samacharsecretary.com

इंडिगो विमान को मिली बम धमकी, कुवैत से दिल्ली आ रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

 अहमदाबाद बीते कुछ वक्त से विमानों को धमकी भरे संदेश लगातार मिल रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को अब कुवैत से दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने और हाईजैक करने की धमकी दी गई, जिसके बाद सतर्कता बरतते हुए विमान की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हाईजैक करने और बम से उड़ाने की धमकी जानकारी के मुताबिक एक टिशू पेपर पर लिखे नोट में प्लेन को हाईजैक करने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके बाद सभी 180 यात्रियों और उनके सामान की अच्छी तरह से जांच की गई और हर यात्री की पहचान की पुष्टि की जा रही है। इधर, विमान की सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एसवीपीआईए) पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है। सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव, जांच जारी धमकी भरा नोट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां फौरन सक्रिय हो गई है। फिलहाल हवाई अड्डे के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी भी तरह की संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के अनुसार बम निरोधक दस्ते ने विमान की पूरी तरह से जांच की है। सुरक्षा जांच पूरी हो चुकी है और प्रोटोकॉल के अनुसार आगे की जांच जारी है। वहीं दिल्ली के लिए उड़ान में लगभग दो घंटे की देरी हो सकती है। 18 और 22 जनवरी को भी मिली थी धमकी आज की घटना से पहले 18 जनवरी और 22 जनवरी को भी इसी तरह की घटना सामने आई थी।  18 जनवरी (रविवार) को दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। जिसको आनन-फानन में लखनऊ की ओर मोड़ा गया था। इसके बाद 22 जनवरी को दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। विमान के टॉयलेट में हाथ से लिखा धमकी भरा नोट मिला, जिसके बाद पुणे एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: इंडिगो ने 130 उड़ानें रद्द की, 94 रूट्स प्रभावित

नई दिल्ली केंद्र सरकार और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के सख्त निर्देशों के बाद इंडिगो (IndiGo) ने अपनी घरेलू उड़ानों में कटौती कर दी है. इंडियन एक्‍सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडिगो ने अपने दैनिक शेड्यूल में लगभग 10 फीसदी की कटौती करते हुए 94 अलग-अलग रूट्स पर अपनी करीब 130 फ्लाइट्स को रोक दिया है. इंडिगो ने दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-बेंगलुरु और मुंबई-बेंगलुरु जैसे व्यस्‍त रूटों पर उड़ानों की संख्या में कोई कटौती नहीं की है. वहीं देश प्रमख हवाई अड्डों में बेंगलुरु से सबसे ज्‍यादा उड़ानों में कटौती की गई है. इंडिगो अब प्रतिदिन कुल 2,200 उड़ानों (घरेलू + अंतरराष्ट्रीय) के स्तर पर खुद को स्थिर करने की कोशिश कर रहा है. पहले यह संख्या 2,300 के पार थी. सूत्रों का कहना है कि यह न्‍यू नॉर्मल मार्च 2026 तक जारी रह सकता है. दिसंबर की शुरुआत में इंडिगो ने जो शेड्यूल फाइल किया था और 29 दिसंबर के लिए जो संशोधित शेड्यूल सामने आया, उनमें जमीन-आसमान का अंतर है. दिसंबर की शुरुआत में इंडिगो ने 29 दिसंबर के लिए 2,008 घरेलू उड़ानों की योजना बनाई थी, लेकिन नए अपडेटेड चार्ट में यह संख्या घटकर 1,878 रह गई है. इंडिगो के इस नए शेड्यूल की सबसे दिलचस्प बात यह है कि एयरलाइन ने अपने ‘कैश काउ’ यानी सबसे ज्यादा कमाई कराने वाले और व्यस्ततम रूट्स को पूरी तरह सुरक्षित रखा है. यह कटौती दिसंबर की शुरुआत में आए बड़े ऑपरेशनल व्यवधान के बाद की गई, जिसके चलते कुछ ही दिनों में हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं. दिल्‍ली से इंडिगो ने नहीं की फ्लाइट कम इंडिगो के सबसे बड़े बेस दिल्ली से एक भी उड़ान कम नहीं की गई है. वहीं, सपनों के शहर मुंबई में केवल दो उड़ानों (एक आने वाली और एक जाने वाली) की कटौती हुई है. दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-बेंगलुरु और मुंबई-बेंगलुरु जैसे हाई-ट्रैफिक रूट्स पर उड़ानों की संख्या जस की तस बनी हुई है. दिल्ली-मुंबई रूट पर आज भी 20-20 उड़ानें शान से उड़ान भर रही हैं. इस कटौती की सबसे ज्यादा मार कम दूरी वाले यानी शॉर्ट-हॉल रूट्स पर पड़ी है. इसमें एक ही राज्य के भीतर चलने वाली या पड़ोसी राज्यों के शहरों को जोड़ने वाली उड़ानें शामिल हैं. किस एयरपोर्ट पर हुई सबसे ज्‍यादा कटौती बेंगलुरु में सबसे अधिक परिचालन संबंधी बदलाव देखे गए हैं. 29 दिसंबर के शेड्यूल में बेंगलुरु से जुड़ी 52 उड़ानों (26 प्रस्थान और 26 आगमन) को हटा दिया गया है.     बेंगलुरु: 52 उड़ानें कम     हैदराबाद: 34 उड़ानें कम     चेन्नई: 32 उड़ानें कम     कोलकाता: 22 फ्लाइट्स कम     अहमदाबाद : 22 उड़ानें कम इस रूट पर सबसे ज्‍यादा कटौती इंडिगो ने इस छंटनी को बहुत ही सूक्ष्म तरीके से अंजाम दिया है. चेन्नई-मदुरै और मदुरै-चेन्नई रूट पर सबसे बड़ी कटौती हुई है, जहां 8 उड़ानों की जगह अब केवल 3 उड़ानें रह गई हैं. गोवा-सूरत और चेन्नई-दुर्गापुर जैसे कुछ रूट्स ऐसे भी हैं, जहां चलने वाली इकलौती फ्लाइट को भी हटा दिया गया है, जिससे फिलहाल इन शहरों के बीच इंडिगो का संपर्क टूट गया है. कटौती के बीच इंडिगो ने दिल्ली-नागपुर और दिल्ली-हैदराबाद जैसे कुछ महत्वपूर्ण रूट्स पर एक-एक अतिरिक्त उड़ान जोड़ी भी है, ताकि हाई-डिमांड वाले क्षेत्रों में पकड़ बनी रहे. क्या यह 10% कटौती के आदेश का पालन है? तकनीकी रूप से देखें तो 2,008 से 1,878 उड़ानों पर आना करीब 6.5% की कमी है. हालांकि, विमानन सूत्रों का कहना है कि इंडिगो पूरी तरह नियमों का पालन कर रही है. दरअसल, DGCA की 10% कटौती एयरलाइन के ‘स्वीकृत विंटर शेड्यूल’ पर लागू होती है, जो लगभग 2,145 दैनिक उड़ानों का था. इस आधार पर अनुमत उड़ानों की संख्या 1,930 के करीब आती है. चूंकि इंडिगो अभी 1,878 उड़ानें ही संचालित कर रहा है, इसलिए वह निर्धारित सीमा के भीतर ही है. एयरलाइंस अक्सर परिचालन में लचीलापन रखने के लिए स्वीकृत कोटा से कम उड़ानें ही चलाती हैं. अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कटौती से बेअसर राहत की बात यह है कि DGCA का यह आदेश केवल घरेलू उड़ानों के लिए था. इंडिगो का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, जो प्रतिदिन 300 से अधिक उड़ानों का है, इस कटौती से पूरी तरह अछूता है. एयरलाइन विदेशों के लिए अपनी सेवाओं को उसी आक्रामकता और फ्रीक्वेंसी के साथ जारी रखे हुए है. क्रू की उपलब्धता और नेटवर्क मैनेजमेंट एविएशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कटौती केवल नियामक के दबाव में नहीं है, बल्कि यह एयरलाइन के लिए ‘आत्मनिरीक्षण’ का समय भी है. पिछले कुछ हफ्तों में भारी ऑपरेशनल व्यवधान और हजारों उड़ानों के रद्द होने से इंडिगो की साख पर सवाल उठे थे. अब, रूट्स की दूरी और क्रू की उपलब्धता के आधार पर शेड्यूल को दोबारा सेट किया गया है ताकि भविष्य में अचानक उड़ानें रद्द करने की नौबत न आए.  

यात्रियों की बढ़ती संख्या, इंडिगो की सभी उड़ानों के बहाल होने से भोपाल हवाई अड्डा हुआ व्यस्त

भोपाल  इस माह इंडिगो की उड़ानें अचानक निरस्त होने से हवाई यातायात गड़बड़ा गया था। यात्रियों ने इसको लेकर जमकर हंगामा भी किया था, लेकिन अब हवाई यातायात सामान्य हो चुका है। इंडिगो की सभी उड़ानें बहाल हो चुकी हैं। इसका असर यात्रियों की संख्या पर नजर आ रहा है। रविवार को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्री संख्या का पुराना रिकॉर्ड टूट गया। केवल एक दिन में ही छह हजार से अधिक यात्रियों ने देश के विभिन्न शहरों तक सफर किया। भोपाल में अब मध्यम वर्ग भी विमान से यात्रा करने लगा है माना जा रहा था कि इंडिगो संकट के कारण अब यात्री हवाई यात्रा के बजाय ट्रेन से जाना पसंद करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हवाई यात्री तेजी से बढ़ रहे हैं। भोपाल में अब मध्यम वर्ग भी विमान से यात्रा करने लगा है। इसी कारण संख्या लगातार बढ़ रही है। तीन से चार साल पहले तक यात्रियों की संख्या बहुत कम थी। एयरलाइंस कंपनियां साल में दो से तीन बार लो फेयर स्कीम जारी करती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। किराया बढ़ने के बाद भी यात्री बुकिंग करा रहे हैं। ट्रेन से आसानी फिर भी विमान पसंद भोपाल से दिल्ली तक ट्रेन कनेक्टिविटी सबसे सरल और आसान है। किसी न किसी ट्रेन में टिकट मिल ही जाते हैं। इसके बावजूद विमान से दिल्ली जाने वालों की संख्या बढ़ रही है। भोपाल से दिल्ली तक पांच नियमित एवं एक साप्ताहिक उड़ान हैं। सभी उड़ानों में 90 प्रतिशत तक पैसेंजर लोड हैं। यही कारण है कि यात्री संख्या का आंकड़ा बढ़ रहा है। इस माह पांच एवं छह दिसंबर को जब इंडिगो की उड़ानें निरस्त हो रहीं थीं, तब दैनिक यात्री संख्या तीन हजार तक रह गई थी। अब यह संख्या दोगुना हो चुकी है। यह भी पढ़ें- 'मैंने भी डेढ़ घंटे किया फ्लाइट का इंतजार', ग्वालियर एयरपोर्ट पर इंडिगो सेवा प्रभावित, ज्योतिरादित्य सिंधिया भी फंसे एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि यात्री सुविधाएं बढ़ने एवं आसान कनेक्टिविटी के कारण यात्री बढ़े हैं। 

इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल, MP में फंसे यात्री: शादी के लिए ट्रेन पकड़ी, री-शेड्यूलिंग के कोई आसार नहीं अगले 3 दिन

भोपाल / इंदौर   देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के लगातार बिगड़ते संचालन से मध्यप्रदेश के एयरपोर्ट पर हालात संभल नहीं रहे। इंदौर, भोपाल और जबलपुर में कुल मिलाकर 65 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। पिछले चार दिनों में कंपनी देशभर में 1700 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं, जिसका सीधा असर मध्यप्रदेश पर दिखाई दे रहा है। कई यात्रियों ने रातें एयरपोर्ट पर बिताईं, जबकि दूसरी एयरलाइन्स ने किराया तीन से चार गुना बढ़ा दिया। बता दें, आज (6 दिसंबर) भी पूणे से भोपाल और इंदौर से पूणे की फ्लाइट कैंसिल की गई है। इसमें फ्लाइट संख्या 6E-147 (इंदौर से पूणे) रात 11.05 बजे और फ्लाइट संख्या 6E-258 (पूणे से भोपाल) सुबह 01.40 बजे शामिल है। दिल्ली में रोका, भोपाल में फंसी दुल्हन शुक्रवार को भोपाल से 18 फ्लाइट कैंसिल हुईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली जाने वाली डॉ. गुंजन भी उन्हीं यात्रियों में शामिल थीं, जिनकी इंडिगो फ्लाइट कैंसिल हो गई। शनिवार को दिल्ली में उनका रौका समारोह था, दूल्हा वहां इंतजार कर रहा था। जबकि दुल्हन भोपाल एयरपोर्ट पर दूसरे साधन की तलाश में भटक रही थीं।     हनीमून जाने के लिए करनी पड़ी ट्रेन     भोपाल के ही विवेक और साक्षी मिश्रा हनीमून के लिए ऊटी जा रहे थे। भोपाल से मुंबई और वहां से कनेक्टिंग फ्लाइट थी, लेकिन उड़ान रद्द होने के बाद दोनों ने ट्रेन से सफर करने का फैसला किया। वे एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से रवाना हुए।     क्रू संकट के चलते यात्रियों को अंतिम समय में यात्रा योजनाएं बदलनी पड़ रही हैं और एयरलाइंस की ओर से स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा असर, किराए आसमान पर इंदौर एयरपोर्ट इंडिगो संकट का सबसे बड़ा शिकार बन गया। यहां उड़ानें रद्द होने से यात्रियों की लंबी कतारें और अफरा-तफरी देखी गई। बच्चों और बुजुर्गों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दूसरी एयरलाइन्स ने मौके का फायदा उठाते हुए किराए तीन से चार गुना बढ़ा दिए। कई यात्रियों ने कहा कि एयरलाइन कोई ओनरशिप नहीं ले रही, सिर्फ इतना बताया जा रहा है कि फ्लाइट्स कैंसिल है और रिफंड ले लो। जबलपुर में अचानक 10 उड़ानें रद्द जबलपुर में भी हालात बिगड़े। यहां से आने-जाने वाली करीब 10 फ्लाइट्स अचानक रद्द कर दी गईं। लगभग 900 से 1000 यात्री पहले से टिकट बुक करा चुके थे। कई लोगों को फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना मैसेज में मिली, जबकि कई यात्रियों को किसी तरह की जानकारी नहीं मिली। डुमना एयरपोर्ट पर यात्रियों ने नाराजगी जताई और एयरलाइन पर मनमानी का आरोप लगाया। केवल इंदौर के लिए फ्लाइट्ससंचालित रहीं। इंडिगो की सर्विस से यात्री के खासे नाराज इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था देने की कोशिश की जा रही है। हालांकि प्रभावित लोग मानते हैं कि सूचना प्रणाली कमजोर है और ग्राउंड स्टाफ कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा। कई यात्रियों का कहना था कि वे रातभर एयरपोर्ट पर फंसे रहे, लेकिन एयरलाइन की ओर से कोई सहायता नहीं मिली। DGCA के नए नियमों ने बढ़ाया दबाव इस संकट के पीछे DGCA के नए सुरक्षा नियमन हैं, जिनका सीधा असर crew availability पर पड़ा है।     मुख्य बदलावों में शामिल हैं,     क्रू मेंबर्स को लगातार 7 दिन काम करने के बाद 48 घंटे का अनिवार्य आराम देना।     पायलट पहले 6 नाइट लैंडिंगकरते थे, अब केवल दो की अनुमति है।     किसी भी क्रू मेंबर को एक सप्ताह में दो से अधिक नाइट ड्यूटी नहीं लगाई जा सकती।     प्री और पोस्ट फ्लाइट ड्यूटी में एक घंटे से अधिक काम नहीं लिया जा सकता। इन बदलावों के कारण इंडिगो के पास पर्याप्त क्रू नहीं बच पा रहा और बड़ी संख्या में फ्लाइट समय पर संचालित नहीं हो पा रहीं। भोपाल में हज यात्रियों का ग्रुप भी फंसा भोपाल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 18 फ्लाइट्स रद्द होने से यात्रियों का धैर्य टूट गया। कई लोग दो दिन से अपनी फ्लाइट्स का इंतजार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उस हज ग्रुप को हुई, जिसके 41 यात्रियों को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। होटल और ट्रांसपोर्ट पहले से बुक थे, इसलिए हर यात्री का प्रतिदिन 5 से 6 हजार रुपए का नुकसान हो रहा है। कई लोगों का 6 हजार रुपए का टिकट बढ़कर 30 से 35 हजार तक पहुंच गया और फिर भी यह भरोसा नहीं कि नई टिकट से यात्रा हो ही जाएगी। पहले जानिए क्यों बनी ऐसी स्थिति दरअसल, इंडिगो एयरलाइन क्रू मेंबर्स की कमी से जूझ रही है। इसके कारण इंदौर, भोपाल, दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद सहित कई एयरपोर्ट पर 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं। यात्री 24-24 घंटे से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि 1 नवंबर से DGCA ने पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए थे। फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नाम दिया गया है। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ था। वहीं, 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। इस कारण एयरलाइन कंपनियों के पास पायलटों और क्रू मेंबर्स की अचानक कमी पड़ गई है। यात्रियों को 4-5 गुना अधिक किराया देना पड़ रहा है, फिर भी यह भरोसा नहीं कि नई टिकट से सफर हो ही जाएगा। भोपाल एयरपोर्ट पर हज ग्रुप के 41 यात्रियों को रोक दिया गया, होटल और ट्रांसपोर्ट पहले से बुक, रोज प्रति यात्री 5–6 हजार रुपए का नुकसान हो रहा है। किसी का टिकट 6 हजार से बढ़कर 35 हजार तक पहुंच गया, किसी को रातभर एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा…यात्रियों का आरोप है कि “एयरलाइन कोई ओनरशिप नहीं ले रही, बस कहती है फ्लाइट कैंसिल है, रिफंड ले लो। हज यात्री बोले- सारी बुकिंग कन्फर्म, नुकसान हमारा अयाज हसन, अल-बिलाल टूर्स एंड ट्रैवल्स ऑपरेट करते हैं। वह भोपाल एयरपोर्ट पर बेहद परेशान नजर आए। उनके मुताबिक, 6 दिसंबर को उन्हें अपने 41 यात्रियों के साथ अहमदाबाद पहुंचना था, जहां से … Read more

मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, हैदराबाद से कुवैत जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद

मुंबई  हैदराबाद से कुवैत जा रही इंडिगो की फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 'बम' की धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करा ली. सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं. विमान को एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे (Isolation Bay) में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह इंडिगो की एक फ्लाइट ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुवैत के लिए उड़ान भरी थी. फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद हैदराबाद एयरपोर्ट को एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसमें विमान में बम होने की धमकी थी. इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने फ्लाइट को तुरंत मुंबई डायवर्ट कर दिया, जहां फ्लाइट की सुरक्षित लैंड हो चुकी है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि लैंडिंग के बाद विमान को आइसोलेशन पार्क (अलग पार्किंग) में ले जाया गया, जहां बम डिस्पोजल स्क्वायड, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) और अन्य सुरक्षा टीमों ने पूर्ण जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है.

दुर्गापुर-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में कैंसर पीड़ित की मौत, रायपुर में कराई गई आपात लैंडिंग

रायपुर पश्चिम बंगाल के बर्दवान निवासी युवक और कैंसर के मरीज की तबीयत बिगड़ने पर दुर्गापुर-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की रायपुर के हवाईअड्डे में गुरुवार की आधी रात आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में बेहोश हुए युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात दुर्गापुर से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में पश्चिम बंगाल के बर्दवान निवासी गौतम बाउड़ी सवार था। वह ब्लड कैंसर से पीड़ित था। इलाज के लिए मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल जा रहा था। फ्लाइट में उसकी तबीयत खराब हुई और वह बेहोश हो गया। पायलट ने एयर ट्रेफिक कंट्रोल से आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति प्राप्त होते ही रात को आनन फानन में फ्लाइट को रायपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। रायपुर एयरपोर्ट पर उसकी जांच की गई फिर माना स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।  

जबलपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी! लैंडिंग के बाद फटा टायर, टला बड़ा हादसा

जबलपुर  डुमना एयरपोर्ट पर सोमवार को करीब 11.30 बजे इंडिगो का एयर बस के विमान का टायर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब एयरबस यात्रियों को उतारने के बाद एप्रान में खड़े होने ले जाया जा रहा था। राहत की बात ये रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। विमान को सुधार के लिए दिल्ली से टेक्निकल टीम को बुलाया गया है। इंडिगो ने कहा है विमान में टेक्निकल खराबी आई है जिसे सुधार किया जा रहा है। सुधार के बाद शाम को इसी विमान को मुंबई के लिए रवाना किया जाएगा। क्या है पूरा मामला? सुबह मुंबई से इंडिगो का एयरबस 180 यात्री क्षमता वाला विमान लैंड किया। यात्रियों को उतारने के बाद विमान को एप्रान में खड़े करने के लिए पायलट ले जाने लगे। इसी दौरान टायर क्षतिग्रस्त हो गया। सूत्र बता रहे हैं कि टायर में नुकीली धातु (कील नुमा) घुसी थी हालांकि प्रबंधन मामले को दबा रहा है। घटना स्थल के करीब से सभी को हटा दिया गया है ताकि मामले की जानकारी सार्वजनिक न हो। इंडिगो ने दिया है टेक्निकल खराबी का हवाला इंडिगो की तरफ से भी विमान में टेक्निकल खराबी आने की बात कहीं जा रही है। हकीकत में टेक्निकल टीम विमान के टायर को सुधार करने आई है इस काम में करीब एक घंटा लगने का अनुमान है जिसके बाद विमान सुधार कर लिया जाएगा और इसे वापस मुबंई की उड़ान के लिए तैयार किया जाएगा। शाम करीब पांच बजे इस विमान को मुंबई के लिए उड़ान भरना होता है बताया जा रहा है कि सुधार की वजह से सोमवार को मुंबई जाने के लिए विमान देरी से उड़ान भरेगा।