samacharsecretary.com

ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी! झारखंड में इस बार पड़ेगी सबसे सख़्त सर्दी

रांची   दिसंबर महीने की शुरूआत हो चुकी है। महीने के पहले दिन ही ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दिन में भी कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अब दिन-प्रतिदिन सर्दी का सितम बढ़ेगा। दिन में आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 12 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। इसके बाद तापमान में गिरावट आने लगेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी मंगलवार के बाद से राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही दिन में आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं। वहीं 03 दिसंबर से 06 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध बनी रहेगी, लेकिन बाद में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पारा के साथ ओस गिरने की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड के मौसम में आज से लेकर अगले 5 दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह के वक्त धुंध छाया रहेगा और दिन के समय मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बादल छाये रहेंगे। हालांकि आज यानी रविवार को पारा के साथ ओस गिरने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।  

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला: पानी की फिजूलखर्ची रोकने को नया नियम लागू

पटना बिहार सरकार ने ‘हर घर नल का जल’ योजना को और प्रभावी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब पानी की बर्बादी करना सीधे जेब पर भारी पड़ेगा। सरकार का साफ कहना है—अब नल खुला छोड़ना या बेवजह पानी बहाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्या लागू हुआ नया नियम? राज्य में लगातार गिरते भू-गर्भीय जलस्तर को देखते हुए सरकार ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्त पेनल्टी सिस्टम लागू किया है। जो लोग नल बहता छोड़ देते हैं या घरेलू पेयजल का गलत उपयोग करते हैं, उनके खिलाफ अब पंचायत स्तर पर तुरंत कार्रवाई होगी। अब ये गलती की… तो जुर्माना तय सरकार ने तीन-स्तरीय पेनल्टी का प्रावधान बनाया है:     पहली बार गलती: ₹150 जुर्माना     दूसरी बार: ₹400 जुर्माना     तीसरी बार: ₹5,000 जुर्माना + पानी का कनेक्शन तत्काल काट दिया जाएगा अगर कोई उपभोक्ता जुर्माना नहीं भरता है, तो उसके खिलाफ सर्टिफिकेट वाद दर्ज कर वसूली की प्रक्रिया शुरू होगी। कनेक्शन कट गया तो दोबारा कैसे मिलेगा? दुबारा पानी का कनेक्शन चाहिये तो उपभोक्ता को सभी बकाया राशि और लगाया गया जुर्माना पूरी तरह जमा करना होगा। इसके बाद WIMC यानी वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति की अनुमति पर ही कनेक्शन बहाल होगा। पेयजल का गलत उपयोग करने पर सख्त प्रतिबंध सरकार ने साफ निर्देश जारी किए हैं कि पेयजल का उपयोग सिर्फ घरेलू और पीने से जुड़ी जरूरतों के लिए किया जाए। इन कामों पर पूरी तरह पाबंदी होगी:     नल खुला छोड़कर पानी बहाना     गाड़ी, आंगन या घर धोने में पेयजल का उपयोग     जानवरों को नहलाने के लिए नल का पानी     खराब या लीक टोंटी को नजरअंदाज करना     कहीं भी लीकेज देखने पर सूचना न देना मोटर पंप लगाया तो मुश्किल में पड़ जाएंगे सरकारी नल पर मोटर पंप चलाना अब अपराध माना जाएगा।     तुरंत ₹5,000 का जुर्माना     मोटर पंप जब्त     बार-बार गलती पर FIR दर्ज सरकार का कहना है कि यह कदम उन लोगों पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है जो सरकारी सुविधा का दुरुपयोग कर रहे थे। सरकार ने क्यों अपनाई कड़ी नीति? जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, और कई जगहों पर पेयजल की कमी देखी जा रही है। सरकार के अनुसार “योजना का उद्देश्य हर घर को स्वच्छ पानी देना है, लेकिन कुछ लोग गैर-जरूरी उपयोग कर पानी की बर्बादी बढ़ा रहे हैं। नए नियम जल संरक्षण और सामुदायिक जिम्मेदारी दोनों को मजबूत करेंगे।” अगर आप भी ‘हर घर नल का जल’ योजना के लाभार्थी हैं, तो इन नए नियमों का पालन करना अब जरूरी है, नहीं तो भारी जुर्माना झेलना पड़ेगा।

स्पीकर पद BJP के हिस्से, प्रेम कुमार बने दावेदार—नामांकन प्रक्रिया पूरी

पटना बिहार विधानसभा का पहला सत्र आज यानी एक दिसंबर से शुरू हो गया है। बिहार विधानसभा के नए स्पीकर के लिए बीजेपी के विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को विधानसभा सचिवालय में अपना नामांकन भर दिया। वहीं स्पीकर का पद बीजेपी के खाते में आ गया है। बता दें कि प्रेम कुमार पिछले तीन दशकों से लगातार चुनाव जीतते आए हैं और संगठन में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। प्रेम कुमार गया टाउन से लगातार नौ बार जीते चुके है। वे मंत्री के रूप में भी कई महतवपूर्ण विभाग संभाल चुके हैं। कृषि, पशुपालन, पर्यटन, सहकारिता, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण और स्वास्थ्य इंजीनियरिंग जैसे लगभग हर बड़े विभाग का कुश्लतापूर्वक संचालन किया है।  

तेजस्वी ने सम्राट से मिलाया हाथ, विजय सिन्हा ने छुए सीएम नीतीश के पैर—सदन में दिखे रोचक पल

पटना बिहार विधानसभा की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों के शपथग्रहण के साथ शुरू हुआ। वहीं, शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन में कई रोचक पल भी देखने को मिले। तेजस्वी ने सम्राट से हाथ मिलाया दरअसल, गृहमंत्री सम्राट चौधरी की शपथ के बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अपनी सीट से खड़े हो गए और सम्राट चौधरी के साथ हाथ मिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुनार के पैर छुए। इसके बाद तेजस्वी यादव से गले मिले। शपथ ग्रहण के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच सौहार्द दिखाई दिया। बता दें कि तारापुर विधानसभा सीट से निर्वाचित उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सबसे पहले शपथ ली। उनके बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली, जो लगातार चौथी बार लखीसराय से विधायक हैं। शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों ने प्रोटेम स्पीकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभिवादन किया। गौरतलब हो कि राजनीतिक दृष्टि से यह सत्र खास माना जा रहा है। लगभग 10 वर्षों बाद सत्ता पक्ष में 200 से अधिक विधायक बैठेंगे, जिससे सदन का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रचंड बहुमत के कारण सरकार के लिए विधायी एजेंडा आगे बढ़ाना आसान होगा, जबकि विपक्ष मात्र 38 सदस्यों तक सिमट गया है। ऐसे में विपक्ष पर अधिक प्रभावी ढंग से अपनी भूमिका निभाने का दबाव रहेगा। गौरतलब है कि इससे पहले 2010 में राजग विधायकों की संख्या 200 से अधिक थी। 

सरकारी योजनाओं से 17 आदिवासी परिवारों का किनारा, SIR बहिष्कार से जिला प्रशासन अलर्ट

कांकेर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एसआईआर प्रक्रिया के तहत जिला प्रशासन की टीम जब आदिवासी परिवारों के पास पहुंची तो उन्होंने फॉर्म लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने न केवल एसआईआर बल्कि सरकार की अन्य योजनाओं का भी सामूहिक बहिष्कार कर दिया है. करीब 17 आदिवासी परिवार स्वीकृति के बाद न तो पीएम आवास और न ही आवंटित सरकारी राशन ले रहे हैं. आदिवासियों के इस सामूहिक बहिष्कार से जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई है. दरअसल, पूरा मामला सरोना तहसील के ग्राम पंचायत लेंडारा का है. ग्राम स्तर पर कई बार बैठक कर समझाइश और संवाद की कोशिशें की गईं. लेकिन परिवार प्रशासन से किसी भी तरह की बातचीत को तैयार ही नहीं है. बीएलओ टीम के अनुसार, कई बार तो आदिवासी परिवार के लोग सीधे मुंह बात तक नहीं करते हैं. वहीं राशन दुकान संचालक रामकुमार यादव का कहना है कि पहले 4 परिवार ही राशन लेने से मना कर रहे थे, लेकिन नवंबर महीने से अन्य परिवार भी राशन नहीं लेने की बात कह रहे हैं. ग्राम पंचायत सचिव संतोष कुमार निषाद ने बताया कि शासकीय योजनाओं के विरोध की जानकारी मिलने पर गांव में बैठक कराई गई. हालांकि इन परिवारों ने किसी भी मुद्दे पर जानकारी देने से इनकार कर दिया. अब तो आवास निर्माण से भी मना कर रहे हैं. गांव में SDM, तहसीलदार, BLO को भेजकर करेंगे बातचीत की कोशिश इस मामले में जिले के कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा कि लेडारा गांव के कुछ ग्रामीण शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं ले रहे है और एसआईआर फॉर्म नहीं भर रहे हैं ऐसी जानकारी मिली है. उस गांव में एसडीएम, तहसीलदार,बीएलओ व कर्मचारियों को भेजकर ग्रामीणों से बातकर किया जाएगा.

एक साथ 7 IAS अफसरों के तबादले, बिहार सरकार ने दी नई जिम्मेदारियों की मंजूरी

पटना  नवंबर महीने की आखिरी तारीख को बिहार में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने एक साथ पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरण (IAS Transfer 2025) किया गया है। प्रधान सचिव,  अपर मुख्य सचिव और आयुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव देखा गया है। इसके अलावा दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। कुछ को एडिशनल चार्ज से मुक्त भी किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 30 नवंबर 2025 रविवार को जारी कर दिया है। बैच 1991 के आईएएस अधिकारी सी.के अनिल, परामर्शी, बिहार राज्य योजना परिषद पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पद पर पदस्थ किया गया है। दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग को महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन अधिकारियों को मिला एडिशनल चार्ज बैच  2010 के आईएएस अधिकारी कौशल किशोर को पर मंडलीय आयुक्त तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह प्रमंडलीय आयुक्त दरभंगा प्रमंडल पद पर कार्यरत हैं।  संजय कुमार सिंह को विशेष कार्य पदाधिकारी गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वर्तमान में वह सचिव वाणिज्य कर विभाग पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा सचिव स्वास्थ्य विभाग, वाणिज्य कर आयुक्त, वस्तु एवं सेवा कर-जीएसटी के अपर आयुक्त और जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। इसके अलावा कार्तिकेय धनजी को धारित सचिव उद्योग विभाग के अतिरिक्त प्रभाव से मुक्त किया गया है। इन आईएएस अफसरों का भी हुआ तबादला  मिहिर कुमार सिंह को विकास आयुक्त बिहार के पद बिहार पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग पद का पद पर कार्यरत थे। साथ ही अतिरिक्त प्रभार के तौर पर अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग और महानिदेशक सह जांच आयुक्त पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। कुंदन कुमार को सचिव उद्योग विभाग पद पर भेजा गया है।  राज कुमार को सचिव परिवहन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है, जो पहले प्रमंडलीय आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

बिहार पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह पकड़ा, बक्सर में 18 आरोपी हिरासत में

बक्सर  बिहार के बक्सर के नगर थाना क्षेत्र में  पुलिस ने एक साइबर फ्रॉड के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 18 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि इस गिरोह के लोगों के कई जिलों में तार जुड़े हुए हैं। पुलिस अब अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है। बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पीपी रोड के आईसीआईसीआई बैंक के पीछे एक घर में कई युवक किराए के घर से ऑनलाइन ठगी का काम कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापेमारी की और 18 युवकों को गिरफ्तार किया है।  उन्होंने बताया कि यहां से पुलिस ने मौके पर से 64 मोबाइल फोन, पांच लैपटॉप, विभिन्न बैंकों के नौ पासबुक और 82 एटीएम कार्ड, विभिन्न कंपनियों के 25 सिम कार्ड सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि इन गैजेट्स का इस्तेमाल साइबर ठगी, कॉलिंग फ्रॉड और ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए किया जाता था। गिरफ्तार किए गए युवक बिहार और झारखंड के अलावा कई अन्य राज्यों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि छापेमारी के बाद पुलिस की एक टीम सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है। दावा किया जा रहा है कि यह गिरोह बड़ा है और इनके तार बिहार के अन्य जिलों के अलावा अन्य राज्यों तक जुड़े हो सकते हैं। आरोप है कि इस गिरोह का संचालन मुख्य रूप से कैमूर जिले के रहने वाले अजित कुमार जायसवाल और अमन जायसवाल कर रहे थे, जो विभिन्न राज्यों से लोगों को बुलाकर उनसे साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन गेम, सट्टा तथा ऑनलाइन पैसों की हेराफेरी करते थे। कई खाते भी फेक तौर पर बनाए गए थे। यह गिरोह पिछले काफी दिनों से चल रहा था। इन पर और तकनीकी अनुसंधान किए जा रहे हैं। -आईएएनएस

दुनिया का सबसे बड़ा ‘विराट रामायण मंदिर’ बन रहा बिहार में, 12 शिखरों की भव्यता करेगी मंत्रमुग्ध

पूर्वी चंपारण बिहार के पूर्वी चंपारण में बन रहा विराट रामायण मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा रामायण-केंद्रित मंदिर होगा। जिले के कल्याणपुर प्रखंड में स्थित कैथवलिया गांव के पास विराट रामायण मंदिर का निर्माण तेज़ी से जारी है। पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट की इस ₹500 करोड़ की भव्य परियोजना को निर्धारित समय में पूरा किए जाने की उम्मीद है। अयोध्या राम मंदिर से तीन गुना बड़ा मंदिर की लंबाई 1080 फीट और चौड़ाई 540 फीट होगी। इसका कुल परिसर 140 एकड़ में फैला है। यह आकार इसे अयोध्या के राम मंदिर से लगभग तीन गुना बड़ा बनाता है। यह मंदिर अपने विशाल आकार और अनूठे डिज़ाइन के कारण भारत ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे बड़े रामायण-थीम आधारित मंदिरों में शामिल होगा। मुख्य संरचनात्मक विशेषताएं:     कुल 12 शिखर (पहले 18 प्रस्तावित थे, बाद में अनुमति के अनुसार घटे)     मुख्य शिखर की ऊंचाई 270 फीट (पहले 405 फीट प्रस्तावित)     त्रिवेदी कॉर्पोरेशन फिनिशिंग कार्य के लिए प्रस्तावित     टाटा कंसल्टेंसी इंजीनियर्स और सनटेक इंफ्रा सॉल्यूशंस मुख्य ठेकेदार     दुनिया का सबसे बड़ा 33 फुट ऊंचा शिवलिंग परियोजना का सबसे बड़ा आकर्षण है दुनिया का सबसे बड़ा ग्रेनाइट शिवलिंग, जिसकी ऊंचाई: 33 फीट, वजन: 210 मीट्रिक टन और कीमत: ₹3 करोड़ है। इसका निर्माण महाबलीपुरम में 10 वर्षों में पूरा हुआ है। इसे 96 चक्कों वाले विशेष ट्रेलर से लाया जा रहा है और यह दिसंबर के तीसरे या अंतिम सप्ताह तक कैथवलिया पहुंच जाएगा। इसकी स्थापना नए साल की शुरुआत में हो सकती है। 22 छोटे मंदिर और 20,000 श्रद्धालुओं की क्षमता वाला सभागार मंदिर परिसर में कुल 22 छोटे मंदिर बनाए जा रहे हैं, जो रामायण के प्रमुख चरित्रों- राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान आदि को समर्पित होंगे। इसके अलावा, परिसर में 20,000 श्रद्धालुओं की क्षमता वाला विशाल सभागार, इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से रामायण कथा प्रदर्शन, और 800 फीट लंबा शिव गंगा तालाब भी शामिल है।

RLM में भारी फेरबदल—प्रदेश व जिला इकाइयां भंग, कोर कमेटी की बैठक में मंजूरी

पटना  राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की प्रदेश और सभी जिला इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है। रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद उपेन्द्र कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। जानकारी के मुताबिक फिलहाल पार्टी संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए पांच सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया है। समिति का संयोजक मदन चौधरी को बनाया गया है। सुभाष चंद्रवंशी, प्रशांत पंकज, हिमांशु पटेल और आरके सिन्हा को सदस्य नामित किया गया है। समिति की जिम्मेदारी पार्टी के सभी कार्यक्रमों और गतिविधियों के संचालन से लेकर अंतरिम संगठनात्मक प्रबंधन तक रहेगी। रालोमो की कोर कमेटी की बैठक में उपेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बैठक माधव आनंद, आलोक सिंह, रामपुकार सिन्हा, जंगबहादुर सिंह, अंगद कुशवाहा और स्मृति कुमुद सहित अन्य नेता उपस्थित रहे। आपको बता दें बिहार चुनाव में एनडीए की सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम 6 सीटों पर लड़कर 4 सीटें जीतने में सफल रही थी। कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता सासाराम सीट से जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। वहीं बिना चुनाव लड़े कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को नीतीश कैबिनेट में जगह मिली है। उन्हें पंचायती राज मंत्री बनाया गया है।  

कोहली का कमाल: एक इनिंग्स में टूटे कई रिकॉर्ड, रांची गूंज उठा विराट-विराट के नारों से

रांची भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक ऐतिहासिक और शानदार शतक जड़कर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। विराट कोहली ने इस मुकाबले में सिर्फ 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। कोहली काफी लंबे समय के बाद इस लय में दिखे और उन्होंने अपनी पारी में क्लास और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण पेश किया। किसी एक फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड अब कोहली के नाम इस शतक के साथ, विराट कोहली ने एक ऐसा ऐतिहासिक माइलस्टोन स्थापित कर दिया है, जिसे तोड़ना लगभग असंभव माना जाता था। यह कोहली के वनडे करियर का 52वां शतक है। इस 52वें शतक के साथ, विराट कोहली अब किसी एक इंटरनेशनल फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले वह 51 शतकों के साथ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर थे, जिन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 51 शतक जड़े हैं। कोहली का यह कारनामा उन्हें क्रिकेट इतिहास के शिखर पर स्थापित करता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड विराट कोहली ने न केवल वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी एक नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया है। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके वनडे करियर का छठा शतक है। इस शतक के साथ, वह अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली का इस तरह की फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़ी खबर है, खासकर तब जब टीम हाल ही में टेस्ट सीरीज हारी है। उनकी यह पारी न केवल भारत को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद करेगी, बल्कि आगामी मैचों के लिए टीम का मनोबल भी बढ़ाएगी। फैंस को उम्मीद है कि कोहली अपनी इस शानदार फॉर्म को जारी रखेंगे और भारत को यह सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे।