samacharsecretary.com

एकता कपूर ने किए महाकाल के दर्शन, उज्जैन में दर्शन कर बोलीं – मन को मिली गहरी शांति

उज्जैन उज्जैन महाकाल के दर्शनों के लिए बडी से बडी हस्तियां पहुंचती ही रहती हैं।  इसी कड़ी में प्रसिद्ध टेलीविजन सीरियल निर्माता और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर आज अपनी टीम के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने अपनी आगामी वेब सीरीज ‘लॉकअप’ की सफलता की कामना को लेकर बाबा महाकाल के दरबार में विधिवत पूजन-अर्चन किया। एकता कपूर ने नंदी हॉल से भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की। इस दौरान दर्शनों के पश्चात उन्होंने “जय श्री महाकाल” का उद्घोष भी किया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। इस अवसर पर एकता कपूर के साथ फिल्म एवं टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्रियां दीपशिखा नागपाल, नीलम कोठारी, विद्या मालवदे, सीमा किरण सचदेव एवं पूजा भी उपस्थित रहीं। सभी अभिनेत्रियों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मंदिर की दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा को अनुभव किया। मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से एकता कपूर एवं उनके साथ आई सभी अभिनेत्रियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सत्कार किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें बाबा महाकाल की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया और सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद एकता कपूर ने कहा कि उज्जैन आकर बाबा महाकाल के दर्शन करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से उनका नया प्रोजेक्ट दर्शकों का भरपूर प्रेम प्राप्त करेगा। इस धार्मिक यात्रा ने न सिर्फ टीम को मानसिक शांति दी, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा से भी भर दिया।  

मोबाइल पर पाबंदी, AI पर बहस! ‘नागिन 7’ सेट की नई पॉलिसी से भड़के फैंस

मुंबई एकता कपूर का टीवी सीरियल 'नागिन 7' लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसने आते ही टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बना ली और सीधे दो नंबर पर कब्जा जमाया। दूसरी तरफ हर एपिसोड के साथ AI विजुअल्स के कारण इसकी खूब किरकिरी भी हो रही है। अब नया शिगूफा छिड़ गया है 'सेट पर नो मोबाइल फोन का'। जी हां। रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि एकता के सेट पर फोटो और वीडियो लीक होने से रोकने के लिए नए उपाय लागू कर रही हैं। इसमें सख्त 'फोन इस्तेमाल ना करने की नीति' भी शामिल है। एकता कपूर ने 'नागिन 7' के सेट पर 'नो मोबाइल फोन पॉलिसी' का ऐलान किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ गई है। एक यूजर ने कहा, 'ये बहुत ज्यादा है।' दूसरे ने बोला, 'नो AI नीति कब आएगी?' एक ने मजाक में कहा, 'बस कुछ दिनों के लिए। फिर सबकुछ की इजाजत होगी। ऐसा हथकंडा एकता अपने शो में बहुत बार अपना चुकी हैं। जैसे YHM, कुंडली और KZK 2 में।' नागिन 7 में AI के इस्तेमाल से हुई किरकिरी इस शो में हर एपिसोड के साथ AI का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों एपिसोड में ड्रैगन और नागिन की लड़ाई हुई। इस सीन को AI की मदद से बनाया गया। कुछ दर्शकों को ये विजुअली ट्रीट लगा, लेकिन कइयों ने इसकी आलोचना की। उनका कहना है कि AI का इतना ज्यादा इस्तेमाल सही नहीं है। ये बहुत बचकाना लगता है। कुछ ने इसे 'गेम ऑफ थ्रोन' की सस्ती कॉपी भी कहा। 'नागिन 7' की कास्ट इस शो में प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में हैं। उनके अलावा नामिक पॉल, ईशा सिंह, करण कुंद्रा, एलिस कौशिक सहित कई सितारे हैं। पिछले सीजन की नागिनों को भी AI की मदद से कैमियो के रूप में दिखाया गया है। इनमें तेजस्वी प्रकाश से निया शर्मा तक शामिल हैं। टीआरपी में दूसरे नंबर पर 'नागिन 7' अपने कुछ एपिसोड के बाद ही टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गया। पहले नंबर पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'। दोनों ही एकता कपूर के शोज हैं। दोनों ने रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' शो को कड़ी टक्कर दी है।

टीवी पर ऐश्वर्या शर्मा की बड़ी वापसी, एकता कपूर के शो में निभाएंगी मुख्य किरदार

मुंबई, काफी समय से चर्चाएं थीं कि टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट अलग-अलग रह रहे हैं और कपल जल्द ही तलाक ले सकता है। अब ऐश्वर्या शर्मा के लिए प्रोफेशनल फ्रंट पर एक अच्छी खबर है। एक्ट्रेस जल्द ही एकता कपूर के शो में लीड रोल अदा करते दिख सकती हैं। टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एक नई वेब सीरीज की तैयारी में जुटी हुई हैं। चर्चा है कि इस अपकमिंग प्रोजेक्ट में ऐश्वर्या शर्मा को मुख्य भूमिका के लिए कास्ट किए जाने की संभावना है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो उनके अपोजिट टीवी एक्टर वरुण विजय नजर आ सकते हैं, जो इससे पहले ‘ससुराल सिमर का’ और ‘अनुपमा’ जैसे लोकप्रिय शोज का हिस्सा रह चुके हैं। इंडस्ट्री के एक सोर्स ने बताया कि मेकर्स ऐश्वर्या शर्मा से सीरियल को लेकर बात कर रहे हैं। ऐश्वर्या शर्मा उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं जिनसे शो के लिए बातचीत हो रही है। बताया जा रहा है कि मेकर्स उन्हें लीड रोल में लेने को लेकर काफी सकारात्मक हैं। हालांकि, फिलहाल शो के टाइटल, स्टारकास्ट और रिलीज से जुड़ी किसी भी जानकारी पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। सूत्रों का कहना है कि ऐश्वर्या का किरदार भावनात्मक रूप से काफी मजबूत और गहराई लिए होगा। इस रोल को खास तौर पर ऐसे लिखा जा रहा है, जिससे बड़ी उम्र के दर्शकों के साथ-साथ डिजिटल ऑडियंस भी खुद को जोड़ सके। यह सीरीज लंबे स्टोरी फॉर्मेट में बनाई जाएगी, जैसा कि हाल के दिनों में बालाजी टेलीफिल्म्स की डिजिटल पेशकशों में देखने को मिला है। अब अगर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो ऐश्वर्या शर्मा ने साल 2021 में शादी की थी, लेकिन अब करीब चार साल बाद दोनों अलग हो गए हैं।  

मोहनलाल के साथ काम करना सौभाग्य की बात : एकता कपूर

मुंबई,  बॉलीवुड की जानीमानी फिल्मकार एकता कपूर का कहना है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज अभिनेता मोहन लाल के साथ काम करना उनके लिये सौभाग्य की बात है। एकता कपूर के लिये 2025 एक बेहतरीन साल रहा है। एकता कपूर के लिए, जिन्होंने विभिन्न फॉर्मेट्स और इंडस्ट्रीज़ में अपनी पकड़ और भी मजबूत की है। भारतीय मनोरंजन की दुनिया में 30 साल पूरे करने के साथ, एकता कपूर हाल ही में कथल के लिए अपना पहला नेशनल अवार्ड जीता, नेटफ्लिक्स के साथ एक सहयोग की घोषणा की, और लोकप्रिय टीवी सीरियल क्योंकी सास भी कभी बहू थी को स्मृति ईरानी के साथ सफलतापूर्वक वापस लाया। इस साल के कई माइलस्टोन में से एक था बालाजी का मलयालम सिनेमा में प्रवेश, जिसने इस बैनर की रचनात्मक क्षमता को और विस्तारित किया। एकता कपूर ने अपने पहले मलयालम फिल्म प्रोजेक्ट में अभिनेता मोहनलाल के साथ काम करने के अपने अनुभव पर उनके प्रति अपनी श्रद्धा जताई। उन्होंने कहा कि बालाजी के लिए मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखना बहुत बड़ा सम्मान है। मोहनलाल हमारे समय के सबसे पूजनीय कलाकार हैं। जब यह प्रोजेक्ट हमारे पास आया, तो हमें लगा जैसे यह ईश्वर की ओर से एक संकेत है, और हमें आखिरकार मलयालम सिनेमा में एक ऐसे कंटेंट का हिस्सा बनने का मौका मिला, जहां सबसे अधिक उत्कृष्ट सामग्री तैयार होती है।  

Ekta Kapoor के Naagin 7 में बड़ा ट्विस्ट, इस एक्टर की एंट्री से बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

मुंबई प्रोड्यूसर एकता कपूर के बहुचर्चित टीवी शो ‘नागिन 7’ का प्रीमियर 27 दिसंबर यानी शनिवार को होने वाला है. इस शो का फैंस बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं. शो में एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. वहीं, अब शो में एक फेमस एक्टर की भी एंट्री हो गई है. बता दें कि पिंजारा खुबसुरती का के एक्टर साहिल उप्पल भी एकता कपूर  के सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ में नजर आने वाले हैं. एक्टर ने अपने करियर में कई सुपरहिट शोज में काम किया है. खबर है कि साहिल उप्पल को शो में लीड रोल में देखा जाएगा. हालांकि वो किस किरदार में नजर आएंगे इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. मेकर्स ने शो ‘नागिन 7’ के कई प्रोमो शेयर कर दिया है, जिसे देखने के बाद कहानी का थोड़ा-थोड़ा हिंट मिल रहा है. हालांकि शो देखने के बाद ही सब क्लियर होगा किया इस बार नागिन का मुकाबला किस दुश्मन से होने वाला है. वहीं, इससे पहले खबर आई थी कि शो में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निबेदिता पाल और एक्टर आफरीन दबेस्तानी भी इस शो में नजर आने वाले हैं. मालूम हो कि शो में इस बार महाकुंभ और देश पर आ रही मुसीबत को दिखाया जाएगा. मेकर्स ने इसके लिए धांसू कहानी भी रेडी कर लिया है.

तान्या मित्तल पर एकता कपूर की नजर, ऑफर हुआ नया शो; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले से दो हफ्ते पहले कुनिका सदानंद का एविक्शन हो गया, जिनका पहले हफ्ते में पत्ता साफ हो जाना था, वह इतने दिनों तक टिकी रहीं और घरवालों को पका-पकाकर खिलात रहीं। लेकिन दर्शकों को ये सब रास नहीं आया और वह आखिरकार बेघर हो गईं। हालांकि उनकी मुंहबोली बेटी यानी तान्या मित्तल की लॉट्री लग गई। क्योंकि उन्हें घर बैठे-बैठे काम मिल गया। दरअसल, 'बिग बॉस 19' के एक वीकेंड का वार पर एकता कपूर आई थीं और उन्होंने तान्या मित्तल को अगली नागिन के तौर पर लेने की बात कही थी। अब वह एक बार फिर से शो में आईं और उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को एक शो ऑफर कर दिया, जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एकता कपूर ने तान्या मित्तल को ऑफर किया शो 'फिल्म विंडो' के मुताबिक, एकता कपूर घर के अंदर आईं और तान्या मित्तल को अगला टीवी सीरियल ऑफर किया। कहा, 'तान्या, घर से बाहर आते ही तुम सीधे मेरा शो करोगी।' ये सुनते ही तान्या खुशी से फूली नहीं समाईं। क्योंकि उन्होंने घरवालों से कई बार ये कहा कि वह टीवी सीरियल करना चाहती हैं। और अब उन्हें घर बैठे-बैठे काम मिल गया। तान्या मित्तल को शो मिलने पर बोले लोग तान्या मित्तल पर हमेशा से ही ये इल्जाम लगे हैं कि वह शो में एक डेली सोप जैसे बर्ताव करती हैं। और अब जब उनको ये शो ऑफर हुआ तो लोगों ने कमेंट किया, 'सही है, ऑडिशन चल ही रहा था वैसे बिग बॉस में।' एक ने लिखा, 'ताम्बा पित्तल के सास-बहू ड्रामा को सही वैल्यू मिला।' एक ने लिखा, 'यार फरहाना को क्यों नहीं उन्होंने।' एक ने लिखा, 'क्या हो गया एकता को, कौन देखेगा?'

एकता कपूर के शो में नजर आएंगे बिल गेट्स, ‘तुलसी’ से करेंगे गंभीर मुद्दे पर चर्चा

मुंबई, स्मृति ईरानी का पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ फैंस के बीच एक बार फिर फेमस हो गया है। सीरियल टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग पॉइन्ट) की टॉप फाइव की रेस में शामिल हो गया है। अब शो में एक इंटरनेशनल मेहमान की एंट्री होने वाली है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही बज बन चुका है। शो में गुरुवार को अरबपति बिल गेट्स तुलसी विरानी का किरदार निभा रहीं स्मृति ईरानी से खास बातचीत करने के लिए आ रहे हैं। स्टार प्लस ने सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें तुलसी लैपटॉप पर बिजनेसमैन बिल गेट्स का स्वागत कर रही हैं और बिल गेट्स भी तुलसी विरानी से हिंदी में बात कर रहे हैं। नए प्रोमो के मुताबिक गुरुवार की रात के एपिसोड में बिल गेट्स का कैमियो रखा गया है। वे कुछ देर के लिए शो से जुड़ेंगे और बच्चे के स्वास्थ्य के मुद्दे पर बात करेंगे। प्रोमो को शेयर कर जानकारी दी गई कि एपिसोड में आज नया सेहत का, संवेदना का और बदलाव का रिश्ता जुड़ने वाला है, जिसमें हर मां और हर बच्चा सुरक्षित रहे, इस गंभीर मुद्दे पर बात होगी। बिल गेट्स की ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाती है। इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए बिल गेट्स और तुलसी विरानी चर्चा करने वाले हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब एकता कपूर के शो में किसी इंटरनेशनल पर्सनैलिटी को देखा गया। प्रोमो सामने आने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “पहली बार भारतीय टेलीविजन पर बिल गेट्स का शो देखने को मिल रहा है, बहुत बढ़िया तुलसी जी…आप तो अनुपमा से भी आगे निकल गईं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “जय श्री कृष्णा बोलते हुए बिल गेट्स कितने प्यारे लग रहे हैं।” बता दें कि शो हर रात 10 बजकर 30 मिनट पर स्टार प्लस पर प्रसारित होता है। शो में अभी तक कई गंभीर समाजिक मुद्दों को उजागर किया गया है। शो की कहानी तुलसी के मोटापे से शुरू हुई थी, जिसके बाद घरेलू हिंसा, एक्सट्रा मैरिटल अफेयर और उम्र संबंधी समस्याओं को कहानी के रूप में दिखाया गया। इन्हीं वजहों से सीरियल आज ‘अनुपमा’ को टक्कर दे रहा है, जो हमेशा टीआरपी चार्ट में टॉप वन पर विराजमान रहता है।  

नागिन 7 में आने वाला नया ट्विस्ट: एकता कपूर ने फैंस से कराया नए विलेन से सामना

मुंबई प्रोड्यूसर एकता कपूर के बहुचर्चित टीवी शो ‘नागिन’ का सातवां सीजन जल्द शुरू हो सकता है. हाल ही में एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘नागिन 7’ से एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि इस बार नागिन का मुकाबला किस नए दुश्मन से होने वाला है. एकता कपूर का पोस्ट बता दें कि एकता कपूर ने शुक्रवार 17 अक्तूबर को अपने सबसे चर्चित टीवी शो ‘नागिन 7’  की एक खास झलक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस बार नागिन का कड़ा मुकाबला एक आग उगलने वाले नए दुशमन ‘ड्रैगन’ से होने वाला है. ये एक्ट्रेस निभा चुकी हैं ‘नागिन’ की भूमिका बहुचर्चित टीवी शो ‘नागिन’ के अब तक 6 सीजन आ चुके हैं. एकता कपूर के इस शो का अब ‘नागिन 7’ आने वाला है. इस शो में अब तक मौनी रॉय, अदा खान, सुरभि ज्योति, निया शर्मा, सुरभि चंदना और तेजस्वी प्रकाश ने नागिन की भूमिका निभाई है.