samacharsecretary.com

किसानों के खाते में पहुंची PM किसान की 24वीं किस्त, दिवाली से पहले मिली खुशखबरी

बनासकांठा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। दिवाली से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त भी जारी की, जो लगभग 19,000 करोड़ रुपये की है। इसका लाभ 9 करोड़ 30 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा। बता दें कि मोदी ने जून 2026 में पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी की थी। योजना के बारे में फरवरी 2019 में शुरू की गई पीएम-किसान योजना के तहत अब तक 23 किस्तों में पात्र किसानों को 4.47 लाख करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। इस योजना के तहत पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जाती है। योजना का लाभ किसे? पीएम किसान योजना का लाभ उन किसानों को मिलता है जिनकी जमीन का विवरण PM किसान पोर्टल पर दर्ज है, जिनके बैंक खाते उनके आधार कार्ड (UID कार्ड) से जुड़े हुए हैं और जिन्होंने अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी कर ली है। PM किसान की वेबसाइट पर आप यह देख सकते हैं कि आपका नाम योजना की आधिकारिक लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं। इसे चेक करने का तरीका स्टेप 1: PM किसान के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। स्टेप 2: 'फार्मर्स कॉर्नर' पर विजिट करें। यह होमपेज पर मिल जाएगा। स्टेप 3: 'बेनिफिशियरी लिस्ट' चुनें। मेनू में 'बेनिफिशियरी लिस्ट' विकल्प पर क्लिक करना है। स्टेप 4: अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें। इसके बाद Get Report पर क्लिक करें। इससे PM किसान योजना के सभी लाभार्थियों के नाम दिखाई देंगे। e-KYC है जरूरी योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है। अगर किसी किसान ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो उसकी किस्त रुक सकती है। इसलिए लाभार्थियों को समय रहते अपना e-KYC पूरा कर लेना चाहिए। इसके लिए pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद होमपेज पर e-KYC विकल्प चुनें। इसके अगले स्टेप में अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके वेरिफिकेशन किया जा सकता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जानकारी सबमिट कर दें। अगर OTP के जरिए e-KYC नहीं हो पा रहा है, तो किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या स्टेट सेवा केंद्र (SSK) पर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से यह प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की तारीख घोषित, 30 अक्टूबर को खाते में आएंगे पैसे?

 नई दिल्ली PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है। यह किस्त कब आएगी इसकी आधिकारिक तौर पर तारीख घोषित हो चुकी है। एक तरह से दीपावली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा मिला है। 24वीं किस्त जारी होने की आधिकारिक तारीख 30 अक्टूबर घोषित की गई है। यानी 30 अक्टूबर को किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे। किसानों के खाते में 24वीं किस्त का पैसा दीपावली से पहले आएगा। जागरण बिजनेस ने अपनी पिछली रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की थी कि पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त दीपावली से पहले भेजी जा सकती है। और अब कृषि मंत्रालय ने भी आधिकारिक तौर पर 24वीं किस्त जारी होने की तारीख घोषित करके हमारी खबर पर मुहर लगा दी है। 24वीं किस्त की तारीख का एलान पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की आधिकारिक तारीख की घोषणा पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट, और सोशल मीडिया पर दी गई। किसान योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी  पीएम किसान योजना के आधिकारिक एक्स हैंडल के पोस्ट में लिखा गया- "तारीख नोट कर लें! PM-KISAN की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी, जिससे हमारे अन्नदाताओं को लगातार आर्थिक सहायता मिलेगी और वे सशक्त होंगे। किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार 30 अक्टूबर को पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी होगी। इस दिन पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे। यह किस्त दीपावली से पहले जारी की जा रही है। ऐसे में किसानों के लिए त्योहार से पहले मिलने वाली यह किस्त किसी तोहफे से कम नहीं। हालांकि, जिन किसानों की e-KYC नहीं हुई है, उनका पैसा रुक सकता है। अगर आप भी एक पात्र किसान हैं और जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त आएगी या नहीं तो आपको अपना ताजा स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए। इसके लिए आपको किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा और फॉर्मर सेक्शन में जाकर लॉगिन करना होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा और फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगी। ओटीपी दर्ज करें। इसके बाद नया पेज ओपन होगा, जहां किस्त से जुड़ी डिटेल होगी। और अगर आपकी ई-केवाइसी नहीं हुई होगी तो भी आपको यहीं पता लग जाएगा।  कैसे करें PM Kisan Yojana की e-KYC किसान योजना की ई-केवाईसी करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं: स्टेप 1: गूगल प्ले स्टोर से PM-KISAN मोबाइल ऐप और आधार फेस RD (Aadhaar Face RD) ऐप डाउनलोड करें। स्टेप 2: ऐप खोलें और PM-किसान में रजिस्टर्ड अपने मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें। स्टेप 3: लाभार्थी स्थिति (beneficiary status) वाले पेज पर जाएं। स्टेप 4: अगर eKYC स्टेटस में 'नहीं' (No) दिख रहा है, तो eKYC पर क्लिक करें, अपना आधार नंबर डालें और अपना चेहरा स्कैन करने के लिए सहमति दें।

PM किसान योजना की 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, पैसा पाने के लिए किसान तुरंत निपटा लें ये काम

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगली किस्त की आस लगाए बैठे देश के करोड़ों किसानों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। रबी सीजन की फसलों की बुआई, उन्नत बीजों और खाद-उर्वरक की खरीदारी के बीच किसानों को इस आर्थिक मदद का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि त्योहारों के इस सीजन में दशहरा बीतने के बाद और दीपावली से ठीक पहले किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की धनराशि हस्तांतरित की जा सकती है। यद्यपि केंद्र सरकार की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन समय-सीमा और व्यवस्था को देखते हुए इसी माह किस्त जारी होने की प्रबल संभावना है। दीपावली से पहले मिल सकती है सौगात उल्लेखनीय है कि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जून 2026 में लाभार्थियों के खातों में भेजी गई थी। नियमानुसार चार महीने की अवधि इस माह पूरी हो रही है। केंद्र सरकार सामान्यतः किसी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक सिंगल क्लिक के माध्यम से देश भर के किसानों को यह राशि जारी करती है। इस बार भी दिवाली के पावन अवसर पर किसानों को यह तोहफा मिलने के आसार हैं। खाते में किस्त आने से पहले निपटा लें ये जरूरी काम योजना की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हाल ही में कई अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं। यदि दस्तावेजों में जरा सी भी त्रुटि पाई जाती है, तो राशि अटक सकती है। इसलिए किस्त जारी होने से पूर्व लाभार्थी निम्नलिखित प्रक्रियाओं को अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें।     e-KYC का सत्यापन: बैंक खाते और योजना पोर्टल पर e-KYC की प्रक्रिया अपडेट होना आवश्यक है।     आधार और बैंक अकाउंट लिंकिंग: सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार कार्ड और NPCI से सही तरीके से लिंक है।     भू-सत्यापन (Land Seeding): कृषि भूमि एवं राजस्व से संबंधित विवरण में कोई विसंगति या अधूरी जानकारी नहीं होनी चाहिए। पोर्टल पर ऐसे जांचें अपना भुगतान स्टेटस     सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।     होमपेज पर मौजूद 'Know Your Status' विकल्प का चयन करें।     अपना रजिस्ट्रेशन नंबर अथवा आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।     स्क्रीन पर अपने भुगतान और दस्तावेज सत्यापन की स्थिति जांचें। यदि कोई त्रुटि दिखे, तो तुरंत स्थानीय कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क करें।  

PM किसान योजना से किसान उमेंद्र को राहत, खेती की जरूरतें पूरी करने में मिल रही आर्थिक मदद

पीएम-किसान सम्मान निधि बनी उमेन्द्र की खेती का सहारा, खाद-बीज की जरूरतों को पूरा करने में मिल रही मदद हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता से खेती-किसानी के खर्चों का प्रबंधन हुआ आसान सीधे बैंक खाते में मिल रही सम्मान निधि, किसान उमेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार रायपुर,  खेती-किसानी में समय पर खाद, बीज और अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता किसानों के लिए महत्वपूर्ण होती है। विशेषकर फसल की तैयारी के समय छोटी-छोटी कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आर्थिक संसाधनों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम सलखन निवासी किसान उमेन्द्र यादव भी इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्हें प्रतिवर्ष तीन समान किस्तों में मिलने वाली 6 हजार रुपये की सहायता राशि खेती-किसानी के जरूरी खर्चों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है। खाद-बीज की व्यवस्था में मिल रही राहत, खेती की तैयारी हुई आसान उमेन्द्र यादव के लिए खेती-किसानी आजीविका का प्रमुख आधार है। फसल की बुआई और कृषि कार्यों की तैयारी के दौरान खाद, बीज एवं अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करना जरूरी होता है। इन जरूरतों को पूरा करने के लिए समय पर राशि उपलब्ध होना किसानों के लिए महत्वपूर्ण होता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता उमेन्द्र यादव को इन्हीं आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग प्रदान कर रही है। उमेन्द्र यादव बताते हैं कि खेती के दौरान कई ऐसे छोटे-छोटे खर्च होते हैं, जिनके लिए समय पर पैसों की जरूरत पड़ती है। सम्मान निधि की राशि से खाद-बीज की खरीदी और अन्य कृषि कार्यों की तैयारी में मदद मिलती है। इससे खेती से जुड़े आवश्यक खर्चों का प्रबंधन करना उनके लिए अधिक सुविधाजनक हुआ है। तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में मिलते हैं 6 हजार रुपये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि दो-दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। इस व्यवस्था से किसानों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं और अन्य जरूरतों के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध होता है। उमेन्द्र यादव को भी योजना के तहत नियमित आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। उनके लिए यह राशि खेती की तैयारी के समय आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने और कृषि कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखने में उपयोगी साबित हो रही है। सम्मान निधि से मिला आर्थिक संबल, किसान ने जताया आभार उमेन्द्र यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली सहायता राशि खेती-किसानी के जरूरी खर्चों को पूरा करने में सहयोग करती है। उन्होंने इस आर्थिक सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उमेन्द्र यादव की यह कहानी दर्शाती है कि किसानों को मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता खेती-किसानी की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को समय-समय पर आर्थिक सहयोग मिल रहा है, जिससे उन्हें कृषि कार्यों की तैयारी और जरूरी संसाधनों की व्यवस्था करने में सुविधा हो रही है।

PM किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार, अक्टूबर में मिल सकते हैं ₹2,000; e-KYC समेत ये काम जरूरी

नई दिल्ली देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह रकम 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है. अब किसानों की नजर 24वीं किस्त पर है. पिछली किस्त जून में जारी होने के बाद से ही अगली किस्त को लेकर चर्चाएं तेज हैं. कई रिपोर्ट्स में अक्टूबर में पैसा आने की संभावना जताई गई है, लेकिन अभी तक सरकार ने भुगतान की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।  ऐसे में किसानों के लिए सिर्फ किस्त आने का इंतजार करना काफी नहीं है. अगर बैंक खाते की जानकारी में गलती है या ई-केवाईसी अधूरी है, तो भुगतान रुक सकता है. इसलिए अगली किस्त का फायदा लेने के लिए किसानों को अभी से कुछ जरूरी काम पूरे कर लेने चाहिए. साथ ही, जिन किसानों की पिछली किस्त किसी वजह से नहीं मिली थी, वे भी अपना स्टेटस चेक करें. इससे पता चल सकेगा कि भुगतान क्यों रुका था और बकाया रकम मिलने की संभावना है या नहीं।  कब जारी हो सकती है पीएम किसान की 24वीं किस्त? पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की तारीख को लेकर किसानों में उत्सुकता है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अक्टूबर में किस्त जारी होने की संभावना जताई गई है. हालांकि, जब तक केंद्र सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक किसी फिक्स्ड तारीख को पक्का नहीं माना जा सकता।  किसानों को सलाह है कि वे किस्त से जुड़ी जानकारी के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर नजर रखें. सोशल मीडिया पर चल रही तारीखों के आधार पर किसी नतीजे पर पहुंचने से बचें।  24वीं किस्त पाने के लिए पूरे कर लें ये जरूरी काम अगली किस्त का पैसा बिना परेशानी पाने के लिए किसानों को तीन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।  ई-केवाईसी पूरी करें- अगर ई-केवाईसी अधूरी है, तो इसे जल्द पूरा कर लें. इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध विकल्पों का इस्तेमाल किया जा सकता है।  बैंक खाते की जानकारी चेक करें- खाते की जानकारी और योजना में दर्ज विवरण सही होने चाहिए. गलत जानकारी होने पर भुगतान में देरी हो सकती है।  लाभार्थी स्टेटस देखें- पोर्टल पर अपना बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करें. इससे भुगतान की स्थिति और किसी संभावित समस्या का पता लगाने में मदद मिलेगी।  पीएम किसान में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? अगर योजना में आपका पुराना मोबाइल नंबर दर्ज है, तो जरूरी सूचनाएं मिलने में परेशानी हो सकती है. ऐसे में सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं और उपलब्ध विकल्पों में मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा तलाशें. इसके बाद मांगी गई जानकारी भरें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रक्रिया पूरी करें।  अगर पोर्टल पर नंबर बदलने का विकल्प नहीं मिलता है, तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या संबंधित कृषि कार्यालय से मदद लें. ध्यान रखें कि पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं और सत्यापन की प्रक्रिया बदल सकती हैं।  क्या अगली किस्त के साथ मिल सकते हैं 4,000 रुपये? कुछ किसानों के मन में सवाल है कि क्या इस बार 2,000 के बजाय 4,000 रुपये मिल सकते हैं. ऐसा उन मामलों में संभव है, जहां पिछली किस्त की राशि बकाया है और किसान की पात्रता की पुष्टि होने के बाद उस भुगतान को मंजूरी मिल जाती है. ऐसी स्थिति में पिछली किस्त के 2,000 रुपये और नई किस्त के 2,000 रुपये एक साथ मिल सकते हैं।  हालांकि, यह रकम सभी किसानों को नहीं मिलेगी. भुगतान पिछली किस्त की स्थिति, पात्रता और बकाया राशि की मंजूरी पर निर्भर करेगा. इसलिए किसान अपना स्टेटस जरूर चेक और किसी समस्या के समाधान के लिए आधिकारिक माध्यमों की मदद लें। 

बिहार के किसानों को PM किसान की अगली किस्त का इंतजार, जानें कब आएंगे ₹2,000 और कैसे चेक करें स्टेटस

पटना  भारत के सभी राज्यों सहित बिहार के लाखों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से अब तक 23 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। अब किसानों की नजर 24वीं किस्त पर है। हालांकि, अगली किस्त जारी होने की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। ऐसे में किसानों के लिए जरूरी है कि वे अपनी पात्रता और भुगतान का स्टेटस पहले ही जांच लें। 24वीं किस्त में मिल सकते हैं 4,000 रुपये? PM Kisan 4000 Rupees पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये तीन बराबर किस्तों में दिए जाते हैं। यानी हर किस्त में 2,000 रुपये मिलते हैं। जिन किसानों की पिछली किस्त किसी वजह से अटक गई थी, उन्हें बकाया राशि मिलने पर अगली किस्त के साथ कुल 4,000 रुपये मिल सकते हैं। हालांकि, यह भुगतान पात्रता और संबंधित किस्त की मंजूरी पर निर्भर करेगा। बिहार के किसान पहले चेक करें ये जरूरी बातें PM Kisan Beneficiary Status किस्त का पैसा समय पर पाने के लिए किसान अपनी e-KYC पूरी रखें, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी जांचें और योजना में अपनी पात्रता सुनिश्चित करें। किसी तरह की गड़बड़ी होने पर भुगतान रुक सकता है। घर बैठे ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस     सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।     Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।     अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी भरें।     रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें। इसके बाद भुगतान की स्थिति और खाते में राशि भेजे जाने से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। कब आएगी अगली किस्त? फिलहाल 24वीं किस्त की तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। इसलिए 20 अक्टूबर को पैसा आने की खबर को निश्चित न मानें। बिहार के किसान किसी भी अपडेट के लिए सरकारी पोर्टल पर नजर रखें और अपनी जानकारी दुरुस्त कर लें।  

किसानों के खाते में कब आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? अक्टूबर में भुगतान की चर्चा तेज

 नई दिल्ली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए काम की खबर है। दरअसल, पीएम किसान की अगली किस्त को लेकर किसानों के बीच चर्चा तेज हो गई है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम किसान की 24वीं किस्त इसी महीने, अक्टूबर 2026 में जारी की जा सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई है। इसलिए किसानों को फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। बता दें कि किस्त जारी होने पर एलिजिबल किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 2,000 रुपये भेजे जाएंगे। हर 4 महीने में जारी की जाती है किस्त पीएम किसान योजना के तहत एलिजिबल किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त दी जाती है। इस तरह किसानों को साल में कुल 6,000 रुपये की मदद मिलती है। किस्तें आमतौर पर अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के बीच जारी होती हैं। ऐसे में 24वीं किस्त अक्टूबर में आने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले 23वीं किस्त जून में जारी की गई थी। इसी वजह से 24वीं किस्त के अक्टूबर के आसपास आने की उम्मीद की जा रही है। e-KYC पूरा करना है जरूरी बता दें कि किसानों के लिए e-KYC पूरा करना जरूरी है। e-KYC तीन तरीकों से की जा सकती है। किसान PM Kisan की वेबसाइट पर आधार और OTP के जरिए e-KYC कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी CSC या सेवा केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC भी कराई जा सकती है। पीएम किसान मोबाइल ऐप और आधार फेस RD ऐप की मदद से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए भी घर बैठे e-KYC किया जा सकता है। बेनिफिशियरी लिस्ट में चेक करें अपना नाम किसान अपना नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में चेक कर सकते हैं। इसके लिए PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Beneficiary List’ का ऑप्शनचुनना होगा। यहां राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर लिस्ट देखी जा सकती है। वहीं, ‘Know Your Status’ ऑप्शनके जरिए किसान अपनी किस्त और बेनिफिशियरी स्टेटस की जानकारी भी देख सकते हैं। इन किसानों को मिलता है लाभ पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए किसान आधिकारिक वेबसाइट पर ‘New Farmer Registration’ के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए Aadhaar नंबर, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी देनी होती है। हालांकि, 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन के मालिक बने किसान और एक ही परिवार के एक से ज्यादा सदस्यों द्वारा योजना का लाभ लेने वाले मामले पात्र नहीं माने जाते हैं। किसानों को सलाह है कि किस्त आने से पहले अपना e-KYC और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लें।

करोड़ों किसानों के लिए जरूरी खबर, PM Kisan की 24वीं किस्त से पहले हुए 4 बदलाव

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त की डेट अभी तय नहीं है। यह 30 नवंबर से पहले कभी मिल सकती है। पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर आज की सबसे बड़ी खबर करोड़ों किसानों के लिए है। पीएम किसान पोर्टल पर 4 नए बदलाव हुए हैं। क्या-क्या बदलाव हुए हैं, यह जानने से पहले बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता 2000-2000 रुपये के 3 किस्तों में देती है। अब तक 23 किस्तों में 4.47 लाख करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफार (DBT) के माध्यम से पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। ये हैं पीएम किसान पोर्टल पर 4 जरूरी बदलाव     कुछ छूट गया हो तो यहां ठीक करें पीएम किसान पोर्टल पर दाएं तरफ ढेर सारे चौकोर खाने बने हुए हैं। इनमें पहली लाइन में चौथे नंबर पर लिखा होगा Update Missing Information, यह सुविधा उन किसानों के लिए है, जिन्होंने पोर्टल पर अपनी जानकारी अधूरी छोड़ी है। इसके लिए इस चौकोर खाने को टैप करें। एक नया पेज खुलेगा। इसमें दो खाने दिए होंगे। पहले में आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। दूसरे में कैप्चा कोड भरें और सर्च पर टैप करें। आपको मिसिंग इन्फार्मेशन पता चल जाएगा और इसे आप यहीं से अपडेट करके सबमिट कर दें। 2. पीएम किसान पोर्टल पर अपडेट करें मोबाइल नंबर अगर आपने हाल फिलहाल अपना मोबाइल नंबर बदला है या फिर आधार में नया नंबर जुड़वाया है तो इस बदलाव के बारे में आपको जानना बेहद जरूरी है। आप दूसरी लाइन में दूसरे चौकोर खाने पर टैप करें। यहां भी आप रजिस्ट्रेशन या आधार नंबर भरें। कैप्चा डालें और सर्च पर टैप करें। इसके बाद अपना आधार से लिंक्ड नंबर को डालकर अपडेट करें। 3. अगर अपात्र हैं तो ऑन लाइन रिफंड करें अगर आप अपात्र होते हुए भी पीएम किसान की किस्त उठा रहे हैं तो आप ऑनलाइन रिफंड वाले खाने पर क्लिक करें । यहां भी रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें। कैप्चा कोड डालकर Get OTP पर क्लिक करें। इसके बाद दिए गए निर्देशों को पूरा करें और अब तक गलत तरीके से मिले पीएम किसान के पैसे को रिफंड कर दें। 4. अपनी समस्यों के समाधान के लिए अधिकारियों का नंबर यहां पाएं आप पीएम किसान पोर्टल के होम पेज पर जाएं और दाएं साइड बने बॉक्स में से Search your Point of Contact (POC) पर क्लिक करें। यहां एक पेज खुलेगा, जिसमें लिखा होगा State Nodal Contact Detail, अगर स्टेट नोडल का का नाम पता और नंबर चाहिए तो सर्च स्टेट नोडल पर क्लिक करें और जिले के अधिकारियों से संपर्क करना हो तो Search district Nodal पर। इस टैब में आप अपना स्टेट सलेक्ट करें और इसके बाद डिस्ट्रिक्ट। सबमिट करें और आपके सामने नोडल अधिकारियों का नंबर और मेल आईडी होगी। उनसे संपर्क कर आप हेल्प ले सकते हैं।

दशहरा से पहले किसानों को मिल सकती है बड़ी राहत, PM Kisan की 24वीं किस्त जल्द आने की उम्मीद

रांची  विक्रम संवत 2083 में भादो महीने की समाप्ति और आश्विन में पितृपक्ष की शुरुआत के साथ ही लोगों में त्योहारों की खुमारी चढ़ गई है. लोग-बाग अभी से ही त्योहारों में खरीदारी की तैयारी में जुट गए हैं. नौकरी-पेशा लोगों को बोनस का तो देश के करोड़ों अन्नदाता किसानों को पीएम किसान यानी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का पैसा डीबीटी के जरिए खाते में ट्रांसफर होने का इंतजार है. झारखंड के 24 जिलों के करीब 19.97 लाख से अधिक किसान भी पीएम किसान की 24वीं किस्त के पैसे आने का इंतजार कर रहे हैं. कब आ सकता है पीएम किसान का पैसा केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक सहायता के तौर पर देश किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं. यह पैसा प्रत्येक चार महीने पर तीन किस्तों में दिया जाता है. यानी प्रत्येक चार महीने पर किसानों के खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के क्रेडिट किया जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून 2026 को पीएम किसान की 23वीं किस्त का पैसा डीबीटी के जरिए किसानों के खातों में ट्रांसफर किया था. अब चूंकि त्योहारी सीजन शुरू हो गया है और 20 अक्टूबर को देश में दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पीएम किसान की 24वीं किस्त का पैसा अक्टूबर 2026 के पहले हफ्ते या दूसरे हफ्ते में किसानों के खातों में ट्रांसफर किया जा सकता है. झारखंड के कितने किसान लेते हैं योजना का लाभ पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में 19,97,366 सक्रिय लाभार्थी किसान सरकार की पीएम किसान योजना का लाभ लेते हैं. वेरिफिकेशन ड्राइव, जमीन के रिकॉर्ड को लिंक करने और e-KYC अपडेट की वजह से रजिस्ट्रेशन और लाभार्थियों की संख्या में उतार-चढ़ाव होता रहता है. उदाहरण के लिए, जमीन के कागजात या वेरिफिकेशन पूरा न होने के कारण पहले कई रजिस्टर्ड लोगों के लिए लाभ रोक दिए गए थे या बंद कर दिए गए थे. किसानों के लिए जरूरी काम     किसान अपने खाते की ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा रखें.     जांच लें कि उनका बैंक खाता आधार और पैन कार्ड से जुड़ा है या नहीं.

3 एकड़ में धान की खेती, पीएम किसान निधि से दशरथ राठौर को मिली आर्थिक मजबूती

पीएम किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, किसान दशरथ राठौर हुए आत्मनिर्भर तीन एकड़ में धान की खेती कर रहे किसान को कृषि कार्यों की जरूरतें पूरी करने में मिल रही आर्थिक मदद रायपुर  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए खेती-किसानी की आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत आन्दुल निवासी किसान दशरथ राठौर भी इस योजना से लाभान्वित होकर अपनी खेती को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। दशरथ राठौर लगभग 3 एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं। खेती से होने वाली आय के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से उन्हें कृषि कार्यों से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहूलियत मिल रही है। योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। दशरथ राठौर बताते हैं कि खेती के दौरान बीज, खाद, कृषि सामग्री सहित अन्य आवश्यकताओं के लिए समय-समय पर धनराशि की जरूरत होती है। ऐसे समय में पीएम किसान सम्मान निधि से मिलने वाली राशि उनके लिए उपयोगी साबित होती है। इससे खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है और कृषि कार्यों को बिना रुकावट जारी रखने में सहूलियत होती है। उन्होंने बताया कि योजना से मिलने वाली सहायता भले ही खेती की कुल लागत का एक हिस्सा है, लेकिन जरूरत के समय यह राशि उनके लिए काफी उपयोगी होती है। इससे उन्हें कृषि कार्यों के लिए आवश्यक सामग्री जुटाने में आर्थिक सहयोग मिलता है और खेती को बेहतर ढंग से जारी रखने का भरोसा भी मिलता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिले आर्थिक सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए दशरथ राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं किसानों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर खेती-किसानी को निरंतर आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान कर रही है।