samacharsecretary.com

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस: हेड-टू-हेड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन

कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से 20 मई को होगा। KKR ने इस सीजन में 5 मैच जीते हैं और 6 में हार झेली है। इसके अलावा उनका एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी MI ने 4 मैच जीते हैं और 8 में शिकस्त का सामना किया है। आइए मैच से जुड़ी अहम बातें जान लेते हैं। KKR के खिलाफ MI का पलड़ा रहा है भारी KKR और MI के बीच IPL के इतिहास में अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान KKR को सिर्फ 11 मैच में ही जीत मिल पाई है और 25 मुकाबले MI ने अपने नाम किए हैं। IPL 2026 की पहली भिड़ंत में MI ने KKR को 6 विकेट से हराया था। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था। उस मुकाबले को MI ने 8 विकेट से अपने नाम किया था। ऐसी हो सकती है MI की प्लेइंग इलेवन MI ने अपने पिछले मैच में PBKS को शिकस्त दी थी। उस मैच में MI ने जीत के लिए मिले 201 रन के लक्ष्य को हासिल किया था। MI के कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की वापसी की उम्मीद है। ये दोनों खिलाड़ी पिछले मैच में नहीं खेले थे। संभावित एकादश: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, हार्दिक पांड्या (कप्तान), कॉर्बिन बोश, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, और रघु शर्मा। इस संयोजन के साथ उतर सकती है KKR KKR ने अपने आखिरी मैच में GT को 29 रन से हराया था। उस मैच में फिन एलन (93) और अंगकृष रघुवंशी (82) ने उम्दा पारियां खेली थी। KKR अपने इन शीर्षक्रम के बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। खराब फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे भी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे। संभावित एकादश: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी। ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर MI: दीपक चाहर, गजनफर, रोबिन मिंज और अश्विनी कुमार। KKR: वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, ब्लेसिंग मुजरबानी, रोवमैन पॉवेल और प्रशांत सोलंकी। ऐसा है कोलकाता की पिच का मिजाज ईडन गार्डन स्टेडियम में काली मिट्‌टी की पिच बनाई जाती है। ऐसे में यह बल्लेबाजों को काफी रास आती है। खेल की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। उसके बाद स्पिनर्स हावी होते हैं। इस पिच पर अगर बल्लेबाज की निगाह एक बार जम गई तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट्स लगते हैं। यहां की तेज आउटफील्ड भी बल्लेबाजों के पक्ष में जाती है। हाउस्टेट के मुताबिक, IPL में पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है। ऐसा रहेगा कोलकाता का मौसम? एक्यूवेदर के अनुसार, 20 मई को कोलकाता का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें MI के सलामी बल्लेबाज रिकेल्टन ने इस सीजन में अब तक 10 पारियों में 47.77 की औसत और 190.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 430 रन बनाए हैं। रघुवंशी ने 12 पारियों में 42.20 की औसत और 146.52 की स्ट्राइक रेट के साथ 422 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए। गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने 11 पारियों में 25.37 की औसत और 9.44 की इकॉनमी रेट से 16 विकेट लिए हैं। कब और कहां देखें मुकाबला? KKR और MI के बीच यह मुकाबला 20 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।  

रियान पराग की टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला, आज लखनऊ से भिड़ंत

जयपुर राजस्थान रॉयल्स को अगर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीदों को बरकरार रखना है तो उसे लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मंगलवार को होने वाले आईपीएल के मैच में खेल के हर विभाग में सुधार करना होगा। रॉयल्स ने अपने घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है और यहां होने वाला अंतिम मैच घरेलू टीम के लिए करो या मरो जैसा बन गया है। रॉयल्स इसके बाद लीग चरण के अपने अंतिम मैच में मुंबई इंडियंस का सामना करेगा।रायल्स को रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ निचले क्रम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों की खराब प्रदर्शन के कारण हार का सामना करना पड़ा।  RR vs LSG: राजस्थान का आज लखनऊ से घर पर सामना इसके अलावा उसकी फील्डिंग भी अच्छी नहीं रही थी। रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम अच्छी शुरुआत के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavanshi) पर काफी हद तक निर्भर रही है, लेकिन इस युवा खिलाड़ी को दूसरे छोर से यशस्वी जायसवाल से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला है। ध्रुव जुरैल ने कुछ शानदार पारियां खेली हैं, लेकिन पिछले मैच में उन्होंने कुछ धीमी पारी खेली जबकि दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने हाल के मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह चाहेंगे कि उनकी टीम आखिरी पांच ओवरों में बल्लेबाजी में और अधिक सटीक प्रदर्शन करे। आईपीएल के मौजूदा सत्र में अधिकतर टीम की फील्डिंग अच्छी नहीं रही है और उन्होंने कई कैच छोड़े हैं। राजस्थान भी इन टीमों में शामिल है जिसने कुछ अच्छे मौके गंवाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद पराग ने टूर्नामेंट के अंतिम चरण में टीम के अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने पर निराशा व्यक्त की थी। प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है एलएसजी एलएसजी की टीम पहले ही प्लेऑफ (IPL 2026 Playoff) की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वह अब बिना किसी दबाव के खेल रही है जिसका नमूना पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मिली जीत में देखने को मिला। उसे राजस्थान रॉयल्स के बाद अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स का सामना करना है। उसकी टीम इन दोनों टीमों के समीकरण बिगाड़ने के लिए प्रतिबद्ध होगी। बल्लेबाजी एलएसजी की सबसे कमजोर कड़ी रही है, लेकिन मिशेल मार्श ने सीएसके के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन किया जिससे टीम जीत हासिल करने में सफल रही। वह अपना इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखकर इस सत्र का सकारात्मक अंत करना चाहेगी। RR vs LSG Squads: इस प्रकार हैं टीम- राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरैल, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, युद्धवीर चरक, रवि ¨सह, विग्नेश पुथुर, ब्रिजेश शर्मा। लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, एडेन मार्करैम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, आवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोत्र्जे, जोश इंग्लिस, मोहसिन खान, नमन तिवारी, आकाश महाराज सिंह, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी।

क्या बदलेगा IPL 2026 का शेड्यूल? ईंधन संकट पर चेयरमैन अरुण धूमल ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली  पश्चिम एशिया में जारी लंबे संकट का असर अब भारत में भी साफ दिखने लगा है. ईंधन की कमी और बढ़ती चिंताओं के बीच जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की, वहीं अब देश के सबसे बड़े क्रिकेट आयोजन इंडियन2026 पर भी सवाल उठने लगे हैं. क्या आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट को जारी रखना सही है, या देशहित में इसके स्वरूप में बदलाव होना चाहिए? इसी बहस के बीच अब सरकार, व्यापार जगत और क्रिकेट प्रशासन आमने-सामने नजर आ रहे हैं।  आईपीएल 2026 के दौरान ऊर्जा खपत को लेकर सवाल उठने लगे हैं. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के प्रमुख ब्रिजेश गोयल ने खेल मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर आईपीएल को पुनर्निर्धारित (reschedule) करने की मांग की है. इस पर अब लीग चेयरमैन अरुण धूमल ने प्रतिक्रिया दी है।  IPL 2026 को पुनर्निर्धारित करने की मांग एक रिपोर्ट के अनुसार, अरुण धूमल ने कहा कि यदि भारत सरकार की ओर से कोई निर्देश आता है, तो वे इस मामले पर विचार करेंगे. उन्होंने कहा, “अब तक मेरी जानकारी में BCCI को इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. अलग-अलग संस्थाओं की अपनी राय हो सकती है, लेकिन हम भारत सरकार के प्रति जवाबदेह हैं यदि सरकार की ओर से कोई निर्देश आता है, तो हम उस पर जरूर अमल करेंगे।  सरकार के निर्देश का इंतजार CTI के पत्र में मांग की गई है कि मैचों के आयोजन को सीमित स्थानों तक रखा जाए और उन्हें बिना दर्शकों के कराया जाए, ताकि ईंधन की बचत हो सके. पत्र में यह भी कहा गया है कि आईपीएल 2026 के दौरान टीमें अब तक लाखों किलोमीटर की यात्रा कर चुकी हैं. जब देश का हर सरकारी विभाग, नेता, अधिकारी और आम नागरिक प्रधानमंत्री की सलाह पर फिजूल खर्च से बचने की कोशिश कर रहा है, ऐसे समय में आईपीएल ही एक ऐसा आयोजन है, जिस पर किसी भी संकट का असर नहीं दिख रहा. गोयल ने तर्क दिया कि हवाई यात्रा को कम करना, सीमित स्थानों पर मैच कराना और बिना दर्शकों के आयोजन करने से करोड़ों लीटर पेट्रोल और डीजल की बचत हो सकती है. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि महामारी के दौरान BCCI ने इसी तरह के कदम उठाए थे।  टूर्नामेंट की मौजूदा स्थिति 18 मई तक आईपीएल 2026 में कुल 62 मैच खेले जा चुके होंगे. लीग चरण के 8 मुकाबले अभी बाकी हैं, इसके बाद दो क्वालिफायर, एक एलिमिनेटर और 31 मई को फाइनल खेला जाएगा. बाकी मैच चेन्नई, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, मुंबई, धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ जैसे शहरों में आयोजित होने हैं. यानि अभी भी 13 दिन के बचे टूर्नामेंट में टीमों को को काफी ट्रैवल करना है। 

सनराइजर्स का धमाका, चेन्नई को हराकर प्लेऑफ में पहुंची हैदराबाद; गुजरात को भी मिला फायदा

चेन्नई  सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने सोमवार को आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में एंट्री कर ली। एसआरएच ने चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच विकेट से हराया। पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने सीएसके की नैया डुबोकर ना सिर्फ अपना बल्कि गुजरात टाइटंस (GT) का भी प्लेऑफ टिकट कंफर्म किया। एसआरएच और जीटी के 13 मैचों में 8-8 जीत दर्ज करने के बाद 16-16 अंक हैं। बेहतर नेट रनरेट के कारण जीटी अंक तालिका में दूसरे जबकि एसआरएच तीसरे पायदान पर बरकरार है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 13 मैचों में 18 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज है और पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी। सीएसके को 13 मैचों में सातवीं हार के बाद एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। अब एक अनार और पांच बीमार प्लेऑफ में सिर्फ चार टीमों को ही जगह मिलती है। मौजूदा सीजन में अब प्लेऑफ का सिर्फ एक स्लॉट खाली रह गया है। एक स्थान के लिए सीएसके समेत पांच टीमें रेस में हैं। सीएसके आखिरी लीग मैच जीतकर 14 अंकों तक ही जा सकती है। सीएसकी हार से राजस्थान रॉयल्स (RR) तालिका में पांचवें नंबर पर आ गई है। राजस्थान को छोड़कर किसी भी टीम के पास 16 अंकों तक पहुंचने का मौका नहीं है। ऐसे में बाकी टीमों की उम्मीदें ना सिर्फ अपनी जीत बल्कि अन्य टीमों की हार पर टिकी होंगी। प्लेऑफ की रेस से अभी तक आधिकारिक तौर पर मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बाहर हुई हैं। दोनों के 12 मैचों में 8-8 अंक हैं। ईशान किशन चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच विकेटकीपर ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया। जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य चेपॉक की धीमी विकेट पर आसान नहीं था। ईशान ने 47 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्कों के दम पर 70 रन बनाए। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंद में 47 रन बनाए। उन्होंने ईशान के साथ तीसरे विकेट के लिए 75 रन की अहम साझेदारी की। हैदराबाद ने 19 ओवर में पांच विकेट पर टारगेट चेज किया। इससे पहले कप्तान कमिंस ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 28 रन खर्च किए। चेन्नई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। सीएसके ने घरेलू मैदान पर निर्धारित 20 ओवर में सात पर 180 रन जुटाए। चेन्नई की हार से कैसे मिला गुजरात-हैदराबाद को टिकट चेन्नई सुपर किंग्स की हार का मतलब है कि अब सिर्फ पंजाब, दिल्ली, कोलकाता और सीएसके 16 अंकों तक नहीं पहुंच पाएंगी. सिर्फ राजस्थान ही है जो 16 अंक तक पहुंच पाएगी. जबकि गुजरात के पहले ही 16 अंक हैं और हैदराबाद के भी अब 16 अंक हो गए हैं. ऐसे में गुजरात और हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गईं हैं।  चेन्नई और दिल्ली यहां से अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच सकती है, जबकि पंजाब और कोलकाता 15 अंकों तक. जबकि राजस्थान के दो मैच बचे हैं और उसके 12 अंक हैं. राजस्थान अपने बचे दोनों मैच जीतकर 16 अंकों तक जा सकती है।  हैदराबाद कर सकती है टॉप पर फिनिश हैदराबाद का आखिरी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है और अगर वह इसे जीत जाती है तो टॉप-2 में फिनिश कर सकती है. जबकि गुजरात ने अगर अपने आखिरी मैच में चेन्नई को हराया तो उसका टॉप स्पॉट फिक्स होगा. बेंगलुरु के भी 18 अंक हैं. अगर हैदराबाद ने बेंगलुरु को हराया और उसके बाद गुजरात ने चेन्नई को मात दी तो टॉप पर कौन रहेगा, इसको लेकर नेट रन रेट से फैसला होगा. हैदराबाद अगर बड़े अंतर से जीत दर्ज करती है तो वह टॉप पर फिनिश कर सकती है. लेकिन अगर हैदराबाद हारी तो वह तीसरे स्थान पर फिनिश करेगी, बशर्ते चेन्नई अपने आखिरी मैच में गुजरात को बुरी तरह ना रौंदे। 

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का प्लेऑफ सफर मुश्किल में, LSG के खिलाफ जीत जरूरी

जयपुर राजस्थान रॉयल्स को अगर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीदों को बरकरार रखना है तो उसे अपने दोनों आखिरी मुकाबले जीतने होंगे। टीम अपने पिछले तीनों मुकाबले हार चुकी है। अब उसका अगला मुकाबला मंगलवार को अपने होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ है। इस करो या मरो मैच में जीत हासिल करने के लिए उसे खेल के हर विभाग में सुधार करना होगा राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने में पूरी तरह नाकाम रही है। इस सीजन में उसने अपने होमग्राउंड में एक भी मैच नहीं जीता है। अब आईपीएल 2026 में जयपुर में होने वाला उसका आखिरी मैच उसके लिए करो या मरो जैसा बन गया है। राजस्थान रॉयल्स इसके बाद लीग चरण के अपने अंतिम मैच में 24 मई को मुंबई इंडियंस का सामना करेगी। राजस्थान रॉयल्स को रविवार यानी 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ निचले क्रम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा उसकी फील्डिंग भी अच्छी नहीं रही थी। रॉयल्स की टीम अच्छी शुरुआत के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर काफी हद तक निर्भर रही है, लेकिन इस युवा खिलाड़ी को दूसरे छोर से यशस्वी जायसवाल से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला है। ध्रुव जुरेल ने कुछ शानदार पारियां खेली हैं, लेकिन पिछले मैच में उन्होंने कुछ धीमी पारी खेली जबकि दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। कप्तान रियान पराग ने हाल के मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह चाहेंगे कि उनकी टीम आखिरी पांच ओवरों में बल्लेबाजी में और अधिक सटीक प्रदर्शन करे। आईपीएल के मौजूदा सत्र में अधिकतर टीम की फील्डिंग अच्छी नहीं रही है और उन्होंने कई कैच छोड़े हैं। राजस्थान रॉयल्स भी इन टीमों में शामिल है जिसने कुछ अच्छे मौके गंवाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद पराग ने टूर्नामेंट के अंतिम चरण में टीम के अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने पर निराशा व्यक्त की थी। पराग ने कहा, ‘फील्डिंग खराब थी। अगर हम इसी तरह खेलते रहे तो हमें शीर्ष चार में जगह बनाने की दौड़ में नहीं होना चाहिए। अब अगर हम क्वालीफाई नहीं कर पाते हैं तो यह हमारी गलती होगी किसी और की नहीं।’ एलएसजी की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वह अब बिना किसी दबाव के खेल रही है जिसका नमूना पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मिली जीत में देखने को मिला। उसे राजस्थान रॉयल्स के बाद अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स का सामना करना है। उसकी टीम इन दोनों टीमों के समीकरण बिगाड़ने के लिए प्रतिबद्ध होगी। बल्लेबाजी एलएसजी की सबसे कमजोर कड़ी रही है, लेकिन मिचेल मार्श ने सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया जिससे टीम जीत हासिल करने में सफल रही। वह अपना इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखकर इस सत्र का सकारात्मक अंत करना चाहेगी। टीम इस प्रकार हैं: राजस्थान रॉयल्स: शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, युध्दवीर चरक, रवि सिंह, विग्नेश पुथुर, ब्रिजेश शर्मा। लखनऊ सुपर जॉइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, एडेन मार्क्रम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, अवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्किया, जोश इंग्लिस, मोहसिन खान, नमन तिवारी, आकाश महाराज सिंह, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी। समय: मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

CSK vs SRH : चेपॉक में 210 रन का होगा गेम? जानें किसे मिलेगा फायदा

 चेन्नई चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 का 63वां मैच आज यानी सोमवार, 18 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। सीएसके वर्सेस एसआरएच मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -ऋतुराज गायकवाड़ और पैट कमिंस- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। चेन्नई और हैदराबाद दोनों के लिए प्लेऑफ के नजरिए से यह मैच अहम होने वाला है। सीएसके अगर आज हारता है तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगा, वहीं हैदराबाद जीत के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन सकती है। एसआरएज की जीत से गुजरात टाइटंस को भी फायदा मिलेगा, उनकी भी प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी। आईए एक नजर सीएसके वर्सेस एसआरएच पिच रिपोर्ट पर डालते हैं CSK vs SRH पिच रिपोर्ट सोमवार को CSK vs SRH मैच में इस्तेमाल होने वाली पिच से बैटिंग को मदद मिलने की उम्मीद है। SRH के पेस-बॉलिंग कोच वरुण एरॉन ने कहा कि जीतने वाला टोटल लगभग 210 होगा। CSK के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को अब भी खुश होने की एक वजह दिखी: उनका मानना ​​है कि पिच पर बाउंस हैदराबाद से ज्यादा हो सकता है और इसलिए CSK को फायदा होगा। यह खेले गए 6 में से चार मैच चेजिंग टीम ने जीते हैं, ऐसे में आज टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बॉलिंग चुन सकता है। एमए चिदंबरम स्टेडियम IPL रिकॉर्ड मैच- 97 पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 53 (54.64%) टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 44 (45.36%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 50 (51.55%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 47 (48.45%) हाईएस्ट स्कोर- 246/5 लोएस्ट स्कोर- 70 सबसे बड़ा रन चेज हासिल किया- 210/5 औसत रन प्रति विकेट- 26.39 औसत रन प्रति ओवर- 8.15 पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 165.41 CSK vs SRH हेड टू हेड चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के हेड टू हेड पर नजर डालें तो सीएसके की टीम काफी आगे नजर आती है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 23 मुकाबलों में चेन्नई ने 15 बार तो हैदराबाद ने 8 बार ही जीत दर्ज की है। इस सीजन वैसे हैदराबाद चेन्नई को पहले एनकाउंटर में 10 रनों से हरा चुकी है। CSK vs SRH स्क्वॉड चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, सरफराज खान, अकील होसेन, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, डियान फॉरेस्टर, ज़कारी फाउलकेस, राहुल चाहर, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, अमन खान, मैकनील नोरोन्हा सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, कामिंडू मेंडिस, दिलशान मदुशंका, गेराल्ड कोएट्ज़ी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तारमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार

दिल्ली का दमदार कमबैक! अंतिम ओवर में राजस्थान को दी मात, प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक

नई दिल्ली  दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार (17 मई) को अरुण जेटली स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स पर पांच विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।  ​​इस जीत की नींव तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के डेथ ओवरों में चार विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन पर रखी गई थी, जिसने राजस्थान को तूफानी शुरुआत के बावजूद 193/8 के स्कोर पर रोक दिया।  उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल और अभिषेक पोरेल के बीच पहले विकेट के लिए 105 रनों की अहम साझेदारी ने शुरू में मैच को दिल्ली के पाले में झुका दिया. राहुल ने 42 गेंदों पर 56, पोरेल ने 31 गेंदों पर 51 और कप्तान अक्षर ने 18 गेंदों में 34 रन बनाए।  आशुतोष की इम्पैक्ट पारी इसके बाद आशुतोष शर्मा 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर मैदान में उतरे और पांच गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाकर DC को जीत दिलाई. यह एक बेहद तनावपूर्ण और उतार-चढ़ाव भरा मुकाबला था, जिसमें कई बार पासा पलटा, लेकिन आखिरकार मेजबान टीम ने अपना संयम बनाए रखा।  चार गेंदें शेष रहते लक्ष्य का पीछा पूरा करके, DC ने अपने घरेलू मैचों का समापन शानदार अंदाज में किया. इस जीत के साथ वे IPL 2026 की अंक तालिका में आठवें से सातवें स्थान पर पहुंच गए और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीदों को जिंदा रखा।  यह एक ऐसा मुकाबला था जिसमें कई बार उतार-चढ़ाव आए. RR ने 160/2 का स्कोर बनाया था, लेकिन आखिरी छह ओवरों में 33 रन देकर अपने छह विकेट गंवा दिए. वहीं DC भी 130/2 के स्कोर तक आसानी से पहुंच गई थी, लेकिन बीच के ओवरों में उसे भी कुछ झटके लगे।  स्टार्क बने प्लेयर ऑफ दि मैच स्टार्क ने अपने शुरुआती दो ओवरों में 28 रन देकर काफी रन लुटाए थे. लेकिन अपने आखिरी दो ओवरों में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए RR के मध्य और निचले क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. इन दो ओवरों में उन्होंने सिर्फ 12 रन दिए और चारों विकेट अपने नाम किए. जिसकी वजह से उनको प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया।  राजस्थान का प्लेऑफ सेनारियो राजस्थान की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में 46 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 40 गेंद में 53 और कप्तान रयान पराग ने 26 गेंद में 51 रनों की शानदार पारी खेली. इस हार के साथ राजस्थान पांचवें स्थान से छठे स्थान पर खिसक गया है. उसके 12 मैच में 12 अंक हैं और अब उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। 

IPL 2026 के बीच फिजूलखर्ची पर बहस, CTI ने की शेड्यूल बदलने की मांग

नई दिल्ली 31 मार्च से शुरू हुए इंडियन प्रीमियर लीग IPL) के 19वें सीजन में अब तक टीमों ने हवाई रास्ते से और सड़क मार्ग से करीब लाखों किलोमीटर तय कर लिए होंगे. जिस तरह से टीमों का शेड्यूल है और जिस तरह से अलग-अलग शहरों में उनके मैच रखे गए हैं, उस लिहाज से यह ट्रैवल जायज है. लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में ये हवाई यात्राएं भारत सरकार पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं. जहां हर एक सरकारी विभाग, राजनेता, अधिकारी, सामान्य नागरिक, प्रधानमंत्री मोदी की सलाह पर फिजूलखर्ची से बचने की कोशिश कर रहे हैं वहीं इस मुश्किल वक्त में सिर्फ IPL ही ऐसा आयोजन है जो फिलहाल किसी भी संकट से अछूता नजर आ रहा है, दिल्ली और देश में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने रविवार (17 मई) को इस मुद्दे पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया को एक पत्र लिखा है. बृजेश ने मांग की है कि हवाई यात्रा में कटौती करते हुए आईपीएल के बचे हुए मैचों के लिए नया शेड्यूल जारी किया जाए और सीमित मैदानों पर बिना दर्शकों के IPL के बाकी मैच कराए जाएं. क्या बिन दर्शकों के होंगे मुकाबले? इससे लाखों लीटर ईंधन, पेट्रोल डीजल बचेगा और देश पर बोझ कम पड़ेगा. कोरोना काल में भी आयोजकों ने सीमित मैदानों पर IPL का सफल आयोजन कराया था. इसके अलावा आईपीएल के बाकी मैच बिना दर्शकों के भी हो सकते हैं क्योंकि एक मैच में औसतन पचास हजार दर्शक आते हैं, जिससे कि हजारों लीटर पेट्रोल-डीजल खर्च होता है. CTI के मुताबिक आईपीएल टीमों के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले चार्टर्ड विमान जैसे बोइंग 737 या एयरबस A 320 औसतन लगभग 2400 से 3000 लीटर प्रति घंटा ईंधन खर्च करते हैं. इस हिसाब से यदि फ्लाइट लगभग 2 घंटे उड़ती है तो अनुमानित खपत करीब 5000 से 6000 लीटर एवियशन फ्यूल ATF होती है. अगर विमान थोड़ा बड़ा हो या लंबी दूरी के लिए ज्यादा वजन लेकर उड़ रहा हो तो यह आंकड़ा 7000 से 8000 लीटर तक भी जा सकता है. अब ईंधन के इस खर्च को टीमों के करीब 10 हवाई यात्रा से गुना कर दिया जाए तो कह सकते हैं कि हर टीम करीब 50000 से 70000 लीटर एवियशन फ्यूल खर्च कर रही हैय

IPL 2026: चेपॉक में हाई-वोल्टेज मुकाबला, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब सनराइजर्स हैदराबाद ने 194 रन डिफेंड करके चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया था। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक ठोके थे। दिन – सोमवार, 18 मई 2026 समय – 07:30 PM IST वेन्यू – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई MA Chidambaram Stadium, Chennai Pitch Report ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जहां IPL के मौजूदा सीजन में अब तक छह में से चार मुकाबले रन चेज करने वाली टीमों ने जीतकर अपने नाम किए हैं। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 180 रन स्कोर बोर्ड पर टांगने होंगे। बात करें यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो उसमें CSK ने 19.2 ओवर में 294 रनों का लक्ष्य हासिल करके लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से धूल चटाई थी। CSK vs SRH Head To Head Record कुल – 23 चेन्नई सुपर किंग्स – 15 सनराइजर्स हैदराबाद – 08 CSK vs SRH, IPL 2026: Where to Watch? आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं। CSK vs SRH, IPL 2026: Player to Watch Out For चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से संजू सैमसन, कार्तिक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तो हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं। Chennai Super Kings Probable Playing XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह। Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन। इम्पैक्ट प्लेयर: स्मरण रविचंद्रन। CSK vs SRH  Match Prediction आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और प्लेऑफ समीकरण

नई दिल्ली आईपीएल के 19वें सीजन का 62वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium Delhi) में 17 मई 2026 दिन रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12 में से 5 मुकाबले जीतकर और 7 मुकाबले हारकर उतरने वाली है, वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 11 में से 6 मुकाबले जीतकर और 5 मुकाबले हारकर उतरेगी। इस मुकाबले में दिल्ली की कप्तानी जहां एक बार फिर अक्षर पटेल (Axar Patel) करेंगे। वहीं रियान पराग (Riyan Parag) राजस्थान की कप्तानी करते दिखाई देंगे। राजस्थान और दिल्ली को प्लेऑफ में उम्मीदें बनाये रखने के लिये इस मुकाबले में हर हालत में जीतना होगा। दिल्ली के 12 मैचों में दस अंक है और प्लेआफ में जगह बनाने की उसकी संभावना नहीं के बराबर है। इस मैच में हार से वह दौड़ से बाहर ही हो जायेगी। वहीं रॉयल्स के 11 मैचों में 12 अंक है और एक सप्ताह के ब्रेक के बाद टीम तरोताजा होकर मैदान पर लौटेगी। उनकी पूरी कोशिश होगी कि दिल्ली उनके रंग में भंग नहीं डाल सके। सचिन की तरह चहेता बने वैभव सूर्यवंशी सचिन तेंदुलकर के बाद कोई युवा खिलाड़ी देशवासियों का इस कदर चहेता नहीं बना है जैसे बिहार के समस्तीपुर का सूर्यवंशी बन चुका है। वह फिरोजशाह कोटला पर पहली बार खेलेगा और उनको बल्लेबाजी करते देखना का ऐसा क्रेज है कि फ्री पास मांगने वालों की होड़ मची हुई है। आईपीएल के 19 साल में दिल्ली कैपिटल्स के प्रशंसक वफादार नहीं रहे हैं। जब कोटला पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू खेलती है तो दर्शक ’कोहली कोहली’ चिल्लाते हैं जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के खेलने पर पूरा कोटला पीले रंग में रंग जाता है और सात नंबर की धोनी की जर्सी ही सर्वत्र नजर आती है। इतने साल में अपने प्रशंसकों का बेस नहीं बना सकी दिल्ली की टीम रविवार को उतरेगी तो इसमें कोई अचरज नहीं होगा अगर दर्शक सूर्यवंशी की हौसलाअफजाई करें। पिछले 11 मैचों में 40 छक्के लगा चुके वैभव अब तक 440 रन बना चुके हैं। वह जबर्दस्त फॉर्म में हैं। अब देखना होगा कि स्टार्क उन्हें कैसे रोक पाते हैं । स्टार्क का आईपीएल में प्रदर्शन मिला जुला रहा है। आईपीएल 2024 के फाइनल में उन्होंने बेहतरीन पहला स्पैल डालकर केकेआर की जीत की नींव रखी थी। अगर स्टार्क टेस्ट क्रिकेट वाला अपना फॉर्म लेकर उतरते हैं तो सूर्यवंशी के लिये मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। दिल्ली बनाम राजस्थान हेड टू हेड दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें अब तक आईपीएल इतिहास में 31 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच हुए इन मुकाबलों में 16 बार बाजी दिल्ली कैपिटल्स ने मारी है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 15 मैचों में दिल्ली को हराया है। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में आज के मैच की पिच रिपोर्ट आज दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। अरुण जेटली मैदान की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जहां छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद रहती है। इस मैच में पिच और टॉस दोनों ही बेहद अहम किरदार निभाएंगे। यहां के ग्राउंड पर स्पिनर्स को भी मदद मिलती है। इस कारण बल्लेबाजों को स्पिन के सामने थोड़ा धैर्य के साथ खेलना होता है। यहां खेले गए आखिरी 6 टी20 मुकाबलों में पांच मुकाबले रन चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। इस पिच पर पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 200 रन बनाने होंगे। अगर बात यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की करें तो KKR की टीम ने मात्र 14.2 ओवर में 143 रनों का लक्ष्य हासिल करके दिल्ली को 8 विकेट से हराया है। दिल्ली और राजस्थान के किन खिलाड़ियों पर होगी नजर आईपीएल 2026 में जब आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा तो पिच रिपोर्ट को देखते हुए कई ऐसे खिलाड़ी होंगे जो अकेले दम पर इस टी20 मैच की दिशा और दशा तय कर सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स टीम में कप्तान अक्षर पटेल के साथ-साथ केएल राहुल (KL Rahul), ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), डेविड मिलर (David Miller) और काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) जैसे शानदार खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी रहेगी। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा नजर युवा वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की ओपनिंग जोड़ी पर होगी। इसके अलावा कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) पर भी सबकी नजरें रहेंगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की अगुवाई में अच्छा प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 की टीम: अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, साहिल पारख। राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 की टीम रियान पराग (कप्तान), अमन राव, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, एडम मिल्ने, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, यशराज पुंजा, युद्धवीर सिंह।