samacharsecretary.com

गुरुघर परिसर में हंगामा, निहंग सिंहों के बीच हुआ पंगा, मचा तनाव

फतेहगढ़ साहिब
कल देर रात गुरुद्वारा श्री ज्योति सरूप साहिब के पास कुछ निहंग सिंहों पर हरियाणा पुलिस के एक SPO की गाड़ी में तोड़फोड़ और मारपीट करने का आरोप लगा है, जिसकी मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, उक्त कर्मचारी की गाड़ी निहंग सिंह से टकरा गई थी, जिसके बाद यह झगड़ा शुरू हुआ।

हरियाणा पुलिस के SPO के पद पर तैनात मोहन लाल नाम के जवान ने बताया कि वह अपने बेटे और भाई के साथ यहां से गुजर रहा था, तभी एक निहंग सिंह साइड में गिर गया, जिसके बाद उसके साथी निहंगों ने उस पर हमला कर दिया और जहां उसकी गाड़ी में बुरी तरह तोड़फोड़ की, वहीं उसे गंभीर चोटें भी पहुंचाईं। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस बीच, मौके पर पहुंचे फतेहगढ़ साहिब थाने के SHO इंदरजीत सिंह ने बताया कि मोहन लाल की गाड़ी यहां खड़ी थी और उसे डंडों आदि से नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना एक निहंग सिंह को गाड़ी से टक्कर लगने के बाद हुई। जांच चल रही है और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here