samacharsecretary.com

महावतार नरसिम्हा ने रचा इतिहास, आईएमडीबी और बुक माय शो पर हासिल की रिकॉर्ड तोड़ रेटिंग

मुंबई, होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स की फिल्म महावतार नरसिम्हा ने आईएमडीबी और बुक माय शो पर रिकॉर्ड तोड़ रेटिंग हासिल की है। फिल्म 'महावतार नरसिम्हा', सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।शानदार दृश्य, बड़ा पैमाना और दिलचस्प कहानी के साथ यह फिल्म एक ज़बरदस्त कामयाबी के रूप में सामने आई है, जो भारतीय संस्कृति और परंपरा की खूबसूरती को अच्छे तरीके से दिखाती है। ‘महावतार नरसिम्हा’ एक शानदार सिनेमाई अनुभव से कम नहीं है, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। फिल्म को मिल रही जबरदस्त सराहना के बीच इसकी रेटिंग्स भी रिकॉर्ड तोड़ रही हैं ।बुक माय शो पर 9.8/10, गूगल पर 5/5 और आईएमडीबीपर 9.8/10। ये रेटिंग्स किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे ऊंची मानी जा रही हैं, जो दर्शकों से मिल रहे अपार प्यार और सम्मान को साफ दिखाती हैं। महावतार नरसिम्हा का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है, और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई, और चैतन्य देसाई ने क्लीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 3डी और पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज़ की गयी है।  

दिलजीत दोसांझ ने फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी की

मुंबई, मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपनी आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पूरी कर ली है। जेपी दत्ता निर्देशित वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म बार्डर में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे। अब फिल्म बॉर्डर का सीक्वल बनाया जा रहा है। फिल्म बार्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन ,दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की अहम भूमिका होगी। दिलजीत दोसांझ ने बार्डर 2 की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पूरी होने पर दिलजीत जश्न मना रहे हैं। दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने साथियों और दोस्तों को मिठाई खिला रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ ने इसके कैप्शन में लिखा 'बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं,वहीं इस फिल्म को जेपी दत्ता, निधि दत्ता, भूषण कुमार और किशन कुमार प्रोड्य़ूस कर रहे हैं।यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।  

दिलजीत दोसांझ ने फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी की

मुंबई, मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपनी आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पूरी कर ली है। जेपी दत्ता निर्देशित वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म बार्डर में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे। अब फिल्म बॉर्डर का सीक्वल बनाया जा रहा है। फिल्म बार्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन ,दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की अहम भूमिका होगी। दिलजीत दोसांझ ने बार्डर 2 की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पूरी होने पर दिलजीत जश्न मना रहे हैं। दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने साथियों और दोस्तों को मिठाई खिला रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ ने इसके कैप्शन में लिखा 'बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं,वहीं इस फिल्म को जेपी दत्ता, निधि दत्ता, भूषण कुमार और किशन कुमार प्रोड्य़ूस कर रहे हैं।यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।  

सुष्मिता सेन की युवाओं से अपील- ‘सपने देखें पर हिम्मत भी जरूरी’

मुंबई, पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (आईआईएमयूएन) में युवाओं को संबोधित करने के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में पोज देती नजर आईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “निमंत्रण मिलना सम्मान है, प्रेरित करना जिम्मेदारी। आईआईएमयूएन आपके जोश, सवालों और भविष्य के लिए अटूट आशा के लिए धन्यवाद। उन लोगों के बीच होना खुशी की बात थी, जो सिर्फ सपने नहीं देखते, बल्कि हिम्मत भी दिखाते हैं। अडिग रहें, विनम्र रहें। सुष्मिता ने छात्रों से कहा, “लोग आपको खूबसूरत कहेंगे, लेकिन यह सिर्फ शारीरिक सुंदरता नहीं है। अगर कोई चीज आपको आत्मविश्वास देती है, तो उसे अपनाएं। यह आपका जीवन और आपकी पहचान है। खुद को स्वीकार करें, ताकि आप दूसरों का आलोचनात्मक नजरिए से मूल्यांकन न करें।” सुष्मिता सेन 15 जुलाई को बांद्रा में आयोजित आईआईएमयूएन की 10वीं ‘रोल मॉडल सीरीज’ में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम का संचालन संगठन के संस्थापक ऋषभ शाह ने किया। इवेंट में सुष्मिता सेन के साथ अभिनेत्री विद्या बालन और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल हुईं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुष्मिता की वेब सीरीज आर्या काफी हिट रही है। क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘आर्या 3’ में भी उनका दमदार अंदाज दिखा था। यह सीरीज डच ड्रामा ‘पेनोजा’ पर आधारित है, जिसमें सुष्मिता ने आर्या नाम की एक महिला का किरदार निभाया, जो अपने पति की हत्या का बदला लेने के लिए माफिया गैंग में शामिल होती है और अपने परिवार की रक्षा करती है। सीरीज पिछले साल फरवरी में रिलीज हुई थी। ‘आर्या’ को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2021 के लिए सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज श्रेणी में नॉमिनेट किया गया था।  

रणवीर सिंह, श्रीलीला और बॉबी देओल की मेगा फिल्म का टाइटल जल्द होगा रिवील!

मुंबई, रणवीर सिंह, श्रीलीला और बॉबी देओल की आने वाली फिल्म के टाइटल की घोषणा जल्द की जा सकती है। रणवीर सिंह, श्रीलीला और बॉबी देओल के एक साथ आने की खबर ने सबको चौंका दिया है। यह तिकड़ी पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाली है, और फैंस में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर फिल्म का टाइटल क्या होगा। दिलचस्प बात यह है कि इसका ऐलान जल्द ही हो सकता है। इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर शुरू से ही जबरदस्त बज बना हुआ है। जब रणवीर सिंह को महबूब स्टूडियो में देखा गया, फिर उसके बाद बॉबी देओल और श्रीलीला भी वहीं नजर आए, तो फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई। टाइटल से लेकर बाकी डीटेल्स तक हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि इन तीनों स्टार्स को साथ में स्क्रीन पर देखना कैसा धमाका करेगा।यह वाकई एक खास अनुभव होने वाला है जब ये तीनों दमदार परफॉर्मर एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। रणवीर सिंह की जबरदस्त एनर्जी और वैर्सेटिलिटी, श्रीलीला का शानदार चार्म और बॉबी देओल की दबदबा बनाने वाली स्क्रीन प्रेजेंस, इन सबके साथ ये प्रोजेक्ट साल के सबसे बड़े सिनेमाई धमाकों में से एक बनता जा रहा है।  

संदीप रेड्डी वांगा ने किया ‘सैयारा’ का समर्थन, मोहित सूरी ने कहा शुक्रिया

मुंबई, बॉलीवुड निर्देशक मोहित सूरी ने फिल्म सैयारा का समर्थन करने के लिये संदीप रेड्डी वांगा का शुक्रिया अदा किया है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी निर्मित सैयारा,18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुयी है। फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी है।मोहित सूरी ने फिल्म सैयारा को सपोर्ट करने के लिए निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी का शुक्रिया अदा किया है।   मोहित सूरी ने इंस्टाग्राम पर संदीप वांगा रेड्डी की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'संदीप, सैयारा का खुलकर समर्थन करने और उसमें विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद। एक ऐसे फिल्ममेकर से यह सुनना मेरे लिए बहुत खास है, जिनके काम की मैं कद्र करता हूं।' मोहित सूरी ने लिखा, 'आपकी कहानियों की सच्चाई, निडरता और गहराई हमेशा मुझे प्रभावित करती है। यह मुझे याद दिलाता है कि हम क्यों लोगों को प्रेरित करने और उनसे जुड़ने का काम करते हैं। आपके जैसे कहानीकारों के साथ इस सफर में होने के लिए मैं आभारी हूं। और बेहतरीन सिनेमा के लिए और हमेशा आपका प्रशंसक।' ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'सैयारा ' भारतीय बाजार में सात दिन में 172 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।  

फरहान अख्तर करेंगे जोधपुर का दौरा, मेजर शैतान सिंह को देंगे श्रद्धांजलि

मुंबई, बॉलीवुड फिल्मकार और अभिनेता फरहान अख्तर अपनी आने वाली फिल्म '120 बहादुर' के टीजर की रिलीज से पहले जोधपुर का दौरा करेंगे और मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। फरहान अख्तर की आने वाली वॉर फिल्म 120 बहादुर दर्शकों को रेजांग ला की कठिन वादियों में लेकर जाएगी, जो भारतीय सैन्य इतिहास के सबसे बहादुर लेकिन कम जानें जाने वाले किस्सों में से एक है। वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान हुए ऐतिहासिक रेजांग ला की लड़ाई पर बनी इस फिल्म में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जवानों की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने 16,000 फीट की ऊंचाई पर पूरी चीनी बटालियन का मुकाबला किया था। इस फिल्म का टीज़र 02 अगस्त को रिलीज होगा। फरहान अख्तर जल्द ही जोधपुर जाएंगे, जहां वह बहादुर सैनिक मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। यह दौरा उनकी आने वाली फिल्म 120 बहादुर के टीज़र लॉन्च से पहले हो रहा है।मेजर शैतान सिंह ने देश के लिए जो साहस दिखाया, उसे याद करने और सम्मान देने के लिए यह एक खास मौका होगा। फिल्म 120 बहादुर का निर्देशन रजनीश 'रेज़ी' घई ने किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैपी स्टूडियोज) ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी!  

फरहान अख्तर करेंगे जोधपुर का दौरा, मेजर शैतान सिंह को देंगे श्रद्धांजलि

मुंबई, बॉलीवुड फिल्मकार और अभिनेता फरहान अख्तर अपनी आने वाली फिल्म '120 बहादुर' के टीजर की रिलीज से पहले जोधपुर का दौरा करेंगे और मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। फरहान अख्तर की आने वाली वॉर फिल्म 120 बहादुर दर्शकों को रेजांग ला की कठिन वादियों में लेकर जाएगी, जो भारतीय सैन्य इतिहास के सबसे बहादुर लेकिन कम जानें जाने वाले किस्सों में से एक है। वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान हुए ऐतिहासिक रेजांग ला की लड़ाई पर बनी इस फिल्म में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जवानों की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने 16,000 फीट की ऊंचाई पर पूरी चीनी बटालियन का मुकाबला किया था। इस फिल्म का टीज़र 02 अगस्त को रिलीज होगा। फरहान अख्तर जल्द ही जोधपुर जाएंगे, जहां वह बहादुर सैनिक मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। यह दौरा उनकी आने वाली फिल्म 120 बहादुर के टीज़र लॉन्च से पहले हो रहा है।मेजर शैतान सिंह ने देश के लिए जो साहस दिखाया, उसे याद करने और सम्मान देने के लिए यह एक खास मौका होगा। फिल्म 120 बहादुर का निर्देशन रजनीश 'रेज़ी' घई ने किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैपी स्टूडियोज) ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी!  

रोक नहीं लगेगी! ‘उदयपुर फाइल्स’ पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रिलीज डेट घोषित

नई दिल्ली / जयपुर  सुप्रीम कोर्ट ने शु​क्रवार को दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित हिंदी फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' से संबंधित याचिका के गुण-दोष की जांच करने से इनकार कर दिया. शीर्ष अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट को निर्देश दिया कि वह 28 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में इस फिल्म को रिलीज करने की केंद्र की मंजूरी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करे. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने यह भी स्पष्ट किया कि उसने फिल्म की रिलीज पर कोई रोक नहीं लगाई है. सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश के बाद उदयपुर फाइल्स के निर्देशक भरत श्रीनेत ने घोषणा की कि फिल्म 8 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. राजस्थान के उदयपुर में 2022 में हुई दर्जी कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित यह फिल्म विवादों के कारण चर्चा में रही है. इससे पहले निर्देशक भरत श्रीनेत ने बताया था कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म में 150 कट लगाए हैं. कानूनी पचड़ों के कारण, उदयपुर फाइल्स  11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई. सुप्रीम कोर्ट ने हटाई फिल्म की रिलीज पर लगी रोक सुप्रीम कोर्ट में फिल्म उदयपुर फाइल्स की रिलीज लगी रोक को हटाने की मांग वाली याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई शुरू हुई. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने के लिए कहा. जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से कहा कि आप हाई कोर्ट क्यों नही जा रहे है? इस मामले दोनों पक्ष के तरफ से बहस हुई और फिर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर लगी रोक हटाई जा रही है. दिल्ली हाई कोर्ट ने रिलीज पर लगाई थी रोक दिल्ली उच्च न्यायालय ने 10 जुलाई को ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर रोक लगा दी थी. याचिका में कहा गया है कि फिल्म समाज में वैमनस्यता को बढ़ावा दे सकती है, इसलिए इसकी रिलीज पर रोक लगाई जानी चाहिए. तब से लेकर फिल्म की रिलीज पर लगी रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही थी. किस घटना पर बनी है ‘उदयपुर फाइल्स’ ‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है. टेलर कन्हैया लाल साहू की दुकान पर 28 जून, 2022 को 2 हमलावर ग्राहक बनकर पहुंचे थे. दोनों ने टेलर का सिर धड़ से अलग कर दिया था. हमलावरों ने पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड भी कर लिया और वीडियो फुटेज ऑनलाइन अपलोड कर दिया. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. ‘उदयपुर फाइल्स’ की स्टारकास्ट इस फिल्म में विजय राज ने टेलर कन्हैया लाल का रोल निभाया है. उनके अलावा प्रीति झंगियानी, मुश्ताक खान, पुनीत वशिष्ठ, दुर्गेश चौहान, मीनाक्षी चुग, कांची सिंह, एहसान खान, कमलेश सावंत, निकुंज अग्रवाल, फरहीन फलक और आदित्य राघव जैसे सितारे नजर आएंगे. मेकर्स ने जारी की ‘उदयपुर फाइल्स’ की नई रिलीज डेट सुप्रीम कोर्ट की ओर से 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर रोक हटाने की बात कहने के बाद ही फिल्म के निर्देशक भरत श्रीनेत ने 'उदयपुर फाइल्स' की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म के निर्देशक भरत श्रीनेत ने कहा कि फिल्म 8 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, इससे पहले 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट से इस मामले में सुनवाई करने को कहा है। एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने जताई थी संभावना एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने ये संभावना जताई थी कि वो मामले को दिल्ली हाईकोर्ट के पास वापस भेज सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपी मोहम्मद जावेद की याचिका भी हाईकोर्ट भेज सकते हैं। याचिकाकर्ता जावेद ने अपने मुकदमे की सुनवाई पूरी होने तक फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने का लगाया आरोप बता दें कि याचिकाकर्ता जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने आरोप लगाया है कि फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ मुस्लिम समुदाय को बदनाम करती है। मौलाना अरशद मदनी की तरफ से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने दलील दी कि सीबीएफसी (CBFC) पैनल के कई सदस्य एक ही मौजूदा सत्तारूढ़ राजनीतिक दल के सदस्य थे और उन्होंने ही फिल्म को मंजूरी दे दी। फिल्म में विजय राज ने दर्जी कन्हैया लाल की भूमिका निभाई है और अमित जानी इसके प्रोड्यूसर हैं. निर्देशक भरत श्रीनेत ने कहा, 'हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं और 8 अगस्त को फिल्म रिलीज करने के लिए तैयार हैं. जानी फायरफॉक्स फिल्म्स 8 अगस्त को उदयपुर फाइल्स का प्रमोशन शुरू करने और दुनिया भर में रिलीज करने जा रही है. सच्चाई की हमेशा जीत होती है.' जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अरशद मदनी और अन्य द्वारा केंद्र के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें 6 अतिरिक्त कट लगाने के सुझाव के बाद फिल्म की रिलीज को मंजूरी दी गई थी. पीठ ने यह भी कहा कि केंद्र की हाई पावर कमिटी द्वारा फिल्म का रिव्यू करने के निर्णय के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ फिल्म निर्माताओं की याचिका निरर्थक हो गई है. 

फराह के कुक का ‘कहो ना प्यार है’ डांस वायरल, अमीषा संग ठुमकों पर फिदा हुए लोग

मुंबई   फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान और उनके कुक दिलीप को कौन नहीं जानता! दोनों ने अपने चैनल पर धमाल मचा रखा है। दोनों को हाल ही में किसी सेलिब्रिटी के घर उनके यूट्यूब कुकिंग चैनल के लिए जाते हुए देखा गया। शुरुआत में उस सेलिब्रिटी की पहचान गुप्त रखी गई थी, लेकिन अब पता चला है कि वह अमीषा पटेल हैं। उनके घर के बाहर, पपाराजी ने दिलीप और अमीषा को साथ मिलकर 'कहो ना… प्यार है' का मशहूर हुक स्टेप करते हुए देखा। फराह खान की मौजूदगी में, दिलीप ने अमीषा पटेल के साथ 'कहो ना… प्यार है' का हुक स्टेप बखूबी किया। दोनों को एक साथ डांस करते देख फराह खान और पपाराजी भी हंसने लगे, खासकर दिलीप को। लोकिन उनकी मासूमियत ने सबका दिल जीत लिया। इंटरनेट पर लोग ये वीडियो देखर खूब मजे ले रहे हैं और दिलीप की किस्मत के बारे में भी बात कर रहे हैं। यहां देखें वीडियो: फराह खान के कुक की चमकी किस्मत फराह खान का अपने कुक दिलीप के साथ रिश्ता रसोई से कहीं आगे तक है। हाल ही में फराह ने खुलासा किया कि वह दिलीप के बच्चों की पढ़ाई करवा रही हैं। उनमें से एक ने अब एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिला लिया है, जबकि दूसरा बेहतर भविष्य के लिए कुकिंग में डिप्लोमा कर रहा है। शालीन भनोट से मिलने के दौरान बात करते हुए फराह ने कहा, 'क्योंकि अभी हमारा शो चल रहा है, इसके बच्चों को इंग्लिश मीडियम में डाल दिया है। और एक बच्चे को कुकिंग स्कूल से डिप्लोमा कराया है…ताकि घर में ना काम करें, किसी अच्छे रेस्टोरेंट, या बड़े होटल में काम करें।' सोशल मीडिया पर फराह की धूम कोरियोग्राफर गीता कपूर, जो अक्सर अपने करियर में फराह की अहम भूमिका को मानती हैं, उन्होंने बताया कि कैसे फराह ने उनके कुक दिलीप को स्टार बना दिया और वह उनकी बढ़ती प्रसिद्धि से खुश हैं। गीता ने फराह की तारीफ करते हुए उन्हें एक ट्रेंडसेटर बताया, जिन्होंने सोशल मीडिया पर इन दिनों धूम मचा रखी है। गीता कपूर ने भी की तारीफ हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में, गीता कपूर ने कहा, 'फराह अब सोशल मीडिया के बाजार पर कब्जा करना भी सीख गई हैं। उन्होंने कुकिंग पर एक शो बनाया, दिलीप की लाइफ बन गई है और इन दिनों वह कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वह कमाल की हैं। उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं है कि दिलीप उनके व्लॉग के जरिए फराह से ज्यादा फेमस हों। उनको लगता है जो आपकी किस्मत का है, वो कोई नहीं छीन सकता। आपको आपका हक जरूर मिलेगा।' चैनल पर क्या करते हैं फराह खान और दिलीप! वीडियो ब्लॉग में फराह खान और दिलीप बॉलीवुड और टेलीविजन हस्तियों के घर खाना बनाने और बातचीत करने जाते हैं और दर्शक उनकी मजेदार बातचीत देखना पसंद करते हैं।