samacharsecretary.com

फर्जी MBBS डिग्री बनाकर करोड़ों की ठगी: दिल्ली से ‘लेडी फ्रॉड’ गिरफ्तार

रायपुर फर्जी मेडिकल डिग्री और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दो करोड़ 34 लाख रुपये की ठगी की आरोपित साक्षी सिंह (28), निवासी जानकीपुरम, लखनऊ व वर्तमान पता राजनगर-2, पालम, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। जांच में राजफाश हुआ है कि आरोपित गिरोह के लिए फर्जी एमबीबीएस और बीएएमएस डिग्री तैयार कर उपलब्ध कराती थी। पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी संजय निराला ने 17 फरवरी 2026 को सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि भुनेश्वर बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर और राकेश रात्रे सहित अन्य लोगों ने पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगवाने और मेडिकल डिग्री दिलाने का झांसा देकर उससे और उसके रिश्तेदारों से कुल 2.34 करोड़ रुपये ठग लिए, लेकिन न नौकरी मिली और न ही कोई वैध प्रमाणपत्र। पुणे की यूनिवर्सिटी के नाम पर बनती थी डिग्रियां पुलिस ने पहले चार आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसी दौरान मिले सुराग और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर साक्षी सिंह की भूमिका सामने आई। पुलिस टीम को उसके दिल्ली में छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद विशेष टीम भेजकर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में साक्षी सिंह ने स्वीकार किया कि वह एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर पुणे स्थित डीवाई पाटिल विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के नाम पर फर्जी एमबीबीएस और बीएएमएस डिग्री तैयार करती थी। इन डिग्रियों का उपयोग गिरोह लोगों को झांसा देने और मोटी रकम वसूलने में करता था। मोबाइल डेटा से बड़े नेटवर्क का राजफाश संभव पुलिस ने आरोपित के कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनमें कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिलने की संभावना है। मोबाइल डेटा की जांच से गिरोह के अन्य सदस्यों, लेन-देन और नेटवर्क का और बड़ा राजफाश हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। आशंका है कि इस गिरोह ने अन्य राज्यों में भी इसी तरह की ठगी को अंजाम दिया है, जिसे लेकर जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।  

मांगलिक भवनों का निर्माण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में करें पूर्ण : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में लगभग 11 करोड़ रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों की सतत निगरानी की जाएं और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाएं। उप मुख्यमंत्री  देवड़ा ने कहा कि शासकीय राशि को अपनी राशि समझकर कार्य करें और सभी मांगलिक भवन निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। उप मुख्यमंत्री  देवड़ा ने कहा कि 42 मांगलिक भवनों के अतिरिक्त 60 और भवन स्वीकृत किए गए हैं, जिनका निर्माण लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मल्हारगढ़ एवं पिपलिया मंडी में फ्लाई-ओवर निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होंगे। उप मुख्यमंत्री  देवड़ा ने बताया कि दिसंबर 2026 तक गांधी सागर परियोजना का पानी हर खेत तक पहुंचाने का लक्ष्य है, जिससे सिंचाई सुविधा में विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि नारायणगढ़ एवं बूढ़ा में सांदीपनी विद्यालय तथा मल्हारगढ़ में बालिकाओं के लिए छात्रावास का निर्माण भी कराया जाएगा। उप मुख्यमंत्री  देवड़ा ने टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों को फॅूड बास्केट वितरित किए तथा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए। साथ ही उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर ग्राम ढिकन्या में 37 लाख 50 हजार रुपए की लागत से निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया, उन्होंने 10 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 42 मांगलिक भवनों का भूमि-पूजन भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मती दुर्गा विजय पाटीदार, जिला योजना समिति के सदस्य  राजेश दीक्षित सहित जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित 

शिक्षा संस्थान डाइट में 1.86 करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम निर्माण का किया भूमिपूजन

भोपाल उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने कहा कि डाइट के विद्यार्थी प्रदेश की पहचान बनें और जिला, प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि संस्थान में ऑडिटोरियम की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसके निर्माण से शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। उप मुख्यमंत्री  देवड़ा ने मंदसौर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में 1 करोड़ 86 लाख 27 हजार रुपए की लागत से बनने वाले सर्व सुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। उप मुख्यमंत्री  देवड़ा ने कहा कि मंदसौर का डाइट संस्थान प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है ऑडिटोरियम से इसकी प्रतिष्ठा और बढ़ेगी। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान भी किया। उन्होंने निर्देश दिए कि ऑडिटोरियम निर्माण में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। आवश्यकता हो तो संशोधित प्राक्कलन (रिवाइज एस्टीमेट) प्रस्तुत किया जाए, जिससे बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण हो सके। उप मुख्यमंत्री  देवड़ा ने राज्य स्तरीय ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंदसौर विधायक  विपिन एवं जिला योजना समिति सदस्य  राजेश दीक्षित सहित जनप्रतिनधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने जन्म दिवस पर दिव्यांग बच्चों को दुलारा बच्चों को दिये उपहार

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्म दिवस पर दिव्यांग बच्चों को मुख्यमंत्री निवास आमंत्रित कर स्नेहपूर्वक दूलार किया।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जन्म दिवस पर विभिन्न संस्थाओं से दिव्यांग बच्चों को आमंत्रित किया गया था। आशा निकेतन बधिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपाल, आरुषि संस्था भोपाल, शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल एवं उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी, भोपाल के बच्चे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। इनमें दृष्टि बाधित, श्रवण बाधित, बौद्धिक दिव्यांग और अति बाधित बच्चे शामिल थे। बच्चों ने अपनी विशिष्ट शैली में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिवादन किया। इस अवसर पर दृष्टि बाधित बालिका फाल्गुनी पुरोहित ने मधुर गीत सुनाकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बच्चों को वाद्य यंत्र पियानो, आर्ट बॉक्स और मिठाईयां भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय मती सोनाली वायंगणकर ने शिव पुराण भेंट किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल, कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा तथा दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में कार्य रही संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

पुलिसकर्मी पर हमला पेट्रोल पंप पर बेकाबू भीड़: तेल के लिए मचा बवाल, पुलिसकर्मी पर फेंका टैंक का ढक्कन

बड़वानी कथित अफवाहों के चलते जिलेभर के पेट्रोल पंपों पर बुधवार को सुबह से शाम तक पेट्रोल-डीजल के लिए लोगों की कतारें लगी रही। बाइक व चार पहिया वाहनों में पेट्रोल डलवाने के लिए लोग मशक्कत करते हुए दिखाई दिए। कुछ लोग प्लास्टिक की बाटल, बड़े जार व ड्रम लेकर पेट्रोल लेने पहुंचे। आरक्षक पर हमला और हाथापाई जुलवानिया में स्थित एक पेट्रोल पंप पर तैनात आरक्षक द्वारा कतार की व्यवस्था को दुरुस्त करने के दौरान एक युवक ने उस पर बाइक के पेट्रोल टैंक का ढक्कन फेंककर मुंह पर मार दिया। वहीं आरक्षक के साथ हाथापाई भी की गई। ढक्कन से आरक्षक चोटिल हो गया। होंठ व मुंह पर चोट लगी। वहीं गले पर नाखूनों के निशान उभर आए। सीसीटीवी में कैद हुई घटना सीसीटीवी में कैद हुई घटना, आरक्षक हुआ घायल, पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़, बाटल व कैन में भरकर ले गए पेट्रोल।  

Tatkal में बवाल: 3 मिनट में वेटिंग 300 पार, 10 मिनट में नो टिकट—जानें कौन-सी ट्रेनें फुल

 नई दिल्ली एक मिनट के भीतर एसी थर्ड क्लास की 165 सीटें फुल, 3 मिनट में 300 वेटिंग और 10 मिनट में स्लीपर और थर्ड के साथ ही सेकेंड और फर्स्ट क्लास एसी में भी REGRET। बिहार जाने वाली कुछ ट्रेनों में इन दिनों ऐसी ही मारामारी है। वैसे तो आमतौर पर पूर्वी भारत की अधिकतर ट्रेनों में टिकटों की किल्लत सालभर बनी रहती है, लेकिन पर्व-त्योहारों और गर्मी की छुट्टियों में स्थिति विकराल हो जाती है। नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली ट्रेन दो प्रमुख ट्रेनों बिहार संपर्क क्रांति और स्वतंत्रता सेनानी में टिकट बुकिंग यात्रियों के लिए इन दिनों एक बड़ी चुनौती है। यात्रा की तिथि से ठीक 60 दिन पहले जब टिकट की बिक्री शुरू होती है तो टिकट खिड़कियों और लैपटॉप-मोबाइल से टिकट बुकिंग के लिए हजारों लोग इंतजार में होते हैं, लेकिन कंफर्म तो छोड़िए वेटिंग टिकट भी मिल जाए तो लोग खुद को खुशनसीब समझ रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने बुधवार को जब बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन में 24 मई की टिकट बुक करनी चाही तो जिस अनुभव से गुजरे वह हैरान करने वाला है। उन्होंने बताया, ‘मैंने ठीक 8 बजे टिकट आईआरसीटी की वेबसाइट को लॉग इन किया। तीन यात्रियों का ब्योरा भरते हुए 2 मिनट के भीतर यूपीआई से 4584.95 रुपये पेमेंट भी कर दिया। कुछ समय तक प्रोसेस के बाद 8.03 मिनट पर जब टिकट सामने आया तो वेटिंग संख्या देखकर मैं हैरान रह गया। वेटिंग थी- 291, 292 और 293। 10 मिनट बाद जब स्वतंत्रता सेनानी की स्थिति देखने के लिए दोबारा लॉग इन किया तो दोनों ही ट्रेनों में सभी सीटें फुल हो चुकी थीं। सिर्फ स्वतंत्रता सेनानी में एसी फर्स्ट क्लास में वेटिंग टिकट उपलब्ध था।’ ट्रेन में वेटिंग भी नहीं। टिकट का इंतजाम नहीं, कैंसिलेशन चार्ज का झटका यात्री ने कहा कि वह अगले दिन फिर बुकिंग की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, ‘संभव है कि आप फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट करके केबीसी में हॉट सीट पा जाएं लेकिन इन ट्रेनों में टिकट के लिए सुपरसोनिक स्पीड और किस्मत दोनों का साथ चाहिए। दुखद यह है कि 300 वेटिंग का कंफर्म होना संभव नहीं है और कैंसिल करने चार्ज कटता है। फुल रिफंड के लिए आपको दो महीने का इंतजार करना होगा। हर तरह से यात्री ही परेशान होता है।’ दिल्ली-पटना की ट्रेनों का क्या हाल दिल्ली से पटना जाने वाली अधिकतर ट्रेनों में भी सीटें फुल हो चुकी हैं। गनीमत है कि पटना के लिए ट्रेनों में वेटिंग टिकट उपलब्ध है। लेकिन 60 दिन पहले ही वेटिंग इतनी लंबी हो चुकी है कि कंफर्म होना मुश्किल है। दिल्ली से पटना जाने वाले यात्रियों के लिए डिमांड में रहने वाली ट्रेन संपूर्ण क्रांति में स्लीपर में खबर लिखे जाने तक 123 वेटिंग है। एसी-3 इकॉनमी में REGRET हो चुका है। एसी-3 में 75, एसी-2 में 20 और एसी-1 में एक वेटिंग है। विक्रमशिला में स्लीपर और एसी-3 इकॉनमी में वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं। एसी-3 में 95 और एसी-2 में 33 वेटिंग है। पटना राजधानी में एसी थर्ड में आरएसी की कुछ सीटें हैं तो सेकेंड एसी में कुछ ही सीटें खाली हैं।

पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरों पर सरकार का जवाब, यूपी में सब कुछ सामान्य, गाइडलाइन जारी

लखनऊ गैस और ईंधन की किल्लतों के बीच उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर सरकार ने स्पष्ट संदेश जारी किया है। कहा, प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य और पर्याप्त है। उपभोक्ताओं से अनावश्यक बुकिंग और अफवाह से बचने की अपील की है, ताकि सप्लाई सिस्टम सुचारू बना रहे। पेट्रोल की किल्लत की अफवाह के बीच आई एडवाइजरी पेट्रोल खत्म होने की अफवाह के बीच बुधवार को लोगों में टंकी फुल कराने की होड़ दिखी जिसके बाद इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से पेट्रोल डीजल की कमी न होने की एडवाइजरी जारी की गई। आईओसी की तरफ से बताया गया कि प्रदेश में पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक है। वहीं, हुसैनगंज में पेट्रोल खत्म होने से तीन घंटे पेट्रोल पंप बंद रहा जो टैंकर आने के बाद चालू हो गया। इंडियन ऑयल के राज्य प्रमुख व राज्य स्तरीय समन्वयक (तेल उद्योग) संजय भंडारी की ओर से जारी एडवाइजरी में बताया गया कि प्रदेश में 13,166 पेट्रोल पंप चल रहे हैं। इन पेट्रोल पंपों पर अगले पांच दिनों का पेट्रोल एवं डीजल स्टॉक मौजूद है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तीनों कंपनियों लगभग 16-17 दिन का अतिरिक्त स्टॉक उपलब्ध है। इस तरह जिले भर में 20-22 दिनों का पेट्रोल व डीजल स्टॉक मौजूद है जो कि सामान्य संचालन स्तर से अधिक है। इसलिए बिना किसी अफवाह में आए उपभोक्ता जरूरत के मुताबिक ही पेट्रोल डीजल की खरीद करें। सप्लाई चेन में कोई बाधा नहीं है। 25 दिन बाद ही सिलिंडर बुकिंग की अपील संजय भंडारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 4,143 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स कार्यरत हैं जो करीब 4.85 करोड़ उपभोक्ताओं को समय पर गैस आपूर्ति कर रहे हैं। 36 एलपीजी बॉटलिंग प्लांट के जरिये यह व्यवस्था की जा रही है। तीनों ऑयल कंपनियों के पास अगले चार दिनों का स्टॉक उपलब्ध है। यह निर्धारित ऑप्टिमम स्तर के अनुरूप है। इसके अलावा प्रदेश में 10 से 11 लाख बुकिंग हो रही हैं जिसके मुकाबले 7 लाख सिलिंडरों की डिलीवरी की जाती है। यह व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। सिलिंडर मिलने के 25 दिन बाद ही बुकिंग कराएं।  

नगर पंचायत बोड़ला को 6 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर नगर पंचायत बोड़ला को 6 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने नगर पंचायत बोड़ला को विकास की नई दिशा देते हुए 6 करोड़ रुपए से अधिक से विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की बड़ी सौगात दी। स्थानीय हॉकी खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन पहुंचकर कार्यों का लोकार्पण भी किया।  नगर पंचायत बोड़ला को 6 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात         इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों को सुविधाओं से सुसज्जित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं के विस्तार, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और सामुदायिक विकास को गति देने के उद्देश्य से किए जा रहे ये कार्य क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि यह सौगात बोड़ला के आने वाले वर्षों को विकास की दिशा प्रदान करेगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष  ईश्वरी साहू, नगर पंचायत बोड़ला के अध्यक्ष  विजय पाटिल,  नितेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत  लव निर्मलकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  विदेशी राम धुर्वे,  नन्द वास,  मोहन धुर्वे,  राम किंकर वर्मा,  एम. डी. ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। नगर पंचायत बोड़ला को 6 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात          उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कहा कि बोड़ला नगर में अब बांध से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की गई है, जहां पानी फिल्टर प्लांट के माध्यम से शुद्ध होकर घर-घर तक पहुंचेगा। उन्होंने इसे नगरवासियों की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग की पूर्ति बताया और कहा कि ग्रेविटी आधारित यह जल व्यवस्था न केवल सुविधाजनक है, बल्कि टिकाऊ और प्रभावी भी है। पेयजल की बेहतर व्यवस्था और नगर को उन्नत बनाना शासन की प्राथमिकता है। नगर पंचायत बोड़ला को 6 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात           उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में कभी नक्सली जंगलों में बंदूक लेकर घूमते थे, लेकिन अब नक्सल पुनर्वास नीति के तहत वे मुख्यधारा में लौट रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग पहले हिंसा के रास्ते पर थे, वे आज लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने के लिए विधानसभा तक पहुंच रहे हैं और वहां की कार्यवाही देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की घोषणा और केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह के 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने के संकल्प को प्रदेश में मजबूती से लागू किया गया है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने इस दिशा में कार्य करने के लिए पूरी स्वतंत्रता दी है। उन्होंने बताया कि अब तक 600 से अधिक पुनर्वासित नक्सली विधानसभा का भ्रमण कर चुके हैं और लोकतंत्र की प्रक्रिया को करीब से समझ रहे हैं, जबकि ढाई हजार से अधिक नक्सली पुनर्वास योजना के तहत मुख्यधारा में लौट चुके हैं।            उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पहली बार बाहरी व्यक्ति की पहचान के लिए सुनियोजित प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत प्रत्येक जिले में टास्क फोर्स का गठन किया गया और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया। उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचनाओं के आधार पर बाहरी व्यक्ति का चिन्हांकन कर उनकी पहचान सुनिश्चित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।  5.12 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन          प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने नगर पंचायत बोड़ला में 512.56 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इनमें वार्ड क्रमांक 02 में 146.83 लाख रुपए की लागत से उन्नत (हॉकी) खेल मैदान निर्माण प्रमुख है। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 10 में विवेकानंद तालाब से निकासी नाला तक 48.95 लाख रुपए की आर.सी.सी. नाली एवं कांस कल्वर्ट निर्माण, 28.53 लाख रुपए की लागत से शौचालय निर्माण, 6.00 लाख रुपए से सामुदायिक भवन के पास प्रवेश द्वार निर्माण तथा 18.20 लाख रुपए से सामुदायिक भवन का अतिरिक्त निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य शामिल हैं। इसी क्रम में 97.42 लाख रुपए से राष्ट्रीय राजमार्ग दुर्ग मंदिर से स्टेडियम तक सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण, 13.80 लाख रुपए से ओवरहेड टैंक निर्माण, 4.62 लाख रुपए से शेड निर्माण, 8.90 लाख रुपए से पेवर ब्लॉक (फुटपाथ) निर्माण, 6.40 लाख रुपए से विवेकानंद तालाब के पास हॉल निर्माण, 9.27 लाख रुपए से हाई मास्ट लाइट स्थापना, 72.74 लाख रुपए से एन.एच.-30 पुलिया से विवेकानंद सरोवर तक नाली एवं रोड चौड़ीकरण, 46.90 लाख रुपए से बाउंड्रीवाल निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 06 में 4.00 लाख रुपए से चौक निर्माण कार्य शामिल हैं। 90 लाख रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण          उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने इस अवसर पर 90 लाख रुपए से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इसके अंतर्गत 73.44 लाख रुपए से निर्मित डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्वसुविधायुक्त भवन का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही 10.00 लाख रुपए की लागत से यादव समाज के पास निर्मित सामुदायिक भवन तथा 6.50 लाख रुपए से वार्ड क्रमांक 14 में साहू समाज के पास पानी टंकी के समीप निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया। इन कार्यों के पूर्ण होने से नगर पंचायत बोड़ला में नागरिकों को बेहतर आधारभूत एवं सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

फतेहगढ़ साहिब बनेगा राजनीतिक केंद्र: 28 मार्च को CM मान और केजरीवाल का बड़ा दौरा

चंडीगढ़ 28 मार्च 2026 को सरहिंद में मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की बड़ी रैली प्रस्तावित। विधायक लखबीर सिंह राय ने तैयारियों और जनभागीदारी का आह्वान किया। सरहिंद में बड़ी राजनीतिक रैली का ऐलान पंजाब की राजनीति में 28 मार्च 2026 का दिन अहम रहने वाला है, जब Bhagwant Mann और Arvind Kejriwal सरहिंद के अनाज मंडी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। विधायक लखबीर सिंह राय ने दी जानकारी फतेहगढ़ साहिब से विधायक Lakhbir Singh Rai ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह रैली क्षेत्र के लिए गर्व का अवसर है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर की सभा में इलाके को अपनी एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता दिखाने का मौका मिलेगा। जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान विधायक राय ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों, सरपंचों, पार्षदों, ब्लॉक समिति और जिला परिषद के सदस्यों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और वॉलंटियर्स से अपील की है कि वे इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उनका कहना है कि सामूहिक प्रयास से ही इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जा सकता है। चार साल के विकास कार्यों का लेखा-जोखा रैली के दौरान पिछले चार वर्षों में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत किया जाएगा। विधायक ने कहा कि उन्होंने एक सेवक के रूप में बिना भेदभाव के काम किया है और आगे भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में राजनीति से ऊपर उठकर जनता की भलाई को प्राथमिकता दी गई है। राजनीतिक और सामाजिक संदेश यह रैली केवल राजनीतिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक एकजुटता का भी संदेश देगी। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्रीय राजनीति में इसका असर देखने को मिल सकता है। सरहिंद की यह सभा आगामी रणनीतियों और जनसमर्थन को मजबूत करने का मंच बनेगी।

झारखंड में रामनवमी की छुट्टी में बदलाव, जानें अब कब मिलेगी छुट्टी

रांची झारखंड में शुक्रवार यानी 27 मार्च को रामनवमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। रामनवमी के पर्व को लेकर झारखंड सरकार ने छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। पहले घोषित तारीख में संशोधन करते हुए अब नई तिथि तय की गई है। 27 मार्च को रामनवमी का अवकाश घोषित राज्य सरकार ने रामनवमी की छुट्टी को 26 मार्च से बदलकर अब 27 मार्च कर दिया है। पहले जारी सरकारी सूची में 26 मार्च को रामनवमी के मौके पर एनआईए एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन इस साल रामनवमी 27 मार्च को पड़ रही है। इसी दिन रांची समेत राज्य के कई शहरों और क्षेत्रों में शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने छुट्टी की तारीख में बदलाव करते हुए 27 मार्च को रामनवमी का अवकाश घोषित किया है।