samacharsecretary.com

रिकॉर्डतोड़ बजट! ‘धुरंधर’ से 16 गुना ज्यादा खर्च में तैयार हो रही है 2026 की मेगा फिल्म

मुंबई भारत में बीते कुछ सालों में फिल्ममेकर्स फिल्मों पर तगड़ी रकम खर्च कर रहे हैं. कई भारतीय फिल्मों ने टिकट खिड़की पर ताबड़तोड़ कमाई की है और इसे ध्यान में रखते हुए फिल्ममेकर्स भी फिल्मों पर पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं. साल 2025 में कई बिग बजट फिल्मों ने दस्तक दी थी, जबकि साल 2026 भी पूरी तरह से ऐसा ही होने वाला है. इस साल एक ऐसी भी फिल्म आएगी जिसका बजट रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ से भी 16 गुना ज्यादा है और ये ना सिर्फ 2026 की बल्कि भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म साबित होगी. 2026 की शुरुआत में ही साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की 400-450 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘द राजा साब’ रिलीज हुई थी. इसके बाद रिपब्लिक डे के मौके पर सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ ने दस्तक दी थी. इसका बजट करीब 250 करोड़ तक है. इस साल किंग, अल्फा, बैटल ऑफ गलवान, दृश्यम 3 और स्पिरिट सहित कई बड़े बजट की फिल्में भी आने वाली हैं. इन सभी का बजट 200 करोड़ रुपये से ऊपर है. लेकिन, एक फिल्म ऐसी भी है जिसके सामने इन सभी फिल्मों के बजट को मिला लिया जाए तो भी ये सब उसका मुकाबला नहीं कर पाएगी. पहले ‘धुरंधर’ का बजट जानिए सबसे पहले हम आपको रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की दिसंबर 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ का बजट बता देते हैं. बता दें कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की है. साबित होगी अब तक की सबसे महंगी फिल्म जिस फिल्म का बजट रणवीर सिंह की धुरंधर से भी 16 गुना ज्यादा है उसका नाम है ‘रामायण’. रणबीर कपूर की अहम भूमिका वाली इस फिल्म पर पानी की तरह पैसा खर्च किया जा रहा है. ये फिल्म दो पार्ट में बन रही है और इसका कुल बजट 4 हजार करोड़ रुपये है. आज तक किसी भी भारतीय फिल्म पर इतनी बड़ी रकम खर्च नहीं की गई है. रामायण का पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर और दूसरा पार्ट साल 2027 की दिवाली पर आएगा.

‘धुरंधर’ फिल्म पर बैन के बावजूद पाकिस्तान में धड़ल्ले से हो रही है पायरेटेड बिक्री

इस्लामाबाद   रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर पाकिस्तान में थिएट्रिकल रिलीज के दौरान बैन कर दी गई. हालांकि, लोगों ने फिल्म के ओटीटी पर आते ही बता दिया कि इस फिल्म का वो कितना इंतजार कर रहे थे. फिल्म नेटफ्लिक्स रिलीज हुई और पाकिस्टान में टॉप ट्रेंड करने लगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 12 दिनों के अंदर ही पाकिस्तान में इस फिल्म को 20 लाख से ज्यादा बार अवैध रूप से डाउनलोड किया गया. अब फिल्म को लेकर एक और खबर आ रही है. कराची की गलियों में आदित्य धर की इस फिल्म की पायरेटेड सीडी धड़ल्ले से बिक रही है. धुरंधर को भले ही पाकिस्तान और कुछ गल्फ देशों में सिनेमाघरों में रिलीज की इजाजत नहीं मिली, लेकिन फिल्म का क्रेज सीमाओं में बंधा नहीं. ओटीटी पर रिलीज के बाद यह स्पाई थ्रिलर अब पाकिस्तान के पायरेटेड बाजारों तक पहुंच चुकी है, जहां इसकी कॉपियां खुलेआम बेची जा रही हैं. न्यूजीलैंड के यूट्यूबर कार्ल रॉक ने कराची के रेनबो सेंटर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दुकानदार खुलेआम इस फिल्म की पायरेटेड डीवीडी बेचते नजर आ रहे हैं. कराची के बाजार में ‘धुरंधर’ का जलवा यूट्यूबर कार्ल रॉक ने जो वीडियो शेयर किया है उस वीडियो में वह एक दुकानदार से बात करते नजर आ रहे हैं. वह कहते हैं- ‘पाकिस्तान में इंडियन फिल्म्स बैन हैं, लेकिन देखिए क्या मिला, ये नई फिल्म है हिंदुस्तान से.’ दुकानदार से उन्होंने बात की और उसने कहा कि ये सबसे नई फिल्म है. 16 रुपए में बिक रही पायरेटेड CD कार्ल ने रणवीर सिंह का जिक्र करते हुए बताया कि वे सिंधी हैं और उनके दादा-परदादा विभाजन के समय पाकिस्तान से भारत आए थे. फिर उन्होंने दुकानदार से पूछा, ‘ये फिल्म कितने की है?’ दुकानदार ने जवाब दिया, ‘सिर्फ 50 पाकिस्तानी रुपये’, यानी भारतीय मुद्रा में करीब 16 रुपये.’ कार्ल ने हैरानी जताते हुए कहा, ‘बहुत सस्ता है!’ वायरल हो रहा ये वीडियो, लोग कर रहे ऐसी बात अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर लोगों ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर टिप्पणियां की हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘दोनों देशों के बीच इतनी नफरत क्यों?’, जबकि दूसरे ने कहा, ‘पाकिस्तान में ये फिल्म भारत से ज्यादा हिट रही लगती है’. कुछ ने लिखा कि सियासी तनाव के बावजूद आम लोगों के बीच फिल्मों का प्यार खत्म नहीं हुआ है. बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का रिकॉर्ड आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने दुनियाभर में 1340 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया. महज 250-300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का तमगा हासिल किया. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है. अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की तैयारी फिल्म के सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज डेट 19 मार्च 2026 तय की गई है. यह फिल्म यश की पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ से सीधी टक्कर लेगी. ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश होने वाला है. बुक माय शो के आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ में 1.02 लाख से ज्यादा लोग इंट्रेस्टेड हैं, जबकि ‘टॉक्सिक’ में यह आंकड़ा 3.61 लाख है . पाकिस्तान और गल्फ देशों में क्यों नहीं हुई रिलीज बता दें कि ‘धुरंधर’ को पाकिस्तान और गल्फ देशों में थिएट्रिकल रिलीज के वक्त बैन कर दिया गया था. वजह थी फिल्म में पाकिस्तान के ल्यारी इलाके की सियासत, कंधार हाईजैक, 2001 संसद हमले और 26/11 मुंबई आतंकी हमलों जैसी संवेदनशील घटनाओं को दिखाया गया है.

पाकिस्तान में बैन बेअसर? Netflix ट्रेंड में छाई ‘धुरंधर’, हर घर में देखी जा रही

मुंबई      आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो रही है. क्योंकि इस फिल्म का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है. थिएटर में सक्सेसफुली चलने के बाद, अब फिल्म ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है. इंडिया में तो इसे पसंद किया ही जा रहा है. लेकिन साथ ही में जहां ये फिल्म बैन थी, वहां भी लोग इसे खूब देख रहे हैं.  पाकिस्तान में भी 'धुरंधर' ने उड़ाया गर्दा 'धुरंधर' जब रिलीज हुई थी, तब इसे पाकिस्तान समेत सभी गल्फ देशों में बैन किया गया था. ऐसे में फिल्म के मेकर्स को काफी भारी नुकसान चुकाना पड़ा था. हालांकि वहां के लोग इस फिल्म के गानों को बेहद पसंद कर रहे थे. पाकिस्तान से कई सारे वीडियोज सामने आए थे, जहां शादियों में 'धुरंधर' के ही गाने बज रहे थे.  अब चूंकि 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर ग्लोबली रिलीज हो गई है, ऐसे में पाकिस्तानी लोग भी इसे देख रहे हैं. इंडिया समेत वहां के नेटफ्लिक्स पर भी फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. इसका एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें 'टॉप 10 मूवीज ट्रेडिंग इन नेटफ्लिक्स पाकिस्तान' की लिस्ट में नंबर 1 पर 'धुरंधर' दिखी है. इस न्यूज को कई लोगों ने भी कंफर्म किया है.  पाकिस्तान की आवाम हुई 'धुरंधर' की कायल 'धुरंधर' की कहानी पाकिस्तान के शहर ल्यारी और वहां की गैंग वॉर को दर्शाती है. जहां इंडिया की तरफ से एक एजेंट हमजा अली मजारी बनकर पहुंचता है. वो वहां मौजूद सभी गैंग और आतंकवादी अड्डों में घुसकर उसे अंदर ही अंदर खत्म करने के मिशन पर होता है. ये कहानी वहां के लोगों के लिए काफी कॉन्ट्रोवर्शियल थी, इसलिए इसे पाकिस्तान के थिएटर्स में बैन किया गया था.  लेकिन जब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, तो किसी से रहा नहीं गया. पाकिस्तान के लोगों ने ये फिल्म देखी भी और अब सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. रेडिट, X जैसे प्लेटफॉर्म्स पर पाकिस्तान की आवाम सिर्फ 'धुरंधर' की सराहना कर रही है. वो हैरान हैं कि आदित्य धर, जो इंडियन फिल्ममेकर हैं, उन्होंने ल्यारी जैसे शहर को हूबहू कैसे बड़े पर्दे पर दिखा दिया. अब वो यही सोच रहे हैं कि जब पार्ट 1 ने इस तरह का धमाका किया है, तो पार्ट 2 में और क्या-क्या होने वाला है.   फिल्म 'धुरंधर' पाकिस्तान के साथ-साथ और भी कई देशों में ट्रेंड कर रही है. अब इसका पार्ट 2 19 मार्च, 2026 को ईद के मौके पर रिलीज होगा, जिसके लिए सभी बेहद एक्साइटेड हैं. उनके मन में फिल्म को लेकर कई सवाल हैं, जिसके जवाब उन्हें अभी से लगभग 50 दिनों के बाद मिलेंगे. 

‘धुरंधर’ का सुपरहिट गाना, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, दुनियाभर में धूम

मुंबई  बहरीन के फेमस रैपर फ्लिपराची ने म्यूजिक की दुनिया में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसका सपना हर कलाकार देखता है. दरअसल फिल्म 'धुरंधर' के सुपरहिट गाने 'फासला' (Fa9la) ने आधिकारिक तौर पर 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में अपनी जगह बना ली है. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में सुनाई दिए इस गाने ने बिलबोर्ड अरबिया चार्ट्स में सबसे लंबे समय तक टॉप पर रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब इस उपलब्धि ने फ्लिपराची को रातोरात भारत में एक बड़ा नाम बना दिया है. रैपर ने अपनी इस खुशी को एक वीडियो के जरिए शेयर किया है. रैपर फ्लिपराची ने क्या कहा? 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में नाम आने के बाद अपनी इस बड़ी जीत पर रिएक्शन देते हुए फ्लिपराची ने कहा, 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, हबीबी! यह एहसास बहुत ही शानदार है.' उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि यह गाना उस भाषा (हिंदी) में लोकप्रिय हुआ, जिसमें इसे गाया ही नहीं गया था. उन्होंने बताया कि जब वे एक फोटोशूट में व्यस्त थे, तब उन्हें यह खबर मिली कि उनका गाना एक साथ चार अलग-अलग चार्ट्स में टॉप पर है. एक दूसरी भाषा और संस्कृति में गाने को इतना प्यार मिलना उनके लिए किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं है. 'धुरंधर' की जान बना यह गाना फिल्म 'धुरंधर' में 'फासला' गाना एक बेहद अहम मोड़ पर आता है. जब अक्षय खन्ना का किरदार हथियारों की डील के लिए बलूच पहुंचता है. गाने की जबरदस्त एनर्जी और कमाल की बीट ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. जैसे ही फिल्म रिलीज हुई, यह गाना थिएटर से निकलकर सीधे लोगों के फोन तक पहुंच गया. आज इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉट्स और मीम्स की दुनिया में इस गाने का ही बोलबाला है. फिल्म की कमाई में भी इस गाने ही सबसे बड़ा योगदान है. वहीं भारत से मिल रहे प्यार को देखकर फ्लिपराची काफी इमोशनल हैं. उन्होंने बताया कि उनके सोशल मीडिया इनबॉक्स (DMs) हर दिन हजारों मैसेज से भरे रहते हैं. लोग उन्हें गानों पर बने वीडियो में टैग कर रहे हैं और अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. बता दें कि Fa9la गाना चार बड़े चार्ट्स — टॉप 100 आर्टिस्ट, हॉट 100 गाने, टॉप 50 खलीजी, और टॉप 50 अरेबिक हिप हॉप — सभी बिलबोर्ड अरबिया द्वारा बनाए गए चार्ट्स में टॉप पर पहुंच गया है. जल्द भारत टूर पर फ्लिपराची सिंगर, रैपर फ्लिपराची के इंडिया टूर की शुरुआत 14 मार्च 2026 से होगी. अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से फ्लिपराची ने इसकी जानकारी दी है. म्यूजिक टूर की बाकी तारीखों और शहर की की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी. इसके लिए उन्होंने इंडियन फैंस से सजेशन मांगे हैं.  

नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘धुरंधर’, आदित्य धर ने बताया इसे अपने करियर का नया मोड़

मुंबई, बड़े पर्दे पर रिलीज होने के दौरान 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ शुक्रवार से ओटीटी नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध हो गई है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने नेटफ्लिक्स पर इसकी रिलीज को फिल्म के लिए एक नया अध्याय बताते हुए कहा कि यह फिल्म एक महीने से अधिक समय तक सिनेमाघरों में टिकी रही। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन एवं राकेश बेदी अभिनीत इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और भारत में एकल-भाषा वाली सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म के रूप में उभरी। भारत में इसने 1,000 करोड़ रुपये से अधिक कमाए। फिल्म पिछले साल पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शक नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी देख सकते हैं। धर ने एक बयान में कहा, ‘‘सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ को जो प्रतिक्रिया मिली, वह वाकई बहुत भावुक करने वाली है-खासकर यह देखना कि दर्शकों ने इसकी कहानी, किरदारों और इसकी भव्यता से कितना जुड़ाव महसूस किया। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के साथ ही फिल्म का एक नया अध्याय शुरू हुआ है।’’ ‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ में ‘कंटेंट’ उपाध्यक्ष मोनिका शेरगिल ने कहा, ‘‘हम इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर लाने को लेकर उत्साहित हैं, जिससे यह 190 से अधिक देशों में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।’’ इस फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज तथा बी 62 स्टूडियोज ने किया है।  

एडवांस बुकिंग में ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन, एक दिन में कमाए करोड़ों; बड़े हिट्स को छोड़ा पीछे

मुंबई सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। यह युद्ध वाली ड्रामा फिल्म इस वीकेंड में बहुत अच्छी शुरुआत कर सकती है। 'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले जानिए इसका एडवांस बुकिंग कलेक्शन। कब शुरू हुई 'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग? फिल्म 'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग सोमवार से शुरू हुई। सिर्फ 24 घंटे में ही फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। Sacnilk के अनुसार, पहले दिन की बुकिंग में फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। देशभर में 11,000 से ज्यादा शो में 73,000 टिकट बिक चुके हैं। BookMyShow पर हर घंटे 2,000 टिकट बिक रहे हैं और यह रफ्तार बढ़ती जा रही है। बाकी फिल्मों से 'बॉर्डर 2' की तुलना?     सनी देओल की पिछली फिल्म 'जाट' की पूरी एडवांस बुकिंग 2.4 करोड़ थी, लेकिन 'बॉर्डर 2' ने इसे पार कर लिया है।     रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी।     सनी की पिछली हिट फिल्म 'गदर 2' ने 2.2 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी। 'बॉर्डर 2' इससे भी आगे निकल चूकी है।     अब बात करें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो 'धुरंधर' ने पहले दिन 28 करोड़ कमाए थे और 'गदर 2' ने 40 करोड़, लेकिन फिलहाल एडवांस बुकिंग में आगे होना 'बॉर्डर 2' के लिए बहुत अच्छा संकेत है। 'बॉर्डर 2' के बारे में सबकुछ 'बॉर्डर 2' 1997 की सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' की दूसरी कड़ी है। इसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर किया है। 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बनी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट, नया इतिहास रचा

मुंबई     रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने पिछले एक महीने में तमाम बड़े रिकॉर्ड्स राख कर दिए थे. हर दिन कमाई के रिकॉर्ड हों या हर वीकेंड में सॉलिड कलेक्शन, ‘धुरंधर’ जैसे किसी मिशन पर निकली थी. मगर इस मिशन का सबसे बड़ा टारगेट अभी भी बचा हुआ था— सबसे बड़ी हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड. एक रिकॉर्ड जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री, यानी बॉलीवुड के पास न होकर तेलुगू इंडस्ट्री की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के पास था. पर मंगलवार के कलेक्शन से ‘धुरंधर’ ने इसे भी पीछे छोड़ दिया है और अब ये सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी है. टिकट पर मिला ऑफर, जनता ने लपका मौका मंगलवार को ‘धुरंधर’ के टिकट पर खास ऑफर रहा. फिल्म का टिकट 199 रुपये से शुरू था. इस खास ऑफर ने जादू दिखाया और ‘धुरंधर’ ने सोमवार के बराबर कलेक्शन किया. सोमवार को ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5.40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. ये बीते शुक्रवार के 9.70 करोड़ के मुकाबले पूरे 50% की भी गिरावट नहीं थी. सोमवार के कलेक्शन से तय हो गया कि ‘धुरंधर’ अभी बॉक्स ऑफिस पर स्लो नहीं होने वाली. अब ट्रेड रिपोर्ट्स का शुरुआती अनुमान है कि मंगलवार को ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 5 करोड़ नेट कलेक्शन किया है. सोमवार तक टोटल नेट कलेक्शन 825.70 करोड़ हो चुका था. मंगलवार के बाद 33 दिनों में ‘धुरंधर’ का नेट कलेक्शन करीब 831 करोड़ पहुंच गया है. ये किसी भी हिंदी फिल्म का सबसे बड़ा नेट इंडिया कलेक्शन है. ‘धुरंधर’ ने ‘पुष्पा 2’ से वापस छीना ताज जिसे बॉलीवुड कहा जाता है, वो असल में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री है और हिंदी फिल्में ही बनाती है. मगर दिलचस्प ये है कि 2017 के बाद से सबसे बड़ी हिंदी फिल्म का टाइटल संभालने में बॉलीवुड को काफी स्ट्रगल करना पड़ा है. इसकी वजह साउथ से आई पैन इंडिया फिल्मों की बाढ़ रही है, जो अपनी ऑरिजिनल भाषा के साथ-साथ हिंदी डबिंग में भी रिलीज हुईं. एक लंबे समय तक सबसे बड़ी हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड बॉलीवुड स्टार आमिर खान की फिल्मों के नाम रहा. ‘3 इडियट्स’ (2009), ‘धूम 3’ (2013) और ‘पीके’ (2014) के साथ आमिर टॉप पोजीशन पर बने रहे. दिसंबर 2016 में आई ‘दंगल’ ने 387 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन के साथ फिर से ‘सबसे बड़ी हिंदी फिल्म’ का टाइटल संभाला. मगर किसी बॉलीवुड फिल्म से पहले तेलुगू इंडस्ट्री की पैन इंडिया रिलीज ‘बाहुबली 2’ ने 400 करोड़ और 500 करोड़ क्लब पार कर लिए. 2017 से 2023 में शाहरुख खान के धमाकेदार कमबैक तक ‘बाहुबली 2’ ही सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी रही. 2023 में ‘पठान’ और फिर ‘जवान’ के जरिए शाहरुख ने ये रिकॉर्ड वापस लिया. ‘जवान’ जब 643 करोड़ के साथ सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी तो लगा कि ये रिकॉर्ड लंबे समय तक टिका रहेगा. लेकिन करीब एक साल बाद ही अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने 830 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर बॉलीवुड को चौंका दिया. अब रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने करीब 831 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ ये ताज फिर से बॉलीवुड में लौटा दिया है. ‘धुरंधर’ ने सिर्फ सबसे बड़ा रिकॉर्ड ही नहीं बनाया, बल्कि एक नया इतिहास रच दिया है. बॉलीवुड की अगली बड़ी रिलीज ‘बॉर्डर 2’ को आने में अभी करीब 15 दिन हैं. ‘धुरंधर’ अभी भी जमकर भीड़ जुटा रही है और बॉक्स ऑफिस पर रॉकेट बनी हुई है. दूर दिख रही एक संभावना ये भी है कि ये 900 करोड़ क्लब के दरवाजे भी खोल दे.

‘धुरंधर’ का धमाल, 32वें दिन ‘पुष्पा 2’ और ‘सुल्तान’ को दी धूल, फिल्म ने तोड़ा रिकॉर्ड

मुंबई  आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' का दुनियाभर में तूफान जारी है. हाल ही में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ऑलटाइम पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. वहीं इसके एक दिन बाद, इस स्पाई थ्रिलर ने विदेशी बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. दिलचस्प बात ये है कि भारतीय फिल्मों के सबसे बड़े बाजारों में से एक मिडिल ईस्ट में ये फिल्म रिलीज नहीं हुई है बावजूद इसके  'धुरंधर' अब विदेशों में टॉप 15 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है. 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस अपडेट 32वें दिन, यानी पांचवें सोमवार को, 'धुरंधर'  के ग्लोबल कलेक्शन में पहली बार भारी गिरावट देखी गई. एक महीने तक अपनी रफ्तार बनाए रखने के बाद, फिल्म को घरेलू बाजार में 65% और विदेशों में भी 60% से ज्यादा की गिरावट का सामना करना पड़ा. इसके चलते फिल्म का एक दिन का वर्ल्डवाइज कलेक्शन रिलीज के बाद पहली बार 10 करोड़ रुपये से नीचे गिर गया. इसके बावजूद, ट्रेड सोर्स के मुताबिक, 'धुरंधर' ने भारत में 776.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई और 932 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है. वहीं फिल्म के निर्माता, जियो स्टूडियोज का दावा है कि रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने भारत में 800 करोड़ की नेट कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने $31 मिलियन से ज्यादा की कमाई की है, जिससे इसकी वर्ल्डवाइड कुल कमाई 1215 करोड़ हो गई है, और यह एसएस राजामौली की आरआरआर के काफी करीब पहुंच गई है. 2022 की ब्लॉकबस्टर आरआरआर ने 1230 करोड़ की कमाई की थी, और धुरंधर को बुधवार तक इसे पार कर लेना चाहिए. 'धुरंधर' ने ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ा सोमवार को 'धुरंधर' का विदेशी कलेक्शन चौंका देने वाला 31.3 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया. इसके डिस्ट्रिब्यूटर्स का दावा है कि अगर फिल्म मीडिल ईस्ट में भी रिलीज होती तो यह आंकड़ा 40 मिलियन डॉलर से ज्यादा होता. हालांकि, इसके बावजूद, इसने सुल्तान (29.8 मिलियन डॉलर) और पुष्पा 2: द रूल (31 मिलियन डॉलर) जैसी मेगा हिट फिल्मों के विदेशी लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. 'धुरंधर' के बारे में 'धुरंधर' में रणवीर सिंह हमजा का किरदार निभा रहे हैं, जो कराची के आतंकी गिरोहों में घुसपैठ करने वाला एक भारतीय जासूस है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस स्पाई थ्रिलर में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन भी अहम भूमिकाओं में हैं.इसका दूसरा भाग मार्च 2026 में रिलीज होगा. 

‘धुरंधर’ 800 करोड़ पार करने के करीब, 28 दिन बाद कलेक्शन में गिरावट फिर भी 29वें दिन रिकॉर्ड!

मुंबई  रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए ऑलमोस्ट एक महीना होने जा रहा है. लेकिन नया साल जैसे इस फिल्म के लिए नई एनर्जी लेकर आया है. शुक्रवार से थिएटर्स में ‘धुरंधर’ का पांचवां हफ्ता शुरू हो गया. न्यू ईयर की छुट्टी के बाद, शुक्रवार साल का पहला वर्किंग डे था. इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर दिखा जरूर, मगर ‘धुरंधर’ ने पांचवें शुक्रवार को भी सबसे ज्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाया. ‘धुरंधर’ पहली बार 10 करोड़ से चूकी लगातार 28 दिन डबल डिजिट कलेक्शन करने के बाद, शुक्रवार को पहली बार ‘धुरंधर’ ने 10 करोड़ से कम कलेक्शन किया. ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि 29वें दिन इसका कलेक्शन 9 करोड़ से थोड़ा ज्यादा रहा. गुरुवार के 17.60 करोड़ के मुकाबले शुक्रवार का कलेक्शन करीब 40% गिर गया. लेकिन ये याद रखना जरूरी है कि न्यू ईयर पर थिएटर्स में जनता खूब पहुंचती है. वर्किंग डे पर गिरावट आना नेचुरल है. शुक्रवार को भी ‘धुरंधर’ का कलेक्शन रिकॉर्डतोड़ रहा. 29वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कोई फिल्म इतना कलेक्शन नहीं कर सकी है. ‘धुरंधर’ ने पांचवें शुक्रवार को सबसे ज्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड भी बनाया है. यानी 'धुरंधर' सिर्फ अपने स्टैन्डर्ड पर स्लो पड़ी है. बाकी फिल्मों की तुलना में ये अभी भी बहुत तगड़ी बनी हुई है. 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर लगातार दमदार एक महीना पूरा करने जा रही है. शनिवार को 800 करोड़ पार 29वें दिन की कमाई ने ‘धुरंधर’ का टोटल नेट कलेक्शन 794 करोड़ तक पहुंचा दिया है. शनिवार और रविवार से कलेक्शन में फिर बड़ा जंप आने की उम्मीद है. इतना लगभग तय दिख रहा है कि ‘धुरंधर’ शनिवार को फिर से डबल डिजिट में कलेक्शन करेगी. यानी 30वें दिन ‘धुरंधर’ का कलेक्शन 800 करोड़ पार पहुंच जाएगा. इस आंकड़े तक पहुंचने वाली ये बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी. अभी तक केवल एक हिंदी फिल्म ने 800 करोड़ का लैंडमार्क पार किया है— तेलुगू इंडस्ट्री में बनी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’. इसे 800 करोड़ तक पहुंचने में 30 दिन लगे थे. ‘धुरंधर’ भी इतने ही दिनों में 800 करोड़ पर करेगी. ‘पुष्पा 2’ 830 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ हिंदी में सबसे बड़ी फिल्म थी. अब ‘धुरंधर’ इसे पीछे छोड़ने के रास्ते पर है. जैसा ट्रेंड है, ‘धुरंधर’ अभी कम से कम दो हफ्ते और दर्शक जुटाती रहेगी. देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर की फिल्म 850 करोड़ से कितना आगे जाती है. क्या 900 करोड़ का भी चांस है? ये तो वक्त ही बताएगा!

‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक कमाई: सिर्फ 21 दिन में हजार करोड़ क्लब में एंट्री, पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त

मुंबई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचाए हुए है। फिल्म हर बीतते दिन के साथ एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। अब फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्लोबली 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म ने 21 दिनों में यह आंकड़ा पार कर लिया है। मेकर्स ने दी जानकारी फिल्म के मकर्स की ओर से जानकारी देते हुए ये बताया गया कि ‘धुरंधर’ ने 21 दिनों में एक हजार करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। मेकर्स के मुताबिक फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 दिनों में 1006.70 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। मेकर्स की मानें तो फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 218 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे हफ्ते में 261.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। जबकि 15 से 20 दिनों के बीच फिल्म ने 160.70 करोड़ रुपए जुटाए और सिर्फ क्रिसमस के दिन ‘धुरंधर’ ने 28.60 करोड़ रुपए हासिल किए थे। इस तरह से भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 668.80 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।