samacharsecretary.com

पुरुषों को दीवाना बना देती है हाई हील

अगर आप भी पुरुषों को अपना दीवाना बनाना चाहती हैं तो हाई हील पहनना शुरु कर दीजिए क्योंकि हाई हील पहनने वाली महिलाओं की मदद के लिए पुरुष अधिक आतुर रहते हैं। एक नए शोध से पता चला है कि महिलाओं की हाई हील महिलाओं के प्रति होने वाले पुरुषों के व्यवहार को कैसे प्रभावित करती है। इस शोध से बात सिद्ध हुई है कि जैसे-जैसे महिलाओं की हील में वृद्धि होती गयी वैसे ही पुरुष भी उनकी सहायता करने के लिए अधिक उत्साहित थे। फ्रांस के रिसर्चर निकोलस गुइगुइन के अनुसार पुरुषों की तरह अन्य महिलायें इससे प्रभावित नही होती। शोध के अनुसार महिलाओं के विभिन्न प्रकार के जूतों की तरह उनके प्रति पुरुषों का व्यवहार भी अलग-अलग होता है। सर्वे के अनुसार फ्लैट जूते की जगह जब महिलाओं ने हाई हील पहनी हुई थी तो पुरुषों ने उनकी बातों का बहुत आसानी से और अच्छी तरह पालन किया। एक अन्य प्रयोग में शोधकर्ता ने पाया कि एक बार में जब एक महिला फ्लैट जूतों की जगह हाई हील पहन कर आ गयी तो पुरुष उससे चैटिंग करने लग गये। इस शोध से यह निष्कर्ष निकला है कि महिलाओं की हाई हील से पुरुष महिलाओं के प्रति आकर्षित होते हैं।  

टैबलेट मार्केट में धमाका! Redmi ला रहा है 12000mAh बैटरी वाला नया Pad 2 Pro

नई दिल्ली नए साल की शुरुआत के साथ ही शाओमी चौंकाने वाली है। शाओमी का सब ब्रैंड ‘रेडमी’ भारत में 6 जनवरी को अपना नया स्‍मार्टफोन Redmi Note 15 लॉन्‍च करने जा रहा है। अब जानकारी आई है कि कंपनी Redmi Pad 2 Pro नाम से नया टैबलेट भी उसी दिन पेश करेगी। इस टैबलेट की सबसे बड़ी खूबी होने वाली है बैटरी। रेडमी पैड 2 को सबसे बड़ी बैटरी वाले टैबलेट के तौर पर लॉन्‍च किया जाएगा। यह 12 हजार एमएएच कैपिसिटी होगी। दुनिया में इतनी बड़ी बैटरी क्षमता वाला टैब अबतक पेश नहीं किया गया है। Redmi Pad 2 Pro की प्रमुख खूबियां Redmi Pad 2 Pro टैबलेट के भारतीय मॉडल के स्‍पेसिफ‍िकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं। हालांकि ग्‍लोबल मार्केट में यह टैब पहले से उपलब्‍ध है। वहां मौजूद फीचर्स की बात की जाए तो इसमें 12.1 इंच का 2.1K डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी 12 हजार एमएएच की बैटरी 27 वॉट की चार्जिंग काे सपोर्ट करती है। भारतीय मॉडल में कितने वॉट की चार्जिंग मिलेगी, अभी कन्‍फर्म नहीं है। ग्‍लोबल वेरिएंट में 7एस जेन4 चिपसेट को इस्‍तेमाल किया गया है। डिस्‍प्‍ले में डॉल्‍बी विजन का सपोर्ट भी है। 4 स्‍पीकर्स का सपोर्ट ऐसा कहा जाता है कि Redmi Pad 2 Pro को क्‍वॉड स्‍पीकर सेटअप के साथ लाया जा सकता है, जिसमें डॉल्‍बी एटमॉस का सपोर्ट होगा। टैब के ग्‍लोबल मॉडल में भी यही सुविधा मिलती है। इससे यह टैबलेट काफी लाउड और क्र‍िस्‍प साउंट जनरेट कर सकता है। कहा जा रहा है कि यह टैबलेट फ्रंट और बैक साइड में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा ऑफर कर सकता है, जिससे ऑनलाइन क्‍लास आद‍ि में इसे इस्‍तेमाल करना सुविधाजनक हो जाएगा। लॉन्‍च हो सकता है सिम मॉडल सूत्रों की मानें तो Redmi Pad 2 Pro को वाईफाई मॉडल के अलावा, सिम सपोर्ट करने वाले मॉडल के साथ भी लाया जा सकता है। यह 5जी कनेक्‍ट‍िविटी को सपोर्ट कर सकता है, जिससे उन यूजर्स के लिए टैबलेट इस्‍तेमाल करना सुविधाजनक हो जाएगा, जिनके यहां ब्रॉडबैंड सर्विस नहीं है। कहा जा रहा है कि टैब में मिलने वाला सिम सपोर्ट सिर्फ इंटरनेट तक ही सीमित नहीं होगा, बल्कि इसे कॉलिंग के लिए भी इस्‍तेमाल किया जा सकेगा।

फास्ट फूड से स्वास्थ्य का खतरा, 16 साल की लड़की की मौत ने उठाए गंभीर सवाल, AIIMS पूर्व डायरेक्टर ने आगाह किया

नई दिल्ली हाल के दिनों में फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन से एक छात्रा की मौत की खबर ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. आज की तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी में फास्ट फूड बच्चों और युवाओं की डाइट का एक ज़रूरी हिस्सा बनता जा रहा है, लेकिन इसके गंभीर स्वास्थ्य नतीजों को अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है. AIIMS के पूर्व डायरेक्टर डॉ. एम मिश्रा ने सेहत को लेकर बड़ा और गंभीर बयान दिया है. फास्ट फूड खाने से 12 साल तक उम्र कम हो सकती है उन्होंने कहा कि फास्ट फूड सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है. इसका असर एकदम नहीं, बल्कि धीरे-धीरे शरीर पर पड़ता है. लंबे समय तक फास्ट फूड खाने से इंसान की उम्र करीब 12 साल तक कम हो सकती है. अगर इसे ज्यादा मात्रा में और लगातार खाया जाए, तो यह धीरे-धीरे मौत की वजह भी बन सकता है. डॉ. मिश्रा ने साफ कहा कि फास्ट फूड का नुकसान समय के साथ सामने आता है, लेकिन प्रदूषित खाना या गंदा पानी शरीर पर तुरंत असर डालता है और गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है. अमरोहा के मामले अमरोहा के मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इस केस में आशंका है कि बच्ची ने प्रदूषित खाना या पानी लिया था, जिससे उसे टायफायड हो गया. शुरुआत में इलाज सही तरीके से नहीं हो पाया. बाद में पेट में अल्सर बना, तेज दर्द हुआ और हालात इतने बिगड़े कि आंत फट गई. इसके बाद शरीर में ज़हर फैल गया, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई. डॉ. मिश्रा ने बताया कि AIIMS में बातचीत के दौरान यह जानकारी सामने आई कि जब बच्ची को AIIMS लाया गया, तब उसकी हालत पहले से ही बहुत खराब थी. शुरुआती स्तर पर टायफायड का सही इलाज न हो पाने की वजह से बीमारी जानलेवा बन गई. लक्षण दिखें तो तुरंत इलाज कराएं फिलहाल डॉक्टरों का अनुमान यही है कि प्रदूषित खाना खाने से बच्ची को टायफायड हुआ, जिसने आगे चलकर गंभीर रूप ले लिया. डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि साफ-सफाई का ध्यान रखें, बाहर का गंदा खाना-पानी न लें और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखें तो तुरंत सही इलाज कराएं.

फोन को टैबलेट में बदलने का आसान तरीका, बस ऑन करनी है ये छुपी हुई सेटिंग

नई दिल्ली लोग एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को उसके कस्टमाइज होने की काबिलियत के चलते पसंद करते हैं। एक एंड्रॉयड ओएस में ऐसे कई छिपे हुए फीचर्स मिल जाते हैं, जिनके बारे में एक आम यूजर को दूर-दूर तक कोई अंदाजा नहीं होता। इनमें से एक खास फीचर है फोन को टैबलेट में बदल देने का फीचर। दरअसरल अगर आप अपने फोन की एक सीक्रेट सेटिंग को ऑन कर दें, तो आपके फोन टैबलेट की तरह दिखने और इस्तेमाल किए जाने लायक बन जाता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं फोन के यूआई और सॉफ्टवेयर की जिसे आप एक टैबलेट के यूआई या सॉफ्टवेयर जैसा बना सकते हैं। इसके लिए हर एंड्रॉयड स्मार्टफोन में एक छिपी हुई सेटिंग दी जाती है। इस सेटिंग तक पहुंचने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना पड़ता है। इसके बाद आप भी अपने फोन को टैबलेट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए इस खास फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं। आसान है फोन में टैबलेट मोड ऑन करना अगर आप अपने फोन में टैबलेट मोड को ऑन करना चाहते हैं, तो ऐसा करना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में छिपी हुई डेवलपर्स सेटिंग्स को ऑन करना होगा। डेवलपर्स सेटिंग्स को ऑन करने के लिए अपने फोन की सेटिंग में जाकर आपको About Phone में Build Number या 7 से 10 बार टैप करना होगा। इसके बाद आपके फोन में डेवलपर्स सेटिंग्स ऑन हो जाएंगी। डेवलपर्स सेटिंग्स में आपको Minimum width या Smallest width नाम का ऑप्शन मिलेगा। यह सेटिंग आमतौर पर 360 के आसपास सेट होती है। इस नंबर को बढ़ाकर आप डिस्प्ले का साइज बढ़ा या घटा सकते हैं। ऐसे में अगर आप इसे काफी बढ़ा दें, तो आपके फोन का UI टैबलेट के UI जैसा दिखने लगता है। चलिए अब समझते हैं इस सेटिंग को ऑन करने का फायदा क्या है? ऐप्स चलाने में आएगा मजा फोन में टैबलेट स्टाइल UI चलाने का सबसे बड़ा फायदा ऐप्स में देखने को मिलता है। इससे फोन की सेटिंग्स भी टैब की तरह बाईं और दाईं ओर दो हिस्सों में दिखने लगती है। इसके अलावा अगर आप फाइल मैनेजर ऐप में जाएं, तो फोल्डर और प्रीव्यू साइड-बाय-साइड नजर आते हैं। इसी तरह मैसेजिंग ऐप भी फोन में टैबलेट के लुक्स के साथ खुलती है, जिसमें चैट लिस्ट और बातचीत एक साथ खुली रहती है। इसके इस सेटिंग को ऑन करके वेब ब्राउज करने में भी काफी सहूलियत होती है। इसमें क्रोम ब्राउजर में आपको डेस्कटॉप जैसा इंटरफेस देखने को मिलता है। कहने का मतलब है कि आजकल के बड़े स्क्रीन वाले स्मार्टफोन्स की स्क्रीन का आप और फायदा उठाना चाहें, तो इस सेटिंग को ऑन करके अपने UI को थोड़ा बड़ा और खुला-खुला बना सकते हैं। ट्यूनिंग से बेहतर हो सकता है एक्सपीरियंस इस मोड को ऑन करने के बाद अपने फोन के हिसाब से आपको थोड़ी ट्यूनिंग जरूर करनी पड़ेगी। दरअसल हर स्मार्टफोन की स्क्रीन का साइज अलग होता है, ऐसे में आप Minimum width या Smallest width नाम के ऑप्शन पर नंबर्स को बढ़ा-घटा कर देख सकते हैं कि आपके फोन की स्क्रीन के साइज के लिहाज से क्या बेहतर है। सही साइज मिल जाए, तो फॉन्ट के साइज को थोड़ा घटा-बढ़ा कर आप फोन में टैबलेट के UI को इस्तेमाल के लायक बना सकते हैं। इसके अलावा आप क्विक सेटिंग्स पैनल को री-अरेंज करके और विजेट्स का साइज बदल कर इसे अपने अनुसार ज्यादा बेहतर बना सकते हैं। इन छोटे-छोटे बदलावों से टैबलेट-स्टाइल UI ज्यादा संतुलित और आरामदायक लगता है, खासकर अगर आप इसे रोज इस्तेमाल करने वाले हों। इस मोड की कमियों को जान लें हर फोन की तरह इस सेटिंग में भी कुछ कमियां देखने को मिल सकती हैं। दरअसल क्योंकि हर ऐप टैबलेट के हिसाब से ऑप्टिमाइज नहीं होता इसलिए कई ऐप्स इस मोड में आपको छोटे दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके पास बड़े स्क्रीन साइज का फोन है, तो इस मोड को इस्तेमाल करने में आपको मजा आएगा। हालांकि अगर आप कॉम्पैक्ट फोन इस्तेमाल करते हैं, तो इस मोड को इस्तेमाल करने में शायद आपको मजा न आए।

आंवले का जादू: सेहत के लिए क्यों है यह जरूरी

आंवले का सेवन सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इसके नियमित सेवन से न केवल स्वास्थ्य सही रहता है, बल्कि सुंदरता भी बढ़ती है… आवला को यदि गुणों की खान कहा जाए तो गलत न होगा। सर्दी के मौसम में मिलने वाला आंवला बहुत सारे गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला का कहना है कि अगर जाड़े के मौसम में प्रतिदिन आंवले का सेवन किया जाए तो शरीर पूरी तरह स्वस्थ रहेगा। -आंवला बहुत सारे रोगों से राहत दिलाता है। इसमें कई सारे विटामिन्स और मिनरल्स जैसे विटामिन ए, बी-6, थियामिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, कैरोटीन, कॉपर, पोटैशियम, मैंग्नीज आदि पाए जाते हैं। इसमें कई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। -आंवले को कई प्रकार से खाया जा सकता है। आप चाहें तो इसे कच्चे रूप में खा सकते हैं। इसका जूस भी निकाला जा सकता है। इसकी चटनी बनाने के साथ ही इसका हलुआ भी बनाया जा सकता है। आंवले के लच्छों को मीठा या नमकीन बनाकर खाया जा सकता है। इसका मुरब्बा तो हर मौसम में खाया जाता है। आंवला के रस को शहद या एलोवेरा में मिलाकर लिया जा सकता है। -आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स की मौजूदगी के कारण आंवला बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से न केवल बालों की ग्रोथ अच्छी होती, बल्कि उनमें चमक भी आती है और बालों का गिरना भी कम हो जाता है। इसके रस को बालों की जड़ों में लगाने से भी लाभ मिलता है। -विटामिन ए और कैरोटीन से भरपूर होने के कारण आंवला आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से न केवल आंखों की रोशनी सही रहती है, बल्कि वे कई सारी समस्याओं से भी बची रहती हैं। -आंवले में मौजूद कैल्शियम दांतों, नाखूनों, त्वचा और हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे त्वचा में निखार भी आता है। इसमें मिलने वाला प्रोटीन शरीर को पूरी तरह स्वस्थ रखता है। -डाइबिटीज वाले लोग भी आंवले का सेवन कर सकते हैं। इसमें मिलने वाला क्रोमियम ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है। हां, यह ध्यान रखें कि बगैर शक्कर वाले आंवले का ही सेवन करें। -आंवले में पानी भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसके सेवन करने पर पेशाब के साथ शरीर के हानिकारक तत्व जैसे अतिरिक्त पानी, नमक और यूरिक एसिड बाहर हो जाते हैं। यही कारण है कि यह किडनी को स्वस्थ रखने में भी सहायक है। -इसमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर हमारे पाचन तंत्र अर्थात पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से कब्ज की शिकायत दूर होती है। साथ ही डायरिया होने का भी खतरा नहीं रहता है। -आंवले में मिलने वाले पोषक तत्व जैसे आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय को दुरुस्त रखने में बहुत सहायक हैं। आंवले के नियमित सेवन से हृदय में रक्तसंचार सही रूप से होता है। यह कोलेस्ट्राल के स्तर को भी सही रखता है। -पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण आंवला एंटी एजिंग का भी काम करता है। साथ ही विभिन्न प्रकार के संक्रमण से बचाव करता है। यह हमारे इम्यून सिस्टम को सही रखता है। सर्दी-जुकाम से बचाव करने के साथ ही यह एनीमिया होने से भी बचाता है। एक्ने और पिंपल्स से भी बचाव करने में भी यह सहायक है।  

शिफू एप के साथ सब कुछ याद रखें

कई बार आप परिवार, मित्रों और सहयोगियों को बर्थडे, एनिवर्सरी या अन्य महत्वपूर्ण दिनों पर शुभकामना देना भूल जाते हैं और बाद में सॉरी के साथ विश करना पड़ता है। अब शिफू एप के जरिए आपको इस परेशानी का हल मिल जाएगा। यह एक इंटेलीजेंट टास्क मैनेजर और रिमाइंडर एप है, जो आपके फोन के तमाम डाटा को परख कर आपको अच्छे सुझाव देगा। लॉग इन करने के लिए आप फेसबुक अकाउंट का प्रयोग कर सकते हैं, जिससे शिफू अपने आप सारे जन्मदिन याद कर लेता है और आपको शुभकामनाएं देने का रिमाइंडर दे देता है। शिफू में आप चार तरह के रिमाइंडर या टास्क सेट कर सकते हैं। सबसे पहला है इंटरनेट कनेक्शन पर आधारित टास्क, आप किसी भी नेटवर्क पर शिफू का रिमाइंडर प्रोग्राम सेट कर सकते हैं। दूसरा टास्क है लोकेशन बेस्ड, जिसमें यह आपको किसी जगह पहुंचने पर वहां से जुड़ा टास्क याद दिला देता है। तीसरा टास्क है किसी व्यक्ति को कॉल करते समय एप आपको उससे खास बात करने के लिए रिमाइंडर देता है। चैथे में यह एप आपके फ्री टाइम और लोकेशन के आधार पर इंटेलीजेंट सजेशन भी देता है, जिससे आप अपना समय ज्यादा अच्छी तरह बिता सकें।  

बिना फ्रिज के भोजन को लंबे समय तक ताजा रखने के आसान तरीके

अगर आप अपने घर से दूर रहते हैं जहां आप के पास फ्रिज की व्यवस्था नहीं है, तो उस दौरान फल और सब्जियों को सुरक्षित रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। यही नहीं अगर रात का बचा हुआ भोजन सुबह तक चलाना हो तो भी बड़ी कठिनाई आती है। बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो बिजली का खर्चा बचाने के लिये भी फ्रिज का इस्तमाल नहीं करते। मगर दूध या मीट आदि अगर ठंडे स्थान पर ना रखा जाए तो वह जल्दी खराब हो जाता है। हांलाकि ऐसा नहीं है कि अगर आपके पास फ्रिज नहीं है तो कोई खाद्य पदार्थ सुरक्षित नहीं रह सकता। आप अपने खाने को बड़ी ही आराम से सुरक्षित रख सकते हैं, हमारे ये टिप्स पढ़ कर। हम आपको ऐसे आसान से उपाय बताएंगे जिनकी मदद से आप रसोई में बचे हुए भोजन या फिर साग-सब्जियों को बिल्कुल सुरक्षित रा सकते हैं। आइये जानते हैं वह उपाय… पानी का भरा कटोरा सब्जियों को अगर सुरक्षित रखना हो तो उसे ठंडे पानी के कटोरे में रखें। इससे पानी में रखी हुई सब्जी जल्दी खराब नहीं होगी। लेकिन कोशिश करें कि इन्हें कुछ ही दिनों में खा कर खतम कर दें नहीं तो यह लंबे समय नहीं चलेंगी। ठंडी हवा में अगर रात में खाना बच जाए तो उसे कटोरे में रख कर किसी खुली हुई खिड़की के सामने रख दें, जिससे ठंडी हवा के बहाव से वह खराब ना हो। यदि आपके घर पर कूलर या एसी की व्यवस्था तो भी यह काम आसानी से किया जा सकता है। बर्फ का कटोरा भोजन को किसी बर्फ से भरे कटोरे में रख कर लंबे समय तक आराम से चलाया जा सकता है। बस आपको कहीं से बर्फ का इंतजाम अपने आप करना होगा। वैसे मार्केट में आइस क्यूब्स कम दामों में उपलब्ध हो जाती हैं। ऐसा नहीं है कि आप बर्फ में केवल सब्जियां और फलों को ही सुरक्षित रख सकती हैं बल्कि कई और भी खाद्य पदार्थ भी सुरक्षित रखे जा सकते हैं। सुखा कर कुछ खाद्य पदार्थ को आप सूरज की धूप में सुखा कर भी कई दिनों तक चला सकती हैं।  

AI की दुनिया में भारत सबसे आगे, जानें टॉप पर पहुंचने के कारण

नई दिल्ली भारत ने 'वर्ल्ड एआई एडवांटेज' स्कोर में 53 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। यह स्कोर दुनिया के औसत 34 अंकों से काफी ज्यादा है। यह स्कोर दिखाता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से काम करने वाले लोगों को कितना समय बच रहा है। यह जानकारी ईवाई कंपनी की 2025 वर्क रीइमेजिंड सर्वे से आई है। इस सर्वे में पता चला है कि भारत में एआई का असली फायदा काम की जगह पर साफ दिख रहा है। हाल ही स्टैनफोर्ड की ओर से जारी हुए AI इंडेक्स में भारत ने तीसरी रैंक हासिल की थी। AI से काम आसान और अच्छा होता है रिपोर्ट बताती है कि भारत जेनरेटिव एआई को अपनाने में सबसे तेज देशों में शामिल है। यहां के कई कर्मचारी कहते हैं कि इस तकनीक से उनका काम ज्यादा अच्छा और जल्दी हो जाता है। करीब 62 प्रतिशत भारतीय कर्मचारी काम पर नियमित रूप से इस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। बॉस और कर्मचारी दोनों मानते हैं कि एआई से फैसले लेना आसान होता है और काम की क्वालिटी भी अच्छी है। टैलेंट हेल्थ स्कोर रहा सबसे अच्छा भारत का टैलेंट हेल्थ स्कोर 82 अंक है, जो सर्वे में शामिल सभी देशों में सबसे ज्यादा है। यह स्कोर देखता है कि कर्मचारी अपनी कंपनी के कल्चर, मिलने वाले इनाम और सीखने के मौकों के बारे में कैसा महसूस करते हैं। दुनिया का औसत स्कोर सिर्फ 65 है। भारत में ज्यादातर कर्मचारी कहते हैं कि उनके मैनेजर उन्हें भरोसा देते हैं और ज्यादा अधिकार देते हैं। इससे वे खुद को मजबूत महसूस करते हैं। तेजी से अपनाया गया है AI ईवाई इंडिया के पार्टनर अनुराग मलिक ने कहा कि भारत ने AI अपनाने में बड़ी प्रगति की है। कंपनियां अब सोच-समझकर प्रोडक्शन, कर्मचारियों की स्किल्स और उनके अनुभव को बैलेंस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि असली फायदा तब मिलता है जब कंपनियां तकनीक का इस्तेमाल कर्मचारियों की सेहत और काम करने की ताकत बढ़ाने के लिए करती हैं। कंपनियां एआई सिखाने के काम पर ध्यान दे रही हैं रिपोर्ट के अनुसार, रिवॉर्ड टैलेंट हेल्थ स्कोर में करीब 32 प्रतिशत हिस्सा देते हैं। भारत में कर्मचारी बोनस (40 प्रतिशत), फ्लेक्सिबल वर्क के समय (33 प्रतिशत), रहन-सहन के हिसाब से वेतन (32 प्रतिशत) और हेल्थ बेनेफिट्स (31 प्रतिशत) को सबसे जरूरी मानते हैं। लेकिन कंपनियां बोनस के साथ-साथ एआई स्किल्स सिखाने पर भी बराबर ध्यान दे रही हैं (34 प्रतिशत)। इससे कर्मचारी ज्यादा खुश रहते हैं।

2026 में iPhone 18 नहीं? रिपोर्ट ने फैंस को किया निराश

नई दिल्ली Apple iPhone 18 का इंतजार करने वालों के लिए एक बुरी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन 18 अगले साल यानी 2026 में नहीं बल्कि 2027 में लॉन्च किया जाएगा। खबरों के मुताबिक, ऐपल आईफोन 18 का ट्रायल प्रोडक्शन अगले साल यानी 2026 की शुरुआत में शुरू होगा। इस कारण कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नेक्स्ट जनरेशन आईफोन सीरीज का बेस मॉडल प्रो मॉडल्स के साथ नहीं बल्कि उनके बाद 2027 में लॉन्च किया जाएगा। आइये, पूरा मामला जानते हैं। दो चरणों में लॉन्च हो सकती है आईफोन 18 सीरीज इस बार ऐपल अपनी आईफोन सीरीज की लॉन्चिंग प्रोसेस में बदलाव कर सकती है। हर बार से अलग इस बार अगली आईफोन सीरीज यानी आईफोन 18 सीरीज दो चरणों में लॉन्च की जाने की उम्मीद है। आईफोन 18 प्रो मॉडल सितंबर, 2026 में लॉन्च हो सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी अपना पहला फोल्डेबल फोन भी पेश कर सकती है। वहीं, सीरीज का बेस मॉडल आईफोन 18, 2027 की शुरुआत में आ सकता है। लेटेस्ट लीक से पता चला है कि आईफोन 18 का ट्रायल प्रोडक्शन अभी शुरू नहीं हुआ है। इसकी शुरुआत 2026 में होगी। वीबो पर टिप्सटर फिक्स्ड फोकस डिजिटल के अनुसार, आईफोन 18 का ट्रायल प्रोडक्शन चीनी नव वर्ष के बाद ही शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि चीन में चीनी नव वर्ष की छुट्टी आमतौर पर फरवरी के अंत में खत्म होती है। इसके बाद फैक्ट्रियां सामान्य रूप से काम करना शुरू कर देती हैं और बड़े पैमाने पर नए प्रोजेक्ट लेती हैं। इस खबर ने उन अफवाहों को और भी मजबूत कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा है कि आईफोन 18 अगले साल नहीं बल्कि 2027 में लॉन्च होगा। हालांकि, अभी ऐपल ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। यह भी कहा जा रहा है कि इसके साथ कंपनी आईफोन 18e और अगली पीढ़ी के आईफोन एयर लॉन्च होगा। 2026 में लॉन्च होंगे ये आईफोन एक और टिप्सटर का दावा है कि आईफोन 18 प्रो मॉडल के लिए प्रोडक्शन लाइनें पहले ही स्थापित हो चुकी हैं। इससे पता चलता है कि प्रो हार्डवेयर का डिजाइन पहले ही फाइनल हो चुका है। हालांकि, पोस्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि आईफोन 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स में उम्मीद से कम हार्डवेयर बदलाव होंगे। यही कारण है आईफोन 18 प्रो मॉडल पहले यानी हर साल की तरह 2026 सितंबर में आने की उम्मीद है और आईफोन 18 को 2027 में पेश किया जा सकता है।

WhatsApp यूजर्स के लिए अलर्ट: GhostPairing से खतरा, सरकार ने दी सुरक्षा टिप्स

 नई दिल्ली WhatsApp यूजर्स के लिए एक सरकारी एजेंसी ने जरूरी वॉर्निंग जारी की है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने एक नए खतरे के बारे में  बताया है और उससे सावधान रहने को कहा है.  ये हाई रिस्क GhostPairing को लेकर है, जिसमें हैकर्स का ग्रुप बड़ी ही चालाकी के साथ WhatsApp अकाउंट को टेकओवर कर सकता है. वॉर्निंग में बताया है कि हैकर WhatsApp के डिवाइस-लिंकिंग फीचर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. बिना किसी ऑथेंटिकेशन के पेयरिंग कोड के जरिए अकाउंट को हाइजैक कर सकते हैं. यह इतना ज्यादा खतरनाक है कि हैकर्स रियल टाइम चैटिंग को पढ़ सकते हैं और सीक्रेट्स को लीक कर सकते हैं.   साइबर ठग ऐसे हाइजैक करते हैं WhatsApp  WhatsApp हैकिंग की शुरुआत एक सिंपल से मैसेज से होती है. जब विक्टिम को किसी जान-पहचान वाले कॉन्टैक्ट की तरफ से एक सिंपल सा मैसेज भेजा जाता है कि Hi, check this photo. मैसेज में एक लिंक होता है, जिसके अंदर फेसबुक जैसा प्रीव्यू नजर आता है.  CERT-In का पोस्ट  जब विक्टिम उस प्रीव्यू को देखने की कोशिश करते हैं तो प्रोसेस के दौरान वह फोन नंबर की डिमांड करता है और वेरिफिकेशन करने को कहते हैं. वॉर्निंग में बताया है कि साइबर अटैकर्स इस तरह से विक्टिम के WhatsApp अकाउंट को हाइजैक कर लेते हैं.  WhatsApp यूजर्स ना करें ये गलती  कोई भी परिचित शख्स ऐसा मैसेज भेजता है और उस मैसेज में मोबाइल नंबर एंटर करने को कहता है तो सतर्क होने की जरूरत है. ऐसे किसी भी लिंक पर मोबाइल नंबर को वेरिफाई ना करें, जिसमें आपका WhatsApp हैक हो सकता है.  WhatsApp की सेटिंग्स में है खास ऑप्शन WhatsApp की सेटिंग्स के अंदर लिंक्ड डिवाइस नाम का फीचर है, जिसको चेक करके जान सकते हैं कि WhatsApp अकाउंट कहां-कहां लॉगइन है. अनजान जगह लॉगइन होने पर उसे तुरंत लॉगआउट भी कर सकते हैं. यह सर्विस एंड्रॉयड और iOS दोनों में है.