samacharsecretary.com

आसमानी लहंगे में सजी आमना शरीफ, हर अदा में झलका ‘फितूर’

मुंबई,  बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आमना शरीफ अपने स्टाइलिश और पारंपरिक लुक के लिए पहचानी जाती हैं, और इस बार भी उन्होंने अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया है। आमना ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसने उनके फैंस और फॉलोअर्स के बीच काफी चर्चा बटोरी है। तस्वीर में आमना शरीफ आसमानी रंग के लंहगे में नजर आ रही है, जो उन्हें शाही और आकर्षक लुक दे रहा है। इस लहंगे के साथ उन्होंने एक नेट का दुपट्टा लिया हुआ है, जिस पर गोल्डन जरी का काम है। उन्होंने माथे पर मांग टीका, कानों में भारी झुमके और हाथों में लहंगे से मैच करती चूड़ियां पहनी हुई हैं। साथ ही अपने बालों को हल्के वेव्स के साथ स्टाइल किया है, जिससे एक सॉफ्ट और नैचुरल लुक उभर कर सामने आ रहा है। हल्का आई मेकअप और ग्लोइंग स्किन टोन के साथ उन्होंने अपने मेकअप को लाइट रखा है। इस फोटो के साथ उनका कैप्शन भी काफी दिलचस्प है। उन्होंने कैप्शन में ‘फितूर’ शब्द का इस्तेमाल किया है, जो उनके इस लुक के पीछे के जज्बात को दर्शाता है। बता दें कि आमना शरीफ ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग के जरिए की। उन्हें कॉलेज के दौरान ही ब्रांड विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो के ऑफर मिलने लगे थे। अभिजीत भट्टाचार्य के पॉपुलर वीडियो ‘चलने लगी हैं हवाएं’ से उन्हें पहली पहचान मिली। इसी दौरान एकता कपूर के शो ‘कहीं तो होगा’ में उन्हें कशिश का रोल मिला, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। राजीव खंडेलवाल के साथ उनकी केमिस्ट्री और शानदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। यह शो 2000 के दशक के सबसे सफल धारावाहिकों में शामिल रहा। टीवी की सफलता के बाद आमना ने फिल्मों की ओर रुख किया। वह ‘आलू चाट’, ‘आओ विश करें’, और ‘एक विलेन’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। 2013 में उन्होंने प्रोड्यूसर अमित कपूर से शादी की और 2015 में बेटे के जन्म के बाद एक्टिंग से कुछ समय का ब्रेक लिया। 2019 में उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में कोमोलिका का किरदार निभाकर वापसी की। इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज ‘डैमेज्ड 3’ और ‘आधा इश्क’ से ओटीटी पर भी पहचान बनाई।  

प्रियंका चोपड़ा ने फैशन वीक में जीता सबका दिल, फैंस बोले- ‘देसी गर्ल फॉरएवर’

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने ना सिर्फ न्यूयॉर्क फैशन वीक इवेंट में हिस्सा लिया, बल्कि कपल गोल्स भी सेट किए। दोनों इवेंट में हर तरफ छा गए। प्रियंका ने यहां भी अपना 'देसीपन' नहीं छोड़ा। उन्होंने सभी से 'नमस्ते' कहकर अभिवादन किया। उनका ये अंदाज हमेशा की तरह इस बार फिर उनके फैंस को पसंद आया है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 10 सितंबर को न्यूयॉर्क फैशन वीक के दौरान राल्फ लॉरेन शो में तहलका मचा दिया। उन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। दोनों ने भूरे रंग का कॉस्ट्यूम पहना, जिसमें वो खूब जंच रहे थे। इस वीडियो में प्रियंका अपने पति निक के साथ पोज दे रही हैं। फिर वो जाते-जाते पपाराजी को 'नमस्ते' कहती हैं। उनका ये अंदाज हर तरफ छा गया है। ये प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है। प्रियंका का ड्रेसिंग स्टाइल भी खूब किया जा रहा है पसंद प्रियंका और निक की लव स्टोरी तो जगजाहिर है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2017 में मेट गाला में हुई थी। प्रियंका को शुरूआत में लगा कि निक ने उन्हें 'फ्रेंड जोन' कर दिया है, खासकर इसलिए क्योंकि वो एक घंटा लेट पहुंची थीं। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। निक ने जल्द ही उन्हें डीएम (मैसेज) किया और फिर इनका रिश्ता प्यार में बदल गया। प्रियंका और निक की बेटी जुलाई 2018 में ग्रीस में जर्नी की। वहीं पर ही सगाई कर ली। कुछ महीने बाद इसी साल दिसंबर में इंडिया में शादी कर ली। इनकी एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम मालती है, उसका जन्म सरोगेसी से हुआ है।

राजू हिरानी ने दिखाई कहानी differently, संजू में यह घटना हुई सिर्फ स्क्रीन पर

मुंबई  साल 2018 में आई संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' सुपरहिट रही थी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला और IMDb पर इसकी रेटिंग 7.4 है। फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया था और परेश रावल उनके पिता सुनील दत्त के किरदार में नजर आए थे। फिल्म की कहानी और इसके किरदार सत्य घटना पर आधारित थे, लेकिन इसमें एक सीन ऐसा भी था, जो संजय दत्त नहीं बल्कि निर्देशक राजकुमार हिरानी की जिंदगी पर आधारित था। संजू की जिंदगी का नहीं है किस्सा फिल्म में एक सीन है जिसमें संजय दत्त अंडरवर्ल्ड वालों से डरे हुए होते हैं और उनके पिता सुनील दत्त उन्हें गाड़ी से एक सुनसान जगह लेकर जाते हैं। दोनों बाप-बेटे इस बंदरगाह जैसी दिखने वाली जगह पर खड़े होते हैं। यहां पर सुनील दत्त अपने बेटे संजय दत्त को फिल्मी अंदाज में समझाते हैं और फिर इस तरह उसका डर निकल जाता है। लेकिन यह सीन असल में संजय दत्त की जिंदगी का है ही नहीं। यह किस्सा राजकुमार हिरानी की जिंदगी से लिया गया था क्योंकि सिचुएशन के हिसाब से फिट बैठता था। भूत के नाम पर हुई थी बहस खुद निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया, "मेरे पापा ने मुझसे कहा कि कोई भूत-वूत नहीं होते हैं, और मैंने कहा- नहीं पापा भूत होते हैं। तब मेरे पापा ने मुझसे कहा कि ठीक है तो मुझे दिखाओ। अब मैं कुछ पल तक खामोश था, क्योंकि मैंने बस कहानियां सुनी थीं, मैंने कभी भूत देखा नहीं था। अब यह रात के 9-10 बजे बात हो रही थी तो फिर कुछ घंटे और बीतने के बाद वो मुझे शहर से बाहर कहीं लेकर गए।" राजकुमार हिरानी ने बताया कि 20-25 मिनट ड्राइव करके दोनों शहर से बाहर गए। पिता ने निकाला भूतों का डर संजू के निर्देशक ने बताया कि उनके पिता उन्हें जिस जगह लेकर पहुंचे वहां पर सुनसान था, बिलकुल अंधेरा और उनकी हालत खराब हो रही थी। राजकुमार हिरानी ने बताया कि उन्हें लगा कि आज तो भूत दिखेगा हर हालत में। डायरेक्टर ने बताया कि वह पीछे खड़े थे और उनके पिता वहां पर चिल्लाने लगे जोर-जोर से, कि कहां हो भूत भाई, आ जाओ, एक बार मिल लो। उन्होंने मुझसे कहा कि उतरो गाड़ी से बाहर। वह डरते-डरते उतरे, और उनके पिता ने उनसे भूत-भूत चिल्लाने को कहा। राजकुमार हिरानी ने किसी तरह डर-डरकर चिल्लाया भी, लेकिन जब वो लौटे तो यह डर हमेशा के लिए निकल चुका था उनके मन से।

‘होमबाउंड’ का इंतजार खत्म! ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म की रिलीज डेट घोषित

मुंबई  जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा स्टारर ‘होमबाउंड’ की दुनियाभर के फिल्म फेस्टिवल में खूब सराहना हुई है. इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में गुड न्यूज है कि मेकर्स ने फाइनली इसकी रिलीज डेट शनिवार, 13 सितंबर यानी आज अनाउंस कर दी है. चलिए जानते हैं ‘होमबाउंड’ भारत और दुनियाभर के  सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी? ‘होमबाउंड’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस बता दें क टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और कान्स फिल्म फेस्टिवल जैसे प्रेस्टिजियस इवेंट्स में प्रदर्शित हुई ‘होमबाउंड’ को शानदार रिव्यू मिले थे और यहां तक कि इसके लिए नौ मिनट तक खड़े होकर तालियां भी बजाई गईं. वहीं अब ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म मेकर नीरज घायवान की "होमबाउंड" 26 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है है, निर्माताओं ने शनिवार को इसकी घोषणा की. फिल्म के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी दुनिया भर में रिलीज़ अनाउंस की गई है. पोस्ट में इसका नया पोस्टर था जिस पर रिलीज़ की तारीख लिखी थी. वहीं पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "कोई भी एहसास आखिरी नहीं होता. होमबाउंड 26 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है." होमबाउंड के बारे में फ़िल्म की इमोशनल कहानी और ईशान के शानदार अभिनय, दोनों की काफ़ी तारीफ़ हुई है. इस फिल्म को ईशान के अब तक के करियर की बेस्ट फ़िल्मों में से एक बताया जा रहा है. होमबाउंड का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फ़िल्म निर्माता नीरज घायवान ने किया है. धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, यह फ़िल्म उत्तर भारत के एक छोटे से गाँव के दो बचपन के दोस्तों की कहानी है, जो पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखते हैं. उनका मानना ​​है कि वर्दी उन्हें आखिरकार वह सम्मान दिलाएगी जो उन्हें हमेशा से नहीं मिला. लेकिन जैसे-जैसे वे अपने लक्ष्य के करीब पहुँचते हैं, बढ़ती चुनौतियाँ और बढ़ते दबाव न केवल उनके दृढ़ संकल्प, बल्कि उनके रिश्ते की मज़बूती की भी परीक्षा लेने लगते हैं. इन दोनों दोस्तों का रोल विशाल जेठवा और ईशान खट्टर ने निभाया है. हाल ही में, यह फ़िल्म टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव (TIFF) में प्रदर्शित की गई थी.

शोहरत के बीच सन्नाटा: दिशा पटानी के आवास पर हुई गोलीबारी, बदमाशों ने ली जिम्मेदारी

मुंबई  एक्ट्रेस दिशा पाटनी बरेली वाले घर के बाहर देर रात फायरिंग की गई। इस की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने ली है। इस घर में दिशा पाटनी के पिता रिटायर्ड डिप्टी एसपी जगदीश पाटनी रहते हैं। सुबह करीब साढ़े चार बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने दिशा के पिता के सिविल लाइंस स्थित घर के मुख्य दरवाजे और दीवार पर चार-पांच राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। तुरंत ही उनके घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई। साथ ही एसपी सिटी और एसपी क्राइम के नेतृत्व में कार्रवाई के लिए पांच टीमें बनाई गईं। रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गिरोह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने दिशा की बहन खुशबू पाटनी द्वारा प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य को लेकर की गई टिप्पणी का बदला लिया है। साथ ही पोस्ट में धमकी दी गई है कि अगर किसी ने भी संतों और धर्मों के खिलाफ टिप्पणी की तो वह उसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। हालांकि, अब यह पोस्ट डिलीट कर दिया गया है। रोहित गोदारा गोल्डी बराड़ का पोस्ट, बताई हमले की वजह पोस्ट में लिखा है, 'भाइयों, ये जो आज खुशबू पाटनी/दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग हुई है, ये कार्रवाई है। इसने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया। इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की। हमारे आराध्य देवी-देवताओं का अपमान सहा नहीं जाएगा। यह तो महज एक ट्रेलर था। अगली बार किसी ने भी या इसने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई तो उसके घर में किसी को भी जिंदा नहीं छोड़ेंगे।' क्या है खुशबू पाटनी का प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य का मामला? मालूम हो कि कुछ महीने पहले दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने एक वीडियो बनाया था, जिसके लिए दावा किया गया कि उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज के लिए बोला है। खुशबू ने एक वीडियो बनाकर उन लोगों को लताड़ लगाई थी, जिन्होंने ये न्यूज चलाई कि उन्होंने प्रेमानंद के खिलाफ कुछ कहा है। खुशबू ने कहा था कि उनका वीडियो प्रेमानंद जी महाराज के लिए नहीं बल्कि अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ था। अनिरुद्धाचार्य ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं पर कमेंट किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसी पर खुशबू भड़क गई थीं और अनिरुद्धाचार्य को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। FB पर क्या लिखा रोहित गोदारा और गोल्डी बरार ने? सोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्ट करते हुए रोहित गोदार-गोल्डी बरार ने लिखा, (जय श्री राम??) (राम राम सभी भाईयो को।??) मैं वीरेन्द्र चारण, महेन्द्र सारण (डेलाणा). भाइयों आज ये जो खुशबू पटानी/दिशा पटानी (बॉलीवुड एक्ट्रेस) के घर पर (विला नम्बर 40, सिविल लाइन्स बरेली, यू.पी.) में फायरिंग हुई है, ये हमने करवाई है. इसने हमारे पूज्य संत (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज) का अपमान किया था. इसने हमारे सनातन धर्म का नीचा दिखाने की कोशिश की थी. हमारे आराध्य देवी देवताओं का अपमान नही सहा जायेगा. ये तो महज एक ट्रेलर था. अगली बार फिर से इसने या किसी और ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई तो उनके घर में से किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे. ये संदेश सिर्फ इसके लिए ही नहीं है बल्कि जितने भी फिल्म जगत के कलाकार और उनसे जुड़े लोग हैं. उन सभी के लिए है. जिस किसी ने भी हमारे धर्म और संतों सम्बन्धी ऐसी कोई भविष्य में अपमानजनक हरकत की तो तैयार रहना उसके परिणाम भुगतने के लिए. हमें हमारे धर्म की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाना पड़े, उसके लिए हम तैयार हैं। हम कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। हमारे लिए धर्म और सर्व समाज हमेशा एक हैं, उनकी रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है.??  

किसानों पर विवादित बयान: कंगना रनौत को सुप्रीम कोर्ट से झटका

मंडी  बॉलीवुड एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना राणावत को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कंगना रनौत के खिलाफ चल रहा मानहानि केस जारी रहेगा. सुप्रीम कोर्ट ने कंगना रनौत की मानहानि केस को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. बता दें कि किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने किसानों के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी, जिसके चलते उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर किया गया था.   कंगना के वकील ने पेश की यह दलील बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में कगंना रनौत का पक्ष रखते हुए उनके वकील ने दलील दी थी कि उन्होंने महज एक ट्वीट को रि-ट्वीट किया था. कई और लोगों ने भी उस ट्वीट को रि-ट्वीट किया था. इस दलील के जवाब में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह महज रि-ट्वीट नहीं था, बल्कि इसमे कंगना रनौत की टिप्पणी भी शामिल थी. यह ट्रायल का विषय है तो आप निचली अदालत में अपनी बात रखिए. वहां से फैसला आने के बाद ही आगे मामले को देखा जाएगा, अगर बेंच के पास आया तो.   कंगना के खिलाफ क्या है मामला? बता दें कि कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि की शिकायत साल 2021 में पंजाब की बठिंडा कोर्ट में 73 साल की महिंदर कौर ने दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया कि कंगना ने एक पोस्ट को रि-ट्वीट करके उनके खिलाफ टिप्पणी की, जिससे उनकी मानहानि हुई है. कंगना ने अपने रि-ट्वीट में महिंदर कौर की फोटो वाले ट्वीट को रि-ट्वीट करके कहा था कि यह वही बिलिकिस बानो दादी हैं, जो शाहीन बाग प्रदर्शन का हिस्सा थीं. यह 100 रुपये में उपलब्ध हो जाती हैं. हाई कोर्ट खारिज कर चुकी याचिका बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से पहले पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट भी कंगना रनौत की याचिका खारिज कर चुकी है. हाई कोर्ट ने कंगना की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि कंगना रनौत एक्ट्रेस हैं. उनके खिलाफ शिकायतकर्ता की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के आरोप लगे हैं. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कंगना के रि-ट्वीट और टिप्पणी से उसकी इमेज खराब हुई है. रि-ट्वीट और टिप्पणी करके कंगना की इमेज पर भी असर पड़ रहा है, शिकायतकर्ता ने किसी दुर्भावना से केस दर्ज नहीं कराया है। इसलिए मामले की जांच होनी चाहिए.  

37 साल की उम्र में चाइनीज एक्टर Yu Menglong का दर्दनाक निधन, बिल्डिंग से गिरने से हुई मौत

चाइनीज सिंगर, एक्टर और मॉडल यू मेंगलोंग को लेकर बुरी खबर सुनने को मिल रही है. 37 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है. गुरुवार को बीजिंग में एक बिल्डिंग से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई. सिंगर की मैनेजमेंट टीम ने उनके आकस्मिक निधन की खबर को कंफर्म किया है. मेंगलोंग ने दुनिया को कहा अलविदा रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी टीम ने स्टेटमेंट ने बताया कि पुलिस ने सिंगर की मौत मामले में किसी भी आपराधिक साजिश के होने से इनकार किया है. बयान में लिखा है- काफी दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है कि हमारे प्यारे मेंगलोंग की 11 सितंबर को मौत हो गई है. पुलिस ने किसी भी आपराधिक साजिश से इनकार किया है. हम दुआ करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले. मेंगलोंग के अपनों को इस दुख को सहने की ताकत मिले. मेंगलोंग के साथ क्या हुआ था? इससे पहले पैपराजी ने मेंगलोंग की मौत की न्यूज को एक पोस्ट के जरिए शेयर किया था. अब वो पोस्ट डिलीट हो चुका है. उसमें लिखा था- 'एटरनल लव' और 'गो प्रिंसेस गो' के एक्टर मेंगलोंग का निधन हो चुका है. वो बीजिंग में किसी इमारत से नीचे गिरे. मुझे किसी इनसाइडर ने बताया कि मेंगलोंग अपने 5-6 अच्छे दोस्तों के साथ उनके घर पर 9 सितंबर को खाना खा रहे थे. 11 सितंबर को सुबह करीबन 2 बजे मेंगलोंग अपने बेडरूम में सोने के लिए गए थे. दरवाजा अंदर से बंद था. सुबह 6 बजे जब उनके दोस्त जाने लगे तो किसी ने मेंगलोंग को नहीं देखा. जब वो नीचे पहुंचे तो उन्हें मेंगलोंग की लाश पड़ी दिखी. सिंगर की बॉडी को वहां अपने डॉगी को घुमाने निकले एक पड़ोसी ने देखी. उसी ने पुलिस को इंफॉर्म किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मेंगलोंग के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 2007 में अपना करियर शुरू किया था. उन्होंने टैलेंट रियलिटी शो 'माय शो, माय स्टाइल' में पार्टिसिपेट किया था. इसके बाद उन्होंने 'द लिटिल प्रिंस' नाम की शॉर्ट फिल्म में काम किया था. मेंगलोंग ने कई चाइनजी सीरीज में काम कर लोगों का दिल जीता था.  इनमें एटरनल लव, गो प्रिंसेस गो, लव गेम इन ईस्टर्न फैंटेसी शामिल थीं. वो कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में भी नजर आए थे. एक्टर होने के साथ वो म्यूजिक वीडियो डायरेक्टर भी थे. दुखी हैं मेंगलोंग के फैंस सोशल मीडिया पर जबसे फैंस को अपने चहेते सिंगर मेंगलोंग की मौत की जानकारी मिली है वे हैरत में हैं. फैंस ने सिंगर की आत्मा को शांति मिलने की दुआ की है. सेलेब्स ने भी मेंगलोंग के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है. फैंस का कहना है Menglong को उनके शानदार काम के लिए हमेशा याद रखा जाएगा.

SRK ने किया कमाल, पंजाब के 1500 परिवारों को अपनाया

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने जारी बाढ़ के बीच पंजाब के लोगों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। अभिनेता के मीर फाउंडेशन ने स्थानीय गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर पंजाब में भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने, आवश्यक किट वितरित करने और उनके पुनर्वास प्रयासों में सहायता करने के लिए कदम बढ़ाया है। संकट की स्थिति में, उनके फाउंडेशन ने स्थानीय गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर ज़रूरतमंद लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान की है। राहत किटों में दवाइयां, स्वच्छता सामग्री, खाद्य सामग्री, मच्छरदानी, तिरपाल, तह बिस्तर, सूती गद्दे और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य अमृतसर, पटियाला, फाज़िल्का और फिरोजपुर जिलों के 1,500 परिवारों तक पहुंचना है, जहां उन्हें स्वास्थ्य, सुरक्षा और आश्रय के लिए तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी, साथ ही परिवारों को सम्मान के साथ अपना जीवन फिर से शुरू करने में सहायता भी मिलेगी। पंजाब इस समय हाल के वर्षों में आई सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है, जिसने हजारों परिवारों को विस्थापित कर दिया है। राहत और पुनर्वास कार्य जारी हैं, और अधिकारी और गैर-सरकारी संगठन सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। राउंडग्लास फाउंडेशन नामक एक एनजीओ ने शाहरुख के समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। कैप्शन में लिखा है, -"शाहरुख खान जी का उनके मीर फाउंडेशन के माध्यम से हमारी मदद करने के लिए हार्दिक आभार। उनका समर्थन हमें शक्ति, आशा देता है और हमारे विश्वास को बढ़ाता है कि हम इससे उबर जाएंगे। उनके समर्थन से, हम कई प्रभावित क्षेत्रों में 5,000 लोगों को प्रभावित करने में सक्षम हुए हैं: अमृतसर में चक औल; गुरदासपुर में घनीके बेट; फाजिल्का में ढाणी मोहना राम, ढाणी गोरखा, गट्टी नंबर 3 और सबुआना; और फिरोजपुर में गट्टी राजो के और टेंडी वाला।" 3 सितंबर को, शाहरुख खान ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट में बाढ़ प्रभावित निवासियों के साथ एकजुटता व्यक्त की। शाहरुख ने लिखा- "पंजाब में इन विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं। प्रार्थनाएं और शक्ति भेज रहा हूं… पंजाब की भावना कभी नहीं टूटेगी… ईश्वर उन सभी का भला करे।" कई बॉलीवुड और पंजाबी सितारों ने राहत और पुनर्वास प्रयासों में सक्रिय रूप से योगदान दिया है। गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने राहत कार्यों में सहयोग के लिए गैर-सरकारी संगठनों और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर गुरदासपुर और अमृतसर के दस सबसे बुरी तरह प्रभावित गाँवों को गोद लिया है। एमी विर्क ने भी इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि उन्होंने और उनकी टीम ने प्रभावित परिवारों के लिए 200 घरों को गोद लिया है।  

रूपाली गांगुली का ट्रेडिशनल अवतार, बंगाली गाने पर किया फैन्स को मंत्रमुग्ध

मुंबई, लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री रूपाली गांगुली अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने गुरुवार को एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह एक गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। रूपाली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह बंगाली गाना ‘मेलार गान’ पर अपने शानदार एक्सप्रेशन के साथ डांस कर रही हैं। वीडियो में उन्होंने मल्टीकलर के लहंगे के साथ गुलाबी रंग का ब्लाउज पेयर किया है। वहीं, पीले रंग की चुनरी को खूबसूरती से सजाया है। माथे पर बिंदी, कानों में झुमके और ढीली चोटी में बंधे बाल उनके पारंपरिक अंदाज को निखार रहे हैं। इसके साथ ही, उनके हाथों में साधारण कंगन सादगी और सुंदरता को दिखा रहे हैं। इस वीडियो में रूपाली का आत्मविश्वास और ऊर्जा देखते ही बनती है। वीडियो के साथ रूपाली ने कैप्शन में लिखा, “ये गाना बहुत प्यारा है। इसे सुनकर बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं।” इस वीडियो को देखकर प्रशंसकों ने उनकी तारीफ में कमेंट्स की बौछार कर दी। कई यूजर्स ने उनके डांस और लुक की सराहना करते हुए उन्हें ‘मल्टी-टैलेंटेड’ बताया। रूपाली गांगुली टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। ‘अनुपमा’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिक में उनकी भूमिका ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई है। सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता और प्रशंसकों के साथ जुड़ाव उन्हें और भी खास बनाता है। अभिनेत्री इन दिनों पॉपुलर टेलीविजन सीरियल ‘अनुपमा’ में नजर आ रही हैं। शो का निर्माण राजन शाही ने किया है और यह बंगाली सीरियल ‘श्रीमयी’ का रीमेक बताया जाता है। शो में अब दूसरी पीढ़ी के किरदारों के रूप में अद्रिजा रॉय और शिवम खजुरिया भी नजर आ रहे हैं। ‘अनुपमा’ की शुरुआत 13 जुलाई 2020 को हुई थी और तब से यह शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना है। बता दें कि रूपाली गांगुली को ‘अनुपमा’ से पहले ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ जैसे सीरियल में भी देखा जा चुका है।  

सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ सिनेमाघरों में फिर से होगी रिलीज

मुंबई,  बॉलीवुड स्टार सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘एक था टाइगर’ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। सलमान खान न सिर्फ लाखों दिलों पर राज ही नहीं करते बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं, जिसमें 2012 में प्रदर्शित एक था टाइगर का नाम शामिल है। इस फिल्म ने दर्शकों अपना दीवाना बना लिया था और यही वजह है कि यह ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ऐसे में अब आ रहे बड़े अपडेट में यह बताया गया है कि फिल्म बड़े पर्दे पर ग्रैंड री-रिलीज के लिए तैयार है। एक था टाइगर की री-रिलीज के साथ सलमान खान फिर से टाइगर बनकर दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। यह सिर्फ सलमान के फैंस के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी के लिए भी खास मौका है, जिन्होंने इस जबरदस्त फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देखा है। अब वे बड़े पर्दे पर फिर से टाइगर की एक्शन, थ्रिल और जादू का अनुभव कर सकते हैं। एक था टाइगर 2012 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म थी, जिसने भारत को उसका सबसे करिश्माई जासूस टाइगर (सलमान खान) से मिलवाया और इस यूनिवर्स की नींव रखी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था और इसमें कैटरीना कैफ के अलावा रणवीर शौरी, रोशन सेठ और गिरीश कर्नाड ने अहम किरदार भूमिकाएं हैं। इसके अलावा, सलमान खान की आने वाली फिल्मों की लाइनअप पूरी तरह से हाई-ऑक्टेन कमर्शियल एंटरटेनर्स से भरी हुई है। उनकी आने वाली और सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्म वॉर ड्रामा बैटल ऑफ गलवान पहले ही इंटरनेट पर अपने फर्स्ट लुक की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है। दूसरी तरफ, कबीर खान के साथ उनकी री-यूनियन, खासकर बजरंगी भाईजान 2 जैसी फिल्म के साथ, फिर से उसी इमोशनल स्टोरीटेलिंग की ओर ले जा सकती है जिसने उनके पिछले काम को इतना खास बनाया था।