samacharsecretary.com

भारत ने अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 2-1 से बढ़त, वरुण-अभिषेक का जलवा

धर्मशाला  भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच धर्मशाला में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की और 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली. इस मुकाबले में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. साउथ अफ्रीका की पारी 117 के स्कोर पर सिमट गई. इसके जवाब में भारतीय टीम ने 16वें ओवर में 3 विकेट खोकर इस टोटल को चेज कर लिया. सीरीज का चौथा मैच अब बुधवार को लखनऊ में खेला जाएगा. ऐसे रही भारत की पारी 118 के जवाब में उतरी भारत की शुरुआत बेहद शानदार रही. शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि, छठे ओवर में भारत को पहला झटका लगा जब अभिषेक शर्मा 18 गेंदों में 35 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. लेकिन गिल और तिलक वर्मा जमे रहे. 10 ओवर में भारत का स्कोर 88-1 था. 12वें ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा जब शुभमन गिल 28 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए. 15वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा जब सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने भारत को 16वें ओवर में जीत दिलाई. तिलक के बल्ले से नाबाद 25 तो शिवम के बल्ले से नाबाद 10 रन आए. सीरीज का चौथा मैच बुधवार को खेला जाएगा. वरुण की दिखी मिस्ट्री इस मैच में मिस्ट्री गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन किया. वरुण ने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन खर्च किए और 2 विकेट झटके. साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों के पास उनकी फिरकी का कोई जवाब नहीं दिखा. इस मैच में वरुण ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. उन्होंने इस मैच में अपने 50 टी20 विकेट पूरे किए. केवल 32 मैच में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की. कुलदीप के बाद वो सबसे तेज 50 विकेट पूरे करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. गेंदबाजों की दिखी केमेस्ट्री भारतीय गेंदबाजी की खास बात ये रही की हर गेंदबाज के खाते में विकेट आया. कप्तान सूर्या ने इस मैच में 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया. और हर गेंदबाज ने विकेट निकाल कर दिया. अर्शदीप, हर्षित, वरुण और कुलदीप को 2-2 सफलता मिली. जबकि शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या के खाते में एक-एक विकेट आए. अभिषेक का दिखा दम, लेकिन गिल-सूर्या सवालों में इस मैच में 118 रनों के जवाब में उतरी भारतीय टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा फिर रंग में दिखे. उन्होंन 18 गेंदों में 35 रन जड़कर ठोस शुरुआत दिलाई. अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए. लेकिन गिल और सूर्या की बैटिंग सवालों में रही.  गिल के बल्ले से जरूर 28 रन आए लेकिन उसके लिए उन्हें 28 गेंद खेलनी पड़ी. वो लय में नहीं दिखे. जिस तरह से वो आउट हुए उससे साफ है की वो अभी कॉन्फिडेंस में नहीं हैं. वहीं, सूर्या भी जब बैटिंग के लिए आए तो रंग में नहीं दिखे. भारत की जीत तब लगभग पक्की थी. लेकिन सूर्या मैच फिनिश नहीं कर पाए. उन्होंने 11 गेंद में 12 रन बनाए और आउट हो गए. सीरीज का चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ में होगा.   ऐसे रही साउथ अफ्रीका की बैटिंग पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने हेंड्रिक्स का विकेट झटका. हेंड्रिक्स खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद अगले ही ओवर में हर्षित राणा ने क्विंटन डिकॉक का विकेट चटकाया. फिर चौथे ओवर में हर्षित को एक और सफलता मिली और 10 रन के भीतर ही साउथ अफ्रीका के तीन विकेट गिर गए. इसके बाद 7वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने स्टब्स का विकेट झटका और साउथ अफ्रीका को चौथा झटका दिया. इसी के साथ टी20 में हार्दिक के 100 विकेट भी पूरे हो गए. 11वें ओवर में शिवम दुबे ने साउथ अफ्रीका को 5वां झटका दिया और बॉस का विकेट झटका. तब साउथ अफ्रीका का स्कोर महज 44 रन था. इसके बाद 14वें ओवर में वरुण ने फरेरा का विकेट झटका और छठी सफलता टीम को दिलाई. इसके बाद 16वें ओवर में वरुण ने साउथ अफ्रीका को 7वां झटका दिया. यानसेन ने 2 रन बनाए. 19वें ओवर में अर्शदीप ने मार्करम का विकेट झटका. मार्करम ने 61 रन बनाए. आखिरी ओवर लेकर कुलदीप यादव आए और उन्होंने नोर्किया का विकेट झटका. इसके बाद कुलदीप ने 117 पर साउथ अफ्रीका को समेट दिया. ऐसा रहा भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. अर्शदीप ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए. जबकि हर्षित राणा को भी 2 सफलता मिली. हार्दिक और शिवम दुबे ने एक विकेट लिया. जबकि वरुण और कुलदीप को 2-2 विकेट मिले.  भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए इस मैच के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए. अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन से छुट्टी हुई. जबकि उनकी जगह हर्षित राणा और कुलदीप यादव को मौका दिया गया. कप्तान सूर्या ने बताया कि अक्षर पटेल बीमार हैं, जबकि बुमराह निजी कारणों से अपने घर लौट गए हैं. वो बाकी मैचौं के लिए उपलब्ध रहेंगे.

पर्यटन पर माफिया की मार: भोपाल में पर्यटकों को गुमराह कर बड़ा तालाब से दूर रख रहे नाव संचालक

भोपाल बड़े तालाब की अथाह जलराशि पर इस महीने की शुरुआत में शुरू हुई शिकारा सेवा माफिया के जाल में फंस गई है। पहले से तालाब पर नावों का संचालन कर रहा यह गिरोह पूरी योजना को पलीता लगा रहा है। इनकी वजह से शिकारा का आनंद लेने पहुंचे लोग बेहद खराब अनुभव से दो-चार हो रहे हैं। नवदुनिया ने शनिवार को इसकी पड़ताल की तो इस बदमाशी की तस्वीर सामने आई। निजी नाव संचालकों के लोग गेट पर ही खड़े रहते हैं। बोट क्लब में घुसने वालों को अपनी नावों की ओर ले जाने में जुट जाते हैं। एक दूसरा समूह बोट क्लब प्रबंधक की मौजूदगी में टिकट खिड़की के सामने ही पर्यटकों को भ्रमित करता है। वे अपनी नावों को शिकारा बताकर पर्यटकों को ले जाते हैं। ऐसा करने पर उन्हें पर्यटन विकास निगम के लोग टोकते भी नहीं। इसकी वजह से पर्यटक उनकी बात को सच मान लेते हैं। शिकायत करने पर विवाद यह सब मिलीभगत से चल रहा है। कोई पर्यटक उनकी अनदेखी कर शिकारा का टिकट लेकर उसमें बैठ जाता है तो उसे दूसरी असुविधा का सामना करना पड़ता है। 300 रुपये के टिकट पर 20 मिनट की शिकारा राइड उपलब्ध है। लेकिन शिकारा चलाने वाले पांच-सात मिनट तालाब के किनारों को घुमाकर पर्यटकों को उतार देते हैं। शिकायत करने पर विवाद हो रहा है। यह सब रोकने वाला कोई नहीं है। पर्यटक ने हाथ जोड़कर कहा-मेरी ही गलती है, जो बोट क्लब आया शनिवार शाम करीब पौने चार बजे एक पर्यटक बोट क्लब के प्रबंधक वसीम के पास पहुंचा। उसने शिकायत कि शिकारा चालक उसे सिर्फ किनारे घुमाकर वापस छोड़ गया। प्रबंधक ने पर्यटक को जेट्टी पर संचालन देख रहे दीक्षित के पास जाने काे कहा। पर्यटक ने कहा, दीक्षित ने ही आपके पास भेजा है, तो मैनेजर ने हाथ खड़े कर दिए। कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते। अंततः पर्यटक ने हाथ जोड़कर कहा-मेरी ही गलती है जो मैं बोट क्लब आया। प्रबंधक वसीम का कहना है, शिकारा की संख्या कम है और शाम को पर्यटक ज्यादा आते हैं। इन दिनों अंधेरा जल्दी हो रहा है, इसलिए संचालन बंद करना पड़ता है। इसी वजह से पर्यटकों को शिकारा नहीं मिल पाता। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वर्तमान में शिकारा चलाने वाले वही लोग हैं जो यहां नाव चला रहे थे। वे शिकारा को अपने धंधे पर चोट की तरह देख रहे हैं। इसलिए यह सब हो रहा है।   चारों तरफ निजी नाव संचालकों का कब्जा बोट क्लब परिसर में चारों ओर निजी नाव संचालकों का कब्जा है। मुख्य द्वार पर ही दो-तीन लोग खड़े रहते हैं, जो अंदर आने वाले पर्यटकों से कहते हैं-"बोटिंग करनी है तो उधर बोट है।" इसके बावजूद अगर कोई पर्यटक टिकट विंडो तक पहुंच भी जाता है, तो वहां भी इनके लोग मौजूद रहते हैं, जो पर्यटकों को भ्रमित कर निजी बोटों की ओर ले जाते हैं। जल पर्यटन की महत्वाकांक्षी परियोजना मप्र पर्यटन विकास निगम बोट क्लब पर जल पर्यटन बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है। निगम ने कश्मीरी शिकारा के रूप में 20 नए शिकारे लगभग 48 लाख रुपये की लागत से खरीदे। ये शिकारे पर्यावरण-अनुकूल फाइबर री-इन्फोर्स्ड पालीयूरिथेन सामग्री से तैयार किए गए हैं। चार दिसंबर को ही इसका लोकार्पण हुआ है। निगम के पास जवाब नहीं मप्र पर्यटन विकास निगम के जनसंपर्क अधिकारी विकास खरे से जब इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा-पता करके बताता हूं, थोड़ा समय दीजिए। इसके बाद उनका कोई जवाब नहीं आया।  

ग्वालियर व्यापार मेले में डबल धमाल, ऑटोमोबाइल ही नहीं इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर भी रहेगा आकर्षण का केंद्र

ग्वालियर ग्वालियर व्यापार मेला 120 साल से अधिक पुराना हो चुका है और देश के बड़े मेलों में शामिल है। इसकी खास बात यह है कि इस मेले में घर में उपयोग होने वाली सुई से लेकर मोटर कार तक छूट के साथ मिलती हैं। इसलिए इस मेले में खरीदारी करने के लिए देश भर से लोग आते हैं। जब जीएसटी लागू नहीं था तब समान रूप से सभी चीजों पर 50 प्रतिशत वाणिज्यकर में छूट मिलती थी। लेकिन एक जुलाई 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद मेले की चमक कुछ फीकी पड़ गई। लेकिन ऑटोमोबाइल सेक्टर में सरकार ने रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दे दी। इसके बाद मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर तो चमका, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक सहित अन्य सेक्टर में कारोबार उतना अच्छा नहीं रहा। लेकिन इस बार जीएसटी कम होने से ऑटोमोबाइल सेक्टर के साथ इलेक्ट्रॉनिक व अन्य सेक्टरों में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। क्योंकि जीएसटी कम होने के साथ कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट पर तगड़ी छूट देंगी। ऐसे में खरीदारी करने वालों को फायदा होगा। यहां बता दें कि 2024-25 मेले में 3327 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। इसमें 900 करोड़ से अधिक का कारोबार केवल ऑटोमोबाइल सेक्टर में हुआ।   1937 में टर्नओवर था 5-6 लाख रुपये मेले से जुड़े लोगों के मुताबिक इस मेले के कारोबार की अगर बात करें तो 1937 में इसका टर्नओवर लगभग 5-6 लाख रुपये था। 1984-85 में जहां मेले में करों की छूट मिलने के बाद टर्नओवर 84 लाख 86 हजार 730 रुपये था वहीं 1990-91 में यह बढकऱ 70 करोड़ 36 लाख रुपये हो गया। 1984 में व्यापार मेले का दर्जा मिलने पर इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल सेक्टर इसका प्रमुख आकर्षण बन गए। इस आकर्षण के पीछे इन सेक्टरों में मेले में दी जाने वाली पचास फीसदी विक्रय कर की छूट थी। इसके चलते उस समय सभी बड़ी कंपनियां मेले में भागीदारी करती थीं। 1998 में मेले का कारोबार 350 करोड़ और सैलानियों की संख्या 40 लाख तक जा पहुंची थी। वहीं 2018 में मेले के ऑटोमोबाइल सेक्टर में रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट मिलने के बाद इसका टर्नओवर 500 करोड़ के पार हो गया था। इसलिए चमकेगा इलेक्ट्रॉनिक सहित अन्य सेक्टर का कारोबार 22 सितंबर से जीएसटी की दरों में सरकार ने कमी की है। जीएसटी कम होने का असर कारोबार के सभी सेक्टरों पर है और चीजें सस्ती हुई हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर में रोड टैक्स की छूट मिलती है। इसलिए कार व बाइक कंपनियां अपनी तरफ से कम ही छूट देती हैं। लेकिन अभी तक इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर सहित अन्य सेक्टरों में कंपनियां ही छूट दे रही थी। लेकिन इस बार जीएसटी कम होने व कंपनियों से मिलने वाले डिस्काउंट की वजह से ये चीजें मेले में सस्ती मिलेंगी। इसलिए ऑटोमोबाइल सेक्टर सहित अन्य सेक्टरों में कारोबार अच्छा होने की उम्मीद कारोबारियों को है।

महंगी होगी चांदी, सुनहरे होंगे संकेत! 2025 में सोने-चांदी की कीमतों का बड़ा अनुमान

मुंबई   बीते कुछ दिनों के दौरान चांदी को लेकर खूब चर्चा हुई। ऐसे में सवाल खड़ा हुआ कि चांदी का रेट कहां तक जाएगा। इसके साथ ही सोने की कीमतों पर भी लोगों की निगाह टिकी हुई है। शुक्रवार को एमसीएक्स गोल्ड फरवरी फ्यूचर 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 132599 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी मुनाफावसूली का शिकार हुआ है। एमसीएक्स सिल्वर मार्च फ्यूचर का दाम 0.50 प्रतिशत की गिरावट के बाद 197951 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया। बता दें, गुरुवार को चांदी अपने आल टाइम 198814 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। 5.33 प्रतिशत की उछाल के बाद गुरुवार को दिन में कारोबार बंद होने के समय का रेट 198799 रुपये प्रति 10 ग्राम था।    सोने और चांदी की कीमतों तेजी के पीछे की वजह यूएस फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती को माना जा रहा है। यूएस फेड रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। उम्मीद की जा रही है कि अगले साल भी अमेरिकी सेंट्रल बैंक की तरफ से ब्याज दरों में कटौती हो सकती है। बता दें, इस बार फेड रिजर्व ने 9-3 के वोट के आधार पर ब्याज दरों में कटौती की है। एक्सपर्ट्स के अनुसार वैश्विक स्थिरता के बीच सोने और चांदी को एक सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जा रहा है। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में निवेशक इसे खरीद रहे हैं।   Enrich Money के सीईओ का कहना है कि सोने में कोई भी गिरावट निवेश का अच्छा मौका रहेगा। 132000 रुपये से 131000 रुपये पर सपोर्ट प्राइस दिखा रहा है। 135000 रुपये के पार जाने की स्थिति यह स्टॉक 137000 रुपये से 140,000 रुपये तक जा सकता है। वहीं, चांदी को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना 1,95,000 रुपये से 2,00,000 रुपये के लेवल पर रेसिस्टेंस दिखा रहा है। लेकिन इस स्तर के पार जाने के बाद यह 2,05,000 रुपये के पार जा सकता है।

Happy New Year 2026 ऑफर: Jio ने लॉन्च किए 3 सुपर वैल्यू प्लान, सालभर की वैलिडिटी के साथ भारी बचत

नई दिल्ली  जियो ने यूजर्स को न्यू ईयर गिफ्ट दे दिया है। कंपनी ने यूजर्स को लिए Happy New Year 2026 प्लान्स को लॉन्च किया है। फोनअरीना की रिपोर्ट के अनुसार ये प्लान 103 रुपये (फ्लेक्सी पैक डेटा ऐड-ऑन), 500 रुपये (सुपर सेलिब्रेशन मंथली प्लान) और 3599 रुपये ( हीरो रिचार्ज ऐनुअल प्लान) हैं। कंपनी के ऐनुअल और मंथली प्लान 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ आते हैं। इनमें आपको हर दिन 2.5जीबी तक डेटा मिलेगा। ये प्लान एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी देते हैं। इन प्लान में आपको 35100 रुपये की कीमत वाला गूगल जेमिनी प्रो प्लान का ऐक्सेस भी मिलेगा, जिसकी वैलिडिटी 18 महीने है। वहीं, कंपनी का डेटा पैक यूजर्स को 5जीबी टोटल डेटा के साथ कई सारे ओटीटी ऐप का ऐक्सेस देता है। आइए डीटेल में जानते हैं इन प्लान के बारे में। 3599 रुपये वाला प्लान जियो का यह हीरो ऐनुअल रिचार्ज प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए रोज 2.5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी दिया जा रहा है। इस प्लान में कंपनी हर दिन 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग दे रही है। जियो के इस प्लान में आपको 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी प्रो प्लान का फ्री ऐक्सेस मिलेगा। इसकी कीमत 35100 रुपये है। 500 रुपये वाला प्लान जियो का यह सुपर सेलिब्रेशन मंथली प्लान 28 दिन चलता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए रोज 2जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी रोज 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी दे रही है। यह प्लान भी 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी प्रो का फ्री ऐक्सेस देता है। प्लान में जियो हॉटस्टार अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल, सोनी लिव और जी5 जैसे ऐप का ऐक्सेस दिया जा रहा है।   103 रुपये वाला फ्लेक्सी पैक जियो के इस नए फ्लेक्सी पैक की वैलिडिटी 28 दिन है। इसमें कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए टोटल 5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कस्टमाइजेबल एंटरटेनमेंट ऑफर किया जा रहा है। इसमें हिन्दी पैक, इंटरनैशनल पैक और रीजनल पैक शामिल है। हिन्दी पैक में कंपनी यूजर्स को जियो हॉटस्टार, जी5 और सोनी लिव का ऐक्सेस दे रही है। वहीं, इंटरनैशनल पैक में जियो हॉटस्टार, फैनकोड, लायन्सगेट और डिस्कवरी+ का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। रीजनल पैक की बात करें, तो इसमें जियो हॉटस्टार के साथ SunNXT, Kancha Lanka और Hoichoi का ऐक्सेस दिया जा रहा है।  

Mahindra XUV 7XO की बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू, Mahindra XUV700 का मिलेगा जनरेशन अपडेट

मुंबई   स्वदेशी एसयूवी निर्माता कंपनी Mahindra Auto अपनी मौजूदा Mahindra XUV700 को जनरेशन अपडेट देने वाली है और इस अपडेट के चलते इसका नाम बदलकर Mahindra XUV 7XO कर दिया जाएगा. अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंपनी ने जानकारी दी है कि इसकी प्री-बुकिंग 15 दिसंबर, 2025 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. कंपनी ने बताया कि इस कार को आधिकारिक डीलरशिप या वेबसाइट से 21,000 रुपये की टोकन राशि के साथ बुक किया जा सकता है. Mahindra XUV700 का फेसलिफ्ट नई Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV के ठीक बाद पेश किया जाएगा, जिसका ग्लोबल डेब्यू 5 जनवरी, 2026 को किया जाएगा और इसके तुरंत बाद लॉन्च होने की उम्मीद है. कंपनी का कहना है कि संभावित ग्राहक प्री-बुकिंग करते समय अपनी पसंद का इंजन और गियरबॉक्स, साथ ही अपना पसंदीदा डीलर चुन सकेंगे. Mahindra XUV 7XO का डिजाइन Mahindra XUV 7XO को कुछ समय से भारतीय सड़कों पर टेस्ट करते हुए देखा जा रहा है, और Mahindra ने हाल ही में अपनी आने वाली इंटरनल कम्बशन SUV के कुछ टीज़र वीडियो जारी किए हैं. इन टीज़र में कार के कुछ डिज़ाइन एलिमेंट्स को देखा जा सकता है, जिनके बारे में टेस्ट म्यूल्स से भी संकेत मिले थे. इसमें रीडिज़ाइन किया गया हेडलैंप, एक नई ग्रिल, नए अलॉय व्हील, बदले हुए टेल लैंप और सबसे ज़रूरी, एक नया नाम दिया गया है. Mahindra XUV 7XO का इंटीरियर केबिन की बात करें तो, टेस्ट कारों की स्पाई तस्वीरों से यह कन्फर्म होता है कि नई Mahindra 7XO के कुछ वेरिएंट में Mahindra XEV 9S जैसा ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट मिलेगा, और डैशबोर्ड का डिज़ाइन भी शायद वैसा ही होगा. इस SUV में नई XUV 9S में मिलने वाली कुछ टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है, जैसे कि वेंटिलेटेड रियर सीट्स, पावर्ड 'बॉस मोड' और लेटेस्ट ADAS टेक्नोलॉजी शामिल है. Mahindra XUV 7XO का पावरट्रेन इसमें मिलने वाले पावरट्रेन की बात करें तो, Mahindra XUV 7XO में मौजूदा XUV 700 के मुकाबले कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जा सकता है. इसमें मौजूदा 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन दोनों इंजन विकल्पों को जारी रखा जाएगा. दोनों इंजन विकल्पों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन दिए जाएंगे. Mahindra XUV 7XO की कीमत नई Mahindra XUV 7XO की कीमत की बात करें तो इसके लिए कंपनी कॉम्पिटिटिव प्राइसिंग स्ट्रैटेजी अपना सकती है. नई XUV 7XO की कीमतें 14 लाख रुपये से 24.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है.

15 दिसंबर का राशिफल: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

मेष: आज के दिन जंक फूड्स से दूर रहें। लव के मामले में सिंगल जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। करियर की सिचुएशन अच्छी रहेगी, अगर आप पॉलिटिक्स पर ज्यादा ध्यान न दें। आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहने वाला है। वृषभ: 15 दिसंबर के दिन अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। ये दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। चाहे मामला परिवार का हो, करियर का हो, धन का हो, सेहत का हो, या लव का हो, जीवन में किसी भी बदलाव को पॉजिटिव सोच के साथ एक्सेप्ट करें।   मिथुन: आज के दिन कुछ लोग डेट पर जा सकते हैं। ये दिन आपके लिए बिजी साबित हो सकता है। काम के सिलसिले में कुछ लोगों को विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। अन्य जिम्मेदारियां आपका तनाव बढ़ा सकती हैं। कर्क: आज के दिन कुछ लोग घर पर ही क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करेंगे। चाहे आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हो, या कमिटेड रिलेशनशिप में हो, प्रेम जीवन में अच्छे पलों का अनुभव करने के लिए तैयार रहें। सिंह: आज के दिन आपको बिजनेस के लिए धन जुटाने में मदद मिलेगी। जिन लोगों को सेहत संबंधी समस्याओं का इतिहास है, उन्हें सावधान रहना चाहिए। दिन आपके लिए रोमांटिक रहने वाला है।   कन्या: आज के दिन सेहत पर नजर रखने की जरूरत है। ऑफिस में कुछ टास्क ऐसे मिल सकते हैं, जो आपकी प्रमोशन का कारण भी बन सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों को धन के मामले में परेशानी हो सकती है। तुला: आज के दिन किसी को बड़ी रकम उधार न दें, वापस लेने में परेशानी होगी। कुछ सिंगल जातकों को सच्चा प्यार मिलेगा और वे अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए प्रपोज करेंगे। प्रोजेक्ट या कार्यालय की राजनीति से संबंधित मुद्दे हो सकते हैं। वृश्चिक: आज का दिन प्रोडक्टिव रहने वाला है। करियर के मामले में आपको नए मौके मिल सकते हैं। कुछ लोगों की पोजीशन में बदलाव होने की भी संभावना है। धन के मामले में दिन शुभ माना जा रहा है।   धनु: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। सेविंग्स पर ध्यान देने से आप स्टेबल रहेंगे। पार्टनर के साथ डेट पर जाने के लिए वक्त निकालें। बॉडी को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करें। फिटनेस पर ध्यान दें। मकर: आज का दिन आपके लिए नॉर्मल रहने वाला है। पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। कुंभ: आज के दिन काम के सिलसिले में कुछ लोगों को क्लाइंट से नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। दिन खत्म होने तक सब कुछ सही हो जाएगा। अपने करियर में गोल्स को हासिल करने के लिए प्लान बनाएं। मीन: आज कार्यस्थल पर अच्छा सपोर्ट मिलेगा। किसी मुश्किल काम का समाधान मिल जाएगा और तनाव कम होगा। घर के किसी सदस्य से खुशी या सरप्राइज मिल सकता है। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और बातचीत में खुलापन रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और दिन का अंत सकारात्मक महसूस कराएगा।

फर्जी वोटरों के खिलाफ निर्णायक जंग: सीएम योगी बोले– बूथ बनेगा रणभूमि

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि आने वाला चुनाव बूथ स्तर पर लड़ा जाएगा और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) ही उसकी सबसे बड़ी धुरी है। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को चेताते हुए कहा गया कि विरोधियों के पास ताकत नहीं है, लेकिन उनके छद्म और छल का जवाब देने के लिए कार्यकर्ताओं में उतना ही शौर्य और साहस होना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को संगठन पर्व के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य निर्वाचन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि काशी कॉरिडोर का निर्माण, नैमिषारण्य सहित अन्य तीर्थ स्थलों का कायाकल्प और अयोध्या में भव्य राम मंदिर, यह सब बदले हुए उत्तर प्रदेश की पहचान है। पहले प्रदेश में बिजली इसलिए नहीं आती थी क्योंकि डकैती अंधेरे में ही डाली जा सकती थी, लेकिन अब रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति हो रही है। एसआईआर को बेहद अहम बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की क्षमता पर कोई शक नहीं है, लेकिन कई बार उदारता के कारण लापरवाही हो जाती है। एसआईआर के दौरान अगर पूछा जाए तो अक्सर जवाब मिलता है कि हमारे यहां काम हो गया जबकि हकीकत यह नहीं होती। एक जिले में तो विरोधियों ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम तक मतदाता सूची में दर्ज करवा दिए हैं, जहां बेटे की उम्र 20 साल, पिता 30 साल और दादा 40 साल दिखाए गए हैं, जबकि मतदाता असम के रहने वाले हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर बूथ से फर्जी नामों पर आपत्ति दर्ज कराई जाए और जो वास्तविक मतदाता सूची से छूट गए हैं, उनके नाम हर हाल में जुड़वाए जाएं। बताया गया कि यूपी की आबादी करीब 25 करोड़ है, इस हिसाब से लगभग 16 करोड़ मतदाता होने चाहिए, लेकिन एसआईआर के बाद सूची में केवल 12 करोड़ नाम सामने आए हैं। यानी चार करोड़ मतदाताओं का गैप है, जिनमें 85 से 90 प्रतिशत भाजपा के संभावित मतदाता हैं। कार्यकर्ताओं के पास केवल 12 दिन हैं और याद रखें—चुनावी लड़ाई बूथ पर ही जीती जाती है। उन्होंने कहा कि चुनाव की तीन-चौथाई मेहनत अभी करनी है। अगर यह मेहनत कर ली गई तो चुनाव में एक-चौथाई प्रयास से ही तीन-चौथाई सीटें जीती जा सकती हैं। हर बूथ पर फॉर्म नंबर-6 भरवाने में कोई कोताही न बरती जाए, क्योंकि बूथ की मेहनत ही परिणाम लाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत करते हुए चुनाव प्रक्रिया को निर्विवाद रूप से संपन्न कराने के लिए डॉ. महेंद्रनाथ पांडे का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अनुभवी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिलने से सरकार और संगठन मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को पूरा करेंगे। सीएम योगी ने कहा कि आज पूरी दुनिया का नजरिया भारत और भारतवासियों के प्रति बदला है। जो देश कभी भारत को नजरअंदाज करते थे, अब वही भारत को वैश्विक नेतृत्व के रूप में देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है, वह डबल इंजन सरकार और एक-एक कार्यकर्ता की ताकत का परिणाम है। आज यूपी दंगा, माफिया और अपराध मुक्त होकर पर्यटन और निवेश का बड़ा केंद्र बन चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पौने नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है, 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं और यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 11 हजार करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है।

केंद्र का सख्त रुख: राजस्थान और हरियाणा को तुरंत सौंपना होगा टाइम-बाउंड रोडमैप

चंडीगढ़  यमुना जल समझौते पर केन्द्र सरकार ने अब राजस्थान और हरियाणा सरकार से काम की विस्तृत कार्ययोजना मांगी है। इसके पीछे मंशा है कि अलाइनमेंट के बाद के काम भी तय समय पर पूरे हों। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल के साथ हुई हाईलेवल बैठक के बाद मंत्रालय इस परियोजना को लेकर सक्रिय हो गया है। मंत्रालय चाहता है कि दोनों राज्य तय अलाइनमेंट के अनुरूप कब, क्या और कैसे काम आगे बढ़ाएंगे, इसका स्पष्ट रोडमैप तत्काल भेजें। इसी आधार पर परियोजना की टाइमलाइन तैयार की जाएगी, ताकि काम मौजूदा केंद्र सरकार के कार्यकाल में ही शिलान्यास और निर्माण तक पहुंच सके।  संभव है कि केन्द्र स्तर पर एक कमेटी सक्रिय हो, जो समीक्षा करे। परियोजना में 300 किलोमीटर लंबाई में पाइपलाइन बिछाने के लिए अलाइनमेंट सर्वे हुआ है। इसमें 290 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में और 10 किलोमीटर हिस्सा राजस्थान में है।  यह करना है… 1- अंतिम रूप दिए गए अलाइनमेंट के अनुसार निर्माण कार्य के चरण तय होंगे। 2- भूमि अधिग्रहण, डीपीआर अपडेट, फंडिंग पैटर्न और इंटरस्टेट कॉर्डिनेशन से जुड़े बिंदुओं पर स्थिति। 3- कार्य के हर चरण की समय सीमा (टाइम-बाउंड प्लान), जिससे मंत्रालय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग हो सके।

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बयान पर सख्त हुए भाजपा सांसद, कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्ली भाजपा सांसदों ने दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पलटवार करते हुए कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इस रैली को घुसपैठियों के समर्थन में सम्मेलन करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन सिर्फ घुसपैठियों के पक्ष में किया जा रहा है। नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की यह रैली दिखाती है कि कांग्रेस की सोच मुस्लिम लीग-माओवादी कांग्रेस जैसी हो गई है। राहुल गांधी से प्रेरणा लेकर, कांग्रेस कार्यकर्ता अब खुलेआम नारों के जरिए पीएम मोदी को धमकी दे रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए जा रहे इन नारों के खिलाफ देश की जनता पीएम मोदी के साथ एकजुट होकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि वे गालियां देते रहेंगे, भारत की जनता चारों तरफ कमल खिलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है, इससे साफ है कि यह रैली घुसपैठियों के समर्थन में की जा रही है। संसद के शीतकालीन सत्र का जिक्र करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जब घुसपैठियों के खिलाफ बात की तो कांग्रेस के सांसदों को मिर्ची लगी और वॉकआउट कर दिया। भाजपा नेता विवेक ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जनसरोकार समाप्त हो चुका है। देश में मतदाता उसे त्याग चुका है। खाली नारे वाली पार्टी इसी तरह रह जाएगी। अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रामलीला मैदान में पांच हजार की भीड़ की क्षमता है। केरल में निगम चुनावों में एनडीए ने प्रचंड रूप से जीत हासिल की है। कांग्रेस मुक्त भारत का सपना पूरा हो चुका है। बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि पीएम मोदी को कोई छू नहीं सकता। उन्होंने मेहनत के साथ देश को आगे ले जाने का काम किया है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इन लोगों का यही स्तर रह गया है। अब इतनी बड़ी हार के बाद अभद्र टिप्पणी करेंगे। बिहार में उनका सूपड़ा साफ हो गया। जनता वोट नहीं देती तो अभद्र टिप्पणी करेंगे। हम इसकी पुरजोर तरीके से निंदा करते हैं।