samacharsecretary.com

हार्दिक की एक्स वाइफ Natasa Stankovic ने समंदर किनारे दिखाया हॉट लुक

मुंबई  नताशा स्टेनकोविक ने अपने करियर की शुरूआत सर्बिया में डांस और मॉडलिंग से की थी. 2012 में वो मुंबई आईं और बॉलीवुड में काम करना शुरू कर दिया.नताशा का फिल्मी करियर उतना शानदार नहीं रहा है, जितनी उम्मीद की जा रही थी. उन्हें असली लाइमलाइट भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या संग शादी के बाद मिली.  हार्दिक और नताशा की शादी चार साल चली और 2024 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. नताशा और हार्दिक बेटे अगस्त्य की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं. तलाक के बाद नताशा लाइफ में आगे बढ़ रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो गोवा में समंदर किनारे चिल करती दिख रही हैं.  वेकेशन फोटोज में नताशा बिकिनी में नजर आ रही हैं, उन्होंने अपनी खूबसूरती और अदाओं से लोगों का दिल जीत लिया. नताशा गोवा में लग्जूरियस लाइफस्टाइल को एंजॉय करती दिखीं. उन्होंने वहां का फूड और मौसम दोनों एंजॉय किया.             एक फोटो में उन्होंने बेडरूम की झलक भी दिखाई, जिसमें वो मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं. शॉर्ट ड्रेस में नताशा को खिलखिलाते देखा गया. उनके चेहरे की खुशी बता रही है कि उन्होंने गोवा में क्वालिटी टाइम बिताया है. नताशा को खुश देखकर इनके चाहने वाले भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं. 

विजय-रश्मिका बने दूल्हा-दुल्हन, शुरू हुई शादी की रस्में और पारंपरिक तेलुगू अंदाज

उदयपुर पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को इंटीमेट रखा गया है. करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही वेडिंग का हिस्सा बने हैं. वेन्यू पर फोन का इस्तेमाल करने पर पाबंदी है. कपल की कोई भी फोटो लीक ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है. कपल ने शादी से पहले पूल पार्टी, वॉटर वॉलीबॉल, विरोश प्रीमियर लीग के नाम से क्रिकेट मैच भी रखा था. उदयपुर में शाही शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी. जिसमें इंडस्ट्री के नामी सितारे शामिल होंगे. फैंस कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. बीती रात कपल की संगीत सेरेमनी हुई थी. इसकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका ने पुष्पा 2 के गाने अंगारों पर डांस कर विजय देवरकोंडा को सरप्राइज किया. विजय की मां ने अपनी होने वाली बहू पर जमकर प्यार बरसाया.  कौन था रश्मिका का पहला प्यार? रश्मिका मंदाना अब भले ही विजय की दुल्हन बनने वाली हैं. लेकिन एक वक्त वो एक्टर रक्षित शेट्टी के प्यार में थीं. वे फिल्म के सेट पर मिले, दोस्त बने, और फिर डेटिंग शुरू की. 2017 में उन्होंने सगाई की. लेकिन 2018 में उनका रिश्ता टूट गया था. सगाई टूटने के सालों बाद रश्मिका को विजय से प्यार हुआ. दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट ही रखा. शादी से ठीक पहले उन्होंने अपना रिश्ता कंफर्म किया.  हल्दी में दिखा होली का खुमार 25 फरवरी को कपल की हल्दी सेरेमनी की रस्म निभाई गई. रश्मिका-विजय ने इंस्टा स्टोरी पर जश्न की झलक दिखाते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं. सबने हल्दी की होली खेली. ढेर सारी मस्ती और फन हुआ. रश्मिका का एलिगेंट डिनर और जापानी जायका वहीं, रश्मिका मंदाना ने उत्सव के अधिक परिष्कृत और सौम्य पक्ष को साझा किया। उनकी तस्वीरों में सुनहरी रोशनी में चमकता हुआ एक भव्य डिनर सेटअप दिखा। टेबल को ताजा ब्लश लिली, हाइड्रेंजिया और फलों से सजाया गया था। विशेष ध्यान खींचने वाली बात यह थी कि मेहमानों के लिए एक खास 'जापानी डाइनिंग एक्सपीरियंस' का प्रबंध किया गया था। इस बारीक और सोच-समझकर तैयार किए गए मेन्यू ने सेलिब्रेशन की भव्यता को और बढ़ा दिया। 'विरोश' का व्यक्तिगत स्पर्श इस पूरी शादी में सबसे खास रहा VIROSH नाम का आधिकारिक उपयोग। नैपकिन पर कढ़ाई किए गए इस नाम ने प्रशंसकों के प्रति उनके प्यार को दर्शाया। कपल ने एक दिन पहले ही मैचिंग नोट्स के जरिए अपनी शादी की पुष्टि करते हुए कहा था, 'आपने हमें प्यार से जो नाम (विरोश) दिया, हम अपनी शादी को वही नाम देना चाहते हैं।' यह पूरा भव्य आयोजन उदयपुर के आलीशान ITC मेमेंटोस (एकाया) में हो रहा है, जो अपने शानदार लैंडस्केप के लिए जाना जाता है। फिलहाल, आज दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, अब से कुछ ही देर में दोनों सात फेरे लेंगे, शादी की रस्में अब शुरू हो चुकी हैं। कोडवा वेडिंग ( Kodva Wedding Ritual) भारत में हजारों क्षेत्रीय समुदाय हैं, जिनकी अपनी गहरी परंपराएं और खासकर शादी से जुड़ी अनोखी रस्में हैं. ऐसा ही एक समुदाय है कर्नाटक के कूर्ग क्षेत्र का कोडवा समुदाय. इनकी शादी की रस्में सच में देखने लायक होती हैं. कर्नाटक के कूर्ग (कोडगु) इलाके से आने वाले कोडवा लोग अपनी खास लोकल खानपान परंपरा और सदियों पुरानी रीति-रिवाजों के लिए जाने जाते हैं. और ये उनकी शादियों में भी साफ दिखता है. कूर्ग की शादी (जिसे उनकी स्थानीय भाषा में ‘मंगला' कहा जाता है) भी रंगीन, खुशियों से भरी और उत्साहपूर्ण होती है. तो चलिए जानते हैं इस शादी की परंपराओं के बारे में.  कूर्ग शादियां सिर्फ खाने-पीने और नाच-गाने तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि ये रिश्तेदारों और दोस्तों के मिलने, बातचीत करने (और थोड़ा-बहुत गपशप करने!) का भी मौका होती हैं. यहां एक दिलचस्प बात यह है कि आम हिंदू शादियों की तरह यहां ब्राह्मण पुजारी नहीं होते. इसके बजाय, पवित्र दीपक के सामने पूर्वजों को याद कर आशीर्वाद लिया जाता है और परिवार के बुजुर्ग ही पूरी शादी की अगुवाई करते हैं. यही सादगी और अनोखी रस्में कूर्ग शादी को खास बनाती हैं.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 2 रस्मों से करेंगे शादी, दिखेगी सांस्कृतिक विविधता की झलक

मुंबई, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न शुरू हो चुका है, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही हैं। इस खास मौके को कपल ने बेहद निजी रखा है, जिसमें केवल चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है। दोनों की शादी दो अलग-अलग रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगी, जिससे उनकी सांस्कृतिक विविधता भी झलकेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 फरवरी की सुबह रश्मिका और विजय तेलुगु हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह बंधन में बंधेंगे। इसके बाद शाम को कोडवा समुदाय की परंपराओं के अनुसार एक और समारोह आयोजित किया जाएगा, जो रश्मिका की जड़ों को समर्पित होगा। शादी से पहले एक खास रस्म में विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने अपनी होने वाली बहू को परिवार की परंपरा के तहत खानदानी चूड़ियां भेंट कीं। गौरतलब है कि कपल ने 22 फरवरी को सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से सार्वजनिक किया था। शादी समारोह में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ करीबी चेहरे शामिल हो रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, निर्देशक थारुन भास्कर, अभिनेत्री ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्राव्या वर्मा समारोह का हिस्सा बन चुके हैं। इसके अलावा, फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' से जुड़े राहुल रविंद्रन और आशिका रंगनाथ भी 'विरोश' की इस खास शादी में शामिल हुए हैं।  

स्टार और स्पॉट बॉय सब बराबर: अक्षय कुमार के फैसले को याद कर भावुक हुए गोविंद नामदेव

मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता गोविंद नामदेव ने बताया कि फिल्म ओ माय गॉड! की शूटिंग के दौरान स्टार और स्पॉट बॉय कोई भेदभाव नहीं था। बॉलीवुड में स्टार सिस्टम को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है। वरिष्ठ अभिनेता गोविंद नामदेव ने हाल ही में एक बातचीत में इंडस्ट्री के इसी सिस्टम पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में बड़े और छोटे स्टार के बीच फर्क साफ तौर पर दिखाई देता है। चाहे वह सैलरी हो, वैनिटी वैन हो या फिर सेट पर मिलने वाला खाना। गोविंद नामदेव ने कहा, “इंडस्ट्री में एक बड़ा-छोटा स्टार सिस्टम है। लोग अपने स्टेटस के हिसाब से ट्रीटमेंट पाते हैं। जिसे ज्यादा पैसे मिलते हैं, उसे बड़ी वैनिटी वैन मिलती है। सेट पर खाने में भी फर्क होता है। स्टार्स के लिए अलग खाना बनता है और बाकी लोगों के लिए अलग।” हालांकि, उन्होंने बताया कि फिल्म ओ माय गॉड ! की शूटिंग के दौरान उन्हें एक अलग माहौल देखने को मिला। उनके अनुसार, इस फिल्म के दौरान अक्षय कुमार ने निर्देशक उमेश शुक्ला के साथ मिलकर एक अहम फैसला लिया। गोविंद नामदेव ने बताया , अक्षय कुमार और उमेश शुक्ला ने तय किया कि सेट पर सभी कलाकार और क्रू मेंबर्स एक जैसा खाना खाएंगे। कोई वीआईपी मेन्यू नहीं होगा। अगर किसी को खानपान में विशेष परहेज है, तो वह अलग बात है, लेकिन स्टार्स के लिए अलग व्यवस्था नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा, “उस समय सेट का माहौल बिल्कुल अलग था। सब एक साथ बैठकर खाते थे। कोई भेदभाव नहीं था।” गोविंद नामदेव के इस बयान ने एक बार फिर बॉलीवुड के स्टार सिस्टम पर चर्चा छेड़ दी है। जहां इंडस्ट्री में अक्सर अलग-अलग सुविधाओं को लेकर भेदभाव की बातें सामने आती हैं, वहीं ‘ओह माय गॉड!’ के सेट पर लिया गया यह फैसला एक मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।  

‘लव एंड वॉर’ पर संजय लीला भंसाली का बड़ा संकेत, फिल्म में दिखेगा उनका खास विज़न

मुंबई, बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली का कहना है कि वह अपनी आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के जरिये कुछ खास करने की कोशिश कर रहे हैं संजय लीला भंसाली को भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन और विजनरी डायरेक्टर्स में से एक माना जाता है। वह अपनी फिल्मों की भव्यता और कहानी कहने के अंदाज़ से इंडियन फिल्मों को ग्लोबल लेवल पर ले जाने के लिए जाने जाते हैं। कई सुपरहिट क्लासिक फिल्में देने के बाद, अब वह अपने करियर के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक, 'लव एंड वॉर' की तैयारी कर रहे हैं। इस ग्रैंड हिस्टोरिकल ड्रामा में पहली बार बॉलीवुड के बड़े सितारे आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल एक साथ लीड रोल में नजर आएंगे। दर्शक इस फिल्म की थिएटर रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि अपने जन्मदिन पर भी भंसाली ने सेट पर ही रहना पसंद किया और पूरी तरह 'लव एंड वॉर' के काम में डूबे रहे। अपने जन्मदिन पर काम करने को लेकर उन्होंने कहा, "काम ही वो चीज है जिससे मेरी पहचान बनती है। जब मेरे पास काम नहीं होता, तो मुझे खुद की कोई वैल्यू महसूस नहीं होती। एक आर्टिस्ट के तौर पर अब मैं पहले से ज्यादा निडर हो गया हूँ और रिस्क लेने के लिए तैयार हूँ। आज मैं 5 या 10 साल पहले के मुकाबले ज्यादा मेहनत कर रहा हूँ। मैं हर दिन करीब 20 घंटे काम करता हूँ और मुझे इसमें मजा आ रहा है।" प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी न देते हुए उन्होंने कहा, "मैं यहाँ कुछ खास करने की कोशिश कर रहा हूँ।" हाल ही में, संजय लीला भंसाली ने 'लव एंड वॉर' के लिए दो बहुत बड़े म्यूजिकल सीक्वेंस शूट किए हैं, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। अपनी ग्रैंड विजुअल स्टोरीटेलिंग के लिए मशहूर भंसाली ने यह पक्का किया है कि इन गानों की कोरियोग्राफी शानदार हो, मूवमेंट्स दमदार हों और स्टेजिंग बिल्कुल नई हो, जो फिल्म की वॉर-एरा लव ट्रायंगल वाली इमोशनल कहानी से गहराई से जुड़ी हो। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसी पावरहाउस तिकड़ी के साथ भंसाली के हाथ मिलाने की खबर ने जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। ऐसे में इस बड़े कोलैबोरेशन को अभी से सिनेमा की एक ऐतिहासिक घटना के रूप में देखा जा रहा है।  

आदिवी शेष ने दो अलग-अलग किरदारों को साथ निभाने पर की बात

मुंबई, अभिनेता आदिवी शेष इस समय दो बिल्कुल अलग दुनिया वाली फिल्मों ‘डकैत और जी 2’ में काम कर रहे हैं। इन दोनों प्रोजेक्ट्स के ज़रिए आदिवी शेष अपने अभिनय की अलग-अलग झलक दिखा रहे हैं।डकैत में वह एक देसी, ग्रामीण और भावनाओं से भरे किरदार में नज़र आएंगे। यह फिल्म कच्ची, धूल-भरी और कठोर दुनिया को दिखाती है, जहां उनका किरदार हालात और जज़्बात के बीच जीने की लड़ाई लड़ता है। यह कहानी भावनाओं और इंसानी संघर्ष पर आधारित है।वहीं जी 2 में उनका अंदाज़ बिल्कुल अलग है। इसमें वह एक स्मार्ट, स्टाइलिश और ग्लोबल इंटेलिजेंस स्पाई के रूप में नज़र आएंगे। यह किरदार दिमाग, रणनीति और बड़े स्तर की कहानी पर आधारित है। आदिवी शेष ने इन दोनों अलग किरदारों को एक साथ निभाने पर कहा, “मुझे सबसे ज़्यादा जो चीज़ उत्साहित करती है, वह है इन दोनों दुनियाओं का अलग होना। डकैत में सब कुछ भावनात्मक, सहज और पूरी तरह देसी है।यह जीने की जंग, दर्द और इंसानी फैसलों की कहानी है। वहीं जी2 में तरीका बिल्कुल अलग है। यह ज़्यादा रणनीतिक, नियंत्रित और इंटेलिजेंस पर आधारित है, जो एक स्टाइलिश और ग्लोबल दुनिया में सेट है। इन दोनों मानसिकताओं के बीच बदलाव करना रचनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण है, लेकिन यही मेरे लिए इस दौर को खास और संतोषजनक बनाता है।” एक तरफ मिट्टी और संघर्ष से जुड़ी कहानी, तो दूसरी तरफ इंटेलिजेंस और रणनीति की तेज दुनिया। आदिवी शेष एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि वह अपनी पीढ़ी के सबसे बहुमुखी और दमदार कलाकारों में से एक हैं।  

The Bluff Review: प्रियंका के हॉलीवुड एक्शन ने देसी ‘एनिमल्स’ को किया पसीने-पसीने, देखें रिव्यू

मुंबई  देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अमेजन प्राइम की फिल्म 'द ब्लफ़' में जिस अवतार में हैं, वो न जाने कितने मेल एक्टर्स का ड्रीम रोल है. फिल्म में प्रियंका कुछ को खंजर-तलवार से काट दे रही हैं. कुछ को जिंदा फूंक दे रही हैं. और कितनों को तो उन्होंने सीधा बम से उड़ा दिया है. हालांकि, एक-आध बार आप सोच सकते हैं कि उनका शिकार करने आए एक मीडियम साइज पाइरेट शिप में इतने ज्यादा आदमी फिट कैसे हुए! मगर ये सब बातें अभी साइड रखते हैं. जब प्रियंका इतनी भौकाली एक्शनबाजी के साथ अल्टिमेट पाइरेट अवतार में जलवाफरोश हों, तो कितने बंदे कट-पिट रहे हैं इससे क्या फर्क पड़ता है. आने दो. एक आइलैंड, एक पाइरेट और एक परिवार पाइरेट कैप्टन कॉनर (कार्ल अर्बन) ने आदतन समंदर में दिखी एक अनजान शिप पर कब्जा कर लिया है. जिसके कैप्टन टी एच बॉडेन (इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा) के पास कॉनर को एक गोल्ड बिस्किट मिला है. सालों पहले कॉनर की पाइरेट गैंग से उसके एक साथी ने बगावत की थी और बक्सा भर सोना लेकर फरार हो गया था. बॉडेन के पास मिला बिस्किट उसी बक्से वाला है. सालों से अपना वो माल और उस गद्दार साथी को तलाश रहा कॉनर का अगला टारगेट अब वो आइलैंड है, जहां बॉडेन का घर है. घर में बॉडेन की बहन है, एक विकलांग बेटा है. इन्हें संभाल रही है बॉडेन की बीवी एरसेल (प्रियंका चोपड़ा). इन्हें उठाने गए कॉनर गैंग के पहले जत्थे को बहुत बुरी तरह 10 ही मिनट में पता चल जाता है कि एरसेल को सिर्फ एक हाउसवाइफ समझकर उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है. गलतियां तो ठीक हो जाती हैं, पर उसके लिए आदमी जिंदा होना चाहिए. ईश्वर बेचारों की आत्मा को शांति दे. कॉनर की गैंग को जल्द ही पता चलने वाला है कि एरसेल कौन है, क्या कर सकती है और किस हद तक कर सकती है. उन पर होने वाली ये ज्ञानवर्षा स्टाइलिश, धारदार एक्शन और बिग स्क्रीन हीरोइज्म का शानदार शाहकार है. यहां 'ब्लफ़' भूगोल का शब्द है. समंदर की उफान मारती लहरों की काट-छांट से किनारे की जमीन में गुफानुमा खाली जगहें बन जाती हैं. बॉडेन के आइलैंड पर ऐसे ही एक 'ब्लफ़' में कॉनर गैंग का शिकार होना है. इसीलिए फिल्म का टाइटल है 'द ब्लफ़'. एक्शन का जलवा, राइटिंग का हलवा मार्वल की सुपरहीरो फिल्में और एक्शन थ्रिलर्स लेकर आने वाले रूसो बंधुओं के मामले में ये गारंटी रहती है कि एक्शन सांसें रोक देने वाला होगा. कॉनर के बंदों की एरसेल से पहली 'मीटिंग' का एक्शन सच में सांसें रोक देने वाला लगता है. दो वजहों से. एक तो आपको अनुमान नहीं है कि ऐसा होने वाला है और फाइट सीन्स का डिजाइन वाकई दमदार है. लेकिन जब आपको पता लग चुका है कि एरसेल क्या करने वाली है, तो आगे का सहारा यही बचता है कि एक्शन डिजाइन लगातार और धांसू होता जाए. 'द ब्लफ़' में ऐसा थोड़ा कम हुआ है. फ्रैंक ई फ्लावर्स ने प्रियंका की एक्शन स्टार इमेज को एक लेवल और ऊंचा तो किया है. प्रियंका ने ये जिम्मेदारी अपने मजबूत कंधों पर खूब संभाली भी है. मगर इस एक्शन हाइवे के दाएं-बाएं थोड़ी माहौलबाजी के लिए कोई खोखा-टपरी नहीं है. कॉनर से डरने की एक ही वजह है कि खुद प्रियंका का किरदार उससे घबराता है. इसके अलावा कॉनर के पीछे ऐसा कोई सबप्लॉट नहीं है, जो उसका जलवा बताता हो. वो तो कार्ल अर्बन खुद इतने स्टाइलिश स्वैग वाले एक्टर हैं कि अपने काम से आपका ध्यान बांधे रखते हैं. प्रियंका के रहस्यमयी किरदार की बैकस्टोरी भी थोड़ी और गहराई चाहती थी. कॉनर के सेकंड इन कमांड ली (टेमुएरा मॉरिसन) और एरसेल का इंटरेक्शन माहौल बना रहा था. इसे फिल्म थोड़ा और एक्सप्लोर करती तो मजा आ जाता. हॉलीवुड में लंबे समय से कोई पाइरेट फिल्म नहीं बनी है. 'द ब्लफ़' ये कमी स्टाइलिश तरीके से पूरी तो करती है, पर एक बेहतरीन पाइरेट फिल्म बनने से कुछ मीटर पीछे रह जाती है. कुल मिलाकर 'द ब्लफ़' बहुत जल्दी तय कर लेती है कि उसे प्रियंका और कार्ल के फेस-ऑफ पर ही रहना है. उसे प्रियंका के किरदार का करंट खतरनाक अंदाज ही दिखाना है, पास्ट स्ट्रगल्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देना. इसलिए कई किरदारों और बैकस्टोरीज को अधपका छोड़ दिया गया है, जिससे आधी फिल्म 'ये होता तो मजा आ जाता' अंदाज में देखनी पड़ती है. लेकिन ये कमी प्रियंका से इस बात का जरा भी क्रेडिट नहीं छीन सकती कि वो एक अल्टिमेट एक्शन स्टार हैं. और उनका ब्लडी पाइरेट अवतार 'द ब्लफ़' देख डालने की पर्याप्त वजह है.

AI के दुरुपयोग पर सख्त कोर्ट: जुबिन नौटियाल केस में दिल्ली हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

नई दिल्ली मशहूर गायक जुबिन नौटियाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उनकी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए एआई प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन माध्यमों पर सख्त रोक लगाने का अंतरिम आदेश दिया है। यह आदेश दिल्ली हाईकोर्ट की एकल पीठ ने पारित किया, जिसकी अध्यक्षता जस्टिस तुषार राव गेडेला ने की। कोर्ट ने कहा, "जुबिन नौटियाल एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय कलाकार हैं और पहली नजर में उनका मामला मजबूत है। अगर इस पर रोक नहीं लगाई जाती, तो उनकी छवि और पहचान को ऐसा नुकसान होगा, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।" जुबिन नौटियाल ने अपनी याचिका में बताया कि उनका नाम, आवाज, गाने का खास अंदाज, स्वर और गायिकी की तकनीक, हाव-भाव, तस्वीरें, हस्ताक्षर और पूरी पहचान उनके व्यक्तित्व अधिकारों का हिस्सा हैं। उनका कहना था कि इन सभी चीजों का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना किसी भी तरह से करना कानून के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ एआई प्लेटफॉर्म्स उनकी आवाज और चेहरे की नकल करके फर्जी ऑडियो और विजुअल कंटेंट बना रहे हैं। मशीन लर्निंग और जनरेटिव एआई की मदद से ऐसे कंटेंट तैयार किए जा रहे हैं, जो बिल्कुल असली जैसे लगते हैं और इससे आम दर्शक या श्रोता आसानी से धोखा खा सकता है और यकीन कर सकता है कि खुद जुबिन नौटियाल उस कंटेंट से जुड़े हैं, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। इसके अलावा, जुबिन ने कोर्ट को बताया कि कई ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर उनके नाम और तस्वीर वाले पोस्टर, डिजिटल आर्टवर्क और अन्य सामान बेचे जा रहे हैं। इन उत्पादों को मेरा समर्थन दिखाते हुए पेश किया जा रहा है। इस तरह का झूठा प्रचार उनकी छवि और विश्वसनीयता को प्रभावित करता है। इन सभी तथ्यों पर विचार करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि कोई भी एआई प्लेटफॉर्म, वेबसाइट या अन्य संस्था सीधे या परोक्ष रूप से जुबिन नौटियाल के व्यक्तित्व अधिकारों का इस्तेमाल नहीं करेगी। इसमें विज्ञापन, डोमेन नेम, एआई वॉयस मॉडल, सिंथेटिक वॉयस, डिजिटल अवतार, डीपफेक या फेस मॉर्फिंग जैसी तकनीकें शामिल हैं। यह रोक सोशल मीडिया, वेबसाइट्स और मेटावर्स जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी लागू होगी। कोर्ट ने ऑनलाइन इंटरमीडियरीज और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को यह निर्देश भी दिया कि वे ऐसे सभी लिंक, पोस्ट, वीडियो और ऐप्स को तुरंत हटाएं या ब्लॉक करें, जो जुबिन नौटियाल के अधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं। साथ ही, इन प्लेटफॉर्म्स को उन लोगों या संस्थाओं की उपलब्ध जानकारी साझा करने को कहा है, जो इस तरह का कंटेंट चला रहे हैं। इस आदेश को सही तरीके से लागू करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और दूरसंचार विभाग को भी मामले में शामिल किया गया है। कोर्ट ने सभी प्रतिवादियों को समन जारी करते हुए उन्हें 30 दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अब यह मामला सर्विस और प्लीडिंग्स पूरी करने के लिए 28 अप्रैल को जॉइंट रजिस्ट्रार के सामने लिस्ट किया गया है और दिल्ली हाई कोर्ट 25 अगस्त को इस पर सुनवाई करेगा।

तारा सुतारिया ने किया अपना सपना पूरा, दिखाया नए घर का पहला दृश्य

मुंबई   अभिनेत्री तारा सुतारिया अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। उन्होंने हाल ही में नया घर ले लिया है। सोमवार को अभिनेत्री ने इसकी कुछ झलक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीरों में वे अपने आलिशान घर में बैठी और शानदार अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। अभिनेत्री ने अपने घर के रंग से मैच करते हुए साड़ी पहन रखी है। अभिनेत्री ने लिखा, "नई शुरुआत के नाम…अपने पहले घर में ढेर सारी हंसी और प्यार के साथ और साल 2026 का खुले दिल और बाहों के साथ स्वागत करते हुए।" अभिनेत्री का पोस्ट सभी को पसंद आ रहा है। उनके फैंस और दोस्त कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कृष्णा श्रॉफ ने लिखा, "ब्यूटिफुल।" अभिनेत्री का करियर काफी शानदार रहा है। भले ही तारा कम फिल्मों में नजर आई हैं, लेकिन वह अपनी मौजूदगी से दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ती हैं। तारा अभिनेत्री होने के साथ कमाल की गायिका भी हैं। उन्होंने अपना करियर गायिकी से ही शुरू किया था। सबसे पहले वे एक टीवी शो में गायिकी के लिए नजर आई थीं और फिर 'द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' व 'ओए जस्सी' में अभिनय किया। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के जरिए तारा ने बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसके लिए फिल्मफेयर ने उन्हें बेस्ट डेब्यूडेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। अभिनेत्री जल्द ही साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप' में नजर आई थी। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है। इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' भी रिलीज होगी। दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म को अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में शूट किया गया है, लेकिन वैश्विक स्तर पर फिल्म को रिलीज करने के लिए हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में डब किया जाएगा।

केरल स्टोरी 2 पर उठे विवाद के बीच, हाईकोर्ट ने खुद फिल्म देखने का किया निर्णय

तिरुवनंतपुरम द केरल स्टोरी 2 विवाद के बीच अब केरल हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। रिलीज से पहले अदालत यह फिल्म देखेगी। बता दें कि मूवी 27 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही है। कोर्ट ने यह फैसला एक याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। याचिका में कहा गया था कि केरल को बेवजह बदनाम किया जा रहा है और मूवी का कॉन्टेंट देश की अखंडता के लिए ठीक नहीं है। जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस का कहना है कि केरल के लोगों की चिंता को अनदेखा नहीं किया जा सकता। खबर है कि प्रोड्यूसर्स को केरल हाईकोर्ट के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा। क्या है फिल्म पर आपत्ति केरल के एक 26 साल के बायोलॉजिस्ट श्रीदेव नांबूदीरी फिल्म केरल स्टोरी 2 के खिलाफ केरल हाईकोर्ट में याचिका दी थी। उन्होंने जानकारी दी कि वह एक मलयाली ब्राह्मण हैं। श्रीदेव ने फिल्म के टाइटल और कॉन्टेंट दोनों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि केरल और यहां के लोगों को टारगेट करना ठीक नहीं है। याचिकाकर्ता ने सीबीएफसी पर भी सवाल किया है। श्रीदेव का आरोप है कि बोर्ड ने ठीक से मूल्यांक तक नहीं किया कि फिल्म का कॉन्टेंट सार्वजनिक व्यवस्था, नैतिकता या देश की एकता को खतरा पहुंचा सकता है या नहीं। उन्होंने सीबीएफसी के U/A सर्टिफिकेट को चुनौती दी है। 'फिल्म से खराब हो रही छवि' याचिका में लिखा है, 'फिल्म के ट्रेलर को देखने से पता चलता है कि कहानी तीन अलग-अलग राज्यों की महिलाओं पर आधारित है। मुख्य रूप से घटनाएं भारत के उत्तरी भागों की हैं फिर भी टाइटल और सीन में केरल राज्य की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। यह फिल्म केरल और केरलवासियों को बाकी भारत से अलग-थलग करने वाली है, जबकि सच्चाई यह है कि केरलवासी पूरे भारत और विश्व में काम करते हैं, भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान देते हैं और भारत के अन्य हिस्सों से आए कई प्रवासी श्रमिकों को निवास और रोजगार प्रदान करते हैं।' याचिकाकर्ता ने टाइटल चेंज, डिस्क्लेमर ऐड करने और रिलीज रोकने की मांग की है। क्या दिखाया गया है विवादित ट्रेलर में द केरल स्टोरी 2 का ट्रेलर आने के बाद से ही इसका विरोध चल रहा है। कई लोगों का आरोप है कि फिल्म से समुदाय विशेष के लोगों की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। वहीं केरल के लोगों की आपत्ति है कि उनके राज्य को नेगेटिव तरीके से दिखाया गया है। ट्रेलर में अलग-अलग राज्यों की कहानी दिखाई है। इसमें मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को फंसाकर शादी करते हैं फिर उनका शोषण होता है। फिल्म में कुछ सीन्स और डायलॉग्स पर भी विवाद है जैसे- ब्राह्मण की बेटी के 12 लाख। एक सीन में हिंदू लड़की को जबरन बीफ खिलाया गया है।