samacharsecretary.com

‘Naagin 7’ फिनाले ट्विस्ट: राधिका पर जानलेवा हमला, कहानी में बड़ा मोड़

 एकता कपूर का लोकप्रिय सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है और इसके साथ ही कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा, साजिश और बदले की कहानी देखने को मिलेगी. शो के फिनाले को लेकर सामने आ रही जानकारी के अनुसार, विशाखा की एंट्री पूरे खेल को बदल सकती है. राधिका पर होगा बड़ा हमला फिनाले से पहले राधिका की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. कहानी में एक ऐसा मोड़ आएगा, जब उस पर जानलेवा हमला किया जाएगा. इस हमले के बाद उसकी हालत बिगड़ जाएगी और उसे अपनी जान बचाने के लिए मदद की जरूरत पड़ेगी. इसी दौरान वह विशाखा से संपर्क करती नजर आएगी. विशाखा और राधिका बनाएंगी नई रणनीति आने वाले एपिसोड में राधिका और विशाखा एक-दूसरे के करीब आती दिखेंगी. दोनों का लक्ष्य एक ही दुश्मन को मात देना होगा. इसी वजह से वे मिलकर एक नई योजना तैयार करेंगी. उनकी यह साझेदारी अनंता के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है. आर्यमान बनेगा निशाना फिनाले में सबसे बड़ा झटका तब लगेगा, जब विशाखा आर्यमान को निशाना बनाने की कोशिश करेगी. बताया जा रहा है कि अनंता को रोकने और उसकी ताकत कमजोर करने के लिए यह कदम उठाया जाएगा। आर्यमान पर मंडराता खतरा कहानी में रोमांच को और बढ़ा देगा. अधूरी रह जाएगी पूजा कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आएगा जब अनंता अपने मिशन के लिए विशेष पूजा कर रही होगी। इसी दौरान आर्यमान पर संकट की खबर उसे पूजा बीच में छोड़ने पर मजबूर कर देगी. अपने पति को बचाने के लिए वह तुरंत कार्रवाई करती नजर आएगी. फिनाले में होगा बड़ा मुकाबला शो के अंतिम एपिसोड में अनंता अपने दुश्मनों का सामना करती दिखाई देगी. वहीं विशाखा की वापसी और नई चालें कहानी को और दिलचस्प बना देंगी. फैंस को एक्शन, इमोशन और सुपरनैचुरल ड्रामे से भरपूर फिनाले देखने को मिलने वाला है, जो शो के अंत को यादगार बना सकता है.

नागिन 7 में बड़ी गलती: लाइव एपिसोड में दिखी ब्लू स्क्रीन, मचा बवाल

एकता कपूर की मशहूर फ्रेंचाइजी 'नागिन' का 7वां सीजन इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है, लेकिन इस बार वजह शो की कहानी नहीं बल्कि एक बड़ी तकनीकी लापरवाही है. प्रियंका चाहर चौधरी के लीड रोल वाले इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ, जिसने दर्शकों को सिर पकड़ने पर मजबूर कर दिया. दरअसल, एपिसोड के दौरान एक एक्शन सीन में मेकर्स बैकग्राउंड से 'ब्लू स्क्रीन' (क्रोमा) एडिट करना ही भूल गए. यह विजुअल सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया, जिसके बाद शो की प्रोडक्शन क्वालिटी और एडिटिंग टीम पर सवाल उठने लगे. अब इस पूरे विवाद पर खुद एकता कपूर ने अपनी रिएक्शन दिया है और बताया है कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई. लाइव एपिसोड में दिखी नीली स्क्रीन रविवार को जब 'नागिन 7' का ताजा एपिसोड टेलीकास्ट हुआ, तो दर्शक तब हैरान रह गए जब एक सीन में अहाना (प्रियंका चाहर चौधरी) अपने दुश्मनों से लड़ती नजर आ रही थीं, लेकिन उनके पीछे कोई बैकग्राउंड नहीं बल्कि शूटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली 'ब्लू स्क्रीन' (क्रोमा) साफ दिख रही थी. इतना ही नहीं, सीन में वे तार और सेटअप भी नजर आ रहे थे, जिनकी मदद से एक्टर्स को हवा में लटकाया जाता है. इंटरनेट पर एक यूजर ने इसका स्क्रीनशॉट और वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उसे लगा शायद उसके ऐप में कोई गड़बड़ है, लेकिन बाद में समझ आया कि मेकर्स ने एडिटिंग के बिना ही कच्चा फुटेज एयर कर दिया है. सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक इस भारी चूक के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. रेडिट और ट्विटर पर यूजर्स ने शो का जमकर मजाक उड़ाया. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'शायद वे यह दिखाना चाहते थे कि वे एडिटिंग में मेहनत करते हैं और सब कुछ एआई के भरोसे नहीं छोड़ते.' वहीं एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए कहा कि लगता है एडिटर काम करते-करते सो गए थे या शायद उनके 'जेमिनी' की फ्री लिमिट खत्म हो गई होगी, इसलिए सीन अधूरा रह गया. कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि नागिन इस बार दुश्मनों से नहीं बल्कि 'अवतार' फिल्म की दुनिया से मिलने चली गई है. एकता कपूर ने स्वीकारी गलती लगातार हो रही ट्रोलिंग के बाद एकता कपूर ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.एकता कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट रीशेयर किया है जिसमें एक यूजर ने लिखा कि नागिन का ब्लू स्क्रीन मिस्टेक देखकर एकता मैम थाईलैंड से सीधे ऑफिस गईं. इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए एकता कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'बिल्कुल.' नागिन में AI के इस्तेमाल पर एकता मार्च में, एकता कपूर ने नागिन 7 के एपिसोड में AI के ज्यादा इस्तेमाल के लिए ट्रोलिंग पर बात की थी. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, एकता ने कहा था, 'मुझे अपने AI एपिसोड के लिए बहुत नफरत मिल रही है.' यह शो इंडियन टेलीविजन की सबसे लंबे समय से चल रही फ्रेंचाइजी में से एक का सातवां सीजन है. हालांकि ये सीजन जल्द ही खत्म होने वाला है.

मोबाइल पर पाबंदी, AI पर बहस! ‘नागिन 7’ सेट की नई पॉलिसी से भड़के फैंस

मुंबई एकता कपूर का टीवी सीरियल 'नागिन 7' लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसने आते ही टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बना ली और सीधे दो नंबर पर कब्जा जमाया। दूसरी तरफ हर एपिसोड के साथ AI विजुअल्स के कारण इसकी खूब किरकिरी भी हो रही है। अब नया शिगूफा छिड़ गया है 'सेट पर नो मोबाइल फोन का'। जी हां। रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि एकता के सेट पर फोटो और वीडियो लीक होने से रोकने के लिए नए उपाय लागू कर रही हैं। इसमें सख्त 'फोन इस्तेमाल ना करने की नीति' भी शामिल है। एकता कपूर ने 'नागिन 7' के सेट पर 'नो मोबाइल फोन पॉलिसी' का ऐलान किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ गई है। एक यूजर ने कहा, 'ये बहुत ज्यादा है।' दूसरे ने बोला, 'नो AI नीति कब आएगी?' एक ने मजाक में कहा, 'बस कुछ दिनों के लिए। फिर सबकुछ की इजाजत होगी। ऐसा हथकंडा एकता अपने शो में बहुत बार अपना चुकी हैं। जैसे YHM, कुंडली और KZK 2 में।' नागिन 7 में AI के इस्तेमाल से हुई किरकिरी इस शो में हर एपिसोड के साथ AI का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों एपिसोड में ड्रैगन और नागिन की लड़ाई हुई। इस सीन को AI की मदद से बनाया गया। कुछ दर्शकों को ये विजुअली ट्रीट लगा, लेकिन कइयों ने इसकी आलोचना की। उनका कहना है कि AI का इतना ज्यादा इस्तेमाल सही नहीं है। ये बहुत बचकाना लगता है। कुछ ने इसे 'गेम ऑफ थ्रोन' की सस्ती कॉपी भी कहा। 'नागिन 7' की कास्ट इस शो में प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में हैं। उनके अलावा नामिक पॉल, ईशा सिंह, करण कुंद्रा, एलिस कौशिक सहित कई सितारे हैं। पिछले सीजन की नागिनों को भी AI की मदद से कैमियो के रूप में दिखाया गया है। इनमें तेजस्वी प्रकाश से निया शर्मा तक शामिल हैं। टीआरपी में दूसरे नंबर पर 'नागिन 7' अपने कुछ एपिसोड के बाद ही टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गया। पहले नंबर पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'। दोनों ही एकता कपूर के शोज हैं। दोनों ने रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' शो को कड़ी टक्कर दी है।

Ekta Kapoor के Naagin 7 में बड़ा ट्विस्ट, इस एक्टर की एंट्री से बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

मुंबई प्रोड्यूसर एकता कपूर के बहुचर्चित टीवी शो ‘नागिन 7’ का प्रीमियर 27 दिसंबर यानी शनिवार को होने वाला है. इस शो का फैंस बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं. शो में एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. वहीं, अब शो में एक फेमस एक्टर की भी एंट्री हो गई है. बता दें कि पिंजारा खुबसुरती का के एक्टर साहिल उप्पल भी एकता कपूर  के सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ में नजर आने वाले हैं. एक्टर ने अपने करियर में कई सुपरहिट शोज में काम किया है. खबर है कि साहिल उप्पल को शो में लीड रोल में देखा जाएगा. हालांकि वो किस किरदार में नजर आएंगे इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. मेकर्स ने शो ‘नागिन 7’ के कई प्रोमो शेयर कर दिया है, जिसे देखने के बाद कहानी का थोड़ा-थोड़ा हिंट मिल रहा है. हालांकि शो देखने के बाद ही सब क्लियर होगा किया इस बार नागिन का मुकाबला किस दुश्मन से होने वाला है. वहीं, इससे पहले खबर आई थी कि शो में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निबेदिता पाल और एक्टर आफरीन दबेस्तानी भी इस शो में नजर आने वाले हैं. मालूम हो कि शो में इस बार महाकुंभ और देश पर आ रही मुसीबत को दिखाया जाएगा. मेकर्स ने इसके लिए धांसू कहानी भी रेडी कर लिया है.

नागिन 7 में आने वाला नया ट्विस्ट: एकता कपूर ने फैंस से कराया नए विलेन से सामना

मुंबई प्रोड्यूसर एकता कपूर के बहुचर्चित टीवी शो ‘नागिन’ का सातवां सीजन जल्द शुरू हो सकता है. हाल ही में एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘नागिन 7’ से एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि इस बार नागिन का मुकाबला किस नए दुश्मन से होने वाला है. एकता कपूर का पोस्ट बता दें कि एकता कपूर ने शुक्रवार 17 अक्तूबर को अपने सबसे चर्चित टीवी शो ‘नागिन 7’  की एक खास झलक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस बार नागिन का कड़ा मुकाबला एक आग उगलने वाले नए दुशमन ‘ड्रैगन’ से होने वाला है. ये एक्ट्रेस निभा चुकी हैं ‘नागिन’ की भूमिका बहुचर्चित टीवी शो ‘नागिन’ के अब तक 6 सीजन आ चुके हैं. एकता कपूर के इस शो का अब ‘नागिन 7’ आने वाला है. इस शो में अब तक मौनी रॉय, अदा खान, सुरभि ज्योति, निया शर्मा, सुरभि चंदना और तेजस्वी प्रकाश ने नागिन की भूमिका निभाई है.