samacharsecretary.com

रश्मिका का विजय देवरकोंडा के गांव में शानदार स्वागत, 3 हजार लोगों को किया खाना परोसा, सरप्राइज था खास

मुंबई  रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद हैप्पी लाइफ जी रहे हैं. कपल हनीमून पर ना जाकर रस्मों रिवाजों को पूरा कर रहा है. 4 मार्च को उनका वेडिंग रिसेप्शन होना है. इससे पहले कपल ने बची हुई रस्मों को पूरा किया. हैदराबाद में रश्मिका का ग्रैंड वेलकम हुआ. इसके बाद विजय देवरकोंडा के तेलंगाना स्थित गांव Thummanapeta में सोमवार को कपल का भव्य स्वागत किया गया|  रश्मिका-विजय का बड़ा ऐलान गांव के नए घर में गृहप्रवेश और सत्यनारायण पूजा रखी गई थी. विजय और रश्मिका ने पूजा में साथ बैठकर विधियों को पूरा किया. सिल्क साड़ी में नई नवेली दुल्हन रश्मिका की खुशी का ठिकाना नहीं था. अपने लव ऑफ लाइफ विजय संग वो खुश दिखीं. न्यूलीवेड कपल की एक झलक पाने को पूरा गांव वहां पर इकट्ठा हुआ. रश्मिका और विजय ने सभी का हाथ जोड़कर नमन किया. गांववालों ने कपल को सदा सुखी रहने का आशीर्वाद दिया |  विजय ने स्टेज पर आकर गांववालों को उनकी बहू रश्मिका से मिलवाया. एक्ट्रेस ने गांववालों का इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा किया. कपल ने गांव के 3000 लोगों को खाना खिलाया. इसके अलावा विजय ने एक बड़ा ऐलान भी किया. एक्टर ने देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत 9वीं और 10वीं क्लास के बच्चों को स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया. ये सौगात तेलंगाना के Nagarkurnool जिले के Achampet डिवीजन के 44 सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेगी. इस अनाउंसमेट को सुनने के बाद उनकी मां की खुशी का ठिकाना नहीं था. भाई आनंद ने भी इस पहल को सराहा. विजय ने गांववालों से कहा- मेरे होमटाउन में मेरा घर और जमीन है. अब से मैं लगातार गांव आता रहूंगा |  शादी के बाद कपल तिरुमाला तिरुपति मंदिर भगवान का आशीर्वाद लेने गया था. कपल की एक झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं. रश्मिका-विजय ने 7 साल डेटिंग के बाद अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया है. उनका वेडिंग लुक सोशल मीडिया पर अभी तक वायरल हो रहा है. कपल ने कोडावा और आंध्रा रीति रिवाजों से शादी की. अब फैंस को उनके वेडिंग रिसेप्शन लुक का इतंजार है |   

ईरान छोड़कर भारत में रहने वाली एक्ट्रेस मंदाना खामनेई की मौत से खुश, क्या कह रही हैं?

मुंबई  अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद से ईरान में इस समय तबाही का मंजर है. अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की भी मौत हो गई है. खामेनेई की मौत से ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी काफी खुश हैं. वो लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं |  हालांकि, मंदाना अपने देश के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित भी हैं. सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिसपर उन्हें ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ रही है. कुछ लोग मंदाना को उनके देश लौटने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि वो बीते कई सालों से इंडिया में रह रही हैं|  लेकिन क्या आप जानते हैं कि मंदाना पहले भी कई दफा सुर्खियों में रह चुकी हैं. उनका नाम कई कंट्रोवर्सी से जुड़ चुका है. तो आइए जानते हैं कि मंदाना करीमी कौन हैं और वो क्यों ईरान छोड़कर भारत में बस गई हैं|  मंदाना करीमी का जन्म ईरान के तेहरान में हुआ था. मगर एक्ट्रेस बनने के सपने को पूरा करने के लिए वो सालों पहले इंडिया आ गई थीं और तब से यहीं बस गई हैं|  मंदाना मॉडलिंग कर चुकी हैं. वो कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, जिनमें 'भाग जॉनी', 'क्या कूल हैं हम' जैसी फिल्में शामिल हैं. मंदाना को सलमान खान के शो बिग बॉस में भी देखा गया था. वो साल 2022 में एकता कपूर के रियलिटी शो लॉक अप में भी दिखी थीं|   मंदाना रियल लाइफ में काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं. वो अक्सर बिकिनी में अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर करती हैं. मंदाना को बिकिनी फोटोज पर भारी ट्रोलिंग झेलनी पड़ चुकी है | मंदाना ने कुछ साल पहले रमजान के महीने में बिकिनी में अपने फोटोज-वीडियोज शेयर किए थे, जिसें देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था. रमजान में बिकिनी पहनने पर कई लोगों ने उनपर धामर्कि भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था |          मंदाना के टॉपलेस फोटोज पर भी बवाल मच चुका है. मंदाना की टॉपलेस तस्वीरों पर लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी| मंदाना अपनी मैरिड लाइफ को लेकर भी विवादों में रह चुकी हैं. एक्ट्रेस ने साल 2017 में बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता से शादी रचाई थी. कपल ने पहले कोर्ट मैरिज की थी फिर हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी. मगर चंद महीनों में ही मंदाना ने पति और सास-ससुर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. वो पति पर चीटिंग का आरोप भी लगा चुकी हैं. हालांकि, अब उनका तलाक हो चुका है| 

लाइव परफॉर्मेंस में सपना चौधरी से हुई छेड़छाड़, ‘अचानक मुझे Kiss कर दिया’

 नई दिल्ली हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी इन दिनों 'द 50' शो में दिखाई दे रही हैं. सपना का दबंग अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. अब शो में सपना ने एक डांसर के तौर पर अपनी जर्नी पर बात की. सपना ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में काफी बुरा दौर देखा है. एक दफा उनकी जान को खतरा भी था.  सपना चौधरी का खुलासा सपना ने बताया कि उनके ऊपर करीब 35 केस रजिस्टर्ड हैं. कई जगहों पर उनके परफॉर्म       करने पर बैन तक लग गया है. अपने करियर के डार्क फेज पर बात करते हुए सपना चौधरी बोलीं- साल 2018 में बिग बॉस करने के बाद से मैंने बेहतर से बेहतर शोज करने शुरू कर दिए थे. उससे पहले इवेंट्स में हालात बहुत खराब थे. वहां कभी भगदड़ मच जाती थी, कभी कुर्सियां फेंकी जाती थीं तो कभी लड़ाइयां हो जाती थीं. मेरे ऊपर 35 केस हैं, क्योंकि मैंने शो किया और वहां भगदड़ मच गई. मैं बड़ौद, मेरठ…उस साइड बैन हूं. मेरे नाम से शो की परमिशन नहीं मिलेगी.  सपना ने अपने शो का एक खौफनाक इंसीडेंट भी याद किया. सपना बोलीं- एक दफा हमारे घर में पैसे नहीं थे. मेरी मां और मैं साथ बैठे थे. हम बस यही उम्मीद कर रहे थे कि कोई शो मिल जाए. फिर अचानक देर रात में मेरा फोन बजा. कॉल पर मुझे एक शो का ऑफर मिला, जो अगली रात को होने वाला था. उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं शो करूंगी और मैंने तुरंत हां कह दिया था. मैं शो करने के लिए इतनी एक्साइटेड थी कि मैंने उसके बारे में कोई डिटेल ही नहीं पूछी. मैंने ये भी नहीं पूछा कि किस तरह का शो है. कहां हो रहा है और मुझे क्या करना होगा? 'शाम को हम लोकेशन पर पहुंचे. वो एक फार्महाउस था. हम जैसे ही अंदर गए मैंने देखा वहां करीब 25-26 टेबलें लगी हैं और पीछे की तरफ सिर्फ 2 कुर्सियां थीं. हर टेबल पर ओपनली हथियार रखे थे. वहां मौजूद सभी लोग गैंगस्टर्स लग रहे थे. ऐसा लग रहा था कि कोई जेल से रिहा हुआ है और वो उसका जश्न मना रहे हैं.'  सपना संग हुई थी बदतमीजी पहले मैंने अकेले गाना गाया था और फिर किसी के साथ परफॉर्म किया था. मगर जब मैं अकेले परफॉर्म कर रही थी, तब एक शख्स लगातार मेरे पास आ रहा था और मेरे कान में कुछ बोल रहा था. मेरी मां ने पूछा- ये क्या कह रहा है? मैंने कहा कि ज्यादा शोर-शराबा होने की वजह से मैं ठीक से सुन नहीं पाई. वहां, करीब 50-55 आदमी थे. मेरी मां ने फिर उनसे रिक्वेस्ट की प्लीज अब हमें जानें दो. लेकिन उनमें से एक ने कहा- आप कैसे जा सकती हो? डांस तो अभी बाकी है. पहले डांस करो और फिर जाओ. क्या हमने आपको पेमेंट नहीं की है? सपना ने बताया कि उस वक्त वो काफी घबरा गई थीं. उन्हें लग रहा था कि वो लोग उन्हें शूट भी कर सकते हैं. सपना बोलीं- मैं स्टेज पर जाकर डांस करने लगी थी. अचानक वही, आदमी पीछे से मेरे पास आया और उसने मुझे गाल पर KISS कर लिया.  'मैं तभी तुरंत स्टेज से उतर गई और स्टेज के पीछे जाकर बैठ गई थी. मैंने कहा था- मैं अब और ये सब नहीं करूंगी. मुझे फर्क नहीं पड़ता आगे क्या होता है. मेरी मां ने फिर मेरा हाथ थामकर उन लोगों से बात की. मां ने उनसे कहा था- आप लोग किसी की बेटी-बहन को इनवाइट करते हो और फिर इस तरह बर्ताव करते हो. ये सही नहीं है. मेरी मां फिर मुझे लेकर वहां से जाने लगी थीं.' 'हम जैसे-जैसे बाहर निकलने के लिए दरवाजे की तरफ बढ़ रहे थे, मैं अपनी मां को बोले जा रही थी कि ये लोग गोली मार सकते हैं. मुझे लग रहा था कि बुलेट कभी भी आ सकती है. किसी तरह हम से वहां से बाहर निकलकर कार में बैठे और तब मैंने सुकून भरी सांस ली. वो काफी खतरनाक मोमेंट था.' 

तृप्ति डिमरी और करोड़पति बिजनेसमैन के बीच रोमांटिक पल, रिश्ता हुआ कंफर्म, होगी शादी?

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने कम समय में इंडस्ट्री में अपनी बड़ी पहचान बना ली है. मगर तृप्ति प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. तृप्ति के लेटेस्ट पोस्ट ने उनकी डेटिंग लाइफ को हवा दे दी है. फैंस का मानना है कि वो प्यार में हैं.  चर्चा में तृप्ति की पोस्ट दरअसल, तृप्ति डिमरी ने हाल ही में धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. तृप्ति की बर्थडे पार्टी में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट खास मेहमान बने थे. सैम ने तृप्ति की बर्थडे पार्टी की झलक भी फैंस को दिखाई थी. अब एक्ट्रेस ने जश्न की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं.  मगर एक खास तस्वीर ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. सेलिब्रेशन की एक फोटो में तृप्ति डिमरी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट की बांहों में दिखाई दे रही हैं. दोनों एक दूसरे को बांहों में लेकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे की मुस्कान उनकी खुशी को जगजाहिर कर रही है.  रिश्ता किया कंफर्म? तृप्ति डिमरी को सैम संग कोजी होता देख फैंस उनके रिश्ते को कंफर्म मान रहे हैं. फैंस का मानना है कि तृप्ति ने सैम संग अपना रिश्ता इंस्टा ऑफिशियल कर दिया है. फैंस दोनों को साथ देखकर काफी ज्यादा खुश हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं.  तृप्ति और सैम  के लंबे समय से डेटिंग की चर्चा है. दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है. दोनों कई दफा साथ में वेकेशन एन्जॉय करते हुए भी नजर आ चुके हैं. हालांकि, उन्होंने कभी ऑफिशियली अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा.   तृप्ति वर्क फ्रंट पर अपने करियर में काफी अच्छा कर रही हैं. एक्ट्रेस अब जल्द ही बिग बजट फिल्म 'स्प्रिट' में दिखाई देने वाली हैं. वहीं दूसरी तरफ तृप्ति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड की बात करें तो वो एक मॉडल के तौर पर काम कर चुके हैं. अब वो बिजनेस की दुनिया में एक्टिव हैं. वो कई रेस्टोरेंट्स के मालिक हैं, जिससे वो तगड़ी कमाई करते हैं. 

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने बैकलेस मोनोकनी में दिखाया बीच पर अद्भुत स्वैग, फैंस हुए दीवाने

मुंबई  शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर फिल्मी पर्दे से दूर होकर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं. मीरा बिजनेसवुमन हैं. सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं. मीरा अपने पोस्ट के जरिए बच्चों और पति संग अपनी पर्सनल लाइफ की झलक फैंस संग शेयर करती रहती हैं. अब मीरा की नई पोस्ट इंटरनेट पर वायरल है.  मीरा का दिखा स्वैग दरअसल, मीरा इन दिनों परिवार संग वेकेशन पर हैं. एक्ट्रेस ने वेकेशन से कुछ एस्थेटिक तस्वीरें शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने बीच पर खूब एन्जॉय किया. उन्होंने फैंस संग भी कई सारी सनकिस्ड तस्वीरें साझा की हैं.  मीरा एक फोटो में पूल में चिल करती हुई नजर आ रही हैं. प्रिंटेड मोनोकनी में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं. ब्लैक सनग्लासेस और बालों में बन बनाए मीरा का जवाब नहीं है.  एक दूसरी फोटो में मीरा बीच पर अपनी लाडली बेटी संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई दिखाई दीं. दोनों बीच पर सुकून से सनसेट एन्जॉय करती नजर आईं. मां-बेटी का बॉन्ड फैंस का दिल जीत रहा है.  मीरा ने बीच वेकेशन से अपनी खास फोटो भी शेयर की, जिसमें वो बैकलेस स्काई ब्लू मोनोकनी में दिखाई दे रही हैं. तस्वीर पीछे से ली गई है. फोटो में मीरा अपनी बैक फ्लॉन्ट करती हुई देखी जा सकती हैं. मीरा के वेकेशन फोटोज ने फैंस का दिल जीत लिया है. कमेंट सेक्शन में फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. कोई उन्हें फायर बता रहा है तो कई हार्ट इमोजी बनाकर अपना प्यार लुटा रहा है.  पति शाहिद संग मीरा का रोमांस इससे पहले मीरा ने पति शाहिद कपूर के बर्थडे पर उनके साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करके उन्हें बर्थडे विश किया था. शाहिद और मीरा एक दूजे की बांहों में रोमांटिक होते दिखे थे. उनकी केमिस्ट्री किसी न्यूलीमैरिड कपल से कम नहीं लगी.   शाहिद और मीरा की बात करें तो उन्होंने साल 2015 में शादी रचाई थी. शादी के बाद कपल दो बच्चों का पेरेंट बना. मीरा ने बेटी मीशा को 2016 में जन्म दिया था. इसके बाद साल 2018 में बेटे जैन का वेलकम किया था. शाहिद और मीरा बच्चों संग खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं. 

तापसी पन्नू बोलीं- इंडस्ट्री में अकेली पड़ गई हूं, हीरो नहीं करना चाहते काम

मुंबई तापसी पन्नू इन दिनों फिल्म अस्सी को लेकर छाई हुई हैं। तापसी ने हमेशा एक बोल्ड और सोसाइटी के महत्वपूर्ण सब्जेक्टस पर बनी फिल्मों में काम किया है। तापसी उन सेलेब में से हैं जो किसी भी मुद्दे पर बात करने से झिझकती नहीं हैं। अब तापसी ने हाल ही में कहा कि कई बार हीरो उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे। हीरो काम नहीं करना चाहते साथ दरअसल, सोनल कालरा के साथ इंटरव्यू में तापसी से पूछा गया कि सब जानते हैं कि आप अपने दिमाग की बात करते हैं। लेकिन क्या आपको कभी इस वजह से काम खोना पड़ा है? तो तापसी ने कहा, ‘मुझे सच में पहले नहीं पता था। बस ऐसा था कि कोई बोलता कि नहीं नहीं मैं उसके साथ काम नहीं करना चाहता क्योंकि ऐसी-ऐसी वजह है और फिर आप जानते हो चीजें आपके पास खुद नहीं आती। बस मुझे फिर पता चला कि हीरो तुम्हारे साथ काम नहीं करना चाहता। मुझे लगता है सब जानते हैं कि हीरो डिसाइड करते हैं फिल्म में ज्यादातर जब तक कि कोई बड़ा डायरेक्टर ना हो। दरअसल, कुछ डायरेक्टर्स स्टार डायरेक्टर्स हैं और जब वे कहते हैं कि उन्हें कोई चाहिए तो वो उसे ही लेते हैं।’ जब राजकुमार ने तापसी को लिया डंकी में तापसी ने फिर उदाहरण देते हुए कहा कि जब राजू सर को मैं चाहिए थी डंकी में तो मैं ही थी। ये सबके लिए बड़ा शॉक होगा क्योंकि मैं उस स्पेशल सर्किट कि नहीं हूं। इस तरह की फिल्में या शाहरुख खान सर की रेगुलर पेयर ऑनस्क्रीन। तो ये बहुत बड़ा शॉक था, कई लोगों के लिए बड़ा शॉक था। वो सब इसलिए क्योंकि डायरेक्टर श्योर थे कि उन्हें मुझे लेना है। लोगों ने कहा मेरे साथ काम करना मुश्किल तापसी ने आगे कहा, ‘कई बार मैंने सुना कि लोग बोलते हैं कि मेरे साथ काम करना मुश्किल है। मुझे यह समझ नहीं आता है क्योंकि अगर कोई मेरी फिल्मोग्राफी खोलेगा तो वो देखेंगे कि मैंने कई डायरेक्टर्स के साथ कई बार काम किया है और ऐसा तो आप किसी ऐसे इंसान के साथ नहीं कर सकते ना जिसके साथ काम करना मुश्किल है। कोई भी मुसीबत बार-बार नहीं चाहता है। तो वही है कि जिन्होंने मेरे साथ कभी काम नहीं किया वो ही ऐसा कह रहे हैं क्योंकि वे मुझे जानते नहीं हैं और ना मैं सोशल पर्सन हूं। मैं दिखा नहीं सकती सबके पास जाकर कि मैं कैसी इंसान हूं। मैं चाहती हूं कि मेरा काम बात करे।’ तापसी की फिल्म अस्सी तापसी की फिल्म अस्सी की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक टीचर के साथ कुछ लड़के जबरदस्ती करते हैं और इसके बाद पुलिस स्टेशन और कोर्ट में जो उसे झेलना पड़ता है बस वही फिल्म में दिखाया है। फिल्म को क्रिटिकली काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।  

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला का आरोप: रोल पाने के लिए रखा गया इंटीमेट होने का दबाव

मुंबई  टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला भी एक्टिंग की दुनिया में काफी एक्टिव हैं. वो अपने करियर पर फोकस कर रही हैं. अब आकांक्षा ने इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउंच पर बात की है. साथ ही उन्होंने इंटीमेट सीन्स शूट करने के अनुभव के बारे में भी बताया.  कास्टिंग काउच पर क्या बोलीं आकांक्षा? Hauterrfly संग बातचीत में आकांक्षा चमोला ने बिना झिझके बोल्ड और इंटीमेट सीन्स पर बात की. उन्होंने ये भी बताया इंडस्ट्री में किस तरह कास्टिंग काउच होता है. आकांक्षा बोलीं- मैंने पर्सनली कभी कास्टिंग काउच जैसी सिचुएशन नहीं देखी है. लेकिन कॉम्प्रोमाइज की बातचीत हमेशा होती रही है. 'टेलीविजन एक बहुत ही साफ-सुथरा प्लेटफॉर्म है, लेकिन अगर आप इसमें आगे बढ़ना चाहते हैं, तो यह बहुत मुश्किल बन जाता है. खासकर जब आपके पास कोई गॉडफादर न हो. मैं किसी एक इंडस्ट्री को लेकर बहुत महत्वाकांक्षी नहीं थी, लेकिन मैंने सोचा कि अगर मौका मिल रहा है, तो मुझे एक बार कोशिश करनी चाहिए.' आकांक्षा आगे बोलीं- कई बार तो लोग पहली ही मुलाकात में इस बारे में खुलकर बोलने की हिम्मत कर बैठते हैं. वो कहते हैं कि हम ऑडिशन नहीं लेंगे और कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करेंगे. यह भी डिमांड करते हैं कि आपको इस व्यक्ति के करीबी जाना पड़ेगा. सब कुछ बहुत सीधा-सादा होता है. वो साफ-साफ लिख देते हैं कि इस खास व्यक्ति से रिश्ते बनाने के लिए आपको यह रोल मिलेगा. मेरे साथ भी 'एक-दो बार ऐसा हुआ है और मैं इस कड़वी सच्चाई को देखकर दंग रह गई थी.' इंटीमेट सीन्स पर बोलीं आकांक्षा वहीं, इंटीमेट सीन्स शूट करने पर आकांक्षा बोलीं- आपको अपनी निजी सीमाएं तय करनी पड़ती हैं. साथ ही ऐसे सीन्स वाले किसी भी शो को साइन करने से पहले उन सभी चीजों के बारे में खुलकर बात करनी होगी जो आप नहीं करना चाहते. जैसे कि मैंने, शुरू से ही साफ कह दिया था कि मैं किसी भी तरह के उत्तेजक सीन्स नहीं करूंगी, न ही बैकलेस सीन दूंगी. मैंने यह बात बिल्कुल साफ कह दी थी कि मैं ओवर एग्रेसिव बोल्ड सीन्स नहीं करूंगी. 

शादी को लेकर डेजी शाह की बेबाक राय, मातृत्व के लिए अपनाया नया विकल्प

मुंबई, अभिनेत्री डेजी शाह ने विवाह और मातृत्व को लेकर अपनी सोच खुलकर व्यक्त करते हुए कहा है कि परिवार शुरू करने के लिए शादी अनिवार्य नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में मां बनने की संभावनाओं को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने अपने अंडाणु संरक्षित करवा लिए हैं। एक साक्षात्कार में डेजी शाह ने कहा कि वर्तमान समय में रिश्तों से जुड़ी नकारात्मक खबरें उन्हें चिंतित करती हैं और इसी कारण विवाह उन्हें डरावना प्रतीत होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपने जीवन के निर्णय अपनी शर्तों पर लेना चाहती हैं और विवाह को लेकर अभी कोई निश्चित योजना नहीं बनाई है। उनके अनुसार यह निर्णय उन्होंने समय और परिस्थितियों पर छोड़ दिया है। मातृत्व पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अंडाणु संरक्षित कराने का कदम इसलिए उठाया ताकि उचित समय आने पर वह मां बन सकें। उनका मानना है कि परिवार बसाने के लिए विवाह आवश्यक नहीं है और महिलाओं को अपने जीवन के बारे में स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने का अधिकार होना चाहिए। रिश्तों में प्राथमिकताओं को लेकर पूछे गए प्रश्न पर डेजी शाह ने कहा कि उनके लिए भावनात्मक जुड़ाव और आर्थिक स्थिरता दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। वह ऐसे जीवनसाथी की कामना करती हैं जो आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त हो। कार्य क्षेत्र की बात करें तो डेजी शाह हाल ही में वेब श्रृंखला ‘रेड रूम’ में दिखाई दी थीं। आने वाले समय में वह पलाश मुच्छल के निर्देशन में बन रही फिल्म में श्रेयस तलपड़े के साथ नजर आएंगी। डेजी शाह के इस बयान ने विवाह, मातृत्व और महिलाओं की स्वतंत्रता को लेकर चल रही बहस को एक नया आयाम दे दिया है।  

तृप्ति डिमरी ने मनाया खास जन्मदिन, सैम मर्चेंट संग तस्वीरों पर उमड़ा प्रशंसकों का प्यार

मुंबई, अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मनाए गए निजी समारोह की झलकियां साझा कर प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। सामाजिक मंच पर साझा की गई इन तस्वीरों और दृश्यांशों में वह कथित मित्र सैम मर्चेंट के साथ स्नेहपूर्ण अंदाज में नजर आईं, जिस पर उनके चाहने वालों ने भरपूर प्रेम लुटाया। तृप्ति डिमरी ने अपने संदेश में जन्मदिन पर मिले स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि इतनी शुभकामनाओं के कारण उनके चेहरे पर अब भी मुस्कान बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने संदेश, दूरभाष या मन ही मन उन्हें याद किया, उन सभी का यह स्नेह उनके लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। साझा की गई पहली तस्वीर में वह सजे हुए मेज के पास खड़ी दिखाई दे रही हैं, जिसके पीछे ‘जन्मदिन मुबारक’ का पट लगा है और सामने सूर्यास्त का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है। एक अन्य चित्र में वह काले परिधान में आकर्षक अंदाज में ‘1’ और ‘3’ आकार के रजत रंग के गुब्बारे पकड़े हुए नजर आती हैं, जिससे उनके 31वें जन्मदिन का संकेत मिलता है। एक दृश्यांश में तृप्ति बच्चों के बीच केक काटते हुए दिखाई देती हैं, वहीं एक भावुक तस्वीर में वह अपनी माता को आलिंगन करती नजर आईं। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न जन्मदिन के केक, जलती मोमबत्तियों और सूरजमुखी के पुष्पों का गुलदस्ता भी साझा किया। सैम मर्चेंट के साथ उनकी एक आत्मीय तस्वीर ने विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। इन तस्वीरों पर प्रशंसकों ने बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं दीं। अनेक लोगों ने दोनों को साथ में सुंदर बताते हुए शुभकामनाएं दीं, जबकि कई ने उनके इस निजी उत्सव को परिवार और अपनों के साथ बिताए गए यादगार पल बताया। कार्य क्षेत्र की बात करें तो तृप्ति डिमरी हाल ही में प्रदर्शित फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म ने अब तक 60.25 करोड़ रुपये का व्यवसाय कर लिया है, जिससे उनके अभिनय को एक बार फिर सराहना मिली है।  

‘व्हाइट लोटस 4’ में नहीं होंगी दीपिका पादुकोण

मुंबई, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से जुड़ी एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। वह पहले बहुप्रतीक्षित फिल्में 'कल्कि 2' और 'स्पिरिट' से बाहर होने को लेकर चर्चा में थीं। अब खबर है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीरीज 'द व्हाइट लोटस सीजन 4' में काम करने से भी इनकार कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरीज के निर्माताओं ने दीपिका से संपर्क कर उन्हें ऑडिशन देने के लिए कहा था। अभिनेत्री ने ऑडिशन प्रक्रिया में हिस्सा लेने से साफ मना कर दिया, जिसके चलते यह मौका उनके हाथ से निकल गया। बताया जा रहा है कि 'द व्हाइट लोटस' की कास्टिंग प्रक्रिया में ऑडिशन अनिवार्य रखा गया था। निर्माता किसी भी कलाकार को अंतिम रूप देने से पहले उनका ऑडिशन लेना चाहते थे। सूत्रों के मुताबिक, दीपिका इस प्रक्रिया के लिए तैयार नहीं थीं, जिस कारण वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाईं। गौरतलब है कि इससे पहले भी निर्माताओं ने उन्हें तीसरे सीजन के लिए अप्रोच किया था, लेकिन उस समय वह प्रेग्नेंसी के चलते यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं कर सकी थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था। अब फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।