samacharsecretary.com

धोनी के नए रोल की चर्चा तेज, रविचंद्रन अश्विन के बयान ने बढ़ाई अटकलें

चेन्नई  IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के मौजूदा सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में बड़े बदलावों की चर्चा तेज हो गई है. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के एक बयान ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है. अश्विन ने इशारों-इशारों में ऐसा संकेत दिया है, जिसके बाद फैन्स अब महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच मानने लगे हैं।  आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन उम्मीदों के बिल्कुल उलट रहा. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम 14 मैचों में सिर्फ 6 जीत हासिल कर पाई और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. लगातार हार और कमजोर प्रदर्शन के बाद अब सबसे ज्यादा सवाल हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग पर उठ रहे हैं. हाल ही में फ्लेमिंग ने भी अपने भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने साफ कहा था कि क्रिकेट में कोच का भविष्य हमेशा रिजल्ट तय करते हैं और आगे क्या होगा, इसका फैसला टीम मैनेजमेंट करेगा।  इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक फैन ने मजाक करते हुए लिखा कि अगर सीएसके नया कोच ढूंढ रही है, तो अश्विन को यह जिम्मेदारी नहीं देनी चाहिए क्योंकि वह मैच से पहले ही अपने यूट्यूब चैनल पर प्लेइंग इलेवन बता देंगे.  अश्विन ने भी अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, 'मैं पूरी तरह सहमत हूं. मैं प्लेइंग इलेवन ही नहीं, बल्कि विपक्षी टीम को हमारी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की पूरी प्लानिंग भी बता दूंगा।  रविचंद्रन अश्विन ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसा करने पर एंटी करप्शन यूनिट उन्हें पकड़ लेगी और इससे उनकी खुद की असफलता भी तय हो जाएगी. लेकिन इसके बाद अश्विन ने जो लिखा, उसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी. उन्होंने कहा, 'जब MSD (महेंद्र सिंह धोनी) हैं, तो फिर किसी और को ढूंढने की जरूरत ही क्या है?' बस फिर क्या था… सोशल मीडिया पर फैन्स ने तुरंत चर्चा शुरू कर दी कि क्या भविष्य में एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच बन सकते हैं? एमएस धोनी आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए. शुरुआत में वह पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे थे और वापसी की तैयारी के दौरान अंगूठे की चोट ने उन्हें पूरे सीजन से दूर कर दिया. हालांकि मैदान से बाहर रहने के बावजूद वह टीम सेटअप का अहम हिस्सा बने रहे।  एमएस धोनी को क्रिकेट का सबसे बड़ा मास्टरमाइंड माना जाता है. मैच की स्थिति को पढ़ने की क्षमता, दबाव में शांत रहना और बड़े फैसले लेने की कला उन्हें एक आदर्श कोच बनाती है. सीएसके की संस्कृति, टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के साथ उनका रिश्ता भी बेहद मजबूत है। 

MS Dhoni ने NSG कमांडोज के साथ की शूटिंग प्रैक्टिस, IPL 2026 में वापसी को लेकर बढ़ी उम्मीदें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेलने वाले धोनी ने चेन्नई स्थित NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) रीजनल हब का दौरा किया, जहां उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला. एमएस धोनी ने जवानों के साथ समय बिताया, शूटिंग प्रैक्टिस की और फिटनेस को लेकर ऐसा मजेदार सवाल पूछा, जिसने वहां मौजूद हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी. धोनी ने खुद की ओर इशारा करते हुए कमांडोज से कहा, 'फिट लग रहा हूं ना.' यह सुनते ही वहां मौजूद जवान हंस पड़े, जबकि सोशल मीडिया पर यह मोमेंट तेजी से वायरल हो गया. ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम में नजर आए एमएस धोनी ने NSG जवानों के साथ फिटनेस, ट्रेनिंग और शूटिंग तकनीकों पर बातचीत की. उन्होंने हथियारों के साथ शूटिंग ड्रिल्स में भी हिस्सा लिया और कमांडो अधिकारियों के साथ काफी समय बिताया. एमएस धोनी का भारतीय सेना से जुड़ाव किसी से छिपा नहीं है. उन्हें 2011 में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई थी. इसके बाद वह कई सैन्य ट्रेनिंग कार्यक्रमों और जम्मू-कश्मीर में आर्मी अटैचमेंट का हिस्सा भी रह चुके हैं. एमएस धोनी का यह दौरा ऐसे समय सामने आया है जब पूरा क्रिकेट जगत सिर्फ एक सवाल पूछ रहा है- क्या धोनी सोमवार (18 मई) को चेपॉक में खेलेंगे? चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का आईपीएल 2026 में आखिरी होम मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ है और माहौल पूरी तरह भावुक हो चुका है. फैन्स को उम्मीद है कि शायद 'थाला' एक बार फिर पीली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे. धोनी क्यों नहीं खेल पा रहे? एमएस धोनी आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. सीजन शुरू होने से पहले उन्हें काफ स्ट्रेन हुआ था, जिसके कारण शुरुआत में कहा गया कि वह पहले दो हफ्ते मिस करेंगे. लेकिन चोट इतनी गंभीर साबित हुई कि वह अब तक वापसी नहीं कर सके. हालांकि हाल के दिनों में उनकी ट्रेनिंग और टीम के साथ मौजूदगी ने वापसी की उम्मीदों को फिर जिंदा कर दिया है. इसी बीच एमएस धोनी का पांच साल पुराना बयान अब चर्चा में आ गया है. 2021 में सीएसके के टाइटल सेलिब्रेशन के दौरान उन्होंने कहा था, 'मेरा आखिरी T20 चेन्नई में होगा.' अब जब आईपीएल 2026 में सीएसके अपना आखिरी होम मैच खेलने जा रही है, तो फैन्स इस मुकाबले को धोनी के संभावित विदाई मैच की तरह देख रहे हैं.

चेन्नई की उम्मीदें टिकीं MS Dhoni पर, वापसी पर आखिरी फैसला खुद माही का

आईपीएल 2026 में आज (2 मई) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला मुंबई इंड‍ियंस (MI) से है. यह मैच चेन्नई में ही है, जहां CSK की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. टीम पिछले एक महीने से अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी के बिना मैदान पर उतर रही है, और अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले से पहले उनकी उपलब्धता को लेकर फिर से सस्पेंस गहरा गया है. सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी की फिटनेस पर अहम अपडेट दिया. उन्होंने साफ किया कि धोनी अभी पूरी तरह मैच फिट नहीं हैं और उनकी वापसी पर अंतिम फैसला खुद खिलाड़ी की फीलिंग पर निर्भर करेगा. हसी ने कहा- MS काफी बेहतर हो रहे हैं. उम्मीद है वो जल्द वापसी करेंगे. लेकिन ये कल (2 मई) होगा या अगले मैच में, ये कहना मुश्किल है. जैसे ही उन्हें अपने काल्फ पर भरोसा होगा, वो खुद संकेत देंगे. फिलहाल हम उन्हीं के फैसले का इंतजार कर रहे हैं… और सिर्फ टीम ही नहीं, पूरी चेन्नई इंतजार में है. दरअसल, धोनी लंबे समय से काल्फ इंजरी से जूझ रहे हैं. शुरुआत में उम्मीद थी कि वो दो हफ्तों में वापसी कर लेंगे, लेकिन उनकी रिकवरी उम्मीद से ज्यादा लंबी खिंच गई. टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेम‍िंग ने भी हाल ही में बताया था कि वॉर्म-अप सेशन के दौरान धोनी को फिर हल्की चोट लग गई थी, जिससे उनकी वापसी और टल गई. सीएसके के लिए ये सीजन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टीम ने 8 मैचों में सिर्फ 3 जीत हासिल की हैं, -1.121 का खराब नेट रन रेट उनकी मुश्किलों को और बढ़ा रहा है.     सीजन की शुरुआत में टीम को लगातार तीन हार झेलनी पड़ी थी. हालांकि, इसके बाद उन्होंने द‍िल्ली और कोलकाता के खिलाफ अहम जीत दर्ज की, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ हार ने उनकी लय बिगाड़ दी. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 103 रन की बड़ी जीत उनका हाई पॉइंट रहा, लेकिन पिछला मैच गुजरात के खिलाफ 8 विकेट से हारकर उन्होंने फिर से मोमेंटम गंवा दिया. दूसरी ओर मुंबई इंड‍ियंस की हालत और भी खराब है. टीम 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. ऐसे में प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' जैसा बन गया है. आमतौर पर प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 16 अंकों की जरूरत होती है, ऐसे में एक और हार दोनों टीमों के लिए भारी पड़ सकती है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या धोनी इस अहम मुकाबले में वापसी कर पाएंगे या फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.

IPL 2026 में एमएस धोनी की वापसी की संभावना, CSK को मिली दोहरी खुशी

चेन्नई चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। धोनी की आईपीएल 2026 में वापसी हो सकती है, मगर उसके लिए एक शर्त है। बता दें, 44 साल के एमएस धोनी आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच खेलने के लिए इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले धोनी का काफ इंजरी (पिंडली की चोट) हुई थी, जिस वजह से वह अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। माही की गैरमौजूदगी में सीएसके की हालत काफी पतली है। अभी तक खेले तीनों मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा है और आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में टीम सबसे नीचे 10वें पायदान पर लगी हुई है। सीएसके के लिए डबल खुशखबरी यह है कि डेवाल्ड ब्रेविस भी फिट होने की कगार पर हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स को शनिवार (11 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अगले मुकाबले से पहले चोटिल एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस के पूर्ण फिटनेस के करीब पहुंचने से भारी बढ़ावा मिलने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में धोनी का फिटनेस टेस्ट होने की संभावना है और अगर वह इसमें पास हो गए तो चेपॉक में दिल्ली के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। चोटिल होने की वजह से धोनी टीम के साथ ट्रैवल नहीं कर रहे हैं। पिछले शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ होम मैच के लिए चेपॉक में भी अनुपस्थित थे। हालांकि वह नियमित रूप से टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन सत्र में भाग ले रहे हैं, लेकिन प्रोटोकॉल के कारण वह मैच के दिनों में स्टेडियम नहीं गए हैं। CSK को एमएस धोनी की सबसे ज्यादा जरूरत आईपीएल के इतिहास में एमएस धोनी ने सिर्फ 8 मुकाबले ही मिस किए हैं। 3 मुकाबले 2010 में, 2 मुकाबले 2019 में और 3 मुकाबले अब तक 2026 में उन्होंने सीएसके के लिए मिस किए हैं। हैरानी की बात ये है कि जिन 8 मैचों में एमएस धोनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे हैं, उनमें से सिर्फ एक ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली है। 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इन आंकड़ों को देखकर साफ कहा जा सकता है कि माही के बिना सीएसके के लिए मामला नामुमकिन ही है।

हर किसी का काम नहीं कॉमेंट्री – MS धोनी ने बताया माइक्रोफोन से दूरी का असली कारण

नई दिल्ली भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कॉमेंट्री करने की संभावना को लगभग खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह आंकड़ों के मामले कच्चे हैं और इसलिए इस भूमिका में नहीं उतरते हैं जो संन्यास लेने के बाद खिलाड़ियों का सबसे प्रिय काम रहा है।  भारत ने इस 44 वर्षीय खिलाड़ी की अगुआई में आईसीसी की तीन ट्रॉफी जीती हैं लेकिन 2020 में संन्यास लेने के बाद से उन्होंने खेल से जुड़े मुद्दों पर शायद ही कभी अपने विचार व्यक्त किए हैं। क्रिकेट से उनका जुड़ाव अब केवल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में खेलने तक ही सीमित है। धोनी ने यूट्यूब पर स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर जतिन सप्रू के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘कॉमेंट्री करना बहुत मुश्किल है। मुझे लगता है कि खेल का आंखों देखा हाल सुनाने और उस प्रक्रिया में खिलाड़ियों की आलोचना करने के बीच बहुत मामूली अंतर होता है। यह अंतर बहुत ही नाजुक होता है।’ उन्होंने कहा, ‘अक्सर, आपको इस बात का अहसास भी नहीं होता कि आप जो कर रहे हैं वह शायद थोड़ा गलत है। आप हमेशा उस स्थिति में रहना चाहेंगे जहां आप खेल का वर्णन कर रहे हों। अगर आपको लगता है कि कुछ गलत है तो आप उसे खुलकर बोल देते हैं।’ धोनी ने कहा, ‘लेकिन इसे पेश करना भी एक कला है। अपनी बात शालीनता से कैसे कही जाए ताकि किसी को बुरा न लगे। अगर टीम हार रही है तो उसके कुछ कारण होंगे और आपको उन कारणों को इस तरह से बताने का कौशल होना चाहिए कि किसी को बुरा न लगे। यही कॉमेंट्री की कला है।’ इस काम की नाजुक प्रकृति के अलावा धोनी को लगता है कि वह आंकड़ों को याद नहीं कर पाते हैं जिस कारण वह इस काम के लिए खुद को फिट नहीं मानते हैं। यहां तक कि उन्हें अपने आंकड़े भी याद नहीं रहते हैं। धोनी ने कहा, 'मैं आंकड़ों के मामले में अच्छा नहीं हूं। लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जो आंकड़ों के मामले में बहुत अच्छे हैं। वे आंकड़े जानते हैं। अगर आप मुझसे मेरे आंकड़ों के बारे में पूछेंगे, तो मैं 'हम्म' जैसा जवाब दूंगा। कुछ ऐसे लोग भी हैं जो भारतीय क्रिकेट टीम या भारतीय खिलाड़ियों के ही नहीं बल्कि प्रत्येक युग के सभी खिलाड़ियों के आंकड़ों के बारे में जानते हैं।' अपने खेल के दिनों में कई बार कड़े फैसले लेने वाले धोनी से यह भी पूछा गया कि क्या उन्हें कभी क्रिकेट और जीवन के बारे में सलाह लेने की जरूरत पड़ी है। उन्होंने कहा, ‘मैं एक अच्छा श्रोता हूं। मैं उन लोगों से बात करता हूं जिनके साथ मैं सहज महसूस करता हूं। लेकिन मैं बोलने से ज्यादा सुनने वाला व्यक्ति हूं। अगर मुझे किसी विषय के बारे में जानकारी नहीं है तो मैं ज्यादा नहीं बोलता क्योंकि सुनने से मुझे ज्यादा सीखने को मिलता है।’ धोनी ने मुस्कराते हुए स्वीकार किया कि फोन पर जवाब देने में वह अब भी खुद को कच्चा मानते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं उस तरह से संवाद करने में अच्छा नहीं हूं। मुझे आमने-सामने बैठकर लोगों से बात करना पसंद है। मैं फोन पर बात करने में खुद को सहज नहीं पाता हूं क्योंकि मैं किसी का चेहरा नहीं देख सकता। इसलिए फोन पर बात करने के मामले में मैं बहुत असहज महसूस करता हूं।' धोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘यह एक ऐसी चीज है जिसे मैं सुधारना चाहता हूं, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने इसमें सुधार नहीं किया है।’

IPL में बड़ा धमाका: धोनी के संन्यास की चर्चा, संजू-जडेजा टीम बदल सकते हैं

 मुंबई  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 15 दिसंबर को आयोजित किया जा सकता है. इस ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने वाली संभावित ट्रेड डील की चर्चा जोरों पर है. रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ट्रेड होकर सीएसके में शामिल हो सकते हैं. इसके बदले सीएसके से रवींद्र जडेजा और सैम करन रॉयल्स में जा सकते हैं. पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स संजू सैमसन को अपना अगला कप्तान देख रही है, जो इस ट्रेड डील के पीछे की मुख्य वजह है. यह भी माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी आईपीएल सीजन होगा. उसके बाद संजू सीएसके के विकेटकीपर की भी भूमिका संभालेंगे. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स सिर्फ विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन को नहीं ला रही, बल्कि टीम उन्हें भविष्य के कप्तान के रूप में देख रही है. उन्होंने कहा कि जिस तरह रवींद्र जडेजा को ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स में भेजा जा सकता है, वह संकेत दे रहा है कि सीएसके संजू को कप्तानी सौंपने की तैयारी कर रही है. कैफ ने यहां तक कहा कि धोनी आईपीएल 2026 के बीच में ही संन्यास ले ले सकते हैं और संजू को तुरंत बागडोर सौंपी जा सकती है. यानी ऋतुराज गायकवाड़ से कप्तानी ली जा सकती है इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए मिनी ऑक्शन से पहले रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. कहा जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स (RR) अपने कप्तान संजू को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार ऑलराउंडर्स जडेजा और सैम करन के बदले ट्रेड कर सकती है. हालांकि ये सिर्फ अभी अफवाह है और आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है. खिलाड़ियों के ट्रेड के लिए विंडो आईपीएल 2025 की समाप्ति के एक महीने बाद ही खुल गई थी. आईपीएल के मिनी ऑक्शन से एक हफ्ते पहले तक यह विंडो ओपन रहेगी. फिर मिनी ऑक्शन के बाद यह विंडो दोबारा खोली जाएगी और आईपीएल 2026 की शुरुआत से एक महीने पहले बंद होगी. आईपीएल में ट्रेडिंग विंडो साल 2009 में शुरू हुई थी. हर ट्रेड के लिए आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की मंजूरी जरूरी होती है. आईपीएल में ट्रेड दो प्रकार के होते हैं. पहला है वन-वे ट्रेड, जिसमें एक खिलाड़ी टीम A से टीम B में सिर्फ पैसों के बदले जाता है. इस ट्रेड में टीम B जहां खिलाड़ी को खरीदती है, वहीं टीम A को पूरी रकम मिलती है. टीम A को कोई खिलाड़ी वापस नहीं मिलता. उदाहरण के लिए मुंबई इंडियंस (MI) ने हार्दिक पंड्या को 15 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटन्स (GT) से अपनी टीम में लिया था. लेकिन गुजरात को मुंबई की ओर से कोई खिलाड़ी वापस नहीं मिला. धोनी बीच में ही टीम छोड़ देंगे: कैफ मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'दोनों (धोनी और जडेजा) 2008 से आईपीएल खेल रहे हैं. जब से जडेजा सीएसके में गए हैं, वो इस टीम से बने हुए हैं. अगर यह ट्रेड सफल रहा, तो यह धोनी का आखिरी सीजन होगा. यह भी संभावना है कि धोनी बीच में ही टीम छोड़ दें. अगर संजू टीम में शामिल हो जाते हैं, तो वह मैनेजमेंट और धोनी के साथ सहज हो जाएंगे. ऐसे में धोनी संजू को टीम की कमान संभालने के लिए कह सकते हैं. वो जडेजा को छोड़ रहे हैं, जो सालों से उनके लिए मैच विनर रहे हैं. लेकिन उन्हें एक भविष्य के कप्तान की जरूरत है.' मोहम्मद कैफ आगे कहते हैं, 'उन्होंने जडेजा को भी कप्तान बनाया था, लेकिन वह चीजों को मैनेज नहीं कर पाए. उन्हें नेतृत्व करना पसंद नहीं था.  बीच सीजन में उन्होंने कहा कि वह कप्तानी छोड़ रहे हैं. सभी खिलाड़ी आईपीएल में कप्तानी नहीं कर सकते. दीर्घकालिक योजना को ध्यान में रखते हुए धोनी जडेजा की जगह एक ऐसे खिलाड़ी को लाना चाहते हैं, जो कप्तानी संभाल सके.' महेंद्र सिंह धोनी की इच्छा चेन्नई में अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलने की है. धोनी ने आईपीएल 2021 में ये बात कही थी. फिर धोनी ने 2022, 2023, 2024, 2025 सीजन में भी भाग लिया. अब वो अगले सीजन की तैयारी में जुटने वाले हैं. सामान्य स्थितियों में सीएसके कभी जडेजा को नहीं छोड़ती. लेकिन जडेजा भी अब करियर के आखिरी चरण में पहुंच रहे हैं. सीएसके को अब अगले 5-6 सालों के लिए टीम तैयार करनी है. दूसरा है टू-वे ट्रेड, जिसमें फ्रेंचाइजी टीम्स आपस में खिलाड़ी बदलती हैं. अगर दोनों खिलाड़ियों की कीमत अलग-अलग है, तो रकम में जितना अंतर होता है, उतनी रकम एक टीम दूसरी टीम को देती है. यानी खिलाड़ियों की अदला-बदली तो होती ही है, साथ ही कैश एडजस्टमेंट भी होता है. क्या खिलाड़ी की सहमति जरूरी है? किसी भी खिलाड़ी को उसकी मर्जी के बिना ट्रेड नहीं किया जा सकता. इसके लिए खिलाड़ी की लिखित सहमति लेना अनिवार्य है. उदाहरण के लिए हार्दिक पंड्या ने खुद मुंबई इंडियंस में लौटने की इच्छा जताई थी, उसके बाद ही ट्रेड की प्रक्रिया शुरू हुई थी. अगर फ्रेंचाइजी टीम खिलाड़ी को छोड़ना नहीं चाहती, तो भी ट्रेड नहीं हो सकता. जडेजा को क्यों बैन किया गया था? साल 2010 में रवींद्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया और मुंबई इंडियंस से सीधे बातचीत शुरू कर दी थी. यह आईपीएल में ट्रेड नियमों का उल्लंघन था, इसलिए उन्हें 1 सीजन के लिए सस्पेंड किया गया था. यानी खिलाड़ी तभी ट्रेड के लिए दूसरी टीम से बातचीत कर सकता है, जब उसकी टीम तैयार हो. ट्रांसफर फीस क्या होती है? ट्रांसफर फीस वह अतिरिक्त रकम है, जो एक फ्रेंचाइजी टीम किसी खिलाड़ी को खरीदने के दौरान दूसरी फ्रेंचाइजी टीम को देती है. यह प्लेयर प्राइस से अलग होती है. यह राशि ऑक्शन पर्स पर असर नहीं डालती. यह दोनों टीमों की आपसी सहमति से तय होती है. इसकी जानकारी सिर्फ आईपीएल और संबंधित फ्रेंचाइजी टीम्स को रहती है. खिलाड़ी को ट्रांसफर फीस में हिस्सा मिलता है? खिलाड़ी को ट्रांसफर फीस का 50 प्रतिशत तक मिल सकता है, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं होती है. यह खिलाड़ी और टीम के … Read more