samacharsecretary.com

MP के बांधवगढ़ में बड़ा खुलासा: फर्जी वाउचर से चल रहा था सफारी टिकट का काला कारोबार

उमरिया दिल्ली के एक गिरोह द्वारा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सफारी टिकटों की कालाबाजारी का पर्दाफाश सीसीआईओ साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की कार्रवाई के बाद हुआ है। जांच में पता चला कि आरोपियों के पास केवल बांधवगढ़ के वाउचर ही नहीं, बल्कि गिर सफारी (राजस्थान), ताड़ोबा (महाराष्ट्र), जिम कॉर्बेट (उत्तराखंड), काजी रंगा (असम) और अन्य स्थानों के बुकिंग वाउचर भी मिले हैं। इस मामले में दिल्ली से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डा. अनुपम सहाय ने बताया कि अहमदाबाद (गुजरात) के सासंगीर सिंह दर्शन सहित उन पर्यटकों ने, जिन्होंने सफारी स्लॉट अग्रिम में बुक किए थे, उनसे तय कीमत से तीन गुना अधिक राशि वसूल की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपित सरकारी वेबसाइट का दुरुपयोग कर एडवांस बुकिंग करते थे तथा फिर इन वाउचरों को उच्च कीमत पर बेच देते थे।   सीसीआईओ साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने बताया कि आरोपितों द्वारा टिकट बुकिंग के लिए सरकारी साइट को हैंक कर दूसरे राज्यों के पर्यटन स्थलों की एडवांस बुकिंग की जा रही थी। इस तरह का जाल गुजरात, मध्यप्रदेश के बांधवगढ़, राजस्थान के गिर, महाराष्ट्र के ताड़ोबा, उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट और असम के काजी रंगा तक फैला हुआ पाया गया। अभी इस घोटाले की तफ्तीश जारी है और साइबर टीम मामले के तकनीकी पक्ष की विस्तृत जांच कर रही है। फील्ड डायरेक्टर डा. अनुपम सहाय ने पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे किसी भी टाइगर रिजर्व में सफारी टिकट बुक करते समय सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक काउंटर का ही उपयोग करें। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की आधिकारिक साइट पर ही ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है और साइट पर भुगतान ऑनलाइन या रिजर्व के काउंटर द्वारा किया जा सकता है। साथ ही साइट पर संपर्क हेतु आवश्यक फोन नंबर भी दिए गए हैं, जिनसे कोई शंका होने पर सीधे संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि बांधवगढ़ प्रशासन टिकट की कालाबाजारी पर नजर बनाए हुए है और ऐसे किसी भी प्रयास को सख्ती से रोका जाएगा। जिले की स्थानीय प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियाँ भी इस दिशा में सतर्क हैं और संभावित पीड़ित पर्यटकों को जानकारी दे रही हैं। सीसीआईओ की कार्रवाई और दिल्ली से आरोपियों की गिरफ्तारी से यह संदेश गया है कि साइबर माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी और कालाबाजारी के खिलाफ भी त्वरित कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पर्यटकों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी ऑफर या तीसरे पक्ष के माध्यम से खरीदारी करने से पहले आधिकारिक स्रोत की पुष्टि अवश्य कर लें। उन मामलों में जहां अग्रिम भुगतान करना आवश्यक हो, वहां भुगतान के पुख्ता सबूत और रसीद रखना अनिवार्य है। बांधवगढ़ प्रबंधन ने कहा है कि यदि पर्यटक किसी धोखाधड़ी का सामना करते हैं तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके और अन्य संभावित शिकारों को भी बचाया जा सके।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नया विंटर टाइमटेबल लागू, इन शहरों के लिए बढ़ाई गई उड़ानें

चंडीगढ़  सर्दियों के मौसम में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर है। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विंटर (27 अक्टूबर से 28 मार्च) का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत, एयरपोर्ट से चार नई उड़ानें शामिल की गई हैं। अब यहां से प्रतिदिन 53 घरेलू और दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होंगी। ट्राइसिटी के लोगों को अभी नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए इंतजार करना होगा, जबकि लेह, नार्दन गोवा, हिसार के लिए नई उड़ानें जोड़ी गई हैं, जो 20 नवंबर से उड़ान भरेंगी। एयरलाइंस ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। वहीं, कुल्लू के लिए भी उड़ानें शुरू की जा रही हैं, लेकिन तारीख की घोषणा अभी बाकी है। अन्य राज्यों से आने वाली 5 उड़ानें एप्रन क्षेत्र में होंगी पार्क रात में अन्य राज्यों से आने वाली 5 उड़ानें एयरपोर्ट के एप्रन एरिया में पार्क होंगी, जो अगली सुबह यहां से उड़ान भरेंगी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से पहली उड़ान सुबह 5:20 बजे और हैदराबाद से आखिरी उड़ान रात 11:40 बजे एयरपोर्ट पर उतरेगी। हालांकि अयोध्या और नांदेड़ साहिब के लिए उड़ानें संचालित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कोई भी एयरलाइन दोनों धार्मिक स्थलों के लिए उड़ानें संचालित करने को तैयार नहीं है। एयरपोर्ट के सी.ई.ओ. अजय वर्मा ने बताया कि जिन एयरलाइनों ने नई उड़ानें शुरू की हैं, उन्होंने बुकिंग शुरू कर दी है, जबकि कुछ के लिए कागजी कार्रवाई चल रही है। उनकी बुकिंग भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। हिसार का सफर कम हुआ ट्राईसिटी के लोग चंडीगढ़ से हिसार एक घंटे में पहुंच जाएंगे, क्योंकि एलायंस एयर 22 नवंबर से एयरपोर्ट से हिसार के लिए रोजाना एक नई उड़ान शुरू कर रहा है, जो चंडीगढ़ से सुबह 11:10 बजे रवाना होकर दोपहर 12:10 बजे हिसार पहुंचेगी और हिसार से दोपहर 12:35 बजे रवाना होकर दोपहर 1:35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके लिए यात्रियों को 2574 रुपये देने होंगे, जो फ्लेक्सी-फेयर के आधार पर बढ़ेंगे। चंडीगढ़-लेह उड़ान के लिए देने होंगे 6763 रुपये चंडीगढ़ से लेह के लिए सर्दियों के शेड्यूल में एक नई उड़ान जोड़ी गई है। यह लेह से सुबह 10:10 बजे रवाना होगी और रात 11:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी, जबकि चंडीगढ़ से रात 11:45 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:50 बजे लेह पहुंचेगी। यात्रियों को इस उड़ान के लिए 6763 रुपये देने होंगे। चंडीगढ़-नॉर्दन गोवा उड़ान दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी चंडीगढ़ से नॉर्दन गोवा के लिए उड़ान दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी और शाम 5:20 बजे गोवा पहुंचेगी, जबकि उत्तरी गोवा से उड़ान दोपहर 1:10 बजे रवाना होगी और दोपहर 3:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यात्रियों को इसके लिए 6773 रुपये देने होंगे, जो फ्लेक्सी किराए के आधार पर बढ़ जाएगा। रात में हवाई अड्डे पर 5 विमान खड़े रहेंगे सर्दियों के शेड्यूल में अन्य राज्यों से आने वाली 5 उड़ानें रात में खड़ी रहेंगी। ये सभी उड़ानें इंडिगो एयरलाइंस की हैं, जो रात में एयरपोर्ट पर रुकेंगी और सुबह उड़ान भरेंगी। इन उड़ानों में मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद से आने वाली उड़ानें शामिल हैं।

गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस: हरियाणा में शुरू होगा 25 दिन का श्रद्धांजलि पर्व

चंडीगढ़  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कहा कि हरियाणा सरकार गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में एक से 25 नवंबर तक राज्य भर में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, तैयारियों पर चर्चा के लिए यहां आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सैनी ने कहा कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय स्मृति समारोह आयोजित किया जाएगा। सैनी ने अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों में स्कूली छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि लोग नौवें सिख गुरु के जीवन, बलिदान और शिक्षाओं से प्रेरणा ले सकें।

अब स्पीड पोस्ट पर मिलेगी बचत, 1 नवंबर से समय में भी बदलाव

भोपाल  डाक विभाग युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने लेकर आया है। जानकारी के लिए बता दें कि डाक विभाग की प्रीमियम सेवा स्पीड पोस्ट के प्रति आकर्षित करने के लिए बुकिंग कराने पर 10 प्रतिशत की छूट प्रदान करने जा रहा है। इसके लिए विभाग छूट योजना लेकर आया है। इसमें अगर युवा 100 रुपए की स्पीड पोस्ट बुक कराता है तो उसे 10 रुपए की छूट मिलेगी। विभाग की युवा हितैषी योजना एक नवंबर से प्रारंभ होगी। विभागों ने प्रधान डाकघरों में डाक और पार्सल बुकिंग का समय रात्रि आठ बजे तक कर दिया है। वहीं छात्रों को शैक्षणिक या भर्ती संबंधित स्पीड पोस्ट पर छूट मिलेगी। छूट के दायरे में विद्यार्थी, ये होंगे नियम -डाक पर प्रेषक में छात्र का नाम होना चाहिए और छात्र को अपनी आइडी दिखानी होगी।   -प्राप्तकर्ता कोई मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान या भर्ती एजेंसियां या अन्य समकक्ष होनी चाहिए। -स्पीड पोस्ट बुकिंग के समय छात्र को मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा जारी अपना आइडी प्रस्तुत करना होगा। -प्रत्येक डाक लिफाफे पर स्पष्ट रूप से विद्यार्थी डाक (स्टूडेंट मेल) लिखा होना चाहिए।

अब हर नागरिक बन सकता है ट्रैफिक प्रहरी, बस QR कोड स्कैन करें इस शहर में

इंदौर  स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में नंबर-1 रहने के बाद अब मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधार की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। यातायात पुलिस ने नागरिकों की सहभागिता से ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने के लिए नया अभियान 'ट्रैफिक प्रहरी' शुरू किया है। डीसीपी (प्रभारी ट्रैफिक) आनंद कलादगी ने अभियान की शुरुआत करते हुए क्यूआर कोड लांच किया। इसके माध्यम से नागरिक गूगल फॉर्म भरकर अपनी सुविधा अनुसार समय व स्थान चुनकर 'ट्रैफिक प्रहरी' के रूप में जुड़ सकते हैं। इस अवसर पर एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार कौल, एसीपी मनोज कुमार खत्री, एसीपी हिंदू सिंह मुवेल, यातायात पुलिस अधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और जिमेदार नागरिक मौजूद रहे। कलादगी ने बताया, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन और एडिशनल पुलिस कमिश्नर आरके सिंह के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद नागरिकों को ट्रैफिक प्रबंधन और नियम पालन की प्रक्रिया में सीधे तौर पर शामिल करना है। जो नागरिक 'ट्रैफिक प्रहरी' के रूप में कार्य करेंगे उन्हें पुलिस की ओर से सिटी, लाइट बैटन, जैकेट और बैज प्रदान किए जाएंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रहरियों को साप्ताहिक और मासिक समान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। आमजन की सहभागिता से शहर का ट्रैफिक सुधारने में मदद मिलेगी।  

वंदे भारत ट्रेन भोपाल-लखनऊ मार्ग पर, शेड्यूल और टाइमिंग कब मिलेगी जानकारी

भोपाल  भोपाल से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के लिए यात्रियों को अभी और इंतजार करना होगा। रेलवे की अधूरी तैयारियों के चलते फिलहाल इस ट्रेन का शेड्यूल जारी नहीं किया जा रहा है। बता दें कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक ट्रेनों की सफाई, सर्विसिंग और तकनीकी जांच के लिए विशेष वाशिंग पिट लाइन का निर्माण किया जा रहा है। यह पिट खासतौर पर वंदे भारत श्रेणी की ट्रेनों के रखरखाव के लिए डिज़ाइन की गई है। वॉशिंग पिट निर्माण का काम अंतिम चरण में है। इसे पूरा होने में दो महीने का समय और लगेगा। इसके तैयार होते ही भोपाल से लखनऊ के बीच चलने वाली नई 15-सिटिंग कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ने लगेगी। भोपाल-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। ट्रेन का रूट, समय-सारणी और कोच डिजाइन भी तय हो चुके हैं। यह ट्रेन पूरी तरह सिटिंग व्यवस्था वाली होगी। इससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। फिलहाल इसके संचालन में विलंब सिर्फ इसलिए है क्योंकि वंदे भारत जैसी हाई-स्पीड ट्रेन के लिए विशेष तकनीकी और सफाई सुविधाएं आवश्यक हैं। भोपाल मंडल के डीआरएम पंकज त्यागी ने बताया कि रानी कमलापति स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेनों की मेंटेनेंस के लिए यह वाशिंग पिट जरूरी है। निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है। कार्य पूरा होते ही शेड्यूल जारी किया जाएगा।

उज्जैन का महाकाल मंदिर अब और सख्त: विशेष दर्शन पर पुजारियों की अनुमति रद्द

उज्जैन  मध्य प्रदेश की धर्म नगरी उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर की प्रबंधक कमेटी की  बैठक हुई। बैठक में कार्तिक अगहन सवारी की तैयारियों पर चर्चा हुई। इसके बाद गर्भ गृह में तीन दिन पहले हुए महंत और पुजारी विवाद की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने दोनों पर 15 दिन तक विशेष दर्शन पर प्रतिबंध लगा दिये हैं। कार्तिक अगहन में निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी को लेकर शनिवार शाम मंदिर प्रबंध समिति की बैठक की गई। बैठक में 22 अक्टूबर को मंदिर के गर्भगृह में ऋणमुक्तेश्वर के महंत और महावीर नाथ के पुजारी महेश शर्मा के बीच हुए विवाद की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी द्वार पेश रिपोर्ट के आधार पर समिति ने बड़ा फैसला लिया है। कमेटी के फैसले के तहत दोनों 15 दिन तक विशेष मार्ग से मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे और न ही गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा कर सकेंगे। दोनों सिर्फ आम दर्शनार्थी की तरह मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। मंदिर समिति के इस निर्णय के बाद विवाद को खत्म माना जा रहा है। क्या है विवाद का कारण? दरअसल, 22 अक्टूबर की सुबह महंत महावीर नाथ गोरखपुर से आए संत शंकरनाथ के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन करने गए थे। यहां महंत के सिर पर फेटा देख पुजारी शर्मा ने उन्हें टोक दिया। इसी बात शुरु हुए विवाद में दोनों गर्भगृह में ही भिड़ गए। मामले को तूल पकड़ता देख प्रशासक प्रथम कौशिक ने 3 सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए, जिसकी रिपोर्ट सामने आने के बाद इस मामले में कारवाई हुई है। बता दें कि दोनों के विवाद से मंदिर की साख प्रभावित होने की बात कही जा रही है।   सवारी में महाकाल बैंड रहेगी मुख्य आकर्षण कलेक्टर रोशन सिंह ने बताया कि, आज 27 अक्टूबर से बाबा महाकाल की कार्तिक-अगहन माह की सवारी शुरू हो रही है। सवारी के इंतजाम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक ली गई। बैठक में सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खासतौर पर सवारी में पहली बार शामिल होने वाला महाकाल बैंड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। 3 नवंबर को सवारी के साथ हरिहर मिलन होगा, जिसमें अनुमति वाली आतिशबाजी की जा सकेगी।    

Ladli Behna Yojana: निराश होने की जरूरत नहीं! नया आवेदन करने का स्टेप-बाय-स्टेप गाइड और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

भोपाल  लाडली बहना योजना(Ladli Behna Yojana) , मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए एक योजना है। इस योजना का लक्ष्य 21 से 60 साल की उम्र की आर्थिक रूप से कमजोर शादीशुदा, तलाकशुदा या छोड़ी गई महिलाओं को सशक्त बनाना है। लाभार्थियों को यह नकद राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे उनके आधार से जुड़े बैंक खातों में मिलेगी। मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में इसमें कुछ सुधार किए हैं, जैसे कि मासिक सहायता राशि में बढ़ोतरी और त्योहारों पर बोनस। आप आधिकारिक पोर्टल या स्थानीय सरकारी केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन या Offline आवेदन कर सकते हैं। साल 2023 में हुआ था शुरू लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी वेलफेयर स्कीम है, जिसे मई 2023 में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुरू किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें वित्तीय स्वतंत्रता देना है। योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के ज़रिए उनके बैंक अकाउंट में आर्थिक सहायता भेजी जाती है।   कैसे कर सकते हैं अप्लाई लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक महिलाएं आधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जा सकती हैं। इसके अलावा आवेदन ऑफलाइन भी किया जा सकता है। ग्राम पंचायत, सेवा केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र या कैम्प साइट्स पर जाकर फॉर्म भरे और जमा किए जा सकते हैं। लाडली बहना योजना 2025 में फॉर्म कैसे भरें? लाडली बहना योजना में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें: आधिकारिक पोर्टल या नज़दीकी सरकारी केंद्र पर जाएं. ऑनलाइन आवेदन के लिए समग्र आईडी और आधार कार्ड का उपयोग करके लॉगिन करें. नए आवेदकों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, जबकि पुराने यूज़र सीधे लॉगिन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. फॉर्म सबमिट करें और एप्लीकेशन नंबर सुरक्षित रखें. ऑफलाइन आवेदन के लिए फोटो और रसीद कैम्प साइट पर जमा करनी होती है. लाडली बहना योजना पात्रता (Eligibility) आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए. महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए. महिला शादीशुदा, तलाकशुदा या छोड़ी गई हो सकती है. परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए. परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक जमीन, ट्रैक्टर या चारपहिया वाहन नहीं होना चाहिए. जरूरी दस्तावेज (Required Documents) आधार कार्ड (e-KYC वेरिफाइड हो तो बेहतर) समग्र आईडी / परिवार आईडी आय प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र बैंक पासबुक / अकाउंट डिटेल्स (DBT और आधार से लिंक्ड) राशन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो समग्र से लिंक मोबाइल नंबर (OTP वेरिफिकेशन के लिए)

भाजपा के स्टार प्रचारक बने बॉलीवुड सितारे, घाटशिला में करेंगे रोड शो

पटना  घाटशिला उपचुनाव नजदीक है। इसके चलते भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने घाटशिला उपचुनाव के लिए आक्रामक अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा सीमावर्ती निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को लुभाने के लिए फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी समेत पश्चिम बंगाल के अपने कई दिग्गजों को मैदान में उतारने की तैयारी में है। भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिनमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा और चंपई सोरेन, सांसद विद्युत बरन महतो, प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू और कई अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती घाटशिला शहर में एक रोड शो करेंगे, जबकि नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी कुछ चुनावी रैलियां करेंगे। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और जी किशन रेड्डी भी घाटशिला में रैलियों को संबोधित करेंगे जहां तांबे और यूरेनियम की खदानें हैं। विधायक अग्निमित्र पॉल, लॉकेट चटर्जी और बंगाल के कुछ अन्य नेता घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में रैलियों को संबोधित करेंगे, जिसकी सीमा पश्चिम बंगाल से लगती है।  

चुनाव से पहले बड़ा झटका! JDU ने 5 शीर्ष नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया

पटना  बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) ने विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) से पहले बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने अपने विवादित बयानों और गतिविधियों के लिए सुर्खियों में रहने वाले विधायक गोपाल मंडल (Gopal mandal) समेत कुल पांच नेताओं को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। जेडीयू ने जारी किया आधिकारिक पत्र जेडीयू के प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि इन नेताओं ने पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक आचरण के विपरीत कार्य किए हैं। पार्टी-विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण इनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती है। निष्कासित नेताओं की सूची     नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, विधायक, गोपालपुर (भागलपुर)     हिमराज सिंह, पूर्व मंत्री, कदवा (कटिहार)     संजीत श्याम सिंह, पूर्व विधायक, गया जी     महेश्वर प्रसाद यादव, पूर्व विधायक, गयाघाट (मुजफ्फरपुर)     प्रभात किरण, गयाघाट, मुजफ्फरपुर