samacharsecretary.com

खेसारी लाल यादव पर नगर निगम की कार्रवाई, चुनावी माहौल में बढ़ी हलचल

पटना बिहार में जारी मतदान के बीच भोजपुरी अभिनेता और राजनेता खेसारी लाल यादव  को झटका लगा है। दरअसल, मीरा भयंदर नगर निगम ने भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव, जो राजद उम्मीदवार के रूप में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, को मीरा रोड स्थित उनके घर में कथित अवैध निर्माण के लिए नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने कहा, यह नोटिस "लोहे के एंगल और टिन शीट शेड की अनधिकृत स्थापना" से संबंधित है। महाराष्ट्र नगर निगम के अधिकारी ने कहा, "नोटिस में परिसर के मालिक से इन अवैध निर्माणों को हटाने के लिए कहा गया है, अन्यथा अतिक्रमण विभाग नगर निगम के कानूनों के अनुसार कार्रवाई शुरू करेगा। अगर अवैध निर्माण स्वेच्छा से नहीं हटाया जाता है, तो नगर निगम मालिक के खर्चे पर इसे गिरा देगा।" छपरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं खेसारी लाल यादव इलाके के निवासियों ने बताया कि उनका घर कई हफ़्तों से बंद है, और कुछ का दावा है कि उनका परिवार यादव के चुनाव प्रचार में उनका समर्थन करने बिहार गया है। यादव राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से 2015 से भाजपा के सीएन गुप्ता जीतते आ रहे हैं। यादव से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं किया जा सका।

BJP सांसद को मिली जान से मारने की धमकी, बिहार पुलिस में मचा हड़कंप

पटना बिहार चुनाव के बीच भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन  को जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज वाले फ़ोन कॉल आए, जिसके बाद उन्होंने के गोरखपुर रामगढ़ ताल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भाषणों को लेकर फोन पर दी धमकी गोरखपुर के शहर SP अभिनव त्यागी ने कहा, "एक घटना सामने आई है जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने सांसद रवि किशन को बिहार चुनाव प्रचार के दौरान उनके भाषणों को लेकर फोन पर धमकी दी। मामला दर्ज कर लिया गया है। रामगढ़ पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।" प्राथमिकी के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 302, 351(3) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के रवि किशन शुक्ला के निजी सचिव शिवम द्विवेदी ने दर्ज कराई है। एक्स पर एक पोस्ट में, रवि किशन ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उनकी पोस्ट में लिखा है, "मुझे हाल ही में फोन पर अभद्र भाषा का सामना करना पड़ा, यहां तक कि मेरी मां के बारे में भी अभद्र टिप्पणी की गई। मुझे जान से मारने की धमकी दी गई और भगवान श्री राम के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे गए। यह न केवल मेरी व्यक्तिगत गरिमा पर बल्कि हमारी आस्था और भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों पर भी सीधा हमला है। " उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्यों का उद्देश्य "घृणा और अराजकता फैलाना" है, लेकिन इसका "लोकतांत्रिक ताकत और वैचारिक संकल्प" से सामना किया जाएगा। "मैं इन धमकियों से नहीं डरता हूं" रवि किशन ने कहा, इस तरह के कृत्य घृणा फैलाने के प्रयास हैं और समाज में अराजकता की भावना को बढ़ावा दिया जाएगा और उनका लोकतांत्रिक ताकत और वैचारिक संकल्प से प्रेरित होकर जवाब दिया जाएगा। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि मैं न तो इन धमकियों से डरता हूं और न ही इनके आगे झुकता हूं। जनसेवा, राष्ट्रवाद और धर्म के मार्ग पर चलना मेरे लिए कोई राजनीतिक रणनीति नहीं है – यह जीवन का संकल्प है। मैं हर परिस्थिति में इस मार्ग पर अडिग रहूंगा, चाहे इसके लिए मुझे कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े।" उन्होंने आगे कहा, "यह मार्ग कठिन है, लेकिन इसी में मैं अपने जीवन को सार्थक मानता हूं। मेरे लिए, यह संघर्ष स्वाभिमान, आस्था और कर्तव्य की रक्षा का प्रतीक है, और मैं अंत तक दृढ़ और समर्पित रहूंगा।"  

राजभर का बड़ा कदम: बिहार में 6 और सीटों पर उतारे उम्मीदवार

पटना  ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने शनिवार को दो चरणों वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की।  इन उम्मीदवारों को मिला टिकट-     रामनगर से वशिष्ठ पासवान     रामगढ़ से घूरेलाल राजभर      काराकाट से राम वकील राजवंशी      वजीरगंज से रवींद्र राजभर     रानीगंज से राजेश रजवार      कुटुंबा से राधेश्याम रजवार राजभर ने एनडीए से मांगी थी 4-5 सीटें एसबीएसपी ने बिहार में अपने पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर द्वारा एनडीए द्वारा कोई सीट न दिए जाने पर असंतोष व्यक्त करने के बाद अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पार्टी पहले ही 47 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है। राजभर ने बिहार चुनाव के लिए एनडीए से 4-5 सीटों की मांग की थी, लेकिन भाजपा और जेडीयू के प्रमुख गठबंधन ने इसके खिलाफ जाने का फैसला किया, जिससे एसबीएसपी को अकेले चुनाव लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। गठबंधन पर अपना असंतोष व्यक्त करते हुए, राजभर ने आरोप लगाया कि भाजपा ने "गठबंधन धर्म" का पालन नहीं किया।  इससे पहले, राजभर ने कहा, "आप (भाजपा) 'गठबंधन धर्म' निभाना नहीं जानते; आपने अपने नेतृत्व को गलत फीडबैक दिया। हम अपने 'गठबंधन धर्म' का पालन करने के लिए तैयार हैं।" एनडीए ने सीट बंटवारे पर सहमति जताई है जिसके तहत भाजपा और जेडी(यू) 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।   243 विधानसभा सीटों के लिए 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा, और मतगणना 14 नवंबर को होगी। यह आगामी चुनावी मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और जनता दल (यूनाइटेड) (JD(U)) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के बीच होगा। इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी, दीपांकर भट्टाचार्य के नेतृत्व वाली भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (CPI-ML), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPM) और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) भी शामिल हैं। इसके अलावा, प्रशांत किशोर की जन सुराज ने भी राज्य की सभी 243 सीटों पर दावा ठोका है

8.5 लाख कर्मियों की तैनाती के साथ बिहार चुनाव की तैयारी पूरी, मतदान प्रक्रिया होगी सख्त निगरानी में

नई दिल्ली बिहार विधानसभा चुनाव और छह राज्यों के आठ विधानसभा क्षेत्रों और जम्मू-कश्मीर के लिए उपचुनावों की घोषणा के बाद, इन चुनावों को सुचारू रूप से कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि बिहार में चुनाव के विभिन्न चरणों की सुचारू और व्यवस्थित प्रगति सुनिश्चित करने के लिए लगभग 8.5 लाख चुनाव अधिकारियों को तैनात किया गया है। आयोग ने कहा कि तैनात किए जाने वाले कर्मियों में लगभग 4.53 लाख मतदान कर्मी, 2.5 लाख पुलिस अधिकारी, 28,370 मतगणना कर्मी, 17,875 माइक्रो ऑब्जर्वर, 9,625 सेक्टर अधिकारी, मतगणना के लिए 4,840 माइक्रो ऑब्जर्वर और 90,712 आंगनवाड़ी सेविकाएं भी तैनात की जा सकती हैं। 90,712 बीएलओ और 243 ईआरओ सहित चुनाव मशीनरी मतदाताओं के लिए फोन कॉल पर और ईसीआईनेट ऐप पर बुक-ए-कॉल टू बीएलओ सुविधा के माध्यम से उपलब्ध है। आयोग ने प्रेस बयान में कहा कि डीईओ/आरओ स्तर पर कोई भी शिकायत/प्रश्न दर्ज करने के लिए कॉल सेंटर नंबर +91 (एसटीडी कोड) 1950 भी उपलब्ध है। चुनाव आयोग ने आगे कहा कि तैनात सभी कार्मिकों को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 28ए के प्रावधानों के अनुसार चुनाव आयोग में प्रतिनियुक्ति पर माना जाएगा। चुनाव आयोग ने बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए एक-एक जनरल ऑब्जर्वर नियुक्त किया है, जो आयोग के लिए निगरानी का काम करेंगे। इसके अलावा, 38 पुलिस ऑब्जर्वर और 67 खर्च ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। ऑब्जर्वर अपने-अपने क्षेत्रों में रहेंगे और राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों से नियमित रूप से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। बुधवार को चुनाव आयोग ने घोषणा की कि बिहार विधानसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाता, दिव्यांगजन और सेवा मतदाता अपने वोट डाक मतपत्र (पोस्टल बैलट) के जरिए डाल सकेंगे। चुनाव आयोग के एक प्रेस नोट के अनुसार, यह सुविधा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 60(सी) के तहत प्रदान की जाएगी।

केंद्रीय बलों की तैनाती से मजबूत होगी सुरक्षा, जम्मू-कश्मीर से बिहार पहुँचीं 71 CRPF कंपनियां

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने बिहार में विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को तैनात किया है। इस बार के विधानसभा चुनाव में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की फिलहाल 500 कंपनियों को तैनात किया गया है। केंद्रीय बलों की अधिकांश कंपनियां, रविवार को बिहार में पहुंच चुकी हैं। अब इन्हें लोकल पुलिस प्रशासन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। निष्पक्ष चुनाव की गारंटी देने के लिए केंद्रीय बलों के जो 50,000 जवान बिहार पहुंचे हैं, उनमें सीआरपीएफ की वे 71 कंपनियां भी शामिल हैं, जिन्हें विशेष तौर पर जम्मू-कश्मीर से बुलाया गया है। चुनावी ड्यूटी पर मोर्चा संभालने वाले केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में बीएसएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी और आईटीबीपी भी शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, बिहार में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव को संपन्न कराने के लिए सीआरपीएफ की 118 कंपनियों को तैनात किया गया है। इनमें से 71 कंपनियां, जम्मू-कश्मीर से बुलाई गई हैं। चुनाव में किसी तरह की कोई हिंसा न हो, इसके लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधानसभा चुनाव के संवेदनशील बूथों पर कोई अप्रिय घटना न हो और बिना किसी भय के लोग चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकें, इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अर्धसैनिक बलों को भारी संख्या में बिहार के लिए रवाना किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। विधानसभा चुनाव में कोई भी आपराधिक या असामाजिक तत्व, किसी तरह की बाधा न पहुंचा सकें, इसके सीएपीएफ की 500 कंपनियों को तैनात किया गया है। आने वाले दिनों में केंद्रीय बलों की संख्या बढ़ भी सकती है। अग्रिम तैनाती के दौरान केंद्रीय बल, बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन, विश्वास निर्माण के उपाय, फ्लैग मार्च और सर्विलांस का काम करेंगे। हालांकि प्रशासन द्वारा डिटेल डेपलॉयमेंट प्लान को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है। बिहार सरकार से आग्रह किया गया है कि वह केंद्रीय बलों के लोकल ट्रांसर्पोटेशन, लॉजिस्टिक, रहने की जगह और दूसरी आवश्यकताओं बाबत त्वरित निर्णय लें। चुनाव के दौरान सीएपीएफ की कंपनियों द्वारा किए गए सभी तरह के मूवमेंट की जानकारी प्रतिदिन, केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी जाएगी।  

बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में वोटिंग और 14 नवंबर को नतीजे

पटना  बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का का ऐलान हो गया है. राज्य में दो चरण में चुनाव होंगे. आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार चुनाव की तारीखों के बारे में बताया. पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को होगा. दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को कराया जाएगा. मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस पर 14 लाख नए वोटर्स बिहार चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे. इसी के साथ प्रदेश में आचार संहिता लागू होने जा रही है. आपको बता दें कि बिहार चुनाव की तारीखों का नेताओं के साथ ही राज्य की जनता को भी लंबे समय से बेसब्री से इंतजार था. आज चुनाव आयोग ने सारी तस्वीर साफ कर दी है. इस दौरान पत्रकारों ने कई सवाल पूछे और आयोग ने उनके सवालों का भी जवाब दिया. चुनाव आयोग से आयोग की विश्वसनीयता से लेकर एसआईआर के जरिए घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से बाहर करने के बारे में सवाल पूछा गया. बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान इलेक्शन कमिशन की ओर से हो रहा है। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार में 7.42 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में कई नई चीजें शुरू हो रही हैं और उन्हें देश भर में आगे चलकर लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधाओं के लिए तय किया है कि एक पोलिंग बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर ना रहें। बिहार में 90 हजार 700 पोलिंग बूथ रहेंगे। इनमें से महिलाओं द्वारा 1044 बूथ संचालित होंगे। इसके अलावा मॉडल पोलिंग बूथ 1000 के करीब रहेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि हर जगह पोलिंग स्टेशन ग्राउंड फ्लोर पर ही होंगे। इससे बुजुर्गों और दिव्यांगों को सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा कि हमने बिहार के दौरे पर जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि किसी भी तरह से उम्मीदवारों और मतदाताओं को धमकी मिलने जैसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे कि हर कोई मतदान करे और उसके लिए पर्याप्त सुविधा रहे। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अवैध लेनदेन, कैश आदि पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों के खर्चों पर भी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि हम कुल 17 नए कदम उठा रहे हैं, जो बाद में देश के अन्य चुनावों में भी लागू होंगे। बिहार में पहली बार वोट डालेंगे 14 लाख मतदाता उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम सूची में नए जुड़े हैं या फिर जिनके पते आदि बदल गए हैं, उन्हें नए वोटर आईडी कार्ड दिए गए हैं। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि 15 दिनों के अंदर हमने इस पर अमल किया है। चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिहार चुनाव में 14 लाख मतदाता ऐसे होंगे, जो पहली बार वोट डालेंगे। इन सभी लोगों को वोटर कार्ड दे दिए गए हैं। बिहार चुनाव में मतदाताओं को यह सुविधा रहेगी कि वे पोलिंग बूथ तक मोबाइल ले जा सकेंगे। वे पोलिंग स्टेशन के ठीक बाहर मोबाइल जमा करा सकेगा और बाहर निकलकर उसे ले लेगा। चुनाव की तारीखों का पूरा शेड्यूल हर सीट के लिए होगा पर्यवेक्षक, 1950 होगा हेल्पलाइन नंबर होगा ECINET के माध्यम से BLO से संपर्क किया जा सकेगा। इसके अलावा इलेक्शन कमिशन से बात करने के लिए 1950 डायल कर सकते हैं। इस नंबर को डायल करने से पहले +91 लिखना है और संबंधित एरिया का एसटीडी कोड लिखना है। फिर 1950 डायल करना है। हर सीट पर एक पर्यवेक्षक होगा। यह जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाएगी। जो अलग-अलग राज्यों से आएंगे। इनके नंबर भी ECINET और वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। कुल साढ़े 8 लाख चुनाव कर्मी मतदान संपन्न कराएंगे और रिजल्ट में शामिल होंगे।   बिहार विधानसभा के आम चुनाव का कार्यक्रम चुनाव इवेंट्स पहला चरण (121 विधानसभा क्षेत्र) दूसरा चरण (122 विधानसभा क्षेत्र) गजट अधिसूचना जारी करने की तिथि 10.10.2025 (शुक्रवार) 13.10.2025 (सोमवार) नामांकन करने की अंतिम तिथि 17.10.2025 (शुक्रवार) 20.10.2025 (सोमवार) नामांकन की जांच की तिथि 18.10.2025 (शनिवार) 21.10.2025 (मंगलवार) उम्मीदवारों की नाम वापसी की अंतिम तिथि 20.10.2025 (सोमवार) 23.10.2025 (गुरुवार) मतदान की तिथि 06.11.2025 (गुरुवार) 11.11.2025 (मंगलवार) मतगणना की तिथि 14.11.2025 (शुक्रवार)   जिस तारीख से पहले चुनाव संपन्न हो जाएगा 16.11.2025 (रविवार)     मुख्य बिंदु    बिहार में 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग, 14 नवंबर को नतीजे आएंगे     बिहार चुनाव 2025: ‘EVM में उम्मीदवारों के कलर फोटो होंगे’, बोले CEC ज्ञानेश कुमार     बिहार विधानसभा चुनाव: ‘सीरियल नंबर भी बड़ा लिखा जाएगा’, बोले CEC ज्ञानेश कुमार     बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग ने वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया     बिहार चुनाव 2025: ‘प्रत्याशियों की कलर फोटो लगाई जाएगी’, बोले CEC ज्ञानेश कुमार     बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कानून-व्यवस्था संवेदनशील मुद्दा- CEC ज्ञानेश कुमार     'बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 17 नए प्रयोग किए जा रहे', बोले CEC ज्ञानेश कुमार     बिहार चुनाव के दौरान किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं होगी: CEC ज्ञानेश कुमार     बिहार चुनाव 2025: ‘फेक न्यूज पर कड़ी नजर रखी जाएगी’, बोले CEC ज्ञानेश कुमार     बिहार चुनाव में 40 सीटें आरक्षित, SC के लिए 38 और ST के लिए 2: CEC ज्ञानेश कुमार     बिहार चुनाव 2025: ‘14 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे’, बोले CEC ज्ञानेश कुमार     ‘बिहार में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी होंगे’, बोले CEC ज्ञानेश कुमार       बिहार चुनाव: 24 जून से SIR के जरिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण- CEC ज्ञानेश कुमार     बिहार चुनाव 2025: ‘30 अगस्त को फाइनल वोटर लिस्ट दी’, बोले CEC ज्ञानेश कुमार एक कॉल पर BLO से करें बात निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए पूरी चुनावी मशीनरी को अब सिर्फ एक कॉल की दूरी पर ला दिया है. बिहार में कुल 90,712 बीएलओ (BLOs), 243 ईआरओ (EROs) और 38 डीईओ (DEOs) नियुक्त किए गए हैं, जिनसे अब सीधे संपर्क किया जा सकता है. मतदाता 1950 (Voter Helpline) नंबर पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए केवल संबंधित जिले का STD कोड लगाकर +91-STD Code-1950 डायल करना होगा — जैसे पटना के लिए +91-612-1950. … Read more