samacharsecretary.com

बालोतरा-पचपदरा में आसान होगा सफर, 486 करोड़ से चौड़ा होगा नेशनल हाईवे

जयपुर राजस्थानके लिए केंद्र सरकार की ओर से एक 'गुड न्यूज़' सामने आई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग-25 (NH-25) के एक अहम हिस्से को 4-लेन बनाने के लिए अपनी औपचारिक स्वीकृति दे दी है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के तहत बालोतरा जिले से गुजरने वाले एनएच-25 पर पचपदरा बाईपास से पटाऊ इंटरचेंज तक के मार्ग को 4-लेन मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना के निर्माण कार्य पर कुल ₹485.88 करोड़ की लागत आएगी। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। सीएम और डिप्टी सीएम ने जताया आभार राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लिखा, "राजस्थान के बालोतरा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-25 के पचपदरा बाईपास से पटाऊ इंटरचेंज तक 19.22 किमी लंबे मार्ग को 4-लेन मानकों के अनुरूप विकसित करने हेतु ₹485.88 करोड़ की स्वीकृति प्रदान कर राजस्थान में आधुनिक सड़क अवसंरचना के विस्तार एवं विकास को निरंतर गति देने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।" परियोजना की मुख्य विशेषताएं और क्षेत्रफल मार्ग की लंबाई: पचपदरा बाईपास से पटाऊ इंटरचेंज तक कुल 19.22 किलोमीटर लंबा यह हिस्सा 4-लेन में तब्दील होगा। वित्तीय स्वीकृति: इस कार्य के लिए केंद्र सरकार की ओर से ₹485.88 करोड़ की भारी-भरकम राशि मंजूर की गई है। आधुनिक मानक: सड़क को अत्याधुनिक इंजीनियरिंग मानकों, मजबूत डामरीकरण और सुरक्षा प्रबंधों के साथ तैयार किया जाएगा ताकि भारी ट्रैफिक का दबाव आसानी से झेला जा सके। बालोतरा और पचपदरा क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में औद्योगिक गतिविधियों और यातायात का दबाव तेजी से बढ़ा है। इस 19 किलोमीटर लंबे नए 4-लेन प्रोजेक्ट के पूरा होने से कई बहुआयामी लाभ मिलने की उम्मीद है: सुगम और सुरक्षित यातायात: सड़क चौड़ी होने से हादसों की आशंका घटेगी और यात्रियों को सुरक्षित व आरामदायक सफर मिलेगा। रिफाइनरी और एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी: इस मार्ग के 4-लेन बनने से एचपीसीएल (HPCL) पचपदरा रिफाइनरी, औद्योगिक क्षेत्रों और देश के प्रमुख अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे तक पहुंच बेहद आसान और तेज हो जाएगी। व्यापार और माल परिवहन को गति: कच्चे माल, औद्योगिक उत्पादों और कमर्शियल वाहनों की आवाजाही सुगम होने से पश्चिमी राजस्थान में व्यापार, निवेश और स्थानीय रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।  

हाईवे बना आग का दरिया: तेल टैंकर हादसे के बाद 200 मीटर तक फैली लपटें, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

जालौर जालौर जिले के सांचौर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा सामने आया, जब तेल से भरा टैंकर पलटने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि हाईवे पर करीब 200 मीटर तक लपटें फैल गईं। इस घटना में टैंकर में सवार एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। कैसे हुआ हादसा? जानकारी के अनुसार, टैंकर बाड़मेर से सांचौर की ओर जा रहा था। यह हादसा जैसलमेर-जामनगर मार्ग पर सिंवाड़ा ओवरब्रिज के पास हुआ, जहां टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें भरा ज्वलनशील पदार्थ सड़क पर फैल गया और कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।   प्रशासन और राहत कार्य हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और सुरक्षा के लिहाज से एक तरफ का यातायात तुरंत बंद कर दिया गया। सूचना मिलते ही सांचौर उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार और सिंवाड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। सांचौर से दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।   टैंकर और जांच की स्थिति बताया जा रहा है कि यह टैंकर भारत पेट्रोलियम का था और यह पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। चितलवाना थानाधिकारी भंवरलाल गुड़ियासर के अनुसार फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टैंकर में कौनसा ज्वलनशील पदार्थ भरा हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

NHAI की बड़ी योजना: नेशनल हाईवे की फोटो भेजो, पैसों की गारंटी ₹1,000!

नई दिल्ली क्या कभी आपने किसी टोल प्लाजा पर गंदे टॉयलेट देखकर नाराज़गी महसूस की है? अगर हां, तो अब यही नाराज़गी आपके लिए इनाम का जरिया बन सकती है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए एक अनोखी योजना की शुरुआत की है, जिसमें यात्रियों को गंदे टॉयलेट की रिपोर्टिंग करने पर ₹1,000 का FASTag रिचार्ज इनाम के तौर पर दिया जाएगा। 31 अक्टूबर 2025 तक चलेगा ये खास ऑफर NHAI की यह पहल देशभर के नेशनल हाईवे नेटवर्क पर लागू होगी और इसकी अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2025 तय की गई है। इस मुहिम का मकसद है-हाईवे यात्रियों को साफ-सुथरे वॉशरूम उपलब्ध कराना और जिम्मेदार नागरिकों को इसमें भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना। कैसे मिलेगा इनाम? जानिए प्रक्रिया इस स्कीम के तहत कोई भी यात्री यदि किसी गंदे टॉयलेट को देखता है तो वह ‘मार्ग यात्री’ मोबाइल ऐप के जरिए उस टॉयलेट की जियो-टैग की गई, टाइम-स्टैम्प्ड असली तस्वीर अपलोड कर सकता है। इसके साथ यात्रियों को अपने नाम, मोबाइल नंबर, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और लोकेशन की जानकारी भी देनी होगी। रिपोर्ट की गई शिकायत की AI और मैन्युअल जांच की जाएगी। अगर रिपोर्ट सही पाई जाती है तो संबंधित वाहन नंबर पर ₹1,000 का FASTag रिचार्ज क्रेडिट कर दिया जाएगा। इन नियमों का रखें ध्यान वरना इनाम नहीं मिलेगा इस योजना को लेकर कुछ सख्त नियम भी तय किए गए हैं: एक वाहन को केवल एक बार इनाम मिलेगा। यानी योजना की पूरी अवधि में कोई भी गाड़ी सिर्फ एक बार रिवॉर्ड के लिए पात्र होगी। एक टॉयलेट पर एक दिन में केवल एक इनाम मिलेगा – अगर कई लोग उसी टॉयलेट की शिकायत करते हैं, तो सबसे पहले सही रिपोर्ट भेजने वाले को ही इनाम मिलेगा। केवल एनएचएआई द्वारा संचालित टॉयलेट्स पर यह स्कीम लागू होगी। ढाबों, पेट्रोल पंपों या अन्य निजी जगहों पर बने टॉयलेट्स इस योजना के दायरे में नहीं आते। एडिट की गई, पुरानी या दोहराई गई फोटो अमान्य होंगी। सिर्फ ऐप से खींची गई असली, स्पष्ट और जियो-टैग्ड तस्वीरें ही स्वीकार की जाएंगी। शिकायत नहीं, अब जिम्मेदारी बनाएं इनाम का जरिया इस स्कीम के जरिए NHAI हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को स्वच्छ और उपयोगी बनाना चाहता है। अब यात्रियों को न केवल सफाई के लिए आवाज उठाने का मौका मिल रहा है, बल्कि उन्हें इसके लिए आर्थिक प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है। तो अगली बार जब आप राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करें और किसी टोल प्लाजा पर गंदा वॉशरूम देखें, तो उसे नज़रअंदाज़ न करें। ‘मार्ग यात्री’ ऐप खोलिए, रिपोर्ट कीजिए और कमाइए ₹1,000 का रिचार्ज!  

सोरम नदी की तेज़ी ने मचाया तबाही, शीतलपट्टी पुल गिरा और ग्रामीणों में भय

सीतामढ़ी बिहार के सीतामढ़ी जिले के बथनाहा शीतलपट्टी गांव के पास सोरम नदी पर बना पुल बुधवार सुबह पानी के तेज बहाव में पूरी तरह ध्वस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की बढ़ गई परेशानी दरअसल, तेज धार में पुल का एक हिस्सा पहले झूलने लगा, फिर कुछ ही देर में पूरा ढांचा पानी में समा गया। पुल के टूटने से आसपास के कई गांवों का संपर्क राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-22 से पूरी तरह कट गया है। इसके चलते आवागमन बाधित हो गया है और ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैल जाने से खेत और घर जलमग्न हो गए हैं। विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों और बीमार लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बथनाहा सीओ अमरदीप कुमार ने बताया कि अधवारा समूह की नदियों में जलस्तर अचानक बढ़ने से पुलिया बह गई है। प्रशासन ने प्रभावित इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।