samacharsecretary.com

मार्च 2026 का छुट्टियों का शेड्यूल: MP में सरकारी कार्यालयों और स्कूलों पर 14 दिन का असर

भोपाल  एमपी में रहने वाले लोगों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों से भरा होने वाला है। अगले महीने सरकारी कर्मचारियों को कई सारी छुट्टियां मिलने वाली हैं। बता दें कि आने वाले दिनों में आप परिवार, दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते है। मार्च के महीने में 6 छुट्टियां मिलने वाली है। इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाई जा सकती है। जानें कब-कब रहेगी छुट्टी जानकारी के लिए बता दें कि आने वाले मार्च के महीने में 03, 19, 20, 21, 27 और 31 मार्च को सरकारी छुट्टी रहेगी। मध्यप्रदेश के सरकारी कलेंडर 2026 के मुताबिक 03 मार्च को होली, 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, 20 मार्च चैती चांद, 21 मार्च ईद-उल-फित्र, 27 मार्च को रामनवमी, 31 मार्च को महावीर जयन्ती की छुट्टी रहेगी। इस दौरान सभी बैंक, स्कूल, ऑफिस बंद रहेंगे। मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे ऑफिस सबसे ज्यादा मार्च माह में 14 दिन ऑफिस बंद रहेंगे और इस माह 17 दिन ही काम होगा। क्योंकि मार्च में शनिवार-रविवार की नौ छुट्टियों के अलावा छह त्यौहारों की छुट्टियां हैं, हालांकि इनमें से एक छुट्टी शनिवार में शामिल है। इससे 14 दिन ऑफिसों में ताला रहेगा। वहीं फरवरी व जुलाई माह में शनिवार व रविवार के अलावा कोई अन्य छुट्टियां नहीं हैं, इससे जुलाई माह में सबसे ज्यादा 23 दिन ऑफिस खुले रहेंगे। इस साल एक छुट्टी अधिक साल 2026 में सरकारी कर्मचारियों को 2025 की तुलना में एक सार्वजनिक अवकाश अधिक मिलेगा। इस बार गणेश चतुर्थी को सार्वजनिक अवकाश की सूची में जोड़ा गया है। 14 सितंबर को पड़ने वाली इस छुट्टी के शामिल होने से कुल सार्वजनिक अवकाशों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। इससे त्योहारों के दौरान कर्मचारियों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 3 स्थानीय छुट्टियां, सरकारी दफ्तर इन दिन होंगे बंद

बलौदाबाजार-भाटापारा जिलेवासियों और सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्ष 2026 की अवकाश सूची जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन को स्थानीय जरूरतों के अनुसार छुट्टियां घोषित करने का अधिकार दिया गया था। इसी क्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रशासन ने 3 स्थानीय अवकाशों की घोषणा कर दी है, जिसका आधिकारिक आदेश भी जारी हो चुका है। इन तारीखों को रहेगा स्थानीय अवकाश जारी आदेश के मुताबिक – 29 सितंबर 2026 (शुक्रवार) – अनंत चतुर्दशी 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) – दशहरा (महाअष्टमी)   10 दिसंबर 2026 (गुरुवार) – वीर नारायण सिंह शहादत दिवस इन तीनों दिनों में जिले के सभी शासकीय कार्यालय और संस्थान बंद रहेंगे। किन्हें मिलेगा अवकाश का लाभ? घोषित अवकाशों का लाभ जिले में स्थित राज्य शासन के कार्यालयों, शासकीय संस्थानों और कर्मचारियों को मिलेगा। हालांकि, आपातकालीन और आवश्यक सेवाएं पूर्ववत चालू रहेंगी। 2026 में छुट्टियों की भरमार छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026 के लिए अवकाशों की गजट सूची जारी कर दी है। सरकारी आदेश के अनुसार— कुल 107 छुट्टियां 18 पब्लिक हॉलिडे 28 जनरल हॉलिडे 61 ऐच्छिक (ऑप्शनल) अवकाश इन त्योहारों पर नहीं मिलेगी अलग छुट्टी कुछ प्रमुख त्योहार इस बार रविवार के दिन पड़ रहे हैं, इसलिए उन पर अतिरिक्त अवकाश नहीं मिलेगा। महाशिवरात्रि और दिवाली रविवार को होने के कारण अलग से छुट्टी घोषित नहीं की गई है। जनवरी से दिसंबर तक सरकारी कर्मचारियों को लगभग हर महीने त्योहारों और विश्राम का अवसर मिलेगा, जिसमें गणतंत्र दिवस, होली, ईद, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, दशहरा और क्रिसमस जैसे बड़े पर्व शामिल हैं।  

Holiday List 2026: साल भर छुट्टियों की सौगात, 15 लॉन्ग वीकेंड से घूमने का मिलेगा गोल्डन मौका

नई दिल्ली  नए साल की शुरुआत के साथ ही घुमक्कड़ों और छुट्टियों के शौकीनों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। साल 2026 कैलेंडर के लिहाज से बेहद खास होने वाला है। अगर आप भी दफ्तर की भागदौड़ से दूर ब्रेक की तलाश में रहते हैं, तो अपनी डायरी निकाल लीजिए। साल 2026 में कुल 15 लॉन्ग वीकेंड आ रहे हैं, जिन्हें स्मार्ट तरीके से प्लान करके आप करीब 50 दिनों तक की लंबी छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां साल 2026 का 'हॉलिडे प्लानर' दिया गया है: साल की शुरुआत: जनवरी में जश्न की झड़ी जनवरी की शुरुआत ही छुट्टियों से हो रही है। 1 जनवरी (गुरुवार) को नया साल है, इसके बाद 3 और 4 जनवरी को वीकेंड की छुट्टी। वहीं, महीने के अंत में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) सोमवार को पड़ रहा है, जिससे 24-26 जनवरी तक का पहला बड़ा लॉन्ग वीकेंड मिलेगा। फरवरी में कोई बड़ा लॉन्ग वीकेंड नहीं है, लेकिन मार्च में कसर पूरी हो जाएगी।  मार्च और अप्रैल: ईस्टर और ईद की छुट्टी     मार्च: 20 मार्च (ईद-उल-फितर) शुक्रवार को है, जिसके साथ शनिवार-रविवार मिलकर 3 दिन का ब्रेक देंगे।     अप्रैल: 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के साथ 4-5 अप्रैल का वीकेंड छुट्टियां लेकर आ रहा है। मई और जून: गर्मी की छुट्टियों का डबल डोज     बुद्ध पूर्णिमा: 1 मई (शुक्रवार) से 3 मई तक का समय घूमने के लिए बेस्ट है।     ईद-उल-अजहा: 23-24 मई का वीकेंड और 26 मई की छुट्टी के बीच 25 तारीख को एक दिन की 'स्मार्ट लीव' लेकर आप 4 दिन का ब्रेक पा सकते हैं।     जून: 26 जून को मुहर्रम (शुक्रवार) और फिर वीकेंड, यानी तीन दिन की मौज। अगस्त और सितंबर: सबसे ज्यादा छुट्टियां     अगस्त: महीने के अंत में दो बार 3-3 दिनों के लंबे वीकेंड मिलेंगे (22-25 अगस्त और 28-30 अगस्त)।     सितंबर: 4 सितंबर (जन्माष्टमी) शुक्रवार को है, जिससे 3 दिन का ऑफ मिलेगा। वहीं गणेश चतुर्थी 14 सितंबर (सोमवार) को होने से 12-14 सितंबर तक का समय घूमने के लिए मुफीद है। अक्टूबर से दिसंबर: त्योहारों का सीजन     अक्टूबर: 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) शुक्रवार को है। इसके अलावा 20 अक्टूबर को दशहरा (मंगलवार) है, यदि आप 19 तारीख (सोमवार) की छुट्टी लेते हैं, तो शनिवार से मंगलवार तक 4 दिन का बड़ा वेकेशन मिल सकता है।     नवंबर: इस महीने में भी दो बार लॉन्ग वीकेंड का मौका मिलेगा (गुरु नानक जयंती के आसपास)।     दिसंबर: 25 दिसंबर (क्रिसमस) गुरुवार को है। शुक्रवार की एक छुट्टी लेकर आप रविवार तक 4 दिनों के लिए विंटर ट्रिप पर जा सकते हैं। अपने ट्रिप और होटल्स की बुकिंग अभी से कर लें, क्योंकि इन 'हॉलिडे गैप्स' के कारण साल भर प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भीड़ रहने की उम्मीद है।

नए साल में मौज ही मौज: 2026 में वीकेंड पर पड़ेंगे कई फेस्टिवल, मिलेंगी ज्यादा छुट्टियां

 नई दिल्ली नया साल 2026 आने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं. पुराना साल खत्म होते ही सारी छुट्टियां खत्म हो जाएंगी और नए कैलेंडर में फिर से नई छुट्टियां और फेस्टिवल अपडेट हो जाएंगे. अब ऐसे में सबसे पहले ये देखना होता है कि वीकेंड यानी शनिवार और रविवार की छुट्टी के दिन नए साल में कौन-कौन से पर्व त्योहार पड़ रहे हैं. क्योंकि वीकेंड से एक दिन आगे या पीछे त्योहार होने से जहां छुट्टियां बढ़ जाती हैं. वहीं अगर साप्ताहिक अवकाश के दिन फेस्टिव हॉलिडे पड़ जाए तो मजा किरकिरा हो जाता है.  अगले साल 2026 में कई ऐसे त्योहार हैं, जो शनिवार और रविवार को मनाए जाएंगे. ऐसे में इनकी अलग से छुट्टी मिलने वाली नहीं है. ये हमारे साप्ताहिक अवकाश में ही समायोजित हो जाएंगे. अगले साल 8 ऐसे फेस्टिवल हैं जो शनिवार और रविवार के दिन आएंगे.     पहले महीने शनिवार-रविवार को नहीं है कोई फेस्टिवल 2026 में पहले महीने यानी जनवरी में कोई त्योहार या राष्ट्रीय पर्व शनिवार या रविवार को नहीं है. फरवरी में दो-दो हॉलिडे रविवार को आ रहे हैं. महीने के पहले ही दिन यानी 1 फरवरी रविवार को रविदास जयंती है. वहीं 15 फरवरी (रविवार) को महाशिवरात्रि है. ये है लिस्ट 1 फरवरी (रविवार ) – रविदास जयंती 15 फरवरी (रविवार)- महाशिवरात्रि 21 मार्च (शनिवार) को ईद (चांद नजर आने पर निर्भर करेगा) 5 अप्रैल (रविवार) – इस्टर डे 15 अगस्त (शनिवार) – स्वतंत्रता दिवस 17-20 अक्टूबर – दुर्गा पूजा इसमें रविवार और शनिवार  8 नवंबर (रविवार) दिवाली 15 नवंबर (रविवार) छठ पूजा मार्च में भी एक त्योहार ऐसा है जो शनिवार या रविवार को हो सकता है. 21 मार्च को शनिवार है और भारत में इस दिन ईद मनाए जाने की संभावना है. वैसे यह पूरी तरह से चांद के दिखाई देने पर निर्भर करता है.  इसी तरह 5 अप्रैल को रविवार के दिन इस्टर डे की छुट्टी रहेगी.  दिवाली और छठ भी रविवार को अगले साल 2026 में  15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस भी शनिवार के दिन है. इसी तरह अक्टूबर में 17 से 20 अक्टूबर तक चार दिन तक मनाए जाने वाले शारदीय नवरात्र यानी दुर्गापूजा के दौरान भी शनिवार और रविवार की छुट्टी आ जाएगी. इसके अलावा नवंबर में दो बड़े फेस्टिवाल दिवाली और छठ पूजा भी रविवार को ही है.

लॉन्ग वीकेंड ब्रेक: 4 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, दिवाली पर खुलेगा सिर्फ 60 मिनट के लिए

नई दिल्ली दिवाली का पर्व केवल घरों में ही नहीं, बल्कि शेयर बाजार में भी विशेष महत्व रखता है। हर साल की तरह इस साल भी दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग होगी, लेकिन उससे पहले बाजार में लगातार चार दिनों की छुट्टियों का सिलसिला देखने को मिलेगा। निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए यह ब्रेक किसी अलर्ट से कम नहीं है। बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) की आधिकारिक छुट्टियों की सूची के अनुसार, बाजार 19 अक्टूबर (शनिवार) से लेकर 22 अक्टूबर (मंगलवार) तक पूरी तरह बंद रहेगा: 19 अक्टूबर (शनिवार): धनतेरस इस दौरान न केवल स्टॉक मार्केट, बल्कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और करेंसी डेरिवेटिव्स मार्केट भी बंद रहेंगे।  दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग कब होगी? BSE और NSE ने संयुक्त रूप से घोषणा की है कि इस साल दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र 21 अक्टूबर को दोपहर 1:45 से 2:45 बजे तक आयोजित किया जाएगा। ऑर्डर एंट्री में बदलाव की अंतिम समय सीमा: 2:55 PM यह सत्र केवल एक घंटे के लिए होगा और नए संवत 2082 की शुरुआत का प्रतीक होगा। कौन-कौन से सेगमेंट होंगे शामिल? इस एक घंटे के विशेष सत्र में निम्नलिखित बाजार खुलेंगे: इक्विटी इक्विटी फ्यूचर्स और ऑप्शंस कमोडिटी डेरिवेटिव्स करेंसी डेरिवेटिव्स सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB)  ऐतिहासिक नजरिया: शुभ साबित होता है ये ट्रेड मुहूर्त ट्रेडिंग परंपरागत रूप से शुभ मानी जाती है। पिछले 16 वर्षों में से 13 बार बाजार हरे निशान पर बंद हुआ है, भले ही ट्रेडिंग वॉल्यूम कम रहा हो। 2024 में, BSE सेंसेक्स में 335 अंकों की तेजी दर्ज की गई निफ्टी 50 भी 99 अंक चढ़कर बंद हुआ  निवेशकों के लिए सलाह लंबी छुट्टी से पहले अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करें तरलता सुनिश्चित करें, क्योंकि अगले 4 दिन कोई लेनदेन नहीं हो सकेगा मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए रणनीति तैयार रखें — यह सत्र प्रतीकात्मक जरूर है, लेकिन मूड सेट करता है आने वाली छुट्टियां भी जान लें 5 नवंबर: श्री गुरु नानक देव जयंती 25 दिसंबर: क्रिसमस  

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में गणेश चतुर्थी अवकाश कैंसिल, तय हुई नई तारीख पर स्थानीय छुट्टी

सूरजपुर  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में गणेश चतुर्थी के दिन घोषित स्थानीय अवकाश की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है. अब 27 अगस्त को अवकाश नहीं रहेगा. इसकी जगह कलेक्टर ने नई तारीख को स्थानीय अवकाश की घोषणा की है. कलेक्टर एस जयवर्धन ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है.  27 अगस्त को छुट्टी तय थी दरअसल सूरजपुर जिले में इस साल कैलेंडर वर्ष में कलेक्टर ने स्थानीय अवकाशों की घोषणा की थी. इसमें 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर अवकाश दिया गया था. यानि इस दिन जिले के सभी सरकारी दफ्तरों की छुट्टियां थीं. लेकिन अब इस आदेश में संशोधन कर दिया गया है. अब 27 अगस्त बुधवार को गणेश चतुर्थी की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है.  अब इस दिन रहेगा अवकाश  जारी आदेश के मुताबिक 27 अगस्त की जगह अब 3 सितम्बर बुधवार को स्थानीय अवकाश होगा. दरअसल इस दिन करमा पर्व है. ऐसे में गणेश चतुर्थी की जगह अब करमा पर्व पर स्थानीय अवकाश रहेगा. संशोधन का आदेश जारी हो गया है. इस दिन जिले के सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. आदेश के मुताबिक कोषागार व उपकोषागारों के लिए अवकाश लागू नहीं होगा.