samacharsecretary.com

फातिमा ने जीता Miss Universe 2025 का खिताब, भारत की मनिका ने भी किया शानदार प्रदर्शन

बैंकॉक 21 नवंबर को थाईलैंड के बैंकॉक में साल 2025 की मिस यूनिवर्स का फिनाले हुआ जो भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे शुरू हुआ था. जानकारी के मुताबिक, मिस मेक्सिको को मिस यूनिवर्स का खिताब मिला है. कोटे डी आइवर फर्स्ट रनरअप थाईलैंड, सेकेंड रनरअप वेनेजुएला और थर्ड रनरअप फिलीपींस रहा. इस कॉम्पिटिशन में भारत की 22 साल मनिका विश्वकर्मा विभिन्न देशों की 100 से ज्यादा ब्यूटी क्वींस के साथ कॉम्पिटिशन कर रही थीं लेकिन खबर सामने आई है कि वह टॉप 12 में शामिल नहीं हो पाई हैं. मिस यूनिवर्स 2025 के फाइनलिस्ट में चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ​​ग्वाडेलोप, मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, वेनेजुएला, चीन, फिलीपींस, थाईलैंड, माल्टा और कोट डी आइवर की सुंदरियां शामिल हुई थीं. इमोशन और जबरदस्त एनर्जी से भरे फिनाले में मेक्सिको की फातिमा बॉश ऑफिशियली मिस यूनिवर्स 2025 बनीं. जैसे ही उनका नाम पुकारा गया पूरा एरिना गूंज उठा क्योंकि मेक्सिको एक ऐसे ताज का जश्न मना रहा था जो ऐतिहासिक और मेहनत से कमाया हुआ दोनों लग रहा था. फातिमा अपनी आखिरी गाउन में आगे बढ़ीं और जब ताज उनके सिर पर रखा गया तो वह कांपती हुई दिखीं. यह एक ऐसा पल था जो सालों की लगन, महीनों की तैयारी और एक आखिरी जवाब से बना था जो बहुत गहराई तक गया, यह दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक आवाज थी कि वो बोलें, बदलाव लाएं और मिलकर इतिहास फिर से लिखें. मिस यूनिवर्स 2024 ने पहनाया ताज मिस यूनिवर्स 2024 डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग को पिछले साल 16 नवंबर 2024 को मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया था और वह यह खिताब जीतने वाली देश की पहली महिला थीं. उन्होंने मिस यूनिवर्स 2025 की विनर फातिमा को ताज पहनाया. 1952 में स्थापित मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक मंच है जो कॉम्पिटिटर्स के बीच लीडरशिप, एजूकेशन, सोशल इंपेक्ट, डाइवर्सिटी और पर्सनल डेवलपमेंट को बढ़ावा देता है. हालांकि, इस साल का ये कॉम्पिटिशन धांधली और विवादों के आरोपों के कारण चर्चा में रहा. जज और म्यूजिशियन उमर हार्फूच द्वारा फाइनल से ठीक 3 दिन पहले अपने इस्तीफे की घोषणा के बाद, मिस यूनिवर्स के दूसरे जज, फ्रांसीसी फुटबॉल मैनेजर क्लाउड मैकेले ने भी इस्तीफा दे दिया था. 2 हफ्ते पहले आई थीं विवादों में फातिमा बॉश ने इस महीने की शुरुआत में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के लिए एक बड़े विवाद का सामना किया था. जानकारी के मुताबिक, 2 हफ्ते पहले मिस यूनिवर्स की मेजबान नवात इत्सराग्रिसिल द्वारा एक मीटिंग के दौरान पब्लिकली रूप से आलोचना किए जाने के बाद फातिमा बॉश ने ड्रेमेटिक तरीके से वॉकआउट कर दिया था. लाइव स्ट्रीम सेशन के दौरान नवात ने उनके लिए 'Dumbhead' शब्द का उपयोग किया था. मिस मेक्सिको ने दिया ये जवाब और जीता ताज प्रतियोगिता के दौरान मिस मेक्सिको से पूछा गया कि आपके हिसाब से साल 2025 में एक महिला होने के क्या चैलेंज हैं और आप मिस यूनिवर्स के टाइटल का इस्तेमाल दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक सेफ जगह बनाने के लिए कैसे करेंगी. इस पर उन्होंने कहा कि एक महिला और मिस यूनिवर्स के तौर पर मैं अपनी आवाज और ताकत दूसरों की सेवा में लगाऊंगी क्योंकि आजकल हम यहां बोलने, बदलाव लाने और सब कुछ देखने के लिए हैं क्योंकि हम महिलाएं हैं और जो बहादुर लोग खड़े होंगे वही इतिहास बनाएंगे. वहीं, भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 से बाहर हो गईं थीं. इस प्रतियोगिता में अलग-अलग देशों के 100 से ज्यादा सुंदरियां मुकाबला कर रही थीं और सभी की नजर इस खास ताज पर थी. 2021 में हरनाज कौर संधू के जीते हुए ताज के बाद अब भारत की तलाश एक बार फिर शुरू हो गई है. फाइनलिस्ट में चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ​​ग्वाडेलोप, मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, वेनेजुएला, चीन, फिलीपींस, थाईलैंड, माल्टा और कोटे डी आइवर शामिल थे. इस साल भारत की बैडमिंटन लीजेंड साइना नेहवाल इस पेजेंट के जजों के पैनल में हैं.

मनिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स में दिखाया स्टाइल, इंडो-वेस्टर्न लुक में नजर आईं बेहद खूबसूरत

बैंकाक थाईलैंड में जारी मिस यूनिवर्स 2025 में भारत को रिप्रेजेंट कर रहीं मनिका विश्वकर्मा छाई हुई हैं. वो इस मुकाबले में एक मजबूत दावेदार के तौर पर देखी जा रही हैं. मनिका हर इवेंट में अपने लुक्स के जरिए भारत की संस्कृति को पेश कर रही हैं. हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान मनिका ने इंडो-वेस्टर्न लुक कैरी किया जिसके लिए उनकी खूब तारीफें भी हो रही हैं. मनिका ने क्या पहना  मिस यूनिवर्स गाला डिनर में शामिल होने के लिए मनिका ने आइस ब्लू कलर का एक स्लीवलेस गाउन पहना था जिसमें ऊपर के एरिया पर ओम्ब्रे ब्लू सीक्विन एम्बेलिशमेंट, डीप नेकलाइन था. ड्रेस में थाई-हाई स्लिट, ट्यूल एम्बेलिश्ड स्कर्ट, बॉडीकॉन फिट और फर्श तक फैली हुई ट्रेन थी. मनिका ने एड किया ग्लैमर उन्होंने इस पोशाक को नीलम और क्रिस्टल की जूलरी से सजाया था. सबसे ज्यादा आकर्षक चीज उनका मांग टीका था जो उन्हें इस वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी इंडियन लुक दे रहा था. उन्होंने इसे ईयररिंग्स और स्टेटमेंट रिंग के साथ कंप्लीट किया था. अपने बालों को उन्होंने बीच से अलग करके ब्लोआउट वेव्स के साथ स्टाइल किया था. मेकअप के लिए उन्होंने विंग्ड आईलाइनर, स्मोकी आईज, फेदर आइब्रो, प्लम लिप शेड और गालों पर ब्लश लगाया था. विवादों से घिरी मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता का समापन 21 नवंबर को 2025 को होगा, जब डेनमार्क की मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया अगली मिस यूनिवर्स को ताज पहनाएंगी. वहीं, मनिका का अब तक मिस यूनिवर्स के सभी इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन रहा है. वो अगस्त में मिस इंडिया यूनिवर्स बनी थीं और अब मिस यूनिवर्स से जुड़े अलग-अलग इवेंट्स में अपने आकर्षक परिधानों और लुक्स के जरिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और विरासत को दुनिया के सामने पेश कर रही हैं.  आपको बता दें कि मिस यूनिवर्स 2025 मुकाबला मिस मेक्सिको फातिमा बॉश और मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के अध्यक्ष नवात इत्साराग्रिसिल के बीच तीखी बहस की वजह से विवादों में घिरा है.