samacharsecretary.com

दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में 18 आरोपी, 2 नाबालिग जेजेबी के पास; उत्तम नगर हत्याकांड में हुआ नया मोड़

नई दिल्ली   दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए विवाद में 26 वर्षीय तरुण की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए द्वारका कोर्ट में 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में कुल 18 लोगों को आरोपी बनाया गया है जबकि इस पूरे मामले में कुल 20 आरोपी बनाए गए हैं, जिनमें से 2 नाबालिग हैं। नाबालिग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) को भेजने की अपील की गई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में हुई थी। एक 7 से 9 साल की बच्ची द्वारा फेंका गया पानी का गुब्बारा सड़क पर खड़ी एक महिला को लग गया, जिसके बाद मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। चार्जशीट में बताया गया है कि इस झड़प के बाद तरुण को उसके घर के पास रोककर बेरहमी से पीटा गया। गंभीर रूप से घायल तरुण को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अगले दिन उसकी मौत हो गई। तरुण डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट, गैरकानूनी जमावड़ा, दंगा भड़काने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 95 और 103(2) भी जोड़ी गई हैं। जांच के दौरान दो आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। उनके खिलाफ कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी किए जा चुके हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएअफ) की तैनाती की गई थी। मामले ने सांप्रदायिक रंग भी ले लिया था, जिसके चलते ईद के दौरान भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर नजर रखी गई। इस घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई थीं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया था।

हत्याकांड का खुलासा : सूरज बिहारी केस में पहला आरोपी दबोचा गया, पुलिस की छापेमारी जारी

पूर्णिया पूर्णिया में चर्चित युवा व्यवसायी और ब्लॉगर सूरज बिहारी हत्याकांड में पुलिस को पहली बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है, जिसके पास से एक अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी नेवालाल चौक के पास 56-55 गांव में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की और विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड हथियार बरामद किया गया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है, ताकि हत्याकांड में शामिल अन्य मुख्य आरोपियों स्नेहिल झा, ब्रजेश सिंह और नंदू सिंह के ठिकानों का पता लगाया जा सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस गिरफ्तारी से मामले की कई अहम कड़ियां जुड़ने लगी हैं और जल्द ही अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी भी संभव है। गौरतलब है कि सूरज बिहारी हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन अलग-अलग विशेष जांच टीमें गठित की गई थीं। दर्ज प्राथमिकी में ब्रजेश सिंह, नंदू सिंह, स्नेहिल झा, आदित्य, अमन सिंह, रजनीश सिंह, अंशू सिंह समेत तीन अज्ञात आरोपियों को नामजद किया गया है। मक्का व्यापार से जुड़े 18 गोदामों के मालिक थे बताया जाता है कि मात्र 28 वर्ष की उम्र में सूरज बिहारी लगभग 15 करोड़ रुपये के वार्षिक टर्नओवर वाले व्यवसाय का संचालन कर रहे थे। वे मक्का व्यापार से जुड़े 18 गोदामों के मालिक थे और रियल एस्टेट व बिल्डिंग मैटेरियल के कारोबार में भी सक्रिय थे। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर वे अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के कारण काफी चर्चित थे। सूरज करीब ढाई करोड़ रुपये की डिफेंडर कार में चलते थे और निजी सुरक्षा गार्ड भी रखते थे। सूरज बिहारी की हत्या से आक्रोश का माहौल सूरज बिहारी की हत्या के बाद से पूरे शहर में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालकर जल्द न्याय की मांग की है। पुलिस पर बढ़ते दबाव के बीच विशाल कुमार की गिरफ्तारी को जांच की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। थानाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया है कि पुलिस मामले की तह तक जाकर सभी दोषियों को गिरफ्तार करेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।  

स्टेशन पर हत्या, 12 घंटे में गिरफ्तारी: CCTV, मोबाइल लोकेशन से ऐसे पहुंची पुलिस कातिल तक

मुंबई मुंबई की भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेनों में एक बार फिर हिंसा की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मालाड रेलवे स्टेशन पर 27 वर्षीय ओमकार शिंदे को एक कॉलेज प्रोफेसर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित आलोक सिंह विले पार्ले के एक प्रमुख कॉलेज में प्रोफेसर थे। यह वारदात शनिवार को प्लेटफॉर्म 1 और 2 पर हुई, जिसने शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले लाखों यात्रियों को हैरान कर दिया।   पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी और पीड़ित एक ही लोकल ट्रेन में सवार थे। मालाड स्टेशन के नजदीक पहुंचते ही ट्रेन के गेट से उतरने या चढ़ने को लेकर विवाद शुरू हो गया। मुंबई में इस तरह का झगड़ा रोजमर्रा की बात है, लेकिन अबकी बार यह घातक साबित हुआ। विवाद तेजी से भड़क गया और प्लेटफॉर्म पर उतरते ही शिंदे ने आपा खो दिया। उसने जेब से तेज धार वाला चाकू निकाला और अलोक सिंह के पेट में कई बार वार कर दिया। सिंह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े, जबकि हमलावर स्टेशन की भीड़ में फौरन गायब हो गया। पुलिस ने आरोपी को कैसे पकड़ा बोरिवली जीआरपी ने तुरंत जांच शुरू की और स्टेशन के CCTV कैमरों की मदद ली। फुटेज में सफेद शर्ट और नीली जींस पहने एक व्यक्ति को हमले के तुरंत बाद फुट ओवरब्रिज से भागते हुए देखा गया। इस दृश्य और तकनीकी खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और उसे वसई इलाके से गिरफ्तार कर लिया। घटना की वजह ट्रेन के गेट को लेकर हुआ विवाद बताई जा रही है, लेकिन हमले की क्रूरता को देखते हुए पुलिस इसे मामूली बात नहीं मान रही। इसे लेकर आगे की जांच चल रही है।  

रीवा में खौफनाक वारदात: मां और दादा के संबंधों ने छीना विवेक, पोते ने अंजाम दी हत्या

रीवा मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व हुई 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की मुख्य वजह ससुर और बहू के बीच अवैध संबंध थे। अपने दादा और मां को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर नाती (पोता) इस कदर आगबबूला हुआ कि उसने अपने ही दादा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अवैध संबंधों के चलते हुआ विवाद पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि उसके चचेरे दादा और उसकी मां के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। आरोपी के पिता ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उसकी पत्नी के अपने चाचा ससुर के साथ संबंध थे। पीड़ित पति ने अपने चाचा को पहले भी घर आने-जाने से मना किया था, लेकिन वह पति की शराब की लत का फायदा उठाकर घर आता था और पत्नी के साथ अनैतिक कृत्य करता था।   आपत्तिजनक स्थिति में देख खोया आपा घटना वाले दिन यानी शनिवार को ससुर और बहू ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद जब आरोपी बेटा घर पहुंचा, तो उसने अपनी मां और दादा को कमरे के भीतर आपत्तिजनक स्थिति में पाया। यह देखकर वह अपना आपा खो बैठा और आवेश में आकर दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान गंभीर चोटें आने के कारण 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर कोतवाली सीएसपी राजीव पाठक और बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय के नेतृत्व में इस मामले की जांच की गई। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में महिला ने भी अपनी गलती स्वीकार की और उसे पछतावा था, लेकिन कानूनन हत्या का दोषी उसका पुत्र पाया गया। न्यायालय में पेशी और जेल रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। यह पूरी घटना बिछिया थाना क्षेत्र के बदरांव इलाके की है, जिसने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है।

अर्धनग्न अवस्था में मिली युवती की लाश, पहचान व वारदात के सुराग तलाश रही पुलिस

खूंटी  झारखंड के खूंटी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवती की लाश बरामद की गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुष्कर्म करके युवती की हत्या कर दी गई मामला जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के मुरहू-कटमकुकु जंगल के पास का है। बताया जा रहा है कि यहां सिर कुचला हुआ नग्न अवस्था में एक युवती का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने आशंका जताई है कि दुष्कर्म करके युवती की हत्या कर दी गई है। घटनास्थल से पुलिस ने सिर कुचला हुआ पत्थर, मृतक युवती का बाल, जबड़े की हड्डी का टुकड़ा समेत कुछ कपड़े बरामद किए हैं। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, युवती का सिर कुचला हुआ नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई है।  

साजिश और सनसनीखेज कत्ल… राजा रघुवंशी केस में पुलिस ने पेश की 790 पन्नों की चार्जशीट

इंदौर मेघालय पुलिस ने इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. इस बहुचर्चित हनीमून मर्डर केस में पुलिस की एसआईटी ने लंबी जांच के बाद शुक्रवार को अदालत में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की. चार्जशीट में राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा और उनके तीन साथी आकाश राजपूत, आनंद कुरमी और विशाल सिंह चौहान को आरोपी बनाया गया है. ये सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं. हनीमून मर्डर केस में दाखिल चार्जशीट कितने पन्नों की है? पुलिस ने यह चार्जशीट सोहरा सब-डिवीजन के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दाखिल की है. इसमें 790 पन्नों में घटनाक्रम, गवाहों के बयान, फॉरेंसिक रिपोर्ट और तकनीकी सबूतों का ब्योरा दर्ज किया गया है. हनीमून मर्डर केस में मुख्य आरोपी कौन है? चार्जशीट के अनुसार, सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी. आरोप है कि शादी के बाद हनीमून ट्रिप के दौरान ही पति की हत्या की प्लानिंग की गई थी. अन्य तीन आरोपियों ने इस साजिश को अंजाम देने में मदद की. हनीमून मर्डर चार्जशीट में कौन से सबूतों का जिक्र है? चार्जशीट में हत्या, सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश के तहत आरोप दर्ज किए गए हैं. आरोपियों पर धारा 103(1) BNS (हत्या), धारा 238(a) BNS (सबूत मिटाना), और धारा 61(2) BNS (आपराधिक साजिश) के तहत केस दर्ज है. इसके अलावा कॉल रिकॉर्ड्स, मोबाइल डेटा और गवाहों के बयान भी इसमें शामिल किए गए हैं. क्या सोनम ने हनीमून मर्डर केस में अपनी भूमिका स्वीकार की है? बता दें कि क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान सोनम रघुवंशी ने स्वीकार किया था कि हत्या के समय वह मौके पर मौजूद थी. जांच टीम को दिए बयान में उसने बताया था कि पार्किंग लॉट में ही उसने किलर्स को इशारा कर दिया था. अब चार्जशीट में सोनम को मुख्य आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है. ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सियेम ने बताया कि इस मामले में तीन और सह-आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी, जैसे ही अतिरिक्त फॉरेंसिक रिपोर्ट मिल जाती है. ये तीन सह आरोपी हैं, जिनमें प्रॉपर्टी डीलर सिलोमे जेम्स, लोकेन्द्र तोमर (वह बिल्डिंग मालिक जहां हत्या के बाद सोनम छिपी थी) और बलबीर अहिरवार (सिक्योरिटी गार्ड) शामिल हैं. इन तीनों को सबूत नष्ट करने और छिपाने के आरोप में पहले गिरफ्तार किया गया था, लेकिन फिलहाल ये जमानत पर बाहर हैं. हनीमून मर्डर केस में ट्रायल कब शुरू होगा? अदालत में चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब ट्रायल प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है. हत्या का यह मामला बेहद चर्चा में रहा, यह घटना शादी के तुरंत बाद हनीमून ट्रिप के दौरान हुई थी. चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब इस हाई-प्रोफाइल केस की अदालत में सुनवाई तेज होने की उम्मीद है.