samacharsecretary.com

भारी बारिश की चेतावनी: कल बिगड़ेंगे मौसम के हालात, इन राज्यों में IMD का रेड/ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली इस साल मानसून ने देशभर में जोरदार दस्तक दी और कई राज्यों में अच्छी से लेकर भारी बारिश देखने को मिली। लगातार हुई बारिश के कारण कई जगह पुराने रिकॉर्ड भी टूट गए। मानसून का औपचारिक सीजन खत्म होने के बाद भी कुछ राज्यों में बारिश का सिलसिला अभी जारी है, जबकि कई इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 2025 की तरह 2026 में भी बारिश सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 5 तारीख को कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। केरल में मौसम का हाल केरल में हर साल की तरह इस बार भी मानसून सबसे पहले पहुंचा था और राज्य में अच्छी बारिश दर्ज की गई। हालांकि मानसून के बाद भी यहां बारिश पूरी तरह नहीं थमी है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल केरल के कई इलाकों में रुक-रुककर तेज बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।   कर्नाटक में बारिश का दौर जारी कर्नाटक में भी मानसून के दौरान अच्छी बारिश हुई थी और अब भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि कल राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है और बादल जमकर बरस सकते हैं। इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार, केरल के अलावा पुडुचेरी, कराईकल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी कल भारी बारिश होने की संभावना है। मेघालय में सुबह के समय बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश के आसार हैं।

मौसम का कहर: 4 दिन तक इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश

  हिमाचल प्रदेश  इस साल मानसून का सीजन देशभर में शानदार रहा। कई राज्यों में इतनी बारिश हुई कि पुराने रिकॉर्ड टूट गए और पानी की किल्लत भी दूर हो गई। मानसून के दौरान अच्छी बारिश और मौसम के ठंडे अंदाज़ ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मानसून के बाद अब भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है और मौसम अब नया रूप दिखाने वाला है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान जोरदार बारिश हुई। मानसून के जाने के बाद कुछ समय बारिश रुकी रही, लेकिन पिछले दिनों फिर से बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में भी मानसून का मौसम शानदार रहा और अच्छी बारिश हुई। मानसून के बाद बारिश रुक गई थी, लेकिन अब राज्य में फिर से बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों में उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना जताई है। अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट IMD ने कई अन्य राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें शामिल हैं: केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब, कराईकल, अंडमान-निकोबार, माहे, पुडुचेरी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख। इन राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में मौसम का हाल राजस्थान में ठंड का असर सुबह और रात के समय ज्यादा महसूस किया जा रहा है। राज्य में तेज शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ठंड का असर अभी बना रहेगा। 21 दिसंबर को नए मौसम सिस्टम के सक्रिय होने से कई जिलों में बारिश और सुबह के समय कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने लोगों को सलाह दी है कि बारिश और कोहरे के दौरान सड़क और यातायात में सतर्क रहें और मौसम अपडेट पर नजर रखें।

बरसात की चेतावनी: छत्तीसगढ़ के जिलों में बढ़ सकता है नदियों का जलस्तर, नागरिक रहें सतर्क

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 24 घंटे के लिए प्रदेश में कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। चेतावनी के अनुसार गरियाबंद और धमतरी जिलों में एक-दो स्थानों पर बहुत भारी से सीमांत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा कोंडागांव, कांकेर, बस्तर, महासमुंद, बालोद और नारायणपुर जिलों में भी एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। रायपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, बेमेतरा, कबीरधाम और खैरागढ़-छुईखदान-गंडाई जिलों में भी मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में बना निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण आने वाले 2-3 दिनों तक दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। आज गुरुवार को 4 जिलों के लिए ऑरेंज और 19 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि इस बार बारिश का दौर 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा। नदियों में जलस्तर में वृद्धि की चेतावनी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान नदियों में जलस्तर में वृद्धि होगी और नालों का ओवरफ्लो होने की संभावना है। खनन क्षेत्रों में सड़कें फिसलन भरी होंगी, और नम मिट्टी के कारण भूस्खलन व पेड़ों के गिरने की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं। शहरों में सड़कों पर जलभराव से यातायात प्रभावित हो सकता है। रेल और सड़क मार्गों में बाधा आने, कृषि क्षेत्रों में फसलें गिरने और निचले इलाकों में कीचड़ भरी सड़कें और जलभराव होने की संभावना है। भारी वर्षा के कारण दृश्यता में कमी आएगी और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि बहते पानी में कभी भी न जाएँ और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वाहन चलाने से बचें। निचले पुलों को पार करते समय सावधानी बरतें और जलस्तर की जांच अवश्य करें। कृषि क्षेत्रों में अतिरिक्त पानी की निकासी सुनिश्चित करें। वन क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई और खनन क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें।