samacharsecretary.com

कोल्ड स्टोरेज और रेफ्रिजरेटेड वैन पर हरियाणा सरकार देगी सब्सिडी, पांच साल लागू रहेगी योजना

चंडीगढ़
हरियाणा में कोल्ड स्टोरेज बनाने के लिए प्रदेश सरकार चार करोड़ रुपये तक अनुदान देगी। इसी तरह रेफ्रिजरेटेड वैन खरीदने के लिए 30 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। कृषि, बागवानी और अन्य खराब होने वाले उत्पादों की कोल्ड-चेन व्यवस्था मजबूत करने के लिए कोल्ड स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन के लिए रीफर वैन की स्थापना की योजना लांच कर दी गई है।

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा. मित कुमार अग्रवाल द्वारा अधिसूचित नीति पांच साल के लिए मान्य होगी। नए और मौजूदा पात्र उद्यमों को कोल्ड स्टोर, सीए रूम, एमए रूम और राइपनिंग चैंबर जैसी सुविधाओं के लिए पूंजीगत व्यय का 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। सब-प्राइम, प्राइम या फोकस क्षेत्रों में अधिकतम चार करोड़ रुपये और कोर या इंटरमीडिएट क्षेत्रों में अधिकतम ढाई करोड़ रुपये तक सहायता मिलेगी

दो किस्तों में मिलेगी सब्सिडी
महिला, एससी, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, पूर्व सैनिक, अग्निवीर या विदेशी निवेशक वाले संयुक्त उपक्रम को पांच प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा, लेकिन कुल राशि तय अधिकतम सीमा से अधिक नहीं होगी। अनुदान की 50-50 प्रतिशत की दो किस्तें मिलेंगी

पहली किस्त के लिए मंजूरी पत्र जारी होने के छह महीने के भीतर आवेदन करना होगा और कम से कम 50 प्रतिशत स्वयं का अंशदान व 50 प्रतिशत टर्म लोन खर्च होना चाहिए। दूसरी किस्त पहली किस्त मिलने के आठ महीने के भीतर वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने के बाद प्रतिपूर्ति आधार पर मिलेगी।

30 लाख का मिलेगा अनुदान
खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को नए रीफर वाहन खरीदने पर प्रतिपूर्ति आधार पर लागत का 35 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। प्राइम/फोकस, सब-प्राइम और इंटरमीडिएट क्षेत्रों में यह सीमा ढाई लाख रुपये प्रति वाहन है, जबकि कोर क्षेत्रों में केवल ईवी आधारित रीफर वाहन पर 35 प्रतिशत के हिसाब से अधिकतम 30 लाख रुपये प्रति वाहन तक लाभ मिलेगा।

कोर क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में ईवी रीफर वाहन पर पांच प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन और विशेष श्रेणियों/ईओयू/जाइंट वेंचर के लिए पांच प्रतिशत अतिरिक्त लाभ (निर्धारित अधिकतम सीमा के भीतर) का प्रविधान है। एक आवेदक अधिकतम दो वाहनों के लिए यह लाभ ले सकेगा।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here