samacharsecretary.com

अजय देवगन की ‘चौहान’ की शूटिंग शुरू, कारगिल पहुंचते ही एक्शन मोड में आए अभिनेता

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता का आनंद ले रहे अजय देवगन ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन 2027 में भी इसी समय के आसपास एक और फिल्म रिलीज़ करने की योजना बना रहे हैं, और इसके लिए उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'चौहान' पर काम शुरू कर दिया है. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, देवगन 'चौहान' की शूटिंग के लिए लद्दाख पहुंच गए हैं. एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, 'अजय देवगन कारगिल में 'चौहान' की शूटिंग कर रहे हैं. वह कुछ दिन पहले यहां पहुंचे थे और शूटिंग शुरू कर चुके हैं. इस खूबसूरत शहर में कुछ अहम सीन शूट किए जाएंगे. मेकर्स ने पहले ही जरूरी मंजूरी ले ली थी और शूटिंग आसानी से हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए हैं.' सूत्र ने आगे कहा, 'कारगिल में काफी ठंड है, और मौसम निश्चित रूप से 'चौहान' के सीन में एक असली एहसास जोड़ेगा.' अजय दशकों बाद लद्दाख में शूटिंग कर रहे हैं. इससे पहले, एक्ट ने 2003 में जेपी. दत्ता की वॉर फिल्म 'एलओसी: कारगिल' के लिए इस केंद्र शासित प्रदेश में शूटिंग की थी. 'चौहान' टीजर कब रिलीज हुआ? जून में जारी किए गए 'चौहान' के टीजर में अजय देवगन एक दमदार अवतार में नजर आते हैं. वह पूरी तरह से काले कपड़ों में दिख रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में मशहूर गाना 'जुम्मा चुम्मा दे दे' बज रहा है. टीजर एक असरदार डायलॉग के साथ खत्म होता है, 'पठान से कह देना, चौहान आ रहा है', जिसने फैंस के बीच उत्साह पैदा किया है और ऑनलाइन ध्यान खींचा है. 'चौहान' का डायरेक्शन नीरज यादव कर रहे हैं और इसे जियो स्टूडियोज और कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले ज्योति देशपांडे, आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली यह एक्शन ड्रामा फिल्म 1 अक्टूबर, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अजय देवगन की 'दृश्यम' के बारे में 'दृश्यम 3' ने अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है. 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर को शुरू हुई और फिल्म ने रिलीज से पहले ही 27 करोड़ रुपये कमा लिए. रिलीज के पहले दिन इसने पूरे भारत में 66.75 करोड़ रुपये (नेट) कमाए, जो किसी हिंदी फिल्म के लिए तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग थी. फिल्म ने शनिवार को 53.50 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को यह कमाई बढ़कर 61 करोड़ रुपये हो गई. Sacnilk की ताजा जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने गुरुवार को 13 करोड़ रुपये कमाए, जिससे भारत में इसकी कुल नेट कमाई 245.50 करोड़ रुपये हो गई.

क्राइम पेट्रोल में अजय देवगन की एंट्री फीकी, अनूप सोनी की याद दिला रही होस्टिंग

A Big Hello to all of you…ये बोलकर बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने ठाठ से बतौर होस्ट टीवी पर एंट्री मारी. लेकिन 'सिंघम' की दहाड़ क्राइम पेट्रोल में आकर फीकी पड़ गई. सलमान खान और अमिताभ बच्चन की तरह उन्होंने कोई रियलिटी, क्विज शो नहीं चुना. उन्होंने सबसे हटके एक क्राइम शो चुना. वो टीवी के आइकॉनिक शो क्राइम पेट्रोल 2026 के होस्ट बने. उन्हें लेकर उम्मीदें काफी थीं. फैंस ने तो फिक्शन की अलग ही दुनिया बना ली थी. उन्हें लगा जब सिंघम जुर्म की वारदात सुनाएगा तो अपराधी ही नहीं, घर बैठे लोगों की धड़कनें भी तेज हो जाएंगी. लेकिन अफसोस सारे अरमान चकनाचूर हो गए. फिल्मों में अजय ने हर रोल ऐसा निभाया कि आपको लगेगा ये उनके अलावा कोई और नहीं कर सकता था. लेकिन टीवी पर बाजी उल्टी पड़ गई. अजय की होस्टिंग देखकर लगता है अनूप सोनी होते तो बेहतर होता. अजय ने इस शो में अनूप सोनी को रिप्लेस किया है. वही अनूप जिनके स्टोरीटेलिंग स्टाइल से क्राइम पेट्रोल का पूरा माहौल सेट हो जाता था. अब सवाल ये है कि क्या अजय उस खाली जगह को भर पाए? या फिर मेकर्स ने स्टार पावर के चक्कर में शो का असली चार्म ही गंवा दिया? अजय को होस्ट रखना कहीं घाटे का सौदा तो नहीं है? जानते हैं… अजय की दाल यहां नहीं गली! जब अजय की होस्टिंग की जानकारी सामने आई तो एक सवाल इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ. कहीं ये चैनल और मेकर्स की अजय की स्टार पावर, ब्रैंड वैल्यू और सिंघम इमेज को कैश कराने की कोशिश तो नहीं है? शो देखने के बाद सच कहूं तो ये अंदाजा सही साबित होता दिखा है. क्योंकि अजय इसके होस्ट के रोल में अटपटे लगते हैं. खासकर अनूप सोनी के फैंस को अजय बिल्कुल नहीं भाएंगे. अजय का ऑरा एक सीरियस, इंटेंस पर्सनैलिटी का है, जो इस शो के लिए परफेक्ट क्वॉलिटी है. लेकिन फिर भी अजय को क्राइम पेट्रोल की होस्टिंग करते देख अटपटी फीलिंग आती है. उनकी डायलॉग डिलीवरी नेचुरल कम और टेली प्रॉम्पटर ट्रांसलेटर की ज्यादा दिखती है. उनकी हैवी वॉइस, इंटेंस एटीट्यूड अच्छा है. लेकिन ओवरऑल प्रेजेंटेशन में वो चूके हैं. ऐसा लगता है मानो अजय को स्क्रिप्ट पकड़ाई गई और कहा- सर, ये लाइनें बोल दीजिए. क्राइम की इंटेंसिटी और डर का माहौल वो क्रिएट नहीं कर पाए हैं. उनकी डायलॉग डिलीवरी में नेचुरल फ्लो नहीं दिखता, जो क्राइम पेट्रोल जैसे शो की जान है. अजय बनाम अनपू सोनी में फंसे दर्शक अगर आपने अनूप सोनी को देखा होगा, तो जानते होंगे कैसे उनकी होस्टिंग और क्राइम स्टोरी के बीच एक सिंक हुआ करता था. मौजूदा सीन में चल रहा क्राइम अनूप के एक्सप्रेशन, उनकी स्क्रीन प्रेजेंस में साफ झलकता था. ऐसा लगता था मानो एपिसोड में चल रहे सीन अनूप के सामने घटित हुए हैं. तभी वो दर्शकों को उस क्राइम को इतना महसूस कर बता पाए हैं. अनूप की होस्टिंग में सहजता थी. वो दर्शकों को भरोसा दिलाते थे. अनूप ऑडियंस को ऐसा महसूस कराते थे जैसे वो होस्ट नहीं उनका कोई अपना है. जो उन्हें जुर्म के खिलाफ सतर्क करते हुए समझा रहा है. कहां चूके अजय? लेकिन अजय देवगन के केस में ऐसा नहीं है. लगता है जैसे मेकर्स ने एपिसोड बनने के बाद अजय को उनकी लाइनें दे दीं, फिर एक्टर ने बस एक टेक में सभी डायलॉग बोल डाले. क्राइम की गहरी चोट का असर ना ही उनके एक्शन और ना ही एक्सप्रेशंस में दिखता है. अजय फिल्मों के होंगे सिंघम, उनका रुतबा दमदार और सिनेमाई है, लेकिन ये शो उनके बस की बात नहीं लगती. वो अजय देवगन लगे हैं. ना कि एक क्राइम होस्ट. वो कहानी और ऑडियंस के बीच खुद को स्टैब्लिश करने में असमर्थ रहे हैं. क्योंकि अजय इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं. इसलिए जब वो किसी जुर्म की कहानी सुनाते हैं, तो दर्शक उन्हें अजय देवगन 'द स्टार' के रूप में पाती है. जबकि क्राइम शो में कहानी और जुर्म सेंटर ऑफ अट्रैक्शन होता है ना कि होस्ट. एक्टर के केस में क्राइम पीछे रह गया, स्क्रीन पर अजय देवगन ज्यादा हो गए हैं. ये कैसा हैलो….? सबसे फनी और वीयर्ड अजय का खुद को इंट्रोड्यूस करने का तरीका है. जहां वो बोलते हैं- A Big Hello to all of you… भई कोई उन्हें समझाए कि ये कॉफी विद करण या बिग बॉस जैसा शो नहीं है. ये क्राइम शो है. उनका हैलो बोलने का स्टाइल क्राइम शो की सेंसिटिविटी से तालमेल नहीं खाता. शो के आखिर में दिया गया अजय का लेक्चर भी बोरिंग साउंड करता है. जबकि अनूप सोनी का शो के अंत में बस ये बोलना कि 'सावधान रहे, सर्तक रहे' दर्शकों पर गहरा असर छोड़ता था. अजय की होस्टिंग की सबसे बड़ी कमी उनकी स्टार इमेज और गंभीर एक्टिंग वाली पर्सनैलिटी है, जो शो के नेचुरल होस्ट वाले अंदाज पर भारी पड़ी है. शो को ऐसा होस्ट चाहिए जो कहानी को जिए नहीं, उसे सहजता से दर्शकों तक पहुंचाए. अजय की एंट्री ग्रैंड हुई है, लेकिन अनूप सोनी वाली सहजता और कनेक्ट वो स्क्रीन पर नहीं ला पाएं. अजय परफेक्ट होस्ट बन पाते अगर… अजय देवगन के क्राइम पेट्रोल का परफेक्ट होस्ट बनने में हुई गड़बड़ी का कुछ क्रेडिट मेकर्स को भी जाता है. क्योंकि उन्होंने बस होस्ट बदला है, बाकी शो में कोई बदलाव नहीं किए. वही पुरानी कास्टिंग, नैरेशन स्टाइल और इंवेस्टिगेशन प्रोसेस में भी कुछ नया नहीं है. तभी दर्शकों को रह-रहकर अनूप सोनी याद आ जाते हैं. अगर मेकर्स ने होस्ट के साथ शो का फॉर्मेट, थीम और नैरेशन स्टाइल भी बदला होता, तो अजय लोगों को इतना अखरते नहीं. नए सीजन में वही पुराना फॉर्मूला काफी हद तक दोहराया गया है. शो में अजय के सिवाय कोई नया फैक्टर नहीं है. सुनने में आया है कि अजय क्राइम पेट्रोल के 15 एपिसोड में नजर आएंगे. देखना होगा इसके बाद क्या जनता जर्नादन की अपील पर अनूप सोनी वापस आएंगे, या फिर कोई और शो होस्ट करेगा? अगर आप एक्टर के फैन हैं तो क्राइम पेट्रोल में उन्हें देखने का जोखिम उठा सकते हैं. वरना तो ये रिस्क लेकर खुद को बोर ना करें. दृश्यम 3 … Read more

Ajay Devgn और Ranbir Kapoor फिर साथ आ सकते हैं, Luv Ranjan की एक्शन-थ्रिलर पर चर्चा तेज

Ajay Devgn और Ranbir Kapoor. 15 साल पहले Prakash Jha की Rajneeti में दोनों ने नाम साथ काम किया था. उसके बाद ये दोनों कभी एक फिल्म में नहीं आए. मगर अब ख़बर है कि इन दोनों को लेकर एक ज़बरदस्त Action Drama Thriller आकार ले रही है. इसे Pyaar ka Punchnama फेम Luv Ranjan बना रहे हैं. इस फिल्म की ख़बर ही नहीं, इसकी थीम भी चर्चा में है. ऑलवेज़ बॉलीवुड नाम के X हैंडल के मुताबिक दोनों एक्टर्स अपने-अपने रनिंग प्रोजेक्ट्स खत्म करके इस फिल्म पर जुटेंगे. रणबीर कपूर फिलहाल Nitesh Tiwari की Ramayana शूट कर रहे हैं. और अजय देवगन Rohit Shetty की Golmaal 5 में बिज़ी हैं. अब इस फिल्म पर आते हैं. असल में ये फिल्म नई नहीं है. साल 2018-19 में भी इसकी चर्चा हुई थी. IANS से बातचीत में ख़ुद लव रंजन ये फिल्म कन्फर्म की थी. ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने भी सोशल मीडिया पर इस फिल्म के बारे में लिखा था. फिर ये ठंडे बस्ते में चली गई. साल 2025 में इसके रिवाइवल की ख़बरें आईं, मगर नतीजा सिफ़र ही रहा. मगर अब एक बार फिर इसके बनने के आसार नज़र आ रहे हैं.  दो भाइयों की दुश्मनी है फिल्म का प्लॉट सोशल मीडिया पर फिल्म का प्लॉट भी खुल गया है. इस पोस्ट के मुताबिक कहानी दो चचेरे भाइयों की है, जिनके पिता कुछ ग़लतफ़हमियों के चलते दूर हो गए. रिश्तों में कड़वाहट इतनी बढ़ गई, कि अब ये दोनों भाई एक-दूसरे के दुश्मन बन गए हैं. लेकिन एक सेकेंड… ये कहानी तो देखी-सुनी सी मालूम होती है. संदीप रेड्डी वांगी की ‘एनिमल’ का प्लॉट भी तो कुछ ऐसा ही था. अनिल कपूर यानी बलबीर सिंह और उसके चाचा के परिवार के बीच कुछ ग़लतफ़हमी हुई और इन दोनों के बेटे एक-दूसरे के ख़ून के प्यासे हो गए. चूंकि अभी मेकर्स की तरफ़ से इस फिल्म या इसकी बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. इसलिए अभी ये नहीं कहा जा सकता कि फिल्म का प्लॉट यही है. या फिर कुछ और. या फिर मेकर्स इसमें तब्दीली कर रहे हैं. मगर यदि कहानी ऐसी ही है, तो ‘एनिमल’ से मिलती-जुलती है. इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो मेकर्स के अनाउंसमेंट के बाद ही पता चलेगा. मगर यदि ये फिल्म बनती है, तो रणबीर कपूर और अजय देवगन को दोबारा स्क्रीन पर देखना दिलचस्प होगा. अजय ने पिछले काफ़ी समय से इस जॉनर की फिल्म नहीं की है. जब‍कि इंटेंस रोल्स में पब्लिक ने उन्हें हमेश पसंद किया है. रही रणबीर की बात, तो उनके लाइन-अप में अभी हिंदी सिनेमा के दिग्गजों की मेगाबजट फिल्में हैं. इनमें ‘रामायण’ के दोनों पार्ट, संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’, संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल पार्क’, अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और यशराज फिल्म्स की ‘धूम 4’ शामिल है. इनमें से ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और ‘धूम 4’ तो अभी दूर की कौड़ी हैं, और इनके बारे में कोई घोषणा नहीं हुई है. मगर बाकी फिल्में तो ऑफिशियली अनाउंस हो चुकी हैं. बल्कि ‘रामायण’ और ‘लव एंड वॉर’ की तो आधी से ज्यादा शूटिंग भी हो चुकी है. ऐसे में यदि लव रंजन की ये कथित फिल्म धरातल पर आ भी गई, तो रणबीर इसे अगले दो-तीन साल तो वक्त नहीं दे पाएंगे.

दृश्यम 3: कहानी का रोमांचक अंत जल्द, जानिए रिलीज़ का दिन

मुंबई एक्टर अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी फिल्म ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट के लिए फैंस काफी इंतेजार कर रहे हैं. इसी बीच अब मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है. इसके लिए मेकर्स ने ‘दृश्यम 3’ का एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है. इस फिल्म में एक्टर एक बार फिर से विजय सलगांवकर के रोल में वापसी करने जा रहे हैं. अभी बाकी है कहानी का आखिरी हिस्सा सामने आए इस वीडियो में सबसे पहले अजय देवगन की वॉइस में परिवार की अहमियत के बारे में बताया जा रहा है. 1 मिनट 13 सेकंड के इस वीडियो में मेकर्स ने पहले की स्टोरी की झलक को भी दिखाया गया है. एक्टर के वॉइस ओवर में सुना जा सकता है- ‘मेरा सच मेरा सही सिर्फ मेरी फैमिली है.’ वहीं, वीडियो के आखिर में सुना जा सकता है- ‘कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. आखिरी हिस्सा अभी बाकी है.’ कब रिलीज होगी फिल्म डायरेक्टर अभिषेक पाठक के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘दृश्यम 3’ अगले साल 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली है. इस फ्रैंचाइजी के तीसरे पार्ट की कास्टिंग को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं किया है. बता दें कि अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी ‘दृश्यम’ का पहला पार्ट साल 2015 में आया था. इसके बाद ‘दृश्यम 2’ साल 2022 में रिलीज हुई थी. वहीं, अब 2 अक्टूबर 2026 को फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज होने वाली है.