samacharsecretary.com

रीवा की राजकुमारी अब आध्यात्मिक गुरु, 2 बच्चों की मां ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री

रीवा एक्ट्रेस, डांसर, कोरियोग्राफर रह चुकीं मोहिना कुमारी शोबिज की दुनिया छोड़कर अब पति और बच्चों संग सादगी से जिंदगी गुजार रही हैं. रीवा की राजकुमारी मोहिना ने अपने करियर के पीक पर साल 2019 में सुयश रावत संग शादी रचाई थी. शादी के बाद वो इंडस्ट्री से दूर हो गईं. मगर अब कई लोगों का दावा है कि एक्ट्रेस आध्यात्मिक गुरु बन गई हैं.  आध्यात्मिक गुरु बनीं मोहिना? दरअसल, मोहिना कुमारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बड़ी भीड़ के सामने प्रवचन देती नजर आ रही हैं. मोहिना अपने भाषण में, सादगी से जिंदगी गुजारने की अहमियत बताती दिखीं और इंसानियत का संदेश देती नजर आईं.  मोहिना का वीडियो देखने के बाद लोगों का मानना है कि वो अब ग्लैमर की दुनिया छोड़कर अध्यात्म और समाज सेवा के जरिए लोगों को सही रास्ता दिखाने की कोशिश कर रही हैं.  मोहिना वायरल वीडियो में इमोशनल होती हुई भी दिखीं. वो नम आंखों से कहती दिखीं- क्या मैं बुरे काम करके, बुरी कमाई करे, वो खिलाऊं अपने बच्चो को या मैं किसी के सिर पर चढ़कर सक्सेस पाऊं? ये आज हम सोच लें अगर कि बेइमानी नहीं करनी है तो नहीं करनी है. लेकिन हमें लगता है कि हमें अपने बच्चों को ये देकर जाना है. लेकिन आपके दादा जी और दादी जी भी एक मासूम जीवन जी रहे थे. मिट्टी के घर बना रहे थे, चूल्हे पर खाना बना रहे थे, मगर फिर भी आप लोग हो ना यहां, कहीं गए तो नहीं.  मोहिना कुमारी का वीडियो देख लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद वो आध्यात्मिक गुरु बन गई हैं. अब सच क्या है ये तो वही बता सकती हैं. मोहिना की बात करें तो वो असल जिंदगी में एक राजकुमारी हैं. वो मध्य प्रदेश के रीवा के महाराज पुष्पाराज सिंह की बेटी हैं.  प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वो एक ट्रेंड डांसर हैं. उन्होंने 'डांस इंडिया डांस' रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी. वो कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं- जैसे ये रिश्ता क्या कहलाता है, सिलसिला प्यार का, कुबूल है. मगर करियर के पीक पर उन्होंने सुयश रावत संग शादी करके शोबिज को अलविदा कह दिया था. वो दो बच्चों की मां बन चुकी हैं और खुशहाल जिंदगी जी रही हैं. 

पैसों से ऊपर सिद्धांत: सुनील शेट्टी ने छोड़ा 40 करोड़ का ऑफर, वजह बना परिवार

मुंबई      बॉलीवुड के कई सितारे तंबाकू और शराब के ब्रांड्स का ऐड करते हैं. जिसे लेकर काफी बहस छिड़ चुकी हैं. ऐसे ऐड्स से भारी पैसे मिलते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग होती है. लोग कहते हैं कि पब्लिक फिगर होने के नाते सितारों को जिम्मेदारी निभानी चाहिए. खासकर युवाओं पर उनके असर को देखते हुए. लेकिन बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने करोड़ों के तंबाकू ऐड को ठुकरा दिया. उन्होंने कहा कि वो ऐसी चीज को प्रमोट नहीं करेंगे, जिसमें उनका यकीन नहीं है.  सुनील शेट्टी ने क्यों ठुकराया तंबाकू ऐड  सुनील बॉलीवुड के वो एक्टर हैं जिन्होंने कभी तंबाकू ब्रांड्स को प्रमोट नहीं किया. इसके लिए उन्हें भारी रकम भी ऑफर की गई थी. PeepingMoon के पॉडकास्ट में उन्होंने इसकी वजह बताई है. सुनील शेट्टी ने बताया कि मैं अपनी सेहत का आभारी हूं. मेरे शरीर ने ही मुझे फिल्म बिजनेस में मौका दिया. अगर मैं इसे अपनी पूजा स्थली न समझूं, तो खुद से नाइंसाफी करूंगा.  आगे उन्होंने कहा कि अपने बच्चों के लिए क्या विरासत छोड़ूंगा? आज मैं सिनेमा या बॉक्स ऑफिस में रेलेवेंट न भी रहूं, फिर भी 17-20 साल के लड़के-लड़कियां मुझे इतना प्यार और सम्मान देते हैं. ये कमाल की बात है. 40 करोड़ हुए थे ऑफर  सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि उन्हें 40 करोड़ का तंबाकू ऐड ऑफर हुआ था. उन्होंने कहा, मुझे 40 करोड़ का तंबाकू ऐड ऑफर हुआ. मैंने उनसे कहा, क्या तुम्हें लगता है मैं फंस जाऊंगा? मैं नहीं फंसूंगा. शायद पैसे की जरूरत थी, लेकिन नहीं. मैं वैसी चीज नहीं करूंगा, जिसमें मेरा यकीन न हो. क्योंकि ये अहान, अथिया और राहुल पर, सब पर दाग लगा देगा. उसके बाद किसी ने मुझे अब तक ऑफर ही नहीं किया.  सुनील शेट्टी से पहले भी कई सितारे तंबाकू ब्रांड्स को प्रमोट करने से मना कर चुके हैं. दूसरी ओर अक्षय कुमार और अजय देवगन को पान मसाला ब्रांड्स के ऐड्स के लिए ट्रोलिंग झेलनी पड़ चुकी है. सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस का कहना था कि फिटनेस लवर अक्षय को चबाने वाले तंबाकू का ऐड नहीं करना चाहिए.   

पहले शो के बाद बोले दर्शक: बॉर्डर 2 ने जीता दिल, दमदार डायलॉग्स रहे सीटीमार

मुंबई सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म 'बॉर्डर 2' आज शुक्रवार को रिलीज हो गई है। यह साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले ही काफी चर्चा हो रही थी, इसके गाने भी ट्रेंड कर रहे थे। अब जब फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है तो दर्शकों की सोशल मीडिया पर पहली प्रतिक्रिया क्या है? पढ़िए इस रिपोर्ट में सनी देओल के अभिनय का दिखा दम फिल्म 'बॉर्डर 2' पर नेटिजन्स के शुरुआती रिएक्शन देखकर साफ है कि इस फिल्म का जादू उन पर चल गया है। दर्शक पुरानी यादों में खो गए हैं। कुछ दर्शक इसे 'बॉर्डर' से भी बढ़कर बता रहे हैं। दर्शक इसे रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म बता रहे हैं और लिख रहे हैं कि इसे देखकर आंखें नम हो जाएंगी। सनी देओल के अभिनय का दम दिखा है। एक यूजर ने लिखा है, 'इस फिल्म को परिवार के साथ जरूर देखा जाना चाहिए। यह फिल्म देखते हुए थिएटर मानो किसी स्टेडियम में बदल जाता है। डायलॉग इतने दमदार हैं कि लोग सीटी बजाते हैं और तालियां गूंजती हैं'। वरुण धवन को ट्रोल करने वालों को करारा तमाचा फिल्म 'बॉर्डर 2' में सिर्फ सनी देओल ही नहीं, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत ने भी कमाल का काम किया है। एक यूजर ने लिखा है, 'सनी देओल ने पर्दे पर आग लगा दी। वरुण धवन भी सरप्राइज करते हैं। उनकी एक्टिंग देखकर ट्रोल करने वालों की बोलती बंद हो जाएगी। फिल्म का क्लाइमैक्स जबर्दस्त है'। फिल्म की जान हैं इमोशंस यूजर कह रहे हैं कि फिल्म 'बॉर्डर 2', साल 1997 की 'बॉर्डर' को शानदार ट्रिब्यूट है। इमोशंस इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं, बस पहली वाली फिल्म से इसकी तुलना मत करिएगा। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि इस फिल्म में 'बॉर्डर 2' की विरासत को बहुत शानदार तरीके से संभाला गया है।   दर्शकों को पसंद आया संगीत फिल्म की कहानी, सितारों के अभिनय के अलावा फिल्म का संगीत भी दर्शकों को पसंद आया है। 'मिट्टी के बेटे' सॉन्ग दर्शकों को सबसे दमदार लगा है। हालांकि, यह भावुक भी करता है। फिल्म देखकर लौटे दर्शक हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बाहर निकल रहे हैं। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी। 'गदर 2' से भी ज्यादा बढ़कर सनी देओल की दहाड़ फिल्म 'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इसमें मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा भी अहम भूमिकाओं में हैं। यूजर लिख रहे हैं, 'फिल्म में सनी देओल 'गदर 2' से भी ज्यादा दहाड़े हैं। अहान शेट्टी के सीन तो बहुत शानदार हैं। 

बॉर्डर 2′ के पहले शो की कैंसिलेशन से फैंस को झटका, सनी की करियर की बेस्ट ओपनिंग की उम्मीद

मुंबई  सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' 2026 की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. जिससे बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है. हालांकि, रिलीज से पहले ही फिल्म मुश्किल में पड़ गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्निकल दिक्कतों की वजह से कई जगह सुबह के शो कैंसिल कर दिए गए हैं. सुबह 8 बजे, 9 बजे और 10 बजे के शो पर अनिश्चितता बनी हुई है. जानकारी है कि कई जगहों पर शो कैंसिल हो सकते हैं क्योंकि कंटेंट तैयार नहीं है. मुंबई में शो हुए कैंसिल इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्सस बोरीवली में 'बॉर्डर 2' का पहले दिन का पहला शो कैंसिल हो गया है क्योंकि प्रिंट्स देर से आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर थिएटर ने अपने मॉर्निंग शो कैंसिल कर दिए हैं. इस वजह से फैंस निराश दिखा रहे हैं क्योंकि वे पहला शो देखने के लिए सुबह जल्दी आए थे. थिएटर ने बताया है कि वे फिल्म डाउनलोड होते ही शो रीशेड्यूल करेंगे और उन्हें सीटें देंगे. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म इन्फॉर्मेशन ने बताया कि फिल्म का फाइनल कंटेंट गुरुवार देर रात तक तैयार नहीं था. UFO Moviez जैसे डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने सिनेमाघरों को बताया कि कंटेंट उम्मीद से ज्यादा देर से डाउनलोड और तैयार होगा.  सनी देओल करेंगे करियर की बेस्ट ओपनिंग!  सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का पहला पोस्टर आने के साथ ही लोगों में 30 साल पुरानी फिल्म ‘बॉर्डर’ का नॉस्टैल्जिया उमड़ने लगा था. टीजर और ट्रेलर आने के बाद तो माहौल और भी तगड़ा हो गया. सनी का वही धमाकेदार फौजी अंदाज, धुआंधार डायलॉगबाजी और देश के रक्षकों की कहानी देखने के लिए जनता मूड बनाने लगी थी. लेकिन पिछले कुछ वक्त से सीक्वल्स के लिए जनता कुछ खास एक्साइटेड नहीं नजर आती. इसलिए ये रिस्क भी था कि शुक्रवार को जब ‘बॉर्डर 2’ थिएटर्स में पहुंचेगी तो बॉक्स ऑफिस पर उस नॉस्टैल्जिया का असर दिखेगा या नहीं. लेकिन जनता ने ‘बॉर्डर 2’ के पक्ष में फैसला दे दिया है. ‘बॉर्डर 2’ की तगड़ी एडवांस बुकिंग ट्रेलर आने के बाद जब ‘बॉर्डर 2’ की बुकिंग खुली तो शुरुआत में जनता का रिस्पॉन्स औसत ही था, लेकिन रिलीज का दिन करीब आते-आते बुकिंग की रफ्तार बढ़ती चली गई. गुरुवार को कई जगह शोज तेजी से भरते नजर आने लगे और मीडियम कैपेसिटी वाले कई थिएटर्स भर भी गए. सैकनिल्क के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ के लिए करीब 4 लाख टिकट एडवांस में बुक हो चुके हैं. इस बुकिंग से फिल्म ने करीब 12.5 करोड़ रुपये का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन कर डाला है. ये आंकड़ा 2025 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ से भी बेहतर है. रिलीज से पहले रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के लिए ढाई लाख से थोड़े ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हुए थे. इस बुकिंग से ‘धुरंधर’ का एडवांस बुकिंग ग्रॉस 10 करोड़ से थोड़ा कम था. यानी एडवांस बुकिंग के मामले में ‘बॉर्डर 2’ सिर्फ ‘धुरंधर’ से बेहतर नहीं है, बल्कि काफी आगे भी है. सनी को मिलेगी करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग ‘धुरंधर’ को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 29 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी. इसका एडवांस जरूर दमदार था, लेकिन फिल्म के लिए क्रेज बनने में एक दिन का समय लगा था. पहले दिन जनता से शानदार वर्ड ऑफ माउथ मिलने के बाद ‘धुरंधर’ ने आगे कमाल करना शुरू किया था. ‘बॉर्डर 2’ के लिए नॉस्टैल्जिया सबसे बड़ा फैक्टर है. ऊपर से सनी देओल का मास अवतार दर्शकों को थिएटर्स तक खींचेगा. रिलीज की सुबह का माहौल देखें तो ‘बॉर्डर 2’ के लिए जनता ‘धुरंधर’ से ज्यादा एक्साइटेड है. अनुमान कहता है कि ‘बॉर्डर 2’ को पहले दिन कम से कम 36-37 करोड़ की ओपनिंग मिलना लगभग तय है. ‘बॉर्डर 2’ वैसे तो रिव्यू-प्रूफ फिल्म है और क्रिटिक्स की आलोचनाओं का इस पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. लेकिन अगर रिव्यूज पॉजिटिव हुए और जनता का वर्ड ऑफ माउथ दमदार बना, तो ‘बॉर्डर 2’ पहले दिन 40 करोड़ का आंकड़ा भी पार जा सकती है. सनी देओल के करियर में अभी तक सबसे बड़ी ओपनिंग ‘गदर 2’ को मिली है. उनकी शानदार कमबैक स्टोरी लिखने वाली ‘गदर 2’ ने पहले दिन 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. इस फिल्म ने सनी देओल को बॉक्स ऑफिस पर फिर से खड़ा किया था. अब अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘बॉर्डर 2’ से बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का भौकाल और भी तगड़ा होने वाला है. इसके अलावा एक सीनियर ट्रेड पर्सन ने नाम न बताने की शर्त पर HT को बताया था, 'कंटेंट आधी रात तक मिलने की उम्मीद है… कंटेंट की स्थिति को देखते हुए, मॉर्निंग शो बहुत मुश्किल लग रहे हैं.' रिपोर्ट के अनुसार, UFO Moviez के एक WhatsApp मैसेज में कहा गया था कि डाउनलोड सुबह 6.30 बजे शुरू होगा. फिल्म के 192 मिनट के रनटाइम को देखते हुए, फिल्म को स्क्रीनिंग के लिए तैयार होने में 3-4 घंटे लग सकते हैं. ये ही वजह है कि भारत के कई हिस्सों में सुबह 8 बजे या 9 बजे के शो होने की संभावना कम है. बॉर्डर 2 के बारे में अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' जेपी दत्ता की 1997 की आइकॉनिक ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का सीक्वल है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे नई पीढ़ी के सितारे भी हैं. यह फिल्म गणतंत्र दिवस वीकेंड से पहले आज 23 जनवरी को रिलीज हुई है. 

ऑस्कर 2026 नॉमिनेशन का आज ऐलान: क्या भारत की ‘होमबाउंड’ मारेगी बाजी, जानिए LIVE डिटेल्स

लॉस एंजिल्स 22 जनवरी की शाम को ऑस्कर्स अवॉर्ड्स 2026 के नॉमिनेशंस का ऐलान होने वाला है। दुनियाभर की नजरें फिल्म वर्ल्ड की इस सबसे प्रतिष्ठित और बड़े अवॉर्ड समारोह पर नजरें रहेंगी। हर साल ऑस्कर्स को अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) आयोजित करता है। भारत की तरफ से इस बार ऑस्कर्स में 'होमबाउंड' का नाम शामिल है, जिसका नॉमिनेशंस में मुकाबला है। साथ में 'कांतारा' और 'सिस्टर मिडनाइट' भी रेस हैं। ऑस्कर्स अवॉर्ड्स का आयोजन 15 मार्च 2026 को होगा, पर नॉमिनेशंस का ऐलान 22 जनवरी को किया जाएगा। भारत में कब और कहां देखें Oscars 2026 के नॉमिनेशंस? भारतीय समयानुसार, ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 के नॉमिनेशंस का ऐलान शाम करीब सात बजे किया जाएगा। इसे अकेडमी अवॉर्ड्स की ऑफिशियल वेबसाइट oscar.com और oscar.org पर देखा जा सकता है। इन वेबसाइट पर इन्हें लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा इन अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन को अकेडमी अवॉर्ड्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम, फेसबुक, टिकटॉक और यूट्यूब चैनल पर भी स्ट्रीम किया जाएगा और वहां भी इन्हें देखा जा सकता है। इंटरनेशनल ऑडियंस यहां देख सकते हैं ऑस्कर्स 2026 के नॉमिनेशंस वहीं, इंटरनेशनल ऑडियंस ऑस्कर्स के नॉमिनेशन को एबीसी के गुड मॉर्निंग अमेरिका पर देख सकते हैं, जहां नॉमिनेशंस का लाइव ऐलान किया जाएगा। इसके अलावा नॉमिनेशंस को हुलु, डिज्नी+ और एबीसी न्यूज लाइव पर भी स्ट्रीम किए जा सकते हैं। इन अवॉर्ड्स को एक्टर डेनियल ब्रूक्स और लुईस पुलमैन होस्ट करेंगे। वो शॉर्टलिस्ट की गई उन फिल्मों के नाम का ऐलान करेंगे, जो ऑस्कर्स 2026 के फाइनल नॉमिनेशन पाएंगी। भारत के लिए गर्व का मौका, 'होमबाउंड' एक और राउंड आगे, ये फिल्में भी लिस्ट में भारत की बात करें, तो इस बार देश के लिए गर्व का मौका है क्यंकि 'होमबाउंड' बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटिगरी में हुई वोटिंग में एक और राउंड आगे बढ़ चुकी है। इस फिल्म के अलावा भारत से कई और फिल्में ऑस्कर्स की शुरुआती लिस्ट में जगह बना चुकी हैं। इनमें अनुपम खेर की 'तन्वी: द ग्रेट', ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1', 'महावतार नरसिम्हा' और 'टूरिस्ट फैमिली' जैसे नाम शामिल हैं। इन फिल्मों का नाम बेस्ट पिक्चर की रिमाइंडर लिस्ट में शामिल किया गया है।

गोविंदा की टिप्पणी पर कृष्णा अभिषेक का करारा जवाब, पारिवारिक विवाद फिर सुर्खियों में

मुंबई एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपने निजी मुद्दों को दुनिया के सामने लाकर रख दिया है। सुनीता ने गोविंदा पर आरोप लगाया है कि उनका किसी और महिला के साथ संबंध है। हाल ही में जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो गोविंदा ने पलटवार करते हुए अपने भांजे कृष्णा अभिषेक का नाम भी इसमें घसीट लिया। उन्होंने कहा, 'अगर आप कृष्णा के टीवी शो के फैन हैं, तो आप देखेंगे कि लेखक अक्सर उनसे ऐसी बातें कहलवाते हैं जिनसे मुझे अपमानित महसूस होता है। मैंने कृष्णा को सावधान रहने के लिए कहा है, लेकिन जब भी मैं कुछ ऐसा कहता हूं जिससे सुनीता नाराज हो जाती हैं, तो वह हमेशा गुस्सा हो जाती हैं। मुझे हमेशा यह पता नहीं होता कि कब वो नाराज हैं। मैं शांत रहने की कोशिश करता हूं लेकिन मेरे दोस्तों को भी ये बुरा लगता है।' कृष्णा ने मामा गोविंदा पर क्या कहा! हालांकि, जब कृष्णा से यह जानने की कोशिश की गई कि क्या यह सब सच है, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए HT से कहा, 'मैं गोविंदा मामा से प्यार करता हूं और उनका सम्मान करता हूं। वे एक महान इंसान हैं और उनकी सोच असाधारण है। शायद इसीलिए वे चीजों को अलग नजरिए से देखते हैं। एक ही बात अलग-अलग लोगों को पॉजिटिव या मस्तीखोर लग सकती है, मैं इसे पॉजिटिव तरीके से ही लेता हूं।' सुनीता आहूजा ने कहा था 'मिट गईं दूरियां' दिलचस्प बात यह है कि पहले एक बातचीत में सुनीता ने कहा था कि 2016 से परिवार के सभी लोगों के बीच जो खटास थी, वह अब सुलझ गई है। उन्होंने कहा, 'कृष्णा मेरे साथ पले-बढ़े हैं, विनय, डम्पी और मेरे जीजा के बेटे के साथ। मेरे लिए वे सब मेरे बच्चे हैं। मैंने अतीत की सारी बातें भुला दी हैं। अब मैं बस यही चाहती हूं कि सभी बच्चे हंसें, खेलें और खुश रहें। मैं सभी को आशीर्वाद देती हूं।'

मोबाइल पर पाबंदी, AI पर बहस! ‘नागिन 7’ सेट की नई पॉलिसी से भड़के फैंस

मुंबई एकता कपूर का टीवी सीरियल 'नागिन 7' लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसने आते ही टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बना ली और सीधे दो नंबर पर कब्जा जमाया। दूसरी तरफ हर एपिसोड के साथ AI विजुअल्स के कारण इसकी खूब किरकिरी भी हो रही है। अब नया शिगूफा छिड़ गया है 'सेट पर नो मोबाइल फोन का'। जी हां। रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि एकता के सेट पर फोटो और वीडियो लीक होने से रोकने के लिए नए उपाय लागू कर रही हैं। इसमें सख्त 'फोन इस्तेमाल ना करने की नीति' भी शामिल है। एकता कपूर ने 'नागिन 7' के सेट पर 'नो मोबाइल फोन पॉलिसी' का ऐलान किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ गई है। एक यूजर ने कहा, 'ये बहुत ज्यादा है।' दूसरे ने बोला, 'नो AI नीति कब आएगी?' एक ने मजाक में कहा, 'बस कुछ दिनों के लिए। फिर सबकुछ की इजाजत होगी। ऐसा हथकंडा एकता अपने शो में बहुत बार अपना चुकी हैं। जैसे YHM, कुंडली और KZK 2 में।' नागिन 7 में AI के इस्तेमाल से हुई किरकिरी इस शो में हर एपिसोड के साथ AI का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों एपिसोड में ड्रैगन और नागिन की लड़ाई हुई। इस सीन को AI की मदद से बनाया गया। कुछ दर्शकों को ये विजुअली ट्रीट लगा, लेकिन कइयों ने इसकी आलोचना की। उनका कहना है कि AI का इतना ज्यादा इस्तेमाल सही नहीं है। ये बहुत बचकाना लगता है। कुछ ने इसे 'गेम ऑफ थ्रोन' की सस्ती कॉपी भी कहा। 'नागिन 7' की कास्ट इस शो में प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में हैं। उनके अलावा नामिक पॉल, ईशा सिंह, करण कुंद्रा, एलिस कौशिक सहित कई सितारे हैं। पिछले सीजन की नागिनों को भी AI की मदद से कैमियो के रूप में दिखाया गया है। इनमें तेजस्वी प्रकाश से निया शर्मा तक शामिल हैं। टीआरपी में दूसरे नंबर पर 'नागिन 7' अपने कुछ एपिसोड के बाद ही टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गया। पहले नंबर पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'। दोनों ही एकता कपूर के शोज हैं। दोनों ने रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' शो को कड़ी टक्कर दी है।

इंडिया में बजेगा कान्‍ये वेस्‍ट का रैप, जल्द होगा धमाकेदार लाइव शो

लॉस एंजिल्स बीते कुछ साल में भारत में लाइव म्‍यूजिक शोज को लेकर क्रेज बढ़ा है। हमने देसी कलाकारों में दिलजीत दोसांझ से लेकर सुनिध‍ि चौहान, हनी सिंह और करण औजला के लिए स्‍टेडियम में जनसैलाब देखा है। यही नहीं, जस्‍ट‍िन बीबर, दुआ लीपा, कोल्‍डप्‍ले और एड शीरन जैसे इंटरनेशनल आर्टिस्‍ट्स के म्‍यूजिक कॉन्‍सर्ट में दर्शकों और फैंस की भारी भीड़ उमड़ी है। अब चर्चा है कि ग्लोबल रैप सुपरस्टार कान्ये वेस्ट भारत आ रहे हैं। जी हां, बताया जाता है कि अप्रैल 2026 में वह अपना पहला इंडिया टूर लाने वाले हैं। हालांकि, अभी तारीखों और शहरों की पुष्‍ट‍ि नहीं है, लेकिन दावा किया गया है कि 24 ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम कर चुके कान्‍ये अपना पहला परफॉर्मेंस-बेस्ड इंडिया टूर प्लान कर रहे हैं। 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, कान्ये वेस्‍ट भारत में अपना कॉन्सर्ट डेब्यू करेंगे। मॉडर्न म्यूजिक के साउंडस्केप को बदलने के लिए पहचाने जाने वाले कान्‍ये को 'ग्रेटेस्‍ट ऑफ ऑल टाइम रैपर' कहा जाता है। 'आई वंडर', 'गोल्‍ड डिगर', 'रनअवे' और 'हार्टलेस' के लिए मशहूर कान्‍ये उन सेलेब्‍स में से हैं, जो अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। 19 साल की उम्र में पहला ऑफिशियल प्रोडक्‍शन अटलांटा में पैदा हुए 48 साल के कान्‍ये वेस्ट ने अपने प्रोडक्शन करियर की शुरुआत 1990 के दशक में की थी। उन्‍होंने शिकागो के उभरते हुए लोकल कलाकारों के लिए बीट्स बनाए। महज 19 साल की उम्र में उन्‍हें अपना पहला ऑफिशियल प्रोडक्शन क्रेडिट मिला। उन्होंने शिकागो के अंडरग्राउंड रैपर ग्रेव के 1996 के पहले एल्बम 'डाउन टू अर्थ' में आठ ट्रैक प्रोड्यूस किए थे। 24 ग्रैमी अवॉर्ड, दुनियाभर में म्‍यूजिक लवर्स मानते हैं 'OG' कान्ये वेस्ट का नाम सिर्फ उनके हिट सिंगल्स तक ही सीमित नहीं है। वह हिप-हॉप, गॉस्पेल और अवॉन-गार्ड एक्सपेरिमेंटेशन के लिए भी जाने जाते हैं। माना जाता है कि उन्‍होंने ग्लोबल पॉप कल्चर को पॉपुलर बनया। कान्‍ये की बादशाहत का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि वह 24 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके हैं। 'स्ट्रॉन्गर', 'गुड लाइफ' और 'अल्ट्रालाइट बीम' जैसे उनके सुपरहिट ट्रैक दुनियाभर में म्‍यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट का हिस्‍सा हैं। पहले भी दो बार भारत आ चुके हैं कान्‍ये वेस्‍ट, पर यह पहला कॉन्‍सर्ट यह भी कम दिचलस्‍प नहीं है कि कान्‍ये वेस्‍ट भारत में भले ही पहली बार कॉन्‍सर्ट करने वाले हैं, लेनिक वह इससे पहले हिंदुस्‍तान आ चुके हैं। साल 2009 में आध्यात्म की खोज में भारत आए थे। उन्‍होंने यहां एक आश्रम में काफी समय बिताया था। इसके कुछ साल बाद, 2012 में, वह अपने वमुन फैशन लेबल के सिलसिले में मुंबई आए। कान्‍ये वेस्‍ट की नेट वर्थ, किम कर्दाश‍ियन और बियांका सेनसोरी से शादी कान्‍ये वेस्ट के इंडिया टूर से हिंदुस्‍तान को ग्लोबल लाइव-म्यूजिक मैप पर भी पॉपुलैरिटी मिलेगी। वैसे, जानकारी के लिए बता दें कि वह दुनिया के सबसे अमीर म्‍यूजिक आर्टिस्‍ट हैं। उनकी नेट वर्थ 2.77 बिलियन डॉलर बताई जाती है, जो 2,51,95 करोड़ रुपये है। कान्‍ये वेस्‍ट में साल 2014 में किम कर्दाश‍ियन से शादी की थी, जिनसे 2022 में उनका तलाक हो गया। उसी साल यानी 20222 में ही उन्‍होंने बियांका सेनसोरी से शादी की।

बॉर्डर 2 पर राशिद खान का बयान, वरुण और सुनील शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई  23 जनवरी को रिलीज हो रही मल्टीस्टारर फिल्म बॉर्डर 2 की जबरदस्त चर्चा है. फैंस सनी देओल की फिल्म को थियेटर्स में देखने के लिए बेसब्र हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं बॉर्डर को लेकर ये दीवानगी सिर्फ इंडियंस में ही नहीं हैं. अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान भी बॉर्डर 2 देखने के लिए उत्साहित हैं. उनका कहना है वो ये फिल्म जरूर देखेंगे.  राशिद खान का वीडियो वायरल अफगानिस्तान T20 क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान ने इंस्टा पर एक रील शेयर की है. जिसमें वो दुबई में हाईवे पर सड़क किनारे खड़े हैं. किसी से बात करते हुए भुट्टा भूनते हुए राशिद दिख रहे हैं. क्रिकेटर काफी खुश हैं. कैप्शन में राशिद ने लिखा है- बॉर्डर 2 तो मैं जरूर देखूंगा… लेकिन देखते हैं क्या होता है जब मैं इसे पोस्ट करता हूं. राशिद ने अपनी ये पोस्ट सुनील शेट्टी, अहान शेट्टी, वरुण धवन और सनी देओल को टैग की है. वीडियो के बैकग्राउंड में 'घर कब आओगे' का साउंडट्रैक चल रहा है. राशिद की इस पोस्ट पर बॉर्डर 2 की कास्ट ने तुरंत रिएक्ट किया है. अहान शेट्टी ने लिखा- भाई को ढेर सारा प्यार. वरुण धवन ने कहा- हां भाई. सुनील शेट्टी बोले- ये हुई ना बात. वैसे राशिद खान अकेले ऐसे क्रिकेटर नहीं हैं जो सनी देओल की मचअवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 को सपोर्ट कर रहे हैं. भारतीय विकेटकीपर-बैट्समैन केएल राहुल ने भी बॉर्डर 2 को प्रमोट किया है. राहुल का फिल्म के साथ पर्सनल कनेक्शन भी है. क्योंकि उनके साले साहब अहान शेट्टी फिल्म में अहम रोल में हैं. फिल्मी सेलेब्स और क्रिकेटर्स के प्रमोशन करने की वजह से बॉर्डर 2 को लेकर ज्यादा हाईप क्रिएट हो गया है. बॉर्डर 2 की बात करें तो मूवी गणतंत्र दिवस के मौके पर आ रही है. फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी भी अहम रोल में है. ये फिल्म 1997 की वॉर क्लासिक बॉर्डर का सीक्वल है, जिसमें सनी देओल, सनील शेट्टी और अक्षय खन्ना थे. मूवी को लेकर जबदस्त एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं. सालों बाद आ रही वॉर ड्रामा के सीक्वल का फैंस फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने की प्लानिंग कर रहे हैं.    

मिलिंद सोमन की जगह ‘लकड़बग्घा 2’ में शामिल हुए आदिल हुसैन, जानवरों के अधिकारों के लिए उठाएंगे आवाज

मुंबई, आज के समय में बॉलीवुड में सीक्वल और फ्रेंचाइजी की मांग तेजी से बढ़ रही है। दर्शक अब सिर्फ कहानी या स्टार कास्ट नहीं, बल्कि फिल्म की सामाजिक पहचान और संदेश भी देखना चाहते हैं। ऐसे में ‘लकड़बग्घा’ जैसी फिल्में लोगों के बीच खास बन जाती हैं, जो एक्शन और मनोरंजन के साथ जानवरों के अधिकारों पर भी जोर देती हैं। पहली फिल्म की सफलता और इसकी थीम ने दर्शकों का ध्यान खींचा और अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर कई उम्मीदें लगाई जा रही हैं। इसी कड़ी में अभिनेता आदिल हुसैन अपने शिक्षक वाले किरदार के जरिए फ्रेंचाइजी में शामिल होंगे। यह किरदार पहले मिलिंद सोमन निभा रहे थे, लेकिन सीक्वल में आदिल हुसैन इसे निभाएंगे। आदिल हुसैन ने कहा, ”जब मैंने पहली बार ‘लकड़बग्घा’ देखी, तो मैं इससे काफी प्रेरित हुआ। यह फिल्म जानवरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली फिल्म है। साथ ही, यह पिछले दशक में बॉलीवुड में आने वाली फिल्मों से काफी अलग है। शायद 1970 के दशक की फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ के बाद इतनी मजबूती से जानवरों के पक्ष में कोई फिल्म नहीं बनी। इस तरह की थीम और संदेश मेरे दिल को भा गए और यही वजह रही कि मैंने इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने का फैसला किया।” आदिल हुसैन ने बताया, ”फिल्म में मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग और एक्शन सीक्वेंस करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अभिनेता अंशुमन झा की मदद और समर्थन से यह अनुभव आसान और सीखने योग्य बन गया। उन्होंने शूटिंग के दौरान सहायक रवैया दिखाया, जिससे काम करना मजेदार रहा। मुझे पहले से ही अंशुमन झा के साथ काम करने का अनुभव रहा है। उन्होंने निर्देशक और सह-अभिनेता दोनों रूप में मेरे साथ काम किया है।’ ‘लकड़बग्घा 2: द मंकी बिजनेस’ को ‘एनिमल लवर विजिलांटे यूनिवर्स’ फिल्म बताया जा रहा है, यानी यह फिल्म एक ऐसे हीरो के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समाज में जानवरों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है। फिल्म की शूटिंग जून 2025 में पूरी हो चुकी है, और इसके साथ ही पिछली फिल्म की तुलना में इस बार स्टोरीलाइन, एक्शन और विजुअल्स को और बड़ा बनाया गया है। इस फिल्म में अंशुमन झा फिर से अपने किरदार अर्जुन बख्शी के रूप में नजर आएंगे, जो एक आम इंसान है, लेकिन वह जानवरों के पक्ष में समाज से लड़ता है।