samacharsecretary.com

DGP ने आतंकवाद को बताया सनक, कहा- सीधे आम लोगों से मुकाबले की क्षमता नहीं

चंडीगढ़  दिल्ली ब्लास्ट पर हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने आतंकवाद को लेकर अपने एक्स अकाउंट पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने आतंकवाद को सनक बताया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि आतंकियों की कोई औकात नहीं, वो आम लोगों को टारगेट करते हैं। डीजीपी ओपी  सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जन-सुरक्षा एक कभी न थमने वाला काम है।  ऊपर से ये ऑक्सीजन की तरह है। थोड़ा भी कम होने पर दम घुटने लगता है। खतरा हर तरफ से है। सनकी और चालक लोग शिकार में लगे रहते हैं। अपराध तंत्र भी उनको नाथने में लगा रहता है। वो कभी पहले धरे जाते हैं, कभी बाद में। उन्होंने लिखा कि आतंकवाद एक अलग ही लेवल का सनक है। सिरफिरे अपने औने-पौने मनवाने के फेर में लगे रहते हैं। सीधी लड़ाई की औकात नहीं है। सो, आम लोगों को टारगेट करते हैं। मकसद होता है दहशत फैलाना। इनको रोकने के लिए राज्य पुलिस से लेकर केंद्रीय एजेंसियों तक का एक व्यापक तंत्र है। दिन-रात काम करता है।  हमने NCR क्षेत्र के अपने एंटी-टेररिज्म तंत्र को और भी मजबूत किया: डीजीपी  डीजीपी ने कहा कि कल ही फरीदाबाद में मैंने एक अन्तर्राजीय बैठक की। केंद्रीय खुफिया एजेंसी, दिल्ली पुलिस और यूपी के एंटी-टेररिज्म में लगे पुलिस अधिकारी शामिल हुए। हमने सूचनाएं एवं स्टेटस अपडेट साझा किया। सुरक्षा एजेंसियां जब मिलकर काम करती है तो एक और एक ग्यारह होता है। हमने हरियाणा के एनसीआर क्षेत्र के अपने एंटी-टेररिज्म तंत्र को और भी मजबूत किया है। ये सूचनाएं इकट्ठी करेगी, अनुसंधान करेगी और आंतकवादी गतिविधियों के संदिग्धों के खिलाफ लगातार अभियान चलाएगी। लेकिन आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में सबसे कारगर हथियार है अलर्ट आम नागरिक। जैसे ही कोई संदिग्ध आदमी, गतिविधि या वस्तु मिले, 112 पर फोन घुमायें या स्थानीय पुलिस को बतायें। इससे आतंकियों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी, उन्हें प्लानिंग और ऑपरेशन के लिए स्पेस नहीं मिलेगा और समय रहते उनके मंसूबों को निष्फल किया जा सकेगा।  आतंकवादी को सिर्फ जहाज के टेक-ऑफ की ट्रेनिंगः ओपी सिंह ओपी सिंह ने कहा कि जैसे कि अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड टावर पर हमले से पहले अलकायदा के आतंकवादी सिर्फ जहाज के टेक-ऑफ की ट्रेनिंग ले रहे थे। ट्रेनर अगर इसे नोट करता कि इनकी रुचि लैंडिंग में नहीं है और स्थानीय पुलिस को बता देता तो उनकी कम से कम उनकी ये योजना सिरे नहीं चढ़ती। इजराइल के दुश्मन अरब देशों से घिरे होने के बावजूद उनकी पुलिस भारी संख्या में आतंकी हमले को विफल कर देती है। एक कारण ये भी है कि वहां के नागरिक सतर्क रहते हैं। कुछ भी संदिग्ध लगा तो फौरन पुलिस को खबर कर देते हैं।  लोगों से की अपील उन्होंने कहा कि  करनाल में कुछ दिनों पहले ही एक जागरूक होटलकर्मी ने संदिग्ध पहचान पत्र के आधार पर कमरे बुक कराने वाले के बारे में पुलिस को इत्तला दी। रात भर के सघन अंतर्ज़िला ऑपरेशन के बाद उसे धर दबोचा गया। पूछताछ के बाद मामला कुछ और निकला लेकिन एक सजग होटलकर्मी ने अपना काम तो कर ही दिया था। आप भी आतंकवाद के खिलाफ पुलिस के आंख और कान बनें। संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि और वस्तु के बारे में पुलिस को 112 पर फौरन बतायें।   

मंजू बनीं जिप चेयरपर्सन, भूपेंद्र हुड्डा को हराने के बाद मां बनने की खुशी जताई

चंडीगढ़  पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने गढ़ी-सांपला-किलोई हलके से विधानसभा चुनान लड़ीं मंजू हुड्डा मां बनने वाली हैं। उन्होंने बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की। जिसमें पति राजेश हुड्डा के साथ इमोशनल अंदाज में दिख रही हैं।  मंजू हुड्डा की शादी कोरोना कॉल के दौरान 2020 में गांव धामड़ निवासी राजेश हुड्डा के साथ हुई। इसके बाद नवंबर 2022 में जिला परिषद का चुनाव लड़ा और 3,281 वोटों से जीत गईं। फिर भाजपा जॉइन की और 14 में से 10 पार्षदों के समर्थन से 27 दिसंबर 2022 को जिला परिषद की चेयरपर्सन बनीं। जब लगा मां बनने के लिए तैयार तो शुरू की प्लानिंग मंजू हुड्डा ने  कहा कि शादी के 4 साल बाद जब लगा कि अब ऑफिस और घर का काम एक साथ मैनेज हो सकता है, तो मां बनने के बारे में सोचा। जब उन्हें प्रेग्नेंसी का पता चला तो खुशी का ठिकाना नहीं था। पति राजेश के चेहरे पर अलग ही खुशी थी। गर्भावस्था के दौरान राजनीतिक कार्यक्रमों में जाना कम किया मंजू हुड्डा ने बताया कि प्रेग्नेंसी और मदरहुड का सफर इंजॉय कर रही हैं। भागदौड़ कुछ कम की है। राजनीतिक कार्यक्रमों में जाना भी कम किया। परिवार के साथ समय अधिक बिताना शुरू कर दिया। ऑफिस, राजनीति और परिवार को मैनेज करते हुए मां बनने के इन पलों को भी संभालने का पूरा प्रयास किया है। गर्भावस्था से संबंधित पढ़नी शुरू की किताब मंजू हुड्डा ने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद से उन्होंने कुछ अच्छी किताबें पढ़ी हैं ताकि गर्भ में पल रहे बच्चे पर अच्छा असर पड़े। अच्छे संस्कार डालने के लिए किताब पढ़ने के साथ ही बड़े बुजुर्गों के अनुसार काम कर रही हैं। धार्मिक किताब भी पढ़ रही हैं, ताकि मन शांत रहे। गुरुकुल में पढ़ने का हो रहा फायदा मंजू हुड्डा ने कहा कि गुरुकुल में पढ़ाई की है तो उसका फायदा मिला है। गर्भावस्था के दौरान मन को शांत करने के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा ले रही हैं। गुरुकुल में भी मेडिटेशन और योग करती थीं, तो अब रोजाना सुबह योग जरूर करती हैं, ताकि फिट रह सके। पूर्व सीएम के सामने 37 हजार वोट लिए मंजू हुड्डा ने भाजपा के टिकट पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ गढ़ी सांपला किलोई हलके से विधानसभा 2024 का चुनाव लड़ा। चुनाव में मंजू हुड्डा को 37 हजार 74 वोट मिले। भूपेंद्र हुड्‌डा को 1 लाख 8 हजार 539 वोट मिले थे। जीत का अंतर 71 हजार 465 वोट रहा। यह भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ माना जाता है और प्रचार के लिए भी कम ही आते हैं।

अलफलाह यूनिवर्सिटी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, फरीदाबाद में जल्द संभव बुलडोजर कार्रवाई

फरीदाबाद   फरीदाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी पर जल्द प्रशासन का बुलडोजर चल सकता है। यूनिवर्सिटी में जमीन अधिग्रहण पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। प्रशासन की टीम यूनिवर्सिटी की पैमाइश पुरी कर चुकी है।  दिल्ली क्राइम ब्रांच जमीन से जुड़े दस्तावेज की  जांच रही है। अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद अहमद सिद्दीकी को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दो नोटिस भेजे हैं। लगातार अल्फाज यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद अहमद सिद्दीकी दिल्ली क्राइम ब्रांच और टीम के घेरे में घिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि दिल्ली ब्लास्ट में विस्फोटक के साथ खुद को उड़ा लेने वाले अल-फलाह यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उमर नबी को लेकर नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जांच में पता चला है कि उमर ने ब्लास्ट से पहले करीब 10 दिन नूंह की हिदायत कॉलोनी में किराए पर एक कमरा लिया था। यह कमरा दिल्ली-अलवर रोड पर स्थित एक महिला के मकान में है, जिस पर फिलहाल ताला लगा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 10 नवंबर को उमर इसी किराए के मकान से अपनी i-20 कार में विस्फोटक सामग्री लेकर निकला था। यह घर यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रिशियन शोएब की साली का बताया जा रहा है। शोएब, जो पहले से ही पुलिस की हिरासत में है, ने ही उमर को यह कमरा उपलब्ध कराया था। शोएब की साली मूल रूप से नूंह के गोलपुरी गांव की रहने वाली है और उसकी ससुराल खिल्लुका गांव में बताई जा रही है। अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर 2 FIR इसी बीच, मामले में सामने आए ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ के खुलासे के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ दिल्ली में दो FIR दर्ज की गई हैं। पहली FIR विभिन्न नियमों के उल्लंघन से संबंधित है, जबकि दूसरी FIR यूनिवर्सिटी द्वारा गलत तरीके से मान्यता प्राप्त करने के मामले में दर्ज की गई है। 

8 करोड़ की ठगी का खुलासा! फतेहाबाद में 54 फर्जी खाते–208 ट्रांजेक्शन, SBI के दो अधिकारी नामजद

फतेहाबाद  हरियाणा के फतेहाबाद जिले में साइबर अपराध से जुड़ा एक बड़ा और संगीन मामला सामने आया है, जिसने बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की भूना शाखा से जुड़े 54 संदिग्ध बैंक खातों के माध्यम से 208 ट्रांजेक्शन किए गए, जिनके जरिए लगभग 8 करोड़ रुपये की बड़ी ठगी को अंजाम दिया गया। यह राशि देशभर के आम लोगों से ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए हड़पी गई थी, जिसकी धनराशि अंततः भूना स्थित इन खातों में पहुंची।इस मामले की जांच जब साइबर थाना फतेहाबाद द्वारा आगे बढ़ाई गई, तो कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों और तकनीकी जानकारी की आवश्यकता पड़ी। इसके लिए बैंक शाखा को बीएनएस (BNS) की धारा 94 के तहत कई बार नोटिस जारी किए गए, जिनमें संदिग्ध खातों से जुड़े दस्तावेज़, KYC विवरण, ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड, CCTV फुटेज और संबंधित लॉग उपलब्ध कराने को कहा गया था। लेकिन अधिकारियों के लगातार प्रयासों के बावजूद संबंधित शाखा प्रबंधन ने न तो आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत किए और न ही जांच में अपेक्षित सहयोग किया। दो अधिकार के खिलाफ केस दर्ज निरंतर असहयोग और जांच में बाधा उत्पन्न करने के आधार पर पुलिस ने शाखा के मुख्य प्रबंधक विरेंद्र यादव तथा नोडल अधिकारी सुखबिन्द्र सिंह के विरुद्ध बीएनएस धारा 210 के तहत सख्त कानूनी कार्यवाही कर अदालत में दी गई। पुलिस ने कहा है कि यह कार्रवाई एक कड़ा संदेश है जांच में जहां भी असहयोग मिलेगा, वहीं से सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी। एसपी सिद्धांत जैन ने क्या कहा? पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने साफ कहा कि किसी भी साइबर अपराध की जांच में बैंक का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण होता है। यदि बैंक जानकारी देने में ढिलाई बरतता है तो अपराधियों को अप्रत्यक्ष रूप से संरक्षण मिलता है, जो कानून के खिलाफ है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य के लिए एक कड़ा संदेश है, जहां भी जांच में बाधा डाली जाएगी, वहीं से कार्रवाई शुरू होगी। राहुल महाजन

साइबर दोस्ती के चलते शादीशुदा युवक HIV पॉज़िटिव, चेतावनी बढ़ी

चंडीगढ़  एक शादीशुदा युवक ने ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिये समलैंगिक युवक से दोस्ती कर ली। इसके बाद दोनों ने कई बार यौन संबंध बनाए। इससे वह एचआईवी संक्रमित हो गया। तबीयत बिगड़ने पर एआरटी सेंटर में जांच की तो संक्रमित होने का खुलासा हुआ। अब युवक का जिला नागरिक अस्पताल के एआरटी सेंटर पर उपचार चल रहा है।  एआरटी सेंटर के काउंसलर ने बताया कि इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं। पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। एआरटी सेंटर के काउंसलर रविंद्र सिंह ने बताया कि ताजा मामला सनौली रोड का है। करीब 38 वर्षीय युवक काफी समय से बीमार था। उसकी एचआईवी जांच की तो वह संक्रमित मिला। युवक की एआरटी सेंटर पर कांउसिलिंग की गई तो उसने आपबीती बताई।  पीड़ित युवक ने बताया कि वह शादीशुदा है। कुछ समय पहले उसने ऑनलाइन डेटिंग एप के माध्यम से एक युवक से दोस्ती की। इसके बाद दोनों की गहरी दोस्ती हो गई। बाद में उन्होंने कई बार संबंध बनाए। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी तो उसने चिकित्सक को दिखाया। काफी इलाज कराने के बाद भी सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे एचआईवी की जांच कराने की सलाह दी। इसके बाद उसने एआरटी सेंटर पर पहुंचकर एचआईवी की जांच की। जांच में एचआईवी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। 

डा. सतीश पूनिया ने कहा, हरियाणा की प्रगति के लिए पीएम मोदी और सीएम सैनी का विशेष प्रयास

चंडीगढ़  हिसार में  आयोजित दादा बाढ़ देव जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में मुख्यमंत्री एक जाति का नहीं, बल्कि हरियाणा का मुख्यमंत्री सभी कौम का मुख्यमंत्री है, जनता का मुख्यमंत्री है। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। डा. पूनिया ने कहा कि हर कौम का अपना इतिहास और स्वाभिमान होता है। हरियाणा की धरती ने मुगलों के दांत खट्टे किए और अंग्रेजों को भगाने के लिए अपनी शहादत देकर आजादी की सांस दी। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान से खड़ा होना आजादी की लड़ाई लड़ना यह दुनिया में पराकम्र के मामले कोई धरती अनूठी है तो हरियाणा की धरती है और मैं इस धरती को नमन करता हूं। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि इतिहास गवाह है जब किसानों का पसीना धरती पर गिरता है तो धरती अन्नपूर्णा होती है और इन्हीं की कोख से जन्मा जवान देश की सीमा पर खड़ा होकर देश की सुरक्षा करता है। उन्होंने कहा कि भारत ओलंपिक के मेडल के लिए तरसता था। उन्होंने कहा कि भारत की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आलोचना होती थी। हरियाणा की धरती ने उन्नत खिलाड़ी पैदा किए जिन्होंने मेडल लाकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाने का काम किया। डा. सतीश पूनिया ने कहा कि हमारी पहचान गोत्र से नहीं, बल्कि सभी जातियों को साथ लेकर समाज की सेवा करने और देश के लिए समर्पण के लिए होती है। समय बदल गया, राजनीति में मुद्दे आ गए, सत्ता आई और चली गई। आज भी भारत को कोई ताकत दे सकता है तो किसान देता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बहुत से मुद्दे थे, चुनौतियां थी, आशंकाएं थी, लेकिन हरियाणा की जनता ने भारतीयता और राष्ट्रवाद को चुना, मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार बनाई जिसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं। कार्यक्रम में बिहार चुनाव पर बोलते हुए डा. सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी का बिहार में पगफेरा भी शुभ था। उन्होंने कहा कि बिहार में जलेबियां बंट रही थी, वहां के लोगों ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जलेबियां लेकर आए थे। हरियाणा की जलेबी की करामात है कि आज बिहार में जनता ने प्रचंड जनादेश दिया है। डा. पूनिया ने कहा कि हमें अच्छी सरकार मिली है, अच्छा मुख्यमंत्री मिला है और अच्छे प्रतिनिधि मिले हैं और इस टीम में तड़का इतना खूबसूरत है कि पीएम मोदी हरियाणा से उतना ही प्रेम करते हैं जितना वे गुजरात करते हैं। हरियाणा की तरक्की पीएम मोदी का सपना नहीं बल्कि मिशन है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम देश और प्रदेश को बदलता देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल विहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान किसानों को क्रेडिट कार्ड की सौगात मिली। गांवों को शहरों से जोड़ा गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी सरकार के कामों को मोदी सरकार ने आगे बढ़ाया है। मोदी सरकार ने गरीबों को छत, फ्री इलाज जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं दी। इंडी गठबंधन और कांग्रेस का नाम लिए बिना डा. पूनिया ने विरोधी पार्टियों पर इशारो-इशारों में हमला करते हुए कहा कि आज भी हरियाणा की पावन भूमि पर धर्म युद्ध जारी है। अब कौरव नहीं है, लेकिन नीयत वही है और रूप अलग-अलग है। जाति को जाति से वर्गों को वर्गों से कैसे लड़ाया जाए, शांति को भंग कैसे किया जाए यही प्रयास विपक्ष द्वारा चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में नायब सरकार ने जो संकल्प पत्र जारी किया था उन संकल्पों को नायब सरकार पूरा कर रही है। डा. सतीश पूनिया ने कहा कि 25 नवंबर को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म भूमि कुरूक्षेत्र आ रहे हैं। हमें प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन करना है। उन्होंने कहा कि हम सियासी नहीं समाज के लोग हैं, समाज के लिए जो बनेगा अपने पसीने से पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, हांसी विधायक विनोद भयाणा, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, हिसार भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला परिषद के चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा, महापौर प्रवीण पोपली, पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, विजय सिंह पुनिया, धर्मपाल मकड़ौली, फणीन्द्र, महामंडलेश्वर देवी शक्ति पुरी बिजेंद्र दास, सरपंच कृष्णा पुनिया, संजीव रेवड़ी, ओमप्रकाश पूनिया, संदीप आजाद तथा अनेक गणमान्य नागरिक तथा भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संदीप लाठर केस में बड़ा कदम: CM से मिलने पर पत्नी संतोष को सरकारी नौकरी का भरोसा

रोहतक रोहतक में ASI संदीप लाठर सुसाइड केस में अपडेट सामने आई है। परिवार मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिला। नायब सैनी ने आश्वासन दिया कि ASI की पत्नी संतोष देवी को शिक्षक की नौकरी दी जाएगी। साथ ही मामले में निष्पक्ष जांच होने की बात भी कही। वहीं परिवार केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर से भी मिलेंगे।  बता दें कि ASI संदीप लाठर ने 14 अक्टूबर को गांव लाढोत से धामड़ रोड़ पर अपने मामा के खेतों में बने कोठड़े की छत पर जाकर सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड से पहले संदीप लाठर ने वीडियो रिकॉर्ड की और सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें IPS वाई पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस ने इस मामले में परिवार की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर रखा है। 

आयुष दवाओं की उपलब्धता बढ़ी, लोगों को अब आसानी से मिलेंगी सभी मेडिसिन

चंडीगढ़ आयुष विभाग ने दवा प्रबंधन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बनाने के लिए ड्रग इन्वेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया है। इससे दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक स्थिति, वितरण और उपयोग संबंधी सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध होंगे जिससे प्रबंधन सरल, आधुनिक और त्रुटिरहित बनेगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि आयुष निदेशालय की ओर से आयुष स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की आपूर्ति को पूर्णतया सुचारू और व्यवस्थित रखने के लिए निगरानी की जा रही है।  किसी भी संस्थान में दवाओं की कमी न हो, इसके लिए वितरण प्रणाली को मजबूत किया गया है। पूरे हरियाणा की योगशालाओं के सुचारू संचालन के लिए सभी पंचायती राज संस्थाओं को विस्तृत दिशा-निर्देशों सहित पत्र जारी किए गए हैं। राज्यभर की योगशालाओं में प्रतिदिन निर्धारित योग दिनचर्या का पालन किया जा रहा है।   

सरकारी स्कूलों में ‘लर्निंग गैप’ पाटने की बड़ी पहल: जानें सरकार क्या कर रही है

चंडीगढ़ हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों को स्क्रोनिंग का काम पूरा हो गया है। दो दिन हुई स्क्रीनिंग में पहली से पांचवें कक्षा तक के साढ़े सात लाख से अधिक बच्चों को शामिल किया गया। सभी शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वह निपुण हरियाणा टीचर एप पर अत्यंत संवेदनशीलता के साथ डेटा भरे, ताकि जानकारी सटीक और अवलोकन-आधारित हो। स्क्रीनिंग में पहली से पांचवी कक्षा तक के साढे सात लाख से अधिक बच्चे हुए शामिल विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को चिह्नित कर अतिरिक्त ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों और जिला परियोजना समन्वयक को निर्देशित कर दिया गया है। स्क्रीनिंग में विशेष आवश्यकता बाले विद्यार्थियों को चिह्नित कर अतिरिक्त ब्यान दिया जाए‌गा ताकि वे पड़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इन विद्यार्थियों में पठन-पाठन को लेकर कुछ कठिनाइयां होती हैं जिस कारण वह अपने अन्य सधियों से पिछड़ जाते हैं। ड्राप आउट को शून्य स्तर पर लाने के लिए ऐसे बच्चों को चिह्नित करने का काम शुरू हुआ है।  विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों तथा समुचित शिक्षण सामग्री से इन्हें पढ़ाई में तेज किया जाएगा। इस बार सरकारी स्कूलों में शुक्रवार और शनिवार को लगातार दो दिन 'सबका बाल दिवस-एक दिन बचपन के नाम' मनाया गया, जिसमें बच्चों को खेल-खेल में काफी कुछ सीखने को मिला। हौसलों के रंग, सपनों को उड़ान, भरीसे के कदम, बूझो ती जाने, इशारों-इशारों में, जब अक्षर न दिखे साफ एवं सबके रंग, सबकी चमक जैसी गतिविधियों में बच्चों ने खासी रुचि दिखाई।

किसान हों सतर्क! हरियाणा में तेज़ मौसम बदलाव की चेतावनी, IMD ने दी अहम सलाह

हरियाणा  हरियाणा का मौसम ठंडा हो गया है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं, जबकि रात का तापमान लगातार ही नीचे जा रहा है। एक सप्ताह पहले तक केवल करनाल, हिसार, महेंद्रगढ़ और नारनौल जैसे कुछ शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे था, लेकिन अब दर्जनभर शहरों में रातें और अधिक ठंडी होने लगी हैं।  आसमान में छाएंगे बादल  मौसम विभाग के मुताबिक 18 नवंबर तक प्रदेश में आसमान साफ़ और हवाएं सूखी रहेंगी, जिससे रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि 19 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखने को मिलेगा, जिससे आसमान में बादल छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों के लिए जारी की चेतावनी  मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि गेहूं की बुवाई में अब देरी न करें और इसे जल्द पूरा कर लें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि सरसों की फसल में इस मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए किसान कृषि विशेषज्ञों की सलाह लेकर समय पर दवाइयों का छिड़काव करें।