samacharsecretary.com

अम्बिकापुर : बजटीय देयक जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित तथा SNA SPARSH से संबंधित भुगतान के लिए 30 मार्च तक का समय

अम्बिकापुर   छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कोषालय/उप कोषालय में देयक प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 तथा SNA SPARSH से संबंधित समस्त भुगतान के लिए कोषालय में देयक प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 मर्च 2026 निर्धारित की गई है। उक्त प्रतिबंध भारत से प्राप्त राशि, राजभवन राज्यपाल, विधानसभा सचिवालय/निवास कार्यालय से संबंधित देयकों/उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों एवं विधायकों के स्वत्वों से संबंधित देयकों पर लागू नहीं होगा। जिले के वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने इस निर्देश के परिपालन में सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को सूचित है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत केवल बजटीय देयक 25 मार्च 2026 तक एवं SNA SPARSHसे संबंधित देयक 30 मार्च 2026 कोषालय/उप कोषालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे। ताकि शासन के निर्देशानुसार कार्य किया जा सके। निर्देशों का यथासमय पालन हो इस हेतु कोषालय/उप कोषालय में केवल बजटीय देयक ही निर्धारित तिथि स्वीकार किये जायेंगे।

धर्मांतरण केस में हड़कंप: अंबिकापुर से पूर्व डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार

अम्बिकापुर सरगुजा जिले में धर्मांतरण के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार किया है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला स्थित उनके आवास पर पिछले लगभग एक वर्ष से हर रविवार को चंगाई सभाएं आयोजित की जा रही थीं। इन सभाओं में बड़ी संख्या में लोग एकत्र होते थे। हिंदू संगठनों का आरोप और पुलिसिया कार्रवाई हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया था कि इन सभाओं के माध्यम से हिंदू समाज के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 26 जनवरी को चंगाई सभा की सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। बताया गया कि सभा में करीब 50 से 60 लोग मौजूद थे और चार से पांच लोगों का धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कथित तौर पर, आयोजकों ने पुलिस को सभा स्थल के भीतर प्रवेश करने से रोका और पहचान पत्र व कार्रवाई से संबंधित आदेश दिखाने की मांग की। इस दौरान आयोजकों ने एक रजिस्टर भी प्रस्तुत किया, जिसमें सभा में शामिल लोगों के नाम और हस्ताक्षर दर्ज थे। पुलिस ने रजिस्टर जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि चंगाई सभा के आयोजन के लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई हिंदू संगठनों से जुड़े रोशन तिवारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ओमेगा टोप्पो और अन्य के खिलाफ धारा 270, 299 बीएनएस तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 5(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद ओमेगा टोप्पो थाने से निकलकर फरार हो गई थीं। बाद में उनके घर लौटने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर 66 वर्षीय ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

अंबिकापुर जिला स्वास्थ्य विभाग में वॉक-इन-इंटरव्यू से होगा विशेषज्ञ डॉक्टर्स का चयन

अंबिकापुर. जिला स्वास्थ्य समिति, जिला सरगुजा (छ.ग.) अंतर्गत संचालित जिला चिकित्सालय, मातृ एवं शिशु अस्पताल, सिविल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा FRU (फंक्शनल रोटेटिंग यूनिट) के सुचारू संचालन हेतु जिला खनिज न्यास मद (DMF) के माध्यम से चिकित्सा विशेषज्ञों के कुल 08 पदों पर संविदा नियुक्ति की जा रही है। इन पदों में स्त्रीरोग विशेषज्ञ के 04 पद, शिशुरोग विशेषज्ञ के 02 पद तथा निश्चेतना विशेषज्ञ के 02 पद शामिल हैं। उक्त पदों की पूर्ति हेतु प्रत्येक सोमवार को प्रातः 11:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सरगुजा (छ.ग.) में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। सोमवार को शासकीय अथवा स्थानीय अवकाश होने की स्थिति में आवेदन मंगलवार को लिए जाएंगे। चिकित्सा विशेषज्ञों के पदों पर संविदा नियुक्ति वांछित शैक्षणिक योग्यता एवं कार्य अनुभव के आधार पर की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को निगोशियेबल सैलरी प्रदान की जाएगी। इस संबंध में आवेदन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), जिला सरगुजा के पोर्टलhttps://surguja.gov.inके माध्यम से विज्ञापित किए गए हैं। कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जिले की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए अत्यंत आवश्यक एवं सेवा से सीधे जुड़े पदों की प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ति के निर्देश दिए गए हैं, जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं हेतु मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके तथा विशेषकर मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुँच में उल्लेखनीय सुधार हो। सभी इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

अंबिकापुर में मोर मकान-मोर चिन्हारी अंतर्गत आवासों का लाटरी पद्धति से हुआ आवंटन

अंबिकापुर. नगर पालिक निगम अंबिकापुर आयुक्त डी.एन. कश्यप के निर्देशन में सुभाषनगर क्षेत्र स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक “मोर मकान–मोर चिन्हारी” (AHP) अंतर्गत निर्माणाधीन आवास परियोजना में 67 पात्र हितग्राहियों को लॉटरी पद्धति से आवासों का आबंटन किया गया। यह आबंटन प्रक्रिया निर्माणाधीन स्थल पर ही पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई, जिससे हितग्राहियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अमृत लाल ध्रुव सर सहित नगर निगम के संबंधित Also Read – दुर्ग में विधवा बहू के साथ अत्याचार, टोनही कहा और चरित्र पर ससुराल वालों ने लगाया लांछन अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूर्ण किया, जिससे किसी भी प्रकार की आपत्ति या भ्रम की स्थिति न बने। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाषनगर क्षेत्र में कुल 17 ब्लॉकों में 493 आवासों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से वर्तमान में 12 ब्लॉकों के 348 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष 5 ब्लॉकों के 145 आवास फिनिशिंग स्टेज में हैं, जिन्हें शीघ्र ही पूर्ण कर हितग्राहियों को सौंपे जाने की तैयारी है। नगर निगम द्वारा परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए “मोर मकान–मोर चिन्हारी” योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को पारदर्शी लॉटरी प्रणाली से आवास आबंटित किए जा रहे हैं। Also Read – गोवा दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय अपर कलेक्टर अमृत लाल ध्रुव ने इस अवसर पर कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष आवासों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। लॉटरी के माध्यम से आवास मिलने पर हितग्राहियों ने शासन और नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त किया। हितग्राहियों का कहना था कि वर्षों से अपने पक्के मकान का सपना देख रहे परिवारों के लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है। अब उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिलेगा, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि आगामी चरणों में भी आवास आबंटन की प्रक्रिया इसी तरह पारदर्शी ढंग से की जाएगी। शेष निर्माणाधीन आवासों के पूर्ण होते ही अन्य पात्र हितग्राहियों को भी लाभ प्रदान किया जाएगा।

कड़ाके की सर्दी की शुरुआत: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर का असर

रायपुर प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है. अम्बिकापुर समेत उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चल रही है. अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. इधर, राजधानी में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस और माना में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है. मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस, माना एयरपोर्ट में 29.5 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 28.2 डिग्री, पेंड्रारोड में 26.8 डिग्री, अम्बिकापुर में 26.2 डिग्री, जगदलपुर में 30.7 डिग्री और दुर्ग में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस, माना एयरपोर्ट में 12.6 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 12.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 9 डिग्री, अम्बिकापुर में 7.6 डिग्री, जगदलपुर में 16.4 डिग्री, दुर्ग में 10.2 डिग्री और राजनांदगांव में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ? रायपुर में बुधवार को आकाश साफ रहने और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संभावित अम्बिकापुर आगमन की तैयारियों का लेकर प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली बैठक

रायपुर , भगवान बिरसा मुण्डा की स्मृति में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 20 नवबंर को अम्बिकापुर प्रवास प्रस्तावित है। जिसकी तैयारी को लेकर आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और कार्यक्रम  से जु़ड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रमुख सचिव बोरा ने सबसे पहले गांधी स्टेडियम पहुंचकर राष्ट्रपति के आगमन हेतु तैयार किए जा रहे हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, आगमन एवं निर्गमन मार्ग, हेलीपैड की मजबूती तथा आसपास की साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके पश्चात् उन्होंने पी.जी. कॉलेज मैदान पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम स्थल की तैयारियों की समीक्षा की। प्रमुख सचिव ने पीजी कॉलेज मैदान में बनने वाले डोम पंडाल, बैठक व्यवस्था, वीआईपी गेट, यातायात बेरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास द्वार, स्टॉल्स की साज-सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, बिजली व्यवस्था एवं सांस्कृतिक मंच का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप और सौंदर्यपूर्ण ढंग से पूरी होनी चाहिए। बोरा ने पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाली संगोष्ठी कार्यक्रम की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित, समयबद्ध रहे। निरीक्षण के दौरान सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा, कलेक्टर विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

मेडिकल कॉलेज के जेल वार्ड से दो बंदी लापता, प्रशासन में मचा हड़कंप

अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर के मेडिकल कॉलेज के जेल वार्ड से दो कैदियों के फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के जेल वार्ड में कैदी दिवाली की रात तीन बजे सुरक्षाकर्मियो को चकमा देकर फरार हो गए थे। इस मामले में जिले के एसपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए बंदी की देखरेख में शामिल दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।   दरअसल, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के जेल वार्ड से दो कैदी दीवाली के दिन फरार हो गए थे। यह घटना देर रात करीब तीन बजे की समीप की बताई जा रही थी, उस वक्त दोनों ने ही सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए थे।  इस वारदात से जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

मानसून हुआ विदा, अंबिकापुर में मौसम ने दिखाई ठंड की पहली झलक

अंबिकापुर छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला लगभग थम गया है. दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर जारी है. सूरज ढलने के बाद हल्की ठंडक महसूस होने लगी है. मौसम आज शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है. प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ. कहां कितनी हुई बारिश मौसम विभाग से मिली जानकारी मुताबिक, कोंटा और बड़े बचेली में 6 सेमी, कुआकोंडा में 4 सेमी, कटेकल्याण में 3 सेमी, दरभा में 2 सेमी तथा तोंगपाल में 1 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है. रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ? राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

स्वच्छता रैंकिंग में अंबिकापुर की बड़ी छलांग, देशभर में दूसरा स्थान मिला

अंबिकापुर  अंबिकापुर नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण में अपनी पहचान बना ली है। उसे सुपर स्वच्छ लीग में शामिल किया गया है। 17 जुलाई को दिल्ली में अंबिकापुर को एलीट क्लब में शामिल शहरों के बीच सुपर स्वच्छ लीग के परिणाम के बाद सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में छत्तीसगढ़ के डेप्युटी सीएम अरुण साव को यह सम्मान दिया। अंबिकापुर नगर निगम ने शहर को सुंदर बनाने के लिए काम किया और पिछली बार के सर्वे में जो कमियां थीं, उन्हें दूर किया। अंबिकापुर नगर निगम ने पहले भी स्वच्छता के लिए बहुत काम किया है। लेकिन कुछ समय से उसकी रैंकिंग गिर गई थी। इस बार नगर निगम ने और भी ज्यादा मेहनत की। शहर को साफ रखने के साथ-साथ उसे सुंदर भी बनाया। लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। जिसके फलस्वरूप उसे सुपर स्वच्छ लीग में टॉप जगह मिल गई है। सर्वे के बाद आए नतीजे स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम शहर में दो बार आई। पहली बार उन्होंने सामान्य स्वच्छता का सर्वे किया। दूसरी बार स्टार रेटिंग के लिए टीम आई और फिर ओडीएफ प्लस प्लस के लिए टीम आई। ओडीएफ प्लस प्लस का मतलब है कि शहर में शौचालय की अच्छी व्यवस्था है और उनका सही इस्तेमाल हो रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद अब नतीजे घोषित किए गए। इस कैटेगरी में मिला अवार्ड इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में कुछ नए नियम भी जोड़े गए थे। इनके आधार पर शहरों का मूल्यांकन किया गया। 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले शहरों में अंबिकापुर को पहला स्थान मिला है। यह अंबिकापुर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। स्वच्छता छत्तीसगढ़ की संस्कृति- डेप्युटी सीएम छत्तीसगढ़ के डेप्युटी सीएम अरुण साव ने इस खुशी के पल को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि स्वच्छता छत्तीसगढ़ की संस्कृति का हिस्सा है। छत्तीसगढ़ की अपनी टीम के साथ छत्तीसगढ़ के अपने 3 करोड़ परिवारजनों के प्रतिनिधि के रूप में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में सम्मिलित हो रहा हूं। कर्मचारियों की तारीफ उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के निकायों को जो सम्मान मिल रहा है, वह बहुत खुशी की बात है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। साथ ही, अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण और मेहनत की तारीफ की। कचरा बेचकर निगम को होती है आमदनी नगर निगम अंबिकापुर कचरा बेचकर कमाई करता है। इसके लिए प्रॉपर कचरे को छांटा जाता है। सेनिटेशन सेंटर में इस पूरे कचरे को गीला, ठोस के रूप में अलग करता है। हर महीने इसकी बिक्री होती है। करीब तीन साल में अंबिकापुर नगर निगम में करीब दो करोड़ की आमदनी कचरा बेचने से हो चुकी। इसके अलावा कंपोस्ट खाद से भी आय हो रही है।