samacharsecretary.com

चेन्नई में स्पिन का इम्तिहान, ऋतुराज गायकवाड़ बनाम शुभमन गिल आमने-सामने

चेन्नई चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का 37वां मैच आज यानी रविवार, 26 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। चेन्नई वर्सेस गुजरात मैच भारतीय समयानुसार 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल- आधा घंटा पहले यानी 3 बजे मैदान पर उतरेंगे। सीएसके अपना पिछला मैच 103 रनों के बड़े अंतर से जीतकर यहां पहुंच रही है, चेन्नई ने मुंबई को धूल चटाई थी। वहीं जीटी ने अपने पिछले दो मुकाबले गंवाए हैं। आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में चेन्नई 5वें तो गुजरात 7वें पायदान पर है। आईए एक नजर सीएसके वर्सेस जीटी पिच रिपोर्ट पर डालते हैं- CSK vs GT पिच रिपोर्ट चेन्नई में अभी गर्मी का मौसम है। CSK vs GT मैच दिन का होने की वजह से खिलाड़ियों को चुनौती मिलेगी। CSK की स्पिन जोड़ी को KKR के खिलाफ पिछले मैच में थोड़ी मदद मिली थी और ऐसा फिर से हो सकता है, खासकर मैच के दूसरे हाफ में। एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2026 में कुल 3 मैच खेले गए हैं जिसमें से दो मुकाबले चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए जीते हैं, वहीं एक मैच में पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। मुकाबला दिन का है तो टॉस जीतने वाले कप्तान की नजरें पहले बैटिंग करने पर हो सकती है। एमए चिदंबरम स्टेडियम IPL रिकॉर्ड मैच- 94 पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 53 (56.38%) टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 41 (43.62%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 48 (51.06%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 46 (48.94%) हाईएस्ट स्कोर- 246/5 लोएस्ट स्कोर- 70 हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 210/5 औसत रन प्रति विकेट- 26.18 औसत रन प्रति ओवर- 8.11 पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 165.16 CSK vs GT हेड टू हेड चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के हेड टू हेड में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों टीमों का आमना सामना आईपीएल में कुल 8 बार हुआ है, जिसमें सीएसके ने 4 तो जीटी ने भी 4 ही मैच जीते हैं। देखना होगा कि आज कौन बढ़त बनाता है। CSK vs GT स्क्वॉड चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, उर्विल पटेल, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, ज़कारी फाउलकेस, आकाश मधवाल, अमन खान, रामकृष्ण घोष गुजरात टाइटन्स स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा

केएल राहुल का 152 रन बेकार, पंजाब ने रचा इतिहास

नई दिल्ली आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने इतिहास रचे हुए आईपीएल ही नहीं बल्कि टी20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया. दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए केएल राहुल के शतक के दम पर 264 रन बनाए थे. लेकिन पंजाब ने ये मुकाबला एक ओवर, एक गेंद रहते ही चेज कर लिया. ये मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. जहां टॉस जीतकर दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. केएल राहुल के तूफानी 152 रनों की पारी के दम पर दिल्ली ने 264 रन बनाए थे. लेकिन पंजाब ने इसे भी चेज कर लिया. पंजाब का ऐतिहासिक रन चेज 265 रनों के जवाब में उतरी पंजाब की शुरुआत बेहद शानदार रही. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. 7वें ओवर में जब प्रियांश का विकेट गिरा तो पंजाब का स्कोर 126 रन हो गया था. प्रियांश ने 17 गेंद में 43 रन बनाए. लेकिन दूसरी तरफ प्रभसिनरन का तूफान जारी रहा. इसके बाद 8वें ओवर में प्रभसिमरन सिंह अपना विकेट गंवा बैठे. प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से 26 गेंद में 76 रन आए.  अपनी पारी में प्रभसिमरन सिंह ने 9 चौके और 5 छक्के लगाए. इसके बाद नेहाल वढेरा और श्रेयस अय्यर के बीच 56 रनों की अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन 15वें ओवर में नेहाल अपना विकेट गंवा बैठे. उन्होंने 15 गेंद में 25 रन बनाए. इसके बाद श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और 36 गेंद में नाबाद 71 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में अय्यर ने 7 छक्के और 3 चौके लगाए. इसके दम पर पंजाब ने ये मैच 7 गेंद पहले ही जीत लिया. पंजाब इस टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई है और अंक तालिका में टॉप पर है. पंजाब ने तोड़े सारे रिकॉर्ड टी20 क्रिकेट में सबसे सफल रन चेज की बात करें तो अब ये रिकॉर्ड पंजाब के नाम है. इससे पहले भी पंजाब किंग्स ने साल 2024 में 262 रनों का टोटल चेज किया था. वहीं, साउथ अफ्रीका ने 2023 में 259 रन चेज किए थे. इस जीत के साथ ही अब पंजाब की टीम के 7 मैच में 13 अंक हो गए हैं. वहीं, दिल्ली की टीम 7 मैच में 3 जीत के साथ छठे पायदान पर है. दिल्ली की बैटिंग में केएल राहुल का तूफान पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली के लिए पारी का आगाज केएल राहुल और पथुम निसंका ने किया. लेकिन इस मैच में भी निसंका फ्लॉप रहे और केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने तूफानी बल्लेबाजी की. दोनों ने छक्के-चौके की बारिश की. केएल राहुल ने 15वें ओवर में केवल 47 गेंदों में शतक लगाया. नीतीश राणा और केएल राहुल के बीच 95 गेंदों में 220 रनों की साझेदारी हुई. राणा ने 44 गेंद में 91 रन बनाए. अपनी पारी में नीतीश राणा ने 11 चौके और 4 छक्के लगाए. लेकिन केएल राहुल एक छोर पर टिके रहे. केएल राहुल ने 67 गेंदों में नाबाद 152 रनों की पारी खेली. जिसके दम पर दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए. अपनी पारी में केएल राहुल ने 16 चौके और 9 छक्के जड़े. दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11: केएल राहुल, पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार. पंजाब किंग्स प्लेइंग 11ःप्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्य, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

वैभव सूर्यवंशी का शतक बेकार, हैदराबाद जीता

जयपुर आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. जिसमें हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत हासिल की. ये मुकाबला जयपुर में हुआ. जहां टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. इस मुकाबले में हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस कर रहे थे. राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी के शतक के दम पर 229 रनों का लक्ष्य हैदराबाद के सामने रखा था. जिसे हैदराबाद ने ईशान और अभिषेक की तूफानी बैटिंग के दम पर 19वें ओवर में ही चेज कर लिया. इस जीत के साथ हैदराबाद अब अंक तालिका में तीसरे नंबर पर आ गई है. ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी राजस्थान के 229 रनों के जवाब में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी आई. लेकिन हेड एक बार फिर फ्लॉप रहे और केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बीच शतकीय साझेदारी हुई. अभिषेक ने 29 गेंद में 57 रनों की पारी खेली और 10वें ओवर में अपना विकेट गंवाया. वहीं, ईशान किशन ने भी शानदार फिफ्टी लगाई. इसके बाद ईशान किशन ने 31 गेंद में 74 रनों की पारी खेली और हैदराबाद के लिए मोमेंटम सेट कर दिया. इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी के बीच शानदार साझेदारी हुई. नीतीश रेड्डी 36 रन बनाकर आउट हुए. जबकि क्लासेन ने 29 रन बनाए. बाद में सलिल अरोड़ा और अनिकेत ने मैच को फिनिश किया और हैदराबाद ने ये मैच 5 विकेट से जीत लिया. टॉप-3 में पहुंचा हैदराबाद इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद अब अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. हैदराबाद के 8 मैच में अब 10 प्वाइंट हो गए हैं. वहीं राजस्थान के भी 8 मैच में 10 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट हैदराबाद का बेहतर है. पहले पायदान पर 7 मैच में 13 अंक के साथ पंजाब की टीम है. वहीं, दूसरे नंबर पर आरसीबी है. ऐसे रही राजस्थान की बल्लेबाजी राजस्थान की पारी का आगाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने किया. वैभव ने पहले ही ओवर में 4 छक्के लगाए. लेकिन तीसरे ओवर में यशस्वी अपना विकेट गंवा बैठे. लेकिन वैभव ने 15 गेंदों में फिफ्टी लगाई और फिर रुके ही नहीं. इसी बीच ध्रुव जुरेल ने भी फिफ्टी लगाई और वैभव के साथ शतकीय साझेदारी की. लेकिन 13वें ओवर में उनका विकेट गिर गया. लेकिन वैभव जमे रहे. उन्होंने 36 गेंदों में शतक पूरा किया. हालांकि, वो अगले ही गेंद पर आउट हो गए. साकिब हुसैन ने वैभव का विकेट लिया. कप्तान रियान पराग 8 गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हो गए. पैट कमिंस ने उनका विकेट लिया. डोनोवन फरेरा 33 रन बनाकर ईशान मलिंगा की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. शिमरोन हेटमायर का भी बल्ला भी नहीं चला. प्रफुल हिंगे की गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाए और 37 गेंद में 103 रन बनाए. जिसके दम पर राजस्थान ने 228 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा. सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा.

हीटवेव से राहत: Bhopal के सभी स्कूलों में कक्षा 8 तक छुट्टी घोषित

भोपाल. भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए भोपाल जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राजधानी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है। कलेक्टर ने आदेश में लिखा, 'भोपाल जिले में निरंतर तापमान में वृद्धि के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदानित/सीबीएसई/आईसीएसई स्कूलों में अध्ययनरत छाक्ष-छात्राओं का दिनांक 30.04.2026 तक अवकाश घोषित किया जाता है। समस्त शिक्षक स्कूल में उपस्थित रहेंगे।' बढ़ती गर्मी की वजह से लिया फैसला लगातार चढ़ते पारे और लू (Heatwave) के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर गर्मी का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। अभिभावकों और शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सूचित कर दिया गया है। फिलहाल यह आदेश आगामी निर्देशों तक लागू रहेगा।

मोबाइल बंद करें, दिमाग को राहत दें: टेंशन कम, मेमोरी बढ़े

 नई दिल्ली आज की भागती-दौड़ती दुनिया में हमारा दिमाग हर समय फोन, टीवी, कंप्यूटर और आसपास के शोर से भरा रहता है. लेकिन वैज्ञानिकों ने अब एक बहुत सरल और मुफ्त तरीका खोज निकाला है जो दिमाग को नया जीवन दे सकता है. बस डिवाइस बंद कर दो और दो घंटे पूरी तरह शांति में बैठ जाओ।  न्यूरोसाइंटिस्ट्स कहते हैं कि पूरी शांति दिमाग की सेल्स को रिजनरेट करती है. यह प्रोसेस दिमाग को इतना मजबूत बनाती है कि याद्दाश्त बेहतर होती है. रोजमर्रा की भावनाएं भी संतुलित रहती हैं. आधुनिक जीवन में हर समय डिजिटल चैटर और शोर रहता है. इससे हमारा नर्वस सिस्टम थक जाता है क्योंकि दिमाग लगातार सेंसरी इनफॉर्मेशन प्रोसेस करता रहता है।  लेकिन जब हम डिवाइस बंद करके पूरी तरह शांति चुनते हैं तो दिमाग को आराम मिलता है. शांति में शरीर की सारी ऊर्जा दिमाग के अंदर हिप्पोकैंपस नाम के हिस्से की तरफ जाती है. हिप्पोकैंपस वह जगह है जहां नई ब्रेन सेल्स बनती हैं. शांति इन नई सेल्स को पोषण देती है ताकि वे जीवित रहें और पुराने नर्व नेटवर्क में जुड़ जाएं।  ड्यूक यूनिवर्सिटी का रिसर्च क्या कहता है? ड्यूक यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने हाल ही में एक बड़ा अध्ययन किया. उन्होंने पाया कि रोजाना सिर्फ दो घंटे की पूरी शांति दिमाग में गहरे बदलाव लाती है. इस दौरान दिमाग अपनी सारी ऊर्जा हिप्पोकैंपस में लगाता है. वहां तेजी से नई ब्रेन सेल्स बनने लगते हैं. शोर की वजह से ये नई सेल्स मर जाती हैं लेकिन शांति में वे सुरक्षित रहती हैं।  दिमाग का हिस्सा बन जाती हैं. यह प्रोसेस न्यूरोजेनेसिस कहलाता है. न्यूरोजेनेसिस लंबी याद्दाश्त को मजबूत करता है और रोज की भावनाओं को नियंत्रित रखता है।  जब हम बैकग्राउंड म्यूजिक या नॉइज सुनते रहते हैं तो दिमाग को सिर्फ टेम्पररी उत्तेजना मिलती है लेकिन असली फायदा नहीं होता. शांति इन नई ब्रेन सेल्स को बचाती है. उन्हें स्थाई रूप से जोड़ती है. इससे दिमाग में सेलुलर डैमेज की मरम्मत होती है. शांति एक नेचुरल रीसेट बटन की तरह काम करती है. इससे कॉग्निटिव हेल्थ यानी सोचने-समझने की क्षमता सुधरती है. मानसिक ताकत बढ़ती है।  कैसे अपनाएं पूरी शांति का तरीका? यह तरीका बहुत आसान है. रोजाना दो घंटे फोन, टीवी और कंप्यूटर बंद रखो. कमरे में अकेले बैठो जहां कोई आवाज न हो. शुरू में थोड़ा मुश्किल लग सकता है लेकिन धीरे-धीरे दिमाग खुद शांति का आदी हो जाएगा. इससे दिमाग की सेल्स रिजनरेट होंगी, मेमोरी बढे़गी और रोजमर्रा का तनाव कम होगा।  वैज्ञानिक कहते हैं कि यह छोटा बदलाव लंबे समय तक दिमाग को स्वस्थ और मजबूत रख सकता है. आजकल हर कोई व्यस्त है लेकिन शांति का यह साधारण तरीका बिना किसी खर्च के दिमाग को नया जीवन दे सकता है।  न्यूरोसाइंटिस्ट्स का मानना है कि शांति सिर्फ आराम नहीं बल्कि दिमाग की बायोलॉजिकल मरम्मत है. अगर हम इसे अपनी आदत बना लें तो हमारा दिमाग ज्यादा स्वस्थ, ज्यादा याद रखने वाला और ज्यादा खुश रहेगा। 

रायपुर में संजीवनी हेल्थ कैंप, प्रशासन की तत्परता से बुधरी मड़कम को एम्स रायपुर में मिला निःशुल्क इलाज

रायपुर : संजीवनी बना मेगा सुपर स्पेशलिटी हेल्थ कैंप बुधरी मड़कम को प्रशासन की तत्परता से एम्स रायपुर में मिला नया जीवन आयुष्मान कार्ड से हुआ निःशुल्क ईलाज रायपुर सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के मिचवार निवासी आदिवासी महिला बुधरी मड़काम के लिए मेगा सुपर स्पेशलिटी हेल्थ कैंप उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया। गंभीर बीमारी से जूझ रही बुधरी की हालत लगातार बिगड़ रही थी और शुरुआती लक्षणों के आधार पर कैंसर या टीबी जैसी आशंका जताई जा रही थी। लेकिन समय रहते कैंप में हुई जांच ने स्थिति की गंभीरता को पहचान लिया और प्रशासन की तत्परता से उसे सही उपचार की दिशा में तुरंत आगे बढ़ाया गया। मरीज की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और बुधरी को तत्काल एम्स रायपुर रेफर कराया गया। यह निर्णय मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हुआ। जिला स्वास्थ्य विभाग की संवेदनशीलता और प्रशासनिक तत्परता ने यह सुनिश्चित किया कि दूरस्थ इलाके की यह महिला इलाज के लिए बड़े अस्पताल तक सुरक्षित और समय पर पहुंच सके। करीब एक सप्ताह की जांच के बाद बुधरी को दुर्लभ बीमारी सरकॉइडोसिस होने की पुष्टि हुई और 7 अप्रैल से 22 अप्रैल तक 15 दिनों के इलाज के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आई। सबसे बड़ी राहत यह रही कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पूरा उपचार निःशुल्क हुआ। यह घटना स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के उस संकल्प को भी साकार करती है, जिसमें उन्होंने कहा था कि गंभीर मरीजों को रायपुर ले जाकर बेहतर इलाज दिलाया जाएगा। यह कहानी सुकमा प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है, जिसने एक आदिवासी महिला को नया जीवन देकर मानवता और सेवा की मिसाल कायम की है। कलेक्टर श्री अमित कुमार ने बताया कि सुकमा के दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। मेगा सुपर स्पेशलिटी हेल्थ कैंप के माध्यम से गंभीर मरीजों की पहचान कर उन्हें हायर हेल्थ सेंटर रेफर किया जा रहा है। बुधरी मड़कम का सफल इलाज इस बात का प्रमाण है कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि किसी भी जरूरतमंद मरीज को इलाज के अभाव में परेशानी न हो और उन्हें समय पर उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके। पूरे उपचार के दौरान आयुष्मान कार्ड विभाग के जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री अमृतेश सिंह ने मरीज और उसके परिजनों को हर कदम पर सहयोग प्रदान किया। अपॉइंटमेंट से लेकर भर्ती तक, डॉक्टरों से समन्वय और लगातार मार्गदर्शन कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि प्रशासन केवल आदेश देने तक सीमित नहीं, बल्कि ज़मीन पर भी मरीजों के साथ खड़ा रहता है। भाषा की समस्या भी बड़ी चुनौती थी, क्योंकि परिजन केवल गोंडी भाषा जानते थे, फिर भी समन्वय और मानवीय प्रयासों से एम्स में भर्ती और इलाज पूरी सफलता से संभव हो पाया।

भारत में लॉन्च हुआ Range Rover Sport, 242Kmph स्पीड, रेफ्रिजरेटर जैसी अनोखी सुविधाओं के साथ

  नई दिल्ली Land Rover (लैंड रोवर) ने भारत में असेंबल हुई रेंज रोवर स्पोर्ट ऑटोबायोग्राफी (Range Rover Sport Autobiography) को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस कार को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. ये पहला मौका है जब लोकली प्रोड्यूस रेंज रोवर स्पोर्ट को ऑटोबायोग्राफी ट्रिम में ऑफर किया गया है।  कार की बुकिंग शुरू हो गई है. ऑटोबायोग्राफी ट्रिम में स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले कई सारे अपग्रेड्स देखने को मिलते हैं. इस कार में 22 इंच एक एलॉय व्हील्स दिए गए हैं. आइए जानते हैं इस कार के कीमत और क्या कुछ खास मिलेगा।  कितनी है कीमत?  लैंड रोवर ने भारत में असेंबल हुई रेंज रोवर स्पोर्ट ऑटोबायोग्राफी ट्रिम को 1.60 करोड़ रुपये की एक्स शोरूम की कीमत पर लॉन्च किया है. इस कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है. ऑटोबायोग्राफी ट्रिम के लोकल प्रोडक्शन से कार के टॉप वेरिएंट की कीमत मेनस्ट्रीम डायनामिक एचएसई के क्लोज आ गई है।  डिजाइन की बात करें तो इस वेरिएंट में स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले कई सारे अपग्रेड्स मिलते हैं. कार में 22 इंच के फ्रोज्ड एलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो स्टेन ब्लैक फिनिश के साथ आते हैं. इसमें रेड ब्रेक कैलिपर्स और ऑटोबायोग्राफी की बैजिंग मिलती है. एसयूवी में फ्लश डोर हैंडल्स मिलते हैं।  इसके अलावा गेस्चर कंट्रोल टेलगेट, पावर फोल्डिंग मिरर्स मिलते हैं, जो मेमोरी फंक्शन के साथ आते हैं. कार कई कलर ऑप्शन में मिलेगी. ऑटोबायोग्राफी ट्रिम में हायर लेवल इंटीरियर और एक्सटीरियर डिटेलिंग मिलती हैं. कार में लेदर अपहोल्स्ट्री, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड सीट्स, फ्रंट सेंटर कंसोल रेफ्रिजरेटर और कई दूसरे फीचर्स मिलेंगे. फ्रंट सीट को 22 तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है।  इंजन और पावर  चूंकि अब इस कार को भारत में असेंबल किया जा रहा है, इसलिए कई पावरट्रेन का विकल्प मिल जाता है. इसमें 3.0 लीटर का पेट्रोल और डीजल वर्जन मिलता है. कार में 4.4 लीटर का वी8 इंजन भी मिलेगा. बात करें 3.0 लीटर वाले इंजन की तो इसमें 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है।  डी350 डीजल इंजन 351 एचपी की पावर और 700 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. कार 0 से 100 Kmph की स्पीड सिर्फ 5.8 सेकंड में पकड़ लेती है. वहीं कार की मैक्सिमम स्पीड 234 किलोमीटर प्रति घंटे की है. जबकि पी400 पेट्रोल इंजन 400 एचपी की पावर और 550 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है।  ये वेरिएंट सिर्फ 5.5 सेकंड में 0 से 100 Kmph की स्पीड पकड़ लेती है. कार की टॉप स्पीड 242 किलोमीटर प्रति आवर की है. 4.4 लीटर वाला वी8 इंजन इंपोर्टेड वर्जन में मिलेगा। 

सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावा रिकॉर्ड तोड़, अब मोरपंख पर लगी पाबंदी

 चित्तौड़गढ़ राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में मेवाड़ अंचल के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर श्री सांवलिया सेठ मंदिर के मासिक भंडार की गणना 7 चरणों में पूरी हुई. भंडार गणना के पूर्ण होने पर 41 करोड़ 67 लाख 38 हजार 569 रुपए प्राप्त हुए. गणना सम्पन्न होने के साथ ही मासिक भंडार की अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा राशि सामने आई है।  मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि श्री सांवलिया सेठ मंदिर का भंडार 16 अप्रैल को खोला गया था, उसके बाद भंडार की गणना शुरू हुई इसके तहत भंडार से 33,21,63,539 रुपए प्राप्त हुए।  इसके साथ ही भेंटकक्ष और ऑनलाइन डोनेशन से 8,45,75,030 रुपए प्राप्त हुए हैं. भंडार और भेंट कक्ष में सोना-चांदी भी बड़ी मात्रा में आया है. भेंटकक्ष और भंडार से सोना 660 ग्राम 500 मिलीग्राम और भेंटकक्ष और भंडार से चांदी 84 किलो 620 ग्राम प्राप्त हुई है।  परंपरा के अनुसार, पूरे वर्ष में 8 महीने सांवलिया सेठ के भंडार को मासिक अमावस्या से पूर्व चौदस को खोला जाता है. इस बार मासिक भंडार से निकलने वाली दान राशि के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।  भंडार गणना के दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम, मंदिर मंडल बोर्ड के सदस्य पवन तिवारी, किशन लाल अहीर, राम लाल गुर्जर, हरिराम गाडरी, प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र सिंह, मंदिर एव संपदा प्रभारी भेरुगिरि गोस्वामी मौजूद रहे।  डीएम और मंदिर मंडल की सीईओ प्रभा गौतम ने बताया- 16 अप्रैल को चतुर्दशी के दिन भंडार खोला गया था। इसके बाद सात राउंड में गिनती की गई। इस दौरान मंदिर के भंडार से कुल 33 करोड़ 21 लाख 63 हजार 539 रुपए प्राप्त हुए। भेंटकक्ष और ऑनलाइन माध्यम से 8 करोड़ 45 लाख 75 हजार 30 रुपए मिले। इनके अलावा करीब 1 करोड़ रुपए कीमत का सोना और करीब 2 करोड़ रुपए की चांदी की भेंट भी चढ़ावे में आई है। प्रभा गौतम ने बताया- इस महीने भंडार, भेंटकक्ष और ऑनलाइन माध्यम से कुल 41 करोड़ 67 लाख 38 हजार 569 रुपए की दान राशि प्राप्ति हुई है। यह एक महीने (29 दिन) में मिली अब तक की सबसे ज्यादा राशि है। इससे पहले, साल 2025 में अप्रैल में अमावस्या पर खोले गए भंडार से करीब 25 करोड़ रुपए चढ़ावे में मिले थे, जो एक महीने में सबसे ज्यादा थे। वहीं, मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था लागू की गई है। अब मोरपंख और 56 भोग लगाने की परंपरा बंद कर दी गई है। सोना-चांदी का भी हुआ तौल आखिरी राउंड की गिनती के दौरान शुक्रवार को कुल 660 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना और 84 किलो 620 ग्राम चांदी का तौल हुआ। राजस्थान सर्राफा संघ के महामंत्री किशन पिछोलिया के अनुसार, इस सोने की कीमत करीब 1 करोड़ और चांदी की लगभग 2 करोड़ रुपए है। इसके अलावा काफी मात्रा में विदेशी मुद्रा और चेक भी प्राप्त हुए हैं, जिनकी प्रक्रिया अलग से अपनाई जा रही है। जानिए- पहले से आखिरी राउंड तक कितना मिला चढ़ावा     16 अप्रैल : भंडार खोला गया। पहले दिन 11 करोड़ 11 लाख रुपए गिने गए।     17 अप्रैल : अमावस्या होने से दानराशि की गणना नहीं की गई।     18 अप्रैल : दूसरे राउंड में 6 करोड़ 51 लाख 24 हजार 500 रुपए की दानराशि सामने आई।     19 अप्रैल : रविवार होने से गिनती नहीं की गई।     20 अप्रैल : तीसरे चरण में 9 करोड़ 60 लाख 61 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई।     21 अप्रैल : चौथे राउंड में 3 करोड़ 78 लाख 77 हजार रुपए की गिनती की गई।     22 अप्रैल : पांचवें चरण में 1 करोड़ 31 लाख 42 हजार रुपए गिने गए।     23 अप्रैल : छठे राउंड में 54 लाख 6 हजार 600 रुपए की गिनती हुई।     24 अप्रैल : सातवें राउंड में 34 लाख 51 हजार 939 रुपए की गिनती हुई। कुल 660 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना और 84 किलो 620 ग्राम चांदी मिली। भेंटकक्ष और ऑनलाइन माध्यम से 8 करोड़ 45 लाख 75 हजार 30 रुपए मिले। पिछले साल बना था दो महीने की सर्वाधिक दान राशि का रिकॉर्ड मंदिर प्रशासन का कहना है कि नवंबर, 2025 में दिवाली के बाद खोले गए भंडार के दौरान 51 करोड़ 27 लाख 30 हजार 112 रुपए चढ़ावा आया था। यह अब तक की सर्वाधिक दान राशि है। हालांकि यह दो महीने (21 सितंबर से 18 नवंबर तक) की दान राशि का रिकॉर्ड है।

26 अप्रैल का राशिफल: शुभ अवसरों की उम्मीद, कुछ राशियों को मिल सकती हैं नई चुनौतियाँ

मेष राशि दिन आपके लिए संतुलित और सकारात्मक रहेगा। आप धैर्य और समझदारी से अपनी समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे। परिवार के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो नए अवसर सामने आ सकते हैं। हालांकि, कुछ नए विरोधी भी बन सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। दोस्तों के साथ समय बिताकर आप खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे। वृषभ राशि आपको अपने शब्दों और व्यवहार पर विशेष ध्यान देना होगा। किसी को कुछ ऐसा न कहें जिससे उसे ठेस पहुंचे। लव लाइफ में थोड़ी अनबन हो सकती है, इसलिए समझदारी से काम लें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और किसी से उधार लेने या देने से बचें। सफलता पाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, क्योंकि भाग्य का साथ थोड़ा कम रहेगा। परिवार के सहयोग से कुछ समस्याएं हल हो सकती हैं। मिथुन राशि दिन थोड़ा उलझन और मानसिक तनाव वाला हो सकता है। परिवार की कुछ बातें आपको परेशान कर सकती हैं, जिससे आपका ध्यान काम में कम लगेगा। इसलिए बड़े फैसले लेने से बचें। बच्चों या परिवार के साथ समय बिताने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग कम मिल सकता है, जिससे निराशा हो सकती है। किसी से पैसे उधार लेने से बचें। कर्क राशि अगर आप किसी के साथ साझेदारी में काम शुरू करते हैं, तो आपको फायदा हो सकता है। हालांकि, विरोधियों से सतर्क रहना जरूरी है, क्योंकि वे आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत का खास ध्यान रखें और जरूरत से ज्यादा भागदौड़ से बचें। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं और विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। सिंह राशि आर्थिक और कारोबार के मामलों में आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिल सकता है, लेकिन शेयर या जोखिम भरे निवेश से बचना ही बेहतर होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत पड़ सकती है। कार्यस्थल पर सीनियर्स से किसी भी तरह की बहस से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। साथ ही, जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। कन्या राशि आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या चर्चा का हिस्सा बन सकते हैं। काम के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि, कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें और किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। तुला राशि दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है या कोई शुभ कार्य हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आप परिवार और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान के करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। भाई-बहनों से बातचीत करके आप अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढ सकते हैं। वृश्चिक राशि कुछ चुनौतियां आ सकती है। बिजनेस में थोड़ी उलझनें आ सकती हैं, इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। अच्छी बात यह है कि आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे आर्थिक राहत मिलेगी। हालांकि, खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है, वरना बाद में परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता और प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं। दोस्तों या मेहमानों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। धनु राशि आपके लिए सामान्य लेकिन संतुलित रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और घर में किसी खुशी का माहौल बन सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अगर आप किसी संपत्ति से जुड़ा फैसला ले रहे हैं, तो दस्तावेजों को ध्यान से जांच लें। पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। मकर राशि दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा, जिससे मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें और आराम भी करें। अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं, तो अपने कीमती सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। परिवार में किसी सदस्य को सफलता मिल सकती है, जिससे खुशी का माहौल बनेगा। किसी भी काम को भाग्य पर छोड़ने की बजाय खुद मेहनत करें। कुंभ राशि आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और पुरानी यादों को ताजा करेंगे। कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। हालांकि, परिवार में छोटी-मोटी कलह हो सकती है, इसलिए समझदारी से स्थिति संभालें। छात्रों को सीनियर्स की मदद मिल सकती है। मीन राशि लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। आप अपने रिश्ते में ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। बिजनेस में साझेदारी करने से बचें, क्योंकि इससे विवाद हो सकता है। ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी रखें। छात्रों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें, खासकर पैरों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

यूपी में रोडवेज का बड़ा बदलाव, वोल्वो बसों की जगह चलेंगी नई AC बसें

लखनऊ  लग्जरी बसों में शुमार वोल्वो बसों धीरे-धीरे रोडवेज से हट रही हैं, जिसका विकल्प रोडवेज की 22 नई एयरकंडीशन 42 सीटर बसें बनेंगी। यह बसें यह बसें कानपुर कार्यशाला से दो बार में लखनऊ के अवध बस डिपो पहुंच चुकी हैं। लखनऊ से गोरखपुर-बनारस और प्रयागराज समेत 8 रूटों पर चलेंगी। इनमें से चार रूटों पर प्रयोग के तौर पर एसी बसें चलाई जा रही हैं। बाकी चार रूटों पर बसों का संचालन 25 अप्रैल से शुरू हो गया। अवध बस डिपो की नई एयरकंडीशन बसें कैसरबाग और आलमबाग से चलाई जाएगी। यह बसें आठ रूटों पर चलेंगी। 42 सीटर एसी बसों के रूट, किराया और समय सारणी तय हो गई है। अवध डिपो के एआरएम सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि गर्मी में यात्रियों के लिए 22 बसें आ चुकी हैं। छह और बसें लाने की तैयारी है। ताकि गर्मी में एसी बसों की मांग पूरी हो सके। यात्री एसी बसों में आनलाइन सीट बुक करा सकते है। आलमबाग से यहां-यहां चलेंगी बसें, किराया-समय सारणी तय -प्रयागराज 460 रुपये, समय सुबह 7 और दोपहर 12 बजे -बनारस 711 रुपये, समय सुबह 9 व 10:30 व दोपहर 3 बजे -गोरखपुर 686 रुपये किराया, समय सुबह 9:30 बजे -आजमगढ़ वाया एक्सप्रेस वे 678 किराया, समय सुबह नौ बजे -मथुरा वाया एक्सप्रेस वे 889 रुपये किराया, समय रात 10:30 बजे -बरसाना 992 रुपये किराया, समय रात 10:30 बजे -गौरी फंटा 537 किराया, समय सुबह आठ बजे कैसरबाग से -आगरा 777 रुपये किराया, समय सुबह 9:30 बजे व रात 11 बजे गर्मी के चलते लखनऊ में पहली बार रात्रिकालीन सिटी बसें चलेंगी वहीं गर्मी के चलते लखनऊ में पहली बार ई बसों के संचालन का समय बदला जाएगा। सुबह सात बजे से शुरू होने वाली ई बसों की सेवाएं शाम सात बजे के बजाए रात 10 बजे तक रात्रिकालीन सिटी बसें चलाने की तैयारी है। दुबग्गा डिपो की ओर से 115 सिटी बसों के फेरे और समय में बदलाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। अभी उन मार्गो को चिन्हित किया जा रहा है, जहां देर रात तक सवारियों वाहनों के इंतजार में भटकती रहती हैं। दुबग्गा डिपो की ओर से आठ रूटों पर 115 ई बसें चलाई जा रही हैं। यह बसें सुबह सात से शाम सात बजे तक चलने के बाद डिपो में आकर खड़ी होती हैं। ऐसे में भीषण गर्मी की संभावना को देखते हुए एसी ई बसें देर रात तक चलाने की मांग की जा रही है। इस वजह से ई बसों का संचालन 12 घंटे से बढ़ाकर 15 घंटे किया जाएगा। एक हफ्ते में ई बसों की समय सारणी, फेरे और रूटों को चिन्हित करके एसी ई बसों का संचालन करेंगे।