samacharsecretary.com

राज्यमंत्री गौर का बयान, विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता

विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री  गौर

गोविंदपुरा विधानसभा में 1.49 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का हुआ भूमि- पूजन
दानिश नगर में बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हॉल

भोपाल 
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि "गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की आवश्यकताओं और जनआकांक्षाओं के अनुरूप बुनियादी सुविधाओं का सतत विस्तार किया जा रहा है। कॉलोनियों की मूलभूत समस्याओं का त्वरित निराकरण और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता ने जिस अटूट विश्वास के साथ हमें दायित्व सौंपा है, उस पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए किया गया हर वादा पूरा करने हेतु हम निरंतर संकल्पित हैं।" पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर वार्ड 53 के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के भूमि – पूजन समारोह को संबोधित कर रही थी ।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में 1 करोड़ 49 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। बागसेवनिया, बागमुगालिया, जाटखेड़ी और दानिश नगर क्षेत्र में आयोजित इन कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने कहा कि कॉलोनियों में सड़क, नाली, पुलिया और अन्य जनसुविधाओं का विस्तार तीव्र गति से किया जा रहा है। जनसहयोग और जनभागीदारी से क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई प्राप्त हो रही है।

स्वीकृत निर्माण कार्यों के अंतर्गत शंकराचार्य होम्स के समीप 25 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण, पार्थसारथी पार्क के पास 10 लाख रुपए की लागत से बाउंड्रीवॉल तथा संत आसाराम नगर फेज-1 स्थित श्री सिद्धेश्वर शिव शक्ति मंदिर के पास 5 लाख रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बागमुगालिया बस स्टॉप के समीप 7 लाख रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुगमता होगी।

क्षेत्रीय जलापूर्ति व निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए ढोलक बस्ती जाटखेड़ी, संजय नगर एवं आसाराम नगर में 40 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण एवं अन्य विकास कार्य प्रस्तावित हैं। वहीं रुचि लाइफस्केप जाटखेड़ी में स्वास्तिक ग्रांट के सामने नाले पर 32 लाख रुपए की लागत से पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही बस्ती में पुलिया के पास सीसी सड़क एवं बाजार क्षेत्र में दुकानों के समीप पेवर ब्लॉक लगाने हेतु 10 लाख रुपए की राशि व्यय की जाएगी।

स्थानीय रहवासियों की सामाजिक और पारिवारिक आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए दानिश नगर डी-1 स्थित पार्क में लगभग 20 लाख रुपए की अनुमानित लागत से कम्युनिटी हॉल का निर्माण किया जाएगा। पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए आकर्षक बाउंड्रीवॉल का निर्माण भी इस परियोजना का हिस्सा है। यह कम्युनिटी हॉल भविष्य में स्थानीय नागरिकों के सामाजिक आयोजनों और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में उपयोगी सिद्ध होगा।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here