samacharsecretary.com

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से बाहर हुए ओरी? इमोशनल पोस्ट से बढ़ी अटकलें

बॉलीवुड सितारों के चहेते दोस्त और मशहूर सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. वह इन दिनों स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हमेशा अपने मजेदार और फनी पोस्ट से लोगों को हंसाने वाले ओरी ने इस बार अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी परेशान और भावुक हो गए हैं. इस पोस्ट के बाद से ही शो में उनके टिकने पर सवाल उठने लगे हैं. ओरी ने पोस्ट में क्या लिखा ? ओरी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नई तस्वीर शेयर की है. इस ग्रुप फोटो में वह ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के बाकी सभी कंटेस्टेंट्स के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए ओरी ने एक बेहद इमोशनल मैसेज लिखा है. उन्होंने लिखा, इतने प्यारे लोग, इतनी खूबसूरत यादें… मैं आप सभी को बहुत याद करूंगा. इस इमोशनल पोस्ट के साथ उन्होंने हैशटैग ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का भी इस्तेमाल किया है. बिना जैकेट के दिखे ओरी ओरी की इस पोस्ट ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है. फैंस ने इस तस्वीर में एक बहुत बड़ी बात नोटिस की है. दरअसल, ग्रुप फोटो में बाकी सभी कंटेस्टेंट्स शो की ऑफिशियल ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ वाली जैकेट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन ओरी उस जैकेट में नजर नहीं आ रहे हैं. इस बात को देखने के बाद और ओरी के इमोशनल मैसेज को पढ़कर सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई हैं कि ओरी शो से एविक्ट यानी बाहर हो चुके हैं और यह उनका फेयरवेल पोस्ट है. ओरी के इस पोस्ट की टाइमिंग और उनके लिखने के अंदाज ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है. हालांकि, अभी तक न तो शो के मेकर्स की तरफ से और न ही खुद ओरी की तरफ से उनके शो से बाहर होने की कोई ऑफिशियल घोषणा की गई है. लेकिन इस एक पोस्ट ने आने वाले नए सीजन को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.

रोहित शेट्टी एक बार फिर संभालेंगे खतरों के खिलाड़ी 15 की कमान

मुंबई निर्देशक रोहित शेट्टी का स्टंट आधारित शो खतरों के खिलाड़ी अपने नए सीजन के साथ जल्द लौटने वाला है. निर्माताओं ने नए सीजन पर काम भी शुरू कर दिया है. इसी क्रम में निर्माताओं ने टीवी अभिनेताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है. सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ अपने फिनाले की और बढ़ रहा है. इसलिए खतरों के खिलाड़ी 15 पर काम तेज हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए बसीर अली, अभिषेक बजाज और नेहल चुडासमा को प्रस्ताव भेजा जा चुका है. दर्शकों ने इन तीनों सितारों को ‘बिग बॉस 19’ में देखा है. अभिषेक पिछले हफ्ते शो से बाहर हुए है. ताजा जानकारी है कि निर्माताओं ने अभिनेता शोएब इब्राहिम को प्रस्ताव भेजा है क्योंकि शो अगले साल जनवरी, 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार है. हालांकि, इन रिपोर्ट्स पर आधिकारिक ऐलान का इंतजार है. शोएब ने भी खतरों के खिलाड़ी 15′ के प्रस्ताव को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है. वह पिछले काफी समय से पत्नी और टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ का ख्याल रखने में व्यस्त हैं. दीपिका पिछले कई महीनों से लिवर कैंसर से जूझ रही हैं. सर्जरी के बावजूद उन्हें इस बीमारी से पूरी तरह निजात नहीं मिला है. इस बीच प्रशंसकों को उस पल का इंतजार है. जब दीपिका और शोएब की टीवी पर वापसी होगी.