samacharsecretary.com

सलमान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदला, क्या जंग की स्थिति का असर? देखें नया पोस्टर

मुंबई  बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदल गया है. सलमान की फिल्म अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज की जाएगी. मेकर्स ने ऑफिशियली फिल्म का नया नाम अनाउंस कर दिया है। फिल्म का नया पोस्ट आया सामने फिल्म से सलमान खान का एक बहुत ही दमदार नया पोस्टर रिलीज करके फिल्म के बदले हुए नाम की घोषणा की गई है. इस नए टाइटल की सबसे खास बात इसकी टैगलाइन है "May War Rest in Peace" (युद्ध को शांति मिले).  इस सोच के साथ, सलमान खान ने एक बहुत बड़ी और गहरी बात कही है, जो सिर्फ लड़ाई-झगड़े की बात न करके, पूरी दुनिया में शांति की उम्मीद को जगाती है. बता दें कि फिल्म का नाम चीन की प्रतिक्रिया पर कई दिनों से चल रहे विवाद के बाद बदला गया है।   बता दें कि सलमान खान की यह फिल्म गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है. मगर इसके नाम के पीछे छिपा संदेश रणभूमि की सीमाओं से कहीं आगे जाता है. ​'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के जरिए सलमान खान एक ऐसी सोच सामने लाए हैं, जो दर्शकों के दिलों को गहराई से छू रही है। सोशल मीडिया पर इस ऐलान ने अभी से चर्चा छेड़ दी है और लोग फिल्म के नाम के पीछे की ताकतवर भावना और इस साहसी कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सलमान का दिखेगा खास अंदाज फिल्म के अब तक कई गाने रिलीज हो चुके हैं. टीजर को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम रोल में नजर आएंगी. सलमान खान की इस फिल्म का उनके सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार है. देखना दिलचस्प होगा कि देशभक्ति के रंग में रंगे सलमान मातृभूमि के जरिए फैंस को कितना इंप्रेस कर पाते हैं।

ऑस्कर से पहले डराने वाला पल: Priyanka Chopra और Nick Jonas के साथ होते-होते बचा हादसा

लॉस एंजिल्स ग्लोबल पॉवर कपल निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा रेड कार्पेट पर साथ पोज कर फिर से फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। मगर इस आइकॉनिक मूमेंट के पहले दोनो के साथ एक हादसा होते होते रह गया। जिससे इनकी यादों में ऑस्कर का एक खास किस्सा भी जुड़ गया। निक-प्रियंका का वीडियो वायरल 15 मार्च को हुए 98वें ऑस्कर अवॉर्ड में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हिस्सा लेने पहुंचे थे। रेड कार्पेट पर जाने के लिए कपल काफी लेट हो रहा था। जिससे लिए वो गोल्फ कार्ट उन्हें ले जा रही थी। टीएमजेड के साझा किए वीडियो में काफी कुछ नजर आ रहा है। कपल गोल्फ कार्ट पर बैठा मगर लेट होने की वजह से ड्राइवर ने उसकी स्पीड तेज कर दी। जिसके बाद एक मोड़ आता है जिसमें कार्ट का बैलेंस बिगड़ गया और उसका एक पहिया जमीन से उठ गया। जिसके बाद जोड़े ने कार्ट को पकड़ लिया। ड्राइवर ने कुछ ही सेकेंड में उसपर काबू पा लिया। पर्सनल गाड़ी को इजाजत नहीं 8वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन अमेरिका के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में हुआ। इस दौरान थिएटर के सुरक्षा घेरे के अंदर किसी भी निजी वाहन को आने की अनुमति नहीं थी। समारोह में दुनिया भर से सेलिब्रिटीज के आने से वाहनों के मेनेज करना मुश्किल होता है। जिसके बाद आयोजकों ने उन्हें ले जाने के लिए गोल्फ कार्ट की इंतजाम करा था। 

Oscars 2026: ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ ने मारी बड़ी जीत,ईशा ने डायमंड नेकलेस में किया रॉयल स्टाइल

लॉस एंजिल्स 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का मेन इवेंट यूएस के लॉस एंजेलिस में, डॉल्बी थिएटर में पूरा हो चुका है. दुनिया भर के सिनेमा को सेलिब्रेट करने वाले इस इवेंट में सबकी नजरें दो फिल्मों पर लगी थी- सिनर्स और वन बैटल आफ्टर एनदर। रायन कूगलर की 'सिनर्स' 16 नॉमिनेशंस के साथ, ऑस्कर में सबसे ज्यादा नॉमिनेटेड फिल्म बनकर इस इवेंट में पहुंची थी. इस फिल्म को शुरू से ही ऑस्कर्स के लिए फेवरेट माना जा रहा था. मेन कैटेगरीज से लेकर, टेक्निकल कैटेगरीज तक 'सिनर्स' का जलवा देखने लायक था. मगर इस फिल्म के हाथ 4 ही ऑस्कर आए। नॉमिनेशंस में दूसरे नंबर पर 13 नॉमिनेशन के साथ पॉल थॉमस एंडरसन की 'वन बैटल आफ्टर एनदर' थी. ये फिल्म अवार्ड सीजन में अचानक से सभी की फेवरेट बनकर उभरी थी. फिल्म की एंडरसन की सबसे एनर्जेटिक फिल्म कही जा रही 'वन बैटल आफ्टर एनदर' 6 ऑस्कर्स के साथ इस साल की सबसे बड़ी विनर साबित हुई।  फ्लोरल विंटेज गाउन-डायमंड नेकलेस में दिखा ईशा का रॉयल अंदाज एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 यानी ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर कई बड़े सितारे नजर आए, लेकिन अंबानी फैमिली की लाडली ईशा अंबानी ने अपने फैशनेबल अंदाज से सारी लाइमलाइट चुरा ली. अपने स्टाइल और फैशनेबल चॉइसेज से अक्सर लोगों का दिल जीतने वाली ईशा अंबानी ने जैसे ही पति आनंद पीरामल के साथ ऑस्कर्स 2026 के रेड कार्पेट पर एंट्री ली सब देखते ही रह गए। ईशा ने अपने सादगी भरे लेकिन बेहद एलिगेंट लुक से खास ध्यान खींच लिया. फ्लोरल डिजाइन वाली खूबसूरत ड्रेस में ईशा का लुक बहुत ही फ्रेश और स्टाइलिश लग रहा था. उन्होंने इस बेहद खास इवनिंग के लिए विंटेज ड्रेस पहनना चुना, जिसने उनके स्टाइल में चार चांद लगा दिए। विंटेज Valentino गाउन में दिखीं बेहद ग्रेसफुल रेड कार्पेट के लिए ईशा अंबानी ने मशहूर फैशन हाउस Valentino का एक विंटेज स्ट्रैपलेस कॉलम गाउन चुना. ये ड्रेस Valentino के फॉल 2006 कूचर कलेक्शन का हिस्सा है। इस गाउन की खासियत इसकी खूबसूरत फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी है, जो ईशा के लुक को अलग ही लेवल पर पहुंचा रही है. लाइट आइवरी कलर के बेस पर लाइलैक, गुलाबी, नीले और हरे रंग के फूलों की कढ़ाई की गई है, जो पूरे आउटफिट को बहुत ही फ्रेश और सॉफ्ट लुक दे रही है। डायमंड जूलरी ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती अंबानी फैमिली अपने शानदार जूलरी कलेक्शन के लिए जाना जाता है. हर इवेंट में उनकी जूलरी की चर्चा होना आम बात है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. ईशा ने अपने पूरे लुक को बेहद एलिगेंट और बैलेंस्ड रखा. उन्होंने भारी-भरकम जूलरी की जगह मिनिमल एक्सेसरीज को चुना, जिससे उनका स्टाइल और भी क्लासी नजर आया. इस लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने फेमस ज्वेलरी डिजाइनर Lorraine Schwartz की शानदार डायमंड जूलरी पहनी थी, जिसने उनके आउटफिट में एक रॉयल टच जोड़ दिया। 'सिनर्स' के लिए माइकल बी जॉर्डन को उनका पहला बेस्ट एक्टर ऑस्कर मिला, जिन्हें कई सालों से क्रिटिक्स इस अवॉर्ड के लिए मजबूत दावेदार मान रहे थे. उन्हीं की तरह इस अवॉर्ड के मजबूत दावेदार माने जा रहे यंग स्टार टिमाथी शैलमे को इस बार भी निराशा हाथ लगी। पेश है ऑस्कर्स 2026 के विनर्स की पूरी लिस्ट: बेस्ट पिक्चर- वन बैटल आफ्टर एनदर बेस्ट एक्ट्रेस- जेसिका बकली बेस्ट एक्टर- माइकल बी जॉर्डन (सिनर्स) बेस्ट डायरेक्टर- पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर एनदर) बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग- गोल्डन (के-पॉप डेमन हंटर्स) बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- सेंटिमेंटल वैल्यू बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले- रायन कूगलर (सिनर्स) बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ (सिनर्स) बेस्ट फिल्म एडिटिंग- एंडी जर्गेनसन (वन बैटल आफ्टर एनदर) बेस्ट साउंड- F1 बेस्ट ऑरिजिनल स्कोर- लडविग गोरानसन (सिनर्स) बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- शॉन पेन (वन बैटल आफ्टर एनदर) बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले- पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर एनदर)  बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- फ्रैंकेंस्टीन बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग- फ्रैंकेंस्टीन बेस्ट कास्टिंग- कसांद्रा कुलुकुंडिस (वन बैटल आफ्टर एनदर) बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- एमी मैडिगन (वेपन्स) बेस्ट एनिमेटेड फीचर- के-पॉप डेमन हंटर्स बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- The Girl Who Cried Pearls बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म- The Singers और Two People Exchanging Saliva बेस्ट विजुअल इफ़ेक्ट्स- अवतार: फायर एंड ऐश  बेस्ट डाक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म- ऑल द एम्पटी रूम्स  बेस्ट डाक्यूमेंट्री फीचर- मिस्टर नोबडी अगेन्सट पुतिन 

जरीन खान ने बताया इंडस्ट्री में कैसे हर सीन में उन्हें किस या ब्रा दिखाने का दबाव डाला गया

मुंबई एक्ट्रेस जरीन खान ने हाल ही में हेट स्टोरी 3 और अक्सर 2 को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा कि हेट स्टोरी 3 के बाद उन्होंने इंडस्ट्री में आलोचना झेली. साथ ही उन्हें बहुत जज किया गया था।   बता दें कि जरीन खान ने 2010 में सलमान खान के अपोजिट फिल्म वीर में 2010 में डेब्यू किया था. इसके बाद वो हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 3 जैसी फिल्मों में दिखीं. दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया।  'बॉलीवुड ने दिखाया नीचा' हालांकि, हेट स्टोरी 3 में बोल्ड सीन्स की वजह से उन्होंने निगेटिविटी झेली. पूजा भट्ट के साथ पॉडकास्ट में जरीन ने इसके बारे में बात की. उन्होंने कहा, 'जब मैंने हेट स्टोरी की तो लोगों ने मुझे बहुत नीचा दिखाया. खासतौर पर इंडस्ट्री से. वो कहते थे क्योंकि ये एक्ट नहीं कर सकती थी तो इसीलिए इसने कपड़े उतारे।  सेट पर हो गई थी टेंशन हेट स्टोरी 3 के बाद जरीन को अक्सर 2 के लिए अप्रोच किया. ये 2006 की अक्सर की सीक्वल फिल्म थी. फिल्म को अनंत महादेवन ने डायरेक्ट किया है।  इसके बारे में जरीन ने कहा, 'उन्होंने बहुत पॉलिश इंग्लिश में स्क्रिप्ट सुनाई. हम हेट स्टोरी नहीं बना रहे हैं. हम क्राइम जॉनर की फिल्म बना रहे हैं और उसी से रिलेटेड लाइन्स पर. तो मैंने बोला ओके. लेकिन जब मैं सेट पर पहुंची तो र दूसरा सीन किस पर खत्म हो रहा था. अचानक से मुझे सीन के लिए ब्रा या उसके जैसे कपड़ों में चाहते थे. मैंने कहा कि मुझे ऐसे सीन से दिक्कत नहीं है, लेकिन आपने मुझे बिल्कुल अलग स्क्रिप्ट दी थी. अब क्योंकि आपने वो फिल्म देखी है तो आप ये सब एड करना चाहते हैं. मुझे एहसास हुआ कि डायरेक्टर के रीढ़ की हड्डी नहीं थी. उन्होंने स्टोरी को लेकर एक विजन प्रोडूसर्स को सुनाया. दूसरा मुझे और मेरे कॉस्ट्यूम डिजाइनर को. उस वक्त सेट पर टेंशन पैदा हो गई थी। 

देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा

मुंबई साल 2023 से पहले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के पास कनाडा का पासपोर्ट था। इस वजह से ट्रोल्स अक्षय कुमार को ट्रोल करते थे और क्रिटिक्स उनकी आलोचना करते थे। अब अक्षय कुमार ने इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके पास कनाडा का पासपोर्ट क्यों था? इसी के साथ अक्षय ने इस बात का जवाब भी दिया कि क्या खुद को कनैडियन कहे जाने की वजह से उन्होंने देशभक्ति वाली फिल्में कीं? देशभक्ति वाली फिल्में क्यों करते थे अक्षय कुमार? इंडिया टुडे के एक इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने इस बारे में बात की। उनसे पूछा गया कि क्या वो जानबूझकर देशभक्ति वाली फिल्में (एयरलिफ्ट, केसरी, मिशन मंगल) करके अपनी नेशनलिस्ट हीरो वाली छवि बना रहे थे, खासकर तब जब क्रिटिक्स उन्हें कैनेडियन कह रहे थे? इस बात का जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने कहा, “मैं जो भी काम करता हूं, अपनी छवि बनाने के लिए नहीं करता हूं। मैं बहुत काम करता हूं,लेकिन देशभक्त की इमेज बनाने के लिए काम नहीं करता हूं।मैं काम करता हूं क्योंकि मुझे जो लगता है, मैं कर लेता हूं।” अक्षय के पास क्यों था कनाडा का पासपोर्ट अपने कैनेडियन पासपोर्ट के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, अपने कैनेडियन पासपोर्ट के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, "वैसे तो मैं ये पहले कई बार कह चुका हूं कि हां कैनेडियन मेरा पासपोर्ट था…क्योंकि मेरी जिंदगी में एक ऐसा भी दौर आया था, जब मेरी लगातार 16-17 फिल्में फ्लॉप हुई थीं। मेरे पास काम था लेकिन मेरी 3-4 फिल्में बची हुई थी तो मैंने सोचा कुछ तो करूं। ऐसा नहीं है कि हमारे देश से बाहर जाकर लोग काम नहीं करते तो मुझे भी कनाड़ा में काम मिल रहा था, तो मैंने वहां छोटा सा बिजनेस करने का प्लान बनाया था।" अक्षय ने आगे कहा कि उसी दौरान उन्हें वहां का पासपोर्ट मिला। उन्होंने कहा, "तो उसी दौरान मुझे पासपोर्ट मिल गया। उसके बाद कमाल की बात ये थी कि जो फिल्में मेरी 3 रिलीज होने वाली थी कि वो तीनों ही हिट हो गईं। मुझे फिर से काम मिलने लग गया। मैंने अपने दोस्त से कह दिया कि मैं नहीं आ रहा हूं। मैं भारत में ही रहूंगा। उस बीच मैं भूल गया और मेरे लिए बस वो एक पासपोर्ट ही था। मैंने इतना नहीं सोचा।" अक्षय बोले- मैंने कनाडा में कभी टैक्स नहीं भरा अक्षय ने खुद को कैनेडियन कहे जाने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बाद में लोग उन्हें कैनेडियन-कैनेडियन कहने लगे। तब अक्षय ने सोचा कि वो अपना पासपोर्ट भी बदल लेते हैं। पासपोर्ट बदलने के बाद सब बातें खत्म हो गईं। अक्षय ने कहा कि उन्हें नहीं समझ आता है कि लोग इतना क्यों बोलना चाहते हैं? वो वो सिर्फ एक पासपोर्ट है, मैं तो टैक्स भरता हूं। जब मैं कैनेडियन था, तभी मैंने सबसे ज्यादा टैक्स भरा। जबकि मैंने कनाडा में कभी टैक्स नहीं भरा, उसकी बात कोई नहीं करता है। बात वो ही है कि आदमी के अंदर 20 गुण अच्छे हो लेकिन एक गंदा गुण को पकड़ लेते हैं। उसी को घुमाते रहते है। अब वो बात भी खत्म हो गई।

जान्हवी कपूर ने ‘हैमनेट’ में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर युवा अभिनेता जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस की खुलकर सराहना की, जिसने उन पर गहरा प्रभाव छोड़ा। जान्हवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जैकोबी जुप की फिल्म 'हैमनेट' में की गई अदाकारी की प्रशंसा करते हुए बताया है कि इस परफॉर्मेंस ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में जान्हवी ने लिखा है, " 'हैमनेट' इस लड़के की परफॉर्मेंस ज़बरदस्त है। दिल जीत लिया। बिना किसी शक के यह इस साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है, जो दिमाग से निकल ही नहीं रही।” जैकोबी की तारीफ़ में लिखी जान्हवी की यह स्टोरी देखते ही देखते जल्द ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई, खासकर इसलिए क्योंकि इसमें युवा अभिनेता जैकोबी जुप के काम को सराहा गया था, जिन्हें 'हैमनेट' में अपने किरदार के लिए काफी प्रशंसा मिल रही है। जान्हवी की यह सहज प्रतिक्रिया दर्शाती है कि बतौर दर्शक वे इस परफॉर्मेंस से कितनी गहराई से जुड़ चुकी हैं। गौरतलब है कि जान्हवी कपूर अक्सर उन फिल्मों और परफॉर्मेंस के बारे में बात करती हैं, जो उन्हें प्रेरित करती हैं। फिलहाल जैकोबी जुप के लिए उनकी यह प्रशंसा भी इसी बात का उदाहरण है कि वह सिनेमा में अच्छे काम की खुले दिल से सराहना करती हैं।  

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ से नया इतिहास बनेगा, पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद

मुंबई  रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर सिनेमाप्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जबकि 18 मार्च को इसके पेड प्रीमियर शो आयोजित किए जाएंगे। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्सुकता है और कई जगहों पर प्रीमियर शो के लिए तेज़ी से एडवांस बुकिंग हो रही है। ट्रेड सर्कल में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि यह फिल्म अपने पहले ही दिन कमाई के मामले में नया इतिहास रच सकती है। पहले भाग की सफलता से बढ़ी उम्मीदें ‘धुरंधर’ के पहले भाग को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला था। दमदार कहानी, प्रभावशाली एक्शन और मुख्य किरदार की प्रस्तुति ने फिल्म को खास पहचान दिलाई थी। इसी वजह से इसके दूसरे भाग से भी दर्शकों और फिल्म कारोबार से जुड़े लोगों की अपेक्षाएं काफी बढ़ गई हैं। निर्माताओं ने इस बार कहानी को और बड़े स्तर पर पेश करने की कोशिश की है, जिससे दर्शकों को पहले से अधिक रोमांचक अनुभव मिल सके। एडवांस बुकिंग से मिल रहे मजबूत संकेत फिल्म के ट्रेलर और प्रचार सामग्री सामने आने के बाद दर्शकों की दिलचस्पी और भी बढ़ गई है। कई शहरों में पेड प्रीव्यू शो के लिए टिकटों की अच्छी मांग देखी जा रही है। ट्रेड से जुड़ी चर्चाओं के अनुसार मौजूदा एडवांस बुकिंग ट्रेंड को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर दुनिया भर में करीब 200 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की इंटरनेशनल मार्केट में एडवांस टिकट बिक्री पहले ही लगभग 50 करोड़ रुपये के ग्रॉस आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि इस आंकड़े में अभी भारत की पहले दिन की पूरी प्री-सेल्स शामिल नहीं हैं, क्योंकि देश में व्यापक स्तर पर बुकिंग अभी शुरू होनी बाकी है। इसके बावजूद फिल्म के लिए दिख रहा उत्साह यह संकेत देता है कि भारत और विदेश दोनों बाजारों में इसकी मांग काफी मजबूत है। भारत में पेड प्रीमियर से 40 करोड़ से ज्यादा की संभावना ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म भारत में पेड प्रीमियर शोज से ही लगभग 40 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है। इंटरनेशनल मार्केट की मजबूत एडवांस बुकिंग को जोड़ दिया जाए तो फिल्म रिलीज से पहले ही दुनिया भर में लगभग 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई दर्ज कर सकती है। 19 मार्च को रिलीज के दिन भारत में ही फिल्म के 100 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन करने की संभावना जताई जा रही है। इस तरह घरेलू ओपनिंग डे का कुल कारोबार करीब 150 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए बेहद बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी। बॉक्स ऑफिस पर बन सकता है नया कीर्तिमान ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, खासकर नॉर्थ अमेरिका में प्री-सेल्स काफी मजबूत बताई जा रही हैं। अनुमान है कि इंटरनेशनल मार्केट से ओपनिंग डे पर करीब 50 करोड़ रुपये या उससे अधिक का कारोबार हो सकता है। यदि ये अनुमान सही साबित होते हैं तो ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ पहले ही दिन दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर हिंदी सिनेमा के लिए एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर सकती है। फिल्म के सामने फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा हिंदी मुकाबला नहीं है, हालांकि तेलुगु राज्यों में पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का असर देखने को मिल सकता है। अब दर्शकों और फिल्म कारोबार से जुड़े लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ अपनी चर्चाओं के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल सेंचुरी लगा पाती है या नहीं।

दुबई में धमाकों से परेशान लीजा रे बोलीं, ‘सांस थामकर कब तक करूं इंतजार, बहुत मुश्किल हो रहा है’

मुंबई मिडल ईस्ट इन दिनों बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है. ईरान पर इजरायल-अमेरिका के हमलों के बाद, पूरे मिडल ईस्ट में जंग छिड़ी हुई है. हर तरफ सिर्फ धमाकों और सायरन का शोर सुनाई दे रहा है. दुबई में भी धमाके हो रहे हैं, जिस बीच कई सेलेब्स फंसे हुए थे. उनमें से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा रे भी हैं, जिनका दुबई में अपना घर है. एक्ट्रेस वहां अपने पूरे परिवार के साथ रहती हैं. ऐसे में उन्हें वहां के माहौल से चिंता हो रही है।  मिडल ईस्ट टेंशन पर बोलीं लीजा रे लीजा रे ने इंस्टाग्राम पर दुबई में चल रहे हालातों पर एक कविता लिखी है. एक्ट्रेस का कहना है कि उनके लिए ये सबकुछ देखना काफी मुश्किल है, भले ही वहां की सुरक्षा या सरकार अच्छी हो. लीजा लिखती हैं, 'हमारे दूसरे घर दुबई में जो कुछ भी हो रहा है, उसे देखना बहुत मुश्किल हो रहा है. हां, मुझे पता है कि यूएई के लोग अभी भी काफी सुरक्षित हैं और वहां की सरकार बहुत अच्छी है. ये बात मुझे अच्छे से मालूम है. लेकिन, वो अनिश्चितता. दोस्तों के बीच आ रहे मैसेज. सबके साथ-साथ सांस थामकर इंतजार करना।  'ये कविता मैंने अचानक लिखी थी, बिना कोई बदलाव किए आज सुबह ही सबके लिए दी है — हर उस इंसान के लिए जो कहीं भी अस्थिरता के बीच जी रहा है. मेरे पति लेबनान में बड़े हुए हैं, जहां उनके सिर के ऊपर मिसाइलें चलती रहती थीं. ये कविता उनके हौसले की, उनकी फैमिली की हिम्मत की, और दुनिया भर की उन सारी फैमिलियों की तरफ से है — जिनके लिए नॉर्मल जिंदगी में सायरन की आवाज हमेशा शामिल रही है।  मिडल ईस्ट में टेंशन के चलते कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज जैसे सोनल चौहान, ईशा गुप्ता, लारा दत्ता भी अपनी बात सामने रख चुकी हैं. लारा अपनी बेटी के साथ दुबई में अकेली थीं, जब वहां धमाकों का शोर सुनाई दे रहा था. ये पल उनके लिए काफी डरावना और इमोशन्स से भरा था. हालांकि अब लारा दत्ता समेत कई सेलेब्स वापस इंडिया आ चुके हैं। 

नताशा स्टानकोविक ने बिकिनी में दिखाया अपना फिगर, वेकेशन पर बेटे के साथ इंजॉय कर रही हैं

मुंबई हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक तलाक के बाद लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं. वो खुलकर अपनी जिंदगी जी रही हैं. नताशा बीते कई दिनों से अपने बेटे अगस्त्य संग वेकेशन पर हैं. वो लगातार वेकेशन की तस्वीरें पोस्ट करके फैंस को भी ट्रीट दे रही हैं।   बिकिनी में नताशा का स्वैग नताशा ने अब वेकेशन से अपनी और बेटे की कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं. फोटो में नताशा येलो कलर की बिकिनी में दिखाई दे रही हैं. नताशा ने बालों में स्लीक बन बनाया हुआ है. सनग्लासेस पहनकर अपना बिकिनी लुक कंप्लीट किया. वो अपना फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं. फैंस उनपर दिल हार रहे हैं।  नताशा बैठकर बिकिनी में पोज देती नजर आईं. उनके चेहरे की स्माइल उनकी खुशी को जगजाहिर कर रही है. नताशा वेकेशन के लिए कहां गई हैं, उन्होंने अपनी लोकेशन तो रिवील नहीं की, लेकिन उनकी फोटो के बैकग्राउंड में दिख रहा नजारा बेहद खूबसूरत है. चारों तरफ हरियाली, आसमान में छाए बादल उनकी आउटिंग लोकेशन को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहे हैं।   नताशा ने बेटे अगस्त्य की भी एक तस्वीर शेयर की है. उनका बेटा बीच पर खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाते हुए चिल करता हुआ दिखाई दे रहा है. बेटे संग नताशा अपने हर पल को यादगार बना रही हैं. बेटे संग उनका स्ट्रॉन्ग बॉन्ड तस्वीरों में साफ दिखाई देता है।  नताशा इससे पहले भी कई बार वेकेशन से तस्वीरें शेयर करके फैंस को खुश कर चुकी हैं. फैंस भी उन्हें हमेशा ऐसे ही हंसते-चहकते रहने की दुआएं दे रहे हैं।  माहिका के प्यार में डूबे हार्दिक वहीं, दूसरी ओर नताशा के एक्स हसबैंड और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या भी तलाक के बाद लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं. वो मॉडल माहिका शर्मा संग रिश्ते में हैं. हार्दिक ने वर्ल्ड कप की जीत का जश्न भी माहिका संग मनाया. फिर दोनों ने रोमांटिक आउटिंग के मजे भी लिए. फैंस को अब उनकी शादी का इंतजार है। 

एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं प्रियंवदा कांत

मुंबई,  एण्डटीवी के सुपरनैचुरल हॉरर-कॉमेडी शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में लतिका की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री प्रियंवदा कांत इन दिनों अपने आकर्षक देसी अंदाज़ से दर्शकों का खूब ध्यान खींच रही हैं। शो की मौजूदा कहानी जैसे-जैसे और रोमांचक होती जा रही है, वैसे-वैसे लतिका अलग-अलग ग्लैमरस पारंपरिक लुक्स में नजर आ रही हैं, जो उनके किरदार की रहस्यमयी और शालीन छवि को खूबसूरती से उभारते हैं। अपने ऑन-स्क्रीन स्टाइल के बारे में बात करते हुए, प्रियंवदा कांत ने कहा, “मौजूदा ट्रैक में मेरा किरदार कई खूबसूरत देसी परिधानों में नजर आ रहा है, खासकर रंग-बिरंगे घाघरा-चोली में, जो लतिका के ग्लैमरस अंदाज़ को और निखारते हैं। हर कॉस्ट्यूम बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया है, जिनमें गहरे रंग, बारीक कढ़ाई और लहराते हुए सिल्हूट हैं, जो स्क्रीन पर बेहद शानदार दिखते हैं और दृश्यों में अलग तरह का विजुअल ड्रामा जोड़ते हैं। घाघरे अक्सर लेयर्ड और घेरदार होते हैं, जिससे जब मैं चलती या किसी सीन में मूव करती हूँ, तो उनका प्रभाव और भी आकर्षक लगता है।” प्रियंवदा कांत ने कहा, “शो की शुरुआत से ही लतिका ज्यादातर एक ही लाल दुल्हन वाले परिधान में नजर आती थी, जो एक भूतनी दुल्हन के रूप में उसके किरदार की पहचान बन गया था। वह लुक अपने आप में बहुत खास है, लेकिन लंबे समय तक वही लाल ड्रेस पहनने के बाद अब अलग-अलग कॉस्ट्यूम्स के साथ प्रयोग करना ताज़गी भरा और रोमांचक लग रहा है। चूँकि, लतिका एक भूत है, लेकिन साथ ही बहुत अभिव्यक्तिपूर्ण और स्टाइलिश किरदार भी है, इसलिए उसके कॉस्ट्यूम्स उसके व्यक्तित्व में खूबसूरती, शालीनता और रहस्य का अनोखा मेल बनाते हैं। यही वजह है कि वह स्क्रीन पर आकर्षक होने के साथ-साथ थोड़ी अलौकिक भी नजर आती है।” प्रियंवदा कांत ने अपने लुक के अन्य पहलुओं के बारे में बताते हुए कहा, “ज्वेलरी भी इस पूरे लुक का अहम् हिस्सा है। मैं झुमके, लेयर्ड नेकलेस, चूड़ियाँ और कभी-कभी माँग टीका जैसे पारंपरिक आभूषण पहनती हूँ, जो पूरे लुक को पूरा करते हैं। हमारी स्टाइलिंग टीम ने हर लुक को भव्य और आकर्षक बनाने में शानदार काम किया है, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया है कि वह शो की सुपरनैचुरल थीम के अनुरूप ही लगे। मेकअप में आमतौर पर गहरे काजल वाली आँखें, सुस्पष्ट भौंहें और गहरे रंग की लिपस्टिक शामिल होती है, जो लतिका को थोड़ा रहस्यमयी लेकिन बेहद खूबसूरत रूप देती है। इसके अलावा किरदार के लिए मैं लंबा विग भी पहनती हूँ, जो कई दृश्यों में लुक में और नाटकीयता जोड़ देता है।” शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे और 10:00 बजे, सिर्फ एण्डटीवी पर। सभी एपिसोड्स कभी-भी हिंदी ज़ी5 पर स्ट्रीम किए जा सकते हैं।