क स्ट्रेंथ फुल होने के बावजूद ना कॉल आ रही है और ना ही कॉल लग रही है.  क्या Perplexity की वजह से हो रही है परेशानी? X सहित दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग Airtel के साथ Perplexity को भी रिपोर्ट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि उन्हें लगातार OTP आ रहे हैं और एयरटेल के साथ Perplexity का सब्सक्रिप्शन भी ठीक से काम नहीं कर रहा है.  एयरटेल आउटेज से मोबाइल डेटा भी ठप!  धीरे धीरे Airtel Outage बढ़ रहा है और अब लोगों का मोबाइल इंटरनेट भी काम नहीं कर रहा है. पहले नेटवर्क सिग्नल दिख रहे थे, लेकिन अब सिग्नल भी दिखने बंद हो गए हैं. मोबाइल इंटरनेट भी नहीं काम कर रहा है.  OTP ना आने की वजह से लोगों का हो रहा नुकसान सोशल मीडिया और डाउनडिटेक्टर पर लोग शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें जरूरी ट्रांजैक्शन के लिए OTP चाहिए, लेकिन एयरटेल आउटेज की वजह से 3 घंटे से OTP नहीं आ रहा है. कुछ लोगों की ये भी शिकायत है कि उनका Airtel WiFi काम नहीं कर रहा है. 

शेयर बाजार में बड़ा रिवर्सल, सेंसेक्स 746 अंक ऊपर गया

मुंबई  शेयर बाजार (Stock Market) में लंबे समय बाद सोमवार को रौनक लौटी और सेंसेक्स-निफ्टी जबर्दस्त तेजी के साथ बंद हुए. ट्रंप टैरिफ और India-US Trade Tension के बीच बीते छह हफ्तों से शेयर मार्केट में सुस्ती देखने को मिल रही थी. इस गिरावट पर ब्रेक लगाते हुए BSE Sensex सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 746 अंकों की उछाल के साथ क्लोज हुआ, जबकि NSE Nifty 221 अंक की तेजी लेकर बंद हुआ. इस बीच टाटा मोटर्स से लेकर मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस तक के शेयरों ने अपना दम दिखाया और बाजार को सपोर्ट किया.   आखिरी घंटे में तूफानी तेजी शेयर मार्केट (Share Market) में सोमवार को ग्रीन जोन में कारोबार की शुरुआत हुई और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 79,857.79 की तुलना में मामूली तेजी लेकर 79,885.36 के लेवल पर ओपन हुआ और कभी सुस्ती, तो कभी तेजी के साथ ट्रेड करता दिखा, लेकिन मार्केट में आखिरी कारोबारी घंटे में ये तूफानी तेजी के साथ भागते हुए 80,636.05 के लेवल तक पहुंच गया. बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 746.29 अंकों की बढ़त लेकर 80,604.08 पर बंद हुआ.  सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी अपने पिछले बंद 24,363 की तुलना में मामूली बढ़त लेकर 24,371.50 पर खुला और फिर तेज रफ्तार से भागते हुए 24,600 तक पहुंचा. हालांकि, क्लोजिंग की बात करें, तो Nifty 221.75 अंकों की तेजी लेकर 24,585.05 पर क्लोज हुआ.  इन 10 बड़े शेयरों से बाजार को बल सोमवार को बाजार को सपोर्ट करने में बीएसई की लार्जकैप कंपनियों का बड़ा रोल रहा, इसमें शामिल जिन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली, उनमें सबसे आगे टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Motors Share (3.24%), Eternal Share (2.84%), Trent Share (2.49%), SBI Share (2.45%), LT Share (1.70%), SunPharma Share (1.63%), Reliance Share (1.28%), Kotak Bank Share (1.33%), Adani Ports Share (1.25%) और HDFC Bank Share (1.21%) की तेजी लेकर बंद हुए.  मिडकैप और स्मॉलकैप का ये हाल बाजार में तेजी के बीच बीएसई का मिडकैप 350 अंकों की बढ़त में रहा और इसमें शामिल Paytm Share (5.65%), PolicyBazar Share (5.06%), Ashok Leyland Share (3.94%) और Indian Bank Share (3.45%) चढ़कर क्लोज हुआ. वहीं दूसरी ओर स्मॉल कैप 179 अंकों की तेजी में रहा, जिसमें शामिल Yatra Share (20%), TGVSL Share (15.50%), Dee Dev Share (13.97%) और Doms Share (9.65%) की बढ़त में रहा.   

iPhone 17 अगले महीने लॉन्च, कीमत में होने वाला इजाफा कर सकता है जेब पर भारी

मुंबई  टेक दुनिया की निगाहें एक बार फिर एप्पल पर टिकी हैं, क्योंकि कंपनी अगले महीने iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च करने की तैयारी में है. इस बार की लाइनअप में चार मॉडल शामिल होने की उम्मीद है, iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और एक नया, पतला व हल्का मॉडल iPhone 17 Air. ये सभी नए iOS 26 पर आधारित होंगे. भले ही आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन एप्पल का इतिहास बताता है कि सितंबर के पहले हफ़्ते में लॉन्च इवेंट होगा, जिससे प्रशंसकों का वार्षिक उत्साह चरम पर पहुंच जाएगा. कीमतों की अनिश्चितता इस साल लॉन्च को लेकर एक नया मोड़ सामने आया है, कीमतों को लेकर अनिश्चितता. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत और चीन पर 'पारस्परिक टैरिफ' नीति लागू की है. चीन से आने वाले iPhones पर 20% टैरिफ लगाया गया है, जबकि भारत से आयात पर कोई शुल्क नहीं है. इसका सीधा असर एप्पल की सप्लाई चेन और उत्पाद कीमतों पर पड़ सकता है. विश्लेषकों की चेतावनी जीएफ सिक्योरिटीज के विश्लेषक जेफ पु का मानना है कि iPhone 17 की कीमत अमेरिका में पिछले साल के मुकाबले अधिक हो सकती है. उनका तर्क साफ है. उत्पादन लागत बढ़ने पर उसका बोझ अंततः ग्राहकों तक पहुंचता है. चीन में उत्पादन पर टैरिफ लगने से एप्पल के लिए भारत में उत्पादन का महत्व और बढ़ गया है. टिम कुक की रणनीति  एप्पल के सीईओ टिम कुक ने हाल ही में व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में $100 अरब के अमेरिकी उत्पादन निवेश की घोषणा की. इससे कंपनी को नए टैरिफ के बोझ से आंशिक राहत मिल सकती है. हालांकि, इसका भारत में एप्पल के उत्पादन विस्तार पर असर पड़ना तय है. वर्तमान में भारत में एप्पल का उत्पादन iPhone फ्लैगशिप मॉडल का लगभग 14% है, जो पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है. भारत में इतनी हो सकती है iPhone 17 Pro MAX की कीमत लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार ऐप्पल आईफोन को ज्यादा कीमत में लॉन्च करेगा। रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 17 Pro MAX की भारत में कीमत 1,64,999 रुपये के आस पास हो सकती है। सटकी कीमत तो लॉन्चिंग के दौरान ही पता चलेगी। एक्स पर किए गए पोस्ट के अनुसार, फोन को पांच कलर में लाया जाएगा। इसमें ब्लैक, व्हाइट, ग्रे, डार्क ब्लू और ऑरेंज शामिल हैं। डिजाइन में होगा यह बदलाव डिजाइन की बात करें तो फोन 8.7mm मोटा हो सकता है। फोन में आयताकार कैमरा आईस्लैंड देखने को मिलेगा। इसके अलावा, कंपनी इस बार फोन में टाइटेनियम फ्रेम की जगह एल्युमीनियम फ्रेम देगी। स्मार्टफोन के खास फीचर्स भी लीक हो गए हैं। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन में कंपनी लेटेस्ट चिपसेट A19 Pro दे सकती है। इसके अलावा, इसमें ऐप्पल इंटेलीजेंस और 12GB RAM जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन को इस बार बड़े बैटरी पैक के साथ लाया जा सकता है। इसमें 5000mAh की बैटरी और 50W MagSafe चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कैसा होगा फोन का कैमरा सेटअप? फोटोग्राफी के लिए आईफोन 17 प्रो मैक्स के बैक साइड में 48MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही, हैंडसेट में 48MP का टेलीफोटो लेंस और 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर मिलने की उम्मीद है। फोन में 24MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो फोन को 8 या 9 सितंबर, 2025 को लॉन्च किया जा सकता है। संभावित कीमतें  चीन के टेक टिपस्टर इंस्टेंट डिजिटल के अनुसार, iPhone 17 सीरीज़ की कीमतों में लगभग $50 का इजाफा हो सकता है. संभावित कीमतें इस प्रकार हो सकती हैं- iPhone 17: $849 (लगभग ₹89,900) iPhone 17 Air: $949 (लगभग ₹99,900) iPhone 17 Pro: $1,199 (लगभग ₹1,45,900) iPhone 17 Pro Max: $1,249 (लगभग ₹1,64,900) ये कीमतें कई हाई-एंड लैपटॉप, यूरोप ट्रिप या प्रीमियम फर्नीचर के बराबर हैं. लॉन्च शेड्यूल पारंपरिक अंदाज में, एप्पल सितंबर के पहले सप्ताह में मीडिया इनवाइट भेजेगा. इवेंट के कुछ दिन बाद प्री-ऑर्डर विंडो खुलेगी और फिर बिक्री 12 या 19 सितंबर (दोनों गुरुवार) में से किसी एक दिन शुरू हो सकती है. एप्पल हमेशा अपने शेड्यूल में स्थिरता बनाए रखता है, जिससे बाजार की उत्सुकता बनी रहती है. iPhone 17 से जुड़ी उम्मीदें इस साल के लॉन्च में न केवल डिजाइन और फीचर्स बल्कि राजनीति और व्यापारिक नीतियों का भी गहरा असर देखने को मिलेगा. iOS 26 के साथ, यह देखना दिलचस्प होगा कि तकनीक में क्या बड़े बदलाव आए हैं. चाहे आप तकनीकी अपग्रेड के लिए उत्साहित हों, नए रंग विकल्पों के लिए या सिर्फ शेखी बघारने के लिए, iPhone 17 का लॉन्च साल का सबसे चर्चित टेक इवेंट बनने जा रहा है.  

5-स्टार रेटिंग वाली Tata SUV पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर, 1 लाख+ की बचत

नई दिल्ली देश में SUV की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी बीच Tata Motors ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है. अगस्त 2025 में कंपनी अपनी पॉपुलर SUV Tata Harrier पर शानदार ऑफर दे रही है. इस ऑफर के तहत खरीदारों को 1.05 लाख रुपये तक की बचत मिल सकती है, जिसमें कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस और अन्य ऑफर्स भी शामिल हैं. ऑफर की पूरी जानकारी के लिए ग्राहक नजदीकी टाटा डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं. दमदार इंजन और बेहतरीन परफॉर्मेंस Tata Harrier में 2.0-लीटर का टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 170bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क पैदा करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों के विकल्प उपलब्ध हैं. मैनुअल वेरिएंट 16.80 kmpl तक का माइलेज देता है, जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट 14.60 kmpl का माइलेज ऑफर करता है. 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग सेफ्टी के मामले में Tata Harrier बेहतरीन साबित हुई है. भारत NCAP ने इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है, जो परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा के लिए इसे एक सुरक्षित विकल्प बनाती है. लग्जरी फीचर्स की लंबी लिस्ट Harrier में 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10-स्पीकर का प्रीमियम साउंड सिस्टम, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे हाई-एंड फीचर्स मौजूद हैं. सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कीमत और टक्कर Tata Harrier की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख  रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल में 26.69 लाख  रुपये तक जाती है. भारतीय मार्केट में इसका सीधा मुकाबला Mahindra XUV700 जैसी लोकप्रिय SUVs से है. अगर आप एक मजबूत बॉडी, शानदार फीचर्स और बेहतरीन सेफ्टी वाली SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Tata Harrier पर मिल रहा यह डिस्काउंट आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है.

होंडा की पहली इलेक्ट्रिक बाइक में मिलेगा 500 सीसी जैसा दम, जानिए लॉन्च की खास तारीख

मुंबई  जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने हाल ही बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर 'Honda Activa e' को लॉन्च किया था. अब कंपनी ग्लोबल मार्केट में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पेश करने की तैयारी में है. कंपनी ने सोशल मीडिया पर अपनी इस नई इलेक्ट्रिक बाइक का एक टीजर भी जारी किया है. कैमोफ्लेज से कवर इस बाइक के लुक और डिज़ाइन की कुछ जानकारियां सामने आई हैं. 2 सितंबर को पेश होगी बाइक हालांकि अभी होंडा ने अपनी इस पहली बाइक के नाम का खुलासा नहीं किया है. लेकिन बताया जा रहा है कि कंपनी इसे आगामी 2 सितंबर को आधिकारिक तौर पर पेश करेगी. अभी इसकी तकनीकी जानकारियों का सामने आना बाकी है लेकिन ये बाइक संभवत: कंपनी के ईवी फन कॉन्सेप्ट मॉडल पर बेस्ड हो सकती है, जिसे कंपनी ने पिछले साल इटली के मिलान में आयोजित EICMA मोटरसाइकिल शो में शोकेस किया था. कैसी है बाइक?  होंडा द्वारा जारी किए गए टीज़र में मोटरसाइकिल के TFT डैशबोर्ड और LED DRL की झलक देखने को मिलती है. जिसका डिज़ाइन EV फन कॉन्सेप्ट से काफी मिलता-जुलता है. टीज़र में सामने आए अन्य डिज़ाइन डिटेल्स में LED टर्न इंडिकेटर्स, शार्प डिज़ाइन और छोटी टेल शामिल हैं, जो इसके स्पोर्टी डिज़ाइन की ओर इशारा करते हैं. मैकेनिकल पहलू की बात करें तो, बाइक में सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म, अप-साइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन सिस्टम दिए गए हैं. इसके अलावा, बाइक में बड़े रियर डिस्क ब्रेक और पिरेली रोसो 3 टायरों से लैस 17-इंच के पहिये भी दिए गए हैं. इस टीजर के साथ    500 सीसी बाइक जैसी परफॉर्मेंस अगर यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ईवी फन कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन होगी, तो इसमें एक फिक्स्ड बैटरी सेटअप दिया जाएगा. जैसा कि ब्रांड ने पहले बताया था, यह 500 सीसी मोटरसाइकिल के बराबर होगी, इसलिए इसका परफॉर्मेंस भी लगभग वैसा ही होगा. अगर ऐसा है, तो इसमें राइडर एड फीचर्स और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए ज़रूरी तकनीक भी शामिल हो सकती है, जिसमें राइड मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और भी बहुत कुछ दिया जा सकता है. पिछले साल EICMA में, होंडा ने घोषणा की थी कि EV फ़न कॉन्सेप्ट में कई मोटरसाइकिलों की तकनीकी को शामिल किया गया है. जो स्मूथ टर्निंग और ब्रेकिंग को बेहतर बनाती हैं. इस कॉन्सेप्ट में CCS2 क्विक चार्जर है, जो कारों में इस्तेमाल होने वाले चार्जिंग स्टैंडर्ड की ही तरह है. हालांकि अभी बाइक के रेंज के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसमें पावरफुल बैटरी पैक का इस्तेमाल करेगी जो इसे बेहतर ड्राइविंग रेंज देगा.

फेस्टिव सीजन में धमाल मचाने तैयार Citroen Aircross फेसलिफ्ट, चल रही है टेस्टिंग

नई दिल्ली  भारतीय ऑटो बाजार में Citroen अपनी लोकप्रिय एसयूवी Aircross के नए फेसलिफ्ट वर्जन को जल्द पेश करने की तैयारी में है. हाल ही में इस गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिससे इसके नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट की झलक सामने आई है. उम्मीद है कि यह एसयूवी फेस्टिव सीजन तक लॉन्च हो सकती है. टेस्टिंग के दौरान इस कार के फ्रंट लोगो, रियर विंडो और इंटीरियर को कवर किया गया था, जिससे साफ है कि नए वर्जन में डैशबोर्ड और इंटीरियर डिज़ाइन में बदलाव होने वाले हैं. इसके अलावा कंपनी का लोगो भी अपडेटेड मिलेगा. इंजन में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा. मौजूदा मॉडल की तरह ही पावरट्रेन बरकरार रहेगा, जबकि फीचर्स और केबिन में ज्यादा अपग्रेड देखने को मिलेंगे. लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह फेसलिफ्ट फेस्टिव सीजन तक भारत में आ सकता है. कीमत में मामूली बढ़ोतरी संभव है. वर्तमान में एयरक्रॉस 8.62 लाख रुपये से 14.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच उपलब्ध है. यह मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, होंडा एलीवेट, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन ताइगुन जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी.