samacharsecretary.com

वैभव ने मचाया कोहराम, जोफ्रा ने बरपाया कहर… SRH IPL से बाहर

 मुल्लांपुर मुल्लांपुर में बुधवार रात IPL 2026 के एल‍िम‍िनेटर (Eliminator) मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर क्वाल‍िफायर-2 (Qualifier-2) में जगह बना ली. इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर. एक ने बल्ले से तूफान मचाया, तो दूसरे ने गेंद से SRH की कमर तोड़ दी। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 243 रन बनाए. जवाब में हैदराबाद की पूरी टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई. अब राजस्थान का सामना शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स से होगा. इस मैच का विजेता फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगा। पूरे मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी की रही. 15 साल के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. वह IPL इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से सिर्फ 3 रन दूर रह गए. क्रिस गेल का 30 गेंदों में शतक का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा। वैभव ने शुरुआत से ही पैट कमिंस और SRH के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. फुल लेंथ गेंदों को सीधे साइट स्क्रीन के पार पहुंचाया, जबकि शॉर्ट गेंदों पर भी जमकर रन बटोरे. उनकी बल्लेबाजी इतनी आक्रामक थी कि SRH कप्तान कमिंस लगातार फील्ड बदलते और रणनीति बनाते नजर आए, लेकिन कोई तरीका काम नहीं आया। इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों का नया रिकॉर्ड भी बना दिया. उन्होंने IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 65 छक्के लगाने का कारनामा किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाए थे। वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उनकी बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा था कि वह T20 क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने के अपने सपने को भी सच कर सकते हैं. हालांकि आठवें ओवर में प्रफुल हिंगे की गेंद पर थर्ड मैन पर कैच आउट होकर वह इतिहास रचने से चूक गए. आउट होने के बाद उनका धीमे कदमों से पवेलियन लौटना उनकी निराशा साफ दिखा रहा था। दूसरे छोर पर यशस्वी जायसवाल 29 रन बनाकर संघर्ष करते दिखे. वहीं ध्रुव जुरेल ने सिर्फ 21 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली. राजस्थान एक समय 13 ओवर में 2 विकेट पर 180 रन बनाकर 260 के पार जाता दिख रहा था, लेकिन आखिरी 5 ओवर में SRH ने वापसी की. उस दौरान राजस्थान ने 36 रन के भीतर 5 विकेट गंवा दिए। हैदराबाद की ओर से प्रफुल हिंगे ने 3 विकेट लिए, हालांकि उन्होंने 4 ओवर में 54 रन भी दिए. शिवांग कुमार ने यशस्वी जायसवाल का विकेट लेकर प्रभावित किया. दूसरी तरफ कमिंस का दिन बेहद खराब रहा. उन्होंने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 64 रन लुटा दिए. साकिब हुसैन ने 3 ओवर में 49 रन दिए, जबकि ईशान मलिंगा भी महंगे साबित हुए। 244 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही. जोफ्रा आर्चर ने पावरप्ले में ही मैच राजस्थान की तरफ मोड़ दिया. उन्होंने पहले अभिषेक शर्मा को बाउंसर पर फंसाया, फिर ईशान किशन को कवर पर कैच कराया. ट्रैविस हेड ने उनकी रफ्तार के खिलाफ जगह बनाकर खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे स्टंप्स में जा लगी। आर्चर की तेज रफ्तार गेंदबाजी के सामने SRH का विस्फोटक टॉप ऑर्डर टिक नहीं पाया. पांचवें ओवर तक टीम 57 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद हैदराबाद कभी मुकाबले में वापसी नहीं कर सका और आखिरकार 196 रन पर ढेर हो गया। राजस्थान के लिए यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि पूरे सीजन में टीम की लड़ाई और वापसी की कहानी भी बन गई. अब टीम की नजर Qualifier-2 जीतकर फाइनल में पहुंचने पर होगी. क्वाल‍िफायर 2 मुकाबला 29 मई को गुजरात के ख‍िलाफ होना है।  

शानदार कामकाज का मिला सम्मान, प्रदेश के दो IPS अफसरों को अहम जिम्मेवारी

रायपुर   प्रदेश के 2 IPS अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा गया है। नीतू कमल और डी श्रवण को बड़ी सौगात मिली है। इन दोनों अधिकारियों को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी में आईजी के लिए इंपैनल किया गया है जो बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी नीतू कमल और डी श्रवण को बड़ी जिम्मेवारी छत्तीसगढ़ कैडर के  इन दो IPS अफसरों को यह अहम जिम्मेदारी मानी जा रही है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है।  2008 बैच के आईपीएस अधिकारी नीतू कमल और डी श्रवण के केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी में आईजी के लिए इंपैनल होने को एक बड़ा मुकाम माना जा रहा है। आपको बता दें कि आईपीएस नीतू कमल मौजूदा समय में CBI  में प्रतिनियुक्ति पर हैं, जबकि डी श्रवण राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।  दोनों अधिकारियों के अनुभव को देखते हुए केंद्र ने उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है। गृह मंत्रालय की ओर से  जारी सूची में देश से वर्ष 2001 से 2008 बैच तक के 67 आईपीएस अधिकारियों को आईजी और डीआईजी स्तर के पदों के लिए इंपैनल किया गया है। छत्तीसगढ़ कैडर के  इन दो IPS अफसरों को ये सौगात मिली है जो एक अहम बात मानी जा रही है।

पैट कमिंस की हैदराबाद के सामने रियान पराग की राजस्थान, किसकी होगी जीत?

नई दिल्ली  आईपीएल 2026 में आज एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इसमें पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रियान पराग की राजस्थान रॉयल्सस से है। दोनों टीमों की टक्कर मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे और राजस्थान की टीम चौथे नंबर पर थी। हैदराबाद बनाम राजस्थान हेड टू हेड आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें सनराइजर्स को 14 जीत मिली है जबकि राजस्थान ने 9 मैचों को अपने नाम किया है। इस सीजन हुए दोनों मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को हराया है। आखिरी 5 मैचों में हैदराबाद का पलड़ा 5-0 से भारी है। इसी वजह से राजस्थान रॉयल्स के लिए मैच आसान नहीं होगा। आखिरी बार राजस्थान ने 2023 सीजन में हैदराबाद को हराया था। प्लेऑफ में दो बार भिड़ंत हो चुकी राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के प्लेऑफ में भी टक्कर हो चुकी है। 2024 सीजन का दूसरा क्वालीफायर इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था। उसमें सनराइजर्स हैदराबाद को जीत मिली थी। उससे पहले 2013 में भी दोनों टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला हुआ था। उस मैच में राजस्थान ने हैदराबाद को 4 विकेट के अंतर से हराया था। इस सीजन राजस्थान और हैदराबाद का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की दमदार शुरुआत की थी। उसने अपने पहले चारों मैच जीते थे। फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसे हार मिली। 5वें से 12वें मैच के बीच टीम सिर्फ दो जीत हासिल कर पाई। हालांकि आखिरी दो मैच जीतकर उसने प्लेऑफ में जगह बना लिया। वहीं दूसरी तरफ सनराजर्स हैदराबाद को पहले चार मैचों में तीन हार मिली थी। फिर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ही लगातार 5 जीत का सिलसिला शुरू हुआ। तब से टीम ने 10 मैचों में 8 जीत हासिल की है।  

Rajat Patidar की तूफानी पारी से RCB फाइनल में, GT की शर्मनाक हार

धर्मशाला  आईपीएल 2026 के पहले क्वाल‍िफायर में मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने हुए. जहां बेंगलुरु ने गुजरात को 92 रनों से पीटकर आईपीएल फाइनल के लिए जगह पक्की कर ली।  वहीं गुजरात की टीम अब क्वाल‍िफायर 2 मुकाबले में खेलने उतरेगी, जहां उसका सामना एल‍िम‍िनेटर में बुधवार (27 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मैच के व‍िजेता से होगा. क्वाल‍िफायर 2 मुकाबला 29 मई को मुल्लांपुर में होगा।  मुकाबले में टॉस गुजरात टाइटन्स ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए 254/5 का स्कोर बनाया. रजत पाटीदार ने महज 33 गेंदों पर 93 रन बनाए. जवाब में खेलने उतरी गुजरात की पूरी बल्लेबाजी चरमरा गई. और पूरी टीम महज 162(19.3) पर ऑल आउट हो गई।  GT की पारी की हाइलाइट्स  रनचेज में गुजरात की हालत खराब रही और 51 रन तक आते-आते उनके 5 व‍िकेट धड़ाम हो गए. साई सुदर्शन (14), शुभमन ग‍िल (2), जोस बटलर (29) और न‍िशांत स‍िंंधु (5), जेसन होल्डर (0) आउट हो गए. खास बात यह रही कि 51 के स्कोर पर जोस, स‍िंंधु और होल्डर आउट हुए. इसके बाद वॉश‍िंंगटन सुंदर भी अपनी पारी लंबी नहीं कर सके और 8 रन पर चलते बने. इसके बाद गुजरात का लोअर ऑर्डर सरेंडर कर बैठा और तू चल मैं आया क‍ि तर्ज पर आउट होता चला गया. एक तरफ से ट‍िककर राहुल तेवत‍िया (68) ने कुछ हद तक संघर्ष किया, लेकिन उनकी पारी आरसीबी के बड़े स्कोर के सामने मेमना ही साब‍ित हुई।  RCB की पारी की हाइलाइट्स  इस मुकाबले में RCB ने सधी शुरुआत की, लेकिन उनको पहला झटका वेंकटेश अय्यर(19) के रूप में लगा. जो कग‍िसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए. इसके बाद व‍िराट कोहली और देवदत्त पड‍िक्कल ने 72 रनों की पार्टनरश‍िप की, लेकिन पहले कोहली (43) फ‍िर पड‍िक्कल (30) एक ही ओवर में जेसन होल्डर के एक ही ओवर में आउट हो गए.  इसके बाद रजत पाटीदार (93 नाबाद) और क्रुणाल पंड्या (43) ने 95 रनों की पार्टनरश‍िप की. क्रुणाल के आउट होते ही स्कोर  189/4 हो गया. ट‍िम डेव‍िड महज 4 रनों पर आउट हो गए. अंत में आकर ज‍ितेश शर्मा ने भी 5 गेंदों पर 15 रन जड़े. गुजरात की टीम की ओर से कग‍िसो रबाडा और जेसन होल्डर को 2-2 सफलता म‍िलीं। 

विराट बनाम रबाडा-राशिद! धर्मशाला में हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

धर्मशाला  IPL 2026 का लीग चरण खत्म हो चुका है. अब बारी है उन मुकाबलों की, जहां एक गलती पूरे सीजन की मेहनत पर पानी फेर सकती है. मंगलवार को धर्मशाला में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) आमने-सामने होंगे, तो दांव सिर्फ जीत का नहीं होगा. दांव होगा सीधे फाइनल में पहुंचने का।  दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमों ने लीग स्टेज 18-18 अंकों के साथ खत्म किया. फर्क सिर्फ नेट रन रेट का रहा, जिसने RCB को टॉप पर पहुंचा दिया. लेकिन अब अंक तालिका का कोई मतलब नहीं. अब सिर्फ 40 ओवर तय करेंगे कि IPL 2026 के फाइनल का पहला टिकट किसे मिलेगा।  RCB: बल्लेबाजी जिसने पूरे सीजन विपक्षियों को डराया अगर IPL 2026 में किसी टीम ने लगातार बड़े स्कोर खड़े कर विरोधियों पर दबाव बनाया है, तो वह RCB रही है।  विराट कोहली ने एक बार फिर साबित किया कि उम्र सिर्फ आंकड़ा है. उनके अनुभव ने टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला, जबकि फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार और मिडिल ऑर्डर की आक्रामक बल्लेबाजी ने कई मुकाबलों को एकतरफा बना दिया।  RCB की सबसे बड़ी ताकत सिर्फ उसके स्टार खिलाड़ी नहीं, बल्कि उसकी बल्लेबाजी की गहराई है. ऊपर के बल्लेबाज आउट भी हो जाएं तो नीचे रन बनाने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं. यही वजह रही कि टीम ने कई बार 200 का आंकड़ा पार किया।  सबसे अहम बात यह कि पिछले सीजन की तुलना में इस बार RCB की गेंदबाजी भी भरोसेमंद नजर आई. जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने नई गेंद से लगातार विकेट निकाले और बल्लेबाजों के लिए काम आसान कर दिया।  GT: गेंदबाजी जिसने मैचों को स्क्रिप्ट की तरह कंट्रोल किया दूसरी तरफ गुजरात टाइटन्स की कहानी बिल्कुल अलग है।  शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर ने बल्लेबाजी में मजबूती दी, लेकिन GT को असली खतरनाक टीम उसकी गेंदबाजी ने बनाया।  मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा की तेज तिकड़ी ने पूरे सीजन बल्लेबाजों को सांस नहीं लेने दी. नई गेंद से विकेट और डेथ ओवर्स में नियंत्रण….दोनों काम इस यूनिट ने बखूबी किए।  फिर आते हैं राशिद खान और साई किशोर. मिडिल ओवर्स में इन दोनों स्पिनरों ने रन रोककर विपक्षी टीमों को जकड़ लिया. यही वजह है कि GT पूरे टूर्नामेंट में सबसे संतुलित और अनुशासित गेंदबाजी इकाई बनकर उभरी।  चेन्नई सुपर किंग्स पर 89 रन की विशाल जीत के बाद गुजरात का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है।  मुकाबले के भीतर छिपे 4 बड़े मुकाबले विराट कोहली vs कगिसो रबाडा धर्मशाला की अतिरिक्त उछाल और रबाडा की गति. दूसरी तरफ विराट का अनुभव. पावरप्ले में यह जंग मैच का रुख तय कर सकती है।  फिल सॉल्ट vs मोहम्मद सिराज चोट से लौटे सॉल्ट शुरुआत से हमला करना पसंद करते हैं. लेकिन सिराज RCB के पूर्व खिलाड़ी हैं और बल्लेबाजों की मानसिकता को अच्छी तरह समझते हैं।  गिल-साई सुदर्शन बनाम हेजलवुड-भुवनेश्वर GT की बल्लेबाजी काफी हद तक अपने टॉप ऑर्डर पर निर्भर करती है. अगर RCB शुरुआती झटके देने में सफल रही, तो गुजरात पर दबाव बढ़ सकता है।  राशिद खान बनाम RCB का मिडिल ऑर्डर राशिद का एक अच्छा स्पेल किसी भी मैच का नक्शा बदल सकता है. हालांकि रजत पाटीदार स्पिन के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रखते हैं और यही RCB की सबसे बड़ी उम्मीद होगी।  कौन भारी? अगर बल्लेबाजी की गहराई देखी जाए तो RCB थोड़ा आगे नजर आती है. लेकिन अगर गेंदबाजी के अनुशासन और निरंतरता की बात करें तो GT पूरे टूर्नामेंट में नंबर-1 रही है।  यानी यह सिर्फ दो टीमों का मुकाबला नहीं है. यह IPL 2026 की दो सबसे बड़ी ताकतों की टक्कर है- RCB की विस्फोटक बल्लेबाजी बनाम GT की निर्दयी गेंदबाजी मशीन. और शायद यही वजह है कि धर्मशाला में होने वाला यह मुकाबला फाइनल से पहले का फाइनल महसूस हो रहा है. क्योंकि मंगलवार की रात सिर्फ एक टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा… और दूसरी टीम को फिर से एक और इम्तिहान देना पड़ेगा। 

केएल राहुल की तूफानी पारी और कुलदीप की फिरकी, दिल्ली ने KKR को घर में दी मात

 कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आखिरी लीग मैच में रविवार (24 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर 40 रनों से जीत दर्ज की. कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 204 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 18.4 ओवरों में 163 रनों पर सिमट गई।  दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो गई थी. दिल्ली कैपिटल्स के 14 मैचों से 14 अंक रहे और उसने छठा स्थान हासिल किया. दूसरी ओर तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 मैच खेलकर 6 में जीत हासिल की. कोलकाता नाइट राइडर्स 13 पॉइंट्स के साथ सातवें नंबर पर रही।  रनचेज में कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका फिन एलन (20 रन) के रूप में लगा, जो लुंगी एनगिडी की गेंद पर बोल्ड हुए. फिन एलन और कप्तान अजिंक्य रहाणे के बीच पहले विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी हुई. इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने मनीष पांडे के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़े. मनीष पांडे ने 2 छक्के और दो चौके की मदद से 16 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली. मनीष पांडे का विकेट भी लुंगी एनगिडी ने चटकाया।  कैमरन ग्रीन (2 रन) इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके और कुलदीप यादव की फिरकी में फंस गए. कुलदीप ने फिर अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह (0 रन) को भी लगातार गेंदों पर पवेलियन लौटा दिया. रहाणे ने 39 गेंदों पर 63 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और चार चौके शामिल रहे. यहां से कोलकाता की इनिंग्स ट्रैक पर नहीं लौट पाई. तेजस्वी दहिया (1 रन), अनुकूल रॉय (9 रन), रोवमैन पॉवेल (29 रन), कार्तिक त्यागी (0 रन) और वरुण चक्रवर्ती (5 रन) कुछ खास योगदान नहीं दे पाए. कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने तीन-तीन विकेट झटके. मिचेल स्टार्क को दो सफलताएं मिलीं।  दिल्ली की पारी की हाइलाइट्स मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 203 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही. अभिषेक पोरेल (22 रन) और केएल राहुल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े. सौरभ दुबे ने अभिषेक पोरेल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. फिर साहिल पारख (24 रन) और केएल राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की पार्टनरशिप हुई. साहिल का विकेट स्पिनर सुनील नरेन ने झटका।  इसके बाद केएल राहुल के रूप में दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट गिरा, जो अनुकूल रॉय की फिरकी का शिकार हुए. राहुल ने 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 30 बॉल पर 60 रन बनाए. यहां से कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने तूफानी बल्लेबाजी की, जिसने टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. अक्षर ने 25 बॉल पर 39 रनों का योगदान दिया, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. वहीं मिलर ने तीन छक्के की मदद से 19 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली. आशुतोष शर्मा 18 रन बनाकर नाबाद रहे. सौरभ दुबे ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए।  इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मैचों में जीत हासिल की. जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 16 मैचों में जीत नसीब हुई. एक मुकाबले का नतीजा भी नहीं निकल पाया. मौजूदा सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हुई हैं. 8 मई 2026 को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स पर 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।  कोलकाता vs दिल्ली h2h कुल IPL मैच: 37 कोलकाता ने जीते: 20 दिल्ली ने जीते: 16 बेनतीजा: 1  

RR ने मारी बाजी, IPL प्लेऑफ से बाहर हुए पंजाब और KKR… बदल गई पूरी पिक्चर

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है. 2008 के सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी. राजस्थान रॉयल्स ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में रविवार (24 मई) को मुंबई इंडियंस (MI) को 30 रनों से परास्त किया. मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 206 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसका वो सफलतापूर्वक पीछा नहीं कर पाई. राजस्थान रॉयल्स की जीत के साथ ही पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टूर्नामेंट से बाहर हो गई।  डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटन्स (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी थीं. लीग स्टेज के दौरान अंकतालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहला, गुजरात टाइटन्स ने दूसरा और सनराइजर्स हैदराबाद ने तीसरा स्थान हासिल किया. जबकि राजस्थान रॉयल्स चौथे पायदान पर रही।  अब आईपीएल 2026 में क्वालिफायर-1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच 26 मई (मंगलवार) को खेला जाना है. उस मुकाबले की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. जबकि क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा और वो क्वालिफायर-2 खेलेगी. सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में जो टीम जीतेगी, उसे भी क्वालिफायर-2 खेलने का मौका मिलेगा. क्वालिफायर-2 की विजेता टीम का सामना फाइनल में क्वालिफायर-1 की विनर टीम से होगा।  क्वालिफायर-1 धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 मुकाबले क्रमश: 27 मई (बुधवार) और 29 मई (शुक्रवार) को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने हैं. खिताबी मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में निर्धारित है।  प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल क्वाल‍िफायर 1: 26 मई- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु VS गुजरात टाइटन्स, धर्मशाला एलिमिनेटर: 27 मई- सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स, न्यू चंडीगढ़ क्वाल‍िफायर 2: 29 मई- क्वालिफायर-1 की विजेता vs एलिमिनेटर की विजेता, न्यू चंडीगढ़  फाइनल: 31 मई- क्वालिफायर-1 की विजेता vs क्वालिफायर-2 की विजेता, अहमदाबाद

RR vs MI: करो या मरो मुकाबले में राजस्थान की नजर आखिरी प्लेऑफ टिकट पर

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुका है और वह जीत के साथ विदाई लेने के लिए प्रतिबद्ध होगा लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है जिसमें जीत पर वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बन जाएगी। राजस्थान के हैं 14 अंक इस मैच में संभावित रूप से गर्म और उमस भरे रविवार की दोपहर में दोनों टीमों की सहनशक्ति और फिटनेस की परीक्षा होगी। रॉयल्स फिलहाल 14 अंकों के साथ है। उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी, जिससे उसके 16 अंक हो जाएंगे। इससे वह प्लेऑफ के अंतिम स्थान के दो अन्य दावेदार पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स दोनों पर कम से कम एक अंक की बढ़त हासिल कर लेगा। रॉयल्स ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में जीत से ज्यादा हार का सामना किया है लेकिन वे मुंबई के खिलाफ जीत के लिए जीजान लगा देंगे। उसके खिलाड़ी यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह अवगत हैं। जायसवाल हैं एमआई के लिए खतरा मुंबई इंडियंस के लिए वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से कहीं ज्यादा बड़ा खतरा यशस्वी जायसवाल हैं। स्थानीय खिलाड़ी जायसवाल ने गुवाहाटी में जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 77 रन बनाए थे। जायसवाल उस मैदान पर वापसी कर रहे हैं जहां उन्होंने तीन साल पहले आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया था। उन्होंने इसके बाद अगले साल उसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपना दूसरा शतक बनाया था। KKR ने मुंबई इंडियंस को हराया, प्लेऑफ की रेस रोमांचक, 5 टीमों में जंग लेकिन राजस्थान रॉयल्स को अभी भी अपने कप्तान रियान पराग और ध्रुव जुरेल से अधिक निरंतरता की जरूरत होगी। यह दोनों बल्लेबाजी क्रम में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं लेकिन बीच के ओवरों में जरूरी गति प्रदान नहीं कर पाए हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए रॉयल्स को एक अधिक खतरनाक टीम का सामना करना पड़ेगा। मुंबई के कुछ खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में लौट आए हैं। इन दोनों टीम ने हालांकि पिछले पांच मैचों में तीन हार और दो जीत हासिल की हैं। इस मैच में मुंबई की टीम में शामिल भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा को अपना जलवा दिखाने के लिए आखिरी मौका मिलेगा। वे अच्छा प्रदर्शन करके टीम को सम्मान के साथ विदाई लेने में मदद कर सकते हैं। दोनों टीमें इस प्रकार हैं मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, कृष भगत, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा। राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), अमन राव, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (विकेटकीपर), रवि सिंह, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, केवेना मफाका, एडम मिल्ने, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, यशराज पुंजा, युद्धवीर सिंह। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

दिल्ली और कोलकाता के बीच निर्णायक भिड़ंत, हारते ही खत्म होगा सफर

नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स रविवार को आईपीएल की मौजूदा सत्र के अंतिम लीग मैच में जब आमने-सामने होगी. इस मैच में दोनों ही टीमों को प्लेऑफ की अपनी धुंधली उम्मीद बरकरार रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. मौजूदा स्थिति के अनुसार छठे स्थान पर काबिज केकेआर और आठवें स्थान पर चल रही दिल्ली की टीम अगर मगर के समीकरणों से अभी भी प्लेऑफ का अंतिम स्थान हासिल करने की दौड़ में हैं, लेकिन यह भी हो सकता है कि रविवार को मुकाबला शुरू होने से पहले ही यह मैच महज औपचारिकता बन जाए. प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में फिलहाल सबसे आगे चल रही पंजाब किंग्स शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी. अगर पंजाब किंग्स जीत जाती है तो उसके 15 अंक हो जाएंगे. इससे दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी, क्योंकि उसकी टीम अधिकतम 14 अंक ही हासिल कर सकती है. केकेआर के अभी 13 अंक हैं और उसकी टीम दिल्ली पर जीत हासिल करके 15 अंक तक पहुंच सकती है, लेकिन पंजाब के नेट रन-रेट में काफी आगे है. रनरेट के मामले में केकेआर से बहुत आगे है पंजाब किंग्स अगर आंकड़ों की बात करें तो पंजाब अगर लखनऊ को केवल एक रन से भी हरा देता है तो फिर केकेआर को दिल्ली को कम से कम 52 रन से हराना होगा. यही नहीं केकेआर को इससे पहले रविवार को दोपहर में होने वाले मैच में मुंबई इंडियंस की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के लिए भी प्रार्थना करनी होगी. राजस्थान के अभी 14 अंक हैं और वह इस मैच में जीत हासिल करके 16 अंक के साथ प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकता है. दोनों टीम इन समीकरणों पर विचार करने की बजाय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान देगी और उन चीजों पर काम करेंगी जो उनके नियंत्रण में हैं. केकेआर को टूर्नामेंट के शुरू में विभिन्न कारणों से अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों का सहयोग नहीं मिल पाया था जिसका असर उसके प्रदर्शन पर भी पड़ा. मुस्तफिजुर रहमान, हर्षित राणा, आकाश दीप और मथीशा पथिराना विभिन्न समस्याओं के कारण मैच नहीं खेल पाए, जबकि चोट से वापसी कर रहे कैमरन ग्रीन शुरुआती चरणों में गेंदबाजी नहीं कर सके. लेकिन केकेआर ने शानदार वापसी करते हुए अपने आखिरी सात मैचों में से छह जीतकर खिताब की दौड़ में बने रहने की उम्मीद जगाई. केकेआर की टीम इस मैच में अपने शीर्ष रन-स्कोरर अंगकृष रघुवंशी के बिना खेलेगी, जिन्होंने इस सत्र में पांच अर्धशतकों के साथ 422 रन बनाए हैं. इसके अलावा केकेआर परिस्थितियों के अनुसार अपने स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को अंतिम एकादश में रखने का फैसला करेगा. चक्रवर्ती चोटिल होने के बावजूद खेल रहे हैं. सीजन में अच्छी शुरुआत के बाद लय से भटकी केकेआर दिल्ली कैपिटल्स ने इस सत्र में कुछ महत्वपूर्ण मौके गंवाए जिसका उसे खामियाजा भुगतना पड़ा है. उसकी बल्लेबाजी काफी हद तक केएल राहुल पर निर्भर रही है, जिन्होंने 13 पारियों में 171 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 533 रन बनाए हैं, जिनमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं. डेविड मिलर की वापसी से उसके मध्य क्रम में कुछ स्थिरता आई है, लेकिन दिल्ली की गेंदबाजी में निरंतरता की कमी रही है. उसके कप्तान अक्षर पटेल और साथी स्पिनर कुलदीप यादव कोई खास प्रभाव नहीं डाल पाए हैं. अक्षर ने 32.30 के औसत से 10 विकेट लिए हैं, जबकि कुलदीप 50.28 के औसत से सात विकेट ही ले पाए हैं. टीम इस प्रकार हैं: केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, टिम सीफर्ट, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कैमरन ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और प्रशांत सोलंकी. दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, पथुम निसांका, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, नितीश राणा, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, विपराज निगम, टी नटराजन, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, दुशमंथा चमीरा, औकिब नबी, करुण नायर, आशुतोष शर्मा, साहिल परख, पृथ्वी साव, त्रिपुरा विजय, रेहान अहमद और अजय मंडल. मैच शुरू होने का समय: शाम 7.30 बजे.  

IPL 2026 Playoff Scenario: राजस्थान, पंजाब और KKR में चौथे स्थान की जंग तेज

लखनऊ  लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कप्तान श्रेयस अय्यर के धमाकेदार शतक की बदौलत पंजाब किंग्स ने मुकाबला 7 विकेट से जीत तो लिया है, लेकिन इसके बावजूद उनकी प्लेऑफ की राह पूरी तरह साफ नहीं हुई है। आईपीएल 2026 की अंक तालिका इस समय इतिहास के सबसे रोमांचक मोड़ पर खड़ी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद 18-18 अंकों के साथ पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। अब लड़ाई सिर्फ नंबर-4 के आखिरी पायदान की है, जिसके लिए राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कांटे की टक्कर है। आइए जानते हैं कि पंजाब किंग्स की इस जीत के बाद प्लेऑफ का गणित किस तरह बदल गया है। पंजाब किंग्स के लिए सबसे दिलचस्प स्थिति, अब दुआओं के भरोसे है टीम लखनऊ को हराने के बाद पंजाब किंग्स के 14 मैचों में 15 अंक हो गए हैं और उनका नेट रन रेट +0.309 है, जो अभी काफी मजबूत है। हालांकि, पंजाब के लीग स्टेज के सभी मैच खत्म हो चुके हैं, जिसका मतलब है कि अब वे खुद मैदान पर कुछ नहीं बदल सकते। पंजाब को प्लेऑफ का टिकट पाने के लिए अब पूरी तरह मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मैच पर निर्भर रहना होगा। यदि मुंबई इंडियंस इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को हरा देती है, तब भी पंजाब किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मैच का भी इंतजार करना पड़ेगा। राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे सीधा रास्ता प्लेऑफ की इस त्रिकोणीय जंग में राजस्थान रॉयल्स इस समय सबसे सुरक्षित और मजबूत स्थिति में खड़ी है। उनके 13 मैचों में 14 अंक हैं और उन्हें अभी अपना आखिरी मुकाबला रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। राजस्थान के लिए समीकरण बिल्कुल साफ है, उन्हें सिर्फ मुंबई को मात देनी है। जीत दर्ज करते ही संजू सैमसन की सेना के 16 अंक हो जाएंगे और वे पंजाब को पीछे छोड़कर शान से प्लेऑफ में एंट्री कर जाएंगे। लेकिन अगर राजस्थान यह मैच हारती है, तो वे 14 अंकों पर ही सिमटकर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। राजस्थान की जीत के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स का भी सफर खत्म हो जागए। जीतकर भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी पंजाब किंग्स, कहीं बेकार ना जाए श्रेयस अय्यर का शतक कोलकाता नाइट राइडर्स के पास भी मौका श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी रास्ता बेहद कठिन कर दिया है। केकेआर के अभी 13 मैचों में 13 अंक हैं और उनका एक मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बाकी है। केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सबसे पहले दिल्ली को हराना होगा ताकि उनके 15 अंक हो सकें। इतना ही नहीं, अगर राजस्थान हारती है और केकेआर जीतती है, तो पंजाब और केकेआर दोनों के 15-15 अंक होंगे। ऐसी स्थिति में केकेआर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक बहुत बड़ी और ऐतिहासिक जीत दर्ज करनी होगी, ताकि वे पंजाब के मजबूत नेट रन रेट (+0.309) को पीछे छोड़ सकें, क्योंकि वर्तमान में केकेआर का नेट रन रेट (+0.011) काफी कम है। आईपीएल इतिहास का सबसे रोमांचक मोड़, रविवार को होगा अंतिम फैसला पंजाब किंग्स ने लखनऊ की धरती पर अपना काम बखूबी तमाम कर दिया है और अब उनकी नजरें रविवार को वानखेड़े में होने वाले महामुकाबले पर टिकी हैं। पंजाब के फैंस अब मुंबई इंडियंस की जीत की मन्नतें मांग रहे होंगे, जबकि राजस्थान रॉयल्स की किस्मत पूरी तरह उनके अपने हाथों में है। आईपीएल 2026 की टॉप-3 टीमें तय होने के बाद अब चौथे स्थान का सस्पेंस रविवार को पूरी तरह खत्म हो जाएगा।