samacharsecretary.com

आईआईटी इंदौर का कमाल: पांच छात्रों को मिला करोड़ों का ऑफर

इंदौर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इंदौर से बैचलर ऑफ टेक्नोलाजी (बीटेक) करने वाले पांच छात्रों को एक-एक करोड़ रुपये से अधिक के सालाना पैकेज पर नौकरियां मिली हैं। संस्थान के इतिहास में यह पहला मौका है, जब बैच के इतने सारे विद्यार्थियों को एक-एक करोड़ रुपये का पैकेज मिला है। इन्हें आईटी सेक्टर की कंपनियों ने जाब ऑफर किए हैं। खास बात यह है कि पिछले साल आईटी सेक्टर की स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद आईआईटी के विद्यार्थियों को अच्छे पैकेज पर कंपनियों ने रखा है। संस्थान के मुताबिक बीते साल सिर्फ एक विद्यार्थी यहां तक पहुंचा था, जबकि इस बार न्यूनतम पैकेज में भी बढ़ोतरी हुई है। एक दिसंबर 2024 से संस्थान में प्लेसमेंट का दौर शुरू हुआ है। कंपनियों का कैंपस में आना अभी जारी है। प्लेसमेंट सीजन में 150 से ज्यादा प्रमुख टेक कंपनियों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) ने हिस्सा लिया है। निदेशक प्रो. सुहास जोशी ने बताया संस्थान में आने वाली कंपनियों की संख्या में वृद्धि हुई है।   इन क्षेत्रों की कंपनियों ने दिए जॉब कोर इंजीनियरिंग फर्म के अलावा आइटी, आटोमोबाइल, ऊर्जा और पर्यावरण, परामर्श, फिनटेक, बैंकिंग, सेमीकंडक्टर, कंस्ट्रक्शन से कंपनियों ने अधिक जॉब ऑफर दिए हैं। पैकेज में 18 फीसद की वृद्धि बीटेक करने वाले विद्यार्थियों को 500 आफर मिले, जिसमें अभी तक 88 प्रतिशत छात्रों को नौकरियां मिल गई हैं। पिछले वर्ष की तुलना में जाब आफर में उच्चतम सैलरी पैकेज में 18 फीसद की वृद्धि हुई है। पहली बार पांच विद्यार्थियों को एक-एक करोड़ की नौकरियां मिली हैं। औसत सैलरी में भी 13 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। यह 27 लाख रुपये प्रति वर्ष तक पहुंच गई। क्यूएस रैंकिंग सुधारने में लगेंगे पांच साल विद्यार्थियों को एक-एक करोड़ के जाब आफर जरूर मिले हैं लेकिन आईआईटी इंदौर की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में गिरावट चिंता का विषय बनी हुई है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में संस्थान को 556वां स्थान मिला है, जबकि वर्ष 2023 में यह 396वें स्थान पर था। बीते चार साल में रैंकिंग में 160 स्थानों की गिरावट आई है। आईआईटी इंदौर ने 34 देशों के साथ 118 एमओयू किए हैं और यहां तीन हजार से अधिक विद्यार्थी तथा 220 फैकल्टी सदस्य हैं, लेकिन इसके बावजूद यह संस्थान अंतरराष्ट्रीय मानकों पर अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाया है। निदेशक प्रो. सुहास जोशी ने माना है कि समस्या की पहचान हो चुकी है और सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि रिसर्च आउटपुट, पेटेंट और इनोवेशन पर अब विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संस्थान ने नई रणनीतियों पर काम शुरू किया है, जिसका असर दिखने में दो से पांच साल का समय लग सकता है। रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाना, वैश्विक साझेदारी और छात्र विनिमय कार्यक्रम बढ़ाना इन प्रयासों का हिस्सा है।

सोमवार 14 जुलाई 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष राशि- कार्यों का थकान महसूस हो सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें।अगर आप प्रॉपर्टी खरीदना या बेचना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपको किसी दोस्त या रिश्तेदार की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है, लेकिन यह सुनिश्चित जरूर करें कि आपको पैसा समय पर वापस मिल जाएगा। वृषभ राशि- आनंददायक जीवन गुजारेंगे। आपमें आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन से खुशियों का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पारिवारिक जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। मिथुन राशि- सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। परिजनों से किसी महत्वपूर्ण टॉपिक पर बातचीत हो सकती है। काफी दिन बाद आपकी पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कर्क राशि- प्रोफेशनल लाइफ में वाद-विवाद से बचें। कॉन्फिडेंस के साथ नए कार्यों की जिम्मेदारी लें। करियर की चुनौतियों को दूर करने के लिए परिजनों की सलाह लें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। इसलिए सेहत का खास ख्याल रखें। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे तनाव कम होगा। सिंह राशि- आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। ऑफिस में कार्यों का बिजी शेड्यूल रहने वाला है। व्यापार में मुनाफा होगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। धन बचत पर फोकस करें। आय और खर्च के बीत संतुलन बनाकर रखें। कन्या राशि- आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। आय में वृद्धि होगी। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप दान-पुण्य के कार्य भी कर सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। परिजनों के सेहत का ख्याल रखें। तुला राशि- ऑफिस में कार्यों का दबाव बढ़ेगा, लेकिन सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए कार्यों के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होने लगेंगी। घर में शुभ समाचार मिलेंगे। सिंगल जातकों की किसी दिलचस्प से मुलाकात होगी। वृश्चिक राशि- प्रोफेशनल लाइफ में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। टीम वर्क से कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आप सोच-समझकर निवेश का प्लान बना सकते हैं। परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है, लेकिन बेकार के वाद-विवाद से दूरी बनाएं। धनु राशि- अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर में भाई-बहनों से वाद-विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों से तनाव बढ़ सकता है। क्रोध पर काबू रखें। धैर्य के साथ समस्या का समाधान निकालें। मकर राशि- पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि हो सकता है। रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगा। प्रेमी संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। घर की जिम्मेदारियां लेने के लिए तैयार रहें। कुंभ राशि- लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। सिंगल जातकों को शादी-विवाह तय हो सकता है। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धन का लेन-देन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। मीन राशि- आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। ऑफिस में वाद-विवाद संभव है। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा- मन लगाकर पढ़ाई करें, सरकार सभी सुविधाएँ उपलब्ध करायेगी

भोपाल  जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने रविवार को खंडवा जिले के खालवा विकासखंड के ग्राम जामनी गुर्जर स्थित कन्या शिक्षा परिसर में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें, सरकार सभी सुविधाएँ उपलब्ध करायेगी। उन्होंने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और उनकी समस्याएँ सुनी। मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि जिले के तीनों कन्या शिक्षा परिसरों में ब्लैक बोर्ड या ग्रीन बोर्ड के स्थान पर "डिजिटल बोर्ड" स्थापित कराए जाएंगे और कन्या शिक्षा परिसरों में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्राओं को रोजगार मूलक प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, जिससे वह पढ़ाई के बाद स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि ग्राम आवलिया में संस्कृति व संस्कार का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कन्या शिक्षा परिसर के लिए बड़े वाहनों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे छात्राओं को आसपास के दर्शनीय स्थल तथा उच्च शिक्षण संस्थानों का भ्रमण भी कराया जा सके। मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि जनजातीय वर्ग की छात्राओं की सुविधाओं के लिए "शालिनी ऐप" तैयार किया गया है, जिसमें छात्रावासों में प्रवेश या छात्रवृत्ति भुगतान जैसी सभी समस्याओं के निराकरण की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों को छात्रावास में प्रवेश नहीं मिल पाता है, उन्हें गांव से शहर जाकर पढ़ने के लिए कमरा किराए पर लेने के लिए सरकार आर्थिक मदद दे रही है। मंत्री डॉ. शाह ने सहायक आयुक्त को निर्देश दिए कि कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं को पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईटीआई का भी भ्रमण कराया जाए, जिससे वे तकनीकी शिक्षा और रोजगार मूलक पाठ्यक्रम के बारे में जान सकें। उन्होंने कहा कि ग्राम सेल्दा में "खेल प्रशिक्षण परिसर" स्थापित किया जाएगा, जिसमें छात्राओं को उच्च स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध होगी। यहां जनजातीय छात्राओं की खेल प्रतिभा को तराशा जाएगा। इस खेल परिसर में जनजातीय बहुल गांव की छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा को और निखार सकेंगी। मंत्री डॉ. शाह ने इस अवसर पर छात्राओं से कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रदेश के ऐसे आईएएस अधिकारी जो सरकारी छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर चुके हैं, उन्हें सरकारी छात्रावासों के भ्रमण पर भेजा जाएगा, जिससे वे छात्रवासों में रहने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित कर सकें। मंत्री डॉ. शाह ने अधीक्षक को निर्देश दिए कि छात्राओं की उनके माता-पिता से हर सप्ताह चर्चा कराते रहें, जिससे यदि कुछ समस्या या परेशानी हो तो वे अपने माता-पिता को बता सकें।  

श्रद्धालु फंसे जाम में! भोजपुर मंदिर रोड पर बदहाल सड़क ने बढ़ाई मुश्किलें

भोपाल  भोपाल से लगी भोजपुर रोड पर रविवार दोपहर भारी जाम की स्थिति बन गई। बंगरसिया से लेकर भोजपुर मंदिर तक करीब ढाई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं समेत अन्य राहगीरों को करीब ढाई घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरे रास्ते में कहीं भी ट्रैफिक पुलिस तैनात नहीं थी। यहां से गुजरने वाले अखिलेश शिवपुरिया ने बताया कि जाम का मुख्य कारण खराब सड़कें, बंगरसिया बाजार में सड़क पर लगे ठेले और दुकानों का अतिक्रमण है। रविवार होने के कारण भोजपुर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी अधिक थी। दोपहिया और चारपहिया वाहन धीरे-धीरे चलते रहे। कई जगह तो विवाद की स्थिति भी बनी। व्यवस्था संभालने वाला कोई मौजूद नहीं था। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात जोन-2 मिलन जैन ने बताया कि जाम पूरी तरह से खुल गया है, करीब एक घंटे से ट्रैफिक अब सामान्य रूप से चल रहा है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हर रविवार यहां भारी भीड़ होती है, फिर भी ट्रैफिक कंट्रोल के कोई इंतजाम नहीं किए जाते। पूरे रास्ते पर ट्रैफिक पुलिस नदारद रही। बंगरसिया से लेकर भोजपुर मंदिर तक करीब ढाई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम। इस दौरान श्रद्धालुओं समेत अन्य राहगीरों को करीब ढाई घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं समेत अन्य राहगीरों को करीब ढाई घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। दुकानदार बोले- ट्रैफिक व्यवस्था सुधारी जाए, सड़कें जल्द बनें दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि भोजपुर मंदिर मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस की स्थाई तैनाती की जाए और खराब सड़कों की मरम्मत जल्द कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को राहत मिल सके। साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी जरूरी है, ताकि हर सप्ताह लगने वाले इस जाम से छुटकारा मिल सके। यह समस्या सिर्फ इस रविवार की नहीं है, हर रविवार यही स्थिति बनती है। भोजपुर मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। बड़ी संख्या में लोग मंदिर दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं, बंगरसिया क्षेत्र में रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है, जहां ठेले, खोमचे और दुकानें सीधे सड़क पर लगा दी जाती हैं। इससे रास्ता बेहद संकरा हो जाता है और ट्रैफिक घंटों तक जाम रहता है। एमपी नगर से रानी कमलापति स्टेशन के बीच लगा था जाम 6 दिन पहले एमपी नगर जोन-1 से लेकर जीजी फ्लाईओवर और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। यहां 40 मिनट से ज्यादा समय तक वाहन धीरे-धीरे चलते नजर आए। एमपी नगर जोन-1 से लेकर जीजी फ्लाईओवर और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। एमपी नगर जोन-1 से लेकर जीजी फ्लाईओवर और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।

मौसम विभाग का अलर्ट: अगले 6 दिन तक भारी बारिश, सतर्क रहें

मुंबई पिछले एक महीने में महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। कुछ राज्यों में बारिश बहुत ज़्यादा हुई है और बाढ़ आ गई है। इससे नागरिकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट भी आई है। लेकिन एक बार फिर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग द्वारा दी गई चेतावनी के अनुसार, अगले 6 दिनों तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 6 दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए 12 से 17 जुलाई के बीच बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में भी अगले छह दिनों तक बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच, महाराष्ट्र में भी बारिश के बादल छाने वाले हैं। पिछले कुछ दिनों से थमी बारिश के वापस लौटने की संभावना है। महाराष्ट्र के कोंकण और विदर्भ में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं मराठवाड़ा में बारिश की मात्रा कम थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से मराठवाड़ा में यह कमी भी पूरी हो गई है, वहीं दूसरी ओर विदर्भ में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। बहरहाल अगले 6 दिनों तक महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है, इसी के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है।  

लावरोव और किम की मुलाकात से बढ़ी रूस-उत्तर कोरिया की दोस्ती, पश्चिमी देशों पर तीखा संदेश

उत्तर कोरिया  रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात की और अमेरिका, दक्षिण कोरिया तथा जापान को उत्तर कोरिया के खिलाफ सुरक्षा साझेदारी बनाने के सिलसिले में चेतावनी दी। लावरोव रूस तथा उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते सैन्य व अन्य सहयोग को और प्रगाढ़ करने के वास्ते बातचीत के लिए उत्तर कोरिया के दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार को उत्तर कोरिया के पूर्वी शहर वोनसान में देश के नेता किम जोंग उन से मुलाकात की और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं। बैठक के दौरान किम ने यूक्रेन के खिलाफ संघर्ष में रूस द्वारा उठाए गए ‘‘सभी कदमों का बिना शर्त समर्थन और प्रोत्साहन'' देने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार समिति ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी' ने अपनी एक खबर में कहा कि किम ने कहा कि प्योंगयांग और मॉस्को गठबंधन के स्तर के अनुरूप सभी रणनीतिक मुद्दों पर समान विचार रखते हैं। केसीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, लावरोव ने दोनों देशों से अंतरराष्ट्रीय मामलों में अपने ‘‘रणनीतिक एवं सामरिक सहयोग को और मजबूत करने तथा संयुक्त कार्रवाई को तेज करने'' का आह्वान किया। हाल के वर्षों में रूस और उत्तर कोरिया के संबंध तेजी से मजबूत हुए हैं।   उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में समर्थन देने के लिए सैनिकों और गोला-बारूद की आपूर्ति की है, जिसके बदले में उसे सैन्य और आर्थिक सहायता मिली है। उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चो सोन हुई के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में लावरोव ने अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान पर उत्तर कोरिया के चारों ओर सैन्य जमावड़ा करने का आरोप लगाया। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास' के अनुसार, लावरोव ने कहा, ‘‘हम इन संबंधों का इस्तेमाल उत्तर कोरिया और निश्चित रूप से रूस सहित किसी के भी खिलाफ गठबंधन बनाने को लेकर चेतावनी देते हैं।''    

रीवा एयरपोर्ट की बाउंड्रीवॉल पहली बारिश में धराशायी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

रीवा मध्य प्रदेश  के रीवा में 24 घंटे की मूसलाधार बारिश में नवनिर्मित एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल धराशायी हो गई. इस एयरपोर्ट के निर्माण में करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. 15 फरवरी 2023 को शिलान्यास के बाद एयरपोर्ट लगभग डेढ़ साल में बनकर तैयार हुआ था. वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने 20 अक्टूबर 24 को वर्चुअल लोकार्पण भी किया था. इस एयरपोर्ट को बनाने में करीब पांच गांवों की 323 एकड़ जमीन को 99 साल की खातिर भारतीय विमान प्राधिकरण को दिया गया है. राज्य में भोपाल, जबलपुर, खजुराहो, इंदौर और ग्वालियर के बाद रीवा 6वां एयरपोर्ट है, जिसे डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने लाइसेंस दिया है. यह जिला मुख्यालय से लगभग 12 किमी दूर बना है. बताया जा रहा है कि मूलाधार बारिश की वजह से एयरपोर्ट एरिया की जमीन अचानक धंस गई. जिससे दीवार का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया.    एयरपोर्ट में रनवे की कुल लंबाई 2300 मीटर है. एयरपोर्ट से दो फ्लाइट का संचालन हो रहा है. पहली फ्लाइट भोपाल वाया खजुराहो होते हुए रीवा पहुंचती है. इसके बाद यह सिंगरौली को रवाना होती है. वहीं दूसरी फ्लाइट रीवा से जबलपुर होते हुए भोपाल से कनेक्ट है. अभी 19 सीटर विमान का ही संचालन होता है. हालांकि, इसे बढ़ाकर 72 सीटर विमानों के संचालन के लिए योजना है. इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से रीवा को बड़ी सौगात देते हुए वर्चुअली एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था. अथॉरिटी के अनुसार रीवा एयरपोर्ट को अगले 50 सालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. वहीं, इसको लेकर एयरपोर्ट अथार्टी के मैनेजर नवनीत चौधरी का बयान आया है. चौधरी ने बताया कि ज्यादा पानी गिरने से आसपास के इलाके का पानी बाउंड्री वॉल से टकराया. जिससे बाउंड्री पानी के दबाव को नहीं रोक पाई. रनवे पूरी तरह से ठीक है. उसे कोई क्षति नहीं हुई है. फ्लाइट बराबर उड़ रही है. नवनीत की दलील है कि बाउंड्री हवा के वेग और लोगों को रोकने के लिए बनाई जाती है. पानी को रोकने के लिए नहीं यह पर्याप्त नहीं है. अब इस बाउंड्री को नए तरीके से डिजाइन किया जाएगा.

सपा मुखिया अखिलेश के हर तंज का जवाब दे रहे हैं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद, एक्टिव नजर आए

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद इन दिनों काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। वह सपा मुखिया अखिलेश के हर तंज का जवाब दे रहे हैं। साथ ही वह कांग्रेस पर भी पलटवार कर रहे हैं। केशव ने एक बार फिर सपा को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश पर लंबे समय तक राज करने की मंशा से ‘धर्मनिरपेक्ष’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्दों का सहारा लिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस की कड़ी आलोचना की। भाजपा के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि ‘धर्मनिरपेक्ष’ और ‘समाजवाद’ की नकली व झूठी बैसाखियों का सहारा लेकर कांग्रेस ने लंबे समय देश की सत्ता को अपने शिकंजे में कसने का सपना पाला था। लेकिन कालचक्र ने उसका यह तिलिस्म तोड़ दिया। इसके बावजूद वह अभी भी इन जर्जर बैसाखियों से सत्ता की उम्मीद पाले बैठी है। उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव जहां अक्सर प्रदेश सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर हैं तो वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी उनके आरोपों पर पलटवार करते रहे हैं। साथ ही केशव कांग्रेस की नीतियों पर भी कड़ा रुख अपनाते रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक पर राजनीति काफी मुखर रही है। लोकसभा चुनाव में सपा के पीडीए के नारे को अक्सर केशव परिवारवाद से जोड़ते हुए निशाना साधते दिखाई देते हैं। उन्होंने इमरजेंसी के मामले पर कांग्रेस का भी घेराव किया है। हाल ही में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि कांग्रेस और सपा का असली चेहरा अब जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। इन दलों की तुष्टिकरण की राजनीति, झूठ से लिपटी धर्मनिरपेक्षता और मजहबी वोट बैंक के लिए राष्ट्रहित से समझौता करने की नीति अब जनता को स्वीकार नहीं है।  

लॉर्ड्स में नीतीश ने जैक क्रॉउली का किया शिकार, इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई

लॉर्ड्स भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन मोहम्मद सिराज ने बेन डकेट को आउट करके इंग्लैंड को पहला झटका दिया। सिराज ने ओली पोप को भी अपना शिकार बनाया। बेन 12 और ओली 4 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश रेड्डी ने जैक क्रॉउली को पवेलियन भेजा। क्रॉउली ने 22 रन बनाया। इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट के शतक की बदौलत 387 रन बनाए। इसके जवाब में भारत लोकेश राहुल के शानदार शतक की मदद से इंग्लैंड के स्कोर को बराबर करने में सफल रहा। हालांकि भारतीय टीम ने अंतिम सेशन में 71 रन के अंदर पांच विकेट गंवाए, जिससे उसे बढ़त नहीं मिली। मोहम्मद सिराज ने ओली पोप को भी किया आउट मोहम्मद सिराज ने रविवार को लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन ओली पोप को पवेलियन का रास्ता दिखाया। पोप 4 रन ही बना सके। बुमराह ने जैक क्रॉउली को किया परेशान जसप्रीत बुमराह ने जैक क्रॉउली को चौथे दिन के शुरुआती ओवर से ही परेशान किया हुआ है। लगातार गेंदों पर क्रॉउली रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

पुलिस की सख्त कार्रवाई से हरदा में करणी सेना का आंदोलन समाप्त, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल

हरदा मध्य प्रदेश के हरदा में धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस द्वारा संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए शनिवार को करणी सेना ने प्रदर्शन किया। इस दौरान इसके बाद पुलिस ने करणी सेना जिला अध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता खंडवा बायपास पर बैठ गए और जाम लगा दिया। पुलिस ने रात में इन्हें हटाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी की बौछारें डाली और फिर आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस दौरान पुलिस ने राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद करणी सेना का यहां हो रहा प्रदर्शन खत्म हो गया।   पुलिस ने रिमांड ही नहीं मांगी करणी सेना का आरोप है कि धोखाधड़ी के आरोपी को जब कोर्ट में पेश किया गया तो पुलिस ने उसकी रिमांड भी नहीं मांगी। इस दौरान सिटी कोतवाली पर शनिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी कर दिया था। जिला अध्यक्ष सहित 4 लोगों की गिरफ्तारी के खिलाफ करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।