samacharsecretary.com

IPL 2026: पंजाब किंग्स बनाम RCB मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड

धर्मशाला पंजाब किंग्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 का 61वां मैच आज यानी रविवार, 17 मई को खेला जाना है। पंजाब वर्सेस बेंगलुरु मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। पीबीकेएस वर्सेस आरसीबी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है। अगर आज आरसीबी यह मैच जीतती है तो वह प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बनेगी। वहीं पंजाब को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत के ट्रैक पर लौटना होगा, पंजाब पिछले लगातार 5 मैच हार चुकी है। अगर आज पंजाब हारी तो उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती है। आईए एक नजर पीबीकेएस वर्सेस आरसीबी पिच रिपोर्ट पर डालते हैं- PBKS vs RCB पिच रिपोर्ट पंजाब वर्सेस आरसीबी मैच के रूप में धर्मशाला IPL 2026 का अपना पहला डे गेम होस्ट करने जा रहा है। यहां पिछले 10 दिन में हुए मुकाबलों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है, इसलिए हो सकता है कि टॉस का रिजल्ट में रोल हो। रविवार को मौसम अच्छा रहने की उम्मीद है और टेम्परेचर 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। इस गेम के लिए DC के खिलाफ मैच वाली पिच ही इस्तेमाल की जाएगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग चुन सकती है, ओस के चलते बाद में बैटिंग करना आसान होगा। धर्मशाला स्टेडियम IPL रिकॉर्ड मैच- 16 पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 9 (56.25%) टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 7 (43.75%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 8 (50.00%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 8 (50.00%) हाईएस्ट स्कोर- 241/7 लोएस्ट स्कोर- 116 हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 178/5 औसत रन प्रति विकेट- 28.82 औसत रन प्रति ओवर- 9.09 पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 189.69 PBKS vs RCB हेड टू हेड पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल हेड टू हेड में कांटे की टक्कर रही है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 37 मैच खेले गए हैं, जिसमें 19 आरसीबी ने तो 18 पीबीकेएस ने जीते हैं। पिछले 6 मैचों में आरसीबी ने पंजाब को 5 बार हराया है। PBKS vs RCB स्क्वॉड पंजाब किंग्स स्क्वॉड: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विजयकुमार वैशाख, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, यश ठाकुर, नेहाल वढेरा, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, सुयश शर्मा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, विक्की ओस्तवाल, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी का धमाका, KKR 247 रन ठोककर GT को दी मात

कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-60 में शनिवार (16 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना गुजरात टाइटन्स (GT) से हुआ. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटन्स पर 29 रनों से जीत हासिल की. कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटन्स को जीत के लिए 248 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वो 4 विकेट पर 218 रन ही बना सकी. इस जीत के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस में अब भी बनी हुई है. मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 में से 5 मुकाबले जीते हैं और उसके 11 अंक हैं. दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स ने 13 मैच खेलकर 8 में जीत दर्ज की है. गुजरात टाइटन्स के 16 पॉइंट्स हैं. गुजरात की पारी की हाइलाइट्स रनचेज में गुजरात टाइटन्स की शुरुआत तूफानी रही. साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने मिलकर 42 रन जोड़े. जब सुदर्शन 23 रनों पर थे, तो उन्हें चोट की वजह से रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. इसके बाद क्रीज पर उतरे निशांत सिंधु (1 रन) कुछ खास नहीं कर पाए और उनका विकेट सुनील नरेन ने लिया. यहां से जोस बटलर और कप्तान शुभमन गिल ने मिलकर 128 रनों की साझेदारी कर गुजरात टाइटन्स को मैच में वापस लाने की कोशिश की. शुभमन ने 49 गेंदों पर 85 रन बनाए, जिसमें सात छक्के और पांच चौके शामिल रहे. शुभमन गिल स्पिनर सुनील नरेन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बाउंड्री लाइन पर अनुकूल रॉय के हाथों लपके गए. शुभमन के आउट होने के बाद साई सुदर्शन दोबारा बैटिंग के लिए उतरे, हालांकि उनकी इनिंग्स जरूरी रनरेट के हिसाब से रफ्तार नहीं पकड़ पाई. सुदर्शन ने 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 28 बॉल पर 53* रनों का योगदान दिया. विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का भी यही हाल रहा. बटलर ने 35 बॉल पर 57 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. बटलर का विकेट तेज गेंदबाज सौरभ दुबे ने लिया. राहुल तेवतिया सिर्फ 2 रन बना सके और उनका विकेट कैमरन ग्रीन ने झटका. ऐसी रही कोलकाता नाइट राइडर्स की बैटिंग कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट पर 247 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान अजिंक्य रहाणे 14 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने. रहाणे को तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बोल्ड किया. इसके बाद फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी में फिन एलन का योगदान काफी ज्यादा रहा. एलन ने सिर्फ 35 बॉल पर 93 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. एलन को स्पिनर आर साई किशोर ने आउट किया. यहां से अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 108 रनों की साझेदारी हुई, जिसने कोलकाता नाइट राइडर्स को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. अंगकृष रघुवंशी ने 7 छक्के और 4 चौके की मदद से 44 बॉल पर नाबाद 82 रनों का योगदान दिया. वहीं कैमरन ग्रीन ने 28 बॉल पर 52* रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 मुकाबले जीते. जबकि गुजरात टाइटन्स को 4 मैचों में जीत हासिल हुई. इसके अलावा एक मुकाबला बारिश से भी धुला. मौजूदा सीजन में दोनों टीमों दूसरी बार आमने-सामने हुई हैं. 17 अप्रैल 2026 को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से पराजित किया था. कोलकाता vs गुजरात h2h कुल IPL मैच: 7 कोलकाता ने जीते: 2 गुजरात ने जीते: 4 बेनतीजा: 1 कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी. इम्पैक्ट सब: मथीशा पथिराना. गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर और मोहम्मद सिराज. इम्पैक्ट सब: राहुल तेवतिया.

अरुण जेटली स्टेडियम में हाई-वोल्टेज टक्कर: दिल्ली बनाम राजस्थान प्रीव्यू

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। RR ने 11 मुकाबले खेले हैं। 6 मैच में उसे जीत और 5 मुकाबलों में हार मिली है। DC ने 5 मैच में जीत दर्ज की है और 7 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ के नजरिए से RR को ये मैच हर हाल में जीतना होगा। आइए मैच से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं। दोनों टीमों के बीच रही है कांटे की टक्कर IPL में दोनों टीमों के बीच 31 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान DC ने 16 मैच जीते हैं, जबकि RR को 15 मुकाबलों में सफलता मिली है। इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा। पहले मैच में DC ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच खेला गया एकमात्र मुकाबला DC ने सुपर ओवर में अपने नाम किया था। RR ने आखिरी बार DC को 2024 में हराया था। इस संयोजन के साथ नजर आएगी DC DC को आखिरी मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ जीत मिली थी। ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेंगे। अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने जोरदार बल्लेबाजी कर अपना खोया हुआ लय हासिल किया था। ऐसे में उनसे एक और बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी। इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है RR RR को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए ये मुकाबला हर हाल में अपने नाम करना होगा। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से जोरदार शुरुआत की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। इस संस्करण ये खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में चल रहा है। संभावित एकादश: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा ये हो सकते हैं इम्पैक्ट प्लेयर RR: वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा और रवि बिश्नोई। DC: पथुम निसांका, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम और त्रिपुराना विजय। कैसा है अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का मिजाज? अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है। तेज आउटफील्ड और छोटी सीमाएं बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने की प्रेरित करती हैं। इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। ऐसे में उन्हें विकेट निकालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होते हैं। स्पिनरों को पिच से मदद मिलती है और उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है। हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है। ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम एक्यूवेदर के मुताबिक, 17 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने की उम्मीद है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें राहुल ने पिछले 10 मुकाबलों में 180.3 की स्ट्राइक रेट से 476 रन बनाए हैं। RR के लिए वैभव के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 229.58 की स्ट्राइक रेट से 388 रन निकले हैं। जुरेल ने पिछले 10 मैचों में 296 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में अक्षर ने पिछले 9 मैच में 8 विकेट चटकाए हैं। स्टार्क के नाम 4 मैच में 5 विकेट है। RR के लिए आर्चर ने पिछले 10 मैच में 13 विकेट लिए हैं। कब और कहां देखें मुकाबला? DC और RR के बीच यह मुकाबला 8 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।  

RCB vs PBKS: कोहली के फॉर्म पर नजर, धर्मशाला में होगी कांटे की टक्कर

धर्मशाला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 61वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। RCB ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं। 8 मैच में उसे जीत और 4 मुकाबलों में हार मिली है। PBKS ने 6 मैच में जीत दर्ज की है और 5 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ के नजरिए से यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं। दोनों टीमों के बीच रहती है कांटे की टक्कर IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान RCB ने 19 मैच जीते हैं, जबकि PBKS को 18 मुकाबलों में सफलता मिली है। इस सीजन दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। वहीं, IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच कुल 4 मुकाबले खेले गए थे। इनमें से 3 मैच RCB ने अपने नाम किए थे, जबकि एक मुकाबले में PBKS को जीत मिली थी। इस संजोजन के साथ नजर आ सकती है RCB RCB को पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 6 विकेट से जीत मिली थी। ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेंगे। विराट कोहली ने उस मैच में शतकीय पारी (105*) खेली थी। ऐसे में उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, राशिख सलाम डार, जैकब डफी और जोश हेजलवुड। इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आ सकती है PBKS PBKS को अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली थी। ऐसे में वह ये मुकाबला हर हाल में अपने नाम करना चाहेंगे। कप्तान श्रेयस अय्यर अपना खोया हुआ लय हासिल कर टीम के लिए एक कप्तानी पारी खेलना चाहेंगे। प्रियांश आर्य से भी काफी उम्मीदें होंगी। संभावित एकादश: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर PBKS: हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशाख और मुशीर खान। RCB: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड और स्वप्निल सिंह कैसा होगा धर्मशाला की पिच का मिजाज? धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की पिच हरियाणा के भिवानी से मंगवाई गई काली मिट्‌टी से तैयार की गई है। इस मिट्‌टी में बालू की मात्रा न के बराबर होती है। इसके चलते पिचों पर गति और उछाल दोनों मिलता है। यहां आमतौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन समय निकलने के साथ स्पिनर्स भी जलवा दिखा सकते हैं। इसी तरह तेजी और अच्छा उछाल होने से टिकने के बाद बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स खेल सकते हैं। ऐसा रहेगा धर्मशाला का मौसम एक्यूवेदर के अनुसार, 17 मई को धर्मशाला का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 15 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश होने की भी संभावना है और पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें PBKS के लिए प्रभसिमरन ने पिछले 10 मैचों में 179.5 की स्ट्राइक रेट से 359 रन बनाए हैं। श्रेयस के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 328 रन निकले हैं। RCB के लिए कोहली ने पिछले 10 मैच में 163.98 की स्ट्राइक रेट से 387 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में अर्शदीप ने पिछले 10 मैच में 9.55 की इकॉनमी से 13 विकेट लिए हैं। RCB से भुवनेश्वर ने पिछले 10 मैचों में 7.26 की इकॉनमी से 18 विकेट चटकाए हैं। कब और कहां देखें मुकाबला? PBKS और RCB के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।  

KKR-GT मैच से मचेगा बड़ा उलटफेर, 6 टीमों की किस्मत दांव पर

कोलकाता  कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की टीमें फिलहाल प्लेऑफ की रेस में नजर आ रही हैं. हालांकि गुजरात टाइटंस की टीम बेहतर स्थिति में नजर आ रही है. वहीं केकेआर की टीम मुश्किलों से घिरी हुई है. हालांकि दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला बहुत ही अहम होने वाला है. इस मुकाबले का असर कुछ और टीमों पर भी पड़ने वाला है. जिसके कारण ही सभी टीमों की नजरें इस मुकाबले पर होगी पॉइंट्स टेबल को रोमांचक बनाएगा KKR vs GT मुकाबला केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा. अगर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस मुकाबले में हार गई, तो उनका आईपीएल 2026 में सफर खत्म हो जाएगा. वो टूर्नामेंट से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन जाएगी. वहीं केकेआर की टीम जीत जाती है, तो वो पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पीछे छोड़ देगी. कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को फायदा होगा. वो मैच के बाद भी टेबल में टॉप पर रहेंगे. वहीं पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए टॉप 2 में पहुंचने का रास्ता भी अभी साफ रहेगा. गुजरात टाइटंस के लिए जीत जरूरी अगर इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम जीत जाती है, तो वो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी. इसके साथ ही उनका टॉप 2 में बने रहना लगभग पक्का हो जाएगा. हालांकि इससे आरसीबी सहित कई टीमों को नुकसान होगा. वहीं अगर गुजरात टाइटंस को हार मिली, तो टॉप 2 के रास्ते 6 टीमों के लिए खुले रहेंगे. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदें भी जिंदा रहेगा. इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर लगभग तय नजर आ रहा है. केकेआर की टीम को आज 5 और फ्रेंचाइजी भी सपोर्ट करने वाली हैं.

CSK को लगा बड़ा झटका! मार्श की विस्फोटक पारी और आकाश सिंह का जलवा

लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-59 में शुक्रवार (15 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हुआ. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ ने चेन्नई पर सात विकेट से जीत हासिल की. लखनऊ को जीत के लिए 188 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 16.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया. लखनऊ की जीत में मिचेल मार्श (90 रन) की अहम भूमिका रही।  इस हार के चलते चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है. अब सीएसके को बाकी दो मैच जीतने होंगे, तभी कुछ बात बनेगी. बाकी दोनों मैच जीतने के बावजूद नेट-रनरेट पर जाकर मामला फंस सकता है. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है. सीएसके के 12 पॉइंट्स हैं. दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा है और वो प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है. एलएसजी ने 12 में से सिर्फ 4 मुकाबले जीते हैं और उसके 8 अंक हैं।  रनचेज में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत तूफानी रही. मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने मिलकर पहले विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी में मार्श ने अटैकिंग रोल निभाया. मार्श ने सिर्फ 21 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की. वहीं इंग्लिस ने भी कुछ दर्शनीय शॉट्स लगाए. मार्श-इंग्लिस की पार्टनरशिप को आखिरकार मुकेश चौधरी ने तोड़ा, जिन्होंने इंग्लिस को चलता किया. इंग्लिस ने 3 चौके और एक सिक्स की मदद से 32 गेंदों पर 36 रनों का योगदान दिया।  ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे मिचेल मार्श दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए और अपना शतक नहीं पूरा कर पाए. मार्श ने 9 चौके और सात छक्के की मदद से 38 बॉल पर 90 रनों की पारी खेली. अब्दुल समद ने निराश किया और वो सिर्फ 7 रन बनाकर स्पेंसर जॉनसन की गेंद पर बोल्ड हुए. यहां से निकोलस पूरन ने तूफानी बैटिंग कर लखनऊ को जीत दिला दी. पूरन ने चार छक्के और एक चौके जड़ते हुए 17 बॉल पर नाबाद 32 रन बनाए।  आकाश सिंह ने लूट ली महफिल  लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ( Akash Singh) ने सिर्फ अपनी गेंदबाजी से नहीं, बल्कि अनोखे अंदाज से भी सुर्खियां बटोरीं।  चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings के खिलाफ सीजन का पहला मैच खेल रहे इस यंग तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 बड़े विकेट झटके और हर विकेट के बाद जेब से निकली एक पर्ची ने पूरे स्टेडियम और सोशल मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।   बाएं हाथ के इस पेसर ने CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और उर्विल पटेल को आउट कर मैच का रुख बदल दिया. विकेट लेने के बाद आकाश बार-बार अपनी जेब से एक मुड़ी हुई पर्ची निकालकर दिखाते नजर आए. इसके बाद फैन्स के बीच चर्चा शुरू हो गई कि आखिर उस पर्ची में लिखा क्या है।  मिड-इनिंग इंटरव्यू में आकाश सिंह ने खुद इस वायरल सेलिब्रेशन का राज खोला. उन्होंने कहा कि उस पर्ची में कोई सीक्रेट मैसेज नहीं था, बल्कि वह खुद को मोटिवेट करने का तरीका था।  आकाश स‍िंह से जब पूछा गया कि आपके पेपर सेल‍िब्रेशन के पीछे की कहानी क्या है? इस पर उन्होंने कहा- ये चीज मुझे मोट‍िवेशन देती है. इसके पीछे कोई और कारण नहीं है. आपने देखा होगा कि उस नोट पर लिखा था- अक्की ऑन फायर, और आकाश सिंह को पता है कि टी20 में विकेट कैसे लिए जाते हैं.  कई बार ये फॉर्मूला काम करता है तो कई बार यह काम नहीं करता है।  24 साल के आकाश सिंह के लिए यह प्रदर्शन बेहद खास रहा क्योंकि उन्हें पूरे सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला था. लंबे इंतजार के बाद मौका मिलने पर उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया।  आकाश ने साफ कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ IPL खेलना नहीं, बल्कि मैच पर दबदबा बनाना है. उन्होंने कहा- जब आप IPL में आते हैं तो सिर्फ खेलने नहीं, बल्कि डॉमिनेट करने आना चाहिए. मेरा फोकस हमेशा बड़े विकेट लेने पर रहता है।  उन्होंने माना कि T20 क्रिकेट में सिर्फ स्किल नहीं, मानसिक मजबूती भी बेहद जरूरी होती है. आकाश बोले- आपको स्किल के मामले में एक कदम आगे रहना होता है, लेकिन मानसिक रूप से मजबूत होना भी उतना ही जरूरी है. अगर आप मानसिक तौर पर विपक्ष पर हावी नहीं हो सकते तो लगातार आगे बढ़ना मुश्किल है।  सीजन भर बेंच पर बैठने के बावजूद आकाश ने अपनी मेहनत जारी रखी. उन्होंने कहा; जब आप लगातार IPL मैच नहीं खेल रहे होते, तब खुद को लगातार पुश करना पड़ता है. पूरे सीजन और ऑफ सीजन में मैंने लगातार मेहनत की और उसका फायदा अब मिला।    लखनऊ vs चेन्नई h2h कुल IPL मैच: 8 लखनऊ ने जीते: 4 चेन्नई ने जीते: 3 बेनतीजा: 1

ईडन गार्डन्स में KKR और गुजरात टाइटंस की टक्कर, हेड-टू-हेड में GT का दबदबा

कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। प्लेऑफ के लिहाज से ये मुकाबला महत्वपूर्ण है। GT ने 12 मुकाबले खेले हैं और उसे 8 मैच में जीत मिली है। टीम को 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, KKR ने 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। उसे 6 मैच में हार मिली है। आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं। KKR के खिलाफ GT का पलड़ा रहा है भारी IPL में दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान GT को 4 मैच में जीत मिली है। KKR एक मैच में जीत हासिल कर पाई है। एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। इस संस्करण दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहले मैच में GT को 39 रन से जीत मिली थी। आखिरी बार KKR ने IPL 2023 में GT को हराया था। उसे उस मैच में 3 विकेट से जीत मिली थी। ऐसी हो सकती है KKR की प्लेइंग इलेवन KKR को पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्ला कोई कमाल नहीं कर पाया था। ऐसे में उनसे इस मैच में एक कप्तानी पारी की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकुल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी। इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है GT GT कमाल के फॉर्म में चल रही है। उसने पिछले 5 मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेगी। टीम को पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 82 रनों की जीत मिली थी। टीम वही प्रदर्शन दोहराना चाहेगी। संभावित एकादश: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज। ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर GT: प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और ग्लेन फिलिप्स। KKR: सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी और टिम साइफर्ट। कैसा होगा पिच का मिजाज? ईडन गार्डन स्टेडियम में काली मिट्‌टी की पिच बनाई जाती है। ऐसे में यह बल्लेबाजों को काफी रास आती है। खेल की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। उसके बाद स्पिनर्स हावी होते हैं। इस पिच पर अगर बल्लेबाज की निगाह एक बार जम गई तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट्स लगते हैं। यहां की तेज आउटफील्ड भी बल्लेबाजों के पक्ष में जाती है। हाउस्टेट के मुताबिक, IPL में पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है। ऐसा रहेगा कोलकाता का मौसम एक्यूवेदर के अनुसार, 16 मई को कोलकाता का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। मुकाबला रात में है, ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से परेशानी नहीं होगी। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें रघुवंशी ने पिछले 10 मैचों में 32.11 की औसत और 134.41 की स्ट्राइक रेट से 289 रन बनाए हैं। रिंकू के बल्ले से पिछले 10 मैच में 147.95 की स्ट्राइक रेट से 253 रन निकले हैं। सलामी बल्लेबाज शुभमन ने पिछले 10 मैच में 42.8 की उम्दा औसत से 428 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में KKR के कार्तिक ने पिछले 9 मैच में 15 विकेट चटकाए हैं। GT के रबाडा के नाम पिछले 10 मैच में 18 विकेट है। कब और कहां देखें मुकाबला? KKR और GT के बीच यह मुकाबला 16 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।  

LSG vs CSK Pitch Report: इकाना की धीमी पिच पर किसे मिलेगा फायदा?

लखनऊ लखनऊ सुपर जाएंट्स वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 का 59वां मैच आज यानी शुक्रवार, 15 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। एलएसजी वर्सेस सीएसके मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -ऋषभ पंत और ऋतुराज गायकवाड़- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। लखनऊ की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है, ऐसे में आज वह बेखौफ होकर खेलेंगे। हालांकि हर किसी की नजरें चेन्नई पर रहने वाली है। समय रहते सीएसके ने फॉर्म पकड़ ली है। आज का मैच जीतकर चेन्नई की नजरें टॉप-4 में जगह बनाने और प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाने पर होगी। आईए एक नजर एलएसजी वर्सेस सीएसके पिच रिपोर्ट पर डालते हैं- LSG vs CSK पिच रिपोर्ट लखनऊ वर्सेस चेन्नई मैच इकाना स्टेडियम की पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा। यह पिच इस सीजन लो स्कोरिंग रही है। LSG को इस साल इस खास ट्रैक पर संघर्ष करना पड़ा है, उन मैचों में वे 141 और 119 रन पर आउट हो गए, और दोनों में हार का सामना करना पड़ा। उन मैचों में गिरे 30 विकेटों में से 23 विकेट फास्ट बॉलर्स ने लिए थे। 2024 से इस ट्रैक पर सभी IPL मैचों में, स्पिनर्स फास्ट बॉलर्स की तुलना में थोड़े ही ज्यादा इकॉनमी रेट वाले रहे हैं (स्पिनर्स के लिए 9.35 का इकॉनमी रेट बनाम फास्ट बॉलर्स के लिए 9.51)। इकाना स्टेडियम IPL रिकॉर्ड मैच- 27 पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 12 (44.44%) टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 14 (51.85%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 16 (59.26%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 10 (37.04%) बिना रिज़ल्ट वाले मैच- 1 (3.70%) हाईएस्ट स्कोर- 235/6 लोएस्ट स्कोर- 108 हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 177/2 हर विकेट पर औसत रन- 27.48 हर ओवर पर औसत रन- 8.73 पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 173.56 LSG vs CSK हेड टू हेड लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स का आमना सामना आईपीएल के इतिहास में कुल 7 बार हुआ है, जिसमें दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं, वहीं एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकल पाया था। दोनों टीमों की यह इस सीजन की दूसरी भिड़ंत है, पहली बार में चेन्नई ने अपने घर पर लखनऊ को 5 विकेट से हराया था। LSG vs CSK स्क्वॉड लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड: जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक यादव, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नोर्त्जे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आयुष बडोनी, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, आकाश मधवाल, डियान फॉरेस्टर, एमएस धोनी, मैट हेनरी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, अमन खान, ज़कारी फाउल्केस, मैकनील नोरोन्हा

तिलक की तूफानी पारी से पंजाब पस्त, श्रेयस की टीम की हार का पंचनामा

धर्मशाला  गुरुवार को एचपीसीए स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए थे। विल जैक्स ने जेवियर बार्टलेट की पहली गेंद को छक्का मारकर छक्का लगाया, एक रन लिया और फिर तिलक वर्मा की रिवर्स रैंप शॉट चूक गई, गेंद डॉट बॉल पर गई। दो गेंदें शेष थीं, आठ रन चाहिए थे। तिलक ने अगली गेंद को कवर के ऊपर से छक्का मारा और फिर अगली गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से पुल शॉट खेलकर एक गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। 33 गेंदों पर खेली गई उनकी नाबाद 75 रनों की पारी ने छह विकेट से जीत पक्की कर दी और पंजाब किंग्स को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। 201 रनों का लक्ष्य तब आसान लग रहा था जब रयान रिकेल्टन ने पावरप्ले में 23 गेंदों में 48 रन बनाए, लेकिन पीबीकेएस ने बीच के ओवरों में वापसी की। तिलक की शांत स्वभाव, जैसा उन्होंने अप्रैल में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ दिखाया था, ने पारी के तनावपूर्ण अंत को एक गेंद के अंतर में बदल दिया और पीबीकेएस के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर एक और चोट पहुंचा दी। प्रभसिमरन के अर्धशतक और उमरज़ई की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी की बदौलत पीबीकेएस ने 200 रन पूरे किए। श्रेयस अय्यर की टीम ने शीर्ष क्रम में धमाकेदार शुरुआत की, जिसमें प्रियांश आर्य ने 22 रन बनाए और प्रभसिमरन सिंह ने 57 रनों की तेज पारी खेलकर पारी को संभाला। मध्य ओवर शार्दुल ठाकुर के नाम रहे, जिन्होंने चार विकेट लेकर बल्लेबाजों के विकेटों को ध्वस्त कर दिया और टीम की गति को धीमा कर दिया। अंतिम ओवरों ने पीबीकेएस को संकट से उबारा: अजमतुल्लाह उमरज़ई की 17 गेंदों में 38 रनों की तूफानी पारी ने टीम को 20 गेंदों में 8 विकेट पर 200 रन तक पहुंचाया, जो उस मैदान पर चुनौतीपूर्ण स्कोर लग रहा था जहां ऐतिहासिक रूप से लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को फायदा मिलता रहा है। मुंबई के डेथ ओवरों के गेंदबाजों ने वो लय हासिल कर ली, जो पिछले दो हफ्तों से उनसे छूट रही थी। तेज गेंदबाजों ने पंजाब के फिनिशरों को उस समय परेशान किया जब चौके आसानी से लगने चाहिए थे। रिकेल्टन ने शानदार गेंदबाजी की, रोहित जल्दी आउट हो गए, तिलक ने अपनी पारी संभाली। पावरप्ले में रिकेल्टन ने आक्रामक शुरुआत करते हुए छह ओवरों के भीतर बिना किसी विकेट के नुकसान के 59 रन बनाए। वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा ने 24 रन का योगदान दिया, लेकिन युजवेंद्र चहल ने अपनी तेज गेंद से उन्हें पवेलियन में धकेल दिया। पंजाब ने बीच के ओवरों में वापसी की कोशिश की, लेकिन तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, अगले आठ गेंदों में उन्होंने दूसरा 25 रन बनाया और जैक्स के साथ उनकी 10 गेंदों में 25 रनों की साझेदारी ने मुंबई को डेथ ओवरों में वह निर्णायक बढ़त दिला दी जिसकी उन्हें पूरे सीजन से तलाश थी। इस नतीजे से मुंबई प्लेऑफ की दौड़ में हाशिए पर ही रह गई है, जिससे वह पिछले हफ्ते बाहर हो गई थी। लेकिन तिलक के रूप में तिलक ने उन्हें एक बिखरे हुए अभियान में एक नई दिशा दी है। अप्रैल में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 45 गेंदों में बनाए गए 101 रन नाबाद उनका पहला आईपीएल शतक था। इसके बाद उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 57 रन बनाए। आज रात 227 के स्ट्राइक रेट से बनाए गए 75 रन नाबाद, मुंबई के शीर्ष क्रम के बाकी बल्लेबाजों के लड़खड़ाने के दौर में उनकी तीसरी महत्वपूर्ण पारी है। लगातार पांचवीं जीत से पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना और भी बढ़ जाती है। कुछ समय पहले तक पंजाब के 13 अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर थे। लगातार पांच हार के बाद अब दबाव बढ़ गया है। आरसीबी और एलएसजी के खिलाफ आने वाले मैचों के साथ, अय्यर की टीम को शीर्ष चार में सुरक्षित स्थान पाने के लिए दोनों जीत की जरूरत है; एक भी हार हुई तो नेट रन रेट ही एकमात्र मुद्दा रह जाएगा। पिछले सप्ताह डेथ ओवरों में हुई उनकी खराब बल्लेबाजी, जिसमें आज रात तिलक का आक्रामक प्रदर्शन भी शामिल है, उनके खेल का वह पहलू है जो उन्हें शीर्ष चार में जगह बनाने से रोक सकता है। मुंबई के लिए सांत्वना के तौर पर कुछ व्यक्तिगत बातें हैं। तिलक की शानदार फॉर्म, रिकेल्टन का पावरप्ले में बेहतरीन प्रदर्शन और डेथ ओवरों में उनकी वह निपुणता जो क्वालिफिकेशन के लिए काफी देर से आई। पंजाब मुल्लनपुर लौट रहा है, जहां तालिका में स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है और गणितीय समीकरण उनके पक्ष में नहीं जा रहे हैं।

किंग कोहली का तूफान: कोलकाता को रौंदकर RCB बनी टेबल टॉपर

रायपुर  विराट कोहली की तूफानी शतकीय पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को छह विकेट से हरा दिया। बुधवार को रायपुर में बारिश के कारण लगभग एक घंटे से ज्यादा समय की देरी से शुरू हुए आईपीएल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 194 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का नौवां शतक पूरा किया। वह 105 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने तीन विकेट लिए जबकि सुनील नरेन को एक सफलता मिली।  शीर्ष पर पहुंची आरसीबी यह आरसीबी का आईपीएल में छठा सबसे बड़ा सफल रनचेज रहा। 12 में से आठ मुकाबले जीतकर गत विजेता टीम 16 अंक और +1.053 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। वहीं, केकेआर लगातार चार मुकाबलों में जीत के बाद हारकर आठवें स्थान पर खिसक गई। उनके खाते में नौ अंक और नेट रन रेट -0.198 का हो गया है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना इस टीन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।   आरसीबी की पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को जैकब बेथेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 20 गेंदों में 37 रन जुटाए। इसके बाद कोहली ने देवदत्त पड्डिकल के साथ मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने 59 गेंदों में 92 रन की साझेदारी की। पड्डिकल 27 गेंदों में सात चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद कोहली ने कप्तान रजत पाटीदार (11) के साथ 28 रन, जबकि टिम डेविड (2) के साथ 23 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इन खिलाड़ियों के पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने 58 गेंदों में अपना नौवां आईपीएल शतक पूरा किया। कोहली ने 60 गेंदों में तीन छक्कों और 11 चौकों के साथ 105 रन की नाबाद पारी खेली।     आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 8 4 0 16 +1.053 गुजरात टाइटंस 12 8 4 0 16 +0.551 सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 +0.331 पंजाब किंग्स 11 6 4 1 13 +0.428 चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 12 +0.185 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082 दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 10 -0.993 कोलकाता नाइट राइडर्स 11 4 6 1 9 -0.198 मुंबई इंडियंस 11 3 8 0 6 -0.585 लखनऊ सुपर जाएंट्स 11 3 8 0 6 -0.907